छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

जांजगीर-चांपा : मनरेगा से जिले में 8 लाख 73 हजार रोपे जाएंगे पौधे, बीस किलोमीटर लंबे नहर मार्ग में बीस हजार पौधों से आएगी हरियाली

गोठानों में किया जाएगा फलदार पौधों का रोपणश्रमिकों को मिलेगा गांव में ही रोजगार

जांजगीर-चांपा- जिले के बीस किलोमीटर लंबे नहर मार्ग में छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिले के सभी गोठानों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।  मनरेगा के तहत 8 लाख 73 हजार फल और छायादार पौधे तैयार किए गए हैं। जिले में मनरेगा के माध्यम से वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इससे जिले में हरियाली आएगी वहीं मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। जिले में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रजातियों के 8 लाख 73 हजार फलदार, छायादार पौधे लगाने की स्वीकृति वन , रेशम विभाग को मनरेगा से दी गई है। पौधों का रोपण सार्वजनिक स्थानों, सरकारी स्कूल, कॉलेज, भवनों, सड़क किनारे, गौठान, चारागाह, ब्लॉक प्लांटेशन, सहित उन स्थानों पर भी किए  जाएंगे जहां पर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। आगामी वर्षों में इन फलदार वृक्षों से महिला स्व सहायता समूहों, ग्रामीणों की आजीविका भी निर्मित होगी।        

   मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण बचाने, सुरक्षित रखने के लिए   पौधा रोपण जरूरी है।   इस वर्ष  बारिश में पौधे लगाने का काम बड़े पैमाने पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा। पौधरोपण किए जाने के पूर्व गड्ढे खोदने की तैयारियां चल रही हैं। जिपं सीईओ ने बताया कि क्रियान्वयन एजेंसी रेशम विभाग के माध्यम से 238 हेक्टयेर में 7 लाख 37 हजार पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग द्वारा करीब 1 लाख 35 हजार 300 के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के माध्यम से गौठान और चारागाहों में भी पौधरोपण होगा।  उद्यानिकी विभाग को 2 लाख 25 हजार पौधे तैयार करने की मंजूरी दी गई है, जिन्हें अगले वर्ष पौधरोपण करने के लिए लिया जाएगा।रेशम विभाग कराएगै अर्जुन पौधों का रोपण-मनरेगा से 7 लाख 37 हजार पौधे की मंजूरी रेशम विभाग को अर्जुन के पौधा रोपण करने के लिए दी है। इसमें मनरेगा के साथ ही रेशम विभाग अपने विभागीय मद से भी राशि खर्च करेगा। अर्जुन के पौधरोपण होने से जिले में कोसा का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे आगामी वर्षों में कोसा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। रेशम विभाग के माध्यम से 238 हेक्टेयर क्षेत्र में अर्जुन के पौधे जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, सक्ती, जैजैपुर, पामगढ़, नवागढ़, मालखरौदा में लगाए जाएंगे, जिन्हें ब्लाक प्लाटेंशन के रूप में विकसित किया जाएगा।वन विभाग नहर किनारे  बीस  किलोमीटर मार्ग में करेगा पौधों का रोपण-क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग के माध्यम से पौधों की नर्सरी तैयार की गई है। पौधे तैयार होने के उपरांत बलौदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नैला से पकरिया नहर किनारे 10 किलोमीटर क्षेत्र में 10 हजार पौधे एवं सक्ती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मसनिया से डुडगा नहर के किनारे 10 किलोमीटर क्षेत्र में 10 हजार  नीम, आम, पीपल, बरगद, इमली के पौधे रोपित किए जाएंगे । करीब 1 लाख 33 हजार   पौधे नीम, शीशम, मुनगा, सीताफल, इमली, आम, नीबू, जामुन, अमलवास, कटहल, करंज, गुलमोहर, अमरूद, आंवला, कोसम, महुआ आदि छायादार एवं फलदार पौधे गौठान एवं चारागाह में रोपे जाएंगे।   

       उद्यान विभाग को आगामी वर्ष के लिए  2 लाख 25 हजार पौधों की नर्सरी लगाने की स्वीकृति दी गई है। सीताफल, पपीता फल, मुनगा के साथ ही गुलमोहर, पेल्टाफार्म के पुटपुरा, अमोरा, मुड़पार, चारपारा, करनौद, डोड़की, कचंदा, भुतहा, चुरतेली की नर्सरी में तैयार किए जा रहे हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button