छत्तीसगढ़दुर्ग जिलाराजनांदगांव जिला

सफाई करते समय करंट की चपेट में आईं तीन महिलाएं, राजनांदगांव की बेटी की मौत, दो गंभीर

राजनांदगांव/ भिलाई . पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल, छत के ऊपर सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो है। जानकारी के अनुसार भिलाई के उम्दा रोड निवासी कोमल जैन के घर की छत पर चढ़कर तीन महिलाएं सफाई का काम कर रही थी। छत के ऊपर से 11 केवी का हाई टेंशन लाइन गया हुआ है। सफाई के दौरान एक स्टील का राड तार के संपर्क में आ गया। हादसे घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई है और दो का इलाज चल रहा है।
11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने तीनों घायल हो गए
जानकारी के अनुसार आज करीब 11-12 बजे के बीच उम्दा रोड निवासी कोमल जैन की पत्नी कुमुद जैन (48) अपनी परिचित कामिनी रामपुरिया (45) और उसकी बेटी दिशा रामपुरिया (23) के साथ छत पर सफाई का काम कर रही थी। मकान के ऊपर से गुजरे 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने तीनों घायल हो गए। तीनों को रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। जहां कुमुद जैन की मौत हो गई कुमुद का माईका राजनांदगांव के लूनिया परिवार में है। वहीं कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा रामपुरिया का इलाज जारी है। 

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button