छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

बेमेतरा : निवृत्तमान कलेक्टर श्री शुक्ला को दी भावभीनी विदाई

बेमेतरा 30 जनवरी 2023निवृत्तमान कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला को न्यू सर्किट हाउस बेमेतरा में भावभीनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई थी, जिसमें श्री शुक्ला को संयुक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। निवृत्तमान कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण होना सामान्य प्रक्रिया है। बेमेतरा जिले में पदस्थापना के दौरान जिले के आम नागरिकों, अधिकारियों/कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। बेमेतरा एक शांत प्रिय जिला है। शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होने कहा कि बहुत कम समय के कार्यकाल में जिले वासियों से स्नेह सम्मान मिला जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होने जिला प्रशासन के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में विकास को गति देने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, सभी ने मिलकर एक बेहतर टीम की तरह कार्य किया है। जिससे आम जनों का भरोसा प्रशासन के प्रति बढ़ा है।पुलिस अधीक्षक श्री आई. कल्याण एलिसेला ने भी विदाई समारोह को संबोधित किया और कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में उनके साथ कार्य करने का मौका मिला। वे जहां भी जाये अपनी विशेष पहचान स्थापित करेंगे। श्री शुक्ला आम नागरिकों की मदद करने और आम जनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे हैं। विदाई समारोह में अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया और कलेक्टर श्री शुक्ला के साथ कार्य करने के अपने अनुभव को साझा किया। इस कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि 01 जुलाई 2022 को बेमेतरा जिले के 9वें कलेक्टर के रूप में श्री शुक्ला ने अपना कार्यभार ग्रहण किया था। इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, बेरला युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ उमाशंकर बंदे, साजा विश्वास राव मस्के, डी.ई.ओ. श्री अरविंद मिश्रा, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. श्री निर्मल सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button