क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली जिला

66 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मुंगेली – जिले में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 66 साल के बुजुर्ग पर लगा है। बच्ची के परिजन ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को पकड़ कर जेल भेज दिया। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बच्ची को काउंसिलिंग के जरिए मानसिक रूप से इस घटना के उबारने की कोशिश की जा रही है। 

घटना पथरिया थाना इलाके के गोइंद्री गांव की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र  मिश्रा ने बताया कि 66 साल के बिसेसर पाठे को इस मामले में पकड़ा गया है। यह इसी गांव का रहने वाला है। 23 जून मंगलवार की शाम 7  बजे के आस-पास दो बहनें चॉकलेट लेने निकलीं थीं। बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को दस रुपये दिए और बातों में उलझाकर अपने घर ले आया। उसकी बहन को चालाकी से वापस भेज दिया। घटना के बाद बच्ची घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी।

घर वालों की शिकायत पर पथरिया थाने की महिला आरक्षक उमेश तेता और आरक्षक मुकेश ठाकुर ने जांच शुरू की। बुजुर्ग का पता लगाया गया। टीम ने इसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। जिस बच्ची के साथ यह वारदात हुई वह चार महीने पहले ही अपनी नानी के घर गांव गोइंद्री में घूमने आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। पथरिया के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button