छत्तीसगढ़धर्म-कर्मरायपुर जिला

शंकराचार्य निश्चलानंद: कहा- ईसा मसीह थे वैष्णव,घर-घर में हो रामचरितमानस का पाठ,वैध और अवैध बूचड़खाना क्याें, पूरी तरह से बंद हो

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि धर्मांतरण के लिए मुख्यमंत्री, कलेक्टर, मंत्री और राज्यपाल जैसे लोग जिम्मेदार हैं।

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि धर्मांतरण के लिए मुख्यमंत्री, कलेक्टर, मंत्री और राज्यपाल जैसे लोग जिम्मेदार हैं। राजनेताओं के कारण ही धर्मांतरण हो रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि हिंदुओं का धर्मांतरण होता है, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

मतांतरण को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि राजनेताओं के कारण धर्मांतरण हो रहा है। राजनेता और जिम्मेदार हिंदुओं के धर्मांतरण को प्रश्रय देते हैं, जो हिंदुओं के धर्मांतरण पर कुछ नहीं कहते, उन्हें फांसी होनी चाहिए। तालिबान का उदाहरण देकर जगद्गुरु ने दावा करते हुए कहा कि पुरी में मां दुर्गा की प्रतिमा का मुंह खुला था। मुंह से मां दुर्गा ने तीन बार कहा था- हिंदू राष्ट्र, हिंदू राष्ट्र, हिंदू राष्ट्र, तब से दुनिया में हिंदू राष्ट्र की गूंज है। अब तो अमेरिका के संसद में कहा जाता है हिंदू राष्ट्र। अरब देशों में भी अब हिंदुत्व की गूंज है। 

वर्तमान आरक्षण में पांच दोष हैं : निश्चलानंद सरस्वती
राजधानी रायपुर के सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जो लोग टिप्पणी कर रहे हैं, क्या वो रामचरित मानस को जानते हैं? रामचरित लांछित होने योग्य नहीं है। राष्ट्रपति के पास जाकर निवेदन किया गया है कि इन पंक्तियों पर आपत्ति है। चाणक्य नीति का अध्ययन कीजिए। अर्थ न जानकर कोई संशोधन चाहता है वो अपनी नासमझी और मूर्खता को दूर करे। आरक्षण पर निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वर्तमान आरक्षण में पांच दोष हैं, जिन्हें कुटीर उद्योग थमाया गया था। उन्हें आरक्षण की क्या आवश्यकता है? बीपी सिंह ने आरक्षण को थोपा है, ताकि अनंत काल तक पद में रह सके। 

मोदी और योगी पर जताई नाराजगी
निश्चलानंद महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी दोनों हमारे परचित हैं। आदित्यनाथ योगी ने कहा था वैध बुचड़ खाने बने रहे और अवैध बंद हो जाए तो ये गौ हत्या का समर्थन हुआ या नहीं। देश में दो तरह के बुचड़ खाने हैं, वैध और अवैध। मोदी की बात करे तो शायद वो संभल गए हैं। उन्होंने कहा सुप्रीमकोर्ट से कहलवाया था कि गौ रक्षक गुंडे हैं। जिस देश का उच्चत्तम न्ययालय और प्रधानमंत्री गौ रक्षकों को गुंडे कह चुके हो, उनसे आप क्या आशा रखते हो, उनको पश्च्याताप है क्या? एक वैध बूचड़ खाने बनाए रखना चाहते हैं और एक गौ रक्षकों को गुंडे कहते हैं। 

ईसा मसीह को बताया वैष्णव
शंकराचार्य ने कहा कि मोहम्मद साहब ईसा मसीह सबके पूर्वज हिंदू थे। ईसा जी की प्रतिमा रोम में है, प्रतिमा को ढककर रखा गया है। पर्दा हटा दें तो वैष्णव तिलकयुक्त ईसा की प्रतिमा सामने आ जाएगी। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया था, भगवत कृपा से वे जीवित निकले। ईसा मसीह कट्टर वैष्णव थे, जम्मू में उनकी कब्र है। साधु संत के चमत्कारों पर निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अगर वह लोगों को भटकाने से बचाते हैं, भगवान से जोड़ लेते हैं तो अच्छी बात है।

घर-घर में हो रामचरितमानस का पाठ

रामचरितमानस के श्लोक को लेकर राजनेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयानों का शंकराचार्य ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो नेता रामचरित मानस पर बोल रहे हैं वह रामचरितमानस को नहीं जानते। स्कूलों में रामचरितमानस को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के मसले पर शंकराचार्य ने कहा कि एक सरकार यदि ऐसा कर भी दे तो दूसरी सरकार नीतियों को बदल देती है, इससे अच्छा यह होगा कि घर-घर रामचरितमानस जैसे धार्मिक आध्यात्मिक ज्ञान का पठन होना चाहिए यह जिम्मेदारी हर मां-बाप की है।

जाति-वर्ण व्यवस्था, इंसान ने नहीं भगवान ने बनाई

शंकराचार्य ने कहा कि जाति वर्ण व्यवस्था किसी इंसान ने नहीं भगवान ने बनाई है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र सभी का अपना कर्तव्य है, अपनी जिम्मेदारी है। चारों वर्ण अपना कार्य अच्छी तरह से करे।

चमत्कार भटकाए न तो सही है…

देश में इन दिनों बागेश्वर धाम के गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे लोग मन की बात बताने का दावा करने की वजह से लोगों के बीच प्रचलित हो रहे हैं। इस पर शंकराचार्य ने कहा कि कोई चमत्कार यदि लोगों को सनातन से जोड़ता है उन्हें भटकाता नहीं है बल्कि भगवान के साथ जोड़ने का काम करता है तो यह अच्छा है । यह तो मनोवैज्ञानिक पद्धति भी है जो लोगों में आस्था विकसित करती है। यदि यह भटकाने का काम करे तो इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

वैध और अवैध बूचड़खाना क्याें, पूरी तरह से बंद हो

शंकराचार्य महाराज ने कहा कि जो राजनेता गो हत्या बंद कराए और हिंदू राष्ट्र की बात कहे वही देश का सच्चा नेता है। शंकराचार्य ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नारायण वैध बूचड़खाना चलते रहने और अवैध बूचड़खाना बंद करने की बात कहते हैं, जबकि पूरी तरह से गो हत्या बंद होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी गो सेवकों को गुंडा कहकर संबोधित किया। अब इस पर आम जनता ही निर्णय ले। गो हत्या कानून देशभर में लागू किया जाए।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button