छत्तीसगढ़रायगढ जिला

रायगढ़ : स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने कलेक्टर सिन्हा पहुंचे लैलूंगा के स्वास्थ्य केंद्र, उपलब्ध सेवाओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

कलेक्टर सिन्हा ने डिजीटल एक्सरे प्रदान करने एवं सोनोग्राफी के लिए टेक्नीशियन रखने के दिए निर्देशपानी की समस्या दूर करने सरफेस वाटर के कार्य में तेजी लाए पीएचईस्वास्थ्य केंद्र में शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए पोस्टर, बैनर लगवाने बीएमओ को दिए निर्देशजीएडी क्वार्टर निरीक्षण कर अधिकारियों सहित जलस्रोत तक पहुंचे कलेक्टर सिन्हा, इंटेक वेल की कार्ययोजना बनाने पीएचई को दिए निर्देशरनिंग वाटर कार्य को 6 माह संचालित एवं स्थानीय व्यक्ति को प्रशिक्षित कर ग्राम पंचायत को करे हैंड ओवररायगढ़, 17 फरवरी 2023जिले के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर रख-रखाव एवं सुविधाओं को लेकर उन्होंने तारीफ की। इस मौके पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश भी उपस्थित थे।कलेक्टर सिन्हा ने सभी वार्ड का निरीक्षण किया तथा बीएमओ से स्टॉफ एवं उपकरणों की जानकारी ली। बीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डिजीटल एक्सरे एवं सोनोग्राफी हेतु टेक्नीकल मैन पॉवर की आवश्यकता है। जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने डिजीटल एक्सरे प्रदान करने एवं टेक्नीशियन रखने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। कलेक्टर सिन्हा ने बीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र में शासन की स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी वाले पोस्टर, बैनर लगवाने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, खूबचंद बघेल जैसे विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान उन्होंने 50 बेड वाले एमसीएच हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पानी की समस्या पर ईई पीएचई को उनके कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने सरफेस वाटर के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे हॉस्पिटल में पानी की समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड की उपयोगिता नहीं होने पर उसे परिजन निवास के रुप में उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हमर लैब के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर सिन्हा जीएडी क्वार्टर के निरीक्षण में पहुंचे, यहां उन्होंने जल समस्या पर अधिकारियों से चर्चा की और समस्या के निराकरण हेतु ईई पीएचई को निर्देश दिए। ईई पीएचई ने बताया कि पूर्व में भू-जल स्तर बेहतर था लेकिन वर्तमान में जलस्तर गिरने से बोर में भी पानी की समस्या बढ़ चुकी है, जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने वर्तमान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों द्वारा जलस्रोत की जानकारी देने पर कलेक्टर सिन्हा अधिकारियों के साथ जल स्रोत तक पहुंचे। उन्होंने जल स्रोत में पीएचई को इंटेक वेल बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे जीएडी क्वार्टर में पानी की समस्या का समाधान किया जा सके।शेष घरों में पेयजल पहुंचाने का कार्य करें शीघ्रकलेक्टर सिंह लैलूंगा के ग्राम कोडासिया में जलजीवन मिशन के तहत नल-जल प्रदाय योजनांतर्गत बनाए गए पानी टैंक का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की जानकारी ली। ईई पीएचई ने बताया की वर्तमान में लगभग 390 घरों में पेयजल पहुंच चुका है, कुछ घर शेष है। जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को पेयजल वितरण टैंक को 6 माह संचालित कर पंचायत को हैंड ओवर करने एवं स्थानीय व्यक्ति को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच से कहा कि लोगों को जल सेवा कर के लिए प्रेरित करे, जिससे प्राप्त राशि से मरम्मत जैसे कार्यों को किया जा सके। जिससे जल प्रदाय सेवा की निरंतर बनी रहे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button