छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : किसान ने पेड़ में लगाया मौत को गले, लटकते मिली लाश 

 बिलासपुर जिले में एक किसान का शव पेड़ से लटकता मिला है। वह एक दिन पहले खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की होगी। लेकिन, अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम लिमतरा निवासी रामायण सिंह (48 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटकते देखा। कुछ ही देर में घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रामायण सिंह अपने घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। शाम पांच बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तब उन्होंने पतासाजी शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकने की जानकारी मिली।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button