छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा में जीतने वाले चेहरों को मिलेगा टिकट, ओम माथुर बोले- पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कौन बनेगा सीएम,2018 के चुनाव में हुई हार की समीक्षा

भाजपा के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव जीतने वाले चेहरों को टिकट दिया जाएगा। भाजपा वर्ष 2018 के चुनाव में हुई हार की विस्तृत समीक्षा कर चुकी है। अगला चुनाव सीएम के चेहरे के साथ होगा या बिना चेहरे के, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी। उन्होंने कांग्रेस के हाथ जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हुई और हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। इस बीच तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आया है जो भाजपा के पक्ष में है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि वे गुजरात, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित नौ राज्यों में प्रदेश प्रभारी रहे। कई स्थानों पर चेहरों के साथ चुनाव लड़ा गया और कई राज्यों में बिना चेहरे के ही चुनाव मैदान में भाजपा उतरी। छत्तीसगढ़ में क्या होगा, यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी। माथुर ने कहा कि कौन रहेगा, कौन जाएगा, यह वे तय नहीं कर सकते। हर बार विधानसभा चुनाव में सामान्यतः 30 से 40 प्रतिशत टिकट काटे जाते हैं। हर व्यक्ति की समीक्षा होती है और चुनाव जीतने वाले चेहरों को टिकट दिया जाएगा।
भाजपा प्रभारी माथुर ने कहा कि वे फिलहाल छत्तीसगढ़ में अपने राजनैतिक प्रवास पर हैं और संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक ले रहे हैं। कल बिलासपुर, आज सरगुजा में बैठक के बाद तीन संभाग का दौरा हो चुका है। बस्तर और दुर्ग संभाग दो दिन बाद पूरे किए जाएंगे। माथुर ने कहा कि सरगुजा में यह अच्छी बात रही कि संभागीय बैठक में 90 प्रतिशत से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, यह अच्छी बात रही। पत्रकारों से चर्चा के दौरान केद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ललन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हार के कारणों की हुई है समीक्षा
ओम माथुर ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के हार के जितने कारण हैं, उनका विश्लेषण किया है। मैं ऐसे प्रदेशों में रहा हूं जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी हमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा को लेकर उन्होंने कहा कि सक्रियता बढ़ाने को लेकर आज चर्चा हुई है। रायपुर में होने वाले आंदोलन में इसका असर दिखेगा। भाजपा मोदी सरकार की योजनाओं एवं कामकाज को लेकर एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

ओम माथुर ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मैं दावा नहीं कर सकता कि कौन रहेगा, कौन जाएगा, लेकिन पार्टी में लोग आते, जाते रहते हैं। नए नाम जुड़ते हैं। यह सतत प्रक्रिया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button