छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

डॉ रमन सिंह के साथ बूथ कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात*

एक भारत श्रेष्ठ भारत सरकार का संकल्प,खुटेरी मे लोगों ने सुनी मन की बात*

राजनांदगांव, आज ग्राम खुटेरी के ग्रामीणों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना, और बूथ  सशक्तिकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में भारत को आगे ले जाने के लिये जो उल्लेखनीय कार्य किये जाते हैं उसकी जानकारी देशवासियों से साझा की जाती है। इस रविवार को मन की बात के 99 वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने अनेक पहलुओं को छुआ। उन्होंने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत इस सरकार का संकल्प है।

इसके लिये काशी मे चल रहे काशी तमिल संगमम की तर्ज पर सौराष्ट्र तमिल संगमम की भी शुरुआत की जा रही है। देश के अलग अलग हिस्से की संस्कृतियों का संगम राष्ट्रीय एकात्मता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस एपिसोड उन्नत कृषकों द्वारा मे कृषि के क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की गयी। अंगदान करके कैसे एक इंसान अनेक जिंदगियां बचा सकता है उसकी सत्य घटना दिखाई गयी। ऐसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य जो भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा मे हुए हैं उसकी चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम को देश भर मे हर गाँव हर बूथ पर सुना गया। इसी तर्ज पर राजनांदगांव विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 ग्राम खुटेरी के कबीर कुटी धाम में गणमान्य नागरिको के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज विशेष रूप से उपस्थित थे,उन्होंने ग्रामवासियों के साथ बैठकर मन की बात का सीधा प्रसारण देखा और कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। उपस्थित ग्रामवासियों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी,श्यामलाल साहू, कार्यक्रम संयोजक लीलाधर साहू, आभा तिवारी, खिलेश्वर साहू, इंद्रजीत मानिकपुरी, जितेंद्र साहू, देवकुमारी साहू, निर्मला निर्मलकर, हेमंत साहू, परमानंद साहू, टहलराम साहू, दुलार साहू, रामनाथ साहू, किसुन साहू, नीलराज निर्मलकर सहित बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*शताब्दी एपिसोड की तैयारी*

जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि अगले महा 30 अप्रैल को मन की बात का एपिसोड भव्य तरीके से जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारियां की है, जिस पर आज डॉ रमन सिंह ने तैयारियों की समीक्षा भी की।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button