कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

कोरबा : तीन दिन में कोविड प्रोटाकॉल और लॉकडाउन का उल्लंघन के एक हजार से अधिक प्रकरण बने : वसूला गया दो लाख 40 हजार रूपए जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

कोरबा-कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रो मे जारी लॉकडाउन के दौरान शासकीय निर्देशो और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर तीन दिन में ही एक हजार 158 प्रकरणो में दो लाख 40 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के सख्त निर्देशो के बाद लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण दलो और लॉजिस्टिक टीमों की कार्रवाईयां आज भी पांचोे नगरीय निकाय क्षेत्रो में जारी रही। आज 180 प्रकरणों मे 43 हजार 600 रूपए का जुर्माना लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो पर लगाया गया । आज भी कहीं बिना मास्क के सड़को पर निकलने वाले लोगांे पर जुर्माना लगाया गया तो खरीदी बिक्री के समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगो पर भी आज तेजी से कार्रवाई की गई। लॉकडाउन की निर्धारित अवधि मंे तय समय पर दुकाने बंद नही करने या निर्धारित समय के बाद भी दुकानो से सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध भी आज भी प्रशासन ने जुर्माने की कार्रवाई की।  

 जिले में तीन दिनो में 851 लोगो के विरूद्ध बिना मास्क लगाए घरों से बाहर घूमने पर 83 हजार 670 रूपए का जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में आज 9 लोगो से बिना मास्क के घूमने पर 900 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया। अपने चेहरे को बिना ढके घूमने से कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में आज 88 लोगो से आठ हजार 100 रूपए, कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 लोगो से 2 हजार 500 रूपए और नगर पंचायत छुरीकला में 7 लोगो से 850 रूपए वसूले गए। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर आज जिले में 35 लोगो के विरूद्ध कार्रवाई की गई और उन पर 18 हजार 750 रूपए जुर्माना लगाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के सर्वाधिक प्रकरण नगर निगम कोरबा क्षेत्र में सामने आए।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के विरूद्ध नगर पालिका कटघोरा में 5 लोगो से 6 हजार रूपए, नगर पंचायत छुरीकला में तीन लोगो से छह हजार रूपए और नगर निगम कोरबा क्षेत्र में 27 लोगो से 6 हजार 750 रूपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले की पेट्रोलिंग टीमो ने 16 प्रकरणों में 12 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है। लॉकडाउन की शर्तों और प्रतिबंधो का उल्लंघन करने पर नगर निगम कोरबा क्षेत्र में 15 प्रकरणों मे 11 हजार 500 रूपए और नगर पालिका दीपका क्षेत्र में एक प्रकरण में एक हजार रूपए जुर्माना वसूला गया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button