छत्तीसगढ़जशपुर जिला

जशपुर : हाथी ने महिला को कुचला, मौत

जान बचाने के लिए घर से निकल कर भाग रही महिला को पटक कर हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की है। बुधवार की रात करीबन 11 बजे गांव में एक दंतैल हाथी अचानक आ धमका और मकान तोड़ने लगा इसी दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घर छोड़ कर भागने लगे उसी समय देवरी निवासी सुमति बाई पति मंजन राम उम्र 50 वर्ष को दंतैल ने दौड़ा कर कुचल कुचल मार डाला।

घटना की सूचना पर,वन विभाग की टीम मौके में पहुंच गई है। बताया जा रहा है की दंतैल हाथी पास के जंगल में डेरा जमाया हुआ है। वन विभाग ने स्थानीय रहवासियों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

एक माह मे पांचवी घटना
जिले में हाथियो के हमले मे जनहानि की यह पांचवी घटना है। इस घटना से एक दिन पहले बगीचा थाना क्षेत्र मे बेटी से मिल कर परिवार सहित घर लौट रही महिला को हाथी ने मक्के की खेत मे कुचल दिया था। इसके अतिरिक्त तपकरा और कुनकुरी वन परिक्षेत्र मे इस तरह की घटना हो चुकी है।

तीन घरो को किया क्षतिग्रस्त
देवरी मे घुस आए लोनर एलीफेट ने तीन घरो को भी क्षति ग्रस्त किया है। जानकारो के अनुसार दल से अलग हुआ हाथी, अधिक आक्रमक होता है। इस हाथी सम्पत्ति और जान को अधिक नुकसान पहुँचता है। जानकारो के अनुसार हाथियो के दल द्वारा नर हाथी को एक समय सीमा के बाद दल से अलग कर दिया जाता है। अकेलेपन के कारण दल से अलग हुआ हाथी आक्रमक हो जाता है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button