
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश, झांकी देखने निकला था युवक…
राजनांदगांव सोमनी इलाके के जोरातराई में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की हत्या कर दी गई। पीएम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक के गर्दन में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। हत्या की पुष्टि के बाद सोमनी पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। शहर के गौरी नगर वार्ड में रहने वाला 24 वर्षीय अजय सिन्हा शनिवार को विसर्जन झांकी देखने के नाम पर घर से निकला था।
अजय पूरी रात वापस नहीं लौटा। रविवार को जोरातराई में रेलवे ट्रैक के पास पुलिस को एक शव मिला। जिसकी पहचान अजय सिन्हा के रूप में हुई। पुलिस ने पहले मामले को हादसा माना थाए लेकिन पीएम रिपोर्ट में अजय के हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों से भी पूछताछ की है।





