• CG.गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री

    गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 कार्यक्रम को सम्बोधित करतेभुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में  सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभागों एवं 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ई-प्रगति पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से अब छत्तीसगढ़ के सभी विभागों के 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की निगरानी की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से निर्माण की मंजूरी से लेकर बजट, मजदूरी, भुगतान, एमआईएस, स्ट्रक्चर लेवल सहित सभी पहलुओं की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुड गवर्नेंस का उद्देश्य यह है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को बुनियादी सेवाओं के लिए भटकना न पड़े। पंचायतों में शुरू किए गए अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को आधार, पेंशन, बैंकिंग और बिल भुगतान जैसी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। हमारी सरकार ने तकनीकी नवाचारों के माध्यम से नागरिकों तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए अनेक पहल की हैं। इसी क्रम में आज ई-प्रगति पोर्टल का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य की वृहद परियोजनाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। इस पोर्टल से योजनाओं की प्रगति का डेटा रियल-टाइम में उपलब्ध होगा। सभी विभागों, जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे राज्य में ई-गवर्नेंस को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर और सहज रूप से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों, सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद, श्रद्धेय अटल जी की अंत्योदय की अवधारणा और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व से हमने सुशासन को गहराई से समझा है। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने देश का पहला सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया है, जो सभी योजनाओं के समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन का केंद्र है। पिछले दो वर्षों में हमने 400 से अधिक नीतिगत सुधार किए, पुराने अनुपयोगी नियम-कानून समाप्त किए और कई में संशोधन किए। इन सुधारों से प्रदेशवासियों का जीवन सरल हुआ और प्रशासन अधिक कुशल बना। आज मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के माध्यम से 5 जिलों और 5 विभागों के नवाचारी प्रयासों को सम्मानित किया गया है। इससे अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी प्रोत्साहित होंगे। आगामी वर्ष से 8 अलग-अलग क्षेत्रों में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिनमें ई-गवर्नेंस, सेवा वितरण, ग्रामीण और शहरी विकास जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में नवाचार और सुशासन की एक सशक्त संस्कृति विकसित हो रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “पहल” और “प्रेरणा” योजनाएँ प्रारंभ की जा रही हैं। “पहल” से नए विचारों को सहयोग मिलेगा और “प्रेरणा” से सफल योजनाओं का विस्तार होगा। शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे शिकायत निवारण और जनभागीदारी मजबूत होगी। सेवाओं की उपलब्धता बेहतर बनाने के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा रहा है और लोक सेवा गारंटी अधिनियम को LSG-2.0 के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बदलते दौर में तकनीक जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है। इसलिए हमने डिजिटल संसाधनों की शक्ति को पहचानते हुए तकनीक को सुशासन का प्रमुख हथियार बनाया है। सभी नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ई-ऑफिस ने सरकारी कामकाज में गति और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित की हैं। अब फाइलें हफ्तों-महीनों नहीं, बल्कि एक क्लिक पर आगे बढ़ती हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो रही है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम हुई है। ई-ऑफिस मंत्रालय से प्रारंभ हुआ था और अब विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू हो चुका है। आगामी कुछ महीनों में इसे सभी संभागों और जिलों में भी लागू किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्य सचिव श्री विकास शील द्वारा ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना एक सराहनीय पहल है, जिससे कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। बायोमेट्रिक उपस्थिति को भी चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यालयों में लागू किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है, जिसके पीछे सुशासन सबसे बड़ा कारक है। डिजिटल भुगतान में भारत का विश्व में अग्रणी स्थान भी गुड गवर्नेंस का ही परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन की परमिट व्यवस्था को ऑनलाइन किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की सुरक्षा हुई है। इसी तरह शासकीय खरीदी को जेम पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी प्रक्रियाओं में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रजिस्ट्री विभाग में की गई 10 क्रांतिकारी पहल से अब नागरिक घर बैठे ही रजिस्ट्री कर पा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति के तहत पिछले वर्ष 7.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से निवेशकों को तेजी से स्वीकृति और क्लियरेंस दिए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव जाकर 41 लाख आवेदनों का निराकरण किया गया। यह जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने कहा कि सांसदों और विधायकों के पत्रों और आवेदनों का समय पर निराकरण होना चाहिए। अच्छे प्रशासन के लिए संवाद, समन्वय और फीडबैक आवश्यक हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। सरकार के निर्णयों और उपलब्धियों का सही संचार भी उतना ही जरूरी है। 

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अंजोर विजन के अंतर्गत 2030 तक के लक्ष्यों की समीक्षा कर प्रदेश को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री विकास शील ने पुरस्कार प्रक्रिया में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी। 

    जिला श्रेणी के विजेता नवाचार

    दंतेवाड़ा जिले की “ब्लॉकचेन आधारित भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण” पहल एक प्रमुख उदाहरण के रूप में सामने आई। इस नवाचार के माध्यम से मैनुअल और कागजी प्रक्रियाओं को समाप्त कर ब्लॉकचेन आधारित छेड़छाड़-रोधी प्रणाली लागू की गई, जिससे भूमि अभिलेख प्राप्त करने का समय हफ्तों से घटाकर कुछ ही मिनटों में संभव हो सका। इस पहल से दस्तावेज़ी धोखाधड़ी पूरी तरह समाप्त हुई और सेवा प्रदाय में अभूतपूर्व तेजी आई, जिसने आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में राजस्व प्रशासन के लिए एक नया मानक स्थापित किया।

    जशपुर जिले की “निर्माण जशपुर” पहल ने यह दर्शाया कि एकीकृत डिजिटल मॉनिटरिंग किस प्रकार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बना सकती है। 16 विभागों की 7,300 से अधिक परियोजनाओं और 444 ग्राम पंचायतों को कवर करने वाली इस प्रणाली ने रियल-टाइम निगरानी, जियो-टैग्ड सत्यापन और GIS आधारित योजना को संभव बनाया, जिससे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हुआ और विलंब में उल्लेखनीय कमी आई।

    मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी में लागू संवर्धित टेक-होम राशन (A-THR) नवाचार ने गंभीर कुपोषण जैसी चुनौती का प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से विकसित इस पोषण-घन आहार के माध्यम से गंभीर कुपोषित बच्चों में 77.5 प्रतिशत सुधार दर दर्ज की गई। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि साक्ष्य-आधारित पोषण हस्तक्षेप बड़े पैमाने पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

    गरियाबंद जिले की “हाथी ट्रैकिंग एवं अलर्ट ऐप” ने मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने में तकनीक की भूमिका को सशक्त रूप से सामने रखा। AI आधारित ट्रैकिंग और रियल-टाइम अलर्ट व्यवस्था के माध्यम से मानव हताहतों की संख्या लगभग शून्य तक लाई गई, साथ ही फसल क्षति और मुआवजा बोझ में भी उल्लेखनीय कमी आई। राज्य के बाहर भी अपनाई जा चुकी यह पहल संघर्ष-संवेदनशील शासन का एक प्रभावी मॉडल बन चुकी है।

    नारायणपुर जिले का “इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल” आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में डेटा एकीकरण की उपयोगिता को दर्शाता है। रियल-टाइम, जियो-स्पेशियल और पूर्वानुमान आधारित इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 100 से अधिक नियोजित अभियानों का संचालन संभव हुआ, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर हुआ और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में परिस्थितिजन्य जागरूकता को मजबूती मिली।

    विभागीय श्रेणी के विजेता नवाचार

    इसी तरह विभागीय श्रेणी में शिक्षा विभाग का “विद्या समीक्षा केंद्र (VSK)” डेटा-आधारित शिक्षा शासन का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा। यह AI सक्षम प्लेटफॉर्म 56,000 से अधिक विद्यालयों, 2.83 लाख शिक्षकों और 57.5 लाख विद्यार्थियों की निगरानी करता है, जिससे ड्रॉपआउट की प्रारंभिक पहचान, संसाधनों का बेहतर उपयोग और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेना संभव हो सका है।

    वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम” ने व्यवसाय सुगमता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। 16 विभागों की 136 सेवाओं को एकीकृत करते हुए इस प्रणाली ने अनुमोदन, प्रोत्साहन, शिकायत निवारण और निरीक्षण प्रक्रियाओं को सरल बनाया, जिससे विलंब कम हुआ और पारदर्शिता के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ा।

    वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग की समग्र ई-गवर्नेंस सुधार पहल ने राजस्व संग्रह और अनुपालन व्यवस्था को सुदृढ़ किया।एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण, ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली और रियल-टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से विभाग ने ₹5,425 करोड़ का राजस्व अर्जित किया और पारदर्शिता तथा नियामक निगरानी के नए मानक स्थापित किए।

    वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की “FDS 2.0 – ई-कुबेर डिजिटल भुगतान प्रणाली” ने मैनुअल चेक आधारित प्रक्रियाओं को समाप्त कर पूर्णतः कैशलेस, RBI एकीकृत भुगतान व्यवस्था लागू की। इसके माध्यम से ₹1,776 करोड़ से अधिक के 18 लाख लेन-देन पूर्ण हुए, जिससे दूरस्थ और नक्सल प्रभावित वन क्षेत्रों में भी समय पर मजदूरी भुगतान, आजीविका सुरक्षा और पारदर्शी फंड प्रवाह सुनिश्चित हुआ।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा अंतर्गत लागू QR कोड आधारित सूचना स्वप्रकटीकरण व्यवस्था ने नागरिक-केंद्रित शासन को नई मजबूती दी। QR कोड के माध्यम से ग्रामीणों को वास्तविक समय की योजना जानकारी उपलब्ध कराकर इस पहल ने मध्यस्थों पर निर्भरता कम की और 11,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता को सुदृढ़ किया।

    कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, एससीएस गृह श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संचालक श्री रजत बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    इन सभी नवाचारों के माध्यम से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में शासन केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणामों, प्रभाव और नागरिक विश्वास पर केंद्रित एक नई प्रशासनिक संस्कृति विकसित हो रही है। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 के अंतर्गत सम्मानित ये जिले और विभाग सुशासन, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह उपलब्धियाँ न केवल राज्य के प्रशासनिक तंत्र की क्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि को भी सुदृढ़ करती हैं।

  • CG.मुख्यमंत्री ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान विमोचन किया।  कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 

    यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव में योगदान देने वाली 25 महिला उद्यमियों की जीवन यात्राओं को संजोया गया है। संपादक उचित शर्मा और उनकी टीम ने इसका संपादन किया है ।

     कार्यक्रम के दौरान पुस्तक में सम्मिलित सभी महिला उद्यमियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनके साहस, नेतृत्व, नवाचार और उद्यमशील योगदान के लिए प्रदान किया गया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ADHYAY कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की जीवंत गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दस्तावेज़ बनेगी। उन्होंने इस तरह के दस्तावेज़ीकरण को महिला उद्यमिता के लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक बताया। इस पुस्तक का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है जिन्होंने व्यवसाय, उद्योग, सेवा, नवाचार और सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ आज केवल उद्यम नहीं चला रहीं, बल्कि समाज और सोच को नई दिशा दे रही हैं।

  • CG.प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्यवाही 9 हजार रूपये जुर्माना वसूल

    राजनांदगांव । सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 3 थोक प्लास्टिक विक्रेताओ सहित 12 दुकानों पर 9 हजार रूपये जुर्माना कर 12.5 किलो पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।


    निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही की कडी में आज पुराना गंज चौक एवं कामठी लाईन में निगम का अमला ने अभियान चलाकर 3 थोक प्लास्टिक विक्रेताओं में कांकरिया, बजाज एवं साई प्लास्टिक के अलावा 12 दुकानों व फल विक्रेताओं पर कार्यवाही कर 9 हजार रूपये जुर्माना वसूल 12 किलो 5 सौ ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


    आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुश्प्रभाव से बचा जा सके।

  • स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर महापौर मधुसूदन करेंगे युवाओं काे संबोधित

    राजनांदगॉव जिला अंतर्गत पहली बार 12 जनवरी को राजनांदगॉव के रानीसागर चौपाटी स्थित ऊर्जा पार्क में भारत के विश्वगुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन प्रातः 8 बजे से प्रांरभ होकर लगभग शाम 4 बजे तक आयोजनकर्ता जिला राष्ट्रीय सेवा योजना राजनांदगॉव के द्वारा एवं सहयोगी संस्था छात्र युवा मंच के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।

    आयोजन एन0एस0एस0 के वर्ष 2026 के ध्येय वाक्य ‘‘उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो‘‘ यह वक्तव्य स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा अपने देश के युवाओं के लिये किये गये आव्हान ‘‘अराईज, अवेक एण्ड स्टाप नॉट, टिल दी गोल इस रीच्ड‘‘ पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि ‘‘उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रूको‘‘ ।  इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे जो मुख्य वक्ता की आसंदी से बौद्धिक सत्र में सभा को संबोधित करेंगे। अध्यक्षता श्रीमती मोनिका दास, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना राज0 करेंगी, जबकि कार्यक्रम प्रभारी एवं सहयोगी के रूप में छात्र युवा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष भागवत वर्मा उपस्थित रहेंगे  ।

    आयोजन में जिले के समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालय के एन0एस0एस0 अधिकारी एवं स्वयंसेवकगण उपस्थित रहेंगे। सहयोगकर्ता के रूप में छात्र युवा मंच के रक्तवीर नागेश यदु सहित पूरी टीम उपस्थित रहेगी। इस एक दिवसीय आयोजन में मुख्य रूप से युवाओं का पंजीयन, दल गठन प्रयोजन कार्य, स्वयंसेवकों का परिचय सत्र, बौद्धिक सत्र -उठो जागो और अपनी शक्ति को पहचानो विषय पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्य वक्ता की आंसदी से राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव युवाओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करेंगे। इस शिविर में भाग ले सकते है एन0एस0एस0 इकाई के वर्तमान व पूर्व समस्त स्वयंसेवक, छात्र युवा मंच संगठन के सदस्य, जिनके पंजीयन हेतु पंजीयन प्रभारी भागवत वर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष छात्र युवा मंच), बालकृष्ण कोमरे दिग्विजय कॉलेज अध्यक्ष एवं मुरली साहू अध्यक्ष अर्जुनी महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है। आयोजन में कैरियर मार्गदर्शन परीक्षा मे सम्मिलित हुए स्वयंसेवकों का सम्मान एवं एन0एस0एस0 इकाई, राष्ट्रीय राज्य स्तर शिविर मे सम्मिलित स्वयंसेवकों का सम्मान भी किया जायेगा।

  • नीलू शर्मा फैंस क्लब द्वारा आयोजित राजनांदगांव प्रिमियर लीग सीजन–2 का भव्य फाइनल संपन्न


    राजनांदगांव।नीलू शर्मा फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित सीजे राजनांदगांव प्रिमियर लीग (RPL) सीजन–2 का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
    इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में सी आर एस सोनकर राजनांदगांव की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं न्यू स्टार सिंघोला राजनांदगांव की टीम उपविजेता रही।


    फाइनल मैच के अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  कार्यक्रम  की अध्यक्षता श्री नीलू शर्मा जी (अध्यक्ष पर्यटन मंडल, कैबिनेट मंत्री दर्जा)  के द्वारा किया गया में कार्यक्रम मुख्यअतिथि के रूप  महापौर श्री मधुसूदन यादव रहे | कार्यकम मे जिला भाजपा राजनांदगांव अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, मोहला – मानपुर -चौकी भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश एच. लाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, डोंगरगांव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजु त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता उपस्थित रहे।


    इसके अतिरिक्त भाजपा नेता श्री मनीष साहू, श्री राजेश श्यामकर, श्री डिकेश साहू, श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, श्री ऋषिदेव चौधरी, श्री अंशु बग्गा, श्री राजू डागा , महाकाल भक्त श्री पवन डागा श्री एवं पार्षद श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
    अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया और नीलू शर्मा फैंस क्लब को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजन समिति के श्री दीपक चौहान


    श्री नरेंद्र हंसा , श्री संजू बघेल (पार्षद ), श्री धीरज हंसा , श्री रमेश सगरवंशी ,रवि रानसुरे , श्री युवराज सिन्हा,  श्री दीपक सिन्हा, श्री प्रहलाद सिन्हा , लक्ष्मण यादव ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

  • आचार्य पं. अनिल कृष्ण तिवारी के मुखारबिंद से आरगांव के शिवधाम में बहेगी शिव महापुराण की ज्ञान गंगा,

    राजनांदगांव। जिले के ग्राम आरगांव स्थित ‘शिवधाम’ की पावन धरा पर सोमवार 12 जनवरी से संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। समस्त महिला समूह एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 19 जनवरी तक चलेगा। कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. अनिल कृष्ण तिवारी महाराज (अरजकुण्ड वाले) भक्तों को शिव भक्ति का अमृत पान कराएंगे।

    ० कलश यात्रा के साथ होगा श्रीगणेश

    कथा के प्रथम दिन 12 जनवरी को प्रात: काल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके पश्चात वेदी पूजन और कथा महात्म्य का वर्णन होगा। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से ‘शिव इच्छा’ तक कथा का प्रवाह चलेगा। आचार्य श्री के साथ परायणकर्ता के रूप में पं. अंचल तिवारी (पोथी) और पं. कान्हा तिवारी (माला) भी उपस्थित रहेंगे। शिव महापुराण के दौरान महादेव के विभिन्न स्वरूपों और लीलाओं का विस्तार से वर्णन होगा। प्रमुख प्रसंगों में 13 जनवरी को शिवलिंग उत्पत्ति एवं नारद मोह, 14 को सृष्टि वर्णन एवं रुद्राक्ष महोत्सव, 15 को शिव-पार्वती विवाह एवं ताडक़ासुर वध, 16 को श्रीगणेश एवं कार्तिकेय जन्म कथा, 18 को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा एवं भव्य शोभायात्रा एवं 19 जनवरी को पूर्णाहूति एवं विशाल महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

    ० श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    आयोजक समिति और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। समिति ने बताया कि जिन भक्तों पर शिव कृपा हुई हो, वे अपना ‘मनोकामना पत्र’ व्यास पीठ पर अर्पित कर सकते हैं। इस पावन आयोजन को लेकर आरगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

  • राजनांदगांव: सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

    राम दरबार बास टाल के पास देर रात हुआ हादसा, मृतक की पहचान शुभम वैष्णव के रूप में

    राजनांदगांव। शहर के सहदेव नगर निवासी 29 वर्षीय शुभम वैष्णव (पिता—उमेश वैष्णव) की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना करीब रात 2 बजे राम दरबार बास टाल के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही युवक की हालत गंभीर हो गई।

    सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: “पापा… मैं जम्मू-कश्मीर में हूँ, मुझे घर ले चलो”

  • Rajnandgaon: “पापा… मैं जम्मू-कश्मीर में हूँ, मुझे घर ले चलो”

    — छह माह से लापता विवाहिता ने कॉल पर पिता से मांगी मदद

    बेटी की घर वापसी के लिए पिता ने एसपी के समक्ष लगाई गुहार ….

    राजनांदगांव। “पापा, मैं बहुत परेशान हूँ… मुझे यहां से घर ले चलो” — यह शब्द उस बेटी के हैं, जो अपने परिजनों से दूर जम्मू-कश्मीर में फंसी हुई है। कॉल पर बेटी की आवाज सुनकर पिता का कलेजा कांप उठा और वह न्याय की आस लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे।

    छुरिया विकासखंड के ग्राम रामपुर निवासी पिता ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि उनकी विवाहिता बेटी को बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया। बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही चिचोला थाना में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक उसकी सुरक्षित वापसी नहीं हो सकी है।

    पिता के अनुसार हाल ही में फोन और वीडियो कॉल के जरिए बेटी से संपर्क हुआ, जिसमें उसने साफ कहा कि उसे काम के नाम पर वहां रखा गया है और वह अब वापस अपने घर लौटना चाहती है। बेटी की हालत देखकर परिजन गहरे सदमे में हैं।

    बेबस पिता ने एसपी से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर से सुरक्षित वापस लाया जाए।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon : ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, शव खाद गड्ढे में दबाया

  • CG : राज्यपाल ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ

    युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

    रायपुर, 09 जनवरी 2026

    युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

    राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर उपस्थित थे।

    राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं आसमान में गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में राज्यपाल एवं अतिथियों द्वारा जंबूरी पत्रिका एवं नए बैज का विमोचन भी किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट-गाइड युवाओं को नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के लिए कम से कम एक सकारात्मक कार्य अवश्य करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। देश में पहली बार आयोजित हो रही यह राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। 

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड युवाओं को जीवन मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि रोवर-रेंजर देश के वे युवा हैं, जो समाज, राष्ट्र और विश्व के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा रखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस आयोजन को छत्तीसगढ़ और देश के युवाओं के लिए सौभाग्यपूर्ण अवसर बताया।

    इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन करते हुए भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल ने ग्राम दुधली में इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी आयोजन को एतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम अध्याय में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    विभिन्न राज्यों से उपस्थित रोवर एवं रेंजरों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों को सलामी दी गई। इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न राज्यों से उपस्थित रोवर रेंजरों ने नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की बहुरंगी छटा बिखेरी। उल्लेखनीय है कि इस 5 दिवसीय आयोजन में देश के सभी राज्यों के अलावा रेल्वे, नवोदय विद्यालय सहित कुल 33 राज्यों के प्रतिभागी रोवर रेंजर शामिल हो रहे हैं। भारत स्काउट्स गाइड्स के अधिकारी, रोवर रेंजर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

    यह भी पढे़ : CG: दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

  • CG: दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

    बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री साय

    रायपुर, 9 जनवरी 2026

    बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि “बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं।”

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति, सटीक सुरक्षा रणनीति और सुशासन आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माओवादी नेटवर्क का प्रभावी विघटन हो रहा है और बस्तर के सुदूर अंचलों में अब तेज़ी से सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानजनक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण, आजीविका और सामाजिक पुनर्स्थापन की समुचित व्यवस्था दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित हो सकें।

    उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, भविष्य की भूमि बन रहा है — जहां शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं।

    यह भी पढे़ : CG : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री श्री साय

  • CG : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर ,09 जनवरी 2026. छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। 

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से युवा प्रतिभागी अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त कर रहे हैं। 

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बालोद की धरती पर उमड़ा यह उत्साह भारत की भावी पीढ़ी की ऊर्जा, समर्पण और संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के खेल, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुशासित, प्रशिक्षित और आत्मविश्वासी युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगी। उन्होंने जंबूरी में भाग ले रहे सभी रोवर-रेंजरों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका उत्साह और सेवा भाव छत्तीसगढ़ का परचम देश-दुनिया में और ऊँचाई तक ले जाएगा।

    यह भी पढे़ : CG: लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव: मुख्यमंत्री साय

  • CG: लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव: मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल

    रायपुर, 9 जनवरी 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व–2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर उपस्थित थे। 

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘आदि लोकोत्सव’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत उत्सव है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। 

    उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव हमारी आत्मा हैं। गांवों की संस्कृति ही देश की संस्कृति है, जिसे लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और परंपराओं के माध्यम से जीवंत रखना अत्यंत आवश्यक है। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवा सरकार पिछले 25 वर्षों से इस सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का कार्य कर रही है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में आदि लोकोत्सव और भी भव्य तथा व्यापक स्वरूप में आयोजित होगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजों को चुनौती दी और अपने अदम्य साहस से इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के अनेक महापुरुष ऐसे हैं, जिन्हें देश के इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय सेनानियों को देशभर में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने रानी दुर्गावती के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि वे जनजातीय समाज की महान वीरांगना थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके गौरव को स्थायी स्वरूप देते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया है, जो उनके शौर्य और बलिदान की अमिट स्मृति है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय सेनानियों के योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 32 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है और यहां के 14 जनजातीय महापुरुषों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधुर, गेंद सिंह जैसे महापुरुषों ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। शहीद वीर नारायण सिंह को अंग्रेजों ने राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक में फांसी दी थी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन जनजातीय नायकों की स्मृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक उनके बलिदान की गाथा पहुंचाने के उद्देश्य से नया रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह डिजिटल संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदि लोकोत्सव में उपस्थित सभी लोगों को छत्तीसगढ़ आकर इस डिजिटल संग्रहालय को देखने का आमंत्रण भी दिया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए इससे बड़ा गौरव क्या हो सकता है कि आज देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के रूप में भी जनजातीय समाज की बेटी सुशोभित हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री बनना प्रधानमंत्री श्री मोदी की समावेशी सोच का प्रमाण है। 

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना जैसी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का स्मरण किया और कहा कि उनके कार्यकाल में ही पहली बार देश में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ, जिसके माध्यम से आज 12 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिकों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर बजट और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें उनके साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में होती थी, लेकिन आज वह तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और राज्य अब शांति, विकास और निवेश के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जिन क्षेत्रों में पहले निवेश नहीं आते थे, वहां अब उद्योग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य के आर्थिक भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं।

    यह भी पढे़ : छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने डॉक्टर रमन सिंह के माध्यम से हजारों मजदूर परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया

  • Rajnandgaon : ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, शव खाद गड्ढे में दबाया

    राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के ग्राम बीजेपार से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां गुमशुदा बताए जा रहे मासूम प्रभात अरकरा की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने मामले को छुपाने के लिए मासूम के शव को पास ही स्थित खाद के गड्ढे में दफना दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभात अरकरा ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और घटना को दबाने के उद्देश्य से मासूम के शव को खाद के गड्ढे में छिपा दिया।

    मासूम के पिता द्वारा पुत्र की गुमशुदगी की सूचना संबंधित थाने में दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि प्रभात ट्रैक्टर से गिरा था और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाद गड्ढे से शव बरामद कर लिया है।

    फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    यह भी पऐ़ : महापौर परिषद की बैठक मेें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पाईप लाईन विस्तार, डामरीकरण सहित शापिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं वार्षिक निविदा आमंत्रण की दी गई स्वीकृति

  • महापौर परिषद की बैठक मेें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पाईप लाईन विस्तार, डामरीकरण सहित शापिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं वार्षिक निविदा आमंत्रण की दी गई स्वीकृति

    राजनंादगांव 9 जनवरी। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाईप लाईन विस्तार एवं डामरीकरण कराने के अलावा वार्षिक निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही रेल्वे स्टेशन के पास तथा टेलीफोन आफिस के पास शापिंग काम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति दी गयी।

    महापौर परिषद की बैठक मेें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पाईप लाईन विस्तार, डामरीकरण सहित शापिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं वार्षिक निविदा आमंत्रण की दी गई स्वीकृति

    महापौर श्री यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की एवं मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एवं नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एम.एम. राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार के लिए आमंत्रित निविदा में न्युनतम दर की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही शहर में डामरीकरण कराए जाने प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा रेल्वे स्टेशन रोड तथा जी.ई.रोड टेलीफोन आफिस के पास निगम स्वार्मित्व की भूमि पर शापिंग काम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

    महापौर श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार 15वे वित्त आयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने तथा विभिन्न विभागों में वार्षिक निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: कमला कालेज रोड में अतिक्रमण की तैयारी, निगम का अमला ने 5 बंद ठेले हटा बास, बल्ली उखाडे़

  • Rajnandgaon: कमला कालेज रोड में अतिक्रमण की तैयारी, निगम का अमला ने 5 बंद ठेले हटा बास, बल्ली उखाडे़

    राजनांदगांव 9 जनवरी। शहर मंे अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। अतिक्रमण दस्ता आज कमला कालेज रोड में कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण करने तैयारी के तहत रखे 5 ठेला को हटाया, वही लगे बास बल्ली को उखाडने की कार्यवाही किए।

    Rajnandgaon: कमला कालेज रोड में अतिक्रमण की तैयारी, निगम का अमला ने 5 बंद ठेले हटा बास, बल्ली उखाडे़

    शहर के चौक चौराहा एवं रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत पसरा हटाने तथा ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये। हाल के दिनों में गौरव पथ एवं अन्य स्थल पर नये अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम में लगातार प्राप्त हो रही है, शिकायत के आधार पर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने समझाईस दे रही है। समझाईस उपरांत नही हटाने पर निगम के द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

    Rajnandgaon: कमला कालेज रोड में अतिक्रमण की तैयारी, निगम का अमला ने 5 बंद ठेले हटा बास, बल्ली उखाडे़

    इसी तारतम्य में निगम का दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में कमला कालेज रोड में अतिक्रमण कर ठेला रखकर एवं बास बल्ली लगा अस्थाई दुकान लगाने की तैयारी की जानकारी लोने पर आज उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे, श्री तिलक राज ध्रुव, समयपाल श्री चिराग मेश्राम,उद्यान सह.प्रभारी श्री दिलीप गिरी एवं प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा टीम के साथ उक्त क्षेत्र से 5 बंद ठेला हटाकर बास बल्ली उखाडने की कार्यवाही किए।
    आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: ममता नगर क्षेत्र में पाईप लाईन जॉच कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

  • Rajnandgaon: ममता नगर क्षेत्र में पाईप लाईन जॉच कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

    तत्काल टंकी की हुई सफाई तथा वार्ड मंे चला सफाई अभियान

    राजनांदगांव 9 जनवरी। ममता नगर वार्ड के कुछ क्षेत्रो में नल में गंदा पानी आने की शिकायत पर विगत दिनों ेसे नगर निगम का अमला सफाई अभियान चलाकर लिकेज पाईप लाईन की जॉच करना तथा क्लोरिन टेबलेट वितरण एवं प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई कर रही है। जिसका आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया और उक्त क्षेत्र की टंकी सफाई करने के निर्देश दिए।

    ममता नगर क्षेत्र के गली नं. 3 व 5 में गंदा पानी आने की शिकायत पर निगम का अमला एर्ल्ट होकर तत्काल पाईप लाईन की जॉच, साफ सफाई आदि कार्य कर रही है। जिसका कल महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे, वही आज पाईप लाईन जॉच कार्य का आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित क्षेत्र पानी सप्लाई टंकी ठा.प्यारेलाल स्कूल स्थित टंकी की सफाई के निर्देश दिए और क्षेत्रवासियो से चर्चा कर स्थिति समान्य होते तक पानी उबालकर, छान कर पीने समझाईस दिए। इसके अलावा उन्हांेने सफाई अभियान चलाकर क्लोरिंन टेबलेट वितरण जारी रखने कहा।

    आयुक्त के निर्देश पर ठा.प्यारेलाल स्कूल स्थित टंकी की सफाई के अलावा गली नं. 3,4,5 व 7 के पाईप लाईन की सफाई की गयी तथा रेल्वे टेªेक के पास पुराने पाईप लाईन को बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति समान्य होते तक स्वास्थ्य एवं तकनीकि अमला अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे तथा प्रभावित क्षेत्र मे टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई जारी रखेगे। पीएचई विभाग को पानी की सेम्पल की जॉच करने भेजने के अलावा निरंतर मानिटरिंग करेगे। उन्होंने स्वास्थ्य अमला से कहा कि विशेष सफाई अभियान चलाकर दवा आदि का छिडकाव करे, गड्ढो में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करे, लोगो को पानी उबालकर व छानकर पीने तथा सावधानी बरतने समझाईस देवे।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: छात्रों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ प्रशासन करे कड़ी कार्यवाही – राजा यादव

  • Rajnandgaon: छात्रों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ प्रशासन करे कड़ी कार्यवाही – राजा यादव

    आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में जिला डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को डेंटल कॉलेज सुंदरा के विषय में ज्ञापन सौंपा गया।
          एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि डेंटल कॉलेज सुंदरा के मेस में छात्रों को दिए जाने वाले भोजन थाली में मेंढक मिलना बेहद चिंताजनक है। पता नहीं कितने छात्रों को वहां भोजन परोसा गया होगा । ये जानलेवा भी हो सकता है। उसी कॉलेज में पहले भी भोजन थाली में काकरोच मिल चुका है। फिर भी कॉलेज प्रशासन अभी तक दिशा निर्देश दे कर अपना पल्ला झाड़ रहा है। एनएसयूआई इसकी निदा करती है।।
              एनएसयूआई छात्र नेता प्रदीप साहू ने कहा कि लगातार आरोपों से घिरे डेंटल कॉलेज को आखिरकार जिला प्रशासन उनको बचा क्यों रहा है।। जिला खाद्य विभाग समय समय पर निरीक्षण भी क्यों नहीं करता है। एनएसयूआई छात्र संगठन जिला प्रशासन से माग करती है कि इस विषय कि जांच करके संबंधित पर कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।।

        इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, मेहुल कुमार, प्रदीप साहू, भूपेश डहारे, विपिन, पृथ्वी राय, आयुष सिन्हा, संतोष साहू, कमलेश, आदित्य  आदि मौजूद रहे।।।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

  • Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने कैलाश शर्मा

    संगठन एवं क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गौरव का माहौल

    राजनादगांव
    भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री,जिला भाजपा मंत्री व प्रवक्ता ऊर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता कैलाश शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर संगठन सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

    यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री कोमल राजपूत, वरिष्ठ नेता श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, रमेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की सहमति, विश्वास एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ है।

    यह नियुक्ति संगठन के प्रति कैलाश शर्मा जी की अटूट निष्ठा, अनुशासित कार्यशैली, वैचारिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता का सशक्त प्रमाण है। अपने लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के दौरान उन्होंने सदैव पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कैलाश शर्मा जी ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाने तथा जन-जन तक भाजपा की सोच पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। किसान और युवा वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा निरंतर सक्रियता उन्हें इस दायित्व के लिए और अधिक सक्षम बनाती है।

    प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कैलाश शर्मा जी की भूमिका किसानों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार और संगठन के समक्ष रखने, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है।

    इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने कैलाश शर्मा जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

    यह भी पढे़ : छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने डॉक्टर रमन सिंह के माध्यम से हजारों मजदूर परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया

  • छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने डॉक्टर रमन सिंह के माध्यम से हजारों मजदूर परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया


    रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने ढाई करोड़ से ऊपर की धनराशि का छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना व खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले हजारों मजदूरों को प्रदान किया दोपहर विधानसभा अध्यक्ष हाउस में मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में वितरण कार्य हुआ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की श्रमिक कल्याण के हितों के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही 14 कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों को हर परिस्थिति में मदद करने के लिए तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्रम कल्याण मंडल, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है.

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश के 6000 से ज्यादा मजदूर परिवार को छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना खेलकूद प्रोत्साहन योजना के तहत करोड़ रुपए की सौगात देते हुए कहा कि श्रम कल्याण मंडल व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहने का कार्य उनके ही मुख्यमंत्रीत्व काल में प्रारंभ हुआ और खूब आगे बढ़ा, अब तक इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल चुका है आने वाले समय में इसका और विस्तार होगा उन्होंने मंडल द्वारा संचालित सस्ते दर में भोजन उपलब्ध कराने की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि कल्याण मंडल जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना बनाकर मजदूर क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है बावजूद इसके मजदूर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं का कार्य करने की व्यापक प्रासंगिकता अभी भी है।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा एवं मंडल के कल्याण आयुक्त अजितेश पांडे, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, रवि शंकर सिंह, राधेश्याम गुप्ता, कमल बॉस वह विभिन्न  उद्योगों से आए मजदूरों ने भी आत्मीय स्वागत किया.

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: सीआरसी में 8 से 20 जनवरी तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • Rajnandgaon: सीआरसी में 8 से 20 जनवरी तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुर्नवास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोल राजनांदगांव में व्यावसायिक विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार उन्मुख कौशल प्रदान करने एवं उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के विकास के लिए 8 से 20 जनवरी 2026 तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    शिविर में बांस से बनाए जाने वाले विभिन्न आकर्षक उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चे सक्रिय रूप से शामिल हो रहे है। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: जिले में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, दवाई, उपचार के लिए विशेष तौर पर किए जा रहे कार्य