• CG : सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

    यादव महिला छात्रावास हेतु 30 लाख रुपये एवं सामुदायिक भवनों के लिए 80 लाख रुपये की घोषणा

    रायपुर,

    यादव महिला छात्रावास हेतु 30 लाख रुपये एवं सामुदायिक भवनों के लिए 80 लाख रुपये की घोषणा

    स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज रिसाली दशहरा मैदान, भिलाई में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित विशाल अभिनंदन समारोह में शामिल होकर समाज के विकास हेतु कई घोषणाएं कीं। उन्होंने चार सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये, कुल 80 लाख रुपये तथा 5 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने दुर्ग स्थित पचरीपारा में आयोजित सम्मान समारोह में यादव महिला छात्रावास निर्माण हेतु 30 लाख रुपये देने की घोषणा की।

    कार्यक्रम में समाजजनों ने पारंपरिक नृत्य-गान के साथ मंत्री यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें समाज की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक स्वरूप पारंपरिक वेशभूषा और सजी हुई लाठी भेंट की गई। विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

    अपने उद्बोधन में मंत्री यादव ने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी आर्थिक रूप से पिछड़ा है, जिसे मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर समाज के लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर समाज को नई दिशा प्रदान करें। मंत्री यादव ने इस अवसर पर पाटन सरपंच की मांग पर शासकीय प्राथमिक शाला परेवाडीह के जीर्णाेद्धार की भी घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

    इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, झेरिया यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, प्रदेश संरक्षक जगतराम यादव एवं सुकालु राम यदु, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, रिसाली पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेन्डे, प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव सहित समाज के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • CG : ‘नवगुरुकुल’ में छात्राओं से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी

    आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

    120 छात्राएँ ले रही हैं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

    रायपुर, रायगढ़ जिले के मेहनती और वंचित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित नवगुरुकुल प्रशिक्षण केंद्र का रविवार को वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी ने गढ़उमरिया पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 120 छात्राओं से संवाद किया और अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    वित्त मंत्री चैधरी ने छात्राओं से बातचीत करते हुए अपने बचपन के संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मात्र 8 वर्ष की उम्र में पिता का साया उठ जाने के बाद उन्होंने सरकारी स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की और कठिन परिस्थितियों के बावजूद धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि नवगुरुकुल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में 120 छात्राएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, भविष्य में इसे और विस्तारित किया जाएगा। छात्राओं की सफलता इस विस्तार की मजबूत नींव बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण में फिटनेस, योग और खेलकूद जैसी गतिविधियाँ शामिल करने का सुझाव दिया, ताकि छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके।

    वित्त मंत्री ने नवगुरुकुल में छात्राओं के लिए उपलब्ध भोजन, आवास, इंटरनेट, बिजली और पाठ्य सामग्री जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो छात्राएँ बेहिचक बताएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
    नवगुरुकुल: सशक्तिकरण का नया अवसर

    वित्त मंत्री ओपी चैधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ में जिला प्रशासन की पहल से संचालित नवगुरुकुल में 120 छात्राओं को निःशुल्क आवासीय दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भोजन और आवास सहित सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध हैं। नवगुरुकुल एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य वंचित युवाओं को गरिमामय करियर दिलाना है। यहाँ छात्राओं को इंजीनियरिंग, प्रोग्रामिंग, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं और कई पूर्व छात्राएँ आज 12-18 लाख रुपये वार्षिक तक का वेतन कमा रही हैं।

    नवगुरुकुल की नेतृत्व टीम में आईआईटी, एनआईटी, सेंट स्टीफेंस कॉलेज और हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के पूर्व छात्र शामिल हैं। इस संस्थान ने शिक्षा और पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी एकीकृत किया है, ताकि छात्राएँ भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार हो सकें। वर्तमान में देशभर में नवगुरुकुल के 9 परिसरों में 1,100 से अधिक छात्राएँ अध्ययनरत हैं। रायगढ़ में यह केंद्र जिला प्रशासन के सहयोग से केआईटी कॉलेज परिसर में संचालित हो रहा है, जिससे यहाँ की बालिकाएँ आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

  • CG : राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन

    स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं: 435 बच्चों ने लिया भाग

    रायपुर,

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं: 435 बच्चों ने लिया भाग

    जिला दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद सभा हाल परिसर में पाटन में आयोजित 25वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की। प्रतियोगिता में राज्य के पांच जोन से आए 435 छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

    मुख्य अतिथि मंत्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग है, यह शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘‘खेलो इंडिया’’ अभियान युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है। प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना तथा जीतने का जज्बा विकसित करती हैं। उन्होंने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मंत्री यादव ने मेहनत और लगन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रेरणा हमें एक साधारण चींटी से भी लेनी चाहिए, जो अपनी क्षमता से अधिक भार वहन करती है। उन्होंने जानकारी दी कि नारायणपुर जिले में पारंपरिक मलखम खेल का प्रशिक्षण दुर्ग जिले के कोच द्वारा प्राप्त कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यहां के विद्यार्थी भी इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

    कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मंत्री यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, कल्पना साहू, निशा सोनी, रागिनी बंछोर, राजेश चंद्राकर, लोकमणी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, केवल देवांगन, नेहा बाबा वर्मा, एसडीएम लवकेश ध्रुव, राजू साहू, डोनेश्वर साहू एवं नारद साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने स्वागत भाषण एवं आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया।

  • CG : वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    रायपुर,

     वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप
     वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप

    छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख 80 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें पुलिया, महतारी सदन, बाजार शेड, शालाओं में अतिरिक्त कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

    मंत्री कश्यप ने ग्राम पंचायत केशरपाल स्थित दंतेश्वरी मंदिर पारा में 3.30 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बनियागांव में 23.51 लाख रुपये की लागत से बाजार शेड निर्माण, सीसी रोड का लोकार्पण किया। उच्च प्राथमिक शाला बनियागांव में 8.07 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा ग्राम पंचायत नंदपुरा में 10 लाख रुपये की लागत से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला नंदपुरा में 8.07 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

    मंत्री कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग का निर्माण कार्य जारी है, वहीं अंतागढ़-नारायणपुर और ओरछा-नारायणपुर मार्ग निर्माण कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 45 आंगनबाड़ी केंद्र, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, पीएससी भवन और महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों आवास स्वीकृत हुए हैं।

    वन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक सड़क, पुलिया, बाजार शेड, हाई मास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुँचें। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, शकुंतला कश्यप, रूपसिंह मंडावी, विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • CG : भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

    संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल

    रायपुर,

    संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
    संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

    भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी प्रासंगिक और उपयोगी है। संस्कृत भाषा और साहित्य हमारी विरासत का आधार हैं, जिन्हें हमें संरक्षित और संवर्धित करना चाहिए। 

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देववाणी संस्कृत पर चर्चा के साथ यह सम्मेलन भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने का एक महान प्रयास है। मुख्यमंत्री साय ने संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ और सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में संस्कृत भाषा को शामिल करने से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास सुनिश्चित होगा। संस्कृत में वेद, उपनिषद और पुराण जैसे ग्रंथों का विशाल भंडार है, जो दर्शन, विज्ञान और जीवन-मूल्यों का संदेश देते हैं। वेदों में वर्णित आयुर्वेद, गणित और ज्योतिष आज भी प्रासंगिक हैं और शोध का विषय हो सकते हैं। इन ग्रंथों में कर्म, ज्ञान और भक्ति के सिद्धांत स्पष्ट रूप से प्रतिपादित हैं, जो आधुनिक जीवन में शांति और संतुलन ला सकते हैं।ऐसे में संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी उतनी ही प्रासंगिक और उपयोगी है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वेदों और उपनिषदों के ज्ञान को अपनाकर हम अपनी विरासत को संजोने के साथ-साथ अपने जीवन को भी समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को संस्कृत साहित्य से जोड़ने के लिए प्रेरित करना होगा, ताकि वे इस ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुँचा सकें।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षा को आकर्षक और प्रासंगिक बनाया जा सकता है। राज्य में संस्कृत विद्वानों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस सम्मेलन के माध्यम से हमें संस्कृत विद्या के प्रचार-प्रसार और अगली पीढ़ी को जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने सरयूपारीण ब्राह्मण सभा, छत्तीसगढ़ के प्रचार पत्रक का विमोचन भी किया। विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन का आयोजन संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ एवं सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए संस्कृत भारती के प्रांताध्यक्ष डॉ. दादू भाई त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक प्रमाण मिलते हैं, जिनसे सिद्ध होता है कि एक समय संस्कृत जनभाषा के रूप में प्रचलित थी। छत्तीसगढ़ी भाषा का संस्कृत से सीधा संबंध है। छत्तीसगढ़ी में पाणिनि व्याकरण की कई धातुओं का सीधा प्रयोग होता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरगुजा क्षेत्र में सर्वाधिक आदिवासी विद्यार्थी संस्कृत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्लेषा शुक्ला, उत्कृष्ट तैराक अनन्त द्विवेदी तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला शामिल थे।

    सम्मेलन को दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद महाराज, सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला और अखिल भारतीय संस्कृत भारती शिक्षण प्रमुख डॉ. श्रीराम महादेव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. सतेंद्र सिंह सेंगर, अजय तिवारी, बद्रीप्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संस्कृत शिक्षकगण, सामाजिक प्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • CG : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी

    रायपुर,

    उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के कवर्धा विधायक कार्यालय में आज एक भावुक पल देखने को मिला। जब बोड़ला विकासखंड के ग्राम घोंघा निवासी अमर मरकाम, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उन्होंने अपनी पीड़ा उप मुख्यमंत्री के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बाहर आने-जाने में उन्हें अत्यधिक कठिनाई होती है और उन्हें स्कूटी की आवश्यकता है। अमर मरकाम की व्यथा सुनते ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अत्यंत संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें स्कूटी प्रदान की। 

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरतमंदों तक वास्तविक रूप से पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर तक विकास और सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी असमर्थताओं के कारण कठिनाई झेल रहे हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही सच्ची जनसेवा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार समाज के कमजोर, वंचित और दिव्यांग वर्ग के साथ खड़ी है। सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सके।

    अमर मरकाम को दी गई स्कूटी केवल एक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और आमजन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस पहल ने पूरे जिले में संदेश दिया है कि जरूरतमंद की आवाज सरकार तक न केवल पहुंचती है, बल्कि उस पर त्वरित कार्रवाई भी होती है।

  • CG : गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

    मुख्यमंत्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।

  • Rajnandgaon: राम दरबार के पास हादसा, 4 घायल, कार क्षतिग्रस्त

    राजनांदगाव. जी रोड राम दरबार के पास आज सुबह लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर पासिंग की एक अर्टिगा कार (CG 04 PK 8536) तेज रफ्तार में ट्रक (RJ 09 GC 2812) से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    कार में कुल 6 लोग सवार थे। टक्कर में कार चालक और बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत अटल बिहारी वाजपेई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा राम दरबार सिग्नल के पास हुआ। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें : *राजनांदगांव के नवागांव में खूनी खेल… एक की हत्या, एक घायल…* गुस्साए लोगों ने *कार में लगाई आग…* पूरे इलाके में तनाव, *भारी पुलिस बल तैनात!*


    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है

  • राजनांदगांव के नवागांव में खूनी खेल… एक की हत्या, एक गंभीर घायल… गुस्साए लोगों ने कार में लगाई आग… पूरे इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात!

    राजनांदगांव जिले के चिखली थाना क्षेत्र के नवागांव में लगातार दूसरी रात भी खून-खराबे की घटनाओं से माहौल गरमा गया है। बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वारदात से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया।


    राजनांदगांव के नवागांव में तनाव उस वक्त बढ़ गया जब 45 वर्षीय राकेश ढीमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को बुरी तरह पीटा गया और तीसरे युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

    घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने एक कार में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

    पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ और हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

    लगातार दूसरी रात इस तरह की घटनाओं से नवागांव और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

    यह भी पढ़ें : Rajnandgaon: गणेश विसर्जन में चाकूबाजी: पुलिस ने दो आरोपी और दो नाबालिग पकड़े, चाकू बरामद

  • CG: गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

    रायपुर 7 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।

  • Rajnandgaon: गणेश विसर्जन में चाकूबाजी: पुलिस ने दो आरोपी और दो नाबालिग पकड़े, चाकू बरामद

    राजनांदगांव। गणेश विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी के मामले में चिखली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में गिरेन्द्र साहू उर्फ राजू पिता विजय साहू उम्र 19 साल और पेमेन्द्र साहू पिता युनेश साहू उम्र 19 साल ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना में घायल युवक का जिला मेडिकल कॉलेज पेंड्री में इलाज जारी है।

    चिखली पुलिस ने धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को बजरंगपुर नवागांव तालाब के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को न्यायिक संरक्षण में रखा गया है।

    पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अरुण कुमार नामदेव सहित साइबर सेल और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • Rajnandgaon: गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस की कार्रवाई- 28 आरोपी गिरफ्तार, चाकू लेकर घूम रहे 2 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

    राजनांदगांव। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान थाना बसंतपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी झांकी के दौरान चाकू लेकर घूम रहे थे, जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 26 लोगों को अशांति फैलाने और हो-हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी:

    1. कुलेश्वर यादव, पिता गंधवे यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी बैंगाटोला थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।
    2. सैम्यू पीटर, पिता जॉर्ज विलियम पीटर, उम्र 21 वर्ष, निवासी कंचन बाग, अटल आवास वार्ड नं. 32, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों से चाकू बरामद किया है।

    अशांति फैलाने और हो-हल्ला करने वाले 26 आरोपियों के नाम:

    1. विक्रम सिंह मंडावी, पिता शेरसिंह मंडावी, उम्र 21 साल, निवासी राहुल नगर, थाना कोतवाली।
    2. निलेश साहू, पिता तामेश्वर साहू, उम्र 24 साल, निवासी लखोली, थाना कोतवाली।
    3. पंकज यादव, पिता रोहित यादव, उम्र 22 साल, ग्राम सोमनी, थाना सोमनी।
    4. प्रीतम यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 26 साल, बैंगाटोला, थाना सोमनी।
    5. शिवम रजक, पिता हरिश रजक, उम्र 22 साल, खैरागढ़, जिला कबीरधाम।
    6. शिवम सिन्हा, पिता राजेश सिन्हा, उम्र 21 साल, पाढ़ादाह, जिला कबीरधाम।
    7. मोहन, पिता रामप्रवेश जायसवाल, निवासी एसटीएफ कॉलोनी, बघेरा, जिला दुर्ग।
    8. भुवनेश्वर मानिकपुरी, पिता नैतुदास मानिकपुरी, उम्र 22 साल, ग्राम गनवीरपुर, थाना चारभाठा, जिला कवर्धा।
    9. शिवम यादव, पिता स्व. कन्हैया यादव, उम्र 25 साल, कबीर नगर, रायपुर।
    10. आकाश ठाकुर, पिता जयसिंह ठाकुर, उम्र 28 साल, पुरानी बस्ती, रायपुर।
    11. राहुल सालेमन, पिता स्व. श्यामयल सालेमन, उम्र 28 साल, कटोला तालाब के पास, रायपुर।
    12. नरेन्द्र साहू, पिता देवकुमार, उम्र 25 साल, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
    13. संदीप माही, पिता प्रदीप माही, उम्र 20 साल, भिलाई, जिला दुर्ग।
    14. मुकेश यादव, पिता स्व. मोतीलाल यादव, उम्र 20 साल, बीएसपी कॉलोनी, रायपुर।
    15. विकास सोनकर, पिता निरंजन सोनकर, उम्र 21 साल, नंदई, थाना बसंतपुर।
    16. प्रकाश सोनकर, पिता भुवन सोनकर, उम्र 20 साल, नंदई चौक, थाना बसंतपुर।
    17. सुमित रनसुरे, पिता राजेश रनसुरे, उम्र 26 साल, स्टेशनपारा, थाना कोतवाली।
    18. भूषण उईके, पिता मनोज उईके, उम्र 25 साल, नंदई, थाना बसंतपुर।
    19. इमरान खान, पिता अजहर खान, उम्र 23 साल, लखोली, थाना कोतवाली।
    20. सतीश गजभिये, पिता स्व. सदाशिव गजभिये, उम्र 27 साल, बजरंगपुर, पुलिस चौकी चिखली।
    21. साहिल कुमार साहू, पिता कोमल साहू, उम्र 19 साल, बुधू भरदा, थाना लालबाग।
    22. केशर यादव, पिता परमानंद यादव, उम्र 20 साल, कोपेडीह, थाना सोमनी।
    23. मुकेश देशमुख, पिता टेकराम देशमुख, उम्र 21 साल, टेडेसरा, थाना सोमनी।
    24. यश घरडे, पिता संजय घरडे, उम्र 21 साल, शिक्षक नगर स्टेशनपारा, थाना कोतवाली।
    25. रोशन साहू, पिता नंदलाल साहू, उम्र 20 साल, संजय नगर, थाना कोतवाली।
    26. महेश उर्फ लाकार, पिता जीवन मंडावी, उम्र 29 साल, खैरा खुड़मुडी, जिला कबीरधाम।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर व साइबर सेल प्रभारी विनय परमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने बताया कि 06 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। इस पर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 401/25 व 403/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, 26 अन्य आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) भा.न.सु.सं. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल किया गया।

    इस कार्रवाई में पुलिस टीम के निरीक्षक विनय परमार, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, कैलाश मराई, जीवराज रावटे, आरक्षक अतहर अली, संतोष महिपाल, मुंजलाल ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Rajnandgaon: देर रात चाकूबाजी: युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

    राजनांदगांव। आउटर के नवागांव क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है । मामला बजरंगपुर वार्ड क्रमांक 1 का है।

    हमले में युवक सचिन मनिकपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें : राजनांदगांव : झांकी देखने निकला परिवार हादसे का शिकार: मामा-भांजे की मौके पर मौत, मां और दो मासूम बेटियां गंभीर

  • राजनांदगांव : झांकी देखने निकला परिवार हादसे का शिकार: मामा-भांजे की मौके पर मौत, मां और दो मासूम बेटियां गंभीर

    राजनांदगांव। ठेलकाडीह के पास आशीर्वाद ढाबा के सामने रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झांकी देखकर लौट रहा एक परिवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार रिलेश और उनका भांजा मौके पर ही मौत के शिकार हो गए। वहीं, पत्नी और दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    घटना के बाद घायलों को तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: बसंतपुर वार्ड में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

  • Rajnandgaon: बसंतपुर वार्ड में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    राजनांदगांव। बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 जोगी नगर (कौड़ी खाना) में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान रितेश शर्मा उर्फ छोटा महाराज के रूप में हुई है, जो पेशे से पंडिताई का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर जमा हो गए।

    घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हत्या / आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

  • राजनांदगांव : शहर में देर रात चाकूबाजी करने वाले 4 आरोपी सहित 1 नाबालिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बुलेट व स्कूटी एवं लोहे का धारदार चाकू, किया गया जप्त।

     नाम पता आरोपियानः-
    (1) तारकेष्वर पाल उर्फ सोनू पिता स्व0 हरि पाल उम्र 22 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0)

    (2) अंकुष यादव उर्फ बाबू पिता पूण्ना यादव उम्र 20 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनंादगांव (छ0ग0)

    (3) मयंक धर्मी उर्फ करण पिता धर्मेन्द्र धर्मी उम्र 19 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0)

    (4) अमन यादव पिता गणेष यादव उम्र 21 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0)

    राजनांदगांव। देर रात प्रार्थी हिमांषु केमे पिता राज केमे उम्र 20 साल साकिन दीवान पारा राजनांदगांव का थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05 सितंबर को रात्रि में खाना खाकर गौरा चोरा दीवान पारा के पास जय गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास में आया हुआ था कि रात्रि 10-30 बजे जमात पारा के रहने वाले मयंक ठाकुर, सोनु यादव, अंकुश यादव, अमन यादव, दीपक पाठक तथा दीपक पाठक का बड़ा भाई जिसका नाम नहीं जानता। जो गणेश पंडाल में मो0सा0 बुलेट और एक्टिवा मे आकर बुलेट का एक्सीलेटर जोर-जोर चलाकर फटाका की आवाज निकाल रहे थे जिससे पड़ाल के पास बहुत शोर शराबा होने तथा सायलेंसर से अधिक धुआ निकलने पर इसकेे द्वारा मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर मुझे मों बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देकर मयंक ठाकुर के द्वारा अपने पास रखे हुए धारदार चाकु से मुझे दाहिने कमर के नीचे कुल्हा के पास मारने से चोट आना बताया कि रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ अप0क्र0 480/25 धारा 296, 118 (2), 191(3), 3 (5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो को तत्काल अवगत कराया गया।

    मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देश एवं राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैशाली जैन (भा0पु0से0) एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपियो की पतासाजी कर मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियान (1) तारकेष्वर पाल उर्फ सोनू पिता स्व0 हरि पाल उम्र 22 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0) (2) अंकुष यादव उर्फ बाबू पिता पूण्ना यादव उम्र 20 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनंादगांव (छ0ग0) (3) मयंक धर्मी उर्फ करण पिता धर्मेन्द्र धर्मी उम्र 19 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0) (4) अमन यादव पिता गणेष यादव उम्र 21 साल साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 राजनांदगांव (छ0ग0) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर थाना लाया गया।

    पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बुलेट बिना नंबर व स्कूटी एक्टीवा ग्रे कलर सी0जी0 08 ए.एफ. 0112 एवं लोहे का धारदार चाकू जप्त कर पांचों आरोपियो को आज दिनांक 06.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेष किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि0 उदय सिंह चंदेल, प्र0आर0 संदीप चौहान, जी0 सिरील कुमार, घनष्याम वर्मा, आरक्षक प्रयांष सिंह, श्रीनिवास राव, पारख साहू, प्रदुमन पैकरा एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • राजनांदगांव: शहर में देर रात चाकूबाजी, युवक घायल

    राजनांदगांव: दीवानपारा में चाकूबाजी, युवक घायल

    राजनांदगांव। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानपारा में विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना में पियूष केमे घायल हो गया, जिसे पैर में चाकू मारा गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    जमातपारा निवासी पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पियूष पर चाकू से हमला जमातपारा निवासी युवक ने किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    देर रात परिजन पहुंचे है थाने

  • सदर गणेश बाल मंडल : राजनांदगांव की परंपरा और आस्था का प्रतीक मारवाड़ी सेठ गणेश

    (“लोगों का विश्वास है कि सदर गणेश बाल मंडल के गणपति जी श्रद्धापूर्वक अर्जी सुनते हैं। परिवार आज भी अपने अनुभवों को बताकर कहते हैं कि ‘सेठ गणेश’ की कृपा से उनके जीवन की बाधाएं दूर हुईं।”)

    राजनांदगांव। संस्कारधानी के हृदय स्थल सदर बाजार की पहचान और शान है सदर गणेश बाल मंडल। 1960 से निरंतर गणपति प्रतिमा की स्थापना कर रहा यह मंडल आज भी अपनी परंपराओं और मौलिकता के कारण अलग पहचान रखता है। यही कारण है कि इसे सदर बाजार की शान कहा जाता है।
    कभी यहां सदर थाना याने कि कोतवाली थाना हुआ करता था, जो अब बसंतपुर पुलिस थाना है उस स्थान से लेकर भारत माता चौक तक की लाइन में आज तक कई समितियां बनीं और समय के साथ विलुप्त हो गईं, लेकिन सदर गणेश बाल मंडल अब भी निरंतर परंपरा निभाते हुए गणपति बप्पा को भव्य रूप से प्रतिष्ठित कर रहा है। सदर गणेश बाल मंडल के बाद स्वर्गीय नारायण सोनी जी के निर्देशन में युवा मंच गणेश उत्सव समिति सशक्त रूप से सामने आई जिसको आगे बढ़ाया बंटी सोनी, मुन्ना पांडे (स्वर्गीय हो चुके हैं) एवं साथियों ने।
    इसके बाद आनंद उर्फ पप्पी चोपड़ा ने महावीर मार्केट गणेश उत्सव समिति बनाकर गणेश प्रतिमा बिठाई। इस समिति ने भी अच्छा जोर पकड़ा और लगभग 8 – 10 वर्षों तक यहां काफी चकाचौंध रही लेकिन बाद में यह समिति भी विलुप्त हो गई।
    इसके बाद में मित्र मंडल के नाम से है यह बसंतपुर थाने के पास दीपचंद इंदरचंद चोपड़ा सराफा फर्म (पप्पी चोपड़ा) व  साथीगण सुरेन्द्र लुनिया) एवं अन्य के द्वारा सामने आई और क्योंकि यह एक प्रकार से महावीर मार्केट गणेश उत्सव समिति का बदला हुआ रूप ही था इसलिए इसने बहुत ही जल्दी विशाल रूप धारण कर लिया और अपनी भव्यता के चलते चार-पांच साल में ही राजनांदगांव के विभिन्न गणेश मंडलों में सिरमौर बना हुआ है।
    इसी के समानांतर ही सदर गणेश बाल मंडल के पंडाल के रखकर महावीर गणेश उत्सव समिति की बहुत ही ताम धाम के साथ शुरू हुई थी जो आज भी अपनी गरिमा को बनाए हुए हैं और भव्यतम को प्राप्त कर चुका है। मधुर गोलछा, महावीर छाजेड़ एवं साथीगण इसमें तन मन एवं धन से जुड़े रहते है।

    ‘”सेठ गणेश’ या ‘मारवाड़ी गणेश’ के नाम से प्रसिद्ध”
    सदर गणेश की प्रतिमा को पूरे शहर में विशेष स्थान प्राप्त है। यहां विराजमान गणपति को सेठ गणेश या मारवाड़ी गणेश के नाम से भी जाना जाता है। कारण यह है कि प्रतिमा का श्रृंगार और साज-सज्जा पूरी तरह राजस्थानी परंपरा और मारवाड़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है।
    गणेश जी के साथ विराजमान रिद्धि–सिद्धि का श्रृंगार किसी महारानी से कम नहीं होता। मारवाड़ी साड़ी, घाघरा , ओढ़नी,दुपट्टा, चोली, गहनों में गले का हार, हाथों के कंगन, कानों की बाली, नाक की नथनी,सिर पर बोरिया आदि अलंकरण से सुसज्जित रिद्धि–सिद्धि साक्षात लक्ष्मी के समान प्रतीत होती हैं। वहीं गणपति बप्पा का भव्य राजस्थानी श्रृंगार, जोधपुरी साफा, तुर्रा,कलंगी, मोतीयों की माला आदि का सुंदर श्रृंगार भगवान गणेश को सचमुच ब्रह्मांड के सेठ जी जैसा स्वरूप प्रदान करता है।

    चमत्कारों में है अपार आस्था

    लोगों का विश्वास है कि सदर गणेश बाल मंडल के गणपति जी श्रद्धापूर्वक अर्जी सुनते हैं। विवाह संबंधी रुकावटें हों या संतान प्राप्ति की कामना, श्रद्धालु यहां अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कई परिवार आज भी अपने अनुभवों को बताकर कहते हैं कि ‘सेठ गणेश’ की कृपा से उनके जीवन की बाधाएं दूर हुईं।
    पत्रकारिता में भी दर्ज हुई पहचान
    सन 1988 में कृषक युग में अपने लेख में उल्लेख किया था कि यहां विराजमान गणेश जी का स्वरूप सेठ जी के समान है। तभी से यह नाम प्रचलित हुआ और आज पूरा शहर श्रद्धा से उन्हें सेठ गणेश कहकर पुकारता है।

    विगत,कुछ वर्षों से आशीष शर्मा इस मंडल को संजीवता प्रदान करते आ रहे हैं। इनके पूर्व प्रेमचंद शर्मा, पुखराज सोनी,वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, जयदीप शर्मा आदि ने इस मंडल को भव्यता प्रदान की। वर्तमान में बसंत शर्मा, महेश शर्मा भी सक्रिय रहकर मंडल की गतिविधियां संचालित करने में सहयोग करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्याम खंडेलवाल का मंडल को विगत 25 वर्षों से मार्गदर्शन मिलते आ रहा है।
    राजनांदगांव की परंपरा, संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम है सदर गणेश बाल मंडल। हर साल यहां गणपति बप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है और पूरे बाजार का माहौल भक्तिमय हो उठता है।

  • अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला

    0 घोरतलाव मार्ग पर देर रात हुई वारदात

    छुरिया- ग्राम घोरतलाव क्षेत्र में अवैध शराब व जुआं सट्टा के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू तथा उनकी सरपंच पत्नी उर्मिला नायडू पर देर रात अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । वारदात उस वक्त हुई जब जनपद सदस्य अपनी पत्नी के साथ तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे । घोरतलाव मार्ग पर दो अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर डंडे से वार कर दिया । घटना के दूसरे दिन आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी गई । बागनदी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करायी गई है ।


    ज्ञात हो कि बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत एवं क्षेत्र में भाजपा के जनपद सदस्य एवं सभापति पलनी स्वामी नायडू एवं उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती उर्मिला नायडू अपने क्षेत्र में अवैध शराब, जुआं सट्टा के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके । इसी कड़ी में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी की गई थी । गुरूवार को रात्रि साढ़े दस बजे तेलीनबांधा में रामायण कथा से वापसी के दौरान अज्ञात दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर आरोपी भाग खड़े हुए । इस हमले में उनकी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । घटना की जानकारी लगने पर आज दूसरे दिन क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में बागनदी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है ।

  • Rajnandgaon: प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा का भाजयुमो ने किया भव्‍य स्‍वागत

    0 शहर व ग्रामीण के सभी मंडलों ने की अगुवानी

    राजनांदगांव: भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को गुरुवार को राजनांदगांव जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

    जिला अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने बताया कि, प्रदेश अध्‍यक्ष के आगमन पर स्‍वागत का सिलसिला ग्राम टेड़ेसरा से शुरु हुआ जहां ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इसके बाद राहुल टिकरिहा का काफिला सबसे पहले डोंगरगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने भेंट की और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। दर्शन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चंद्रगिरी तीर्थ भी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। ग्राम तुमड़ीबोड़ में पदाधिकारियों यश पारख, राजू यदु, तिमेश साहू सहित कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें मालाओं से लादकर उनकी अगुवानी की।

    संस्कारधानी में प्रवेश करते ही आंबेडकर चौक पर जिला भाजयुमो की टीम ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया। यहां मंच पर चढ़कर प्रदेश अध्‍यक्ष ने सभी का अभिनंदन किया और युवाओं के इस जोश को सराहते हुए कहा कि, यह संगठन क्षमता और एकता ही भाजयुमो की पहचान और भाजपा के संस्‍कार हैं। इसके बाद काफिला प्यारेलाल चौक पर रिभय मधुसूधन
    यादव ने टीम के साथ और महावीर चौक में उत्‍तर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष सज्जन ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों ने अध्‍यक्ष का अभिनंदन किया। यहां से से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से काफिला गुजरा। हर स्थान पर युवामोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में मौजूद रहे।

    0 जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह
    शहर भ्रमण के बाद प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का काफिला जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्‍यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महांत्री सौरभ कोठारी और रविंद्र वैष्‍णव, मोनू बहादुर सिंह,सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता भी मौजूद रहे। मंच पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों और युवामोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आने वाले समय की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेध अध्‍यक्ष राहुल टिकरिहा ने स्‍पीकर हाऊस पहुंच कर विधानसभा अध्‍यक्ष डा रमन सिंह का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्‍त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन गोकुल सूर्यवंशी ने किया.