• Rajnandgaon: ममता नगर क्षेत्र में पाईप लाईन जॉच कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

    तत्काल टंकी की हुई सफाई तथा वार्ड मंे चला सफाई अभियान

    राजनांदगांव 9 जनवरी। ममता नगर वार्ड के कुछ क्षेत्रो में नल में गंदा पानी आने की शिकायत पर विगत दिनों ेसे नगर निगम का अमला सफाई अभियान चलाकर लिकेज पाईप लाईन की जॉच करना तथा क्लोरिन टेबलेट वितरण एवं प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई कर रही है। जिसका आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया और उक्त क्षेत्र की टंकी सफाई करने के निर्देश दिए।

    ममता नगर क्षेत्र के गली नं. 3 व 5 में गंदा पानी आने की शिकायत पर निगम का अमला एर्ल्ट होकर तत्काल पाईप लाईन की जॉच, साफ सफाई आदि कार्य कर रही है। जिसका कल महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे, वही आज पाईप लाईन जॉच कार्य का आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित क्षेत्र पानी सप्लाई टंकी ठा.प्यारेलाल स्कूल स्थित टंकी की सफाई के निर्देश दिए और क्षेत्रवासियो से चर्चा कर स्थिति समान्य होते तक पानी उबालकर, छान कर पीने समझाईस दिए। इसके अलावा उन्हांेने सफाई अभियान चलाकर क्लोरिंन टेबलेट वितरण जारी रखने कहा।

    आयुक्त के निर्देश पर ठा.प्यारेलाल स्कूल स्थित टंकी की सफाई के अलावा गली नं. 3,4,5 व 7 के पाईप लाईन की सफाई की गयी तथा रेल्वे टेªेक के पास पुराने पाईप लाईन को बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति समान्य होते तक स्वास्थ्य एवं तकनीकि अमला अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे तथा प्रभावित क्षेत्र मे टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई जारी रखेगे। पीएचई विभाग को पानी की सेम्पल की जॉच करने भेजने के अलावा निरंतर मानिटरिंग करेगे। उन्होंने स्वास्थ्य अमला से कहा कि विशेष सफाई अभियान चलाकर दवा आदि का छिडकाव करे, गड्ढो में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करे, लोगो को पानी उबालकर व छानकर पीने तथा सावधानी बरतने समझाईस देवे।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: छात्रों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ प्रशासन करे कड़ी कार्यवाही – राजा यादव

  • Rajnandgaon: छात्रों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ प्रशासन करे कड़ी कार्यवाही – राजा यादव

    आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में जिला डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को डेंटल कॉलेज सुंदरा के विषय में ज्ञापन सौंपा गया।
          एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि डेंटल कॉलेज सुंदरा के मेस में छात्रों को दिए जाने वाले भोजन थाली में मेंढक मिलना बेहद चिंताजनक है। पता नहीं कितने छात्रों को वहां भोजन परोसा गया होगा । ये जानलेवा भी हो सकता है। उसी कॉलेज में पहले भी भोजन थाली में काकरोच मिल चुका है। फिर भी कॉलेज प्रशासन अभी तक दिशा निर्देश दे कर अपना पल्ला झाड़ रहा है। एनएसयूआई इसकी निदा करती है।।
              एनएसयूआई छात्र नेता प्रदीप साहू ने कहा कि लगातार आरोपों से घिरे डेंटल कॉलेज को आखिरकार जिला प्रशासन उनको बचा क्यों रहा है।। जिला खाद्य विभाग समय समय पर निरीक्षण भी क्यों नहीं करता है। एनएसयूआई छात्र संगठन जिला प्रशासन से माग करती है कि इस विषय कि जांच करके संबंधित पर कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।।

        इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, मेहुल कुमार, प्रदीप साहू, भूपेश डहारे, विपिन, पृथ्वी राय, आयुष सिन्हा, संतोष साहू, कमलेश, आदित्य  आदि मौजूद रहे।।।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

  • Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने कैलाश शर्मा

    संगठन एवं क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गौरव का माहौल

    राजनादगांव
    भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री,जिला भाजपा मंत्री व प्रवक्ता ऊर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता कैलाश शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर संगठन सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

    यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री कोमल राजपूत, वरिष्ठ नेता श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, रमेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की सहमति, विश्वास एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ है।

    यह नियुक्ति संगठन के प्रति कैलाश शर्मा जी की अटूट निष्ठा, अनुशासित कार्यशैली, वैचारिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता का सशक्त प्रमाण है। अपने लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के दौरान उन्होंने सदैव पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया है।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कैलाश शर्मा जी ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाने तथा जन-जन तक भाजपा की सोच पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। किसान और युवा वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा निरंतर सक्रियता उन्हें इस दायित्व के लिए और अधिक सक्षम बनाती है।

    प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कैलाश शर्मा जी की भूमिका किसानों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार और संगठन के समक्ष रखने, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है।

    इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने कैलाश शर्मा जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

    यह भी पढे़ : छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने डॉक्टर रमन सिंह के माध्यम से हजारों मजदूर परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया

  • छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने डॉक्टर रमन सिंह के माध्यम से हजारों मजदूर परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया


    रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ने ढाई करोड़ से ऊपर की धनराशि का छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना व खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले हजारों मजदूरों को प्रदान किया दोपहर विधानसभा अध्यक्ष हाउस में मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में वितरण कार्य हुआ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की श्रमिक कल्याण के हितों के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही 14 कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों को हर परिस्थिति में मदद करने के लिए तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्रम कल्याण मंडल, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है.

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश के 6000 से ज्यादा मजदूर परिवार को छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना खेलकूद प्रोत्साहन योजना के तहत करोड़ रुपए की सौगात देते हुए कहा कि श्रम कल्याण मंडल व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहने का कार्य उनके ही मुख्यमंत्रीत्व काल में प्रारंभ हुआ और खूब आगे बढ़ा, अब तक इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल चुका है आने वाले समय में इसका और विस्तार होगा उन्होंने मंडल द्वारा संचालित सस्ते दर में भोजन उपलब्ध कराने की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि कल्याण मंडल जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना बनाकर मजदूर क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है बावजूद इसके मजदूर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं का कार्य करने की व्यापक प्रासंगिकता अभी भी है।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा एवं मंडल के कल्याण आयुक्त अजितेश पांडे, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, रवि शंकर सिंह, राधेश्याम गुप्ता, कमल बॉस वह विभिन्न  उद्योगों से आए मजदूरों ने भी आत्मीय स्वागत किया.

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: सीआरसी में 8 से 20 जनवरी तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • Rajnandgaon: सीआरसी में 8 से 20 जनवरी तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुर्नवास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोल राजनांदगांव में व्यावसायिक विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार उन्मुख कौशल प्रदान करने एवं उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के विकास के लिए 8 से 20 जनवरी 2026 तक बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    शिविर में बांस से बनाए जाने वाले विभिन्न आकर्षक उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चे सक्रिय रूप से शामिल हो रहे है। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: जिले में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, दवाई, उपचार के लिए विशेष तौर पर किए जा रहे कार्य

  • Rajnandgaon: जिले में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, दवाई, उपचार के लिए विशेष तौर पर किए जा रहे कार्य

     – उच्च जोखिम वाली 58 गर्भवती महिलाओं का किया गया नि:शुल्क सोनोग्राफी
    – अब तक 1725 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का किया गया सोनोग्राफी
    – उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

    राजनांदगांव 09 जनवरी 2026। जिले में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए  कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, दवाई, उपचार के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं के घर प्रति दिवस मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक प्रोग्राम यूनिट द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी सेंटर लाए जाने हेतु नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आज कुल 58 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया। जिसमें सुन्दरा अस्पताल में घुमका विकासखंड के 17, हाईटेक डायग्नोस्टिक में डोंगरगांव विकासखंड के 10, भारत डायग्नोस्टिक में डोंगरगढ़ विकासखंड के 12, विधि डायग्नोस्टिक में डोंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के 5 व ग्रामीण क्षेत्र के 4, आरडीसी डायग्नोस्टिक में छुरिया शहरी क्षेत्र के 4 व ग्रामीण क्षेत्र के 6 गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी कराया गया। जिले में अब तक कुल 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं है, जिसमें 1725 का सोनोग्राफी किया जा चुका है, शेष 50 महिलाओं का सोनोग्राफी शनिवार को किया जाएगा।

    य​ह भी पढे़ : Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

  • Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

    राजनांदगांव के मोहारा बाईपास में शराब दुकान के कांग्रेस द्वारा विरोध में लगातार आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है । एक बयान जारी करते हुए कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं और वो मुद्दाविहीन पार्टी हो चुकी है । कोमल ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार के राज में मानव मंदिर चौक , बस स्टेण्ड और महावीर चौक तक में शराब बिका करती थी वो शराब दूकान का विरोध कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं ।

    कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पहले घर से निकलते हुए अपने आसपास देखा करें,जहाँ खुद उनके घर के दोनों ओर बार खुला हुआ है पहले उसका विरोध करें । कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसके ज्यादातर बड़े नेता शराब घोटाले में जेल में हैं और उनके बहुत से आईएएस भी शराब की दलाली में जेल में हैं और ये लोग शराब की बात ना ही करें तो अच्छा है ।

    कोमल सिंह राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि सूपा बोले तो बोले लेकिन अब छलनी भी बोल रही है जिसमे 74  छेद हैं । कोमल सिंह राजपूत ने जोर देकर कहा कि शराब पर अनर्गल राजनीति कर व्यक्ति विशेष के बहकावे में आकर विरोध करने की नीति को जनता भी भली भांति जानती है ।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: 12 जनवरी को युवा दिवस का आयोजन – स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिलेभर के विद्यार्थी होंगे शामिल

  • Rajnandgaon: 12 जनवरी को युवा दिवस का आयोजन – स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिलेभर के विद्यार्थी होंगे शामिल

    राजनांदगांव। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को गांधी सभा गृह में मनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।

    युवा दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं उनके योगदान पर चर्चा होगी।

    प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी ही शामिल हो सकेंगे। काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 5-5 मिनट का समय दिया जाएगा। काव्य पाठ का विषय उठो, जागो : स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश रहेगा, जिसे हिंदी या छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत किया जा सकेगा। वहीं भाषण हिंदी या अंग्रेजी में होगा, जिसका विषय स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं राष्ट्रनिर्माण के पथप्रदर्शक रहेगा।
    रंगोली प्रतियोगिता के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसका विषय युवा शक्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित होगा। आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री स्वयं लानी होगी तथा सहभागिता निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगी।
    आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच का विकास करना है।

    यह भी पढे़ : राजनांदगांव को एक्सीडेंट-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल  , डाॅ. रमन सिंह  के प्रयासों से मिली स्वीकृति पर आभार

  • राजनांदगांव को एक्सीडेंट-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल  , डाॅ. रमन सिंह  के प्रयासों से मिली स्वीकृति पर आभार

    राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर सोमनी से चिचोला तक यातायात को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटना-मुक्त बनाने के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर जिले में सकारात्मक माहौल है। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डा रमन सिंह की पहल और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की स्वीकृति से 108 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस रोड और वाहन अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।

    भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह ने इस स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से राजनांदगांव जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। डा रमन सिंह के सतत प्रयासों से अब मुंदड़ा कुंज से ट्रांसपोर्ट नगर तक दोनों ओर 7 मीटर चौड़ी सर्विस लेन, पेंड्री में 5.5 मीटर ऊंचा व 12 मीटर चौड़ा अंडरपास, सोमनी से ईरा मोड़ व खुटेरी मोड़ तक सर्विस रोड, सुंदरा से पार्रीनाला तक सर्विस लेन, महाराजपुर तथा चिचोला-एलबी नगर-डोंगरगढ़ रोड चौराहे पर वाहन अंडरपास एवं सर्विस रोड का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा।

    उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से जिला मुख्यालय में यातायात की सुगमता बढ़ेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मेडिकल कॉलेज, पेंड्री सहित हाईवे पर चलने वाले हजारों वाहन चालकों व स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। राम दरबार चौराहे को भी एक्सीडेंट-मुक्त बनाने के लिए सर्वे और समाधान के निर्देश दिए जाना दूरदर्शी कदम है।

    मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन गड़करी के नेतृत्व में देशभर में सड़क अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हुआ है। राजनांदगांव को मिली यह स्वीकृति उसी विकासशील सोच का परिणाम है। प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह जी और सांसद संतोष पांडेय जी , महापौर मधुसूधन यादव जी के प्रयासों के प्रति जिले की ओर से आभार व्यक्त किया है

  • राजनांदगांव. न्यायालय परिसर में प्राप्त धमकी की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    *सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर किया गया पूरे न्यायालय परिसर को किया गया कार्डन और शील,डॉग और बीडीएस के माध्यम से किया गया पूरे परिसर की सघनता से जाँच*

    राजनांदगांव | न्यायालय परिसर राजनांदगांव के संबंध में ई-मेल के माध्यम से संदिग्ध सूचना प्राप्त हुई, जिसमें भय एवं आतंक फैलाने की धमकी दी गई थी ।

    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैशाली जैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आवश्यक निर्देश देकर कोतवाली और बसंतपुर पुलिस, यातायात, पुलिस लाइन स्टाफ तथा बीडीएस और डॉग स्कॉड कार्य सौंपे गए। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

    न्यायालय को तत्काल खाली कराया गया तथा सभी जज, स्टाफ, अधिवक्ता एवं वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। न्यायालय परिसर को कार्डन एवं सील किया गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) एवं डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर न्यायालय के सभी कक्षों, स्टोर रूम, कैंटीन, बरामदे, मीटिंग एवं कॉन्फ्रेंस रूम, छत, नाले, पार्किंग स्थल, वाहनों, निर्माणाधीन भवनों, नाजिर कक्ष, शौचालय एवं संपूर्ण परिसर की गहन तलाशी कराई गई। न्यायालय से लगी स्कूल को भी एहतियातन खाली कराया गया। संपूर्ण तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई।

    बीडीएस द्वारा परिसर को सुरक्षित घोषित करते हुए क्लियरेंस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में पाए जाने एवं सुरक्षा सुनिश्चित होने के पश्चात न्यायालय को पुनः प्रारंभ किया गया। सभी जज, स्टाफ, अधिवक्ता एवं वादकारियों को आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद परिसर में प्रवेश दिया गया। धमकी भरे ई-मेल के संबंध में साइबर सेल द्वारा जांच जारी है ।इस प्रकार के ईमेल एक साथ भारत के कई हिस्सों में भेजे गए हैं। fir लेने के उपरांत अग्रिम जाँच की जाएगी।

  • CG.मुख्यमंत्री के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी श्रीमती बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की तत्काल स्वीकृत मिली।

    श्रीमती बसंती साव ने बताया कि उनका दोनों पैर लकवाग्रस्त है, उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स, मेकाहारा सहित एक निजी अस्पताल में कराया जा चुका है। इलाज लगातार जारी है। इस वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे इलाज के लिए लगभग 6 लाख 40 हजार रुपए का खर्च अनुमानित है। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार से होने के कारण उनके लिए इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं। उनके पति श्री प्रेमकुमार साव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में अपनी पीड़ा रखने के बाद उन्हें तुरंत मदद मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए आर्थिक सहायता की त्वरित स्वीकृति पर आभार जताया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन के दौरान श्रीमती बसंती साव के आवेदन को गंभीरता से देखा और उनकी स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए, ताकि बिना किसी देरी के सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायता राशि की तत्काल स्वीकृति दी गई। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें 25 हजार रुपए और 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

  • CG.सुशासन के केंद्र में संवेदनशीलता, जनदर्शन में तत्काल सुलझी समस्याएं

    लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच का सीधा संवाद ही सुशासन की असली कसौटी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति की पीड़ा सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी कर रहे हैं। इससे न केवल लोगों की उम्मीदें तत्परता से पूरी हो रही हैं, बल्कि यह नागरिकों में व्यवस्था के प्रति विश्वास भी बढ़ा रहा है। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति संवेदनशीलता के साथ तत्परता साबित करती है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब लोगों की उम्मीदों और जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से पंख मिलते हैं, तो सही मायनों में अंत्योदय का सपना साकार होता है। आज के जनदर्शन में कुल 1950 आवेदन प्राप्त हुए।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आज आयोजित जनदर्शन सेवा, संवेदना और समाधान का त्रिवेणी संगम बन गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने एक बार फिर साबित किया कि जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण उनकी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घंटों तक प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों की अर्जी सुनी। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कई जररूतमंदों के लिए तुरंत आर्थिक सहायता मंजूर की। 

    दिव्यांगों के जीवन से छटेगा अंधेरा, अब खुद तय करेंगे अपनी राह

          मुख्यमंत्री श्री साय ने आज के जनदर्शन ने कई दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। रायपुर के खामतराई के श्री जीवन दास मानिकपुरी और आरंग के श्री भारत साहू को मुख्यमंत्री ने जब बैटरीचलित ट्राइसिकल सौंपी, तो उनकी आंखों में आत्मनिर्भरता की चमक साफ दिखाई दी। अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए किसी और का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। इसी तरह रायपुर के चंदू यादव और सुमन साहू को भी ट्राइसिकल व व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं, सुनने की क्षमता खो चुके सागर नायक और उमेश पटेल को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे वे अब दुनिया की आवाजें सुन सकेंगे।

    लकवा के इलाज के लिए बसंती को मिले 5 लाख रुपए

          जनदर्शन में महासमुंद जिले के ग्राम बड़ेटेमरी की श्रीमती बसंती साव की बड़ी उम्मीद आज पूरी हुई। पैरों से लकवाग्रस्त बसंती ने जब इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत और अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, तो श्री साय ने तनिक भी देरी नहीं की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराई। बसंती को इससे पहले भी शासन से 75 हजार रुपए की मदद मिल चुकी है। मुख्यमंत्री की इस त्वरित कार्रवाई ने बसंती के परिवार को बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया। श्री साय ने इलाज के साथ ही शिक्षा व अन्य जरूरतों के लिए भी कई लोगों के लिए आर्थिक सहायता की तत्काल मंजूरी दी। 

    60 साल के हनुमंत राव को अब मिलेगा सरकारी राशन

         जनदर्शन में रायपुर के तात्यापारा निवासी 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक श्री हनुमंत राव की समस्या का भी त्वरित निराकरण हुआ। माता-पिता के निधन के बाद राशन कार्ड की पात्रता को लेकर जूझ रहे श्री राव ने अपनी व्यथा मुख्यमंत्री को सुनाई। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड न होने से वे सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनकी बात सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल उनका राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। 

    तीन दिव्यांगों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

         मुख्यमंत्री ने सूरज नगर लाभांडी, रायपुर निवासी दिव्यांग 17 वर्षीय राज शर्मा की भी समस्या का त्वरित निदान किया। उन्होंने दोनों पैरों से दिव्यांग राज को 20 हजार रुपए का चेक देकर तात्कालिक सहायता प्रदान की। श्री साय ने श्री फूल गिरी गोस्वामी को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। रायगढ़ निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग ओमप्रकाश निषाद को भी उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    संवेदनशीलता ही सुशासन का आधार- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

         मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में कहा कि यह केवल आवेदन लेने का माध्यम नहीं, बल्कि आम जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में आने वाले हर आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जररूतमंदों को भटकना न पड़े।

  • संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने मौके पर सुलझाईं समस्याएँ

    लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है। 

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की पीड़ा सुनते हुए न केवल उसकी समस्या को समझ रहे हैं, बल्कि मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति यह संवेदनशील और त्वरित दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से दिशा मिलती है, तब अंत्योदय की संकल्पना साकार होती है। 

    राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन आज सेवा, संवेदना और समाधान का सजीव उदाहरण बन गया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 1950 आवेदन प्राप्त हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के दूर-दराज़ अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिए। कई जरूरतमंदों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे यह संदेश और मजबूत हुआ कि जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की राह: जीवन में लौटी गतिशीलता

    आज के जनदर्शन ने कई दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद जगाई। रायपुर के खमतराई निवासी श्री जीवन दास मानिकपुरी और आरंग के श्री भारत साहू को मुख्यमंत्री द्वारा बैटरीचलित ट्राइसिकल प्रदान की गई। ट्राइसिकल पाकर उनके चेहरे पर आत्मनिर्भरता की मुस्कान स्पष्ट झलक रही थी। अब उन्हें आवागमन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसी तरह रायपुर के चंदू यादव और सुमन साहू को ट्राइसिकल एवं व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं, सुनने की क्षमता खो चुके सागर नायक और उमेश पटेल को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे वे फिर से दुनिया की आवाज़ें सुन सकेंगे।

    लकवा पीड़ित बसंती को इलाज के लिए मिली 5 लाख रुपए की सहायता

    जनदर्शन में महासमुंद जिले के ग्राम बड़ेटेमरी की श्रीमती बसंती साव की बड़ी उम्मीद आज पूरी हुई। पैरों से लकवाग्रस्त बसंती ने अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता और पारिवारिक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बसंती को शासन से 75 हजार रुपए की सहायता मिल चुकी है। इस त्वरित निर्णय से बसंती और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

    60 वर्षीय हनुमंत राव को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

    जनदर्शन में रायपुर के तात्यापारा निवासी 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक श्री हनुमंत राव की समस्या का भी मौके पर ही समाधान हुआ। माता-पिता के निधन के बाद राशन कार्ड की पात्रता को लेकर परेशान श्री राव ने मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा बताई। मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और उपस्थित अधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे वे अब शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    तीन दिव्यांगों को 20-20 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरज नगर लाभांडी, रायपुर निवासी 17 वर्षीय दिव्यांग राज शर्मा को दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण 20 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही श्री फूल गिरी गोस्वामी को पुत्री के विवाह हेतु 20 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। रायगढ़ निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग ओमप्रकाश निषाद को उच्च शिक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत की गई।

    जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह केवल आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आम जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद नागरिक को अनावश्यक भटकना न पड़े।

  • Rajnandgaon: डेढ़ लाख रुपये का नकली यूरिया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    *पाटेकोहरा में डेढ़ लाख का नकली यूरिया बरामद
    *शिकायत के बाद चिचोला पुलिस की कार्यवाही


    छुरिया। चिचोला क्षेत्र में लंबे समय से डी ई एफ नकली यूरिया वाहन चालकों को खपाया जा रहा था जिसकी शिकायत के बाद चिचोला पुलिस ने पाटेकोहरा बैरियर के पास ढाबा में दबिश दी जहां नकली यूरिया सहित आरोपी को रंगेहाथों दबोचा है।


    चिचोला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटेकोहरा बैरियर के समीप खाली पड़े एक ढाबे में काफी लंबे समय से टाटा कंपनी फॉर्म के नाम से डी ई एफ नकली यूरिया ट्रक चालकों को खपाया जा रहा था जिसकी शिकायत पर चिचोला पुलिस ने गुरुवार की शाम 6 बजे रेड की कार्यवाही की जहां मौके से 147 नग 20 लीटर लगभग 3000 लीटर नकली यूरिया जब्त की नकली यूरिया बेचते हुए शिशु यादव आरोपी को गिरफ्तार किया गया । वहीं इस कारोबार में लिप्त मुख्य सरगना फरार बताया जा रहा है।जिसकी चिचोला पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बरहाल इतनी बड़ी मात्रा में वाहनों में लगाने वाले नकली यूरिया कहा से लाया जाता था पुलिस की जांच के बाद खुलासे हो पाएगा ।

  • Rajnandgaon: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट खाली—पुलिस मौके पर …

    राजनांदगांव।
    जिले के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है । सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वकीलों व आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया।

    धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

    अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसर में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आगे की जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद साझा की जाएगी।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: महाकाल चौक पर मौत को न्योता देती सीढ़ी ! हादसे के इंतज़ार में जिम्मेदार विभाग ….

  • Rajnandgaon: महाकाल चौक पर मौत को न्योता देती सीढ़ी ! हादसे के इंतज़ार में जिम्मेदार विभाग ….

    राजनांदगांव। शहर के व्यस्ततम महाकाल चौक पर टेंट हाउस द्वारा सड़क के बीचो-बीच रखी गई लोहे की सीढ़ी अब आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। दिन हो या रात, तेज़ रफ्तार दोपहिया और चारपहिया वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर पड़ा यह अवरोध किसी भी वक्त गंभीर हादसे को दावत दे सकता है।

    आसपास के लोगों का कहना है कि अंधेरे में यह सीढ़ी साफ़ दिखाई नहीं देती है जिसके चलते कई वाहन चालक अचानक सामने आने पर संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि इतना स्पष्ट खतरा होने के बावजूद यातायात विभाग, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी, या यूं कहें कि सब कुछ किसी बड़े हादसे या चोरो के लिए व्यवस्था करने के लिए सीढ़ी रखी गई है‌?

    चौक पर रोज़ाना पैदल चलने वाले राहगीर, महिलाएं और बुजुर्ग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही कार्रवाई करेगा?

    स्थानीय निवासीयों ने मांग की है कि सड़क पर रखे गए इस खतरनाक अवरोध को तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदार टेंट हाउस के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।

    गौरतलब हो की कुछ दिन पूर्व मानव मंदिर चौक में चोरी की धटना सामने आई थी जिसमें चोरों द्वारा सीढ़ी का इस्तेमान किया गया था,

    अब देखना यह है कि प्रशासन समय रहते जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही कुंभकर्णी नींद टूटेगी।

  • राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

    साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान की मिसाल — मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल

    रायपुर, 7 जनवरी 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल

    राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेश मानव समाज के लिए कल्याणकारी है, हमें उनके संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव  साय ने आज राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू सृजन पत्रिका का विमोचन किया। साहू समाज द्वारा मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज समृद्ध और शिक्षित समाज है जो हर दृष्टिकोण से समृद्ध रहा है। साहू समाज का इतिहास भी समृद्ध रहा है। हम सबको दानवीर भामाशाह,बाबा सत्यनारायण जी का आशीर्वाद मिल रहा है। यह समाज निरंतर विकास करें। यही कामना है। जब समाज एक जुट होगा तो केवल समाज ही नहीं प्रदेश और देश भी शक्तिशाली और समृद्ध बनता है। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज के सामूहिक विवाह को अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राजिम माता के आशीर्वाद से हर गारंटी को पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उर्वरा से भरपूर है। अब नक्सलवाद से जवान पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। हम सबका संकल्प है कि 31 मार्च तक बस्तर को नक्सल मुक्त कर देंगे। राज्य के विकास में बाधक नक्सलवाद अब खत्मा की ओर है। राज्य को हम सब समृद्धि की दिशा में लेकर जाएंगे। 

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज सिरकट्टी आश्रम में भव्य राम जानकी मंदिर में धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। इस पुण्य अवसर पर हमें शामिल होने का सौभाग्य मिला। जैसे अयोध्या धाम में धर्म ध्वजा स्थापना किए हैं, उसी तर्ज पर यहां कुटेना में भी धर्म ध्वजा स्थापित किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि एक साल पहले भी इस अवसर पर शामिल होने का अवसर मिला था। 

    उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। आज हम सभी राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम के इस पावन धरती से प्रेरणा लेकर जाएंगे और मिलकर समाज के विकास के लिए काम करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि माता राजिम भक्तीन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राजिम त्याग, भूमि तपस्या, साधना और श्रम की भूमि है। भगवान को खिचड़ी खिलाने वाले समाज से हमारा समाज का नाता है। हम अपने पुरखों के योगदान को याद करके समाज को आगे ले जा सकते हैं। शिक्षा और संस्कार भी जरूरी है। 

    इस अवसर पर साहू समाज के प्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।रायपुर : राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

  • वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट तैयारियों पर की चर्चा

    रायपुर, 07 जनवरी 2026

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मंत्री श्री केदार कश्यप के विभागों के बजट तैयारियों पर की चर्चा

    छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में उनके विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

    बैठक में वन एवं सहकारिता विभाग से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की गई। इनमें मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना और चरण पादुका योजना शामिल हैं। इसके साथ ही वन प्रबंधन समितियों और वनोपज से विभिन्न उत्पाद तैयार कर राजस्व बढ़ाने के विषय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    मंत्री द्वय ने धान उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में आजीविका और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपायों पर सार्थक सुझाव दिए गए। बैठक में पंचायत स्तर पर माइक्रो एटीएम की बेहतर व्यवस्था के लिए वित्तीय प्रावधान करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

  • CG: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की

    रायपुर की IPHL देश की पहली NQAS प्रमाणित प्रयोगशाला बनी – छत्तीसगढ़ ने स्थापित किया राष्ट्रीय मानक

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को दी बधाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आभार व्यक्त किया, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया

    रायपुर ,7 जनवरी 2026

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिला अस्पताल रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है।

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे  पत्र में श्री नड्डा ने उल्लेख किया कि रायपुर IPHL देश में अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला बन गई है, जिसे यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की विश्वसनीय एवं क्वालिटी-अश्योर्ड डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि को राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और रायपुर जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में जनविश्वास को मजबूत किया है और सेवा-प्रदाय के नए मानक स्थापित किए हैं।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने आगे कहा कि IPHL की स्थापना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (PM-ABHIM) का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह मिशन पूरे देश में स्वास्थ्य निगरानी, प्रयोगशाला नेटवर्क और आपदा तैयारी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस मिशन का मूल उद्देश्य गुणवत्ता-सुनिश्चित, अस्पताल-विशिष्ट एवं रोग-विशिष्ट प्रयोगशाला निदान उपलब्ध कराना है। रायपुर IPHL को प्रदान किया गया यह प्रमाणन इस बात की पुष्टि करता है कि प्रयोगशाला ने अपने मानव संसाधन, अत्याधुनिक उपकरणों और उन्नत अधो संरचना का सफलतापूर्वक एकीकरण करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को प्राप्त किया है।

    केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से आग्रह किया कि वह रायपुर मॉडल को श्रेष्ठ अभ्यास (बेस्ट प्रैक्टिस) के रूप में अपनाते हुए राज्य के अन्य जिलों और क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित करे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार  जिलों में गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं का निरंतर विस्तार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि  यह उपलब्धि प्रौद्योगिकी-सक्षम और मानक-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रयासों को भी दर्शाती है। यह प्रमाणन संस्थागत परिपक्वता और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता आश्वासन की सुदृढ़ होती संस्कृति का परिचायक है।

    स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर IPHL को प्राप्त NQAS प्रमाणन छत्तीसगढ़ की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि राज्य में प्रयोगशाला सेवाओं के मानकीकरण, गुणवत्ता आश्वासन, प्रशिक्षित मानव संसाधन, आधुनिक उपकरणों और मजबूत अवसंरचना के क्षेत्र में सतत एवं परिणाममूलक सुधार किए गए हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि यह प्रमाणन केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों, लैब तकनीशियनों, पैरामेडिकल स्टाफ और जिला अस्पताल रायपुर की समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के अन्य जिलों में भी IPHL को इसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने पुनः आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार और गुणवत्ता संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक स्वास्थ्य परिवर्तन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान सुदृढ़ करेगा।

  • आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री

    जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय

    श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की

    रायपुर, 7 जनवरी 2026

    श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की
    श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद पूरे देश में जो आध्यात्मिक चेतना का वातावरण निर्मित हुआ है, उसी की अखंड धारा का विस्तार आज सिरकट्टी धाम में धर्मध्वजा स्थापना के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों, साधु-संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की पवित्र भूमि है। हमें धर्म को केवल आस्था के रूप में नहीं, बल्कि कर्तव्य के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय यहीं व्यतीत किया। दंडकारण्य के रूप में विख्यात अबूझमाड़ का विशाल जंगल कभी नक्सल समस्या से प्रभावित क्षेत्र था, जो आज तेजी से नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 39 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की निशुल्क तीर्थयात्रा कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना के अंतर्गत भी अब तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के पांच शक्तिपीठों के विकास का कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है तथा रतनपुर के विकास के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि राजिम कल्प-कुंभ का आयोजन भी इस बार भव्य स्वरूप में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीरामजानकी मंदिर का भव्य स्वरूप जनसहभागिता का अनुपम उदाहरण है। लगभग 22 हजार परिवारों के सहयोग से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह मंदिर बीते 10 वर्षों की तपस्या का परिणाम है। राजस्थान के शिल्पियों द्वारा पारंपरिक शैली में बिना सीमेंट और छड़ के उपयोग के निर्मित इस मंदिर की आयु लगभग एक हजार वर्ष आंकी गई है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बताया।

    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने धर्मध्वजा रोहण को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल परंपरागत ध्वजारोहण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक समरसता की स्थापना का प्रतीक है। 

    केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम सभी के लिए सिरकट्टी धाम में धर्मध्वजा की स्थापना देखना अलौकिक अनुभव है। कार्यक्रम में सिरकट्टी आश्रम के महामंडलेश्वर महंत संत गोवर्धन शरण व्यास ने स्वागत उद्बोधन में सिरकट्टी आश्रम की स्थापना और महत्व पर जानकारी दी। 

    इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक सर्वश्री रोहित साहू, दीपेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, अनेक जनप्रतिनिधि, देश के विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।