• CG : बेहतर प्रशिक्षण लेकर ग्राम स्तर पर लोगों को दें अभियान की जानकारी- कलेक्टर

    आदि  कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

    बलौदाबाजार, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की पहल आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय  मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण क़ा शुभारम्भ बुधवार को बलौदाबाजार स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में हुआ। जिला स्तरीय मास्टर ट्रैनर निर्धारित तिथि अनुसार लगभग 184 विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रैनर को प्रशिक्षण देंगे।

    कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान  की शुरआत सरकार ने बड़े लक्ष्य के साथ की है और इस लक्ष्य को हासिल करने सभी को गंभीरता से काम करना है। उन्होंने कहा कि  प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वकआत्मसात करें ताकि ग्राम स्तर तक लोगों को बेहतर जानकारी मिल सकें। विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण के बाद ग्राम स्तर तक भी प्रशिक्षण होग़ा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं है बल्कि सामुदायिक सहभागिता है  जिसमें सामुदायिक सहभागिता से शासकीय योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस अभियान के तीन मूल घटक है जिसमें सेवा, समर्पण और संकल्प शामिल है। इस अभियान को मिशन मोड़ में काम करते हुए जनांदोलन का स्वरुप देना है। शुरुआत में जनजातीय बाहुल्य 46 गांव में योजनाओं का संतृप्तिकरण करना है एवं आगामी दिनों में सभी 519 पंचायतों एवं नगरीय निकाय तक ले जाना है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इस अभियान से जनजातीय परिवारों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचेगी और अपने अधिकार के लिए जागरूक होंगे।जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से अभियान के जिला नोडल अधिकारी विजयलक्ष्मी तारा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुंचाना है। हम सभी को पारदर्शिता व निष्ठापूर्वक कार्य करना होग़ा ताकि  योजनाओं का लाभ आदिवासी परिवारों तक पहुंच सके।

    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजदास मानिकपुरी सहित सरपंच एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

  • CG : बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक…

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी हुई है। यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।

    उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई गई है तथा लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घटना में हुई जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता स्वीकृति का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • CG : सामाजिक समरसता और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में गणेश प्रतिमा विसर्जन और मिलादुन्नबी पर्व को मनाने कलेक्टर ने की अपील

    शांति समिति की बैठक लेकर नगर के आयोजकों को कराया नियमों-निर्देशों से अवगत

    उत्तर बस्तर कांकेर, कांकेर नगर में दस दिवसीय गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सभी वर्गों से पूर्व वर्षों की भांति परस्पर सामाजिक समरसता, भाईचारा और सौहार्द्र के साथ पर्वों का आयोजन करने की अपील की। साथ ही सभी समितियों के आयोजकों से आवश्यक व अपेक्षित सहयोग करने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों व कानूनों का पालन करने की बात कही।


    जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के सोशल मीडिया के माध्यम से अपुष्ट अफवाहें और भ्रामक समाचार प्रसारित नहीं किया जाए ताकि किसी प्रकार का प्रतिकूल वातावरण निर्मित न हो। कलेक्टर ने ऐसे मेसेज कंटेंट से सावधान रहने का भी आग्रह किया, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा निर्धारित नियमों व दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए समिति के पदाधिकारियों से आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे, धुमाल, हाईबेस वूफर साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं किया जाए। इसी तरह मूर्ति विसर्जन, शोभायात्रा, जुलूस एवं झांकी प्रदर्शन के लिए रूट चार्ट आदि हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से माइक्रो प्लानिंग की जाएगी, जिसमें इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं, सुविधाओं, सुरक्षा पहलुओं, पार्किंग, रूट चार्ट आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने सभी आयोजकों से मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा रात्रि दस बजे तक सम्पन्न कराने के लिए कहा।

    बैठक में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने एनजीटी के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन समितियों को जिला प्रशासन के सक्षम प्राधिकारी से विधिवत् अनुमति लेनी होगी। यह भी बताया गया कि शोभायात्रा, जुलूस में एनजीटी द्वारा पारित निर्णयानुसार लाउड स्पीकर यंत्रों की सीमा 10 डेसिबल ए/75 डेसिबल (ए) होगी। ध्वनि एवं पर्यावरण प्रदूषण रोकने रात्रि 10 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसका सभी आयोजन समिति अनिवार्यतः पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी प्रकार के आयोजन की जानकारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संज्ञान में लाना अनिवार्य है तथा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद ही स्वागत द्वार, मंच-पंडाल का निर्माण व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

    इसके अलावा जुलूस/शोभायात्रा के दौरान बजाए जाने वाले गीत-संगीत कर्णप्रिय, गरिमामय तथा भक्तिपूर्ण हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। झांकी अथवा शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार का हथियार लेकर चलना सख्त वर्जित रहेगा तथा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा विशेष तौर पर ध्यान आयोजन समितियों द्वारा रखा जाए। अपर कलेक्टर ने एनजीटी और उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के विभिन्न निर्देशों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न समिति के पदाधिकारियों ने भी मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, भीड़ नियंत्रण व अन्य प्रकार की जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिन्हा सहित विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारीगण व मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • CG : स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    उत्तर बस्तर कांकेर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा जिले में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण सहायता हेतु 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बैंक प्रवर्तित योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत् ऋण प्रदाय किया जाएगा।


    जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदक को संबंधित जाति वर्ग तथा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। राजस्व अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने पर सरपंच एवं पटवारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र मान्य होगा। आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    इच्छुक आवेदक को जन्मतिथि दर्शित पांचवी, आठवीं व दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, 02 पासपोर्ट साईज की फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ 10 रूपए के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपरोक्त पात्रता एवं शर्तें रखने वाले आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर, कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन के प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

  • CG : रायगढ़ की 549 पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू

    अब नहीं लगाने पड़ेगें पंचायतों के चक्कर एक क्लिक से मिलेगी मनरेगा के पांच सालों की जानकारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की मनरेगा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही हैै। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नई पहल की जा रही है। जिले की सभी 549 पंचायतों में क्यूआर कोड आधारित नई प्रणाली शुरू की गई है, जिसके जरिए ग्रामीण अपने गांव में पिछले पांच वर्षों में स्वीकृत व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्य का विवरण, व्यय और प्रगति जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी।

    रायगढ़ जिले में मनरेगा के लिए यह पहल केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया और राज्य सरकार की पारदर्शिता नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और योजनाओं की निगरानी का अधिकार देना है। अब ग्रामीणों को जानकारी के लिए न तो पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अधूरी सूचनाओं पर निर्भर रहना होगा।

    सितंबर से रायगढ़, खरसिया, पुसौर, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार और धरमजयगढ़ ब्लॉकों की सभी पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। यह प्रणाली न केवल समय और श्रम की बचत करेगी, बल्कि ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त भी बनाएगी। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग क्यूआर कोड का उपयोग कर सकें।

    ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। खरसिया ब्लॉक के एक निवासी ने कहा कि पहले हमें जानकारी के लिए बार-बार दफ्तर जाना पड़ता था, अब क्यूआर कोड से सब कुछ तुरंत मिल जाएगा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सुविधा है।
    विशेषज्ञों का मानना है कि रायगढ़ का यह डिजिटल मॉडल अन्य जिलों के लिए भी नजीर बनेगा। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक निगरानी मजबूत होगी। प्रशासन का विश्वास है कि यह पहल सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

  • CG : सम्पूर्णता अभियान: विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    रायपुर,

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की।


    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्व-सहायता समूहों की बहनों के योगदान को अविश्वसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि लखनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है


    उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और नवाचार से ही गुड गवर्नेंस के लक्ष्य पूरे होंगे। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।
    आकांक्षा हाट इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ स्व-सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न विभागों के स्टॉल में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उपज और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित हुए। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

  • CG : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    महासमुंद के पैरा एथलीट्स की चमक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते 5 पदक 

    रायपुर,

    महासमुंद के पैरा एथलीट्स की चमक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

    ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के पाँच खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

    जूनियर पुरुष वर्ग की टी-11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसी प्रतियोगिता में सब-जूनियर महिला वर्ग की टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता। नोशन लाल पटेल ने भी टी-2 कैटेगरी की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

         संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में तीन बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ कोच-मैनेजर और गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव तथा सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे।   

       उल्लेखनीय है कि सुखदेव इससे पहले 11-12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु में आयोजित 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

  • CG : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी: 100 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार

    दीवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित

    रायपुर,

    धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी: 100 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार
    धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी: 100 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार

    स्वच्छ आतिशबाज़ी का नया केंद्र बनकर धमतरी पूरे प्रदेश और देश को प्रेरणा देने जा रहा है। यह पहल न केवल रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित त्योहारों की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
     धमतरी जिले के ग्राम चटोद में महिलाएँ अब पारंपरिक पटाखों की जगह पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के निर्माण में जुटी हैं। यह पहल न केवल स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली की राह दिखा रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोज़गार का नया द्वार भी खोल रही है।

     कलेक्टर धमतरी ने गणेशा फायरवर्क्स यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा मौके पर ग्रीन पटाखा चलाकर उसकी सुरक्षा और प्रभाव का अनुभव भी किया। इस यूनिट को पाँच एकड़ भूमि लीज पर उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए कि परिसर में अग्नि शमन की ठोस व्यवस्था, समय-समय पर मॉक ड्रिल और ज्वलनशील पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने  कहा कि चटोद में स्थापित यह यूनिट ‘लोकल से वोकल’ और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल है। इससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, वहीं समाज को स्वच्छ और सुरक्षित विकल्प प्राप्त हो रहा है।

     यूनिट के सेल्स हेड आशीष सिंह ने बताया कि ग्रीन पटाखों में बारूद का प्रयोग नहीं होता, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं और प्रदूषण भी नहीं फैलाते। वर्तमान में यहाँ लगभग 100 से अधिक महिलाएँ कार्यरत हैं, जिन्हें स्थायी रोजगार प्राप्त हुआ है। आने वाले समय में विवाह समारोहों और अन्य आयोजनों के लिए भी ग्रीन पटाखों की विभिन्न किस्में उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • CG : एंबुलेंस ड्राईवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही…

    महासुमंद। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में एक एंबुलेंस ड्राईवर ने घायल मरीज के सिर में टांका लगाया. जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ड्रेसर और उसके हेल्पर के मौजूदगी में एंबुलेंस ड्राइवर मरीज के सिर पर टांके लगा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

    जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त की रात लगभग 10 बजे की है, जब सड़क हादसे में घायल नोमेश ध्रुव को 112 की मदद से अस्पताल लाया गया था. उपचार के दौरान टांका लगाने की जरूरत पड़ी, लेकिन यह काम अस्पताल स्टाफ की बजाय प्राइवेट एंबुलेंस चालक मनोज यादव द्वारा किया गया. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के बीएमओ ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, तुरंत जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मरीज को टांका लगाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. साथ ही सभी बीएमओ को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

  • CG : छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण

    रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री  पौधरोपण किया।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय यात्रा यह प्रमाण है कि जब संकल्प और संवेदनशीलता साथ चलें तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। वर्ष 2000 में प्रदेश केवल 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन करता था, आज यह क्षमता बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 1320 मेगावाट क्षमता के नए संयंत्र का शुभारंभ इस उपलब्धि को और सुदृढ़ करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह प्रगति हर नागरिक के विश्वास, मेहनत और भागीदारी का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न उनकी जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा ने यह अनुभव कराया कि छत्तीसगढ़ अब वैश्विक स्तर की अधोसंरचना और कार्यसंस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त मुख्यालय भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यह ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बने।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उद्योग नीति के अंतर्गत पावर सेक्टर में हाल ही में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी बल्कि पड़ोसी राज्यों की ज़रूरतें भी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ को मुफ्त बिजली की ओर तेजी से अग्रसर कर दिया है और अब दूरस्थ अंचलों तक इस योजना का लाभ पहुँच रहा हसुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त मुख्यालय भवन 10,017 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नौ मंजिला स्वरूप में निर्मित होगा। इसमें  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के लिए तीन अलग-अलग टॉवर होंगे। 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाले इस भवन में 210 सीटों का प्रेक्षागृह, कर्मचारियों के लिए जिम, दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग, मैकेनिकल स्टैक पार्किंग और ई-व्हीकल चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह भवन बीईई की पाँच सितारा और गृहा की फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप निर्मित होगा तथा भवन प्रबंधन प्रणाली से इसका संपूर्ण संचालन होगा।

    नवा रायपुर में बन रहा यह अत्याधुनिक भवन मंत्रालय, संचालनालय और पुलिस मुख्यालय के समीप होने से अंतर्विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

  • CG : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

    कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई

    नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा

    जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे

    गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया

    कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को सुरक्षाबलों के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया

    नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है

    नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है

    मोदी सरकार का  संकल्प है, 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे

    रायपुर,

     केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया
     केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया
     केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस,  डीआरजी और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया।

    अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुँचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुँचने दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। शाह ने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का  संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

  • Rajnandgaon: ACB ने  पटवारी को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3 सितंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष पटवारी धर्मेंद्र कांडे को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

    Oplus_16908288

    ग्राम डोकराभांठा निवासी किसान से पर्चा और फौती उठाने के नाम पर 10 हजार की मांग की गई थी। किसान की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और न्यायालय परिसर के सामने स्थित अस्थायी कार्यालय से पटवारी को पकड़ लिया।

    एसीबी डीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • गणेश विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि देने का किया ऐलान

    जशपुर। Jashpur News: जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर सीएम साय ने ट्वीट कर दुख जताते हुए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

    सीएम ने कहा कि, जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
    बता दें कि, मंगलवार रात करीब 10 बजे गणेश विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे की इस हादसे में जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, 22 लोग घायल हो गए थे।

  • Rajnandgaon: भरकापारा वार्ड : घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक; कड़ी मशक्क्त के बाद पाया काबू

    आंबेडकर मूर्ति के सामने गली में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई लपटें

    राजनांदगांव। शहर के भरकापारा वार्ड नंबर 26 में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आंबेडकर मूर्ति के सामने स्थित एक मकान में सुबह करीब 11 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा वासनिक घर में आराम कर रही थी अचानक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना उन्होने मोहल्लेवासियों को ​दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई

    सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon : ससुराल से लौट रहा बाइक सवार युवक की मौत

  • छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई कारोबारियों के घर पड़ा छापा

    डेस्क/राजधानी

    रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह दबिश कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दी जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी विनय गर्ग के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी की मौजूदगी से पूरे इलाके में हलचल मच गई।

    सूत्रों का कहना है कि ईडी की इस रेड कार्यवाही में 8 से 10 अधिकारियों की टीम शामिल है, जिनके साथ सशस्त्र सुरक्षा बल भी तैनात हैं। राजधानी रायपुर में ही लगभग 8 से 10 स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में भी ईडी की टीम अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है।

    हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस घोटाले या मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी हुई है। ईडी के अधिकारियों की ओर से भी किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    इस वक्त सभी ठिकानों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति और कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस रेड से कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

  • Rajnandgaon: नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता, चयनित समितियो को डॉ. रमन सिंह आज देंगे पुरूस्कार

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। प्रतिवर्षानुसार गत वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कृत किया जाना है। उक्त कार्यक्रम कल 3 सितम्बर 2025 बुधवार को अपरान्ह में विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। जहॉ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, सांसद श्री संतोष पाण्डे जी की उपस्थिति में चयनित समितियो को पुरूस्कृत करेंगे।
    पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरानुसार गत वर्ष नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया, गणेश पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कार वितरण किया जाना है।
    महापौर श्री यादव ने बताया कि गणेश प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम कल दिनांक 3 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में अपरान्ह विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, की अध्यक्षता में सांसद श्री संतोष पाण्डे जी सहित जन प्रतिनिधियो एवं निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। उन्होंने पार्षदों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है, इसके अलावा गणेश समिति के पदाधिकारियो तथा शहर के गणमान्य नागरिकों,पत्रकार बंधुओ से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

  • Rajnandgaon: मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत लॉटरी के माध्यम से मिलेगा स्वंय का आवास, आवास आबंटन के लिये बिचौलियों से बचने आयुक्त ने की अपील

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस एक संवेदनशील पहल इसके अंतर्गत मात्र किफायती दरों में आवास के लागत मूल्य पर वर्षों से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों का अब सपना साकार हो रहा है। उन्हें स्वयं का अपना पक्का आवास मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम सीमाक्षेत्र में सुन्दर सुविधायुक्त 1340 बहु मंजिला आवास लखोली, पेण्ड्री,मोहारा, रेवाड़ीह आदि स्थानों में पूर्ण रूप से निर्मित किया है, एवं 590 आवास विभिन्न स्तरो पर निर्माणाधीन है। उक्त आवासों को मोर मकान मोर आस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए दरों पर नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है। आवास आबंटित करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। पूर्व में 91 पात्र हितग्राहियो को आवास का आबंटन किया गया । परियोजना अनुरूप राशि जमा करने पर आवेदकों को लॉटरी में लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किये जायेंगें।

    आवास आबंटन के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विष्वकर्मा ने बताया कि मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत वर्षो से किराये में निवासरत् परिवारो को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति उपरांत 822 पात्र आवेदक में से परियोजना अनुरूप राशि जमा करने के उपरांत लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया जायेगा। उन्होने बताया किए रेवाड़ीह मोहारा 340 युनिट की राषि 2,67,971.00 रुपये निर्धारित है। योजनान्तर्गत जिन परियोजनाओं में आवास निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है अर्थात एैसे आवास जो हितग्राहियों को आबंटन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है उन आवासों में हितग्राहियों को हितग्राही अंशदान की राशि एकमुष्त अग्रिम जमा करनी होगी।
    आयुक्त श्री विष्वकर्मा ने बताया कि वे आवास जो अभी निर्माणाधीन है उन निर्माणाधीन आवास के लिए लॉटरी के पूर्व निर्धारित प्रति आवास मूल्य का 10 प्रतिशत एवं षेश राशि 10 माह में किस्तों के रूप में देनी होगी। निकाय अंतर्गत निर्माणाधीन आवास 272 यूनिट लखोली में 2,74,044.00 रू. 258 यूनिट रेवाडीह, पेण्ड्री में 2,91,027.00 रू. 870 यूनिट पेण्ड्री एवं मोहारा में 2.80,115.00 रू. निर्धारित है।

    आयुक्त श्री विष्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि आवास आबंटन के लिये बिचौलियों से बचे, आवास हेतु किसी भी व्यक्ति से पैसे का लेनदेन ना करें आवास भुतल या नीचे ऊपर दिलाने के लिए भी किसी से संपर्क कर किसी को भी पैसा न देवे। बाहरी व्यक्तियों के द्वारा आवास दिलाने संर्पक किया जा रहा है, इस प्रकार की शिकायतें लगातार निगम कार्यालय को प्राप्त हो रही है किसी भी व्यक्ति से इस संबंध में चर्चा कर पैसे का लेनदेन ना करें। क्योकि वे व्यक्ति निगम से संबंधित नही है। इस प्रकार के लोगो से बचे एवं निगम में सम्पर्क कर विधिवत स्वयं के आवास का सपना सकार करे।

  • Rajnandgaon: नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन पर व्यापक व्यवस्था

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन अवसर पर मूलभुत सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिये निगम के अधिकारियो कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है।

    उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि गणेश विसर्जन पर्व पर मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके तहत कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे (मो.नं. 79993-94145) को नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा (मो.नं. 83197-31636) को सहायक प्रभारी अधिकारी के साथ साथ सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।

    आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 सितम्बर 2025 को गणेश विसर्जन के लिये मोहारा नदी में निर्मित विसर्जन कुण्ड में विसर्जन कराये जाने प्रकाश व्यवस्था,मूर्ति विसर्जन के लिये क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। विर्सजन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा समाग्री, फूल, कपडे, प्लास्टिक पेपर आदि सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्ंिटग आदि में भेजने के अलावा रानी सागर,सर्किट हाऊस के पास व नंदई चौक में मूर्ति लाने लेजाने के लिये वाहन की व्यवस्था की जा रही है इन सबके लिये उप अभियंताओें को सहयोगी बनाया गया है। साथ ही मोहारा रोड एवं मुख्य मार्गो में विद्युत व्यवस्था का दायित्व सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सौपा गया है एवं कंट्रोल रूम प्रभारी प्र.सहायक अभियंता श्री वसीम खान (मो.नं. 90391-70956) को बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा (मो.नं. 93039-47901) सहित उनकी टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ सफाई व्यवस्था एवं शहर के भीतरी इलाकों में घुमने वाले आवारा पशुओं को पकडने तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओं को पकडने आदि का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री श्री दीपक खाण्डे के नेतृत्व में दिये गये निर्देशो का पालन जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे।

  • Rajnandgaon: सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी रकम की चोरी

    राजनांदगांव. शहर के चिखली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है। दो दिन पहले चिखली के शीतला मंदिर के पास के एक सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी रकम चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत चिखली चौकी पुलिस से की है।

    पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहन लाल साहू निवासी शीतला मंदिर के पास चिखली ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से अपने पैत्रिक गांव चिचोला थाना के झंडा तलाव गया था और घर में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखे एक जोड़ी चांदी का लच्छा 34 तोला, एक नग चांदी का करधन 26 तोला , दो जोड़ी चांदी का कंगन 8 तोला, 7 नग सोने का पत्ती 1 तोला और नकदी रकम 96 हजार कुल जुमला 1 लाख 51 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से चिखली चौकी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं

  • Rajnandgaon: गणेश विसर्जन झांकी मार्ग पर पुलिस कप्तान ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    👉 फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और गंज चौक से होकर निकला।

    👉 झांकी रूट की लाइटिंग, बिजली की तार, बैरिकेड्स और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

    👉 जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

    👉 सभी विभागआपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

    👉 फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक एवं शहर के थाना प्रभारी भी शामिल रहे।

    आगामी गणेश विसर्जन झांकी की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा दिनांक 02.09. 2025 को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक एवं गंज चौक सहित विभिन्न चौराहों से होकर निकला। इस दौरान झांकी रूट पर लाइटिंग, बैरिकेड्स, फायर ब्रिगेड की तैनाती और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई कमी न रहे।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री रामेंद्र सिंह, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू एवं पुलिस लाइन से निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर व अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे और उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया।