• CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

    रायपुर,

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जहां एक ओर उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है वहीं बिजली के बिलों से उन्हें मुक्ति मिल गयी है। इस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त परिवर्तन की शुरुआत की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ मिल रहा है।

            इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। कोइरा राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगाने से पहले हर माह बढ़ते बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डालते थे। अब सोलर सिस्टम के संचालन से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और वे निश्चिंत होकर बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं।

           उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना पर कुल लगभग 1.20 लाख रूपए की लागत आई, जिसमें शासन की ओर से 90 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। शेष राशि का वहन भी योजना के अंतर्गत मिले समयबद्ध मार्गदर्शन और सहयोग से सहज हो सका। परिणामस्वरूप, उनकी मासिक बचत बढ़ी है और वे स्वच्छ व हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

          कोइरा राम ने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, एक ओर बिजली खर्च से राहत, दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूती। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान, किफायती और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

  • CG : भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    रायपुर,

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता थे। उनका छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को एक नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

           उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक महान राजनेता, कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता थे, जिनका योगदान देश और प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

             इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू एवं मोतीराम चंद्रवंशी, राजेंद्र चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभापति रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पीयूष ठाकुर, सुरेश दुबे, विजय पटेल, मनीराम साहू, जसविंदर बग्गा, सनत साहू, सुनील दोषी, पन्ना चंद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, सानु साहू, राजा द्विवेदी, संजीव कुर्रे, अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, केशरीचंद सोनी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • CG : अटल जी की जयंती पर कवर्धा भाजपा कार्यालय में लगी छाया चित्र प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारम्भ

    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत – उपमुख्यमंत्री शर्मा

    रायपुर,

    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत - उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत - उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत - उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

    पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर कवर्धा के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उनके जीवनवृतांतों पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत - उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

         उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह छाया चित्र प्रदर्शनी न केवल अटल जी के राजनीतिक जीवन को दर्शाती है, बल्कि उनके मानवीय दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।

    अटल जी के विचार युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत - उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

           प्रदर्शनी में अटल जी के सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों, विकासोन्मुखी निर्णयों, कूटनीतिक उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी पहलों को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आगंतुकों ने प्रदर्शनी को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए सराहना की।

           इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी,  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • CG : सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय

    रायपुर,

    खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

    खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ जैसे आयोजन युवा पीढ़ी में खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

    खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने इस व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विशेष बधाई दी।

    खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में केवल पहला, दूसरा या तीसरा स्थान ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अनुशासन, टीम-स्पिरिट, समर्पण और सतत अभ्यास के गुण ही किसी को महान खिलाड़ी बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महोत्सव से अनेक खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में खेल अलंकरण समारोह पुनः प्रारंभ किया गया है। ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी के चयन पर 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। 

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और जनवरी माह में यहां पुनः बड़े मैचों का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया के कार्यालय विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर नई खेल प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और यह आयोजन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद भी जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण है और इसी के माध्यम से बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस महोत्सव में  542 गांवों से सहभागिता रही और 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड भागीदारी है।

    उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। गेड़ी प्रतियोगिता में 70 वर्ष की महिलाओं की सहभागिता, कबड्डी, फुगड़ी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों द्वारा रस्साकशी में भागीदारी—सभी ने सामाजिक समरसता और समावेशन का सशक्त संदेश दिया। स्कूल छोड़ चुके युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला तथा अनुभवी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

    सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में लगभग 1,500 खेल अधिकारियों, विद्यालयीन शिक्षकों और सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों तथा आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सांसद खेल महोत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित, व्यापक और प्रभावी रूप दिया जाएगा।

    समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समूह खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये तथा एकल खेलों में प्रथम स्थान पर 3,100 रुपये और द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री किरण सिंह देव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे।

  • CG : कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर

    रायपुर, शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के साथ सदुपयोग कर एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राप्त अनुदान राशि से राजपूत ने सर्वप्रथम अपने अधूरे मकान के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया। पक्के एवं सुरक्षित आवास के निर्माण से उनके परिवार को अब स्थायी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्राप्त हुआ है। पहले जहां कच्चे मकान के कारण मौसम की मार और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब पक्के मकान ने उनके परिवार को आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान प्रदान किया है। यह परिवर्तन उनके जीवन में स्थायित्व और संतोष का कारण बना है।

    इसके साथ-साथ राजपूत ने अनुदान राशि का उपयोग कृषि कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए भी किया। उन्होंने अपने खेतों में पम्प की स्थापना कराई, जिससे वर्षों से चली आ रही सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान हो सका। पम्प स्थापना के बाद अब उन्हें समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होने से राजपूत अब कम समय और कम श्रम में अधिक क्षेत्र में खेती कर पा रहे हैं। इससे उनकी कृषि लागत में कमी आई है और फसल उत्पादन बढ़ने से उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। बेहतर उत्पादन के कारण अब वे बाजार में अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच पा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ हो गई है।

    आज हेमंत कुमार राजपूत आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर रहे हैं। साथ ही वे गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुके हैं। उनकी सफलता को देखकर ग्राम उमरावनगर के अनेक कृषक शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उनका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। राजपूत की यह सफलता इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में, ईमानदारी और समझदारी के साथ उपयोग किया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक एवं जीवनस्तर से जुड़े व्यापक और स्थायी विकास संभव हैं। कृषक उन्नति योजना ने न केवल हेमंत कुमार राजपूत के जीवन को नई दिशा दी है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से सम्मानित और भविष्य के प्रति आशान्वित भी बनाया है।

  • CG : दिव्यांग महेश राम टंडन का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    महासमुंद, जिले के विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गग्राम पंडरीखार निवासी महेश राम टंडन 45 वर्ष की आयु में 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें कहीं भी नियमित काम नहीं मिल पा रहा था, जिससे परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीमित साधनों और आवागमन की समस्या के कारण उनकी आजीविका के विकल्प भी बहुत कम थे।

    महेश राम टंडने बताते है कि ऐसे समय में समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। यह साधन उनके जीवन में बदलाव का माध्यम बना। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने के बाद उनके लिए आने-जाने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई। अब वे आसानी से बाजार जाकर किराना सामान ला सकते हैं और अपने घर पर ही छोटी दुकान के रूप में बिक्री करने लगे हैं। इससे उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हुई है। नियमित आय होने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आज महेश राम टंडन अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर रहे हैं और आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में पहचान बना चुके हैं। इस सहायता ने उन्हें नई दिशा दी है और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • CG : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

    रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर वाजपेयी और मालवीय जी को नमन किया।

    राज्यपाल ने कहा है कि वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। डेका ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।

    डेका ने कहा है कि पंडित मदनमोहन मालवीय ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति एवं अथक प्रयासों से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श एवं चरित्र हम सभी के लिए प्रेरक है।

    इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण – मुख्यमंत्री

    रायपुर,

    अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण – मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की।  उनका समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज भी हमारी शासन-नीति का केंद्रीय आधार है। यही भावना छत्तीसगढ़ सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम, योजना और निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाओं की आपूर्ति और जनविश्वास की पुनर्स्थापना के प्रयास लगातार जारी हैं। यह यात्रा अटलजी के विचारों, आदर्शों और प्रेरणा से ऊर्जा प्राप्त करती है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों—ईमानदारी, संवेदनशीलता, संवाद और समावेशी विकास—को अपने जीवन और कार्य में अपनाएँ तथा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

    इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे।

  • CG : खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है : छत्तीसगढ़ में पुष्प खेती से बदल रही किसानों की तकदीर

    राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती : दो साल में बढ़ा 3405 हेक्टेयर रकबा

    रायपुर,

    राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती : दो साल में बढ़ा 3405 हेक्टेयर रकबा

    छत्तीसगढ़ के खेतों में अब धान की फसल के साथ-साथ खुशबू और रंग भी लहलहाने लगे हैं। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए प्रदेश के किसान तेजी से पुष्प खेती की ओर रुख कर रहे हैं। बीते दो वर्षों में राज्य में फूलों की खेती का रकबा 3405 हेक्टेयर बढ़ा है और उत्पादन 35 हजार 866 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। यह बदलाव न सिर्फ खेती के स्वरूप को बदल रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी नई खुशहाली घोल रहा है।

    राज्य सरकार की फसल विविधिकरण नीति के तहत वर्तमान में पुष्प फसलों का कुल रकबा 12 हजार हेक्टेयर हो चुका है। किसान अब ग्लेडियोलस, रजनीगंधा और गेंदा जैसे फूलों की खेती कर रहे हैं, जिन्हें बाजार आसानी से मिल जाता है। मांग स्थिर होने के कारण फूल किसानों के लिए नगदी फसल बनते जा रहे हैं।

    केंद्र परिवर्तित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत पुष्प क्षेत्र विस्तार के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार से 2.50 लाख रुपए की इकाई लागत पर 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, यानि किसानों को 20 हजार से एक लाख रुपए तक की सहायता सीधे मिल रही है। 

    उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्लेडियोलस और रजनीगंधा फूल की अधिकतम दो हेक्टेयर में खेती पर अनुदान की पत्रता का प्रावधान है, जो कि 2.5 लाख की इकाई लागत पर एक लाख रुपए है। राज्य में इस वर्ष 125 हेक्टेयर में ग्लेडियोलस तथा 50 हेक्टेयर में रजनीगंधा पुष्प की खेती का लक्ष्य रखा गया है। गेंदा फूल की खेती के लिए इस वर्ष 1200 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है। इसकी खेती करने पर 50 हजार की लागत पर 20 हजार रुपए अनुदान का प्रावधान है। इस तरह राज्य में कुल 1375 हेक्टेयर क्षेत्र में पुष्प खेती के लिए सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है।

    राज्य में संरक्षित खेती के तहत पॉलीहाउस और शेडनेट में एंथुरियम, ऑर्किड, कार्नेशन, जरबेरा, गुलाब, क्राइसेंथिमम और लीलियम जैसे उच्च मूल्य वाले फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एंथुरियम और ऑर्किड के लिए 4000 वर्गमीटर तक 1000 रुपए प्रति वर्गमीटर की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसी तरह गुलाब, क्राइसेंथिमम और लीलियम पर 45 रुपए प्रति वर्गमीटर की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। 

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पुष्प खेती किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को कृषि से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। सरकार अनुदान, तकनीक और बाजार की व्यवस्था कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ फूलों की खेती का बड़ा केंद्र बनेगा। पुष्प खेती अब किसानों के लिए स्थायी आय का मजबूत साधन बन रही है। सरकारी प्रोत्साहन, बाजार की मांग और नई तकनीक के सहारे छत्तीसगढ़ के खेतों में फूलों की यह खुशबू दूर-दूर तक फैलने लगी है।

  • CG : धान का सर्वाधिक मूल्य मिलने से किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने संकल्प के अनुसार राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल के मान से धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रूपए दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। अम्बिकापुर जिले के ग्राम मुड़ेसा निवासी किसान अखिलेश कुमार शासन की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की है।

    अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल द्वारा घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया, जिससे समय की बचत हुई और समिति कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े। डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक हुई है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्रों में नाप-तौल एवं खरीदी की व्यवस्था सुचारू है तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अखिलेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष धान विक्रय कर उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने ट्रैक्टर की खरीदी की। इससे कृषि कार्यों में तेजी आई है और लागत में भी कमी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान विक्रय कर अन्य कृषि उपकरण एवं आवश्यक संसाधन क्रय करने की योजना है।

    किसान अखिलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को धान का उचित एवं सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनका जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।

  • CG : कृषि उत्पादन आयुक्त ने राजनांदगांव जिले के ग्रामों का दौरा कर कृषि योजनाओं एवं फसल चक्र परिवर्तन का किया निरीक्षण

    रायपुर,

    कृषि उत्पादन आयुक्त ने राजनांदगांव जिले के ग्रामों का दौरा कर कृषि योजनाओं एवं फसल चक्र परिवर्तन का किया निरीक्षण

    कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर एवं बरगा का भ्रमण कर केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया। 

    कृषि उत्पादन आयुक्त ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनांतर्गत खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों के बीच समयबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। ग्राम पार्रीखुर्द में उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम के तहत किसानों से चर्चा की तथा कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों, जैव आदान सामग्री वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम जंगलेसर में उद्यानिकी एवं अनुबंध खेती के तहत ली जा रही फसलों का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

    आयुक्त निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा, कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को लाभकारी बनाना है।

  • राजनांदगांव : जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त

    – अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी
    – अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव
    राजनांदगांव । जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

  • राजनांदगांव : वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को

    राजनांदगांव । भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को दसवें सिक्ख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत को राष्ट्रीय दिवस घोषित करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। वीर बाल दिवस मनाये जाने का प्रमुख उद्देश्य साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को याद करना एवं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना है। राज्य शासन द्वारा वीर बाल दिवस मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

  • राजनांदगांव : 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम 25 दिसम्बर को चौपाटी में

    राजनांदगांव । सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 दिसम्बर 2025 को शाम 6 बजे से राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

  • राजनांदगांव : फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक

    राजनांदगांव । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में कृषक अपने फसल का बीमा 31 दिसम्बर 2025 तक करा सकते है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कृषक लोक सेवा केन्द्र पैक्स एवं बैंक शाखा के माध्यम से अपने फसलों का बीमा करा सकते हैं।

  • राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 25 दिसम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 25 दिसम्बर को फूंडहर खेल मैदान रायपुर से दोपहर 1.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचकर मेडिकल कैम्प एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दोपहर 3.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.45 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे कुंजबिहार कालोनी वार्ड क्रमांक 22 सी-मार्ट के पास आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.45 बजे कुंजबिहार कालोनी से कार द्वारा प्रस्थान कर जीई रोड राजनांदगांव अटल परिसर पहुंचकर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 6 बजे जीई रोड राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • राजनांदगांव : आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव। आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर, बरगा के प्रवास पर रही। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि गोपिका गभेल उपस्थित रहे।


    आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनान्तर्गत खरीफ सोयाबीन, मूंग, उड़द एवं अरहर तथा रबी में दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर फसलों का उपार्जन करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीएम-आशा योजना से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आयुक्त कृषि उत्पादन ने ग्राम पार्रीखुर्द में किसानों की आय बढ़ाने, फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और किसानों से चर्चा की। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन इंडिबल ऑयल योजनांतर्गत 100 एकड़ क्षेत्र में सरसों फसल के साथ द्वि-फसलीय क्षेत्र विस्तार योजना अंतर्गत 40 एकड़ में तिवड़ा एवं ग्रीष्मकालीन धान के बदले गेहूं एवं मक्का फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को कम पानी की खपत वाली फसलें लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने एवं लाभ के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले के 400 हेक्टेयर क्लस्टर में संचालित गतिविधियों, कृषि सखी नीता देवनाथ साहू एवं अन्य सहयोगियों द्वारा तैयार किए जा रहे जैव आदान सामग्री वितरण, कृषि सखियों को योजना अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले मानदेय, मृदा नमूना संकलन कर प्रत्येक किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इन कार्यों को रबी सीजन में भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त कृषि उत्पादन ने ग्राम जंगलेसर में ग्रीष्म ऋतु में धान के बदले 6 एकड़ में उद्यानिकी फसल खीरा एवं धनिया की फसल लेने वाले कृषक दौलतराम साहू एवं 17 एकड़ में अनुबंध खेती के तहत पॉपकार्न  मक्का की खेती करने वाले कृषक देवराम पटेल के फसल  का अवलोकन किया एवं कृषकों से चर्चा कर प्रोत्साहित किया।


    आयुक्त कृषि उत्पादन शहला निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण हेतु किए जा रहे रिचार्ज सॉफ्ट, इंजेक्शन वेल एवं लाईन्ड फार्म पॉण्ड का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने मिशन जल रक्षा के लिए जिला पंचायत की टीम की सराहना की। इस दौरान उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनुप चटर्जी, सहायक संचालक उद्यान रविन्द्र मेहरा, सहायक संचालक मत्स्य पालन सुदेश साहू, एपीओ मनरेगा फैज मेनन, अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी याजवेन्द्र कटरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

    – निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की दी जानकारी
    राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की विस्तृत जानकारी दी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित एवं डिजिटल प्रतियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम स्पष्ट उद्देश्यों के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि अधिकतम सहभागिता, सभी पात्र मतदाताओं का पूर्ण समावेशन तथा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।


    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि 18 दिसम्बर 2025 तक जिले में कुल 8 लाख 35 हजार 910 मतदाताओं में से 7 लाख 80 हजार 205 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं। 15 हजार 502 मृत मतदाता पाए गए हैं। 37 हजार 188 मतदाताओं के गणना पत्रक स्थानांतरण एवं एब्सेंट होने से अप्राप्त रहे है। 3 हजार 15 मतदाता जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओं को ये मतदाता नहीं मिले या उन्हें गणना प्रपत्र वापस नहीं किया गया, क्योंकि वह अन्य राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश में मतदाता बन चुके हैं या वे उपस्थित नहीं पाए गए या 18 दिसम्बर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण की इच्छुक नहीं थे। वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पुन: मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, भारतीय जनता पार्टी से रघुवीर सिंह वाधवा, अरूण शुक्ल, मुकेश सिंह बघेल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से रूपेश दुबे उपस्थित थे।


    बैठक में बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए गणना अवधि के दौरान जिले में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 10 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 11 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 1006 मतदान केंद्रों पर बीएलओ को दायित्व सौंपा गया था। प्रमुख राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता रही तथा 1671 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए। सार्वभौमिक जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गणना अवधि के दौरान सीईओ, डीईओ एवं ईआरओ द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा राजनैतिक दलों के साथ बार-बार बैठक आयोजित की गई। बीएलओ द्वारा बीएलए के साथ बूथ स्तर की बैठक की गई। जिन्हें प्रतिदिन अधिकतम 50 गणना प्रपत्र जमा करने की अनुमति दी गई। 18 दिसम्बर 2025 तक सूचीबद्ध सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए गए तथा संग्रह हेतु कम से कम तीन बार भ्रमण किया गया। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम अनुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया है। दावा और आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक, वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदाता अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जांच स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर के पास उपलब्ध ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ईसीआईएनईटी मोबाईल एप, वेबसाइट voters.eci.gov.in पर देख सकते है। अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर – 4) भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के सांकेतिक दस्तावेज जो ईसीआई द्वारा निर्धारित किया गया है, उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। नए वोटर्स के लिए एप्लीकेशन के लिए फॉर्म 6, विदेश में रहने वाले वोटर द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम जोडऩे के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 6 ए, मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म 7, निवास बदलने व मौजूदा निर्वाचक नामावली में एंट्री में सुधार, ईपिक बदलने, पीडब्ल्यूडी मार्क करने करने के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म 8 है।


    नागरिक अपना एप्लीकेशन फॉर्म अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा कर सकते है या एप्लीकेशन फॉर्म ईसीआईएनईटी मोबाइल एप या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। बीएलओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिहित अधिकारी, कर्मचारियों, स्वयंसेवक एवं आईटी सक्षम अधिकारियों द्वारा सहयोग दिया गया। कार्य समय सीमा में पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया तथा मतदाता दिवस पर 12 बीएलओ को इंसेंटिव के साथ सम्मानित किया जाएगा। बार-बार प्रशिक्षण, शंका समाधान सत्र एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा 98 प्रतिशत से अधिक मैपिंग सुनिश्चित की गई। एसआईआर से संबंधित पहलुओं एवं प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई ताकि प्रक्रिया को समझने व फॉर्म भरने में आसानी हो। कमजोर नेटवर्क क्षेत्रों में सामूहिक डिजिटाइजेशन किया गया। सभी नगरीय निकायों के वार्डों में नगर निगम एवं नगर पालिका के सहयोग से फार्म डिजिटाइज करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए। नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे एवं मतदाता सूची में पंजीयन करने हेतु राज्य के सभी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जो युवा 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोडऩे के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिन मतदाताओं को मृत, स्थायी रूप से पलायन कर चुके, लापता बताया गया था, या जिनके फॉर्म नहीं मिले थे, उनकी बूथ-लेवल लिस्ट राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों के साथ सत्यापन के लिए साझा की गई। समस्त मतदान केंद्रों की मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपलब्ध अथवा जिनके प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए को सत्यापन हेतु साझा की गई। पूरा चुनाव तंत्र, वॉलंटियर्स के सहयोग से, वोटरों, खासकर सीनियर सिटीजन, पीडब्ल्यूडी वोटरों और कमजोर समूहों की मदद कर रहा है। वॉलंटियर्स मतदाताओं पर बोझ कम करने के लिए सरकारी विभागों के साथ समन्वय को आसान बनाया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों को विशेष सहायता प्रदान करने के लिए जिले के मतदान केन्द्रों में वॉलेन्टियर्स नियोजित किए गए। जिला तथा तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क आईटी डेस्क स्थापित किए गए।
    जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आमजन के लिए आवश्यक समस्त जानकारी प्रेसनोट, मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो के जरिए समय-समय पर दी गई। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से समाधान किया गया। एसआईआर क्रार्यक्रम अनुसार प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई। मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई एवं सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रदर्शित की गई। दावा एवं आपति अवधि  23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे तथा अपात्र नाम हटाने हेतु आवेदन किया जा सकता है। एसआईआर दिशा-निर्देशों के अनुसार ईआरओ व एईआरओ द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं स्पष्ट आदेश के बिना कोई भी नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा । ईआरओ व एईआरओ के आदेश से कोई भी पीडि़त मतदाता लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के अंतर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट एवं द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष कर सकता है। भारत निर्वाचन आयोग पारदर्शी, सहभागी एवं समावेशी पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित किया किया जा रहा है कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र नाम रह न जाए।


    जिले के सभी विधानसभावार डिजिटाइज्ड किए गए फार्म की संख्या 780205 है। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या 1006, मतदाता की संख्या 835910, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 780205, मृत मतदाता संख्या 15502, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 37188, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 3015 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 270, मतदाता की संख्या 214976, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 201528, मृत मतदाता संख्या 3949, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 8651, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 848 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223, मतदाता की संख्या 217958, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 197387, मृत मतदाता संख्या 4365, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 15659, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 547 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252, मतदाता की संख्या 207376, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 196898, मृत मतदाता संख्या 3255, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 6324, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 899 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261, मतदाता की संख्या 195600, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 184392, मृत मतदाता संख्या 3933, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 6554, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 721 है।


    जिले के सभी विधानसभा के मतदान केन्द्रों में 1671 बीएलए नियुक्त किए गए थे। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 840 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 831 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल 346 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 173 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 173 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल 446 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 223 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 233 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल 501 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 252 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 249 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल 378 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 192 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 186 बीएलए नियुक्त किया गया।


    विधानसभावार प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार मतदान केन्द्रों की संख्या 1075 एवं मतदाताओं की संख्या 780205 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 390728, महिला मतदाता की संख्या 389472 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 293 एवं मतदाताओं की संख्या 201528 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 102105, महिला मतदाता की संख्या 99421 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 243 एवं मतदाताओं की संख्या 197387 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 97249, महिला मतदाता की संख्या 100136 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 272 एवं मतदाताओं की संख्या 196898 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 99345, महिला मतदाता की संख्या 97552 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 267 एवं मतदाताओं की संख्या 184392 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 92029, महिला मतदाता की संख्या 92363 है।


    जिला राजनांदगांव अनुसार मतदान केन्द्रों की संख्या 899 एवं मतदाताओं की संख्या 665261 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 332852, महिला मतदाताओं की संख्या 332404 एवं अन्य मतदाता की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 187 एवं मतदाताओं की संख्या 133084 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 67184, महिला मतदाता की संख्या 65898 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 243 एवं मतदाताओं की संख्या 197387 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 97249, महिला मतदाता की संख्या 100136 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 272 एवं मतदाताओं की संख्या 196898 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 99345, महिला मतदाता की संख्या 97552 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 197 एवं मतदाताओं की संख्या 137892 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 69074, महिला मतदाता की संख्या 68818 है।

  • राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूपए, आंधी-तूफान से केव्हीसी तार टूट कर गिरने से 3 भैस की मृत होने पर 1 लाख 12 हजार 500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से 3 जनहानि होने पर 12 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए, अतिवृष्टि से झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 3 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि 4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 11 मकान आंशिक क्षति होने पर 61800 रूपए, आग से दो जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 5 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 6 लाख रूपए और छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 12 मकान आंशिक क्षति हाने पर 48 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 11 मकानन पूर्णत: क्षति होने पर 13 लाख 20 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

  • राजनांदगांव : जनपद पंचायत साधारण सभा की बैठक 26 दिसम्बर को

    राजनांदगांव । जनपद पंचायत राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक 26 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सदस्यों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।