• CG : नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर कार्रवाई

    राज्य में नकली दवाइयों को लेकर अलर्ट जारी

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बाजार में संदिग्ध और गैर कानूनी रूप से आवागमन हो रहे नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर बड़ा प्रहार किया गया है। विभाग को सूचना प्राप्त हुई की नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट  गोगांव, रायपुर (छ.ग.) में एक दवा की डाक को किसी व्यक्ति या दुकान द्वारा प्राप्त नहीं किया जा रहा है तथा दवा के नकली होने का संदेह है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत  निरीक्षण दल गठित किया गया। 

    निरीक्षण के दौरान बिल्टी एवं इंदौर से प्रेषित दवा की डाक का अवलोकन कराया गया, जिसमें पाया गया कि बिल में जिन दवाओं का उल्लेख था, वे डाक में उपलब्ध नहीं थीं तथा डाक में अन्य तीन प्रकार की औषधियाँ पाई गईं। बरामद दवाओं का विधिवत रूप से चार-चार भागों में नमूना संकलित कर शेष मात्रा को जब्त किया गया तथा संकलित नमूनों को औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया। प्रकरण में आगे की विस्तृत विवेचना जारी है तथा दवाओं के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं संभावित अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। 

    इसी  तारतम्य में दिनांक 16/12/2025 को राज्य औषधि परिक्षण प्रयोगशाला द्वारा जारी रिपोर्ट में तीनो औषधियां निर्माता मेसर्स जी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नहान रोड,  सोलन, हिमाचल प्रदेश , निर्माता मेसर्स जी.सी हेल्थ केयर, सोलन, हिमाचल प्रदेश तथा  निर्माता मेसर्स लार आक्स फार्मास्युटिकल्स गोपालकृष्णन चेन्नई की दवाएं अवमानक व नकली पायी गयी। 

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में अधिकारियों को इस सम्बन्ध में अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा अवमानक औषधियों के परिवहन व बाजार में संभावित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गए हैं । 
            
    आम जनता, दवा विक्रेताओं एवं परिवहन एजेंसियों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध दवाओं या किसी भी अनियमित गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग के हेल्पलाइन न.+91 9340597097 पर प्रदान करें तथा केवल लाइसेंस प्राप्त एवं विश्वसनीय स्रोतों से ही दवाओं की खरीद एवं आपूर्ति करें। विभाग राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रामाणिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • CG : धान का बेहतर मूल्य मिलने से बदली किसान खुश

    रायपुर, राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत और पसीने की कमाई का उचित मूल्य सुनिश्चित किए जाने से ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और वे अपनी जरूरतों को सहजता से पूरा कर पा रहे हैं।

    कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीढ़ापाल निवासी युवा कृषक कौशल कुमार नाग अपनी 10 एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं। खरीफ सीजन में उन्होंने पहले चरण में लगभग 90 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शेष धान को सुखाने के लिए रखा गया है, जिसे टोकन कटने के उपरांत बेचेंगे। 

    युवा किसान कौशल नाग ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। धान विक्रय से हुए लाभ की राशि वह बचाकर रखेंगे और जो अगले साल उन्हें स्वयं के विवाह के लिए काम आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय पर और उचित मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

    नाग ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को किसान हितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि शासन की इस पहल से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भविष्य की योजनाओं एवं सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। 

  • CG : धान की फसल से संवर रहा भविष्य

    किसान सोमेश्वर साहू अब अपने बेटे को बना रहे इंजीनियर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे लाभकारी मूल्य ने किसानों के जीवन में नई खुशियाँ भर दी हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी निवासी किसान सोमेश्वर साहू की कहानी सुशासन और समृद्धि की एक नई मिसाल पेश कर रही है। 

            सोमेश्वर साहू, जो कि ग्राम फेकारी के रहने वाले हैं, जो अपनी 6 एकड़ की खेती से पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में अपनी फसल बेची, जिससे उन्हें कुल 2 लाख 80 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसमें से 1 लाख रुपये का पुराना कर्ज चुकाने के बाद भी उनके पास 1 लाख 80 हजार रुपये की बड़ी राशि शेष बची है। सोमेश्वर के चेहरे की मुस्कान यह बताने के लिए काफी है कि अब उन्हें अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
    किसान सोमेश्वर साहू ने उत्साह के साथ बताया कि खेती की इस कमाई से अब मैं अपने बेटे को बी.टेक (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई करा पा रहा हूँ। पहले पढ़ाई के खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब धान की अच्छी कीमत मिलने से हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सक्षम हो गए हैं।

             उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बने और इस सपने को पूरा करने में खेती से हुई यह आय सबसे बड़ा सहारा बनी है। किसान साहू ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3100 रुपये में धान खरीदी की सरकार की पहल से हम किसानों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। अब खेती केवल जीवनयापन का साधन नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य को उज्जवल बनाने का जरिया बन गई है। शासन की इस व्यवस्था से दुर्ग जिले के किसान न केवल संतुष्ट हैं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी आशान्वित है।

  • CG : आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई, अवैध महुआ शराब व लाहन जब्त

    रायपुर,

    अवैध शराब के निर्माण

    मुंगेली जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्रवाई करते हुए 08 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से पकड़ा गया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

  • CG : अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सीने में मारा चाकू, मौके पर हुई मौत…

    रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई. अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया.

    KTM बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके. पहले उन्होंने बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, इसके बाद चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी.

    बदमाशों ने ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल फोन छीन लिया. जब शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


    दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था युवक

    बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू अपने 11 दोस्तों के साथ किंग ढाबा खाना खाने और पार्टी करने आया था. शिवकुमार और उसके साथी सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत थे. घटना के वक्त शिवकुमार समेत दो अन्य युवक ढाबे के बाहर बैठे हुए थे.


    पुलिस मौके पर, नाकेबंदी कर तलाश जारी

    हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है.

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

  • CG : दुर्घटना के समय कार के किसी भी एअर बैग के न खुलने पर टोयोटा कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज, उपभोक्ता आयोग ने Toyota को 61 लाख भुगतान करने का जारी किया आदेश…

    कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को इनोवा कार में दुर्घटना के दौरान एअर बैग नहीं खुलने के मामले में उपभोक्ता को कुल 61 लाख 36 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. आयोग ने इसे वाहन में विनिर्माण दोष मानते हुए कंपनी की अपील खारिज कर दी.

    मामला कोरबा के सीतामढ़ी निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़ा है, जो 23 अप्रैल 2023 को रायपुर से कोरबा लौट रहे थे. ग्राम तरदा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई. हादसे में अमित अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं और रायपुर व हैदराबाद में इलाज कराना पड़ा, जिस पर लगभग 36.83 लाख रुपये खर्च हुए.

    दुर्घटना के समय कार के किसी भी एअर बैग के न खुलने पर अमित के भाई एवं वाहन स्वामी सुमित अग्रवाल ने टोयोटा कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग कोरबा में शिकायत दर्ज कराई थी. कंपनी के उपस्थित न होने पर जिला आयोग ने एकपक्षीय आदेश पारित करते हुए इलाज खर्च सहित नया वाहन या समतुल्य राशि देने का निर्देश दिया था.

    इसके खिलाफ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग, बिलासपुर में अपील की. कंपनी की ओर से तर्क दिया गया कि एअर बैग संबंधी विशेषज्ञ रिपोर्ट नहीं ली गई, दुर्घटना सुमित अग्रवाल ने स्वयं नहीं देखी और बीमा कंपनी ने वाहन मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये डीलर को दिए हैं. हालांकि, राज्य आयोग ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया.

    आयोग ने सर्वेयर रिपोर्ट, वाहन को हुई क्षति और घायल को लगी गंभीर चोटों के आधार पर यह स्पष्ट माना कि भीषण दुर्घटना के बावजूद एअर बैग का न खुलना वाहन में विनिर्माण दोष का प्रमाण है. इसी आधार पर आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता को कुल 61 लाख 36 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया.

  • Rashifal 18 December 2025: नौकरी, व्यापार और सेहत का हाल, जानें आज का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल….

    आज का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के साथ पंचांग की गणनाओं का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) में सभी 12 राशियों — मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन — का विस्तृत भविष्यफल बताया गया है। आज के राशिफल में आपके नौकरी और व्यापार से जुड़े निर्णय, धन संबंधी लेन-देन, पारिवारिक व मित्रों के साथ संबंध, स्वास्थ्य की स्थिति और दिनभर घटने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत मिलता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या किन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यह आपको संभावित चुनौतियों के लिए तैयार करता है और साथ ही मिलने वाले अवसरों का सही लाभ उठाने में भी मदद करता है।राशिफल पढ़कर आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकते हैं और सफलता की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

    मेष
    स्वभाव: उत्साही
    राशि स्वामी: मंगल
    शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने, नहीं तो इसके साथ आपकी नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

    वृषभ
    स्वभाव: धैर्यवान
    राशि स्वामी: शुक्र
    शुभ रंग: हरा
    आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से उसको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरे होने से दिल काफी खुशी रहेगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे।

    मिथुन
    स्वभाव: जिज्ञासु
    राशि स्वामी: बुध
    शुभ रंग: सफेद
    आज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की आप योजना बना सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। आपके ऊपर यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप योग व व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। पैसे के मामले में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

    कर्क
    स्वभाव: भावुक
    राशि स्वामी: चंद्र
    शुभ रंग:पीला
    आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।


    सिंह राशि
    स्वभाव: आत्मविश्वासी
    राशि स्वामी: सूर्य
    शुभ रंग:आसमानी
    आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा पाठ में शामिल हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में व्यस्त रहेंगे।

    कन्या
    स्वभाव: मेहनती
    राशि स्वामी: बुध
    शुभ रंग: ग्रे
    आज का दिन आपके लिए कामो में नई-नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको अपने किसी दुर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

    तुला
    स्वभाव: संतुलित
    राशि स्वामी: शुक्र
    शुभ रंग:लाल
    आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर आप किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुलकर बातचीत करें, जिससे कि दोनों के बीच आपसे किसी बात को लेकर तनाव है, तो वह भी दूर हो सकेगा। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

    वृश्चिक
    स्वभाव: रहस्यमय
    राशि स्वामी: मंगल
    शुभ रंग: आसमानी
    आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि थकान थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमे भी आप ढील देने की कोशिश करें। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

    धनु
    स्वभाव: अनुशासित
    राशि स्वामी: शनि
    शुभ रंग: सफेद
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी जमीन जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

    स्वभाव: अनुशासित
    राशि स्वामी: शनि
    शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएं, जिससे आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपका पुराना डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर भी जा सकता है।

    कुंभ
    स्वभाव: मानवतावादी
    राशि स्वामी: शनि
    शुभ रंग: ग्रे
    आज का दिन व्यापार में कुछ अड़चनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार व स्नेह बना रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप किसी अजनबी के बातों में ना आए और कोई निर्णय सोच समझ कर लें।

    मीन
    स्वभाव: संवेदनशील
    राशि स्वामी: बृहस्पति
    शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में आपको सुख शांति बनाए रखनी होगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई वाहन चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई चोट चपेट आदि भी लगने की संभावना है। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी क्रिएटिव काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

    यह भी पढे़ : Rashifal 17 December 2025: नौकरी, व्यापार और सेहत का हाल, जानें आज का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल….

  • Rajnandgaon: स्कूली बस चालकों को शराब मापी यंत्र से जांच किया गया

    आज दिनांक 17.12.2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा युगांतर पब्लिक स्कूल एवं नीरज पब्लिक स्कूल बोरी के 25 बस चालकों की ब्रिथ एनालाइज़र मशीन से शराब सेवन की जांच की गई।

    जिसमें कोई भी वाहन चालक शराब का सेवन करना नहीं पाया गया। सभी चालक पूर्णतः सुरक्षित एवं नियमों का पालन करते हुए पाए गए।

    सभी स्कूली बस चालकों से अपील है कि वाहन चलाते समय शराब सेवन न करें यातायात नियमों का पालन करें, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

    यह भी पढे़ : राजनांदगांव में 4 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

  • राजनांदगांव में 4 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव: . राजनांदगांव जिले के चिखलाकसा गांव में आबकारी विभाग ने 4 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की। इस कार्रवाई को श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी उप निरीक्षक और उनके दल ने अंजाम दिया। आरोपी रूपलाल निषाद को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

    आबकारी विभाग द्वारा इस तरह की नियमित कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

    यह भी पढें: Rajnandgaon: आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.20 लाख की अवैध विदेशी शराब व स्कॉर्पियो वाहन जब्त

  • राजनांदगांव : ऑनलाईन टोकन की समय-सीमा बढऩे से धान विक्रय करना हुआ आसान – किसान अनिल

    – किसान अनिल ने भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र में 54 क्विंटल धान का किया विक्रय
    राजनांदगांव । प्रत्येक किसान अपनी उपज और मेहनत का सही समय पर बिक्री एवं उचित दाम मिले यही उम्मीद रखता है। किसानों की उपज और मेहनत का वास्तविक मूल्य देने और समय पर खरीदी करने के लिए धान खरीदी महाभियान चल रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। इसके साथ किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे ऑनलाईन टोकन जारी किया जा रहा है। जिससे किसान कभी भी ऑनलाईन टोकन कटाकर अपनी उपज को सही समय पर धान उपार्जन में बिक्री कर रहे हैं। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसान बहुत खुश है।


    राजनांदगाव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में धान विक्रय करने आए ग्राम झिटिया के किसान अनिल कुमार नारंग ने बताया कि वे ऑनलाईन टोकन के माध्यम से 54 क्ंिवटल धान बेचने आए है। उनके पास 2 एकड़ 6 डिसमिल खेती जमीन है, जिसमें वे परंपरागत धान की उपज लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन की समय सीमा बढऩे से किसानों को टोकन कटवाना बहुत आसान हो गया है। अब किसी भी समय घर बैठे टोकन कटवाकर धान का विक्रय कर पा रहे हैं। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल में धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रही है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य की राशि एक मुश्त मिलने पर वे घर की जरूरतों को समय पर पूर्ति कर पा रहे हैं।

    किसान अनिल ने राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई की गई। इसके साथ ही ऑनलाईन खाते में राशि अंतरण किया जाएगा। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • मोहला : जिले के चल रहा सुव्यवस्थित धान खरीदी

    – 13 हजार से अधिक किसानों ने किया धान विक्रय, 2 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा समर्पण

            मोहला । राज्य शासन द्वारा किसानों की आय सुरक्षा और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से संचालित धान खरीदी व्यवस्था जिले में सकारात्मक परिणाम दे रही है। सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध खरीदी प्रणाली का ही परिणाम है कि जिले में अब तक 13 हजार 616 किसानों ने अपना धान उपार्जन केंद्रों में सफलतापूर्वक विक्रय कर चुके हैं। धान बेचने के पश्चात् किसानों के रकबा समर्पण में भी तेजी आई है, अब तक जिले 2 हजार 231 हेक्टेयर रकबा का समर्पण हो चुका हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिल रहा है।


           राज्य शासन के दिशा.निर्देशों तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी में धान उपार्जन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। किसानों को निर्धारित तिथि पर टोकन प्रणाली के माध्यम से बुलाया जा रहा है, जिससे उन्हें लंबी कतारों और अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। धान विक्रय कर चुके किसानों का कहना है कि पहले जहां उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था और भुगतान की अनिश्चितता बनी रहती थी, लेकिन अब राज्य शासन की किसान हितैषी पहल से अब उपार्जन केंद्रों में प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है। तौल से लेकर रसीद मिलने तक की व्यवस्था सुचारू है और धान विक्रय के बाद भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है।


          कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग, सहकारी समितियां, नागरिक आपूर्ति निगम तथा संबंधित विभागों के समन्वय से धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध धान संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। वही उपार्जन केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। राज्य की किसान हितैषी धान खरीदी नीति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही है। किसानों को समय पर भुगतान मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, जिससे वे आगामी रबी फसलों की तैयारी में भी गति पकडऩे लगी हैं।

  • Rajnandgaon: आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.20 लाख की अवैध विदेशी शराब व स्कॉर्पियो वाहन जब्त

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश एवं प्र. सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को आबकारी जाँच चौकी बोरतलाब में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

    आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल सिंह, श्री राजकुमार कुर्रे तथा हमराह स्टाफ द्वारा सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 09 BC-3962 की जाँच की गई। वाहन में 20 पेटियों में कुल 1000 पाव GOA व्हिस्की (केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध लेबल लगी) कुल मात्रा 180.00 बल्क लीटर अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 4,00,000 रुपये है। कुल जब्ती मूल्य 5,20,000 रुपये आंका गया है।

    इस मामले में आरोपी (1) सतीश बनोठे, निवासी मोहाटोला, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) एवं (2) सरोज बनोठे, निवासी बोथली, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

    यह भी पढें : Rajnandgaon: चोरी का केबल तार व पंप खरीदने वाले दुकानदार-कबाड़ी गिरफ्तार, 15 किसानों के खेतों से हुई थी चोरी….

  • राजनांदगांव : 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी तक

    राजनांदगांव । 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत बॉस्केटबॉल (बालक-बालिका 17 वर्ष) का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए है।

  • राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 18 दिसम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 18 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे आयुर्वेद कॉलेज रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे राजनांदगांव शहर के नंदई में आयोजित परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम एवं दोपहर 4 बजे पाटीदार भवन में आयोजित जनजाति सुरक्षा मंच की अखिल भारतीय कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 6 बजे ग्राम सोमनी आयोजित परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.45 बजे ग्राम सोमनी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Rajnandgaon: चोरी का केबल तार व पंप खरीदने वाले दुकानदार-कबाड़ी गिरफ्तार, 15 किसानों के खेतों से हुई थी चोरी….

    सबमर्सिबल पंप, पानी मोटर और 2 हजार फीट केबल जब्त

    राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का केबल तार, सबमर्सिबल पंप और पानी पंप खरीदने वाले दुकानदारों व कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार किया है। ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा के किसानों के खेतों से दिनांक 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें 15 किसानों को नुकसान पहुंचा था।

    पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा जांच के दौरान चोरी की संपत्ति खरीदने वाले चार आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश इलेक्ट्रीकल के संचालक कमलेश सोनकर निवासी लखोली नाका, बैगा कबाड़ी के संचालक शफीक मोमिन उर्फ बैगा, बैगा कबाड़ी के लाइसेंसी शेख शहबाज उर्फ शिब्बु तथा बंगाली कबाड़ी की संचालिका पुष्पा मलिक शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी का माल खरीदने का जुर्म स्वीकार किया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सबमर्सिबल पंप, पानी मोटर, सोलर झटका मशीन एवं करीब 2 हजार फीट केबल तार जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण सिन्हा, डूलेश्वर साहू, भूपेंद्र कोंचे, आरक्षक लीलाराम साहू, तुषार मरकाम एवं थाना सोमनी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    आरोपीगण

    1. कमलेश इलेक्ट्रीकल के संचालक कमलेश सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर उम्र 35 साल निवासी लखोली नाका अमर ब्रदर्श के बाजू थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0।
    2. बैगा कबाडी के संचालक शफीक मोमिन उर्फ बैगा पिता स्व0 अब्दुल जब्बार उम्र 52 साल निवासी चिखली राजनांदगांव।
    3. बैगा कबाडी के लायसेंसी शेख शहबाज उर्फ शिब्बु पिता शेख परवेज उम्र 28 साल निवासी स्टेशनपारा ओव्हरब्रीज के पास चौकी चिखली राजनांदगांव छ0ग0।
    4. बंगाली कबाडी की संचालिका पुष्पा मलिक पति स्व0 सपन मलिक उम्र 42 साल निवासी बसंतपुर बंगाली चाल थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव छ0ग0

    यह भी पढें : Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले बदमाश पर कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार

  • स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक – सांसद संतोष पाण्डेय

    – सांसद संतोष पाण्डेय ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
    राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2025। सांसद संतोष पाण्डेय ने आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दक्षिण कौशल फुटबाल संघ द्वारा 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन मैच का विधिवत टॉस कराकर खेल प्रारंभ कराया। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगित में विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र 11 अकोला, नागेश 11 कोंडागांव, ब्रम्हविद रायपुर, एमईजी बैगलुरू कर्नाटक, एसटीएफसी जम्मू एण्ड काश्मीर, चक्रधरपुर झारखंड, नर्मदा स्पोर्टिंग जबलपुर, मैसूरम क्लब हैदराबाद तेलंगाना की टीम शामिल है।


    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है और राष्ट्र व समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले देश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में न जायें, इसके लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोडऩे की जरूरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत अंजू त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत एलबी नगर देवेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, डिकेश साहू, रामकुमार गुप्ता, सीएमओ विनम्र जेमा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर तक

    – शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर
    राजनांदगांव । जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए नगर स्तर पर ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने एवं सार्वजनिक शिकायतों का विशेष शिविरों में निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की शिकायत एवं मांग के आवेदनों को एकत्रित कर तत्काल संबंधित विभागों को वितरित करेंगे तथा परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।


    छुरिया विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को गोड़लवाही, 20 दिसम्बर को साल्हे, 22 दिसम्बर को आलीवारा, 23 दिसम्बर को सीताकसा गै, 24 दिसम्बर को लालूटोला, 20 दिसम्बर को नगर पंचायत छुरिया एवं राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को सिंघोला, 20 दिसम्बर को भर्रेगांव, 22 दिसम्बर को बघेरा, 23 दिसम्बर को रेंगाकठेरा, 24 दिसम्बर को भैंसातरा, 20 दिसम्बर  को नगर पंचायत घुमका तथा नगर पालिका निगम राजनांदगांव अंतर्गत 19 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 8, 22 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 25, 23 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 32, 24 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 47 कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को मडियान, 20 दिसम्बर को रोमाटोला, 22 दिसम्बर को मेढा, 23 दिसम्बर को ढारा, 24 दिसम्बर को मुसराकला, 23 दिसम्बर को नगर पंचायत लाल बहादुर नगर, 20 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ कलस्टर एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को तेंदूनाला, 20 दिसम्बर को खुर्सीपार, 22 दिसम्बर को कोकपुर, 23 दिसम्बर को अर्जुनी, 24 दिसम्बर को बनभेडी, 22 दिसम्बर को नगर पंचायत डोंगरगांव कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले बदमाश पर कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव जिले के चिखली क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसम्बर को चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

    पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गाली-गलौच एवं वाद-विवाद कर क्षेत्र की शांति भंग कर रहा है, जिससे संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना थी।

    इस पर चिखली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मिथलेश साहू पिता धनीराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी चिखली (आदर्श स्कूल के पीछे, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, आर. गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनका योगदान सराहनीय बताया गया है।

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई -NDPS प्रकरण में जप्त बोलेरो पिकअप 4.92 लाख रुपये में नीलाम

    यह भी पढे़ : Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 18 दिसंबर को राजनांदगांव प्रवास

  • राजनांदगांव : रजत जयंती महोत्सव के अन्तर्गत वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित

    – कलेक्टर ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से किया सम्मानित


    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कलेक्टर ने शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से बुजुर्गों को सम्मानित किया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने संस्था के गतिविधियों, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरडवार, संस्था के संरक्षक गौतम पारख, अध्यक्ष गौतम काकरिया, सचिव उमेद गिडिया उपस्थित रहे।

  • Rajnandgaon: जिला शिक्षा अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

    निर्देशों का पालन न करने वाले प्राचार्यों का दिसंबर 2025 का वेतन रोका

    बेहतर कार्य करने वाली शालाओं को किया गया प्रोत्साहित

    राजनांदगांव. कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल द्वारा जिले की शालाओं में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण, बैठकें एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न बैंक का निर्माण कर शालाओं में वितरण किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।

    इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए थे कि अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों को कक्षाएँ छोड़ने न दी जाएँ, बल्कि विद्यालय में ही आगामी परीक्षा की तैयारी कराई जाए तथा कठिन विषयों पर चर्चा एवं परामर्श दिया जाए।

    यह भी पढे : Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 18 दिसंबर को राजनांदगांव प्रवास

    हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के परस बोड, बोरी तिलई एवं ऊपरवाह विद्यालयों का आकस्मिक एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जो शासकीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों का माह दिसंबर 2025 का वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए।

    वहीं दूसरी ओर हाई स्कूल खैरझिटी एवं बघेरा विद्यालयों के निरीक्षण में शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का बेहतर पालन पाया गया। यहाँ विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात अगली परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु नियमित कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। इस सराहनीय कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और बेहतर परिणाम के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन न करने वाले संस्था प्रमुखों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।