• बैक अध्यक्ष सचिन बघेल के कार्यकाल खत्म होने से पहले ‘नई जिम्मेदारी’ पर अटकलें

    राजनांदगांव।
    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल को हाईकोर्ट से राहत मिलने अदालत के आदेश के बाद वे पुनः अध्यक्ष पद पर बहाल हो गए थे उनके साथ ही बैंक के 12 निर्वाचित संचालक मंडल सदस्य भी अपने पदों पर लौट आए थे।

    कांग्रेस शासनकाल में बघेल को पद से हटाकर नवाज खान को अध्यक्ष बनाया गया था। इसे सचिन बघेल ने अदालत में चुनौती दी थी। अदालत के आदेश की प्रति लेकर उन्होंने बैंक में पहुंचकर औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराई पद लिया था.


    बघेल ने कहा था कि उन्हें कार्यकाल पूरा करने से रोका गया था, लेकिन अब न्याय मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने बघेल की वापसी पर खुशी जताई और बधाई दी थी।

    अब चर्चा इस बात की है कि बघेल का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है। ऐसे में क्या वे फिर से अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या सरकार कलेक्टर को बैंक का अध्यक्ष बनाएगी। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें किसी नए महत्वपूर्ण पद से सम्मानित कर सकता है या वे सगठन का दायित्व निभायेगे. जब इस संबंध में सचिन बघेल से उनकी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया

  • CG : युवकों ने किया होटल संचालक पर चाकू से हमला, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक होटल संचालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीरगांव स्थित सिंघनिया चौक के आगे सोनी प्लाईवुड के पीछे स्थित यादव होटल की है। हमले में होटल संचालक घायल हो गया, वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जनक यादव पिता विष्णु यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी जागृति नगर, बीरगांव मदरसा के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यादव होटल नाम से चाय-नाश्ता और पान ठेला का व्यवसाय करता है। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपने कर्मचारी बबलू ताती के साथ होटल बंद कर रहा था। उसी समय उसका छोटा भाई संदीप यादव अपने साथी सूरज वर्मा के साथ घर जाने के लिए निकल रहा था।

    इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक होटल के पास पहुंचे। उनमें से एक युवक ने जनक यादव से सिगरेट मांगी और पैसे देकर खरीद ली। इसके बाद उसने पूछा कि “बीरगांव के सूरज को जानते हो क्या?” जब जनक ने कहा कि वह नहीं जानता, तो युवक गाली-गलौज करने लगा। प्रार्थी ने उसे रोकने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर अभद्र भाषा में मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सिगरेट लेने वाले युवक ने किसी नुकीली चीज से जनक यादव के दाहिने कंधे पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जनक यादव के पास रखे वनप्लस मोबाइल फोन, लगभग 3,000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और आधार कार्ड छीन लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी के शोर मचाने पर उसका कर्मचारी बबलू ताती और घर जा रहे भाई संदीप यादव व साथी सूरज वर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायल को तत्काल एनकेडी अस्पताल बीरगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

    घटना की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में उरला पुलिस मौके पर पहुंची और देहाती नालसी तैयार की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उरला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी है और जांच जारी है।

  • Rajnandgaon: राजा माखीजा और कोमल सिंह राजपूत के बीच सोशल मीडिया पर दूरी !

    राजनांदगांव (कड़ुवाघूंट)। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा के बीच फेस बुक से दोनो ने केवल अपनी फोटो लगाकर बधाई दी है जिसे लेकर राजनीती चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर जारी अपने फेसबुक विज्ञापनों से एक-दूसरे के फोटो और लोगो हटा दिए हैं।

    Rajnnandgaon: राजा मखीजा और कोमल सिंह राजपूत के बीच सोशल मीडिया पर दूरी!

    दो दिन पहले “कड़ुवाघूंट” ने लगातार दो ख़बरें प्रकाशित की थीं—पहली खबर में जिला भाजपा अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट में राजा माखीजा के प्रति विशेष प्रेम को लेकर चर्चा हुई थी। उस पोस्ट में बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को छोड़कर केवल राजा मखीजा का फोटो प्रमुख रूप से लगाया गया था।

    लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। शरद पूर्णिमा पर कोमल सिंह राजपूत ने जो नया पोस्ट लगाया है, उसमें राजा माखीजा का फोटो हटा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, राजा माखीजा ने भी अपने फेसबुक पर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं, लेकिन उस पोस्ट से कोमल सिंह राजपूत का फोटो और चेंबर ऑफ कॉमर्स का लोगो दोनों गायब हैं।

    इस सोशल मीडिया “फोटो वार” को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। लोग इसे कडुवाघूंट के समाचार का असर मान रहे है वही लोगो मे चर्चा होने लगी है ये फोटो से नेताओं के बीच बढ़ती दूरी का संकेत मान रहे हैं।

  • CG : अंडा ठेला लगाने वाली युवती को दी गाली, मनचले की हुई हत्या,आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर। 2 दिन पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा दिया है। 4 अक्टूबर की रात हत्यारों ने एक युवक को चाकू लेकर दौड़ाया। जिसके बाद हाथ आते ही उसे पकड़कर काट डाला। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक ने अंडा ठेला लगाने वाली युवती को गाली दी थी। गुस्से में आकर उसे सबक सिखाने के लिए युवती के भाई ने अपने 3 नाबालिग दोस्तों को बुलाया और उसका मर्डर करवा दिया। रोपियों ने तहसील ऑफिस के पास स्थित दशहरा पसरा परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर युवक को चाकू से मारा था। जहां खून से सनी लाश मिली थी। पुलिस ने 3 नाबालिग समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दशहरा पसरा के पास एक युवती अंडा का ठेला लगाती थी। 4 अक्टूबर की रात करण बघेल (मृतक) उसी अंडा ठेले में गया था। युवती का भाई राहुल यादव भी वहीं था। करण ने युवती से माचिस मांगी। जब उसने देने से मना कर दिया तो उसने युवती को गाली दी, अश्लील कमेंट किया। इसी बात से उसके भाई को गुस्सा आया। पहले करण और राहुल के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद करण ने अपने 3 नाबालिग दोस्तों को भी बुला लिया। उसके दोस्त चाकू और लाठी लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तीनों नाबालिगों ने मिलकर युवक को पहले पीटा। फिर दशहरा पसरा परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। जिसके बाद वे वहां से भाग निकले। उसी रात करीब 1:30 बजे हत्या की खबर मृतक के परिजनों को मिल गई थी।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने करण के दाहिने पैर पर चाकू से मारा था। इससे कारण उसके दाहिने पैर से खून बहने लगा था। आरोपियों के हमले के बाद करण ने भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं पाया। इस दौरान तहसील ऑफिस के पास खून से सने पैरों के निशान बन गए हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार से बार-बार वार कर करण को मार डाला। मर्डर के बाद आरोपी लाश को तहसील ऑफिस के पास ही फेंककर भाग गए थे। करण के दाहिने जांघ पर गहरे घाव के निशान थे। मर्डर स्पॉट पर खून ही खून फैल हुआ है। रात में ही स्थानीय लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इस हत्या के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला था कि करण का विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले राहुल यादव को हिरासत में लिया। इसने हत्या का राज खोल दिया। अपने 3 नाबालिग दोस्तों के भी नाम बताए। वहीं पुलिस ने सभी को जगदलपुर के अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा। जब सभी से पूछताछ हुई तो हत्या करना कबूला। जिसके बाद पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी कर ली। जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के केस को सुलझा दिया है। हत्यारों के पास से लोहे का चाकू और डंडा बरामद किया गया है।

  • CG : दो भालू और दो शावकों ने मचाया आतंक, हमले से तीन लोग घायल

    महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिडोरा के रहवासी जंगल में गए थे, जहां दो भालू और दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया.

    हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) को सिर, हाथ व कमर में चोटे आई है. तीनों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद मेडिकल कालेज रेफर किया गया. घायलों को वन विभाग की ओर से 500-500 रुपए की आर्थिक मदद दी गई है.

  • CG : पागल सांड का आतंक, 5 लोगों पर हमला एक की मौत

    बिलासपुर। महमंद इलाके से गुजरने वाले लोग दहशत में रहते है, क्योंकि उस रोड में एक सांड ने आतंक मचा रखा है। जानकारी के मुताबिक महमंद इलाके में इस पागल सांड ने एक ही दिन 5 लोगों पर हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई।

    निगम और प्रशासन नींद में पागल सांड को पकड़ने निगम और प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। लोग उस रोड से आवागमन करने डर रहे है। अगर सांड का आतंक ऐसे ही चलता रहा तो बड़ी अनहोनी कभी भी हो सकती है। निगम और प्रशासन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

  • CG : बहन के भागने पर भाई ने की युवक की निर्मम हत्या

    सरगुजा। धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जटा सेमर गांव से शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां आपसी विवाद और शक के चलते एक पहाड़ी कोरवा समाज के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लालू कोरवा (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि युवक गांव से मेहमान बनकर अपने परिचित के घर आया हुआ था।और उसकी वहां निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्या ने आदिवासी समाज में भी तनाव पैदा कर दिया है और समाज के लोग इस घटना के लिए अब प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का कारण एक पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई है। दो दिन पहले आरोपी की बहन गांव के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। इस से नाराज़ हुए आरोपी को शक था कि उसकी बहन को भगाने में लालू कोरवा का भी हाथ है और उसने मदद की है। इसी संदेह ने विवाद को हत्या में बदल दिया। मृतक लालू कोरवा (मृतक) घटना के दिन एक स्थानीय परिवार के यहां मेहमान बनकर रुका हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने रात के समय लालू को अकेला देखकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने टांगी (धारदार कुल्हाड़ी) से तीन बार उसके सिर पर हमला किया था। गहरे और गंभीर चोटों की वजह से लालू की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान भी कर ली गई है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • CG : महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

    शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार

    रायपुर,

    श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना आज प्रदेशभर की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में यह योजना महिलाओं को स्वावलंबन और सम्मान की नई राह दिखा रही है। शामपति ने इस योजना की राशि से शुरू की बकरी पालन, जिससे परिवार की स्थिति में आया सुधार आया ।

    बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पतरापारा निवासी शामपति इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    शामपति ने बकरियों के लिए हवादार और स्वच्छ बाड़ा बनवाया, चारा, पानी और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की। पशु चिकित्सकों की सलाह से उन्होंने बकरियों का नियमित टीकाकरण और उपचार भी सुनिश्चित किया। उनके बकरी पालन ने अब परिवार के लिए स्थायी आय का स्रोत तैयार कर दिया है। वे बताती हैं महतारी वंदन योजना  की राशि एक हजार रुपये शहर में कम लग सकती हैं, लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ी सहायता है। इसी राशि से मैंने बकरी पालन शुरू की और आज हमारा जीवन पहले से बेहतर स्थिति में है। शामपति की सफलता से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी बकरी पालन, सब्जी उत्पादन और छोटे व्यवसायों की ओर अग्रसर हो रही हैं। अब महिलाएं परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं, जिससे ग्रामीण समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लाखों महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी आजीविका सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं।

    बलरामपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महतारी वंदन योजना ने साबित किया है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी यदि सही दिशा में दी जाए, तो समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

  • CG : संवेदना से संबल तक धर्मीन नायक को अनुकंपा नियुक्ति, शासन की संवेदनशील पहल

    छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत मिली अनुकम्पा नियुक्ति

    कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सौपा नियुक्ति पत्र

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत मिली अनुकम्पा नियुक्ति

    राज्य शासन द्वारा जारी “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025” के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया है। नक्सली घटना में अपने पति स्व. जोहन नायक को खो देने वाली ग्राम बोरसी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी धर्मीन नायक को शासन द्वारा “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025” के तहत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

    इसी प्रकार बम्हनीडीह के अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक स्वर्गीय राजेन्द्र भारद्वाज के असमय निधन हो जाने से छत्तीसगढ़ शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत, स्वर्गीय भारद्वाज की पत्नी जानकी बाई भारद्वाज को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय, जांजगीर-चांपा में भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। 

     कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने धर्मीन नायक एवं जानकी बाई भारद्वाज को नियुक्ति पत्र सौंपा।  

  • CG : जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

    खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट

    रायपुर,

    खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट

    विश्व के सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी आयोजन “अनुगा, जर्मनी” में मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
    आयोजन स्थल पर आयोजकों द्वारा मंत्री देवांगन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के COO ओलिवर फ्रेस्से से मंत्री देवांगन की भेंट हुई। मंत्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में सार्थक संवाद किया।

    इसके साथ ही, मिलिंद दीक्षित – प्रबंध निदेशक, Koelnmesse GmBH, भारत एवं सार्क देशों तथा समीर मितिया – समूह निदेशक, Koelnmesse GmBH के साथ भी बैठक हुई। बैठक में मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी  छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन औद्योगिक विकास नीति और औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी उद्योग मंत्री ने दी तथा राज्य द्वारा औद्योगिक पार्कों, विशेष रूप से खाद्य पार्कों में निवेश हेतु दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

    औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य गैर-बासमती चावल, इमली एवं मूल्य संवर्धित वन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निवेश आकर्षित करने हेतु संवाद किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के डायरेक्टर प्रभात मालिक भी उपस्थित रहे।

  • CG : सूरजपुर के आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका

    एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पीपल के पेड़ का पौधारोपण

    रायपुर,

    एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पीपल के पेड़ का पौधारोपण
    एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पीपल के पेड़ का पौधारोपण
    एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पीपल के पेड़ का पौधारोपण

    राज्यपाल रमेन डेका ने आज सूरजपुर जिले के आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में अधिकारियों की बैठक ली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली। 

     उन्होंने कहा कि आमजन उम्मीद से प्रशासन व शासन के पास आता है, प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव व विनम्रता पूर्वक लोगों की समस्याओं को सुनें और निश्चित समय सीमा पर उनका निदान करें। 

    उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के उद्देश्य से उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आजीविका एवं आधारभूत संरचना क्षेत्रों में हो रहे कार्यों के सम्बन्ध में वृहद चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    इसके साथ ही जनजाति समुदाय की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गए। जनजाति समुदाय के लोगों के जीवन शैली, स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर मे सकरात्मक बदलाव के लिए उन्होंने योजना आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश राज्यपाल ने दिए। 

     इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए ग्राउन्ड वॉटर लेवल रिचार्ज पर सकरात्मक कार्य करने, स्कूल मे ड्रॉप आउट की दर नगण्य करने, रूरल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने, सभी सरकारी संस्थानों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करने, जल संचय को बढ़ावा देने, बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु शिक्षकों की लगातार मॉनीटरिंग करने, टीबी उन्मूलन पर युद्धस्तर पर कार्य करने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    राज्यपाल ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम तभी सफल होगा जब प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय समुदाय आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, कुपोषण उन्मूलन एवं युवाओं के कौशल विकास पर बल दिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने मां के नाम एक पौधा कार्यक्रम के तहत पीपल का पौधा रोपित किया।

    साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही ज्योत्सना पैकरा, तेजपाल, सुखराम को पीएम आवास की चाबी सौंपी, उन्होंने परिवार के सदस्यों को उनके नए आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल रमेन डेका ने हितग्राही और उनके परिवार से आत्मीयता से बातचीत भी की। उन्होंने परिवार की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और योजना से हुए बदलावों के बारे में जानकारी ली।

    राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम में विभागीय योजना अंतर्गत सामग्री का वितरण व चेक का वितरण किया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ अंतर्गत हितग्राही पिंकी, कलावती,  सुन्दरी को चेक वितरण किया गया। इसके साथ स्व सहायता समूह की दीदियों से आजीविका मूलक गतिविधियों के सम्बंध में चर्चा की ।

  • CG : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    रायपुर, आज राज्यपाल रमेन डेका से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतापपुर स्थित विश्राम भवन में  सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों एवं प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।

    राज्यपाल डेका ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें निरंतर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दीं।

    भेंट के दौरान राज्यपाल और मंत्री राजवाड़े के बीच पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा महतारी वंदन योजना के सकारात्मक प्रभाव पर भी चर्चा हुई।

  • Rajnangaon: पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के पोते पर जानलेवा हमला करने का प्रयास!


    सीसी टीवी में केद हुई घटना

    राजनांदगांव। जिले के बंसतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी के पोते चंद्रेश कुमार भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रेश कुमार भोजवानी निवासी इंदिरानगर वार्ड नंबर 41, राजनांदगांव, किसी काम से अपने घर के बाहर निकले थे। उसी दौरान ह्युंडई क्रेटा कार (सफेद रंग) तेज रफ्तार से आकर उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। भोजवानी ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और उसने जानबूझकर उन्हें कुचलने की कोशिश की।

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि यह पूरी घटना जान से मारने की नीयत से की गई। भोजवानी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपित वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी कार की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • राजनांदगांव जिले में अब तक 7013.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 87.9 मिमी बारिश हुई

    राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2025। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 7013.7 मिमी बारिश एवं औसत 1002 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 1065.9 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 976.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1324.7 मिमी, घुमका तहसील में 817 मिमी, छुरिया तहसील में 830.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 996.4 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 1003 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1324.7 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 87.9 मिमी एवं औसत 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 8.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 18 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 7 मिमी, घुमका तहसील में 9.5 मिमी, छुरिया तहसील में 11.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 16.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा लाल बहादुर नगर तहसील में 18 मिमी दर्ज की गई है।

  • बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे रिजल्ट

    पटना। ‍चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

    चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा।

    बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या होगी। राज्य में इस बार 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट देंगे। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे। ईवीएम में प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि असानी से पहचान हो पाए।

    2020 में 3 चरणों में 243 सीटों पर हुआ था मतदान
    पहला चरण (28 अक्टूबर 2020) → 71 (16 जिले) सीटों पर मतदान
    दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020) → 94 (17 जिले) सीटों पर मतदान
    तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020) → 78 (15) सीटों पर मतदान
    कुल मिलाकर 243 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को हुई थी।

    पहला चरण (28 अक्तूबर 2020)
    जिले: 16
    सीटें: 71
    औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भागलपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर
    दूसरा चरण (3 नवम्बर 2020)
    जिले: 17
    सीटें: 94
    सिवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया
    तीसरा चरण (7 नवम्बर 2020)
    जिले: 15
    सीटें: 78
    किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर (बाकी सीटें), बांका (बाकी सीटें), मधेपुरा (बाकी सीटें), दरभंगा (बाकी सीटें), मधुबनी (बाकी सीटें), समस्तीपुर (बाकी सीटें), सीतामढ़ी (बाकी सीटें), सुपौल (बाकी सीटें), पूर्णिया (बाकी सीटें), अररिया (बाकी सीटें), सहरसा, जमुई (बाकी सीटें)
    पहला चरण – 16 जिले
    दूसरा चरण – 17 जिले
    तीसरा चरण – 15 जिले
    कब कितने चरण में हुआ मतदान
    एक चरण : 1969, 1980 व 1990
    दो चरण : 1985
    तीन चरण : 1977, 2000, 2005 व 2020
    चार चरण : 1962, 1967, 1972 व 2005
    पांच चरण : 1995 व 2015
    छह चरण : 2010 1952 में पहले चुनाव में मतदान 21 दिनों तक चार से 24 जनवरी तक हुआ 1957 में दूसरे चुनाव में मतदान 16 दिनों तक 25 फरवरी से 12 मार्च हुआ

  • Rajnandgaon: राम मंदिर के पास हाथ में चाकू दिखाकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था बदमाश, गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर वीडियो डालने वाला आरोपी जेल भेजा गया

    राजनांदगांव। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनसी मील चाल, राम मंदिर के पास हाथ में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्णा बंसोड़ पिता स्व. ईश्वर बंसोड़ उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासी बख्तावर चाल गली नं. 01 तुलसीपुर थाना कोतवाली राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा था। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चाकू लहराते हुए अपनी फोटो अपलोड की थी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर प्रकरण क्रमांक 600/25 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस की अपील : सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन अपराध है

    राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों का प्रदर्शन या भय फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करना कानूनन अपराध है। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि इसराफिल खान, प्र.आर. जी. सिरिल, आरक्षक राजाराम बारले तथा साइबर सेल से उनि नरेश बंजारे, आरक्षक मनोज खूंटे, अविनाश झा और प्रख्यात जैन की सराहनीय भूमिका रही।

  • CG : ‘बस्तर ओलंपिक-2025’ : 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक होंगी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं

    रायपुर, बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी “बस्तर ओलंपिक” का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन किया जाएगा। “बस्तर ओलंपिक” में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी एवं वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी। 

    ये प्रतियोगिताएं दो वर्गों – जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) बालक-बालिका और सीनियर वर्ग महिला-पुरुष जिसमें आयु सीमा नहीं रखी गई है, में होंगी। विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेंगे। “बस्तर ओलंपिक-2025” के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच होंगी। कांकेर जिले में विकासखंड स्तरीय आयोजन के बाद दो दिनों के भीतर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों के पंजीयन फॉर्म, प्रतिभागियों की सूची, अंक विवरण तथा संबंधित अभिलेख जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, इण्डोर स्टेडियम कांकेर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Rajnandgaon : रतनलाल गोलछा ने ली दीक्षा, परिवार ने समाज को दिया एक करोड़ इकावन लाख की भेंट …..

    राजनांदगांव। दीक्षा के इस पावन अवसर पर गोलछा परिवार ने अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ में एक करोड़ इकावन लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    गोलछा परिवार की इस पुण्यवाणी को गानाधिपति भगवन श्री शांतिमुनि जी म. सा. के पावन आशीर्वाद तथा नानेश पट्टधर, जिनशासन के गौरव, प्रज्ञानिधि आचार्य भगवन १००८ श्री विजयराज जी म. सा. आदि ठाना की सानिध्य में अनुमोदित किया गया।

    आदरणीय सुश्रावक श्री रतनलाल जी गोलछा राजनांदगांव ने अपने जीवन के अंतिम अमूल्य समय को सार्थक करते हुए पांच अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जैन भगवती दीक्षा ली

    सम्पूर्ण जैन समाज एवं राजनांदगांव नगर इस अवसर पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

  • CG : बस्तर दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन अयोध्या की राम लीला ने बांधा समां

    रायपुर,

    बस्तर दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन अयोध्या की राम लीला ने बांधा समां

    बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रथम दिन का आगाज हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से आई रामलीला मंडली ने भगवान श्रीराम की जीवन लीला पर आधारित मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। बस्तर की सांस्कृतिक झलकियों से सजी इस संध्या ने दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया।

    समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के अलावा अयोध्या वाली रामलीला और रूपाली जग्गा का कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

  • CG : सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

    मछुआ समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में हुए शामिल

    रायपुर,

    रायपुर : सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    रायपुर : सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इसी तरह हमने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए हैं, जिनका लाभ राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रहा है।

    रायपुर : सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं को दिशा और अवसर दोनों मिल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी समाज के विकास में बाधक है और इस बुराई से दूर रहना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लेने की अपील की।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की, जो मछुआरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध हुई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में गंगरेल बांध ठेका प्रथा को समाप्त कर पुनः डुबान क्षेत्रों के किसानों को मत्स्य पालन की अनुमति प्रदान की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में अनेक योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं। प्रदेश का पहला एक्वा पार्क हसदेव बांगो जलाशय में लगभग ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह एक्वा पार्क मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और टूरिज़्म— इन चारों क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहाँ 800 केजों में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे अनेक पंचायतों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे मछुआ भाइयों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय मछुवारा संघ के सभी पदाधिकारियों और देशभर से पधारे मेहनतकश मछुआ भाइयों-बहनों को राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है। हमारे इतिहास और परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को बताना और सिखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव निषाद समाज को अग्रणी स्थान दिया है।
    उन्होंने बताया कि जब अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया, तब उसी के सामने सरयू नदी के तट पर निषाद राज मंदिर का निर्माण कर समाज को उचित सम्मान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। इस हेतु निषाद समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज अत्यंत मेहनतकश और परिश्रमी समाज है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में निषाद समुदाय का योगदान अनुकरणीय है।

    इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, सहित प्रदेश और अन्य राज्यों से आए समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।