• Rajnandgaon : भाजपा से कैलाश निष्कासित

    राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन सायं जी की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने लाल बहादुर नगर मंडल महामंत्री कैलाश उईके द्वारा सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर तत्काल ही पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है।
          मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर सर्व आदिवासी समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है, कैलाश  ऊके   द्वारा समाज पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा ने गंभीरता से लिया और तत्काल मंडल महामंत्री को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

  • मोहला : महिलाओं के कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण करें सुनिश्चित-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

    – बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हुई चर्चा, विगत दो वर्षों में बाल विवाह नहीं होने वाले पंचायत होंगे सम्मानित

    – पोश एक्ट 2013 और बाल विवाह निवारण हेतु विशेष कार्यशाला संपन्न

             मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं  बाल विवाह मुक्त जिला पर कलेक्टरेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


            कलेक्टर प्रजापति ने आयोजित कार्यशाला में कहा कि महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। ताकि महिलाएं पूरी आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए परिवार और समाज में अपना अहम योगदान दे सके। कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी के साथ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।


             कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पोश अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति का गठन आवश्यक है। साथ ही, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में प्रत्येक तहसील, विकासखंड, नगरीय निकायों या वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।   कार्यशाला में श्रीमती संगीता मिश्रा एवं सुश्री पूजा जैन द्वारा शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी गई। जिससे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नाम, मोबाइल नंबर और विभागीय ईमेल आईडी को सार्वजनिक रूप से चस्पा करें।


             इसी क्रम में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए भी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में बताया कि आगामी 2 अक्टूबर 2025 को जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत की ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त पंचायत का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।


            विगत दो वर्षों में जिन पंचायतों में बाल विवाह नहीं हुआ है, उन्हें सम्मानित करते हुए बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवों, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, उन्हें भविष्य में बाल विवाह न होने देने हेतु सजग रहने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

    – पदयात्रियों को नहीं होनी चाहिए तकलीफ
    – सेवा पंडालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    – सेवा पंडालों में पेयजल, साफ-सफाई, लाईटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा


    राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। सेवा पंडालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे, ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए।

    उन्होंने कहा कि क्वांर नवरात्रि में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सहित चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से बात की एवं उनसे व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

    कलेक्टर ने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाई एवं मेडिकल स्टॉफ के साथ तैनात रहे। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेटिंग लगाने कहा।

    पदयात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 24 एवं 25 सितम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

  • राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष 24 एवं 25 सितम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 24 एवं 25 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा पहुंचेंगे और स्कील डेव्लपमेंट विभाग द्वारा संचालित केन्द्र का निरीक्षण एवं प्रमाण-पत्र का वितरण करेंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे ग्राम सांकरा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 4.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे एवं वन विभाग के माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे डोंगरगढ़ के विश्राम गृह पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

    वे शाम 6.15 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर शाम 6.20 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर दर्शन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेंगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे।


    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 25 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.5 बजे गांधी सभागृह म्युनिस्पल स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं सेवा पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेंगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • मोहला : एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

             मोहला । राज्य शासन के निर्देशानुसार रजत वर्ष के अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों को कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।


           कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना था। शिविर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक विकास नीति 2025-2030 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रमुख अधिकारियों ने विद्यार्थियों को इन योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन के तरीकों के बारे में बताया। जिससे वे स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें।


           कौशल विकास के इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने विभिन्न उद्योगों से जुड़ी आवश्यक तकनीकी और गैर.तकनीकी कौशलों के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से युवाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्रों को इन योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


          कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र विभाग के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार मांडवी ने यह बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2025-2030 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और स्थानीय उद्योगों का विकास होगा।

    इसे भी पढ़े :  मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

  •  मोहला : बाढ़ से निपटने जिले में 25 सितंबर को मॉक ड्रिल

    मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आगामी 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे शिवनाथ नदी, अं.चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।


               अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें, क्योंकि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण-कलेक्टर प्रजापति

  • मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण-कलेक्टर प्रजापति

    – चयनित ग्रामों को विभागीय योजनाओं से करें लाभान्वित

    – आंगनबाड़ी के बच्चों का दस्तावेज संकलन कर बनाए जाति प्रमाण पत्र

    – दिव्यांगजनो के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविर

             मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के माध्यम से विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।


            कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है, ताकि ट्रांजिट वॉक के माध्यम से एक सशक्त ग्राम विजन बन सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी में चयनित 245 ग्रामों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वार आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्रों के स्थापना से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ग्रामीणों को बेहतर लाभ दिया जा सकेगा।


            कलेक्टर प्रजापति ने आंगनबाड़ी के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों के तर्ज पर आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के दस्तावेज संकलन का कार्य करें, ताकि जिले के आंगनबाड़ी के बच्चों का भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने डीईओ को शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में आवश्यक  निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने सेवा पर्व अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु वृहद कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहें।  

    – दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविर का आयोजन

    कलेक्टर प्रजापति ने समाज कल्याण अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, श्रवण जांच, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड नवीनीकरण एवं अपडेशन की सेवाएं भी उपलब्ध होगी।

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने शासकीय महाविद्यालय छुरिया का किया औचक निरीक्षक

    – योजना के तहत पात्र छात्राओं का नि:शुल्क ऑनलाईन आवेदन करने के दिए निर्देश
    – कलेक्टर ने बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं सुमित्रा और संतोषी से बातचीत कर अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की दी जानकारी
    – योजना से पात्र छात्राओं को मिलेगा 30 हजार रूपए वार्षिक स्कॉलरशिप


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान शासकीय महाविद्यालय छुरिया का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के लिए महाविद्यालय में अभी तक प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में जानकारी देने कहा। इसके लिए छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों से शीघ्र आवेदन आमंत्रित कर योजना से लाभान्वित करने कहा।

    उन्होंने महाविद्यालय में पात्रता रखने वाले छात्राओं का नि:शुल्क ऑनलाईन आवेदन करने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं सुमित्रा और संतोषी से बातचीत कर अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी दी और शीघ्र आवेदन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं। इस योजना के तहत छात्राओं को 30 हजार रूपए वार्षिक स्कॉलरशिप मिलेगा। जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।


    उल्लेखनीय है कि जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    साथ हीए क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं को नियमित विद्यार्थी के रूप में शासकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष डिग्री व डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों का परीक्षा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष का हो। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात केवल प्रथम डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए 30 हजार रूपए वार्षिक पूरे पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक रहेगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राज्य के सरकार स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो। सत्र 2025-26 में स्नातक व डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो। इस अवसर पर इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : मोहला : जाति प्रमाण-पत्र बनाने जिले में चल रहा विशेष अभियान, 34 हजार से अधिक बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र

  • मोहला : जाति प्रमाण-पत्र बनाने जिले में चल रहा विशेष अभियान, 34 हजार से अधिक बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र

    – 37 विद्यालय ने बनाए शत-प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र, 3 अशासकीय विद्यालय भी शामिल

    – कलेक्टर प्रजापति के निर्देशन में जिले के शत-प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने तक चलेगा अभियान

              मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों का दस्तावेज संकलन कर शिविर आयोजित कर जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिसमें 49 हजार 874 लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 34 हजार 271 बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। वहीं जिले के 34 विद्यालयों ने अपने शत प्रतिशत विद्यार्थियों जाति प्रमाण पत्र बनाए हैं।  

                         
            जिले के तीनों विकासखंड मोहला, मानपुर और अंबागढ़ चौकी के स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत 15 सितंबर 2025 की स्थिति में 34 हजार 271 जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। जिसमें विकास खंड मोहला में 10 हजार 413 जाति प्रमाण पत्र, इसी तरह विकासखंड मानपुर में 10 हजार 396 एवं विकासखंड अंबागढ़ चौकी में 13 हजार 262 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति के निर्देशानुसार शिविर जिले के शत-प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनने तक आयोजित  किए जाएंगे, ताकि पालकों को बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    – 37 विद्यालयों ने बनाए शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र

    जिले के कुल 34 विद्यालय ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इनमें विकासखंड मोहला के 5, मानपुर के 14 और अंबागढ़ चौकी के 15 विद्यालय शामिल हैं। जिसमें मोहला विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डंडासुर, हर्राटोला, भालापुर, दनगढ़ और शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला कोला टोला शामिल हैं। इसी प्रकार अंबागढ़ चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दूर्रेटोला, संसारगढ़, बालक प्राथमिक शाला दाऊटोला, कन्या प्राथमिक शाला दाऊटोला, बीरूटोला, डूमरघुचा, पूर्व माध्यमिक शाला देवरसुर, हाड़ीटोला, कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी, हाई स्कूल देवरसुर, बूटाकसा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकटेरा, छछनपहरी, भड़सेना और चिखली।

    इसी तरह विकासखंड मानपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेजेश खडगांव, हाई स्कूल डोकला, बोरिया ठेकेदारी, सिवनी, कोराचा, माध्यमिक शाला तेरेगांव कोराचा, संबलपुर, ढाब्बा, बिरजूटोला, प्राथमिक शाला कुंडकल, बोरिया ठेकेदारी, बोरिया पटेलपारा और संबलपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त 3 अशासकीय विद्यालयों ने भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाए है। जिसमें हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर औंधी, संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर, विद्याश्री विस्डम ठाकुर टोला खडग़ांव शामिल है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्नि वीरों को दी जाएगी नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

  • मोहला : अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्नि वीरों को दी जाएगी नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

           
           मोहला । भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें प्रदेश से कुल 8 हजार 999 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

    उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनको ग्राम पंचायत,जनपद पंचायत, जिला स्तर पर नि:शुल्क शारीरिक दक्षता विद्यालय, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, पुलिस बल, भूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से दिया जाएगा।

    इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का हुआ शुभारंभ

  • मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का हुआ शुभारंभ

         
            मोहला । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत  जिले में आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के तीनों विकासखण्डों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है।


            अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 02 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व के दौरान धरती आबा कार्यक्रम के तहत चयनित 245 ग्रामो में ग्राम विजऩ प्लान 2030 तैयार की जाना है। प्रत्येक ग्रामो में आदि सेवा केंद्रों का चयन किया गया है। जिसके लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर एवं विलेज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के आयोजन होने से ग्रामीणों को अभियान से जुड़ने में मदद मिलेगी। प्रत्येक  गांवो में कम से कम 20 आदि साथियों की सहायता से चर्चा कर ग्रामवासियो के द्वारा ग्राम विजन प्लान 2030 का प्रपत्र तैयार किया जाना है। ग्राम विजन प्लान 2030 को अंतिम रूप देकर 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में इनका अनुमोदन भी किया जाना है।


           आदि कर्मयोगी अभियान के लिए जिले स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जिला नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक नोडल ऑफिसर सम्बंधित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बनाया गया है। यह अभियान संकल्प सेवा और समर्पण के ध्येय पर आधारित है, जो सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करेंगी।

  • Rajnandgaon: राज्य स्तरीय एक्वाथलन चयन प्रतियोगिता में छवि शर्मा ने दिखाया दमखम- भोपाल में नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ट्रायथलान एसोसिएशन के सौजन्य से रविवार 21 सितम्बर को राज्य स्तरीय एक्वाथलन सब जूनियर और जूनियर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    सब जूनियर वर्ग में 350 मीटर स्विमिंग और 3 किलोमीटर रनिंग का आयोजन किया गया, वहीं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने 750 मीटर स्विमिंग और 5 किलोमीटर रनिंग पूरी की।

    सब जूनियर बालिका वर्ग में राजनांदगांव की छवि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छवि शर्मा नीरज स्कूल पेंड्री की कक्षा 8वीं ‘B’ की छात्रा हैं। छवि शर्मा अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा की पुत्री है और उन्हें राजनांदगांव के प्रशिक्षक यशवंत सिन्हा ट्रेनिंग देते हैं।

    प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में खिरोसिंध नायक ने प्रथम और अंश चंद्राकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सिद्धिक्षा बागड़वाल प्रथम और छवि शर्मा द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में तुषार साहू (राजनांदगांव) ने प्रथम और अक्ष चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    आज के मुख्य अतिथि श्री खिलेश्वर चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल और महासचिव डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी नेशनल एक्वाथलन चैंपियनशिप, जो 10 से 12 अक्टूबर 2025 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • CG : सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान गई…

    दुर्ग। भिलाई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। तीन दोस्त कार पर सवार होकर कवर्धा घूमने गए थे। उसी रात लौट रहे थे। तभी 9 बजे ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गड्ढे में जा गिरी। मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। हादसे में मौके पर ही 2 युवकों की जान चली गई। जो दोस्त गाड़ी चला रहा था, वह भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, ड्राइवर कार लहरा कर चला रहा था। जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा। वहीं पुलिस ने घायल दीपक सिंह को इस घटना का दोषी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के रहने वाले थे। हादसे के वक्त कार को दीपक सिंह चला रहा था, जो घायल है।

    बताया गया कि तीनों दोस्त 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई से स्विफ्ट कार (सीजी 08 एएन 3214) में सवार होकर घूमने के लिए कवर्धा गए थे। वहां से लौटते समय देर रात हादसा हुआ। बोरी पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार और लहराकर गाड़ी चलाने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे आशीष चौधरी और रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर दीपक सिंह को भी चोटें आईं, लेकिन वह बच गया।

  • CG : सोने और चांदी की कीमत कम हुई…

    रायपुर/दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। बीते हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,09,775 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,09,707 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 68 रुपए की मामूली बढ़त को दर्शाता है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,00,554 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,00,492 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 82,280 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 82,331 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत मामूली रूप से 8 रुपए कम होकर 1,28,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,28,008 रुपए प्रति किलो थी।

    सोने और चांदी के एक दायरे में काम करने की वजह फेड की ओर से ब्याज दर में कटौती का ऐलान करना है। जानकारों का कहना है कि फेड के निर्णय के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई थी, लेकिन अब यह इवेंट निकल गया है। इस कारण से कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि निवेशकों की निगाहें अब अमेरिका के जीडीपी, पीएमआई और पीसीई प्राइस इंडेक्स डेटा पर होंगी और आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,07,500 से लेकर 1,11,000 रुपए की रेंज में रह सकती हैं। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 33,613 रुपए या 44.13 प्रतिशत बढ़कर 1,09,775 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 41,983 रुपए या 48.80 प्रतिशत बढ़कर 1,28,000 रुपए पर पहुंच गया है।

  • CG : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी आरोपी गिफ्तार…

    बलौदाबाजार। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से लगातार रूपये की मांग कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम शुभम वर्मा है। प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह एक मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुई थी, जिसमें आरोपी ग्राम पौसरी निवासी शुभम वर्मा द्वारा उसके मोबाइल नंबर को निकाल कर अपने मोबाइल नंबर से कॉल करता था एवं धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की बात बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर आरोपी, प्रार्थिया को डराता धमकाता था तथा उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर, उससे रुपए पैसे की मांग करता था, जिससे प्रार्थिया एकदम भयभीत हो गई थी। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 743/2025 धारा 64(1),69,308(2)351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के कुशल निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना तथा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए पैसे की मांग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को19.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

  • CG : हाथी का शावक नदी में बहा…

    कोरबा. हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है.

    जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की जानकारी है. वन टीम ने केंदई रेज के ओड़ार बहरा के पास हाथी शावक के शव को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां पहुंच गया है. रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है. उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. शुरुआती जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है. एक सप्ताह पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था. इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था.

  • Rajnandgaon : खार में बिजली गिरने से मावेशियों की मौत…

    नर्मदा, अचानकपुर खार में शनिवार को दोपहर एक बजे अचानक बरसात शुरू हुई। बारिश के दौरान तेज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ खार में बिजली गिर गई। खार में ग्राम बगदूर के मवेशियों को चराने नवल यादव जंगल ले गया थे। तभी अचानक बिजली गिरने से चार मवेशियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

    बगदूर निवासी रामकुमार पटेलए दफेदार पटेलए नानक पटेल व आनंद पटेल की मवेशियों की मृत्यु हुई है। घटना के बाद चरवाहा ने मवेशी मालिकों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक व पुलिस को दी। इसी समय ग्राम झुमरकोना में भी बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मृत्यु हो गई।

  • Rajnadgaon : चोर गिरोह ने शहर में मचाया उत्पात…

    राजनांदगांव, शहर में चोर गिरोह ने उत्पात मचा रखा है। मानव ​मंदिर चौक में मेडिकल एजेंसी से 7 लाख रुपए की चोरी के बाद आरोपियों ने चौक में ही मौजूद एक घड़ी दुकान को भी निशाना बनाया है। जहां से 2 लाख रुपए कैश व दर्जनभर महंगी घड़ियों की चोरी कर ली है।

    वारदात 17.18 सितंबर की रात हुई है। सीसी कैमरों के फुटेज के ​मुताबिक घड़ी दुकान में भी उन्हीं आरोपियों ने चोरी की है। जिन्होंने चौक के गणेश मेडिकल से 7 लाख रुपए पार किए हैं। पुलिस ने बताया कि नरेश वॉच से यह चोरी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार नकाबपोश आरोपी दिख रहे हैं। जो वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह 5 बजे तक आसपास ही छिपे हुए थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

  • Rajnadgaon : गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा…

    राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। जिनके पास से 8 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।

    पुलिस ने बताया कि पार्रीकला मोड़ के पास दो युवक बैग लेकर खड़े थे। जो पुलिस को देखकर छिपने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। जिसमें 80 हजार रुपए का 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भरत पाणिग्रही और राधेश्याम पाणिग्रही के रूप में हुई। जो ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने गांजा विक्रय के लिए ग्राहक का इंतजार करने की जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

    डोंगरगढ़ में 9 हजार का गांजा जब्तरू इधर डोंगरगढ़ पुलिस ने भी गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फारुख खान महावीर तालाब के पास गांजे की बिक्री कर रहा था। जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।​ जिसकी कीमत 9 हजार रुपए है।

  • Rajnadgaon : समाज की सगाई, वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में नशीली पदार्थ लेने पर प्रतिबंध लगाया…

    राजनांदगांव, वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों को दृष्टि में रखते हुए पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर ने वैवाहिक कार्यों की कुछ अनीतिपूर्ण गतिविधियों और नई परंपराओं पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। सभी सामाजिक बंधुओं से इसका पालन करने का आह्वान किया है। जिसकी जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी को बैठक में दी गई। पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, गुरमुखदास वाधवा एवं अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी के अनुसार समाज में क्षणिक आनंद की खातिर संस्कारों की हत्या की जाती है। इसलिए इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बैठक में पूल पार्टी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

    समाज की सगाई, वैवाहिक स्थल पर शराब, बियर, धूम्रपान, हुक्का आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। बारातियों को बारात मार्ग एवं किसी खुले स्थान पर मदिरापान कराने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम विवाह पत्रिका में तय समयानुसार किए जाएं। प्री वेडिंग शूट पर पूर्व से जारी प्रतिबंध रहेगा। बारात में रोड साइड महिलाओं का नाचना एवं पटाखा फोड़ना वर्जित किया गया है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के विकृत रूप लेने के कारण बारात पहुंचने पर वधु पक्ष से पैसे की मांग, दूल्हे को कंधे पर उठाने पर प्रतिबंध लगाया है।

    सहर्ष झुक वरमाला को स्वीकार करेंगे समाज के महासचिव हरीश मोटलानी ने कहा कि “वरमाला” एक बहुत ही मर्यादित “संस्कार” है। नवयुगल से सहर्ष झुककर स्वीकार करने का आग्रह किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का मजाक न उड़ाने का निवेदन किया गया है। पूज्य पंचायत के जन संपर्क प्रभारी अमर लालवानी एवं अरुण डूलानी ने बताया कि उक्त समस्त नियम शहर से बाहर होने वाले विवाह समारोह पर भी लागू रहेंगे। पूज्य पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार डुलानी, चंदन रूचंदानी, प्रहलाज चेतवानी आदि मौजूद थे।