• महासमुंद : कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ

    महासमुंद | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आज जिले में कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कुष्ठ कार्यालय में किया गया, जहाँ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर डॉ. राव ने बताया कि 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक समाज में व्याप्त कुष्ठ रोग संबंधी भ्रांतियों को दूर करने, कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने तथा छुपे हुए कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें एमडीटी उपचार से लाभान्वित कराने संबंधी जानकारी देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को वाचन पत्र पढ़कर यह शपथ दिलाई गई कि वे कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे और छुपे हुए रोगियों की पहचान कर उनके उपचार हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राव, उपस्थित कर्मचारियों, मितानिनों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कुष्ठ जागरूकता सप्ताह को सफल बनाने की अपील की।

    इसे भी पढ़े : गरियाबंद : कलेक्टर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • गरियाबंद : कलेक्टर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को किया नमन

    गरियाबंद | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर संदेश देते हुए देश की आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी।

    गांधी जी का जीवन लोगों को दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर विपरित परिस्थितियों का सामना करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी है। हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी बीके रात्रे, पटवारी मनोज कंवर, विवेक टेंभरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव में ‘रावण चोरी’ विवाद, सोशल मीडिया पर खूब निकली भड़ास


    कडुवाघूंट समाचार
    राजनांदगांव।
    शहर के सर्वेश्वर दास स्कूल मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर इस बार सोशल मीडिया पर खासी हलचल रही। शुरुआत में इस आयोजन की कमान आलोक श्रोति और उनकी टीम के पास थी, लेकिन समय के साथ इसकी जिम्मेदारी बदलकर दूसरी टीम के हाथों में चली गई।

    इसी बदलाव को लेकर बीती रात आलोक श्रोती ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को साझा करते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस आयोजन की नींव रखी थी, लेकिन बाद में परिस्थितियों ने करवट ली।

    कुछ लोगों ने आलोक को सुझाव दिया कि वे चाहें तो फिर से अलग आयोजन की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इस पर भी उन्होंने अपनी भड़ास निकाली और भावनाएं खुलकर सामने रखीं।

    लोगों का मानना है कि रावण दहन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की परंपरा और पहचान होते हैं। शुरुआत कोई भी करे, लेकिन ऐसे आयोजनों का अंत नहीं होना चाहिए। यह आयोजन केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर है।

    पुरानी कहावत है — “करे कोई और भरे कोई”, लेकिन यहां सवाल यह है कि शुरुआत किसने की और श्रेय किसे मिला। यही चर्चा फिलहाल राजनांदगांव की सोशल मीडिया गलियों में सबसे गर्म है।

  • Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा म्युनिस्पल स्कूल में आयोजित होने वाले भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर दशानन का दहन होगा, इसके पूर्व भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बॉलीवुड की फेमस सिंगर असीस कौर अपनी आवाज की जादू का जलवा बिखेरेंगी। असीस कौर को सुनने लोगों में आपार उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्हांेने बताया कि दर्शकांे को सुविधा के मददेनजर पर्याप्त बेरिकेटिंग व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय बैठक व्यवस्था की गयी है, ताकि दर्शकों को असुविधा न हो। श्री कोठारी ने बताया कि इस बार 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन होगा। वहीं एआई तकनीक से होने वाली कम्प्यूटराईज आतिशबाजी दर्शकांे को मंत्रमुग्ध कर देगी। आतिशबाजांे की टीम मुंबई से पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह लोकसभा सांसद संतोष पाण्डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, अशोक शर्मा, खुबचंद पारख सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

    युवाओं में क्रेज

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से आ रही असीस कौर का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। असीस कौर (जन्म 26 सितंबर 1988) एक भारतीय गायिका हैं। उन्होंने इंडियन आइडल और आवाज पंजाब दी सहित कई सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लिया है। 2021 में, तनिष्क बागची के साथ शेरशाह का उनका गाना रतन लंबियाँ बहुत हिट हुआ। उन्होंने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक आईफा पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने पाँच साल की उम्र में गुरबानी गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने तमंचे के दिलदारा रीप्राइज से बॉलीवुड में शुरुआत की। तब से, उन्होंने कई बॉलीवुड गानों पर विभिन्न संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें केसरी का (वे माही), ड्राइव का (मखना), सिम्बा का (बंदेया रे बंदेया) और (तेरे बिन), लवयात्री का (अख लड़ जावे) और (चोगाड़ा) और कपूर एंड संस का (बोलना) शामिल हैं। इसके अलावा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (टाइटल ट्रैक), मखना (ड्राइव), और उनका हालिया हिट इश्क में (नादानियाँ) जैसे गीतों को सुनने युवाआंे में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

    Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

    प्रशासन ने कसी कमर

    विजयादशमी रावण दहन उत्सव के व्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारीयां कर ली है। कार्यक्रम को देखते हुए कई मार्गों को डायवर्ट कर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल होने पहुंचे लोगांे के लिए म्युनिसिपल स्कूल के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह महावीर चौक से भगत सिंह चौक के बीच फ्लाई ओव्हर के नीचे (मोटर सायकल पार्किंग), गुरूनानक चौक के पास फ्लाई ओव्हर के नीचे एवं गुरूद्वारा के पास, पुराना अस्पताल, बूढ़ा तालाब के पास, शीतला मंदिर नया मार्ग के किनारे भी पार्किंग स्थल बनाया गया है।

    प्रवेश के लिए दो द्वार, पास अनिवार्य

    आयोजन समिति के द्वारा इस बार व्यवस्था को पहले से और भी बेहतर किया गया है। आयोजन स्थल में प्रवेश के लिए इस बार भी प्रमुख रूप से दो द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम में वीआईपी दीर्घा के लिए प्रवेश गेट क्रमांक 1 जीई रोड लॉ कॉलेज के सामने से मिलेगा। इस द्वार से केवल वीआईपी कार्ड धारको को ही प्रवेश मिलेगा। इस कार्ड में दो लोग कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकते हैं, अन्य कार्डधारी यहां से प्रवेश नहीं कर पाएंगें। इसके अलावा फैमली पास धारको को आयोजन स्थल में प्रवेश गेट क्रमांक 2 फव्वारा चौंक कांच घर के सामने से मिलेगा। इस गेट से केवल फैमिली पास धारक ही प्रवेश कर पाएंगे। खास बात यह है कि इस द्वार से प्रवेश के लिए दर्शकों को परिवार के साथ अनिवार्य है। इस कार्ड में परिवार के चार लोग एक साथ प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन एक साथ आने वाले चार युवक या पुरूषों को फैमिली पास से प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोजन समिति ने दर्शको को असुविधा से बचने के लिए कार्ड में दिए निर्देशांे का पालन करने और पूर्व निर्धारित द्वार से ही प्रवेश करने करने का आग्रह किया है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने लोंगों से आयोजन समिति की व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की हैं।

  • Rajnandgaon: नवरात्रि के आखिरी दिन सड़क हादसा ! एक की मौत, दो घायल

    राजनांदगांव। नवरात्रि के अंतिम दिन सड़क पर बड़ा हादसा हो गया। चिचोला और पाटीकोहरा के बीच एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बताया जा रहा है कि हादसे में मोटर साइकिल सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई है।

    सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का प्रयास किया गंभीर रूप से घायल मोहित, अजय और रोहित (आयु 22-28 वर्ष) को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की मौत हो गई है।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Update

  • Rajnandgaon: लव जिहाद की झांकी देख लौटे सांसद संतोष पाण्डेय, माँ शीतला मंदिर का नहीं किया दर्शन ! भक्तों में चर्चा…

    “झांकी देखी, लेकिन मां शीतला के दर्शन नहीं… सांसद संतोष पांडे के रवैये पर उठे सवाल”

    शीतला माता मंदिर में संतोष पांडे के न पहुंचने पर लोगों में चर्चा

    राजनांदगांव। शीतला माता मंदिर के पास लगी लव जिहाद की झांकी को देखने सांसद संतोष पांडे अपने परिवार के साथ राजनांदगांव पहुंचे। जहां हजारों श्रद्धालु नवरात्र पर्व के दौरान माता के दर्शन के लिए आते हैं, वहीं यह परंपरा भी रही है कि भाजपा के किसी भी नेता का नामांकन या बड़ा कार्य शीतला माता के दरबार में दर्शन किए बिना पूरा नहीं होता।

    लेकिन सांसद संतोष पांडे ने झांकी का अवलोकन तो किया, परंतु शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचकर माता के मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं किया। मंगलवार को रात 9:30 बजे माता के दरबार में हजारों भक्त मौजूद थे, मंदिर परिसर में हवन भी हुआ और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

    संतोष पांडेय के मंदिर के मुख्य द्वार तक आने के बाद भी अंदर न जाने से वहां मौजूद भक्तों और आमजनों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना था कि वे सोचकर मंदिर तक पहुंचे थे कि सांसद माता का आशीर्वाद लेकर दर्शन करेंगे, मगर अचानक वे बिना दर्शन किए ही लव जिहाद की झांकी देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो ​खिचाकर सीधा चले गए. इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा।

    लव जिहाद की झांकी देखने के बाद सांसद संतोष पाण्डेय अपने परिवार के साथ भारत माता की आरती के साथ ही अम्बे जी की आरती भी ​की और वहां वह आधे घंटे से ऊपर रहे लेकिन 10 मिनट माता के मंदिर में दर्शन तक नहीं किए. भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह कहा कि पहले दिन सांसद जी दर्शन कर लिए थे .. तो क्या आज अष्टमी के दिन दर्शन ……..

    यह भी पढे: इंदौर में करोड़ों की हेराफेरी का शक, पाथ ग्रुप पर ED का छापा, अनिल अंबानी लिंक की जांच

  • राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

    राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।


    सीईओ जिला पंचायत ने गोधाम योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार घुमन्तु पशुओं के आश्रय के लिये गौधाम योजना प्रारंभ की गई है। जिसके लिये निर्धारित प्रपत्र में स्वयंसेवी संस्था एवं अन्य पंजीकृत समितियों द्वारा निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। गौधाम का संचालन शासकीय रिक्त भूखण्ड अथवा बंद पड़े गौठानों का उपयोग किया जा सकता है जिसमें लगभग 200 पशुओं को रखने की व्यवस्था हो। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, आदि कर्मयोगी, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारियों सहित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के सीईओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : दशहरा आयोजन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • राजनांदगांव : दशहरा आयोजन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने दशहरा आयोजन के संबंध में दशहरा उत्सव समितियों की बैठक ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा उपस्थित थे। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि दशहरा उत्सव कार्यक्रम संस्कारधानी के अनुरूप आयोजित करें। दशहरा आयोजन समितियों को सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पर्याप्त मात्रा में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेटिंग, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

    शार्ट सर्किट से बचने के लिए पहले से विद्युत व्यवस्था की अच्छे से जांच करने कहा गया। उन्होंने दशहरा आयोजन समितियों को पर्याप्त मात्रा में वालिंटियर रखकर उन्हें सेक्टर आबंटित करने के निर्देश दिए। जिससे सारी व्यवस्था अच्छे से हो सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित दशहरा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा, जिला स्तरीय वृद्धजन का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा, जिला स्तरीय वृद्धजन का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

    राजनांदगांव । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 10 बजे गांधी सभा गृह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव रहेंगे। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत जंयती महोत्सव सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा समर्पण के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

  • राजनांदगांव : जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

    – कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली
    – कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के दिए निर्देश


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक कार्य करें तथा कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सघन समीक्षा करते हुए सब इंजीनियर्स से फिल्ड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत किसी भी तरह की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत देयकों के भुगतान, पाईप क्रय, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवनियुक्त सरपंच, सचिव, सदस्य एवं पंप ऑपरेटर को प्रशिक्षण बजट हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन, संधारण और रख-रखाव के लिए जनमानस को जागरूक बनाना है।


    कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर जल योजना अंतर्गत 274 लक्ष्य के विरूद्ध ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन 237 कनेक्शन प्रदान किए गए है। उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन अंतर्गत 1 लाख 56 हजार 789 घरों में 1 लाख 40 हजार 963 कनेक्शन प्रदान किए गए है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत खरीफ एवं रबी के दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर किया जायेगा उपार्जन

  • राजनांदगांव : प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत खरीफ एवं रबी के दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर किया जायेगा उपार्जन

    राजनांदगांव । प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत खरीफ में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन फसल तथा रबी में चना, मसूर, एवं सरसों फसल का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया जायेगा, जिसके लिए जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के 15 उपार्जन केन्द्र को अधिसूचित किया गया है। इससे जिले के कृषकों को खरीफ के साथ-साथ रबी मौसम में बोए जाने वाले फसलों का सीधा मुनाफा उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा, जिससे न केवल रबी फसलों का क्षेत्र विस्तार होगा, बल्कि ऐसे क्षेत्र जहां केवल खरीफ में धान लेकर रबी के लिए पड़ती छोड़ दिया जाता था, उन क्षेत्रों के किसानों को भी इस योजना से सीधा लाभ होगा। शासन द्वारा भी किसानों को रबी में दलहन-तिलहन फसल हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाएं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नेशनल मिशन ऑन-ऑयलसीड, द्वि-फसलीय क्षेत्र विस्तार व आत्मा योजना के माध्यम से इन फसलों के उत्पादन पर प्रोत्साहन एवं अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है।

    प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के सेवा सहकारी समिति घुमका, पदुमतरा एवं सोमनी, छुरिया विकासखंड के सेवा सहकारी समिति छुरिया, कुमरदा, गैंदाटोला एवं गहिराभेड़ी, डोंगरगांव विकासखंड के सेवा सहकारी समिति डोंगरगांव, तुमढ़ीबोड, कोकपुर एवं खुर्सीपार, डोंगरगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति अछोली, मुसरा, मोहारा तथा लाल बहादुर नगर को अधिसूचित किया गया है।


    राज्य में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, चना एवं मसूर फसलों के उपार्जन हेतु नाफेड को प्रापण संस्था (प्रोक्योरमेंट एजेंसी) रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) को योजना के क्रियान्वयन हेतु नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो राज्य स्तरीय एजेंसी ग्रुप में कार्य करते हुए प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के माध्यम से फसलों का उपार्जन करेगी। फसलों के उपार्जन के लिए शासन द्वारा फसलवार अधिकतम उपार्जन मात्रा प्रति एकड़ क्विंटल की दर से निर्धारित किया गया है। जिसमें अरहर, मूंग एवं उड़द के लिए 3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली के लिए 7 क्विंटल एवं सोयाबीन के लिए 5 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसी प्रकार चना के लिए 6 क्विंटल, मसूर के लिए 2 क्विंटल एवं सरसों 5 क्विंटल प्रति एकड़ अधिकतम सीमा निर्धारित किया गया है। पंजीयन हेतु किसानों को कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर इन सभी फसलों का पंजीयन कराया जायेगा, जो डेटा नाफेड द्वारा उनके ई-पोर्टल पर प्रदर्शित होगा। इन डेटा के आधार पर ही कृषकों से फसल उपार्जन एवं कृषकों को भुगतान आदि की कार्रवाई की जायेगी। कृषकों की बोई गई फसल का रकबा विवरण व सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जायेगा। किसानों को उपार्जित मात्रा पर त्वरित भुगतान किये जाने हेतु उपज खरीदी के रशीद प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर किसानों को डीबीटी, पीएफएमएस के माध्यम से सम्पूर्ण राशि संबंधित बैंकों के माध्यम से किया जायेगा।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आईटीआई डोंगरगांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आईटीआई डोंगरगांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

    राजनांदगांव । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डोंगरगांव परिसर में साफ-सफाई, पौधरोपण, विकसित भारत विषय पर मेकिंग सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्था के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों एवं वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों जॉब अपार्चुनिटी, कैरियर एवं साक्षात्कार सहित अन्य विषयों पर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य व अन्य स्टॉफ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस का वाहन चालक बर्खास्त

  • राजनांदगांव : 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस का वाहन चालक बर्खास्त

    राजनांदगांव । 102 मह तारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 सर्विस प्रोवाईडर साईराम टेक्नो मैनेजमेंट के वाहन चालक श्री राहुल साहू द्वारा शराब का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस 102 महतारी एक्सप्रेस का साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू जारी कर संचालित किया जाता है। जहां राज्य के कॉल सेंटर से कॉल आने पर आईडी जनरेट कर संबंधित वाहन चालक द्वारा अपना कार्य संपादित किया जाता है, किन्तु वाहन चालक को राज्य कार्यालय के कॉल सेंटर से किसी भी प्रकार का कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ था। इसके बावजूद वाहन चालक द्वारा शराब का परिवहन किया गया।

    जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज करते हुए जेल दाखिला किया गया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर इस संबंध में राज्य कार्यालय को पत्र जारी कर संबंधित वाहन चालक को सेवा से बर्खास्त किया गया एवं जिला समन्वयक 102 महतारी सेवा एक्सप्रेेस रजनीश श्रीवास्तव को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आबादी पट्टा, नामांतरण, अतिक्रमण हटाने, ऑनलाईन राजस्व रिकार्ड दुरूस्त करने, आधार कार्ड में अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थी।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें प्रभावी कार्य : कलेक्टर

  • राजनांदगांव : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें प्रभावी कार्य : कलेक्टर

    – कलेक्टर ने जन भागीदारी से जल संचय के लिए राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु राजनांदगांव जिले के चयनित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत
    – अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
    – प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में गति लाने के दिए निर्देश
    – भू-अर्जन के प्रकरणों को यथाशीघ्र पूर्ण करने कहा
    – कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले को देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिससे जिले में जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्य करें। कार्यों में गति लाने के साथ ही पोर्टल में समय पर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों में अविवादित नामांतरण तथा त्रुटि सुधार प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए कहा। स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टे का वितरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने आबकारी विभाग को अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में शराब दुकान एवं बार बंद हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-फाईल के माध्यम से नस्ती प्रस्तुत करेंगे तथा स्पैरो पोर्टल में डेटा बेस अपडेट करेंगे। कलेक्टर ने उक्त दिशा-निर्देश कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि ऐसे विभाग जिन्होंने जीएसटी रिटर्न फाईल नहीं किया है। वे प्राथमिकता के साथ जीएसटी रिटर्न फाईल करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों को समय पर पोर्टल में एण्ट्री सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी वेतन आहरण के लिए ई-केवायसी कराएं। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत क्लेम बढ़ाने के लिए जागरूकता आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर इस योजना अंतर्गत परिजनों को बीमा राशि का क्लेम मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में गति लाने के निर्देश दिए तथा सभी हॉस्पिटल में इस योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाने के लिए कहा। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने परिक्रमा पथ, रामलला दर्शन की तैयारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनदर्शन, आदि कर्मयोगी, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, सौर सुजला योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।


    जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने तथा उनसे जुड़े प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल में डाटा अपडेट करने का कार्य शीघ्रता से करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना अंतर्गत जिले में लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने धान के बदले कम पानी की खपत वाले फसल लगाने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

  • मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर

            मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


           ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।


            अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़े : मोहला : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह

  • मोहला : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह

          मोहला । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर को अंबागढ़ चौकी स्थित मंगल भवन में रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 02 बजे से प्रारंभ होगा।

    इसे भी पढ़े : मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने की वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि रहें मौजूद

  • मोहला : कलेक्टर प्रजापति ने की वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि रहें मौजूद

           मोहला । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार  कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज माडिंग पीड़िंग स्थित वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कि।


           राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम का लॉक खुलवाया गया। साथ ही मोहला-मानपुर विधानसभा क्रमांक 78 के ईव्हीएम एवं वीवीपैट का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई के साथ विद्युत व्यवस्था बेहतर की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से अमित श्रीवास्तव, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से सुरजीत सिंह ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से छबिलाल माहेश्वरी अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

    इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, तुलसीराम के जीवन में लौटी खुशहाली

  • मोहला : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, तुलसीराम के जीवन में लौटी खुशहाली

    – पीएम आवास पाकर भावुक हुए तुलसीराम, कहा बच्चों को मिला सुरक्षित छत, चिंता हुई दूर

            मोहला । विकासखंड मानपुर के ग्राम दोरबा निवासी श्री तुलसीराम पिता दसरूराम, जो वर्षों से मिट्टी के कच्चे घर में विषम परिस्थितियों में जीवन बिता रहे थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिले पक्के घर में आत्मसम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले तुलसीराम रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका पुराना मकान से बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। मकान जर्जर होने के कारण हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती लेकर आता था।


           वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। जब उन्हें यह बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है, तो श्री तुलसीराम भावुक हो गए, मानो वर्षों का इंतजार अचानक पूरा हो गया। ग्राम पंचायत के सहयोग से आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, और आज वे अपने पक्के, मजबूत और सुंदर घर में अपने परिवार के साथ संतोष और सुकून के साथ रह रहे हैं। उनका चेहरा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और आंखों में एक नई चमक है। तुलसीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी की एक नई शुरुआत है। अब मेरे बच्चों के लिए सिर छुपाने के लिए एक सुरक्षित छत है, और मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं हैं।

  • Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस के तबादले, राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे जितेंदर यादव

    जाने कौन है जितेंदर यादव

    राजनांदगांव / रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक मुखिया में बदलाव के बाद आज 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया। विकास शील के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शाम 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया।

    पी0 दयानंद की जगह रोहित यादव जनसंपर्क विभाग के सचिव बनाए गए। ये उनका अतिरिक्त प्रभार रहेगा। बाकी पूर्व के विभाग उनके यथावत रहेंगे।

    मुकेश बंसल को सचिव विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

    वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। जितेंदर यादव रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ से राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए। राजनांदगांव। जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के स्थान पर अब जितेंद्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे।

    जाने कौन है जितेंदर यादव

    आईएएस जितेंद्र यादव छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईएएस है। वे मूलतः हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले है। इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने यूपीएससी दिलाई। पहले आईपीएस के लिए सलेक्ट हुए और और ट्रेनिंग में रहने के दौरान फिर से अगला प्रयास कर आईएएस बनें।

    जन्म और परिवार:–

    छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस जितेंद्र यादव हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के करनवासा गांव के रहने वाले है। उनका जन्म 5 अगस्त 1990 को हुआ है। उनके पिता सुरेंद्र सिंह यादव एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद बिजली निगम में भी कार्यरत थे। उनकी माता श्रीमती संतोष देवी गृहणी हैं। जितेंद्र से बड़ी एक बहन है। अपने माता-पिता की दो संतानों में से जितेंद्र छोटे संतान है।

    शिक्षा:-

    जितेंद्र यादव ने अपने गांव के शासकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनवासा से दसवीं तक की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर ढोहकी स्थित यदुवंशी स्कूल से 12 वीं गणित विषय से उत्तीर्ण की। फिर एआईईईई एग्जाम क्रैक कर एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। 2013 में इंजीनियरिंग पास आउट करने के बाद जितेंद्र का चयन एएसओ के तौर पर हो गया।। उन्होंने 6 माह तक मिनिस्ट्री आफ माइनॉरिटी में भी काम किया। फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ पढ़ाई में जुट गए।

    यूपीएससी में चयन:-

    राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध उनका यूपीएससी के लिए वैकल्पिक विषय था। यूपीएससी के पहले ही प्रयास में जितेंद्र यादव कठोर मेहनत के बलबूते पर साक्षात्कार तक पहुंच गए। पर अंतिम चयन से चूक गए। 2016 में यूपीएससी के दूसरे प्रयास में जितेंद्र प्री,मेंस व इंटरव्यू निकालते हुए 622 वीं रैंक के साथ आईपीएस के लिए चुने गए। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर और 2017 आईपीएस का बैच मिला। आईपीएस की ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने फिर से यूपीएससी की तैयारी की और अपना तीसरा अटेम्प्ट देते हुए यूपीएससी 2018 में 403 वीं रैंक के साथ आईएएस के लिए चुन लिए गए।

    प्रोफेशनल कैरियर:–

    जितेंद्र यादव ने 26 अगस्त 2019 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। फील्ड ट्रेनिंग के लिए उन्हें दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली। इस दौरान कोविड़ का फेज चल रहा था। फिर वह कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एसडीएम बने। एसडीएम रहने के दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन में अच्छा काम किया।

    कांकेर के बाद में वे जशपुर जिले के सीईओ बने। जशपुर में उन्होंने नरेगा में दिव्यांग लोगों को रोजगार देने में व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया। फिर वे रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ बनकर आए। सीईओ रहने के दौरान उनका काम प्रधानमंत्री आवास योजना में सराहनीय है। उनका जिला रायगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना में टॉप 5 जिलों में से एक है।