• मोहला : सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर

            मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


           ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक प्रकाशित विज्ञापन में उपलब्ध है, तथा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2025, रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।


            अभ्यर्थी अधिक जानकारी, संस्थानवार रिक्त पदों का विवरण, निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https//mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही, विज्ञापन की छायाप्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़े : मोहला : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में जेरियाट्रिक मेगा कैंप का आयोजन

  • मोहला : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में जेरियाट्रिक मेगा कैंप का आयोजन

             मोहला  । जिले के विकासखण्ड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जेरियाट्रिक मेगा कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं और पुरुषों के लिए रक्तचाप, शुगर टेस्ट, नेत्र परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई।


           मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की उपस्थिति विशेष रही। इस अवसर पर उन्होंने चलने में असमर्थ माताओं को वॉकर तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की। इसके साथ ही कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा ठाकुर, डीपीएम डॉ.राकेश वर्मा, बीईटीओ नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


           स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस जेरियाट्रिक कैंप का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल करना, उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराना एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना रहा। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर मिलता है।

    इसे भी पढ़े : मोहला : स्वच्छता ही सेवा अभियान में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

  • मोहला : स्वच्छता ही सेवा अभियान में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

    – निबंध, चित्रकला और नारों के माध्यम से बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

           मोहला । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत माहुद मचानदूर, आतरगांव सहित विभिन्न मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सफलतापूर्वक किया गया। अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने स्वच्छता को लेकर विविध गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।


             कार्यक्रम में छात्रों ने निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन एवं कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। आयोजन जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार तथा सीईओ जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

    इसे भी पढ़े : मोहला : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उर्मिला हुई बिजली के लिए आत्मनिर्भर, बढ़ी घरेलू बचत

  • मोहला : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उर्मिला हुई बिजली के लिए आत्मनिर्भर, बढ़ी घरेलू बचत

    – बिजली बिल से राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा प्रोत्साहन

          मोहला । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज उपभोक्ताओं को राहत देने का कार्य कर रही है। योजना अंतर्गत आमजन को रियायती दरों पर घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे वे स्वयं बिजली की जरूरतें पूरी कर सकते है और बिजली बिल से राहत पा सकते हैं।


            ग्राम मुरेठीटोला निवासी उर्मिला बाई भुआर्य ने बताया कि सीएससी सेंटर संचालक जसपाल सिंह से योजना की जानकारी मिली। जिसके पश्चात उन्होंने भी घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। पहले जहां हर माह उन्हें एक हजार से दो हजार रुपए बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है, जिससे श्रीमती उर्मिला बिजली बिल के भुगतान की राशि से अच्छी खासी बचत कर पा रही है।


            उर्मिला ने कहा कि यह योजना हमारे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हर माह की बचत से भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया गया था। कुछ ही दिनों में विभागीय स्वीकृति पश्चात उनकी छत पर 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 2 किलोवाट का सोलर पैनल लग गया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक राहत नहीं है, बल्कि बिजली जैसी महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पादन में अपना अहम योगदान दे रही हैं। सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी लाभदायक है। इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और न ही प्रकृति को हानि पहुंचती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : शासन की लोकहितकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित करें बैंकर्स – कलेक्टर

  • राजनांदगांव : शासन की लोकहितकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित करें बैंकर्स – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली
    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कहा
    – शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के तहत लघु एवं मध्यम उद्यमियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक ऑफिसर दिग्विजय राऊत उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैंकर्स को शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लाभान्वित करने कहा। शासकीय योजनाओं से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा।

    उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के लिए प्रारंभ की गई योजनाएं, जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकर्स ऋण स्वीकृति के कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को बैंक फायनेंस में किसी प्रकार की दस्तावेज संबंधी शुल्क नहीं लिया जाना है और ब्याज दर भी निर्धारित किया गया है। उसके अनुरूप में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन की अन्य विभागीय योजनाओं में भी सब्सिडी से जुड़ी योजनाओं में बैंकर्स को जनसामान्य की मदद करना चाहिए। बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति एवं बैंक खातों के अधार सीडिंग के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बरगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह, अनुसूचित जाति एवं जनजाति को शासन की योजना का लाभ दिलाने, अटल पेंशन योजना, जिले में किसान के्रडिट कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने महिला स्वसहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ ऋण उपलब्ध कराने कहा। महिलाओं को शासकीय योजनाओं से वित्तीय योजनाओं से ऋण स्वीकृति के लिए सहायता करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर मुनीष शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रतिनिधि, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अमित मिश्रा, नाबार्ड के मनोज नायक सहित बैंकर्स उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली

    – ग्राम बिजेतला में भू-अर्जन कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश
    – सिंगल विंडों अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने कहा
    – जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के तहत जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि सिंगल विंडो के अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिले और कार्य बाधित नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बिजेतला में अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार अंतर्गत स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्स्टर की स्थापना की जाएगी।

    उन्होंने ग्राम बिजेतला में भू-अर्जन हेतु लंबित शासकीय एवं निजी भूमि क्रय आपसी सहमति से शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां लाईट, रोड, पेयजल एवं अन्य कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बिजेतला में इस प्रोजेक्ट के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा जिले में उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सानू व्ही वर्गीस ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की संरचना, गठन एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग मुकेश साहू, उप संचालक नगर निवेश, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक खनिज भरत बंजारे, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

  • राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को

    राजनांदगांव । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे गांधी सभा गृह राजनांदगांव में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

    सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आईटीआई डोंगरगढ़ में ई-पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर 4 अक्टूबर को

  • राजनांदगांव : आईटीआई डोंगरगढ़ में ई-पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर 4 अक्टूबर को

    राजनांदगांव । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डोंगरगढ़ में 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए ई-पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है।

    शिविर में प्रशिक्षण सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो, बायोडाटा के साथ सम्मिलित हो सकते है। राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन अक्टूबर माह में रायपुर में आयोजित किया गया है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सीजी पीएससी ने कोर्ट मैनेजर के लिए 28 अक्टूबर तक किया ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

  • राजनांदगांव : सीजी पीएससी ने कोर्ट मैनेजर के लिए 28 अक्टूबर तक किया ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव । माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में कोर्ट मैनेजर के 22 पद के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने अपने वेबसाइट में 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। कोर्ट मैनेजर पद के लिए योग्यता और अनुभव अंतर्गत अभ्यर्थी को भारत में यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा के साथ स्नातक की डिग्री, सिस्टम और प्रक्रिया प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण अथवा आईटी सिस्टम प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन में 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण, हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक भाषाओं में उत्कृष्ट संचार कौशल, उत्कृष्ट सामाजिक कौशल, उत्कृष्ट कंप्यूटर अनुप्रयोग कौशल, कानून के क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

  • राजनांदगांव : ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अण्डी, चिद्दों, कलकसा एवं जटकन्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में आवेदन आमंत्रित की गई है।

    शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति आवश्यक दस्तावेज समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, पंजीयन क्रमांक, कार्यक्षेत्र, कार्यालय पता, बैंक खाता क्रमांक, बैंक पास बुक की छायाप्रति, बैंक का स्टेटमेंट, बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति, समूह द्वारा किये गए विगत 3 वर्षों में किए गए कार्य का विवरण, समूह की वार्षिक आय, दुकान संचालन हेतु गोदाम का विवरण, समूह का शपथ पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण, सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

  • राजनांदगांव : दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण, सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण, सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य जागृति साहू, देवकुमारी साहू व किरण बारले, पूर्व जनपद सदस्य मीना पुरेरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, नगर निगम पार्षद व चेयरमेन स्वास्थ्य विभाग शैंकी बग्गा, नियामत हुद्दा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए इस तरह के कार्यक्रम एवं शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग की सराहना की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।


    कार्यक्रम में भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में लाभान्वित वृद्धजनों का सम्मान तिलक लगाकर पुष्पहार पहना कर एवं शाल भेंट कर किया गया। दिव्यांग शालेय बच्चों, आस्था अभिलाषा, मनोकामना एवं शासकीय बौद्धिक मंदता के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहर प्रस्तुति दी। बच्चों ने नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एकल एवं समूह नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। दिव्यांगजनों के लिए दीर्घकालीन सेवा भावना के लिए अभिलाषा संस्था के सचिव सीए रूपम सोनछत्रा, आस्था के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं वर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र सुराना, मनोकामना मनोविकास शाला के संस्थापक अध्यक्ष रत्ना ओस्तवाल, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के संस्थापक गौतम पारख एवं नगर में संचालित समता जनकल्याण के निदेशक एवं तृतीय लिंग के लिए सक्रियता से कार्यरत शिशुपाल खोब्रागढ़े को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पूर्व में खेल कूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण किया गया।

    साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण, यूडीआईडी, बसपास भी बनाये गए। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आस्था की संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी निखत परवीन खान ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अभिलाषा संस्था की सचिव एवं चाटर्ड एकाउन्टेंट रूपम सोनछत्रा, सर्व शिक्षा अभियान के बीआरपी देवकी सिंह रेड्डी उपस्थित थे। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. महाकालकर सहित उनकी टीम का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, दिव्यांग व वृद्धजन, नगरवासी उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon: कोमल की जंबो कार्यकारिणी घोषित, भावेश संभालेंगे कोष, अमर करेंगे प्रचार ….

    लंबे इंतजार के बाद भाजपा की सूची जारी

    राजनांदगांव । जिला भारतीय जनता पार्टी की आज लंबे इंतजार के बाद आज पदाधिकारी की सूची जारी कर दी गई है । जिसमें नए एवं युवा चेहरों के साथ-साथ अनुभवियों को जगह दी गई है और महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है । इस सूची को अंतिम रूप विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने द्वारा दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि रमन सिंह की पसंद रहे भावेश बैद को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है, साथ ही युवा पत्रकार और महामंत्री सौरभ कोठारी के करीबी माने जाने वाले रघु शर्मा को प्रवक्ता के रूप में एक नई जिम्मेदारी भाजपा ने दी है ।

    इसी के साथ-साथ पुराने और अनुभवी मीडिया प्रभारी अमर ललवानी को एक बार फिर मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभार सौंपा गया है । वही सोशल मीडिया की बात करें तो सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले मुकेश शर्मा को भी सोशल मीडिया का प्रभार सौंपा गया है। वही तरुण लहरवानी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बता करे मंत्री की तो अ​भिषेक सिंह के करीबी माने जाने वाले ऋषि देव चौधरी को मंत्री पद की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही पहले से आईटी सेल सम्भाल रहे मनीष गोलछा को एक बार फिर आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वही जिला भाजपा की सूची में 4 महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । जिसमें 3 उपाध्यक्ष एवं 1 मंत्री पद से नवाजा गया है ।

    यह भी पढे: राजनांदगांव : जिला भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी घोषित – अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है

  • राजनांदगांव : जिला भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी घोषित – अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है


    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के सहमति से  जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने आज जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
    नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। यह नई कार्यकारिणी संगठन को सशक्त करने, जन-जन तक भाजपा की नीति-रीति पहुँचाने और आने वाले चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    जिला भाजपा कार्यकारिणी (राजनांदगांव) – 2025

    जिला उपाध्यक्षगण – श्री रोहित चंद्राकर, श्रीमती जागृति यदु,श्रीमती देव कुमारी साहू, श्रीमती किरण बारले ,श्री तरुण लहरवानी, श्री जगजीत सिंह भाटिया
    जिला महामंत्री – श्री सौरभ कोठारी, श्री डिकेश साहू  
    जिला मंत्रीगण – श्री जैसल लाल बंटी ,श्री ऋषि देव चौधरी, श्री जैन कुमार मेश्राम, श्री बोधन साहू ,श्रीमती मीना पुजेरी ,श्रीमती प्रीति ताम्रकार
    जिला कोषाध्यक्ष – श्री भावेश बैद ,सह कोषाध्यक्ष श्री आकाश चोपड़ा
    जिला मीडिया प्रभारी – श्री अमर लालवानी, सह मीडिया प्रभारी श्री रवि सिन्हा , श्री रघु शर्मा प्रवक्ता श्री कैलाश शर्मा ,श्री राम कुमार गुप्ता कार्यालय मंत्री श्री अतुल रायजादा सह कार्यालय मंत्री श्री मुकेश ध्रुव कार्यालय प्रभारी श्री त्रिगुण टांक,  कार्यालय सह प्रभारी श्री  अरुण शुक्ला
    जिला आई.टी. सेल संयोजक श्री मनीष गोलछा आईटी सेल सहसंयोजक श्री सूर्यकांत शर्मा एवं सोशल मीडिया संयोजक – श्री ईशान शर्मा सहसंयोजक श्री मुकेश शर्मा ,श्री देवेंद्र यदु
      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि –
    “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस नई कार्यकारिणी की टीम संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को पहुँचाने का कार्य करेगी।”



    प्रदेश नेतृत्व ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम राजनांदगांव जिले में भाजपा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

  • राजनांदगांव में लव जिहाद पर जागरूकता झांकी – सर्व हिंदू समाज का अनोखा प्रयास

    राजनांदगांव में लव जिहाद पर जागरूकता झांकी – सर्व हिंदू समाज का अनोखा प्रयास

    राजनांदगांव। शीतला मंदिर के सामने सर्व हिंदू समाज के द्वारा विशेष झांकी का आयोजन किया गया। इस झांकी में “लव जिहाद” के कथित मामलों को दर्शाया गया है।

    झांकी में दिखाया गया कि किस तरह मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं, और ऐसा न करने पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जाता है।
    आयोजकों का कहना है कि इस झांकी का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क करना है।

    झांकी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इस सामाजिक संदेश को सराहा।

  • डोंगरगढ़ में प्रशासनिक सख्ती! नवरात्र मेला पार्किंग में ओवर रेटिंग पर नोटिस, जुर्माना भी जारी

    डोंगरगढ़/राजनांदगांव:
    नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर राजनांदगांव जिले की धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी धाम में नौ दिवसीय मेले का आयोजन जारी है। देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट समिति लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

    लेकिन इसी बीच कुछ पार्किंग संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी और श्रद्धालुओं से तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं।
    निरीक्षण और कार्रवाई
    इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डोंगरगढ़ एसडीएम आईएएस एम. भार्गव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने नगर पालिका क्षेत्र के कई पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान

    जिन संचालकों द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायत सही पाई गई, उन्हें नोटिस जारी किया गया।

    एक पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट और सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित संचालक को जुर्माना लगाकर शोकॉज नोटिस जारी किया गया।

    प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्किंग संचालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई ने मीडिया को बताया –
    “प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पार्किंग संचालक तय शुल्क से अधिक वसूली कर रहे हैं। इस पर एसडीएम सर और मैंने मौके पर निरीक्षण किया। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। जहां रेट लिस्ट और सीसीटीवी नहीं थे, वहां जुर्माना लगाकर शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।”
    खिरोद भोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, डोंगरगढ़

  • Rajnandgaon: गुड़ाखू लाइन की चोरी का खुलासा, सिनेमा लाइन निवासी निकला आरोपी


    राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी गणेश राजपूत (36 वर्ष) निवासी कृष्णा टॉकिज सिनेमा लाइन, राजनांदगांव से चोरी गए करीब 65 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

    सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता


    प्रार्थिया सपना गोलछा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुड़ाखू लाइन स्थित उसकी दुकान से 1.65 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर और नगदी चोरी हो गए। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपी को दबोचा। आरोपी ने अपने साथी राजेन्द्र राजपूत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • कवर्धा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस; भड़का लोगों का गुस्सा

    कबीरधाम जिले में कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया। महिला थाना क्षेत्र से युवती को तीन युवक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और तकनीकी टीम के मदद से 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। युवती का मुलाहिजा के दौरान जिला अस्पताल में गुस्साई भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध को स्वीकार भी किया। जांच से यह तथ्य भी उजागर हुआ कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जो चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की है। सभी जेल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

    बता दें कि जब मेडिकल परीक्षण के लिए छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया तो बड़ी संख्या में महिला संगठन, समाज के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया था और अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी

    अपराधियों को मिले सख्त सजा

    जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु (22 वर्ष) निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक-9, कवर्धा

    नसीम अहमद उर्फ छोटू (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा

    मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु (21 वर्ष) निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा

    दूसरी ओर देर रात कवर्धा मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने कहा कि अपराध का कोई धर्म या जात नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। समाज इस वारदात की कड़ी निंदा करता है और पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़ा है।आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

    कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह गंभीर अपराध है। पीड़िता की सुरक्षा और न्याय हमारी प्राथमिकता है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कबीरधाम पुलिस आम जनता को आश्वस्त करती है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के प्रति हमारी नीति “जीरो टॉलरेंस” की है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चियों की गरिमा व सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • राजनांदगांव : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, कमला कालेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

    राजनांदगांव । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और परिवारों को सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया जा रहा है और महिलाओं के कल्याण को राष्ट्रीय विकास से सीधे जोड़ती है।

    अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही टीकाकरण एवं पोषण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। इसके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शुरूआती चरण में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करके कम करना है। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीबी मरीजों को मनोसामाजिक सहायता देने की अपील की। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के एमडी मेडिसिन डॉ. प्रकाश खुंटे ने न्यूट्रीशियन एवे पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी।

    इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सुश्री मणीभास्कर गुप्ता,  डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. सौम्या चेलक, डॉ. लकी नेताम, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. साक्षी गजभिए, नलिनी सागरे, स्टाफ नर्स ज्योति यादव, डॉ ओंकार लाल श्रीवास्तव, प्रचार्य, प्रोफेसर सहित बालिकाएं उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

  • राजनांदगांव : स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

    राजनांदगांव । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य विभा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाते हुए एक दिन-एक साथ-एक घण्टा श्रमदान के संकल्प के साथ ग्राम के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई की।

    कार्यक्रम में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियां, सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त गांव, पौधरोपण तथा स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य विभा साहू ने कहा कि राजनांदगांव जिले की सशक्त पहचान बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वच्छता की मिसाल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी से ही ग्राम को स्वच्छ रखा जा सकता है।


    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव जिले को स्वच्छता में अग्रणी जिला बनाने के लिए ग्रामीणों से अपने घर एवं आस-पास नियमित साफ-सफाई की आदत बनाने, समय पर निर्धारित स्वच्छता शुल्क जमा करने तथा गांवों में स्वच्छता नवाचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्वसहायता समूहों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जनपद पंचायत सदस्य सहित जिला पंचायत राजनांदगांव से सोमनाथ साहू, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ. छोटे लाल साहू, यूनिसेफ से बसंत मार्कण्डेय एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : विश्व रेबीज दिवस पर पालतू जानवरों को टीका लगवाने की अपील

  • राजनांदगांव : विश्व रेबीज दिवस पर पालतू जानवरों को टीका लगवाने की अपील

    राजनांदगांव । विश्व रेबीज दिवस पर पशुपालन विभाग द्वारा 28 सितंबर को जानवरों के काटने पर रेबीज से बचने के लिए घर के पालतू कुत्ता, बिल्ली अन्य जानवरों को एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाने की अपील की गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रतिभा भोसले ने बताया कि जानवरों के काटने पर रेबीज से बचने के लिए श्वान को तीन महीने की उम्र में टीका लगवाना चाहिए, फिर बस्टर टीके, उसके बाद हर वर्ष में टीका भी लगवाना चाहिए। इसके लिए जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में समय-समय पर नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेबीज एक ऐसा वायरस है जो आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षण दिखने में काफी समय लग जाता है और देर होने पर यह जानलेवा भी होता है। अगर समय रहते लोग इसके प्रति सचेत हो जाएं तो काफी हद तक बचा जा सकता है।


    प्रभारी जिला पशु चिकित्सालय डॉ. तरूण रामटेके ने बताया कि रेबीज के 97 प्रतिशत मामले संक्रमित कुत्ते के काटने के कारण होता है। संक्रमित कुत्ते के अलावा यह बीमारी बिल्ली, बंदर, नेवला, लोमड़ी, सियार सहित अन्य जंगली जानवरों के काटने या नाखून मारने से भी हो सकता है। रेबीज के लक्षण में बुखार आना, सिरदर्द, मुंह में अत्यधिक लार बनना, व्यावहारिक ज्ञान शून्य होना, मानसिक विक्षिप्तता, हिंसक गतिविधियां, अति उत्तेजक स्वभाव, अजीब तरह की आवाजें निकालना, हाइड्रोफोबिया (पानी से डर लगना), अपने में खोए रहना, शरीर में झनझनाहट होना, अंगों में शिथिलता आना, पैरालाइज हो जाना है।

    उन्होंने कहा कि जानवरों के काटने पर बिना समय गवाए तत्काल काटे गए जगह को साबुन या किसी एंटीसेप्टिक लोशन से अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिये। इसके बाद नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें और बिना देर किए 48 घंटे के भीतर रेबीज की वैक्सीन जरूर लगवाएं। डॉ. तरूण रामटेके ने बताया कि रेबीज का संक्रमण कई दिनों या सालों बाद लक्षण उभर सकता है। अगर गर्दन या सर के पास जानवर काट लेता है, तो उसका संक्रमण जल्दी से फैलता है। रेबीज के प्रारंभिक लक्षणों में आमतौर पीडि़त व्यक्ति को जानवर द्वारा काटे गए जगह पर झुनझुनी होती है। इसके अलावा बुखार, भूख न लगना और सिरदर्द जैसी शिकायत भी शुरू हो जाती है। किसी व्यक्ति को जानवर ने काटा है, तो उसे जल्द से जल्द चिकित्सक से मिलना चाहिए और एंटीरेबीज टीके लगवाने चाहिए।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने पहुंचा 7 राज्यों का प्रतिनिधिमंडल