lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : शासकीय हाई स्कूल में बालिकाओं को किया साइकिल वितरण…

    धमतरी। शासकीय हाई स्कूल तरसीवां में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बालिकाओं की महत्त्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं और उन्होंने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में रंजना साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंए और शिक्षा उनकी सफलता की कुंजी है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं हैए बल्कि यह आपके सपनों तक पहुंचने की राह को आसान बनाने वाला एक कदम है। राज्य सरकार की यह पहल बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। मैं सभी छात्राओं से आग्रह करती हूँ कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं और अपने लक्ष्य की ओर पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। शिक्षा के माध्यम से ही हम सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।


    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार बालिकाओं की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और ऐसे अनेक योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बालिका संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न हो। मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दें। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकोंए अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थीए वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • CG : शिक्षक की लापरवाही के कारण छात्रा की आंख की रोशनी गई…

    कोरबा। कुसमुंडा आदर्श नगर स्थित प्राथमिक शाला चुनचुनी में महिला शिक्षक की लापरवाही के कारण छात्र की एक आंख की रोशनी चली गई। स्कूल में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्र को महिला शिक्षक ने उपचार के लिए अस्पताल नहीं भेजा और दो घंटे तक स्कूल में ही रोके रखा। बीईओ की जांच के बाद संयुक्त संचालक ने महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को तत्काल निलंबित कर दिया। 9 जुलाई को स्कूल में रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं। उस दिन स्कूल प्रधान पाठक आकस्मिक अवकाश पर थे और संस्था का प्रभार महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को दिया गया था। उसी दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें छात्र रेहान ने डंडे से मारपीट करते हुए अवल बंजारे की आंख पर वार किया।

    घायल छात्र ने शिक्षक को घटना की जानकारी दी, लेकिन शिक्षक ने उसे अस्पताल नहीं भेजा और न ही उसके परिजनों को सूचित किया। उल्टे छात्र को दो घंटे तक स्कूल में ही रोका गया। समय पर इलाज न मिलने से छात्र की बांईं आंख की रोशनी चली गई। घटना की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षाधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बीईओं को जांच के निर्देश दिए। जांच में महिला शिक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट को संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गंभीरता को देखते हुए दोषी शिक्षक इंद्राणी पांडेय को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

  • CG : हिंदी पखवाड़े ने उभारी विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा

    कृषि महाविद्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़े पर चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

        रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, एनईपी समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, प्लेसमेंट सेल एवं एन.इ.पी. सारथी  अनुष्का चौरसिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

        कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा “विकसित भारत 2047 के निर्माण में हिंदी की भूमिका” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के 155 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक चेतना का परिचय दिया।
        
        चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति को लेकर सारगर्भित संदेश प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और उसकी भूमिका पर सशक्त तर्क रखते हुए विकसित भारत 2047 के परिकल्पना में इसकी महत्ता को स्पष्ट किया।

        विद्यार्थियों की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी इस आयोजन की प्रमुख विशेषता रही। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय चेतना और संवाद कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को दिनांक 30 सितंबर, 2025 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

  • CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 30 को, नए CS का होगा स्वागत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 3.30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक मंलात्रय अटल नगर रायपुर में आयोजित की गई हैं। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। साथ ही इस बैठक में अमिताभ जैन को विदाई और नए मुख्य सचिव विकाश शील को वेलकम किया जाएगा।

  • CG : पुलिसकर्मियों ने लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार…

    बलौदाबाजार। पुलिसकर्मियों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान और परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस के जवानों ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया.

    जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में उस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया, तब सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने स्वयं आगे बढ़कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. दोनों जवानों ने 27 सितंबर को सम्मानपूर्वक कफन-दफन की सभी विधियां पूरी कीं. पुलिसकर्मियों की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है.

  • CG : कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला

    भोरमदेव शक्कर कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी देगा सदस्यता

     रायपुर, मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों द्वारा लंबे समय से गैर-अंशधारी किसानों को सदस्य बनाने की मांग की जा रही थी। इसलिए पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने गन्ना दिया है, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आने वाले पेराई सीजन में सर्वे के अनुसार जो भी गन्ना किसान कारखाने की आवश्यकता अनुसार गन्ना आपूर्ति करेंगे, उन्हें भी अगले वर्ष सदस्यता दी जाएगी।
        
        कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता देने जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा ने आगामी पेराई सीज़न 2025-26 में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी आने वाले साल में सदस्यता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार गन्ना देने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता प्रदान की जाएगी। इससे सभी गन्ना किसानों को बराबरी का दर्जा मिलेगा और कारखाने की गन्ना आपूर्ति स्थिर व सुनिश्चित होगी।

             यह कदम किसानों के हित में है और इससे क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। भोरमदेव शक्कर कारखाना 03 अप्रैल 2001 को पंजीकृत हुआ था और वर्तमान में इसकी क्षमता 3500 मैट्रिक टन प्रतिदिन है। स्थापना के समय न्यूनतम 2000 रुपए शेयर राशि और 100 रुपए प्रवेश शुल्क तय किया गया था। वर्तमान में इसमें 23,476 अंशधारी सदस्य हैं, जिनमें से हर साल लगभग 12,500 -13,000 किसान ही गन्ना आपूर्ति करते हैं। कारखाने के पेराई लक्ष्य को पूरा करने के लिए साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गन्ने की आवश्यकता होती है, लेकिन पिछले वर्ष पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने से कारखाना समय से पहले बंद करना पड़ा।

              प्रबंध संचालक मंडल ने किसानों की इस मांग को मानते हुए निर्णय लिया है कि अब भविष्य में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी कारखाने की सदस्यता दी जाएगी। कारखाना प्रबंधन का कहना है कि इस निर्णय से न केवल गन्ना आपूर्ति स्थिर होगी बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत होगा। किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे गन्ना उत्पादकों के लिए नया अध्याय बताया है।

  • CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

    जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम कोलावल निवासी कुमारी खिरमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सुदर्शन और ग्राम गारेंगा निवासी सावित्री नागे की मृत्यु सांप काटने से माता नीरा नागे प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

  • Rajnandgaon : महतारी एक्सप्रेस वाहन से डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया…

    राजनांदगांव। छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महतारी एक्सप्रेस वाहन से पुलिस ने चालक को रंगे हाथ महाराष्ट्र निर्मित डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बम्हनी इलाके में घेराबंदी कर ड्राईवर को शराब समेत धरदबोचा। इधर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सरकारी वाहन में शराब तस्करी के मामले को लेकर कार्रवाई के लिए धरना दिया। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए धरने पर बैठ गई। उनका आरोप है कि सरकारी वाहन में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की सांठगांठ से तस्करी का खेल किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जय अम्बे नामक गैर सामुदायिक संगठन (एनजीओ) महतारी एक्सप्रेस का संचालन कर रही है। एक्सप्रेस को कल्लूटोला के रहने वाले इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू बतौर चालक सम्हाल रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने प्रसूति के लिए कॉल आने का हवाला देकर शराब लाने के लिए महाराष्ट्र बार्डर गया। वहां से वह शराब लेकर जैसे ही बम्हनी क्षेत्र में पहुंचा, पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    बताया जा रहा है कि बरामद 16 पेटी शराब की कीमत 53 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब को खपाने के लिए चालक ने महतारी एक्सप्रेस का दुरूपयोग किया। उधर खबर के बाद पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि इस मामले की जानकारी सामने आई है। बीएमओ के जरिये पुलिस से कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है। वहीं एनजीओ और राज्य सरकार को घटना की जानकारी से अवगत कराया गया है।

  • CG : कोल लेवी घोटाला: ED ने राज्य सरकार को लिखा पत्र, 10 IAS-IPS पर कार्रवाई की सिफारिश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 10 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है। यह पत्र मुख्य सचिव और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को भेजा गया है।

    ईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जुलाई 2020 को तत्कालीन खनिज निदेशक और निलंबित IAS समीर विश्नोई ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत ऑनलाइन कोल परमिट सिस्टम को ऑफलाइन कर दिया गया। इसके बाद अवैध लेवी वसूली का सिलसिला शुरू हुआ।

    इस घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को मुख्य आरोपी माना गया है। उनके साथ निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया और आईएएस अनिल टुटेजा के नाम भी सामने आ चुके हैं।

    गौरतलब है कि EOW द्वारा दर्ज FIR के बाद जनवरी 2024 में इन सभी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वर्तमान में कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं और प्रदेश से बाहर रह रहे हैं।

    ईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि परमिट व्यवस्था का दुरुपयोग कर एक संगठित साजिश के तहत कारोबारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई। हालांकि पत्र में जिन वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों का जिक्र है, उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

  • CG: अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 01 अक्टूबर तक

    उतर बस्तर कांकेर , भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में शारीरिक दक्षता की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के आवेदक जिन्हांने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है, वे 01 अक्टूबर तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, ताकि निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क कर अथवा मोबाईल नंबर +91-9425516268, +91-6265087948, +91-9407761305, +91-7587183056 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  

  • CG : प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

    कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील

    उतर बस्तर कांकेर, नवरात्रि पर्व उपरांत मॉ दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक तथा अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे उपस्थित थे।
    जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर आहूत बैठक में मूर्ति विसर्जन के स्थल चयन एवं रूट चार्ट की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने सभी आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार किए जाने के बारे जानकारी दी। बैठक में एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों की तैनाती चिन्हांकित चौक-चौराहों पर की जाएगी तथा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन पार्किंग का निर्धारण प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत विभाग, परिवहन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के परस्पर सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


    बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने सुझाव देते हुए नगर की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन और दशहरा उत्सव आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। शहर के विभिन्न मार्गों में बारिश के दौरान बन चुके गड्ढों की फिलिंग कराने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए दुर्गोत्सव समितियों को निर्धारित प्रारूप में अनुमति लेने की बात कही तथा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बताया गया कि रावण पुतला दहन कांकेर शहर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान और मेलाभाठा में किया जाएगा। पुतला दहन निर्धारित समयानुसार सम्पन्न कराने की समझाइश आयोजकों को दी गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न आयोजन समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।

  • CG : राज्यपाल डेका से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर चॉवला ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर त्रिलोचन चॉवला ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के प्रमुख कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। राज्यपाल डेका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

      भेंट के दौरान चॉवला ने छत्तीसगढ़ में संस्थान द्वारा संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश मंत नशामुक्ति अभियान के लिए संस्थान की कार्ययोजना से भी अवगत कराया।

  • CG : श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए चिन्हित 10 पंचायतों में 6 अक्टूबर से लगेगा मोबाइल शिविर

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, श्रमिकों के कल्याण एवं विकास के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए 6 से 31 अक्टूबर की अवधि में जिले के चिन्हित 10 ग्राम पंचायतों में मोबाइल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगेगा। श्रमिक पंजीयन-नवीनीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड एवं प्रथम दो बच्चों का आधार कार्ड की मूल प्रति एवं मोबाइल ओटीपी के साथ हितग्राही को शिविर में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुकतीपानी में 6 अक्टूबर को, आमाडांड़ में 8 अक्टूबर को, बगड़ी में 9 अक्टूबर को, देवरगांव में 13 अक्टूबर को, बचरवार में 14 अक्टूबर को, भदौरा में 15 अक्टूबर को, भर्रीडांड़ में 16 अक्टूबर को, धनौली में 17 अक्टूबर को, तरईगांव में 30 अक्टूबर को और भस्कुरा में 31 अक्टूबर को मोबाइल शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

  • CG : लगातार वर्षा से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, महानदी किनारे रहने वाले ग्रामों को सतर्क रहने की अपील

    महासमुंद, रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलभराव स्तर लगातार वर्षा के कारण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे की स्थिति में बांध का जलभराव 94.82 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 17,356 क्यूसेक पानी की आवक रही। इस दौरान सिंचाई हेतु 3,700 क्यूसेक एवं महानदी नदी में 4,026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

     ज्ञात है कि शनिवार सुबह 11 बजे तक बांध का जलभराव 94 प्रतिशत हो चुका था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा के चलते लगभग 15,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए पानी की आवक 25,000 क्यूसेक तक पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जलस्तर नियंत्रित करने हेतु बांध से प्रति घंटे लगभग 4,000 क्यूसेक पानी महानदी नदी में छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की गई थी।

    महासमुंद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने जानकारी दी कि महानदी नदी के किनारे बसे ग्रामवासियों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही, उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की अपील की है।

  • CG : सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए लाल कार्पेट तैयार : गृहमंत्री विजय शर्मा…

    रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी किए गए पत्र को भ्रामक बताया. उन्होंने कहा जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो स्वागत है. लेकिन कोई सीजफायर नहीं होगा।

    इसी को लेकर नक्सलियों के साथ युद्ध विराम पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पूर्व निर्धारित योजना है. युद्ध विराम की कोई बात नहीं है।

    जितने भी नक्सलियों ने पत्र लिखा है, जिनका भाव ऐसा है कि बस्तर में वर्तमान में खून खराबा बंद होना चाहिए. अगर किसी के मन में यह भाव है. उनके पास समय कम है।

    रायपुर से नक्सलियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले दो सालों में जब से वहां पर काम शुरू हुआ था. उन्होंने नए बेस बनाने की तैयारी की थी।

    स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) बहुत अच्छा काम कर रही है। रायपुर और कोरबा समेत अन्य शहरों में ऐसा नेटवर्क मिला है. जांच एजेंसी इसकी भी पूरी प्रोफाइलिंग करके नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम कर रही हैं।

  • CG : जांजगीर-चांपा की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 4.5 करोड़ स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए चार करोड़ 5 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत इन योजनाओं में विकासखण्ड बलोदा के अंतर्गत जर्वेे जलाशय के कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख 94 हजार रूपए तथा ठड़गाबहरा जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 69 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के कार्य पूरा कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • CG : ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए डेस्कटाॅप पब्लिशिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

    महासमुन्द, बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए कम्प्यूटर में डेस्कटाॅप पब्लिशिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 45 दिनों का रहेगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन करा सकते है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड को 2-2 छायाप्रति, अंकसूची न्यूनतम 12 वीं उत्तीर्ण एक छायाप्रति एवं पासपोट साईज की 5 फोटो शामिल है।

    प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी द्वारा बड़ौदा आरसेटी बरोण्डा बाजार में उपस्थित होकर या कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर +91-83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नम्बर +91-91310-65767 पर सम्पर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है। सम्पर्क करने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है।  

  • CG : झोला छाप डॉ. ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को लगाया इंजेक्शन, बुजुर्ग की मौत…

    जगदलपुर। कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार के इलाज से एक अधेड़ की मौत हो गई 60 वर्षीय बाला राम बंजारे मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास गए थे, जहां इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई परिजनों ने आक्रोश जताते हुए थाने में हंगामा किया आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसने कैमरे पर माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की थी अब देखना होगा कि इस बार सख्त कदम उठाए जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में जाता है

  • CG : जांजगीर-चांपा की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 4.5 करोड़ स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए चार करोड़ 5 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत इन योजनाओं में विकासखण्ड बलोदा के अंतर्गत जर्वेे जलाशय के कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख 94 हजार रूपए तथा ठड़गाबहरा जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 69 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के कार्य पूरा कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • CG : मिलाराबाद के किसान अंतर्यामी ऑर्गेनिक खेती अपनाकर समाज में मिसाल पेश की

    हम गाय को नहीं, बल्कि गाय हमें पालती है: किसान अंतर्यामी प्रधान 

    रायपुर,

     विशेष लेख :मिलाराबाद के किसान अंतर्यामी ऑर्गेनिक खेती अपनाकर समाज में मिसाल पेश की

    महासमुंद जिले के विकासखंड बसना के ग्राम मिलाराबाद के किसान शिक्षित किसान अंतर्यामी प्रधान और उनके पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रधान ने पूरी तरह ऑर्गेनिक खेती अपनाकर समाज के लिए मिसाल पेश की है। अंतर्यामी प्रधान बी.एससी. तक और लक्ष्मी नारायण प्रधान बैचलर इन फिजियोथेरेपी तथा बीजेएमसी की पढ़ाई की है। वे लगभग 29 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक खेती करते हुए इन्होंने यह साबित किया है कि कम लागत और स्वस्थ तरीके से भी किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। 

    गौरतलब है कि रासायनिक खेती के इस दौर में जहां किसान अधिक उपज की लालच में भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल रहे हैं। वहीं प्रधान परिवार ने तकरीबन सत्तर के दशक से रासायनिक खाद और जहरीली दवाइयों का उपयोग बंद कर ऑर्गेनिक खेती का आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। कम लागत, स्वस्थ उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त धान की किस्में उगाकर इन्होंने यह साबित किया है कि ऑर्गेनिक खेती ही भविष्य की सच्ची जरूरत है। आज इनके पास 29 एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक खेती चल रही है, जिनमें से 15 एकड़ का एपीईडीए (APEDA) से रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

    विविध फसलें और खास किस्म का धान
    किसान अंतर्यामी प्रधान ने बताया कि उनके खेती में कई उन्नत किस्म की फसलें लगाई गई हैं जिनमें धान में जवाफुल, कलानमक नरेंद्र 01, शाही नमक, कालीमुच, चिनौर कालाजीरा, गंगा बालू, दुबराज और सुपर फाइन जैसे उन्नत किस्म के धान का उत्पादन कर रहें है। इससे अच्छी आमदनी मिल रही है। वहीं यह उत्पाद स्वास्थ्य वर्धक भी है। सुपरफाइन किस्म की धान का कीमत लगभग 75 रूपए से शुरू है। काला नमक नरेंद्र कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला चावल होने के कारण इसका कीमत 250 रूपए किलो के लगभग है। अवाम धान बीज 350 रूपए किलो तक बिकता है। उन्होंने बताया कि वे धान फसलों के साथ-साथ अपने खेतों में शरबती गेहूं C-306 किस्म के और अरहर का भी फसल लेते हैै।इसके साथ ही कोयंबतूर 86032 किस्म के गन्ना का फसल लेते है जो गुड़ बनाने में काफी अच्छा है। इसकी कीमत 120 रूपए किलो तक है। वे अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन मौसम में मूंगफली का फसल लेते है। चार एकड़ में टॉप-10 वैरायटी के आम का पेड़ लगाया हुआ है। जिससे प्रतिवर्ष  25-30 क्विंटल आम का उत्पादन होता है। नारियल  के 160 पौधे लगाए है,  जिनमें फल आना शुरू हो रहा है।

    जैविक खेती का आधार – गाय
    जैविक खेती कर रहे किसान प्रधान परिवार ने बताया कि उनके पास 60 देसी नस्ल की गायें हैं, जिनमें गिर नस्ल प्रमुख है। इनके गोबर और गोमूत्र से ही खाद, बीजामृत, जीवामृत और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैविक दवा बनाई जाती है। किसान अंतर्यामी प्रधान का कहना है – “हम गाय को नहीं पालते, बल्कि गाय हमें और हमारे पूरे परिवार को पालती है।”

    प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में नीम, सीताफल, करंज, भेरू, बेल और (अरंडी) के पत्ते है ब्रह्मास्त्र
    अंतर्यामी प्रधान ने बताया कि प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में नीम, सीताफल, करंज, भेरू, बेल और आक (अरंडी) के पत्ते ब्रम्हास्त्र के रूप में काम करते है। इन पेड़ों के पत्तों की पेस्ट बनाकर गोमूत्र के साथ मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है। इसे फसलों पर छिड़कने से कीट और रोगों से बचाव होता है। किसान अंतर्यामी ने बताया कि इसके अलावा गाय के गोबर से गैस संयंत्र से रसोई की जरूरत पूरी होती है। उन्हें राज्य शासन सहित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के अंतर्गत बीज और तकनीकी मदद मिलती है।