lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : सड्डू में अज्ञात लाश मिली, तालाब से पुलिस ने निकाला…

    रायपुर । राजधानी के सड्डू इलाके के शीतला तालाब में मंगलवार सुबह एक लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है

    जहां आज सुबह एक लाश मिली है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

  • CG : संविदा कर्मचारी को भी मिलता था महतारी वंदन योजना का लाभ…

    बालोद। महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। संविदा महिला कर्मचारी पर पिछले 19 महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

    दरअसल महिला बाल विकास विभाग बालोद के जिला कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी लक्ष्मी साहू पति राजेन्द्र साहू विभाग में तृतीय वर्ग की संविदा कर्मचारी है और बालोद के वार्ड 18 में निवास करती है और पिछले 19 महीने से सरकार को महतारी वंदन का पैसा ले सरकारी खजाने में चुना लगा रही है। विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ रहने के बाद भी जिला अधिकारी पूरे मामले से बेखबर है। अब पूरे मामले में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी समीर पांडे का कहना है कि यह मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया हैए जिस पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाने वाले कर्मचारी पर विभाग किस तरीके से एक्शन लेता है।

  • CG : ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित

    देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद

    कोण्डागांव, कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 एवं उसके अधीन बनाये गये नियमों के तहत् छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 एवं आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार 02 अक्टूबर 2025 को ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित  किया गया है।

    जिसके अंतर्गत 02 अक्टूबर ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर जिले के अंतर्गत समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1 (घघ), विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान एफएल 1 (घघ-कंपोजिट), देशी/विदेशी मदिरा अहाता तथा एफएल 7 सैनिक केन्टीन फुटकर पूर्णतः बंद रखा जायेगा तथा अवैध शराब बिक्री, धारण, परिवहन आदि पर समुचित नियंत्रण रखा जायेगा।  

  • CG : मोहगांव हाई स्कूल में अंग्रेजी, गणित एवं कला विषय के शिक्षकों की पदस्थापना

    स्कूल में लौटी शिक्षा की रौनक, बढी शिक्षा की गुणवत्ता

    रायपुर, विद्यालय में एक शिक्षकीय विद्यालय या शिक्षकों की नियुक्ति न होने के कारण प्रारंभ से ही यह संस्था शिक्षकविहीन स्थिति में संचालित हो रही थी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अभिभावकों की चिंता और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में बाधा को लेकर ग्रामीणजनों में निराशा व्याप्त थी। शिक्षा विभाग द्वारा इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत्  विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों को पदस्थ किए गए हैं, जिससे स्कूल में शिक्षा की रौनक बढी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
          महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोहगांव की स्थापना वर्ष 2022 में विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। किंतु युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत् तीन व्याख्याता अंग्रेजी, गणित एवं कला विषय के लिए इस विद्यालय में पदस्थ किए गए हैं। इन विषयों की अत्यधिक आवश्यकता थी क्योंकि ये विद्यार्थी के समग्र बौद्धिक और रचनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री देवेंद्र चंद्राकर, शैलेन्द्र ठाकुर, रामसिंह नाग व विज्ञान सहायक भूपेंद्र जसपाल शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ पुनः गति पकड़ने लगी हैं। अब नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हो रही हैं और विद्यार्थी पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ अध्ययन में भाग ले रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
        विद्यालय में व्याख्याताओं की पदस्थापना से न केवल बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हुई है, बल्कि ग्राम मोहगांव सहित आस-पास के क्षेत्रों के पालकों एवं ग्रामीणजनों में भी प्रसन्नता की लहर है। बच्चों के भविष्य को लेकर अब उनमें आश्वस्ति का भाव है। ग्राम के नागरिकों ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि इसी तरह अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी विद्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
        क्षेत्र के जनपद सदस्य भूपेंद्र मोंटू दीवान, सरपंच नरेन्द्र दीवान व एसएमसी अध्यक्ष डॉ. चेतन साहू ने प्रसनता व्यक्त करते कहा कि शिक्षा विभाग की यह पहल शिक्षा सबके लिए के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी बच्चे को केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

  • कब है दुर्गा अष्टमी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत पारण के बारे में…

    पंडित यशवर्धन पुरोहित

    शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा, हवन और कन्या पूजन के साथ की जाती है। इस दिन शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा और आशीर्वाद के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

    शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है और इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। इसी दिन हवन और कन्या पूजन का भी आयोजन किया जाता है। इसलिए शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

    इस साल शारदीय नवरात्रि सामान्य रूप से 9 दिन की बजाय 10 दिन की हैं। नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हुई और 1 अक्टूबर को समाप्त होंगी। इस वजह से भक्तों में यह भ्रम उत्पन्न हुआ है कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि वास्तव में कब है। आइए जानते हैं कि इस बार दुर्गा अष्टमी पूजा की सही तारीख क्या है और किस दिन इसे शुभ माना गया है।

    अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 29 सितंबर, सोमवार को शाम 4:31 बजे शुरू होगी और 30 सितंबर, मंगलवार को शाम 6:06 बजे समाप्त होगी

    दुर्गा अष्टमी 2025 की तिथि और महत्व
    दृक पंचांग के अनुसार इस साल अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि 29 सितंबर, सोमवार को शाम 4:31 बजे शुरू होगी और 30 सितंबर, मंगलवार को शाम 6:06 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के हिसाब से दुर्गा अष्टमी पूजा 30 सितंबर को की जाएगी। इसी दिन कन्या पूजन भी संपन्न होगा, क्योंकि अष्टमी के दिन श्रद्धालु कम से कम 9 कन्याओं को आमंत्रित करके उन्हें खीर, हलवा, पूरी खिलाते हैं, पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और भेंट देते हैं। इस बार कन्या पूजन 30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्टूबर को महानवमी पर किया जाएगा।

    दुर्गा अष्टमी पूजा और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त
    ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे (स्नान और ध्यान के लिए उत्तम)
    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे
    कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त: प्रातः 10:40 से 12:10 बजे
    मां महागौरी का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित करें।

    महाअष्टमी पूजा विधि
    प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
    पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
    मां महागौरी का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पूजा स्थल पर स्थापित करें।
    माता को लाल चंदन, अक्षत, लाल फूल और लाल चुनरी अर्पित करें।
    भोग स्वरूप फल, खीर और मिठाइयां चढ़ाएं।
    दीपक और धूपबत्ती जलाकर दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
    हवन करें और पान के पत्ते पर कपूर रखकर आरती करें।
    पूजा के अंत में यदि कोई कमी रह गई हो तो माता से क्षमा याचना करें।

    जो लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी को करते हैं, वे हवन और कन्या पूजन के बाद शाम को मां दुर्गा की आरती करके उपवास समाप्त कर सकते हैं।

    नवरात्रि व्रत पारण
    जो परिवार अष्टमी पर कुल देवी या कुल देवता की पूजा करते हैं, वे पूजा के बाद व्रत खोल सकते हैं। वहीं जो लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी को करते हैं, वे हवन और कन्या पूजन के बाद शाम को मां दुर्गा की आरती करके उपवास समाप्त कर सकते हैं। आमतौर पर नवमी और विजयदशमी के दिन व्रत का पारण करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

  • CG : ‘विकसित भारत के निर्माण में हिंदी की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 30 सितंबर को

      रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के सौजन्य में कृषि विश्वविद्यालय के सेमीनार हॉल में 30 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे से  ‘’विकसित भारत के निर्माण में हिंदी की भूमिका’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल हैं।

    छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व प्राध्यापक भाषा विज्ञान एवं वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज विद्वान प्रवक्ता होंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ आरती गुहे तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के आयोजन सचिव एवं प्रभारी संजय नैय्यर हैं।

  • चेहरे पर निखार पाने ट्राई करें ये घरेलू उपाय…

    आज हम आपको चावले के दो ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे आपकी स्किन पर प्राकृतिक रूप से निखार आएगा।

    चावल का फैसपैक

    एक बोल में दो टी-स्पून चावल का आटा लें और इसमें चार चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें एक टी-स्पून पिघला हुआ घी मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और पैक को डाउन स्ट्रोक के साथ चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट पर इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस पैक से स्किन की ड्राईनेस की समस्या दूर हो जाएगी और स्किन का निखार बढ़ जाएगा।

    टेनिंग दूर करेगा टमाटर

    एक टमाटर को कद्दूकस कर लें और उसके जूस को छान लें। इस रस में एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। यह मिक्स थोड़ा गाढ़ा बनेगा। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरा साफ दिखने लगेगा। फेस धोने के बाद चाहे, तो चावल का पानी बतौर टोनर लगा सकते हैं, जो रंगत को और निखारेगा।

  • CG : मुक्ता और कर्रापाली जलाशय के कार्यों के लिए 6.74 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ति जिले के दो जलाशयों के कार्यों के लिए 6 करोड़ 74 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-मालखरौदा के अंतर्गत मुक्ता जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से 150 हेक्टेयर में खरीफ और 75 हेक्टेयर रबी कुल 225 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में हो रही कमी की पूर्ति की जा सकेगी।
    विकासखण्ड मालखरौदा के अंतर्गत कर्रापाली जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 3 करोड़ 36 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से 253 हेक्टेयर खरीफ एवं 150 हेक्टेयर रबी, कुल 403 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। सिंचाई योजनाओं के कार्य कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • CG : शासकीय हाई स्कूल में बालिकाओं को किया साइकिल वितरण…

    धमतरी। शासकीय हाई स्कूल तरसीवां में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बालिकाओं की महत्त्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं और उन्होंने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में रंजना साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंए और शिक्षा उनकी सफलता की कुंजी है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं हैए बल्कि यह आपके सपनों तक पहुंचने की राह को आसान बनाने वाला एक कदम है। राज्य सरकार की यह पहल बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। मैं सभी छात्राओं से आग्रह करती हूँ कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं और अपने लक्ष्य की ओर पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। शिक्षा के माध्यम से ही हम सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।


    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार बालिकाओं की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और ऐसे अनेक योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बालिका संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न हो। मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दें। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकोंए अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थीए वहीं विद्यालय प्रशासन ने भी सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • CG : शिक्षक की लापरवाही के कारण छात्रा की आंख की रोशनी गई…

    कोरबा। कुसमुंडा आदर्श नगर स्थित प्राथमिक शाला चुनचुनी में महिला शिक्षक की लापरवाही के कारण छात्र की एक आंख की रोशनी चली गई। स्कूल में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्र को महिला शिक्षक ने उपचार के लिए अस्पताल नहीं भेजा और दो घंटे तक स्कूल में ही रोके रखा। बीईओ की जांच के बाद संयुक्त संचालक ने महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को तत्काल निलंबित कर दिया। 9 जुलाई को स्कूल में रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं। उस दिन स्कूल प्रधान पाठक आकस्मिक अवकाश पर थे और संस्था का प्रभार महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को दिया गया था। उसी दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें छात्र रेहान ने डंडे से मारपीट करते हुए अवल बंजारे की आंख पर वार किया।

    घायल छात्र ने शिक्षक को घटना की जानकारी दी, लेकिन शिक्षक ने उसे अस्पताल नहीं भेजा और न ही उसके परिजनों को सूचित किया। उल्टे छात्र को दो घंटे तक स्कूल में ही रोका गया। समय पर इलाज न मिलने से छात्र की बांईं आंख की रोशनी चली गई। घटना की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षाधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बीईओं को जांच के निर्देश दिए। जांच में महिला शिक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट को संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गंभीरता को देखते हुए दोषी शिक्षक इंद्राणी पांडेय को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

  • CG : हिंदी पखवाड़े ने उभारी विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा

    कृषि महाविद्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़े पर चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

        रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, एनईपी समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, प्लेसमेंट सेल एवं एन.इ.पी. सारथी  अनुष्का चौरसिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

        कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा “विकसित भारत 2047 के निर्माण में हिंदी की भूमिका” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के 155 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक चेतना का परिचय दिया।
        
        चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति को लेकर सारगर्भित संदेश प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और उसकी भूमिका पर सशक्त तर्क रखते हुए विकसित भारत 2047 के परिकल्पना में इसकी महत्ता को स्पष्ट किया।

        विद्यार्थियों की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी इस आयोजन की प्रमुख विशेषता रही। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय चेतना और संवाद कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को दिनांक 30 सितंबर, 2025 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

  • CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 30 को, नए CS का होगा स्वागत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में दोपहर 3.30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक मंलात्रय अटल नगर रायपुर में आयोजित की गई हैं। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। साथ ही इस बैठक में अमिताभ जैन को विदाई और नए मुख्य सचिव विकाश शील को वेलकम किया जाएगा।

  • CG : पुलिसकर्मियों ने लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार…

    बलौदाबाजार। पुलिसकर्मियों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान और परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस के जवानों ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया.

    जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में उस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया, तब सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने स्वयं आगे बढ़कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. दोनों जवानों ने 27 सितंबर को सम्मानपूर्वक कफन-दफन की सभी विधियां पूरी कीं. पुलिसकर्मियों की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है.

  • CG : कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला

    भोरमदेव शक्कर कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी देगा सदस्यता

     रायपुर, मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों द्वारा लंबे समय से गैर-अंशधारी किसानों को सदस्य बनाने की मांग की जा रही थी। इसलिए पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने गन्ना दिया है, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आने वाले पेराई सीजन में सर्वे के अनुसार जो भी गन्ना किसान कारखाने की आवश्यकता अनुसार गन्ना आपूर्ति करेंगे, उन्हें भी अगले वर्ष सदस्यता दी जाएगी।
        
        कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता देने जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा ने आगामी पेराई सीज़न 2025-26 में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी आने वाले साल में सदस्यता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार गन्ना देने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी सदस्यता प्रदान की जाएगी। इससे सभी गन्ना किसानों को बराबरी का दर्जा मिलेगा और कारखाने की गन्ना आपूर्ति स्थिर व सुनिश्चित होगी।

             यह कदम किसानों के हित में है और इससे क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। भोरमदेव शक्कर कारखाना 03 अप्रैल 2001 को पंजीकृत हुआ था और वर्तमान में इसकी क्षमता 3500 मैट्रिक टन प्रतिदिन है। स्थापना के समय न्यूनतम 2000 रुपए शेयर राशि और 100 रुपए प्रवेश शुल्क तय किया गया था। वर्तमान में इसमें 23,476 अंशधारी सदस्य हैं, जिनमें से हर साल लगभग 12,500 -13,000 किसान ही गन्ना आपूर्ति करते हैं। कारखाने के पेराई लक्ष्य को पूरा करने के लिए साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गन्ने की आवश्यकता होती है, लेकिन पिछले वर्ष पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने से कारखाना समय से पहले बंद करना पड़ा।

              प्रबंध संचालक मंडल ने किसानों की इस मांग को मानते हुए निर्णय लिया है कि अब भविष्य में गन्ना आपूर्ति करने वाले गैर-अंशधारी किसानों को भी कारखाने की सदस्यता दी जाएगी। कारखाना प्रबंधन का कहना है कि इस निर्णय से न केवल गन्ना आपूर्ति स्थिर होगी बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत होगा। किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे गन्ना उत्पादकों के लिए नया अध्याय बताया है।

  • CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

    जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम कोलावल निवासी कुमारी खिरमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सुदर्शन और ग्राम गारेंगा निवासी सावित्री नागे की मृत्यु सांप काटने से माता नीरा नागे प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

  • Rajnandgaon : महतारी एक्सप्रेस वाहन से डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया…

    राजनांदगांव। छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महतारी एक्सप्रेस वाहन से पुलिस ने चालक को रंगे हाथ महाराष्ट्र निर्मित डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बम्हनी इलाके में घेराबंदी कर ड्राईवर को शराब समेत धरदबोचा। इधर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सरकारी वाहन में शराब तस्करी के मामले को लेकर कार्रवाई के लिए धरना दिया। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए धरने पर बैठ गई। उनका आरोप है कि सरकारी वाहन में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की सांठगांठ से तस्करी का खेल किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जय अम्बे नामक गैर सामुदायिक संगठन (एनजीओ) महतारी एक्सप्रेस का संचालन कर रही है। एक्सप्रेस को कल्लूटोला के रहने वाले इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू बतौर चालक सम्हाल रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने प्रसूति के लिए कॉल आने का हवाला देकर शराब लाने के लिए महाराष्ट्र बार्डर गया। वहां से वह शराब लेकर जैसे ही बम्हनी क्षेत्र में पहुंचा, पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    बताया जा रहा है कि बरामद 16 पेटी शराब की कीमत 53 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब को खपाने के लिए चालक ने महतारी एक्सप्रेस का दुरूपयोग किया। उधर खबर के बाद पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि इस मामले की जानकारी सामने आई है। बीएमओ के जरिये पुलिस से कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है। वहीं एनजीओ और राज्य सरकार को घटना की जानकारी से अवगत कराया गया है।

  • CG : कोल लेवी घोटाला: ED ने राज्य सरकार को लिखा पत्र, 10 IAS-IPS पर कार्रवाई की सिफारिश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 10 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है। यह पत्र मुख्य सचिव और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को भेजा गया है।

    ईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जुलाई 2020 को तत्कालीन खनिज निदेशक और निलंबित IAS समीर विश्नोई ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत ऑनलाइन कोल परमिट सिस्टम को ऑफलाइन कर दिया गया। इसके बाद अवैध लेवी वसूली का सिलसिला शुरू हुआ।

    इस घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को मुख्य आरोपी माना गया है। उनके साथ निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया और आईएएस अनिल टुटेजा के नाम भी सामने आ चुके हैं।

    गौरतलब है कि EOW द्वारा दर्ज FIR के बाद जनवरी 2024 में इन सभी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वर्तमान में कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं और प्रदेश से बाहर रह रहे हैं।

    ईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि परमिट व्यवस्था का दुरुपयोग कर एक संगठित साजिश के तहत कारोबारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई। हालांकि पत्र में जिन वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों का जिक्र है, उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

  • CG: अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 01 अक्टूबर तक

    उतर बस्तर कांकेर , भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में शारीरिक दक्षता की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के आवेदक जिन्हांने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है, वे 01 अक्टूबर तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, ताकि निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क कर अथवा मोबाईल नंबर +91-9425516268, +91-6265087948, +91-9407761305, +91-7587183056 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  

  • CG : प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

    कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील

    उतर बस्तर कांकेर, नवरात्रि पर्व उपरांत मॉ दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक तथा अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे उपस्थित थे।
    जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर आहूत बैठक में मूर्ति विसर्जन के स्थल चयन एवं रूट चार्ट की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने सभी आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार किए जाने के बारे जानकारी दी। बैठक में एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों की तैनाती चिन्हांकित चौक-चौराहों पर की जाएगी तथा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन पार्किंग का निर्धारण प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत विभाग, परिवहन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के परस्पर सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


    बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने सुझाव देते हुए नगर की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन और दशहरा उत्सव आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। शहर के विभिन्न मार्गों में बारिश के दौरान बन चुके गड्ढों की फिलिंग कराने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए दुर्गोत्सव समितियों को निर्धारित प्रारूप में अनुमति लेने की बात कही तथा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बताया गया कि रावण पुतला दहन कांकेर शहर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान और मेलाभाठा में किया जाएगा। पुतला दहन निर्धारित समयानुसार सम्पन्न कराने की समझाइश आयोजकों को दी गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न आयोजन समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।

  • CG : राज्यपाल डेका से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर चॉवला ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर त्रिलोचन चॉवला ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के प्रमुख कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। राज्यपाल डेका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

      भेंट के दौरान चॉवला ने छत्तीसगढ़ में संस्थान द्वारा संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश मंत नशामुक्ति अभियान के लिए संस्थान की कार्ययोजना से भी अवगत कराया।