lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : पति ने कर दी पत्नी चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

    दुर्ग । जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे खोपली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया गया है।

    पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    मामला 26 सितंबर 2025 का है। पीड़िता श्वेता टंडन (23 वर्ष) निवासी हथखोज पारा, उतई ने शासकीय अस्पताल उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), पिता अमलेश झा, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली, पिछले कुछ माह से ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में सनी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    मां और दादी भी घायल

    पीड़िता ने बताया कि जब उसकी मां और दादी बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

    पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

    हमले की रिपोर्ट मिलते ही उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और खोपली रोड पर आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मौके से वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।

    आरोपी पर दर्ज धाराएं

    आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 391/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उतई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा समेत थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है या नहीं।

  • CG : अमित शाह के दौरे को लेकर बस्तर में फोर्स अलर्ट पर…

    बस्तर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारी शुरू कर दी है। अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। साथ ही वे लाल बाग मैदान में भी आम सभा को संबोधित करेंगे।

    दरअसल, बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दशहरा में शामिल होने न्योता दिया था। शाह ने इस पर्व में आने की हामी भरी थी। अब प्रशासन भी तैयारियों में जुट चुका है। हालांकि, बस्तर में शाह का और कौन-कौन सा कार्यक्रम होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है।

    लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और सरेंडर्ड नक्सलियों से मिल सकते हैं। अंदरूनी इलाके के कुछ ग्रामीणों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के CM समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी बस्तर दशहरा में शामिल हो सकते हैं।

    अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूम-धाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।

  • CG : सफलता की इबारत: नवाचार और तकनीक से दोगुनी हुई किसान की आय

    झगरपुर के किसान खगेश्वर प्रधान ने बैगन की उन्नत खेती से कमाया 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ

    कृषकों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

    रायपुर, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर के प्रगतिशील किसान खगेश्वर प्रधान ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि पारंपरिक पद्धतियों के साथ नवाचार और वैज्ञानिक तकनीक को जोड़ा जाए, तो खेती एक अत्यंत लाभदायक व्यवसाय बन सकती है। उन्होंने अपने एक एकड़ खेत में बैगन की उन्नत खेती कर लगभग दो लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। अपनी इस उल्लेखनीय सफलता से प्रधान ने इस वर्ष भी एक एकड़ और भूमि में बैगन की उन्नत खेती प्रारंभ की है और अब वे अधिक उत्पादकता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

    प्रधान ने वैज्ञानिक पद्धति के साथ बैगन की खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का चयन किया और उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लिया। उन्होंने विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदान किए गए परामर्श और योजनाओं के लाभ से खेती को आधुनिक स्वरूप दिया। प्रधान ने संतुलित जैविक खाद, आधुनिक सिंचाई व्यवस्था और समयबद्ध पौध संरक्षण उपायों को अपनाया, जिससे फसल को उत्कृष्ट पोषण और सुरक्षा प्राप्त हुई। इन नवाचारों के परिणामस्वरूप प्रधान ने प्रति एकड़ 123 क्विंटल बैगन का उत्पादन किया, जो पारंपरिक खेती की तुलना में दोगुनी है।

    किसान प्रधान को बैगन की खेती में कुल 46 हजार रुपए की लागत आयी और बाजार में बैगन को 20 रुपए प्रति किलोग्राम का मूल्य प्राप्त हुआ। इस प्रकार उन्हें कुल 2 लाख 46 हजार रुपए प्राप्त हुए। प्रधान को लगभग 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, जो यह दर्शाती है कि सही तकनीक, योजना और मेहनत के साथ खेती अब घाटे का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है।

    अपनी सफलता पर उत्साहित किसान खगेश्वर प्रधान कहते हैं कि खेती में मेहनत के साथ-साथ सही जानकारी और तकनीक के उपयोग ही सफलता का राज है। यदि किसान उन्नत बीज, पोषण प्रबंधन और आधुनिक कृषि पद्धतियाँ अपनाएँ, तो खेती-किसानी ज्यादा लाभप्रद बन सकती है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसान प्रधान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने अन्य किसानों के बीच उत्साह का संचार किया है। झगरपुर सहित आसपास के गाँवों के किसान अब उन्नत बीज, जैविक खाद और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो क्षेत्र में कृषि के बदलते परिदृश्य का शुभ संकेत है।

  • CG : मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने किया गरबा…

    बिलासपुर । शहर की प्रतिष्ठित आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने अपने 50वें वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

    गुरुवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम में कौशल्या साय ने पारंपरिक जसगीत और गरबा की धुन पर महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

    समिति की ओर से कौशल्या साय का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं से नवरात्रि पर्व के दौरान गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की, साथ ही पारंपरिक परिधान में आयोजन में शामिल होने की सलाह दी।

    इस आयोजन ने नवरात्रि पर्व की भव्यता को और भी खास बना दिया, वहीं समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष का जश्न ऐतिहासिक बन गया।

  • CG : शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा- मंत्री टंक राम वर्मा

    वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण,बलिदानी क्रांतिकारी की गाथा से गूंजा महाविद्यालय परिसर

    रायपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बिलाईगढ़ स्थित शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में सोनाखान के महान बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री वर्मा ने प्रतिमा का तिलक कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरनारायण सिंह की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। परिसर देशभक्ति और बलिदान के नारों से गूंज उठा। मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समय की धारा में बहुत कुछ बह जाता है, पर कुछ लोग अमर हो जाते हैं। वीरनारायण सिंह ऐसे ही क्रांतिकारी थे,जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा से आने-जाने वाले लोग उनके दर्शन कर प्रेरणा लेंगे।

    इस मौके पर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने कॉलेज के विकास हेतु भवन, लैब, छात्रावास और प्रोफेसर सहित अन्य सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर मंत्री वर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, विधायक कविता लहरे,शहीद वीरनारायण के प्रपौत्र राजेन्द्र दीवान, प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : बच्चों ने नाटिका में माता के नौ रूपों का साक्षात दर्शन…

    राजनांदगांव, सनसिटी एन एक्स राजनांदगांव में नवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी शरद श्रीवास्तव के निर्देशन में सोसायटी के तीस बच्चों ने नृत्यनाटिका ष्महिषासुर वधष् की प्रस्तुति दीए जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।

    नाटिका में माता के नौ रूपों का साक्षात दर्शन अनादि काल में असुरों द्वारा हमारे ऋषि मुनियों के यज्ञ प्रतिष्ठान में बाधा डालना एवं अत्याचार करना और अंत में महिषासुर के अत्याचार से मुक्ति दिलाती माता नौ दुर्गा के प्रचंड नौ रूपों का दर्शन कराया गया। दर्शकों ने इसकी सराहना की।

  • CG : 29 सितंबर को रक्तदान, मेगा हेल्थ कैंप, सफाई मित्र एवं मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन…

    बालोद । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे ’सेवा पखवाड़ा दिवस’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

    जिसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय बालोद में सोमवार 29 सितंबर को रक्तदान शिविर, मेगा हेल्थ कैंप, सफाई मित्र शिविर, मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • Rajnadgaon : जिला स्तरीय ओपन डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट में 24 स्वर्णए 12 रजत व 17 कांस्य पदक जीते…

    राजनांदगांव, शिको काई शिटोरियू कराते डू इंटरनेशनल व राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव ने 21 सितंबर को जिला स्तरीय ओपन डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट कराया। इसमें राजनांदगांव जिले के विभिन्न स्कूलों के 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में रायपुर जिले के भी खिलाड़ियों ने ​ि​हस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

    राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव के 35 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और 24 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक व 17 कांस्य पदक जीते। सब जूनियर वर्ग जिसमें 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैडेट वर्ग में 13 वर्ष से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में काता एवं कुमीते स्पर्धा में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

    सीनियर वर्ग में करण व लोकिता को स्वर्ण पदक मिला: जूनियर बालक वर्ग में भास्कर साहू को काता में स्वर्ण पदक कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सीनियर बालक वर्ग में करण साहू को कुमीते में स्वर्ण पदक मिला। बालिका सीनियर वर्ग में लोकिता साहू को काता व कुमीते में स्वर्ण पदक, सुधा साहू को कुमीते में स्वर्ण पदक काता में कांस्य पदक मिला।

    सब जूनियर: शिवांश सोनी, मानविक ने जीता स्वर्ण सब जूनियर बालक वर्ग में शिवांश सोनी को काता व कुमीते स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मानविक सेठिया को काता व कुमीते में स्वर्ण पदक, कबीर सोनकर को कुमीते में रजत पदक, रिधांश चावड़ा को कुमीते में स्वर्ण काता में कांस्य, हनोक सिन्हा काता व कुमीते में कांस्य, श्रेष्ठ मिश्रा को कुमीते में स्वर्ण काता में रजत पदक, कबीर साहू को काता में रजत कुमीते में रजत पदक, हिमांशु झा को काता व कुमीते में रजत पदक, कृष्णा शर्मा को कुमीते में रजत पदक, समर सोनी को काता में स्वर्ण कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

  • राजनांदगांव : जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित…

    जल शक्ति मंत्रालय की जन भागीदारी से जल संचय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

    राजनांदगांव । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित हुआ है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

    राजनांदगांव के जनता एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से कारगर परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस सफलता का श्रेय राजनांदगांव जिले के सामुदायिक संगठनों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग-व्यापार जगत के उद्यमियों और स्थानीय प्रशासन के मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अंतिम कर्मचारी एवं मेहनतकश श्रमिको के संयुक्त प्रयासों को है।

    गौरतलब है कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण जन सहयोग से किया गया। ग्रामीण स्तर पर पानी बचाने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन किया गया। जनभागीदारी को केंद्र में रखकर स्थायी समाधान तैयार किए गए। इन्हीं सतत प्रयासों ने राजनांदगांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और जिले को टॉप-3 जिलों में शामिल किया। जिले की पद्मश्री फूलबासन यादव एवं उनके समूह ने नीर एवं नारी जल यात्रा निकालकर समाज में जागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की।

    उनके नेतृत्व और समूह की सक्रियता ने जल संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। महिलाओं की यह भागीदारी इस सफलता की प्रमुख आधारशिला साबित हुई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह प्रतिस्पर्धा देशभर के जिलों में जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

    संरचनाओं, नवाचार, जन-जागरूकता और स्थायित्व को प्रमुख मानदंड बनाया गया। राजनांदगांव जिले की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित करती है कि जन-भागीदारी से ही स्थायी जल समाधान संभव है। यह सफलता पूरे राज्य और देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। अब आवश्यकता है कि हम सभी राजनांदगांव के जनसामान्य जल के उपयोग और संरक्षण को तथा भू-जल संवर्धन को अधिक से अधिक प्राथमिकता देकर अपने आने वाले कल के लिए अधिक से अधिक संरक्षित करें क्योंकि जल है तो ही कल है।

  • CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 719 गर्भवती माताओं की जांच

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का विशेष आयोजन

    रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत जिले के 16 सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 719 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श किया जा चुका है।

    कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 25 और 26 सितम्बर को भी जिलेभर में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में पंजीकृत सभी गर्भवती माताएं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर सुरक्षित प्रसव हेतु आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकती हैं।

    अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, एनीमिया की रोकथाम, प्रसव पूर्व आवश्यक जांच कराने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती माताओं से अपील की है कि वे अवश्य अपनी जांच करवाएं ताकि समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिल सके और मातृ व शिशु स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। विभाग ने इसे जन-जागरूकता से जोड़ते हुए कहा है कि “छत्तीसगढ़ की महतारी – हम सबकी जिम्मेदारी”।

    प्रसव पूर्व जांच के लिए जिले में सिविल अस्पताल खैरागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान और गंडई सहित साल्हेवारा, पैलिमेटा, पेंडरवानी, उदयपुर, बाजार अतरिया, जालबांधा, मरकामटोला, पांडादाह, मुड़ीपार, बकरकट्टा और गातापार नाका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

  • CG : छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ: संस्कृति मंत्री ने की मेडिकल छात्रों से चर्चा

    शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    रायपुर,

    शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चिकित्सा छात्रों से सीधा संवाद किया। मंत्री से खुले संवाद कर विद्यार्थियों ने अपनी बातें साझा कीं और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और समाधान के आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    इस अवसर पर छात्रों ने अपनी शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएँ एवं सुझाव मंत्री अग्रवाल के समक्ष रखे। सामने आए मुद्दों में कॉलेज परिसर में शेड निर्माण की आवश्यकता, अध्ययन हेतु बेहतर संसाधन, तथा छात्र-हित से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई। मंत्री अग्रवाल ने सभी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी समाज के स्वास्थ्य तंत्र की मज़बूत रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रहित सर्वाेपरि है और समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। 

    इस अवसर पर छात्रों द्वारा उठाई गई शेड निर्माण की मांग पर अग्रवाल ने कार्यक्रम के बाद तत्काल ही कॉलेज के डीन सहित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे युवा कर रहे युवा ही भविष्य में प्रदेश व देश को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उनका उत्साह, जिज्ञासा और समर्पण ही उन्हें एक कुशल चिकित्सक बनाकर समाज सेवा हेतु तैयार करेगा।

  • राजनांदगांव : प्रमुख सचिव ने एनआरएलएम अंतर्गत आजीविका मूलक कार्यों की सराहना की…

    • प्रमुख सचिव ने समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित

    राजनांदगांव । प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारिक सिंह एवं मिशन संचालक मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अश्वनी देवांगन ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज एफपीओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह एवं राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लाइवलीहुड मॉडल के संबंध में जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराखुर्द डोंगरगढ़ में पदयात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपति दीदी से चर्चा की तथा महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण किया। प्रमुख सचिव ने ग्राम सुकुलदैहान में 15 हजार 875 महिला किसानों द्वारा स्वर्ण उपज महिला उत्पादक कंपनी प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। 15 हजार 875 महिला किसानों ने सोयाबीन, चना एवं अन्य फसलों की खरीदी कर चना प्रसंस्करण इकाई में कार्य कर रही है।

    प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारिक सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में मल्टीयूटिलीटी सेंटर में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल, गोपीगुरू चंदन, सिंदूर, रोली, कुमकुम निर्माण एवं पैकेजिंग के कार्य का जायजा लिया। उन्होने यहां किए जा रहे आजीविका मूलक कार्यों की सराहना की। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि गणेशा हर्बल गुलाल प्राईवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध के आधार पर 16 समूह एवं 75 महिलाएं कार्य कर रही है। उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत की। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस पैकेजिंग सेंटर उन्हें बहुत लाभ हो रहा है।

    अब तक 181 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन किया गया है एवं लगभग इससे 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार रूपए की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि आजीविका गतिविधियों से जुड़कर उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि यह हर्बल गुलाल यूनिट समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है और उन्हें स्वामित्व भी प्राप्त है तथा वे यहां कार्य भी कर रही हैं। इस पैकेजिंग यूनिट के लगने से उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे पैमाने पर दोना-पत्तल यूनिट संचालित है। 15 महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा बफर प्लेट का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए सामग्री ए2 घी, स्वरधारा मसाला, चना दाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशरूम आदि उत्पादन करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

  • Rajnandgaon : नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने 109 ज्योति प्रज्जवलित की….

    नर्मदा, नवरात्रि पर्व पर मां नर्मदा मंदिर में श्रद्धालुओं ने 109 ज्योति प्रज्जवलित की है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पदयात्रियों का जत्था नर्मदा की ओर से होकर गुजर रहा हैए जो मां नर्मदा मैया का दर्शन कर आगे डोंगरगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। मां नर्मदा धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष बिसाहू राम सिन्हा ने बताया कि मंदिर में तिथि अनुसार 30 सितंबर को अष्टमीए 1 अक्टूबर को नवमी पर पूजा.पाठ के साथ शाम 6 बजे विसर्जन होगा।

  • CG : राजनांदगांव जिला राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित

    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन

    रायपुर,

    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन
    जल संरक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन

    भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में आयोजित जन भागीदारी से जल संचय राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जिले को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले की यह सफलता जिलेवासियों, सामुदायिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण किया गया और ग्रामीण स्तर पर जल संचय के विभिन्न अभियानों का संचालन किया गया।

    इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पद्मश्री फूलबासन यादव एवं उनके समूह द्वारा नीर एवं नारी जल यात्रा आयोजित कर समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसके चलते यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले लिया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में संरचनाओं, नवाचार, जन-जागरूकता और स्थायित्व को मुख्य मानदंड बनाया गया। राजनांदगांव जिले की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जन-भागीदारी से ही स्थायी जल समाधान संभव है।

  • CG : धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ

    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद

    रायपुर,

    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए रवि साहू ने कहा, “मैने सपने में भी नहीं सोच था कि मैं नया हार्वेस्टर खरीदूंगा। मैं सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने के बारे में सोच रहा था। जीएसटी उत्सव में नए हार्वेस्टर खरीद पर मुझे पूरे 2 लाख रुपए की बचत हुई है। किसानों की चिंता का समाधान हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री मोदी जी और किसानहितैषी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं मुझे मेरे नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी और मुझसे बेहद आत्मीयता से संवाद किया। मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास दो एकड़ खेत है और अब हार्वेस्टर आने से मैं गांव में साझेदारी से और अधिक खेती कर पाऊंगा।” रवि ने जीएसटी में कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री साय ने अभनपुर कोलर से आए वरिष्ठ किसान ज्ञानिक राम साहू को उनके नए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए साहू ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद नए ट्रैक्टर की खरीदी पर उन्हें पूरे 60 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इस बचत से उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।

    ट्रैक्टर शो रूम के प्रोप्राइटर अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से संवाद में बताया कि जीएसटी में कटौती के कारण बिक्री में इज़ाफ़ा हो रहा है और ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा, “पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपए का आता था, वह अब 9.75 लाख रुपए में उपलब्ध है, जिससे किसानों को 50 हजार रुपए की बचत हो रही है। इसी तरह 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है। कीमतों में कटौती और फेस्टिवल डिस्काउंट से किसानों की बड़ी बचत हो रही है। जीएसटी दर घटने के बाद हार्वेस्टर भी सस्ते हो गए हैं।”

    जीएसटी कटौती से बाइक खरीदी में 7 हजार की बचत

    इसके बाद मुख्यमंत्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम पहुंचे और यहां मौजूद ग्राहकों से जीएसटी कटौती पर आत्मीय चर्चा की। उन्होंने बाइक खरीदने आए संतोषी नगर निवासी एम.डी. गुलाब को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी।  गुलाब ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाइक खरीदने पर उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है। उन्होंने कहा, “मैंने बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक खरीदी है, जिसकी पहले कीमत 89,000 रुपए थी, जो अब मुझे 82,000 रुपए में मिली।”

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत दी है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि यंत्रों की कीमतों में आई कमी से किसानों को सीधा लाभ हो रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और जीवनयापन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि इस जीएसटी बचत उत्सव से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम हुआ है और त्यौहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ी हैं।  यह सुधार न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रहा है।

  • Rajnandgaon : विजयादशमी की तैयारी जोर-शोर से चालू…

    राजनांदगांव विजयादशमी पर्व म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की असीस कौर अपनी शानदार प्रस्तुति देने राजनांदगांव पहुंच रही हैं। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने समिति की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति के सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों के अनुभव को ध्यान में रख अनुभवों के आधार पर विजयादशमी महोत्सव को और बेहतर बनाने अपने सुझाव दिए।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाने समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। आयोजन का यह शानदार 18वां वर्ष है। सौरभ कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई के आतिशबाजों की टीम इस वर्ष भी बेहतरीन नयनाभिरामए रोमांचक आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। खास बात यह है कि आतिशबाजी में इस बार एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। विजयादशमी महोत्सव का विशेष आकर्षण लगभग 61 फीट का रावण पुतला रहेगा।

    पंजाबी और हरियाणवी गानों में भी जादू बिखेरा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने मुंबई से असीस कौर आ रही है। वे पहली बार कपूर एंड संस के रोमांटिक हिट गाने श्बोलनाश से सुर्खियों में आईं थी। इसके बाद उन्होंने हिंदीए पंजाबी और हरियाणी भाषा में सुपर​िह​ट गाने दिए। पांच साल की उम्र से संगीत की दुनिया में कदम रखा था। असीस कौर गुरुबानी और सूफी परंपराओं में निहित संगीत परिवार से तालुकात रखती है। संगीत की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने खुद को लाइव कलाकार के रूप में प्रतिष्ठित किया।

  • राजनांदगांव : प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण…

    • एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया पौधरोपण

    राजनांदगांव । प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारिक सिंह, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अश्वनी देवांगन ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही।

    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान ग्राम बरगा स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

    उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत एसएलडब्ल्यूएम शेड का अवलोकन कर स्वच्छताग्राही दीदियों से रूबरू हुई और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। एपीओ मनरेगा फैज द्वारा बोरवेल रिचार्ज एवं परकोलेशन टैंक लाइनर तालाब संबंधी तकनीकी जानकारी दी। जिले में संचालित ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट संबंधी जानकारी डॉ. छोटे लाल साहू द्वारा दी गई।

    उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 37 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा इसी प्रकार अन्य कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र कौशिक, सोमनाथ साहू तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • CG : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

    मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

    छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने पूर्व में बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है। कुछ महीने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था, जहां हमने उनसे खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेषकर ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हमने विशेष तैयारी की है। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है। स्वाभाविक रूप से इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे।

    कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई है, जिससे सुदूर वनांचल की खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच मिला है।

    इस अवसर पर सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन महासचिव विक्रम सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि…

    मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

    छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने पूर्व में बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है। कुछ महीने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था, जहां हमने उनसे खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेषकर ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हमने विशेष तैयारी की है। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है। स्वाभाविक रूप से इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे।

    कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई है, जिससे सुदूर वनांचल की खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच मिला है।

    इस अवसर पर सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन महासचिव विक्रम सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्निवीरों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण…

    गरियाबंद । भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तर पर निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जायेगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि समस्त इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर, एवं अग्निवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में 10 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय में उपस्थित होकर एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर अनिवार्यतः दर्ज कराए। ताकि शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जा सके।