lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : कलेक्टर ने प्लेसमेंट कैम्प में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा…

    गरियाबंद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के तत्वाधान में 26 सितम्बर को प्रातः 11.00 से शाम 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर गरियाबंद में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

    जिसमें तीन निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से प्राप्त 686 रिक्तियों के विरूद्ध प्लेसमेंट कैम्प में 210 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसमें से कुल 22 तकनीकी, गैरतकनीकी श्रेणी के पदों पर तत्काल ही निजी प्रतिष्ठानों द्वारा चयन किया गया।

    चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट कैंप में अन्य दो नियोजकों के द्वारा शेष पदों पर कौशल परीक्षा, साक्षात्कार उपरांत अंतिम चयन की कार्यवाही 15 दिवस में की जायेगी।

  • CG : राशनकार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी अब 15 अक्टूबर तक…

    गरियाबंद । गरियाबंद जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत समस्त राशनकार्डधारियों के लिए 15 अक्टूबर 2025 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख 17 हजार राशनकार्डाे में पंजीकृत 6 लाख 59 हजार 609 सदस्यों में से 5 लाख 67 हजार 179 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। शेष 92 हजार 343 सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है।

    जिले में ई-केवाईसी के लिए शेष सभी सदस्यों में 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि ई-केवायसी की सुविधा समस्त उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीनों में उपलब्ध है। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवाईसी मोबाईल एप लिंक के माध्यम से भी राशनकार्डधारी स्वयं ई-केवाईसी कर सकते है। जिले के शेष ई-केवायसी अपूर्ण वाले राशनकार्डधारियों से अपील की है कि शेष 92 हजार 343 सदस्यों के ई-केवायसी को इस अवधि में पूर्ण करा लेवें।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 89 गावों में लगेंगे शिविर…

    आधार, आयुष्मान कार्ड जैसी शासकीय सेवाओं को मिलेगा लाभ

    बिलासपुर । आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के विकासखण्ड कोटा के आदिवासी बाहुल्य 65 ग्रामों, बिल्हा के 11 ग्रामों एवं तखतपुर के 13 ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजातियों के आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु चिन्हांकित क्लस्टर ग्रामों में 27 सितम्बर को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राही अपना आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता एवं किसान क्रेडिट कार्ड बनावा सकते हैं।

    विलेज एक्शन प्लान ग्रामों के मूलभूत सुविधाओं एवं सर्वांगिण विकास हेतु आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदिवासी सामुदायों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप आदिवासी समुदाय के सदस्यों, ग्राम पंचायत के सचिव, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा जिला अधिकारियों के मार्गदर्शन में विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

    आदि सेवा केन्द्र की स्थापना आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के पंचायत भवन में एकल खिडकी प्रणाली के तहत् आदि सेवा केंन्द्र की स्थापना की गई है। जिसमें विभिन्न शासकीय सेवाएं जैसे आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड एवं किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहेगी, एवं हितग्राही आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त कर सकेगे। आदि सेवा केन्द्र में समस्या या शिकायत दर्ज करने हेतु एक रजिस्टर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा संधारित किया जायेगा ग्रामवासियों की शिकायत या समस्या दर्ज हो सकेंगे।

    आदिवासी समुदायों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक अवसर सामाजिक न्याय एवं अन्य क्षेत्रों में कल्याण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारभ किये गये आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों हेतु संचालित योजनाओं/सेवाओं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ने शामिल गतिविधियों का प्रचार प्रसार करते हुए योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है।

  • CG : खुले में छोड़े पशुओं के मालिकों पर कार्रवाई…

    तखतपुर प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर

    बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन ने एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम बनाकर बड़ी करवाई की।एसडीएम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग तखतपुर, पशुपालन विभाग तखतपुर और जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और पाया कि कई पशु मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा अपने पशुओं को खुले में छोड़ रहे हैं । जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध तखतपुर/सकरी थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं।

    एफआईआर निम्न प्रावधानों के तहत दर्ज की गईं-पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3 एवं 11, भारतीय न्याय संहिता की धारा 285, 291, इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय से भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत समन भी जारी किए गए हैं, जिसके तहत संबंधित पशु मालिकों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। प्रशासन और जनपद पंचायत तखतपुर टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। सड़क पर छोड़े गए पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और नगर, शहर, गाँव की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं सीईओ ज.पं.तखतपुर अपने टीम के साथ स्वयं उपस्थित थे।

  • CG : शिक्षा में सुधार की पहल-मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

    शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने जिले के 228 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

    बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत बिलासपुर जिले के चयनित विद्यालयों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक नोडल अधिकारी आबंटित शाला के अधीन एक ही कैम्पस में संचालित सभी स्तरों के शालाओं का माह में कम से कम एक बार मासिक निरीक्षण करेंगे।

    कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार तखतपुर, कोटा, बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक के कुल 228 विद्यालयों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल तखतपुर के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय डीकेपी कोटा के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

    इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल तारबहार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शासकीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय के लिए नोडल अधिकारी, यातायात एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सूरजमल बिल्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी राजेन्द्र जायसवाल को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय चकरभाठा, अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को शासकीस हायर सेकेण्डरी मुरू के लिए नोडल अधिकारी होंगे।

    इन अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने का कार्य सौंपा गया है। अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: सोलर पैनल से बन रही बिजली से मिली राहत…

    कोनी निवासी सुधा मिश्रा ने योजना को बताया किफायती

    बिलासपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक ऐसी योजना जो उपभोक्ताओं को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बना रही है और उन्हें महंगे बिजली बिल से राहत पहुंचा रही है। योजना के तहत कृष्णा विहार कोनी निवासी सुधा मिश्रा ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, उन्होंने छह किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया हैं। जिससे उनकी बिजली बिल की लागत काफी कम हो गई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

    सुधा मिश्रा के पति उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है जहां बिजली की खपत काफी अधिक है जिससे बिजली बिल प्रतिमाह काफी अधिक आता था, जो आर्थिक बोझ की तरह था ऐसे में सूर्यघर योजना के विषय में जानकारी मिली और परिवार ने इसे अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी पति सुधा मिश्रा के नाम पर सोलर पैनल लगवाया। जिसकी लागत 3 लाख 50 हजार थी। उन्होंने बताया कि केंद्र की सब्सिडी 78 हजार रूपए उन्हें मिल चुकी है और जल्द ही राज्य की सब्सिडी भी उनके खाते में आने वाली है।

    अब परिवार को प्रतिमाह बिल के रूप में काफी कम भुगतान करना होता है। सोलर पैनल से हो रहे बिजली उत्पादन से अब उन्हें महंगे बिजली बिल से राहत मिल रही है और परिवार बिल की चिंता से मुक्त है। उन्होंने कहा कि यह एक किफायती योजना है जिसपर निवेश करके लंबे समय तक इसका लाभ लिया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया और लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केवल 1 बार निवेश करना है जिसके बाद 25 वर्षाे तक बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। जिसके लिए बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की भी सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण की दृष्टि से बेहद उपयोगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस योजना को अपनाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 30000 तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।

  • CG : चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी को दी नोटिस…

    जवाब देने 9 अक्टूबर को सीईओ ऑफिस में बुलावा

    बिलासपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। पार्टी के अध्यक्ष के नाम जारी नोटिस में उन्हें 9 अक्टूबर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में आवश्यक दस्तावेज के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

    राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं का पालन नहीं किये जाने का आरोप लगा है। आयोग के दस्तावेजों के अनुसार पार्टी का पता-अध्यक्ष, राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी, सरखेल हाऊस, तिफरा बिलासपुर के रूप में दर्ज है।

  • CG : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्डों की सत्यापन प्रक्रिया जारी…

    बिलासपुर । राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में पात्रता आधारित राशन कार्डों की सघन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद्यान्न सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही प्राप्त हो।

    जिले में प्राथमिक जांच के उपरांत ऐसे लगभग 7058 राशन कार्डधारी परिवारों की पहचान की गई है, जिनके स्वामित्व में 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होने की संभावना है। इन परिवारों की पात्रता की पुष्टि के लिए भूमि स्वामित्व का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

    इस संबंध में कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ पटवारियों के माध्यम से संबंधित ग्रामों में भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराएं एवं निर्धारित प्रपत्र में प्रमाणित विवरण उपलब्ध कराएं। प्रक्रिया का उद्देश्य है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो। अपात्र परिवारों की पहचान कर लाभ से बाहर किया जा सके।

    खाद्य वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाया जाए। शासन का यह स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी पात्र परिवार को योजनाओं से वंचित नहीं किया जाएगा, तथा समस्त कार्यवाही नियमों के अंतर्गत पारदर्शी एवं संवेदनशील रूप में की जाएगी। विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी परस्पर समन्वय स्थापित कर सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें।

  • राजनांदगांव : शिवनाथ वाटिका में गरबे की धूम, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक

    राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति द्वारा शिवनाथ वाटिका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव-सीजन 9 में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। अतिथियों की मौजूदगी और गरबा प्रेमियों के उत्साह ने पूरे पंडाल को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे,  पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, डीएफओ आयुष जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं विशेष अतिथि के सुनील अग्रवाल परिवार सहित,  राजेश सोनी, श्रद्धा अग्रवाल मुनोत और नेहा सावा, मनदीप सिंह की उपस्थिति रही। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद गरबा का शुभारंभ हुआ।

    आयोजक अवंत अग्रवाल ने कहा कि संस्कारधानी गरबा उत्सव अब शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। यह आयोजन धार्मिक आस्था और आधुनिकता का संगम है, जिसमें हर आयु वर्ग का उत्साह देखने को मिलता है।
    वहीं संयोजक राहुल चोपड़ा ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य समाज को परंपरा और एकता की डोर से जोड़ना है।

    विजेताओं को मिला सम्मान

    चौथे दिन के गरबा उत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बेस्ट गरबा मेल का खिताब नितिन रुचंदानी ने जीता। बेस्ट गरबा फीमेल का खिताब रिवा पंजवानी के नाम रहा। बेस्ट ड्रेसअप मेल में विक्की सेन, जबकि बेस्ट ड्रेसअप फीमेल में रश्मिका ललवानी को सम्मानित किया गया।

    बेस्ट गरबा किड का खिताब सिद्दी साहू और बेस्ट कपल का खिताब समीर बंजारे व दीक्षा यादव को मिला। गरबा स्टार (परवती अवॉर्ड) मेल में जय राठी और फीमेल में अंजलि वासवानी को सम्मानित किया गया। स्माइल ऑफ द डे लविशा बत्रा, शाइन फेस ऑफ द डे मेल में अभिषेक जैन और फीमेल में रक्षा खंडेलवाल रहीं।

    सिल्वर स्क्रीन रील्स कैटेगरी में प्रमोद सोनी, करिश्मा तेजवानी, भूमिजा पांडेय, अभिषेक जैन, पंकज साहू और सिद्धि भोजानी को अव्वल चुना गया। साथ ही वंशीका रजवानी, हर्षित राठी, भविशा रायचा, नंदनी चितलाग्या, नील बत्रा, डॉ करिश्मा तेजवानी, जहान अहुजा, नीशा मंजर, दिव्या गुप्ता को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

    पंडाल में उमड़ा जनसैलाब

    डिजिटल लाइट की जगमगाहट और सिलेब्रिटी बैंड काफ़िला ग्रुप की मधुर म्यूजिक की थाप पर सजे-धजे युवक-युवतियों ने गरबा के शानदार पैंतरे दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक पंडाल में गरबे की गूंज और भक्तिमय माहौल छाया रहा।

    इसे भी पढ़े : मोहला : मोहला-मानपुर-अं.चौकी में आबकारी विभाग की डिजिटल पहल- ‘Seva Suvidha’ एप से वेतन जानकारी अब मोबाइल पर

  • CG : जैन समाज को सौंपी जायेगी आरंग में मिली प्राचीन जैन तीर्थंकर की प्रतिमा

    आरंग। आरंग के अंधियार खोप तालाब से वर्ष 2021 में मिली प्राचीन जैन तीर्थंकर की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। 24 सितंबर को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिमा को जैन समाज को सौंपा जाएगा।

    बैठक में हुआ फैसला
    बैठक में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की मौजूदगी में नगर के व्यापारियों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिमा को जैन समाज को सामाजिक अनुरूप विधिवत पूजा-अर्चना के लिए सौंपा जाए।

    जैन समाज ने बताया कि उक्त प्रतिमा को रायपुर के शंकर नगर में प्राणप्रतिष्ठा कराई जाएगी।

    पृष्ठभूमि
    सितंबर 2021 में आरंग के अंधियार खोप तालाब के गहरीकरण के दौरान यह प्राचीन प्रतिमा मिली थी। फिलहाल इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित भांडदेवल मंदिर में सुरक्षित रखा गया है।

    शुरुआत में तत्कालीन रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने प्रतिमा को जैन समाज को सौंपने का आदेश जारी किया था। लेकिन स्थानीय संगठनों और निवासियों ने प्रतिमा को आरंग में ही सुरक्षित रखने और संग्रहालय बनाने की मांग उठाई थी। इसी वजह से प्रतिमा अभी तक वहीं सुरक्षित रखी गई थी।

    शर्तों के साथ सौंपेगी प्रशासन
    अब बैठक में यह भी तय किया गया है कि आरंग की धरोहरों को संरक्षित रखने और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अनुष्ठान करने की शर्तों के साथ प्रतिमा को जैन समाज को सौंपा जाएगा। प्रशासन जल्द ही आवश्यक नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्रतिमा को जैन समाज को सौंप देगा।

  • CG : गांव-गांव, घर-घर में खेल संस्कृति स्थापित करना है : बृजमोहन

    सांसद खेल महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक में बेहतर आयोजन के दिये निर्देश

    बलौदाबाजार। सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक लगभग 13 विधाओं में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर 2025 तक़ होंगे। जिले में सांसद खेल महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में गुरुवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की और बेहतर आयोजन हेतु जरुरी निर्देश दिये।

    सांसद अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल एवं फिट इंडिया का वातावरण बनाना तथा ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह व रूचि पैदा करना है। उन्होने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के तीन विकासखंड रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आते है। तीनो विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में लोगों का पंजीयन कराएं। क्यूआर कोड से ऑनलाइन पंजीयन 6 अक्टूबर तक करा सकते हैं। उन्होंने अलग-अलग खेल के लिए तीनो विकासखंड में स्थान चिन्हांकित करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस खेल महोत्सव में निजी स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सक्रिय भागीदारी करने कहा।

    जिले से 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि, यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा।

    सांसद खेल महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग एवं 9 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें खो-खो, कुश्ती, बालीबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा -कस्सी एवं रस्सी कूद खेल में प्रतियोगिता होगी। विकासखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में से प्रत्येक खेल से आयु वर्गवार महिला एवं पुरुष विजेता प्रतिभागी एवं दल का चयन किया जाएगा। तृतीय चरण में लोकसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विजेता खिलाडी रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित विभिन्न विभागों के अधिकरी, आलोक अग्रवाल, रितेश श्रीवास्तव, प्रणव अवस्थी उपस्थित रहे।

  • CG : छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। 
    ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास  ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाना है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार करना होगा और नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी। उनके अनुसार, स्वदेशी सेमीकंडक्टर अधोसंरचना ही भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है। यह आयोजन भारत सरकार के “सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन” और छत्तीसगढ़ सरकार की तकनीकी आत्मनिर्भरता की सोच के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे। इस अवसर पर संयोजक डॉ. मनोज मजूमदार, डॉ. दीपिका गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : डोंगरगढ़ पैदल यात्री जा रही युवती को रौंदने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    डोंगरगढ़. भिलाई से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही 21 वर्षीय महिमा साहू की जिंदगी 24 सितंबर की रात सड़क हादसे में खत्म हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार थार क्रमांक CG 04 QC 8007 की टक्कर से महिमा की मौत हो गई। यह नाबालिग अपनी रसूखदार पृष्ठभूमि का फायदा उठाते हुए कार चला रही थी। वजह थी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करना और दिखाना कि “हम भी कुछ कर सकते हैं”।

    तेज रफ्तार और नाबालिग की स्टंट जैसी लापरवाही ने मासूम महिमा की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर वाहन स्वामी रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा पूरी तरह से गाड़ी चलाने में लापरवाही और नियंत्रण खोने के कारण हुआ। घटना ने सिर्फ सड़क सुरक्षा का मुद्दा उजागर नहीं किया, बल्कि यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रसूखदार परिवारों के नाबालिग क्यों बिना जिम्मेदारी के वाहन चला रहे हैं।

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल की सौजन्य मुलाकात

    वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

    मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।

    भेंट के दौरान सविता दीदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर के नये भवन “एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर” के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

    प्रतिनिधि मण्डल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।

  • CG : कवर्धा पुलिस की कार्रवाई : 36 घंटे के भीतर सामूहिक दुष्कर्म मामले के 3 आरोपी गिरफ्तार

    कबीरधाम। कबीरधाम जिले में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, उच्चस्तरीय प्रोफेशनलिज्म और समन्वित प्रयास का नतीजा है।

    गिरफ्तार आरोपी
    जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु (22 वर्ष), निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
    नसीम अहमद उर्फ छोटू (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा

    मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु (21 वर्ष), निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा

    घटना का विवरण
    पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना कवर्धा में अपराध दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, तीन युवकों ने युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

    पुलिस की कार्रवाई
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) स्वयं निगरानी करते रहे। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल सहित जिले के सभी डीएसपी की देखरेख में कई विशेष टीमें गठित की गईं।

    पुलिस टीमों ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। साथ ही बड़े पैमाने पर छापामारी कर लगभग 200 संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और सघन घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    पीड़िता ने की पहचान
    कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार भी किया। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

    “जीरो टॉलरेंस” नीति
    कबीरधाम पुलिस ने साफ किया है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के प्रति उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बख्शा नहीं जाएगा।

    शामिल अधिकारी और टीमें
    गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, रूपक शर्मा, लालजी सिन्हा, योगेश कश्यप, मनीष मिश्रा, उमाशंकर राठौर, महेश प्रधान, अमित कश्यप, संतोष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी भुनेश्वरी साहू राठौर, साइबर सेल और जिले के अन्य थाना प्रभारियों की विशेष भूमिका रही।

    पुलिस की अपील
    कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है और कहा है कि संवेदनशील मामलों में पीड़िता की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

  • CG : राजधानी में में नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार, कई अफसरों के घर कर चुके हैं काम…

    फर्जी पहचान के सहारे लिया था किराए का मकान

    रायपुर। राजधानी रायपुर से नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके से नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फर्जी नाम और आधार कार्ड के सहारे किराए के मकान में रह रहे थे।

    कौन हैं गिरफ्तार नक्सली?
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और उसकी पत्नी कमला कुरसम (27) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रायपुर में इन्होंने अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग इलाकों में ठिकाना बनाया था। हाल ही में इलाज के बहाने चंगोराभाठा में किराए का मकान लिया था।

    कैसे हुई गिरफ्तारी?
    सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सहायक खुफिया ब्यूरो (AIB) को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का शहरी नेटवर्क सक्रिय है और एक दंपती काफी समय से संगठन के लिए काम कर रहा है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रेस किया और मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

    अफसरों के घर तक नौकरी
    पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी नक्सली युवक ने रायपुर के कई बड़े अफसरों के घरों में ड्राइवर और गार्ड की नौकरी की थी। इससे वह शहर में अपनी पहचान छिपाने और जानकारी जुटाने में सफल रहा।

    क्या मिला पुलिस को?
    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उनके पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। फिलहाल पुलिस जग्गू कुरसम से गहन पूछताछ कर रही है, जबकि उसकी पत्नी कमला कुरसम को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस का अनुमान
    अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। इससे राजधानी और आसपास सक्रिय नक्सलियों के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

  • CG : प्रेमी ने प्रेमीका को आत्माहत्या करने के लिए उकसाया…

    कोरबा। राताखार डेम में 18 सितंबर को एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी थी। युवक राहुल नामदेव को बचा लिया गया लेकिन 8 दिन बाद भी युवती शीलू त्रिपाठी का कोई पता नहीं चल सका है। घटना सुबह 10 बजे की है। मछुआरों ने डेम में बने टापू पर एक युवक को फंसा देखा। उन्होंने 112 और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण नगर सेना की गोताखोर टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बचाया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान काशी नगर निवासी राहुल नामदेव के रूप में बताई। साथ ही युवती की पहचान एमपी नगर अटल आवास की 22 वर्षीय शीलू त्रिपाठी के रूप में की।

    घटना को 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवती का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले में युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। युवती के परिजनों का आरोप है कि राहुल ने शीलू को आत्महत्या के लिए उकसाया था। घटना से एक दिन पहले वह उनके घर आया था। शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक छलांग लगाते समय युवक के कपड़े उतरे हुए थे। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवती की तलाश जारी है। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। नगर सेना के गोताखोर भी खोज में लगे हैं। हसदेव नदी किनारे के गांवों में कोतवार के माध्यम से मुनादी कर सूचना दी गई है।

  • CG : डिजिटल सिग्नेचर का किया दुरूपयोग…

    पेंड्रा। कार्यलय जनपद पंचायत गौरेला में कलेक्टर दर पर पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक जायसवाल को 15वें वित्त की राशि डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) से फर्जी भुगतान करने पर तत्काल प्रभाव से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद से पृथक कर दिया गया है। जनपद सीईओ गौरेला द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्य संपादन हेतु दीपक जायसवाल से कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य लिया जा रहा था। सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत गौरेला एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायत के अनुसार दीपक जायसवाल कम्प्यूटर ऑपरेटर के द्वारा लेखा अधिकारी के डी.एस.सी. का दुरुपयोग करते हुए राशि विभिन्न खातों में जमा कराया गया है।

    सहायक लेखाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डी.एस.सी. दीपक जायसवाल के पास रखा गया था एवं जायसवाल द्वारा सहायक लेखाधिकारी के प्रोफाईल में अन्य ई-मेल आई.डी. एवं मोबाईल नंबर जनरेट किया गया है। जो गंभीर लापरवाही एवं वित्तीय अनिमितता के साथ-साथ आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। दीपक जायसवाल माह सितंबर 2025 से लगातार अनुपस्थित हैं। प्रथम दृष्टया दीपक जायसवाल के द्वारा कार्यों के लापरवाही एवं अनियमितता बरती गयी है। अतः उन्हें तत्काल प्रभाव से कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद से पृथक कर दिया गया है। इसके साथ ही थाना गौरेला में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया है।

  • CG : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती का किया अवलोकन

    रायपुर,

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती का किया अवलोकन

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर वहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। विधायक प्रेमचंद पटेल भी इस दौरान उनके साथ थे।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और डीपीओ रेणु प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

  • CG : बालोद जिले को मिलेगा 2 करोड़ का प्रोत्साहन : जल संचयन-जन भागीदारी अभियान में देशभर में प्रथम स्थान

     रायपुर, जल संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में बालोद जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा संचालित जल संचयन जनभागीदारी अभियान में बालोद ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए जिले को 2 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

        कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से जिले में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर व्यापक कार्य किए गए। जिले में अब तक 1 लाख 6 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है, वहीं 30 हजार 849 पूर्व निर्मित जल स्रोतों की मरम्मत एवं साफ-सफाई की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। इसके अलावा वन क्षेत्र में 3 लाख 88 हजार पौधरोपण कर मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य किए गए।

        इस अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने भी स्वप्रेरणा से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचनाओं का निर्माण किया है। जिले में 1 लाख 9 हजार 273 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच, 140 अमृत सरोवर, 1 हजार 944 सामुदायिक तालाब और 6 हजार 160 निजी डबरियों का निर्माण किया गया है। साथ ही 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 6 हजार 614 लूज बोल्डर चेक डेम, 672 नदियों का पुनरुद्धार, 69 स्टॉप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुएं और 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट बनाए गए हैं।

        भारत सरकार द्वारा किए गए आकलन के आधार पर बालोद जिले की ये उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैं। यही कारण है कि जिले को देश का बेस्ट परफॉर्मिंग जिला घोषित कर 2 करोड़ रुपए की सौगात दी जा रही है। यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी प्रेरणादायक है।