lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा

    स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

    रायपुर,

    स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प
    स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता, सेवा और सुशासन को लेकर जनता के बीच संदेश दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के सपनों के भारत का स्मरण कर कहा कि गांधीजी का भारत केवल राजनीतिक आज़ादी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित था।

    स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

    मंत्री वर्मा ने स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि स्वयं, परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्यस्थल से स्वच्छता की शुरुआत करूंगा। हर सप्ताह 2 घंटे दूंगा और 100 घंटे सालाना स्वच्छता के लिए समर्पित करूंगा। जब देश स्वच्छ होगा तभी स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष का हमारा प्रदेश संसाधनों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं।

    स्वच्छता, सेवा और सुशासन का लिया गया संकल्प

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रमिक बंधुओं के लिए पंजीयन एवं लाभ वितरण की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों की शिक्षा को लेकर श्रम विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने 70 लाख माताओं तक योजना का लाभ पहुंचाकर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। धान बोनस, तेंदुपत्ता संग्रहण, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार की डायरेक्ट सहायता और डिजिटल तकनीक से राजस्व प्रबंधन जैसे कदमों को उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बताया।

    वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि समाज की जागरूकता जरूरी है। यदि हम कचरे को सही स्थान पर डालें और सफाई व्यवस्था का पालन करें, तो बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके “अंत्योदय” के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की असली पहचान है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छता अभियान को सफल करेंगे।

  • CG : जशपुर बनेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का हब

    जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय के नवीन भवन का तेजी से हो रहा है निर्माण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से बन रहा चिकित्सालय भवन

    रायपुर,

    जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय के नवीन भवन का तेजी से हो रहा है निर्माण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता क्रम में हमेशा शीर्ष पर रखा है। उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जशपुर जिले में न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, बल्कि यहाँ स्वास्थ्य शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टरेट के समीप एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से 35.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय का नवीन भवन तेज़ी से आकार ले रहा है। 

    अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

    छह मंजिला बनने वाला जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय 100 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। यहाँ 15 ओपीडी, आईसीयू, 4 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस यूनिट, एक्स-रे, ईसीजी और इमरजेंसी वार्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट और रैंप का भी निर्माण किया जाएगा।

    जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। हाल ही में कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत गिनाबहार में 8 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत के 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अतिरिक्त जिले में मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए आधा दर्जन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी गई है और 11 अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

  • CG : सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

    रायपुर,

    सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

    सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “जल-जंगल यात्रा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमंडल अधिकारी धम्मशील गनवीर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला झालपानी के विद्यार्थियों को जल, जंगल और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जल संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से बचने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने आस-पास सफाई बनाए रखेंगे। यह कार्यक्रम सोनाखान परिक्षेत्र के कोसमसरा सर्किल अंतर्गत बीट उत्तर झालपानी में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल आस्था यादव के नेतृत्व में हुआ।

    इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत झालपानी के सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन चौकीदार और श्रमिक भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। 

  • CG : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

    प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश 

    विद्यालयों में डोम और बालक-बालिका शौचालय निर्माण की घोषणाएँ

    छात्रों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई

    रायपुर,

    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश
    प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय प्राथमिक शाला गनियारी में शाला संचालन को सही पाया गया। वहीं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला/हाईस्कूल गनियारी में मुख्य विषय के कालखंड में शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि किसी भी एन.जी.ओ. या बाहरी व्यक्ति को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में शाला संचालन और विद्यार्थियों से संवाद के बाद मंत्री ने प्रशंसा व्यक्त की। संस्था प्रमुख की मांग पर डोम निर्माण और बालक-बालिका के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की गई तथा रिक्त पदों पर परीक्षण कर भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्री धमधा में भौतिक और रसायन विषयों के प्रायोगिक कार्य अधूरे पाए जाने पर मंत्री ने प्रभारी प्राचार्य मनिराम  मनडारे और भौतिक शास्त्र के व्याख्याता कल्पना शुक्ला के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    पूर्व माध्यमिक शाला, हिर्री में प्रधानपाठक हरिहरनो द्वारा संचालित अध्यापन व्यवस्था की मंत्री ने प्रशंसा की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई और डोम निर्माण की घोषणा की गई। विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछने पर डॉक्टर, इंजीनियर, आई.ए.एस., और शिक्षक बनने की आकांक्षाएँ सामने आईं, जिस पर मंत्री ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शाला संचालन, प्रायोगिक कार्य और छात्राओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया तथा सभी विद्यालयों में सुधार, आवश्यक निर्माण कार्य और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Rajnandgaon : आज जगराता एवं पंडवानी का आयोजन…

    तुमड़ीबोड़, ग्राम पंचायत आरगांव में नवरात्रि के पावन अवसर में सरस्वती उत्सव एवं दुर्गोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पर्व के उपलक्ष्य में गौरी गौरा सरस्वती उत्सव समिति द्वारा 26 सितंबर को भजन गायिका चंदा यादवए जोरातराई राजनांदगांव का कार्यक्रम आयोजित है। अगले दिन 27 सितंबर को नव ज्योति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पंडवानी तिल्दा नेवराद्ध का कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

  • CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती में निवासरत बच्चों की ली जानकारी

    कोरबा। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया और यहाँ निवासरत बच्चों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं से अवगत हुई।

    मंत्री राजवाड़े ने उनके प्रयासों की सराहना की। मंत्री राजवाड़े ने विभाग के गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, डीपीओ रेणु प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभाग के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • CG : ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा बुधवार 24 सितबंर को जिला पंचायत सभागार, कोरबा में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएमपी) योजना के अंतर्गत ‘‘ई-मार्केटप्लेट एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए बाजार विकास’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में जिले के दर्जनों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों एसएचजी सदस्य एवं पीएफएमई व पीएमईजीपी एवं स्टार्टअप ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म एवं डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया जिन पर ट्रेनर द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    विनय टेगर, महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते है और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने कार्यशाला में उपस्थित मास्टर ट्रेनर एवं उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • CG : रायपुर कोर्ट ने युवक को दोषी ठहराकर 10 वर्ष की सजा सुनाई

    रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जिनेंद्र कुमार टोंडरे की अदालत ने एक हत्या प्रकरण में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने अभियुक्त धर्मेंद्र चंद्रवंशी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 1,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेजने के लिए जेल वारंट जारी कर दिया है।

    मामला क्या है

    अदालत में चले मुकदमे के अनुसार अभियुक्त धर्मेंद्र चंद्रवंशी पिता जबर सिंह उम्र 21 वर्ष, निवासी टेटलापारा थाना इंद्रावती जिला गरियाबंद, हाल मुकाम रायल पोल्ट्री फार्म, धनी मोड़ थाना मुजगहन जिला रायपुर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304(B), 306 और 34 के तहत मामला दर्ज था। सुनवाई के दौरान अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर अदालत ने उसे दोषी करार दिया।

    अदालत का आदेश

    फैसले में न्यायाधीश ने कहा कि अभियुक्त को धारा 304(B) के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 1,000 रुपए का अर्थदंड दिया जाता है। अर्थदंड न भरने पर अतिरिक्त एक माह का कारावास भुगतना होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि सजा भुगतने के दौरान अभियुक्त को उचित श्रेणी की जेल में रखा जाएगा और कैदी के सभी अधिकारों का पालन किया जाएगा।

    जेल प्रशासन को निर्देश

    जारी किए गए आदेश के अनुसार, जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल रायपुर को अभियुक्त को हिरासत में लेकर वारंट के मुताबिक सजा दिलवाने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने कहा कि अभियुक्त को सुरक्षित तरीके से जेल पहुँचाया जाए और उसकी सजा की गणना आज से की जाएगी।

    जुर्माना और कानूनी प्रक्रिया

    अदालत ने यह भी आदेश दिया कि यदि अभियुक्त 1,000 रुपए का अर्थदंड अदा नहीं करता है तो उसे अतिरिक्त एक माह की कैद भुगतनी होगी। वारंट के साथ अदालत की हस्ताक्षरित प्रति जेल अधीक्षक को सौंपी गई है। यह आदेश 25 सितम्बर 2025 को जारी किया गया, जिस पर द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर (छ.ग.) की विधिवत मुहर और हस्ताक्षर मौजूद है।

  • Rajnandagon : केदारनाथ धाम की झांकी व विशाल पंडाल दर्शको को किया आकर्षण…

    राजनांदगांव नवरात्र पर्व पर बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मंडी परिसर में बाबा केदारनाथ धाम बनाया गया है। करीब 55 फीट ऊंचा बाबा केदारनाथ का मंदिर बना कर इसमें मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ से एक विशाल शिला लाकर स्थापित की गई है। शिला केदारनाथ मंदिर की असली शिला की तरह है। इस शिला की लंबाई एवं चौड़ाई करीब 4 से 5 फीट है जिस मुख्य मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर को बाबा केदारनाथ धाम और मंदिर का स्वरूप दिया गया है।

    भक्त बाबा केदारनाथ का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में विशाल पंडाल सजा कर मांग दुर्गा की विशाल प्रतिमा विराजित की गई है। इस पंडाल और केदारनाथ धाम को रंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। पहाड़ों के बीच से मां मनसा के चित्रों का दर्शन करते भक्त आगे बढ़ते है। केदारनाथ धाम मंदिर परिसर के किनारे विशाल सफेद रंग के पहाड़ बनाए गए और यहां ठंडकता महसूस होती है। कोलकाता के कारीगरों ने धाम तैयार किया इसमें उपयोग आने वाले बांस कोरबा से मंगाए जिनकी लंबाई करीब 25 फीट है।

    मंडी परिसर में मेले में खानपान सहित अन्य दुकानें लगी हुई हैं मंडी परिसर में लगे नवरात्र मेले का आनंद लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहें है। यहां विशाल झूले और खिलौनों की दुकानें सजी है। खानपान की सामग्री की दुकानों में लोग इसका आनंद ले रहे। श्रद्धालु भक्तों के लिए रोज प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समिति के सदस्य भक्तों को प्रसादी वितरण में सहयोग करते है। भीड़ को नियंत्रित करने समिति सदस्यों को विभिन्न स्थानों में तैनात किया गया है। शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है। यहां पार्किग की व्यवस्था है।

    धार्मिक और पर्यटन स्थलों से जुड़ी चित्रकारी भी यहां पर की गई है रंगीन रोशनी वाले झूमरों के बीच से चल कर बांस और टोकरियों से बनी एक विशालकाय गुफा से बाबा केदारनाथ थाम में एंट्री होती है। यहां विशाल पर्दों में रंग.बिरंगे धार्मिक और पर्यटन स्थलों से जुड़ी चित्रकारी की गई है। इसके बाद बाबा केदारनाथ का विशाल मंदिर दिखाई देता है। मंदिर के भीतर सुनहरे रंग से साज सज्जा की गई। इसमें ओम क आकृति एवं कला का प्रदर्शित किया गया है। वहीं बीच में डोंगरगढ़ से लाई गई विशाल शीला को स्थापित किया गया है। इसके सामने विशालकाय नंदी महाराज बैठे हैं।

  • CG : अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

    स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग हुआ नामांकित

    रायपुर,

     अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क(UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता 
                 राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ICPS ने स्वीकार किया है। आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को एक साथ संपन्न कराने की पहल को ICPS ने उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए विजेता अवार्ड अथवा Special Recognition for Outstanding Achievement Award तक के लिये नामांकित किया है।

     ICPS : लोकतांत्रिक व्यवस्था पर शोधरत संस्था 
     ICPS  का मुख्यालय लंदन (यू.के.) स्थित मिलबैंक टावर में है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहयोगी है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अध्ययन, अनुसंधान करती है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए विभिन्न  सरकारों को सुझाव देती है।

    बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में होगा अवार्ड समारोह 
                 अवार्ड वितरण कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 के मध्य बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित होगा।  ICPS  ने आयोग के प्रतिनिधियों को समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग की ओर से सुखनाथ अहिरवार,  सचिव तथा आलोक कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव को अधिकृत किया गया है। शासन से विदेश प्रवास की अनुमति प्राप्त होने पर वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग  का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • CG : एक दिन-एक घंटा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बलरामपुर बाजार परिसर में सामूहिक श्रमदान

    कृषि मंत्री नेताम ने आमजनों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

    रायपुर,

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने आमजनों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

    स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने स्वच्छता अभियान तहत बलरामपुर स्थित बाजार परिसर में एक दिन-एक घंटा स्वच्छा ही सेवा अभियान के तहत कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सामूहिक श्रम कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

    मंत्री नेताम ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है। इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से हर कार्य आसानी से संभव है। हम सभी प्रतिदिन थोड़ी देर भी सफाई के लिए निकालें तो पूरा जिला स्वच्छ और साफ हो जाएगा।

    मंत्री नेताम ने कहा कि जब हम सब मिलकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ-सफाई के लिए समय देंगे, तभी स्वच्छ जिला, राज्य और देश बनेगा। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति भी होती है। मंत्री नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास को सफल बनाने जिले के आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। 

    इस दौरान कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • CG : छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

    छत्तीसगढ़ को रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बोर्ड के 76वें स्थापना दिवस 20 सितंबर 2025 को बेंगलूर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं बोर्ड सदस्य के. सुधाकर के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उप संचालक रेशम मनीष पवार ने ग्रहण किया।

    छत्तीसगढ़ को मिला ‘बेस्ट सेरीकल्चर स्टेट‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार

    छत्तीसगढ़ में रेशम की गतिविधियाँ विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनी हैं। वर्तमान में लगभग 78 हजार ग्रामीण महिलों एवं पुरुषों रेशम विभाग की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्व-रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

    राज्य में टसर कीट पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार पौधारोपण और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी और उनके प्रश्नों के सरल समाधान भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

    इस दौरान रायगढ़ जिले को “उत्कृष्ट जिला” तथा ललित गुप्ता (ग्राम आमाघाट, तमनार, रायगढ़) को “उत्कृष्ट कृषक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुप्ता लंबे समय से टसर कृमिपालन से जुड़े हैं और अपने क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

    भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के कार्यों की सराहना से यह प्रमाणित होता है कि राज्य रेशम उत्पादन न केवल स्व-रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

  • CG : जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
    मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।

    मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि इन अधिकारियों का 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुआ इंडक्शन कोर्स अब समाप्त हो रहा है। इसके बाद ये सभी अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा देंगे, जहाँ वे शासन के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को समझेंगे।

    मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि आपको राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में जनता की सेवा का अवसर मिला है। यह अवसर सभी को नहीं मिलता। पूरे मनोयोग से इस अवसर का लाभ उठाते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन का काम जनहित की नीतियाँ बनाना है, लेकिन उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर ही रहती है। छत्तीसगढ़ एक अत्यंत समृद्ध राज्य है। यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज और वन संपदा है, मिट्टी उर्वरा है और पावर सेक्टर बहुत मजबूत है। राज्य के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी रुकावट था, जो अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या का उन्मूलन कर दिया जाएगा। हमारे बहादुर जवान डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद छत्तीसगढ़ और तेजी से विकसित होगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रूप में आपकी जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ जाएगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज को आगे लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में  ई-ऑफिस प्रणाली भी लागू की गई है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। अब तक हमें साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने में आप सभी की भूमिका होगी।

    मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व मामले सीधे जनता से जुड़े होते हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की एक छोटी-सी पहल से भी लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजस्व प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर सरल बनाया जा रहा है।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त संचालक प्रणव सिंह तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन

    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

    रायपुर,

    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास
    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

    भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में आज राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित की गई। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव संसाधनों का प्रदर्शन किया गया।

    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

    मॉकड्रिल की शुरुआत इंसिडेंट कमाण्डर एवं एडीएम अभिषेक अग्रवाल के कमांड से हुआ। उनके कमांड मिलते ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों ने उफनती शिवनाथ नदी में उतरकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

    अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य बनाया गया कि अतिवृष्टि से नदी में जलभराव होने पर ग्रामीण लकड़ी या छोटे नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी नाव पलट गई और लोग डूबने लगे। इस स्थिति में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, अंडरवॉटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर बचाव अभियान चलाया गया।

    एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

    रेस्क्यू टीमों ने तेज बहाव में फंसे व्यक्तियों, पेड़ों पर चढ़े ग्रामीणों और पुल टूटने से अलग-थलग पड़े लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ग्रामीण नदी में गिर गए थे, जिन्हें त्वरित कार्रवाई कर बचाया गया। इसी दौरान एक नाव पलटने पर टीम के सदस्यों को भी सुरक्षित निकाला गया। डूबे हुए व्यक्तियों को फस्ट एड, सीपीआर और डीप डाइविंग कर रेस्क्यू किया गया।

    कलेक्टर अभिजीत सिंह ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यवाही संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु अभ्यास के दौरान घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाने और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट की तरह इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया।

    मॉकड्रिल के अंतर्गत अंजोरा स्थित पंचायत प्रशिक्षण भवन में राहत शिविर लगाया गया, जहां बाढ़ प्रभावितों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई। प्रभावित गांवों के पशुओं के लिए भी दवाई और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, एएसपी अभिषेक झा, नगर सेना कमाण्डेंट नागेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव, हितेष पिस्दा, उत्तम ध्रुव, डॉ. सीबीएस बंजारे एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना के जवान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Rajnadgaon : कल चुनरी यात्रा निकलेगी…

    राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़ क्वांर नवरात्रि में दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम तुमड़ीबोड़ में 27 सितंबर को शाम 4 बजे चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। विशेष रूप से रथ में मातारानी एवं हनुमान जी विराजित रहेंगे।

    51 फिट की विशाल चुनरी यात्रा दुर्गा चौक से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर से दुर्गा पंडाल में मातारानी को चुनरी भेंट की जाएगी। आयोजन समिति ने इस चुनरी यात्रा में सभी भक्तों को शामिल होने की अपील की है। ग्राम में स्थापित सार्वजनिक दुर्गोत्सव में माता दुर्गा के दर्शन, शीतला मंदिर में ज्योत और ग्राम में जंवारा के दर्शन के लिए लोगों का लगातार आना जाना जारी है।

  • CG : लोक निर्माण विभाग में 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले

    रायपुर, राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है। सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

    राज्य शासन द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे की प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में नई पदस्थापना की है। लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है।

  • CG :’जशपुर के दनगरी घाट तक पहुंचेगी सुगम सड़क, पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार’

    ‘ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक 18.37 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर’’

    ‘‘प्रकृति प्रेमियों के स्वर्ग दनगरी घाट को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा’’
     
    रायपुर,

     'जशपुर के दनगरी घाट तक पहुंचेगी सुगम सड़क, पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार'

    प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालो के लिए  एक मनमोहक सांस्कृतिक यात्रा आपको सब कुछ प्रदान करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग होने के अलावा, जशपुर एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी घर है। यहाँ रहने वाले आदिवासी समुदायों की अपनी अनूठी परंपराएँ, कलाएँ, संगीत और लोककथाएँ हैं। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक  सुगम यातायात के लिए 13.60 किमी सड़क निर्माण के लिए 18 करोड 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई हैं। निर्माण हेतु आगे की प्रक्रिया जारी है। लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
                  घने जंगलों, कल-कल बहते झरनों, पहाड़ी नदियां, ऊँचे पहाड़ों और पठारों  से घिरा जशपुर प्राकृतिक खूबसूरती का अद्वितीय खजाना है। पर्यटकों के लिए सहज आकर्षित करने वाले इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद जशपुर की इन पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर निर्मित करना है। ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक सडक बन जाने से आसपास के ग्रामों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जशपुर मुख्यालय से लगभग 88 किमी दूर घने जंगलों में स्थित यह झरना ऊँची चट्टानों से तीन-चार धाराओं में गिरता है। शांत, मनोहारी और रोमांच से भरपूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

    ‘‘पर्यटन बन रही है जशपुर की नई पहचान’’
       ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने 14 सितंबर को  बगिया से सामुदायिक पर्यटन के तहत जशपुर के पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत की थी, जिसमें दनगरी भी शामिल है। यह नीति लागू करने का उद्देश्य रोजगार के नए अवसर निर्मित करने के साथ ही देश-दुनिया के पर्यटकों को यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से परिचय कराना भी है।  मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। जशपुर के पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए पर्यटन वेबसाइट https://www.easemytrip.com/ में जगह दी गई है।

  • CG : महिला कृषकों के लिये उपयुक्त सहयोगी कृषि उपकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    रायपुर,

    महिला कृषकों के लिये उपयुक्त सहयोगी कृषि उपकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    प्रदेश में ”महिला कृषकों के लिये उपयुक्त सहयोगी कृषि उपकरण विषय पर 22 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित तीन दिसवीय प्रशिक्षण कार्यक्रम“ सम्पन्न हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड धरसीवां के ग्राम सिलतरा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, ट्रैक्टर नगर, बुदनी मध्यप्रदेश, राज्य स्तरीय कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी।

    प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन पंजीयन उपरांत प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा बुदनी में वर्ष भर होने वाले आवासीय प्रशिक्षणों के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करके ना सिर्फ महिलायें बल्कि गांव के युवा वर्ग ग्रामीण आजीविका का एक नया साधन स्वयं के लिये बना सकते हैं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क रहते हैं तथा तिथिवार प्रशिक्षण कैलेंडर संस्थान की वेबसाईट https://fmttibudni.gov.in/index.php/en/  में उपलब्ध रहता है। यह संस्थान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्ष 1955 से किसानों के हित व कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने का कार्य इस संस्थान द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं हेतु उपयोगी कृषि उपकरणों की भी जानकारी दी गई।महिला कृषकों के लिये उपयुक्त सहयोगी कृषि उपकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
     प्रशिक्षण के दूसरे दिन निंदाई-गुड़ाई एवं उद्यानिकी फसलों के लिए उपयोग किये जाने वाले उपकरणों जैसे खुरपी, सेरेटेड हंसिया, हैण्ड हो, सिकेटियर, ट्री प्र्रुनर, हेज सियर (कैंची) आदि के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही छिड़काव के लिये उपयोग होने वाले सभी प्रकार के स्प्रेयर जैसे कि हैण्ड स्प्रेयर, हस्तचलित नैपसेक स्प्रेयर, बैटरी चलित नैपसेक स्प्रेयर, इंजन चलित नैपसेक स्प्रेयर के विषय में भी प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी  दी गई। 
    प्रशिक्षण के तीसरे दिन महिलाओं को इंजिन चलित वीडर जिसका उपयोग निंदाई के लिए, ब्रश कटर जिसका उपयोग झाड़ियों की कटाई-छंटाई के लिए, डिबलर जिसका उपयोग बीजों को उचित दूरी पर बोने की जानकारी दी गई। वहीं चाफ कटर, मिनी राईस मिल मसाला मशीन के विषय में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिलतरा एवं आसपास के गांव मटिया, बरबंदा, टांडा, नेउरडीह आदि की कृषक उत्पादक संगठन एवं समूह से जुड़ी लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, बुदनी से रॉय सिंह गुर्जर, तकनीकी सहायक कोमल सिंह, वरिष्ठ तकनीशियन, राज्य स्तरीय कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर से आलोक पाल, सहायक अभियंता, प्रवीण वर्मा, यांत्रिक सहायक, कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, विषय वस्तु विशेषज्ञ सहित कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) सत्य सांई महिला बहुउद््देशीय सहकारी समिति, टेकारी की अध्यक्ष गिरिजा बंजारी सहित महिला कृषक शामिल थी। 

  • CG : लापता व्यापारी का कार मिला, परिजन सदमे में…

    दुर्ग । मोहन नगर थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनिल बंसल बुधवार शाम से लापता हैं। बंसल की सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली है। 48 वर्षीय बंसल बुधवार शाम को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बंसल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं। गुरुवार सुबह उनकी कार नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने तुरंत SDRF टीम को बुलाया। टीम नाव और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चला रही है।

    मोहन नगर और नंदनी पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। परिवारजन इस घटना के बाद सदमे में हैं। उनका कहना है कि अनिल बंसल ने घर से बिना कुछ बताए अचानक बाहर कदम रखा। वे यह भी नहीं जानते कि वह किस वजह से घर छोड़कर गए। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द उनका पता लगाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस के पास केवल कार का सुराग है। SDRF की टीम द्वारा चलाया जा रहा तलाश अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल बंसल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

  • CG : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्रस्तुति

    रायपुर,

     छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इस नृत्य नाटिका भाओना के माध्यम से असम राज्य की संस्कृति और भावना का सशक्त प्रदर्शन हो रहा है, जिसे श्रीमंत शंकर देव ने लगभग 500 वर्ष पूर्व लिखा था। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असम से आए कलाकारों ने पौराणिक ग्रंथ रामायण में वर्णित सीता पाताल गमन प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भाओना सीता पाताल गमन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

     छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्रस्तुति

             कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ दोनों में रामायण कालीन संस्कृति की छाप स्पष्ट दिखाई देती है और दोनों राज्यों की सांस्कृतिक परंपराएं आपस में काफी मिलती-जुलती हैं। डेका ने असम के रहने वाले देश के विख्यात गायक जुबीन गर्ग जिनका हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
           राज्यपाल डेका ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, रिकेश सेन अन्य जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. आर. प्रसन्ना, संस्कृति विभाग के संचालक एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता और उसकी गहराई से अवगत कराया।