lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवस योजना की प्रगति की समीक्षा की

    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने शनिवार को जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम आवास योजना ग्रामीण के साथ ही मनरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राज्य से प्राप्त निर्दशानुसार रजत जयंती वर्ष पर दिए गए 20 अक्टूबर तक के लक्ष्य की पूर्ति के साथ-साथ गृह प्रवेश के लक्ष्य के लिए शेष आवास स्वीकृति को भी पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में पीएम जनमन की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमे पर्याप्त भवन निर्माण सामग्री एवं सेंटरिंग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्वसहायता समूह और रिक्वायर्ड जीपी की मैपिंग, ब्लॉक-क्लस्टरवार रजिस्टर्ड वेंडरो के साथ समन्वय स्थापित कर डेढ़ सौ, दो सौ से अधिक स्वीकृति वाले जीपीएस मे अबाध रूप से निर्माण कार्य गतिमान रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।


          बैठक में हितग्राही को समय पर राशि उपलब्ध कराने आवासवार रिपोर्टिंग और फंड ट्रांसफर ऑर्डर ट्रैक करने हेतु कहा गया, जिससे राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की समय सीमा मे उपलब्धि प्राप्त की जा सके। आवास निर्माण मे किसी भी स्तर पर अनियमितता, गड़बड़ी की स्थिति नहीं हो इसके लिए सतत निरीक्षण करने हेतु समस्त अमके को निर्देशित किया गया। कोई भी अनियमितता पाये जाने पर सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतवानी दी गयी। बैठक मे उप संचालक पंचायत, जिला समन्वयक आवास, आवास समन्वयक, सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकास खंड समन्वयक, आवास पीओ मनरेगा एवं सभी तकनीकी सहायक मनरेगा उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : राशन कार्डधारियों का अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराए : कलेक्टर…

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्री के समयबद्ध भंडारण के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराना है। जिले में अब तक 86 प्रतिशत हितग्राहियों ने आधार ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने शेष राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए।

    उन्होंने विगत वर्षों की तरह धान खरीदी के लिए पीडीएस बारदाने एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन चरणों में धान के खसरों का पीवी एप के माध्यम से सत्यापन कार्य के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। पीवी एप के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों को फिल्ड में जाकर खसरा के सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों को खाद एवं बीज की सतत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। किसानों की मांग के अनुरूप खाद मंगाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में नये धान खरीदी केन्द्र के प्रस्ताव, जिला सहकारी समिति, धान उपार्जन केन्द्र एवं बैंक के संबंध में जानकारी ली तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने कहा।

    उन्होंने कहा कि किसान के्रेडिट कार्ड के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करें। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलने से खेती-किसानी के कार्यों में मदद मिलेगी। इसी तरह मत्स्य पालन विभाग में भी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य में गति लाने कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सुधीर सोनी, जिला विपणन अधिकारी हीना खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा व पोषण माह का संयुक्त आयोजन…

    एमसीबी । ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, स्वच्छता शपथ, नशामुक्त भारत, स्वच्छता रैली एवं पोषण माह का संयुक्त आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला पंचायत CEO अंकिता सोम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर सरपंच उर्मिला, जनपद सदस्य कविता, सेक्टर सुपरवाइजर शिल्पा अग्रवाल, स्वच्छता समन्वयक प्रभा पयासी, सचिव भुवनेश्वर कुमार पैकरा, शिक्षकगण, स्वच्छता ग्राही, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को पोषण माह एवं स्वच्छता पखवाड़ा के महत्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण पोषण एवं स्वच्छता रैली के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए और जनजागरूकता का संदेश दिया।

  • CG : चिरमिरी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान, महापौर के नेतृत्व में शहरवासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प…

    एमसीबी । नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत शहरभर में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, सभापति संतोष सिंह, आयुक्त रामप्रसाद आचला, समस्त एमआईसी प्रभारी रामऔतार, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक राम गोपाल मालिक, जिला समन्वयक पीआईयू प्रवीण कुमार सिंह एवं पूरी स्वच्छता टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    अभियान के दौरान शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल जगन्नाथ मंदिर, पर्यटन स्थल, मुख्य चौराहे, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चिरमिरी, प्रतीक्षा बस स्टैंड गोकुल नगर और पोंडी क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए शपथ भी दिलाई गई। यह अभियान न केवल स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता का प्रतीक बना बल्कि शहरवासियों में स्वच्छ और स्वस्थ चिरमिरी के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान जिले के 22 ग्रामों में आदि सेवा पर्व के तहत हुआ कार्यशाला…

    बालोद । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत बालोद जिले में आदि सेवा पर्व व सेवा पखवाड़ा का आयोजन चयनित 186 ग्रामों में किया जा रहा है।

    इन ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना कर जनजातीय समुदाय के लिये एकल खिड़की सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं। साथ ही विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वाक एवं केंद्रित सामूहिक चर्चा कर ट्राईबल विलेज विजन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्रिटिकल गैप को चिन्हांकित कर योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

    आज बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्ड के 22 ग्रामों में विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर आदि सेवा पर्व व सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम महाराजपुर, बोइरडीह, पीपरखार ना, खपराभाट, खामभाट, कुंआगांव, मार्री, डौंडी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़, धुरवाटोला, रजही, साल्हे, कामता, बम्हनी, कुंआगोंदी, कुंजकन्हार, मड़ियाकट्टा, मंगलतराई, गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम लासाटोला, गुरुर विकासखण्ड के ग्राम कपरमेटा, बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा, लिमोरा और गोड़री शामिल हैं। अब तक जिले के लगभग 88 ग्रामों में कार्यशाला का आयोजन संपन्न हो चुका है।

    केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंर्तगत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आदि सेवा पर्व के अंतर्गत जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल ग्रामों में बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की है। इस दौरान वालंटियरों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

    इसके साथ ही साफ-सफाई की विशेष महत्व की जानकारी देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाते हुए स्वच्छता रैली भी निकाली जा रही है। इस दौरान जनजातीय परिवारों के गृह भेंट कर उन्हें शासन द्वारा मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याएं सुनी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को आदि सेवा कर्मयोगी अभियान, आदि सेवा पखवाड़ा के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देने के साथ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।

    ज्ञातव्य हो कि आदि सेवा अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित होंगे, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेगी।

  • CG : पीएम सूर्यघर योजना : केवल सौर ऊर्जा का विस्तार नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की क्रांति

    रायपुर, वो समय अब बीत चुका है जब बिजली के मीटर उपभोक्ताओं की जेब खाली कर देते थे। अब मीटर गवाही दे रहा है, ऊर्जा उपभोग की नहीं, ऊर्जा उत्पादन की। छत्तीसगढ़ की धरती पर प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने घर-घर में आशा की नई किरण जलाई है।
    महासमुंद के एकता चौक, इमली भाठा रोड निवासी अमित इसका जीवंत उदाहरण हैं। कभी हर महीने पन्द्रह सौ से 4 हजार रुपये तक का बिल चुकाने वाले अब बिजली विभाग से आय प्राप्त कर रहे हैं। उनकी छत पर सजे 5 किलोवाट के सौर पैनल रोज 10 यूनिट ऊर्जा बनाते हैं, जिनमें से 7-8 यूनिट घर के रोशन में खप जाते हैं और बाकी की रोशनी हमारे बिजली खाते में जमा हो जाती है। घर का हर पंखा, हर बल्ब, हर उपकरण अब सूर्य की मुस्कान से रोशन होती है। स्मार्ट मीटर उनकी ऊर्जा कहानी पल-पल लिख रहा है। और तड़ित चालक, मानो आकाशीय बिजली से पहरेदार बनकर रक्षा कर रहा हो।


    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन ने इस योजना को डबल सब्सिडी की शक्ति दी है, जहां केंद्र और राज्य मिलकर हजारों की राहत दे रहे हैं। महासमुंद जिले के 550 घर अब सिर्फ जगमग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। योजना के तहत् बिजली उत्पादन करने वाले अमित ने बताया कि यह योजना केवल सौर ऊर्जा का विस्तार नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की क्रांति है। उपभोक्ता अब केवल रोशनी के नहीं, बल्कि प्रगति के भी निर्माता हैं।


    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें 1 किलोवाट पैनल पर 30 हजार रुपए केंद्र एवं 15 हजार रुपए राज्य सरकार द्वारा कुल 45 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार 2 किलोवाट पैनल पर 60 हजार रुपए केंद्र, 30 हजार रुपए राज्य कुल 90 हजार रुपए सब्सिडी एवं 3 किलोवाट पैनल पर 78 हजार रुपए केंद्र एवं 30 हजार रुपए राज्य कुल एक लाख 8 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है।

  • CG : गृह मंत्री शर्मा श्रीराम कथा श्रवण करने खुर्सीपार पहुंचे…

    दुर्ग । प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा आज खुर्सीपार भिलाई पहुंचे। उन्होंने यहाँ आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राम कथा का श्रवण किया।

    गृह मंत्री शर्मा ने कथा वाचक राष्ट्रीय संत राजन जी महराज का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं राम जानकी प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रोता समूह जनमानस उपस्थित थे।

  • CG : लखपति दीदी मनोरमा नायक की तरह दूसरे भी अपनाएं डेयरी व्यवसाय : कलेक्टर डॉ कन्नौजे…

    कलेक्टर ने पशुपालक के घर जाकर डेयरी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम झनकपुर के पशुपालक किसान, लखपति दीदी मनोरमा नायक एवं जीवनलाल नायक के डेयरी का निरीक्षण घर जाकर किया।

    इस दौरान वहां उनके बाड़ा में 5 एचएफ (जर्सी) गाय और उनके बछड़े थे। बाड़ा में बिजली व्यवस्था, बैठने के लिए सीट, खाने के लिए चारा में कुटी (पुआल के टुकड़े), खली, सफाई के लिए टंकी, दूध दुहने के लिए मशीन, गोबर से गोबर गैस बनाने का सेटअप आदि आवश्यक सुविधा को अपनाया गया है। कलेक्टर ने इन सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पशुपालक किसानों को कहा कि इस गौसेवा कार्य को अन्य ग्रामीणों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल उपस्थित थे।

    कलेक्टर को पशुपालकों और पशुधन विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने जानकारी दी कि ग्राम झनकपुर और विक्रमपाली में 100 प्रतिशत कृत्रिम गर्भाधान (एआई) से गाय से संतान उत्पत्ति किया जा रहा है। पशुपालक किसान ने एक गाय खरीदी थी, जिसके बछड़ों की संख्या अब 5 पांच हो गई है। प्रतिदिन 50 लीटर गाय दूध की बिक्री वो गांव में ही करते हैं। इससे होने वाले आय से पशुपालक अपने बेटी को दिल्ली की कोचिंग में पढ़ाई करवा रही है।

  • CG : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने हितग्राहियों के निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण किया…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के नावापाली जाकर तालाब सौंदर्यीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दो हितग्राही के घर जाकर उनके निर्माणाधीन आवास की प्रगति का निरीक्षण किया और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने इस दौरान आवास आदि के इस अवसर पर आवास निर्माण, किस्त समय पर मिल रहा या नहीं मिल रहा, के बारे में हितग्राही से संवाद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक, एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय नायक, स्थानीय नागरिक कैलाश नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी वरदान

    घर और लॉज दोनों पर सोलर सिस्टम लगाकर घटाया बिजली खर्च, बढ़ाई बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

    रायपुर,

     पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी वरदान

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। सूरज की रोशनी अब यहां न सिर्फ घरों को जगमग कर रही है बल्कि मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का साधन भी बन रही है।
    बेमेतरा निवासी धनेश गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम और अपने लॉज पर 4 केवीए का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। पहले जहां हर महीने उनका बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच जाता था, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है। गुप्ता का कहना है कि अब मेरे घर और लॉज दोनों की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल न के बराबर रह गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश मात्र दो-तीन साल में ही वसूल हो जाएगा। इसके बाद मुफ्त बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी होगी।
    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से आसानी से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है और सब्सिडी की राशि सीधे खाते में जमा होती है। केंद्र सरकार से उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई। श्री गुप्ता ने कहा कि इस योजना से जहां आम जनता को आर्थिक बचत और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। “सौर ऊर्जा अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
    धनेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया और लोगों से अपील की कि हर घर को इस योजना से जुड़ना चाहिए। आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।

  • CG : नशामुक्त भारत के थीम पर आयोजित मैराथन दौड़, उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग…

    मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में नशामुक्त जिला और नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज 03 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

    मैराथन दौड़ प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय के फव्वारा चौक से कुंजमटोला तक आयोजित की गई। दौड़ के पूर्व लोक कलाकारों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह उपस्थित रही। उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। मैराथन में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट/गाइड के स्वयंसेवकों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर डी आर ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी एफआर कोसरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मोहला के शासकीय व निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रही।

    प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित :

    मैराथन दौड़ में बालक और बालिका वर्ग में प्रथम पाँच स्थानों पर आए प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम- युगल कुमार,द्वितीय – कामता प्रसाद,तृतीय-मानसिंग,चतुर्थ-प्रभात सेवा राम एवं पांचवे स्थान में हेमराज रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम याचना पिस्दा,द्वितीय-रुसालि कश्यप, तृतीय-तरुणा नेताम,चतुर्थ-मंजू उइके तथा पांचवें स्थान पर सोनिका जुरेशिया रही। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

  • CG : नशामुक्त भारत मैराथन का आयोजन 23 सितंबर को

    महासमुन्द, छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा दिवस 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन मंगलवार 23 सितंबर 2025 को प्रातः 07ः00 बजे शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय, खैरा महासमुन्द से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट महासमुन्द तक आयोजित होगी।
    इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपए प्रदान किया जाएगा।

    नशामुक्त भारत मैराथन में ओपन वर्ग में समस्त महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी होंगे। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल मैराथन एवं ट्रायसायकल मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
    उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन, वरिष्ठजन, स्कूली एवं महाविद्यालयीन दिव्यांग छात्र-छात्राओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

  • CG : कलेक्टर ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके।

    अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के प्रयोग के बारे में पूछा । उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लैब में समर्पित भाव से सीखना वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और समस्या-समाधान की क्षमता को मजबूत करता है। कलेक्टर व्यास ने छात्राओं की क्षमता-विकास के लिए लाइब्रेरियन को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से छात्राओं को पुस्तकें इश्यू करें, जिससे वे पुस्तकों से सारगर्भित शिक्षा ग्रहण कर सकें।

    भौतिकी प्रयोगशाला का निरीक्षण करते समय कलेक्टर ने वहाँ की अव्यवस्था और प्रयोगशाला के ठीक से संचालित न होने पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने भौतिकी की व्याख्याता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, अकारण अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने प्रयोगशाला के नोडल अधिकारी को नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने विद्यालय में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कबाड़ हो चुके सामान का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर, विद्यालय के प्राचार्य के.पी. यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कलेक्टर ने निभाई शिक्षक की भूमिका, अटल टिंकरिंग लैब में दी छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा :

    कलेक्टर रोहित व्यास ने अटल टिंकरिंग लैब में खुद को शिक्षक की भूमिका में ढालते हुए छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा दी। उन्होंने बच्चों को उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाइए और छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे नई तकनीक और प्रयोगशीलता को जीवन का हिस्सा बनाएं और भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करें। विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने इस अनूठे प्रयास की सराहना की और कहा कि कलेक्टर द्वारा सीधे पढ़ाने का अनुभव बच्चों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहेगा।

  • CG : जय शक्ति महिला साख सहकारी समिति की विशेष साधारण सम्मिलन 7 अक्टूबर को

     गौरेला पेंड्रा मरवाही, जय शक्ति महिला साख सहकारी समिति पेण्ड्रा की विशेष साधारण सम्मिलन 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे समिति कार्यालय पेण्ड्रा में आयोजित किया गया है।

    रिटर्निंग अधिकारी मोहम्मद इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि सम्मिलन में सोसाइटी की विधि के अनुसार मण्डल के सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। सदस्य मतदाताओं से निर्वाचन के लिए पहचान हेतु ड्रायविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र लेकर आने कहा गया है।

  • CG : कलेक्टर ने नवगुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, छात्राओं को दी प्रेरणा…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

    कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सुबेला टोप्पो, साक्षी यादव और राखी तिर्की और कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुंती यादव सहित अन्य छात्राओं से चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के दौर तकनीक का है, वहीं देश आज तरक्की कर सकता है जिसकी तकनीक में अच्छी पकड़ हो, तकनीक में कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी पूरे मन लगाकर सीखे और अपने सपने को पूरा करें।

    कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य अमरनाथ धमगया और नवगुरुकुल के मेंटोर से कहा कि प्रशिक्षण में एआई, आधुनिक कंप्यूटर प्रोग्राम को भी शामिल करे। उन्होंने कॉलेजों में सेमिनार लगाकर कैरियर के बारे गाइडेंस देने तथा अन्य गतिविधियां आयोजित कर छात्रों को जागरूक करने को कहा। विदित हो कि नवगुरुकुल में विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम पूर्णतः रोजगारोन्मुखी स्वरूप में संचालित किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर सहित नवगुरुकुल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

  • CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बेमेतरा के धनेश गुप्ता बने मिसाल…

    बेमेतरा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बेमेतरा के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। सूरज की रोशनी अब यहां न सिर्फ घरों को जगमग कर रही है बल्कि मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का साधन भी बन रही है।

    बेमेतरा निवासी धनेश गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम और अपने लॉज पर 4 केवीए का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। पहले जहां हर महीने उनका बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच जाता था, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है। गुप्ता का कहना है कि –“अब मेरे घर और लॉज दोनों की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल न के बराबर रह गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश मात्र दो-तीन साल में ही वसूल हो जाएगा। इसके बाद मुफ्त बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी होगी।”

    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से आसानी से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है और सब्सिडी की राशि सीधे खाते में जमा होती है। केंद्र सरकार से उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई। गुप्ता ने कहा कि इस योजना से जहां आम जनता को आर्थिक बचत और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। “सौर ऊर्जा अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

    धनेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया और लोगों से अपील की कि –“हर घर को इस योजना से जुड़ना चाहिए। आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।”

  • CG : घुमरिया नाला बैराज के कार्यों के लिए 4 करोड़ की राशि स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के  विकासखण्ड-छुरिया की घुमरिया नाला बैराज के जंतर माईनर में पाईप-लाईन कार्य हेतु 4 करोड़ 9 लाख 71 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

    योजना के कार्य पूर्ण होने के बाद रूपांकित सिंचाई क्षमता 150 हेक्टेयर के विरूद्ध 150 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी। सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं।

  • CG : नानदमाली शाला में शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में आई सुधार

     शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की अभिभावकों ने की सराहना

    रायपुर,

     शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की अभिभावकों ने की सराहना

    प्राथमिक शाला नानदमाली में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य शासन ने युक्तियुक्तकरण कर अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह बदल गया है। शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आई है,   जिसकी सराहना अभिभावकों ने की।  प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर चलाए जा रहे शिक्षक युक्तियुक्तकरण अभियान के परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में 

            सरगुजा जिले के नानदमाली प्राथमिक शाला में वर्तमान में 123 विद्यार्थी दर्ज हैं। पहले शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन पदस्थापना होने से अब विद्यालय में कुल 5 शिक्षक उपलब्ध हैं, जिसमें प्रधान पाठक पुष्पा बड़ा, सहायक शिक्षक दीनानाथ कैवर्त, सहायक शिक्षक पुष्पा पंडो, सहायक शिक्षक हरी चंद पटेल, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत सहायक शिक्षक नीलिमा सिंह नवीन पदस्थापना हुई है। दर्ज विद्यार्थी  की दर से अब शिक्षकगण अपनी-अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्ण लगन और उत्साह से पढा रहे हैं।

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

            नवीन पदस्थापना के बाद पांचों शिक्षक अब बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने में लगे हुए हैं। विद्यालय में प्रत्येक कक्षा को समुचित शिक्षक मिलने से पढ़ाई अधिक व्यवस्थित और सरल ढंग से संचालित हो रही है। बच्चों को अब व्यक्तिगत मार्गदर्शन और पर्याप्त समय मिल रहा है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।

    अभिभावकों ने की शिक्षक की युक्तियुक्तकरण सराहना
           विद्यालय में हुए बदलाव को लेकर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि पहले कक्षाओं में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह जाती थी, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधर रहा है, बल्कि गांव का शैक्षिक वातावरण भी सकारात्मक बनता जा रहा है।

             गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मानकों के अनुरूप हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात संतुलित रखने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य संसाधनों की कमी से प्रभावित न हो। शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

  • CG : शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह : मंत्री टंकराम वर्मा…

    26 लाख 42 हज़ार रुपए से होगा आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

    रायपुर । बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले। अतिरिक्त कक्षों और आहाता निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा और गांव के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

    कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत, जनपद पंचायत से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

  • CG : शिक्षक ज्ञान देता है व बेहतर समाज भी निर्मित करता है-स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

    मंत्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    रायपुर,

    मंत्री श्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मुख्य आतिथ्य में आज केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ रायपुर संभाग का वार्षिक अधिवेशन पीएम केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया। इस वार्षिक अधिवेशन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 35 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिरी, महासचिव डॉ. अजय आर्य, जगदलपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग और भिलाई सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    मंत्री श्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यदि समाज में स्कूल का माहौल सही हो जाए, तो किसी भी प्रकार के सुधार की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है। शिक्षक बच्चों को जो परोसते हैं, बच्चे भी वही ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पैसो के लिए नहीं, बल्कि समाज को संवारने के लिए कार्य करें।

    मंत्री यादव ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो। इसके लिए आने वाले शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को ई-क्लास से जोड़ा जाएगा, ताकि वे तकनीकी रूप से भी सक्षम बन सकें। आने वाले समय में स्कूल शिक्षा विभाग हाई स्कूल स्तर पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देने के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाएगा। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों को यह बताया जाएगा कि कैसे बच्चों को प्रभावी और रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए।