lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • Rajnadgaon : कस्तूरबा महिला मंडल में समाज सेवी महिलाओं ने किया रक्तदान…

    राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कस्तूरबा महिला मंडल में समाज सेवी महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। मंडल की संरक्षक शारदा तिवारी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के मेगा हेल्थ शिविर स्वस्थ महिला सुदृढ़ समाज कार्यक्रम में समाज सेवी महिलाओं ने सहभागिता प्रदान की।

    मंडल की सदस्यों ने ब्लड डोनेट कर संस्था का मान बढ़ाया। यहां पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंहए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने महिलाओं से मुलाकात की।

  • Rajnadgaon : आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल में अभी तक पुस्तक वितरण नहीं हुआ…

    राजनांदगांव, नया शिक्षा सत्र जून में शुरू होने के तीन माह बाद भी स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची। आधी.अधूरी तैयारियों के बीच कल 19 सितंबर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक तिमाही परीक्षा शुरू होगी जो 26 सितंबर तक चलेगी। वहीं 6 अक्टूबर तक मूल्यांकन कर नतीजे घोषित करना अनिवार्य किया गया है। किसी स्कूल में पुस्तक तो कहीं शिक्षकों की कमी है। आत्मानंद स्कूलों में लगभग यहीं स्थिति बनी हुई है।

    सत्र की शुरुआत से पढ़ाई में कसावट और शिक्षा का स्तर सुधारने दावा किया और प्लानिंग की जो फेल साबित होती दिख रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 41 रिक्त पदों के लिए शिक्षा विभाग ने 3 माह पहले आवेदन मंगाया था। इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। स्वामी आत्मानंद सर्वेश्वरदास स्कूल में व्याख्याता वाणिज्यए कम्प्यूटर शिक्षकए कला विषय में 1.1 पद खाली पड़ा है। बख्शी स्कूल में सामाजिक विज्ञानए कम्प्यूटरए अंग्रेजीए कला में 1.1 पद खाली है। सुकुल दैहान गणितए विज्ञान में 1.1 पद खाली है। भर्रेगांव में भौतिकए सामाजिक विज्ञान में 1.1 पद खाली है। घुमका में वाणिज्यए रसायनए सामाजिक विज्ञानए विज्ञानए ग्रंथपाल का 1.1 पद खाली है। डोंगरगांव में सामाजिक विज्ञानए रसायनए भौतिकए विज्ञानए प्रयोगशाला में 1.1 पद खाली है।

    इग्नाइट योजनारू अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षक चाहिए शिक्षकों की मांग पर हालही में डोंगरगांव इग्नाइट योजना अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने कलेक्ट्रोरेट पहुंच कर शिक्षकों की मांग और वर्तमान शिक्षक का ट्रांसफर रोकने प्रदर्शन किया था। यहां पदस्थ माधुरी एंथोनी का तबादला छुरिया हो गया जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। अन्य विषय में हिन्दी माध्यम के शिक्षकों से अंग्रेजी की पढ़ाई सही ढंग से नहीं होती। अंग्रेजी माध्यम में अंग्रेजी और गणित के शिक्षक नहीं है। स्कूली बच्चे और पालक 3 सालों से इसकी मांग कर रहें है। लेकिन उन्हें आश्वासन मिलता रहा। अब तक शिक्षक नहीं मिले।

    आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कम शिक्षक हैं भर्रेगांव स्कूल के बच्चों और पालकों ने हालही में पुस्तकों और शिक्षकों की मांग की थी। बीईओ ने मौके में पहुंच कर आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। यहां और अन्य जगह के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में लंबे समय से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसका असर सीधा पढ़ाई पर पड़ रहा। अंग्रेजी माध्यम में रसायनए भौतिकए जीव विज्ञानए अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की कमी है। शुरूआत में पुस्तकों के बार कोड स्कैनिंग से वितरण में देरी हुई। लेकिन अब भी कक्षा 6वीं से 9वीं तक कई स्कूलों में कुछ विषयों की पुस्तकें अब तक नहीं बंटी है।

  • Rajnandgaon : दिग्विजय कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया…

    राजनांदगांव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिग्विजय कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 216 लोगों ने रक्तदान किया।

    जिसमें तेरापंथ युवक परिषद, भाजपा उत्तर दक्षिण मण्डल, भाजपा युवा मोर्चा, विद्यार्थी परिषद एवं दिग्विजय कॉलेज के छात्रों ने विशाल रक्तदान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • CG : देशी-विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु निविदा प्रारंभ…

    बालोद । जिले की वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं 2026-27 के लिये व्यवस्थापन से शेष रहे देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के देशी कम्पोजिट मदिरा अहाता बालोद से सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) की अनुज्ञप्ति के लिये ऑनलाईन निविदा आंमत्रित की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.htm पर आॅनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

    उन्होेंने बताया कि निविदा जमा 19 सितंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लाइसेंस का आवंटन छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ़ आबकारी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से ’पहले आओ पहले पाओं’ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तिओं की वैधता वित्तिय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक रहेगी।

  • CG : फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी

    रायपुर, नक्सल प्रभावित और भौगोलिक रूप से दुर्गम खड़कागांव (ब) ग्राम की तस्वीर अब हरियाली और आर्थिक समृद्धि से बदल रही है। यहां के मेहनती कृषक सुरेश चन्द्र भण्डारी ने व्यक्तिमूलक फलदार वृक्षारोपण योजना से अपनी जिंदगी को नई दिशा दी और गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरक व आदर्श प्रेरणा बन गए।

    उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत सुरेश को एक हेक्टेयर भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये की सहायता मिली। उन्होंने इस राशि से आम, काजू, कटहल, नींबू और अमरूद जैसे उच्च मूल्य वाले लगभग 277 पौधों का रोपण किया था। उनके द्वारा इन पौधों की देखरेख और सिंचाई का कार्य उन्होंने पूरी निष्ठा से किया गया।

    आज इन वृक्षों से न केवल परिवार को अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, बल्कि गांव में हरियाली, मृदा संरक्षण और जैव विविधता भी बढ़ रही है। सुरेश की इस सफलता से प्रभावित होकर अब कई अन्य ग्रामीण भी बंजर या कम उपयोगी भूमि पर फलदार वृक्षारोपण के लिए आगे आ रहे हैं।

    सुरेश चन्द्र भण्डारी की मेहनत और संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि योजनाओं का सही उपयोग कर किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं और गांव को नई पहचान दिला सकते हैं।

  • CG : सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ से 2.16 करोड़ स्वीकृत

    कनकेश्वर धाम, मां मड़वारानी मंदिर और मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कोरबा जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ मद से दो करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
        
    कोरबा जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर, मां मड़वारानी मंदिर और मां मातिन दाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्च-शेड, सोलर पावर प्लांट आदि के लिए डीएमएफ से राशि मंजूर की गई है। इनमें करतला विकासखंड में मां मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 19 लाख 92 हजार रुपए, आर्च-शेड निर्माण के लिए 25 लाख 97 हजार रुपए, पाइपलाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था के लिए 39 लाख 67 हजार रुपए शामिल हैं। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। 

    जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 45 लाख 50 हजार रुपए और 2.4 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए छह लाख 82 हजार 360 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम मातिन में स्थित मां मातिनदाई परिसर में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने के लिए 33 लाख नौ हजार रुपए तथा सीढ़ी निर्माण के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पोंड़ी उपरोड़ा के जनपद पंचायत सीईओ को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। 

  • CG : मंदिरों में बढ़ेंगी सुविधाएं: सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ स्वीकृत…

    कोरबा । कोरबा जिला प्रशासन ने जिले के प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ मद से दो करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रूपये की राशि स्वीकृत की है।

    कोरबा जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर, मां मड़वारानी मंदिर और मां मातिन दाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्च-शेड, सोलर पावर प्लांट आदि के लिए डीएमएफ से राशि मंजूर की गई है। इनमें करतला विकासखंड में मां मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 19 लाख 92 हजार रुपए, आर्च-शेड निर्माण के लिए 25 लाख 97 हजार रुपए, पाइपलाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था के लिए 39 लाख 67 हजार रुपए शामिल हैं। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

    जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 45 लाख 50 हजार रुपए और 2.4 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए छह लाख 82 हजार 360 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम मातिन में स्थित मां मातिनदाई परिसर में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने के लिए 33 लाख नौ हजार रुपए तथा सीढ़ी निर्माण के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पोंड़ी उपरोड़ा के जनपद पंचायत सीईओ को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

  • CG : आत्मसमर्पित नक्सलियों को महात्मा गांधी नरेगा और शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कार्यशाला आयोजित

    नारायणपुर, जिला पंचायत के सभा कक्ष में सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो के निर्देशानुसार 17 सितम्बर को आत्मसमर्पित नक्सलियों को महात्मा गांधी नरेगा सहित शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नक्सलवाद का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके 44 से अधिक हितग्राहियों ने सहभागिता की। उन्हें मनरेगा अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न कार्यों, सुविधाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यशाला के दौरान 40 हितग्राहियों द्वारा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर मांगें प्रस्तुत की गईं। व्यक्तिगत मांगों में भूमि सुधार, डबरी निर्माण, पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी शेड एवं सुअर शेड निर्माण शामिल रहे। वहीं सामुदायिक स्तर पर गांव एवं पारा में सड़क-पुलिया तथा तालाब निर्माण जैसी आवश्यकताओं को प्रमुखता दी गई। मौके पर ही इनसे दस्तावेजो को लिया गया तथा तकनीकि सहायको को नियमानुसार प्रकरण तैयार करने को निदेर्शित किया गया।

    जिला प्रशासन ने उपस्थित सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा उनकी उचित मांगों पर प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन का अवसर प्रदान करना एवं समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

  • CG : आधा दर्जन निरीक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट…

    रायपुर । रायपुर में आधा दर्जन निरीक्षकों के तबादले हुये है। सूची में कुछ थानों के टीआई को भी इधर से उधर किया गया है।

    एसएसपी डाॅ. लाल उमेद के द्वारा जारी सूची में निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से र.आ.केंद्र भेजा गया है। निरीक्षक शिव नारायण सिंह को थाना प्रभारी डीडी नगर से थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक रविन्द्र सिंह को थाना प्रभारी मौदहापारा से थाना प्रभारी डीडी नगर, निरीक्षक मुकेश शर्मा को र.आ.केंद्र से थाना प्रभारी मौदहापारा, निरीक्षक मनीष तिवारी को रआ केंद्र से थाना प्रभारी माना और निरीक्षक शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से थाना प्रभारी पुरानी बस्ती भेजा गया है।

    देखें सूची…

  • CG : श्रीरामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

    रायपुर,

    श्रीरामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना
    श्रीरामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

    श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर इस विशेष ट्रेन को जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, बिलासपुर जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर वाणी राव और नगर निगम के सभापति विनोद सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा रेलवे के कर्मचारी उपस्थित थे।  
          
    बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ तिलक लगाकर भक्तों का स्वागत किया गया। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। दर्शन के लिए जा रहे इन श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। 
        
    अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

  • CG : संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजन 24 सितम्बर को

    कोण्डागांव, रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग रायपुर द्वारा संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर स्थित इंदिरा स्टेडियम में 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी ऑनलाइन वेब साइट https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeFlccTieEBBHItcHDS9TRuDpbE7da0ZOkCBhsSD7-11qahMQ/viewform?usp=send_form पर पंजीयन कर सकते है।  पंजीयन की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2025 है। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए।

  • CG : नगर पंचायत भटगांव में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का शुभारंभ…

    भटगांव । नगर पंचायत भटगांव में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छता शपथ दिलाई तथा स्वच्छता रैली के लिए हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहन को रवाना किया। यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर बिर्रा रोड तक निकाली गई।

    इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षद, कर्मचारी व अन्य नागरिक उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

  • CG : जशपुर में यात्री बस पलटी, हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 5 यात्री गंभीर…

    जशपुर । जशपुर में गुरुवार सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा अन्य कई यात्रियों को भाी मामूली चोंटें आई हैं। सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए, जिनमे पांच की हालत गंभीर है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • CG : बालिका शिक्षा कार्यक्रम के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक ली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में बुधवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों के अलावा स्वास्थ्य, पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बालिका शिक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूर्व में 31 स्कूलों में बालिका शिक्षा कार्यक्रम चलाया गया। इसके बाद जिले के 100 स्कूलों में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं डिजिटल लिट्रेसी, साइबर ठगी आदि से जागरूक किया जाता है। बैठक में यूनिसेफ के जिला समन्वय सरस्वती यादव, स्वास्थ्य विभाग से अभिषेक दत्ता एवं मयंका, पुलिस विभाग की साइबर टीम से दीपक मिश्रा एवं निकिता तिवारी ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने  मानसिक स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, पास्को एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। बैठक में डाइट के प्राचार्य जेपी पुष्प सहित संकुल समन्वयक एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन आशुतोष दुबे ने किया।

  • CG : ट्रांसपोर्टर के घर ईडी की रेड, कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ी कार्रवाई…

    भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह हुडको क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्टर सुधाकर राव के घर और अन्य ठिकानों पर छापा मारा। टीम अभी भी दस्तावेज खंगाल रही है और पूछताछ की जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि ईडी की टीम सुबह 6 बजे ही भिलाई पहुंच गई थी और प्रदेश के 10 अलग-अलग जिलों में एक साथ रेड की कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईडी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े कागजात की छानबीन शुरू की। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

  • CG : कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

    अम्बिकापुर, रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के द्वारा कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करके जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने संस्थान के कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि कौशल विकास का युवाओं से गहरा संबंध है, क्योंकि यह उन्हें नौकरी के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करता है। जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं। युवाओं को ऐसे कौशल सिखाना जो बाज़ार की मांग के अनुरूप हों, ताकि उन्हें आसानी से नौकरी मिल सके। यह जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि आज विश्वकर्मा भगवान का जन्मदिवस है, आज का दिन बहुत खास है। इस खास दिन में कौशल दीक्षांत समारोह में जिन्हें दीक्षांत मिल रहा उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि रोजगार हेतु युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करना होगा। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना होगा, जिससे युवा भविष्य के लिए तैयार हो सकें। पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के  25 वर्ष पूरे होने पर यह कौशल दीक्षांत समारोह का  आयोजन हो रहा है। सभी के प्रयास से सरगुजा का यह जनशिक्षण संस्थान पूरे राज्य में सभी मामलों में सबसे आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से लाखों युवा जो बेरोजगार थे उन्हें  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत रोजगार मिल रहा है।

    जन शिक्षण संस्थान युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार मुहैया कराता है, सैकड़ों युवा संस्थान में प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार कर रहे हैं। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद जीतेन्द्र सोनी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अंबिकापुर दीपेंद्र यादव , सहायक संचालक रोजगार ललित पटेल, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा से निदेशक एम सिद्दीकी, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, जनप्रतिनिधियों में अनिता रविन्द्र गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिधि, विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के स्टाफ एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे

  • CG : गावं के तीन लोग मजदूर से की मारपीट

    रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के ग्राम ढ़ोढरा थाना अभनपुर में उधारी पैसे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले एक युवक से गांव के तीन लोगों ने मारपीट कीए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला 17 सितंबर 2025ए शाम लगभग 5 बजे का है। विश्वकर्मा जयंती के दिन घर लौट रहा था मजदूर पीड़ित मजदूर ने बताया कि वह कक्षा 6वीं तक पढ़ा.लिखा है और रोज़ी.मजदूरी कर अपने परिवार का भरण.पोषण करता है। घटना वाले दिन वह विश्वकर्मा जयंती होने पर अपने घर में पूजा कर रहा था। पूजा संपन्न होने के बाद थाली लेकर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही लक्ष्मीनारायण साहूए गोविंद साहू और परमानंद साहू किराना दुकान की उधारी रकम वसूल रहे थे।

    पैसे की मांग पर हुआ विवाद आरोप है कि तीनों ने मजदूर से भी उसकी भारत किराना दुकान की उधारी रकम लौटाने की मांग की। मजदूर ने कहा कि उसके पास फिलहाल पैसे नहीं हैं और बाद में चुका देगा। बसए इसी बात पर तीनों युवक भड़क उठे और मजदूर को गालियां देने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गाली.गलौज करते हुए उन्होंने हाथए मुक्का और डंडे से हमला कर दिया। सिर में आई चोटए गवाहों ने किया बीच.बचाव हमले के दौरान मजदूर के सिर पर गंभीर चोट आई। यह घटना गांव के ही आशीष सिन्हा और किशोर सिन्हा ;पीड़ित के चाचाद्ध ने देखी और तत्काल बीच.बचाव कर स्थिति को संभाला। पीड़ित ने बताया कि अगर ग्रामीण बीच में नहीं आते तो तीनों आरोपी और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे।

    पुलिस में शिकायत दर्ज घायल मजदूर ने अभनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि घटना उधारी रकम की वसूली से जुड़े विवाद के कारण हुई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

  • CG : ‘मिनी मैराथन दौड़’ का आयोजन 21 सितम्बर को

    अम्बिकापुर, ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस‘‘ 2025 कार्यक्रम के तहत नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बनाए जाने, जन-जागरूकता कार्यक्रम हेतु ‘‘मिनी मैराथन दौड़‘‘ का आयोजन 21 सितम्बर को प्रातः 07:30 बजे अम्बिकापुर में होगा।

    मिनी मैराथन दौड़ लरंग साय चौक (बंगाली चौक) से प्रारंभ होकर प्रतापपुर चौक, आकाशवाणी चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त होगी।

  • CG : रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ…

    रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राजिम जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन सेवा की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम रेलवे स्टेशन से किया।

    यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

    इस नई मेमू ट्रेन सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण अंचलों से रायपुर आने-जाने वालों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारियों को इससे सीधा लाभ होगा। साथ ही, छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम तक सीधी रेल पहुंच सुनिश्चित होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    सेवा का विस्तार

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अनुसार, फिलहाल रायपुर-अभनपुर के बीच चल रही मेमू ट्रेन को अब राजिम तक विस्तारित किया जा रहा है।

    19 सितंबर 2025 से यह ट्रेन नियमित समय-सारणी के तहत गाड़ी संख्या 68766/68767 के रूप में प्रतिदिन रायपुर और राजिम दोनों ओर से संचालित होगी।

    ट्रेन की संरचना

    इस मेमू पैसेंजर ट्रेन में कुल 08 कोच होंगे, जिसमें 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 02 पावरकार शामिल हैं।

  • CG : रजत जयंती अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय ‘हर दिन-हर घर आयुर्वेद’ शिविर का सफल आयोजन

    एमसीबी, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं संचालनालय आयुष विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क “हर दिन-हर घर आयुर्वेद” स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मनेंद्रगढ़ में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, विधायक प्रतिनिधि सजू यादव, पार्षदगण जमील शाह, दयाशंकर यादव, ओम प्रकाश, सपन महतो, मिस्थर जायसवाल, माया सोनकर, पप्पू हुसैन, मुकेश अग्रवाल, नीलू जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
    मुख्य अतिथि ने शिविर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहना चाहिए जिससे आमजन को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

    1108 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार व दवाइयाँ
    शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग पद्धतियों द्वारा सर्दी, खांसी, बुखार, खून की कमी, शरीर एवं हाथ-पैरों के दर्द, पेट संबंधी विकार, चर्म रोग, कमजोरी तथा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाली बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया गया।

    कुल 1108 मरीजों का उपचार हुआ
    आयुर्वेद से 865 एवं होम्योपैथी से 243 मरीजों का उपचार
    योग प्रशिक्षकों द्वारा रोगानुसार आसन एवं प्राणायाम सिखाए गए
    280 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा वितरित
    35 मरीजों को संधिवात एवं वात रोगों के लिए कपिंग थेरेपी दी गई

    “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिमा यादव एवं पार्षद माया सोनकर, नीलू जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को आयुर्वेदिक दवाई किट देकर “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में विभिन्न महिला स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के रूप में चलेगा।

    विशेष आकर्षण बनीं प्रदर्शनी
    प्रथम स्टाल- “रसोई से स्वास्थ्य का सफर”  मसालों की प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताया गया कि दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले मसाले किस प्रकार रोगों से बचाव में सहायक होते हैं।

    द्वितीय स्टाल- औषधीय पौधों की प्रदर्शनी दृ स्थानीय औषधीय पौधों एवं उनके औषधीय गुणों का सजीव चित्रण किया गया।

    इन प्रदर्शनियों ने शिविर में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं ने इन स्टल्स में विशेष रुचि दिखाई।
    रजत जयंती अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय “हर दिन-हर घर आयुर्वेद” शिविर का सफल आयोजन