lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विज्ञान शिक्षिका को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया…

    डोंगरगढ़, डोंगरगढ़ ब्लॉक की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर की विज्ञान शिक्षिका अश्विनी पचबिए को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

    धमतरी जिले के कुरुद में प्रकृति शिक्षण विज्ञान छत्तीसगढ़ ने शिक्षिका पचबिए को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, पुस्तकालय संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हितनारायण टंडन ​थे। अध्यक्षता अभिषेक ध्रुव ने की।

  • Rajnandgao : रक्तदान कर खून से लिख कर पीएम को बधाई संदेश दिया..

    राजनांदगांव, हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल के 31वें दिन रक्तदान कर खून से लिख कर पीएम को बधाई संदेश दिया और फल वितरण किया। धरना स्थल पर ही पीएम का जन्म दिन मनाया।

    बुधवार को धरना स्थल पर कोई नारे बाजी नहीं की और पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आज की थीम सेवा समर्पण रही। इसके तहत रक्तदान कियाए फलए मिठाई का वितरण गरीबों को किया। अपने खून से मोदी के लिए बधाई संदेश लिखा और आग्रह किया कि मोदी की गारंटी को जल्दी पूरी की जाए। राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का स्वास्थ्य विभाग में संविलियनए ग्रेड पे निर्धारणए अनुकंपा नियुक्तिए पेंशन सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

  • CG : कारखाना श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 18 सितम्बर को…

    बिलासपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 18 सितम्बर को औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर औद्योगिक क्षेत्र के जय दुर्गा ऑयल प्राईवेट लिमिटेड से-बी इंडस्ट्रीयल एरिया में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

    शिविर में मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में कार्यरत लगभग 500 श्रमिकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगे।

  • CG : राज्य खेल अलंकरण के लिए 25 सितम्बर तक अनुशंसा आमंत्रित…

    बिलासपुर । राज्य खेल अलंकरण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 25 सितम्बर तक अनुशंसा आमंत्रित की गई है। अलंकरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान एवं गुण्डाधूर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है।

    जिसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ी को एक लाख नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार गुण्डाधूर सम्मान के अंतर्गत एक खिलाड़ी या एक दल को प्रदान किया जाएगा। उन्हें भी एक लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। नियमावली की विस्तृत जानकारी खेल विभाग की वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

  • CG : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आयोजन…

    संभाग स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता 29 सितम्बर को

    बिलासपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं राज्य युवा आयोग द्वारा 29 सितम्बर को संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में सवेरे 11 बजे से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। संभागायुक्त सुनील जैन ने संभाग के सभी कलेक्टरों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक युवाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को कहा है। संभाग स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 अक्टूबर 2025 को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है।

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ई एक्का ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए गूगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है, जिसका लिंक https://forms.gle/iAo2jLmMALENP4ee6 है। प्रस्तुति का समय अधिकतम 5 मिनट का होगा। प्रतिभागी को केवल 1 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी।

    कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जा सकेगी। कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो। कविता में जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। निर्णयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि की रचना हो सकती है, लेकिन पूर्व प्रकाशित प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत करने पर कवि का नाम अवश्य लेना होगा। उच्चारण, भाव-भंगिमा, शुद्धता, प्रस्तुति कला, भावानुकुलता एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदाय किया जाएगा।

  • CG : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनवृत संकल्पना हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्पद : विधायक अटामी…

    दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय हाई स्कूल आँवराभाटा परिसर में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक चैतराम अटामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य कमला नाग, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गावड़े, जनपद पंचायत सदस्य रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा एवं उप संचालक जनसम्पर्क रंजीत पुजारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

    ज्ञात हो कि छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

    इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फेसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई देती है, जिसमें उनके बचपन से अब तक के जीवनवृतांत को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में छायाचित्रों के माध्यम से मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को संजीदगी से उभारा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर में सूरज उगा और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आम नागरिक सहित विद्यार्थीगण, अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाएं, युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  • CG : जिले में अब तक 1073.3 मि.मी. बारिश दर्ज…

    बिलासपुर । बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1073.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1003.8 मि.मी. से 69.5 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1362.6 मि.मी. तखतपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 861.2 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है।

    इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1213.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 1006.6 मि.मी., मस्तूरी में 926.6 मि.मी.,सीपत में 979.2 मि.मी., बोदरी में 995.8 मि.मी., बेलगहना में 1320.2 मि.मी., बेलतरा में 996 मि.मी., रतनपुर में 1058.1 मि.मी., सकरी में 1209.1 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 951 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।

  • CG : आत्मनिर्भरता की ओर कदम बिहान योजना से महिलाओं की सफलता की कहानी…

    एकजुटता से तरक्की तीन स्व सहायता जिसमें दंतेश्वरी, सरस्वती एवं जय माँ जगदम्बे समूहों का प्रेरक सफर

    दंतेवाड़ा । बस्तर की धरती पर महिलाएं आज अपनी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं। गौरतलब है कि बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूहों की दीदियां सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से अपनी आजीविका वर्धन कर गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है। इस क्रम में ग्राम गुमडा, कटुलनार और कोरलापाल की तीन स्व सहायता समूहों की यह वृतांत दर्शाता है कि अगर सही दिशा और समर्थन मिले तो महिलाएं गांव के विकास और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

    दंतेश्वरी, सरस्वती, एवं जय माँ जगदम्बे स्व सहायता समूहों की महिलाएं वनोपज, सब्जी-भाजी और सेंटरिंग प्लेट व्यवसाय से जुड़कर बनी आत्मनिर्भर :

    इस क्रम में ग्राम गुमड़ा की दंतेश्वरी, स्व सहायता समूह की दीदी बसंती सेठिया बताती है कि वह वनोपज, सब्जी-भाजी और सेंटरिंग प्लेट व्यवसाय से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने स्व सहायता समूह की बहनों के साथ मिलकर बैंक और संकुल से ऋण लिया और सेंटरिंग प्लेट लेने का निर्णय किया। अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित आस-पास के निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट उपलब्ध करा रही हैं। इस प्रकार वह सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और चाहती हैं कि गांव की अन्य महिलाएं भी इस व्यवसाय से जुड़कर अपनी आजीविका सुधारें।

    इसके साथ ही सरस्वती स्व सहायता समूह, कटुलनार एवं जय माँ जगदम्बे स्व सहायता समूह, कोरलापाल ने भी बिहान योजना और बैंक लिंकेज के सहयोग से सेंटरिंग प्लेट का व्यवसाय शुरू किया। समूह की दीदियां सेंटरिंग प्लेट को निर्माण कार्यों में किराए पर देकर अपनी आय बढ़ा रही हैं। साथ ही वे वनोपज संग्रहण, धान व सब्जियों की बिक्री जैसी विविध गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं। इस पहल से गांव की महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिला है और वे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही हैं।

    सामूहिक प्रयास से मिली नई पहचान :

    इस क्रम में गुमडा, कटुलनार और कोरलापाल की ये कहानियां दिखाती हैं कि बिहान योजना के सहयोग से महिलाएं न सिर्फ पारंपरिक कार्यों तक सीमित हैं, बल्कि निर्माण कार्यों जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रही हैं। सेंटरिंग प्लेट और ईंट व्यवसाय के माध्यम से उन्होंने यह साबित किया है कि अगर अवसर और सहयोग मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। इन तीनों स्व सहायता समूहों की सफलता अन्य गांवों की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि आत्मनिर्भरता की राह सामूहिक सहयोग, सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से ही संभव है।

  • CG : सुरक्षित छत, सम्मानपूर्ण जीवन-आत्मसमर्पित परिवार को मिला प्रधानमंत्री आवास का लाभ…

    सुकमा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत “विशेष परियोजना” के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निवासरत आत्मसमर्पित हितग्राही सोड़ी बुधरी के जीवन में नया संबल और सुरक्षा का एहसास आया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कोन्टा के ग्राम चिचोरगुड़ा, ग्राम पंचायत सामसट्टी में बुधरी का पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जिससे उनके परिवार का जीवनस्तर बेहतर हुआ है।

    ग्राम पंचायत सामसट्टी पहाड़ी, घने जंगलों से घिरा संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ कच्चे मकान में रहने से हर समय सांप, बिच्छू जैसे जीव-जन्तुओं का खतरा बना रहता था। बदलते मौसम और असुरक्षित परिस्थितियों ने जीवन को कठिन बना दिया था। सोड़ी बुधरी ने बताया कि हम पूर्व में नक्सल गतिविधियों में शामिल थे। उस जीवन में न भोजन की सुरक्षा थी, न आश्रय, न भविष्य की कोई उम्मीद। आत्मसमर्पण के बाद शासन ने न केवल हमें सम्मान दिया, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान देकर जीवन में स्थिरता और खुशहाली दी।

    प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुल 1,43,085 रुपये की राशि प्रदान की गई, जिसमें 1,20,000 रुपये आवास निर्माण हेतु तथा मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी के रूप में 23,085 रुपये शामिल हैं। पति-पत्नी ने स्वयं श्रमदान कर अपने घर का निर्माण पूर्ण किया। आज उनका घर न केवल सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत भी है।

    बुधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह घर केवल ईंट-पत्थर का ढाँचा नहीं है, यह हमारी नई ज़िंदगी है। अब हमें सुरक्षित छत मिली है, बच्चों का भविष्य बेहतर होगा और हम सपरिवार समाज में सम्मान से जी सकते हैं।

    जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पण करने वाले नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा दायित्व है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी हितग्राहीमूलक योजनाएँ उन्हें सुरक्षा, सम्मान और विकास का अवसर प्रदान कर रही हैं। हम सभी आत्मसमर्पित और नक्सल पीड़ित परिवारों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • CG : स्वच्छता ही सेवा, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना व अंगीकार अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ…

    पीएम आवास योजना (शहरी) अंतर्गत हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेश

    सुकमा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अंगीकार 2025 अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण वर्चुअली जुड़े, जिसमें सुकमा जिले से भी नगर पालिका परिषद् सुकमा सहित स्थानीय प्रतिनिधि व अधिकारी जुड़े थे।

    कार्यक्रम के दौरान सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत हितग्राहियों का गृह प्रवेश हुआ। नगर पालिका परिषद् सुकमा क्षेत्र के 27 हितग्राहियों तथा दोरनापाल क्षेत्र के 14 हितग्राहियों को सांकेतिक गृह प्रवेश की जाबी जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गई। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, नगर पालिका परिषद् सुकमा अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे, नगरीय निकाय के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि नूपुर वैदिक,संजय सोढ़ी, एसडीएम सुकमा सूरज कश्यप, सीएमओ पी.के. कोराम, नगर पालिका परिषद् के पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और आवासीय सुरक्षा वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता ही सेवा अभियान से लोगों में स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से प्रत्येक परिवार को पक्के घर की सुविधा मिलेगी, जो सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

    सुकमा जिले में हुए इस वर्चुअल आयोजन से हितग्राहियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। नागरिकों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया।

  • CG : विधायक राजू सिन्हा ने दिव्यांगजन व वरिष्ठजन चिन्हांकन शिविर का किया शुभारम्भ…

    52 हितग्राहियों का पंजीयन कर किया गया चिन्हांकन

    महासमुन्द । रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 2025 का आज से शुभारंभ हो गया। सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिला चिकित्सालय खरोरा, महासमुन्द में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान हेतु प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् उन्होंने सेवा पखवाड़ा 2025 स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, बास्केट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं संयुक्त संचालक, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक बंसत माहेश्वरी मौजूद थे।

    अवलोकन के दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के अनुशंसा पर कुर्मीपारा निवासी अस्थिबाधित दिव्यांगजन अश्विनी कुमार चन्द्राकर को समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही विधायक सिन्हा के हाथों मोटराइज्ड ट्रायसायकल सौंपा गया।

    शिविर में कुल 52 हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकित किया गया। यह शिविर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा उप संचालक संगीता सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की नोडल अधिकारी सुनिता तिर्की, शाखा प्रभारी ए.पी. द्विवेदी, जनपद पंचायत महासमुंद के समाज शिक्षा संगठक हेमराज सोनबेर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • CG : पशुशेड, स्वास्थ्य, पेयजल, पीएम आवास और आजीविका से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड का व्यापक दौरा कर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुन्दनपाल, कुन्ना, धनीकोड़ता, लखापारा और तराईटिकरा सहित कई ग्रामों का दौरा कर ग्रामवासियों से संवाद किया और योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।

    कुन्दनपाल एवं कुन्ना पंचायत में कलेक्टर ध्रुव ने पात्र हितग्राहियों को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए ताकि उनके आजीविका साधन सशक्त बनें। साथ ही, पात्र हितग्राहियों को पशु वितरण के कार्य में प्राथमिकता देने की बात कही। धनीकोड़ता ग्राम में उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान कर सर्वे करने के निर्देश दिए, जिससे समय पर उपचार और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा सके। लखापारा प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं और सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

    तराईटिकरा (कुन्ना) में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने तत्काल समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में इच्छुक युवाओं को चिन्हित कर उन्हें प्लम्बर, जल जीवन मिशन तथा अन्य उपयोगी कार्यों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को कौशल विकास का अवसर मिल सके।

    इसके पश्चात कलेक्टर ध्रुव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगढ़ का निरीक्षण कर वहाँ पीएम आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, मरम्मत, प्लास्टर कार्य सहित अन्य अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन भवन को समय पर पूरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन की प्राथमिक आवश्यकता हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • CG : कलेक्टर ने किया कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण…

    सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिले में कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी सूरजपुर के मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप संग्रहित मिट्टी नमूनों का समय पर परीक्षण कर किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन परीक्षण का लक्ष्य तय कर कार्य करने और दस्तावेज संधारण में पारदर्शिता बरतने के लिए उप संचालक कृषि एवं सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

    इसके बाद कलेक्टर जयवर्धन ने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल्स (छडम्व्-व्ै) योजनांतर्गत ग्राम धरमपुर (विकासखण्ड भैयाथान) में आयोजित मूंगफली प्रदर्शन का निरीक्षण किया। यहां किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने मूंगफली प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना एवं एफ.पी.ओ. गठन का सुझाव दिया।

    विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम सिलफिली में निर्माणाधीन उप कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके अतिरिक्त, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलफिली के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को आवक सामग्री का भंडारण, वितरण एवं शेष की जानकारी सूची के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय के लिए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन एक सप्ताह में पूर्ण करने और पूर्व पंजीकृत किसानों को कैरी फॉरवर्ड करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रह सके।

  • CG : नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

    नारायणपुर । सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

    आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान और नवीन कैंप की स्थापना के चलते नक्सली दबाव में आए और उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान BSF और ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • CG : छत्तीसगढ़ में लागू होगा ‘गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन’नई दिशा मिलेगी…

    स्कूलों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

    रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात प्रवास से लौटकर राज्य में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन लागू किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।

    मंत्री यादव ने गांधीनगर स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा किया और वहां शिक्षा में तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में शिक्षा की डिजिटल निगरानी प्रणाली बेहद प्रभावी है और अब वही प्रणाली छत्तीसगढ़ में भी लागू होगी।

    नई व्यवस्था के तहत:
    छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी।
    मिड-डे मील योजना की रीयल टाइम मॉनिटरिंग होगी।
    मौजूदा मोबाइल एप में नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
    शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की जाएगी।

    मंत्री यादव का कहना है कि तकनीक आधारित मॉनिटरिंग से शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन की गति भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को अब डेटा आधारित और परिणाम केंद्रित बनाया जाएगा।

  • CG : टीईटी अनिवार्यता पर बवाल : 5 अक्टूबर को दिल्ली में शिक्षक महापंचायत…

    रायपुर । सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ अब देशभर के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर 5 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    शिक्षक संगठनों का कहना है कि भर्ती के समय टीईटी अनिवार्यता नहीं थी, ऐसे में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर अचानक इसका दबाव डालना अन्यायपूर्ण है। इससे पदोन्नति और सेवा समाप्ति का खतरा बढ़ गया है।

    हाल ही में हुई ऑनलाइन बैठक में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन के साथ बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और दिल्ली समेत कई राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए। सर्वसम्मति से तय हुआ कि दिल्ली में बैठक के बाद 6 अक्टूबर को NCTE को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    छग शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अमित दुबे और कमलेश गावड़े ने बताया कि केदार जैन ने सभी प्रांताध्यक्षों से अपील की है कि वे दिल्ली पहुंचकर शिक्षक हित की लड़ाई में मजबूती से शामिल हों।

  • CG : विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति ने माध्यमिक शाला लैंगा में बदला शिक्षा का स्तर…

    प्रयोग आधारित शिक्षा से छात्रों में बढ़ी विज्ञान के प्रति रुचि

    कोरबा । कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लैंगा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षक प्रकाश चंद्र रात्रे की नियुक्ति इस स्कूल में हुई है, जिससे विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    रात्रे न केवल विज्ञान पढ़ा रहे हैं, बल्कि वे बच्चों को इस विषय की बारीकियों से भी रूबरू करवा रहे हैं। उनके पढ़ाने के रोचक तरीके और प्रयोग आधारित शिक्षा ने छात्रों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि जगाई है। शिक्षक रात्रे ने बताया कि जहाँ पहले बच्चों को विषय समझने में कठिनाई होती थी, वहीं अब बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गए हैं, उनकी सोच विकसित हो रही है , वे पाठ्यक्रम की अवधारणा को प्रयोग के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं, उससे सम्बंधित सवाल पूछते हैं और अपने आसपास की चीजों को नए नजरिए से देखने लगे हैं।

    शुभम ,लवकेश, रश्मि, सीमा जैसे कक्षा 7वीं, 8वीं के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के शिक्षक के स्कूल में पदस्थापना के बाद शैक्षणिक स्तर में आए बदलाव के बारे में बताया कि शिक्षक

    रात्रे के मार्गदर्शन में यह विषय उनके लिए रुचिकर बन गया है। वे पाठ्यक्रम के अम्ल-क्षार के सिद्धांत उनकी अभिक्रियाएं, द्रव्य की अवस्थाएं उनकी पहचान व विशेषताओं एवं अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा और प्रयोगों के माध्यम से समझाते हैं जिससे वे सभी जल्दी सीख रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ उत्तर भी दे रहे हैं। बच्चों ने बताया कि उच्च कक्षाओं में विज्ञान की जटिल सिद्धांतो को समझने के लिये निम्न कक्षाओं के पाठ्यक्रम की अवधारणा की समझ होनी आवश्यक है। विषय विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा कक्षा लेने से उनकी विषय के प्रति समझ बढ़ी है, साथ ही शिक्षक द्वारा उनका मार्गदर्शन भी किया जाता है। जिससे वे आगे चलकर अपना बेहतर कैरियर का चयन कर सकेंगे।

    गौरतलब है कि लैंगा जैसे पिछड़े क्षेत्र में, जहाँ कभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी महसूस होती थी, अब वहाँ के बच्चे विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझ पा रहे हैं। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि रात्रे की नियुक्ति ने बच्चों में एक नया उत्साह भर दिया है। विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

  • राजनांदगांव : 17 सितम्बर 2025 को विधानसभा जिले के प्रवास पर…

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे गांधी सभागृह राजनांदगांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे तथा कार्यक्रम में शामिल होंंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपरान्ह 4.10 बजे शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री राजनांदगांव का निरीक्षण करेंगे एवं अपरान्ह 4.35 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग राजनांदगांव में नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.55 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • CG : दहेज प्रताड़ना के कारण पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगई आग

    रायपुर। पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें जिक्र है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था। वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है कहकर ताने भी मरता था।

    इससे तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को थाने में खुद को आग के हवाले कर लिया था। घटना के बाद दिन बात यानी 14 सितंबर को उसकी क्ज्ञै अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिकए महिला का नाम वर्षा गोस्वामी हैए जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति.पत्नी में लड़ाई होती थी।

  • राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 6069.2 मिमी वर्षा दर्ज…

    राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6069.2 मिमी बारिश एवं औसत 867 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 975.7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 844.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी, घुमका तहसील में 749 मिमी, छुरिया तहसील में 662.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 810 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 862 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 62.7 मिमी एवं औसत 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 4 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 10.2 मिमी, घुमका तहसील में 3.5 मिमी, छुरिया तहसील में 6 मिमी, कुमरदा तहसील में 5.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 12.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी दर्ज की गई है।