lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक सिन्हा ने किया शुभारंभ

    प्रदर्शनी में मोदी जी के संकल्पना पर आधारित मजबूत राष्ट्र की झलक है – विधायक सिन्हा

    महासमुंद , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, जिला बास्केट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पार्षद पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, माखन पटेल, पूर्व पार्षद राजू चन्द्राकर, शरद मराठा, रमेश साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जनसम्पर्क अधिकारी पोषण साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

    छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

    इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फेसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई देती है। उनके बचपन से आज तक के सफर को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

    प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर में सूरज उगा और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आम नागरिक सहित विद्यार्थीगण, अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाएं, युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  • CG : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

    पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

    रायपुर,

     केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन
     केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

    भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं। उन्होंने यहाँ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

               मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, सबके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

            इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री यहां मंदिर दर्शन करवाया और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

  • CG : तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती गाय व तीन गायों की झुंड को कुचला…

    बिलासपुर। मवेशियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार की रात एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों की झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। वहींए गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसके बछड़ा बाहर निकल गया। घटना में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और चक्काजाम कर दिया। हालांकिए पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया घटना रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास की है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर.कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

    इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आकर गायों की मौत हो गई। वहींए कुछ गाय घायल होकर तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तब पता चला कि एक गर्भवती गाय के पेट से बछड़ा बाहर निकल गया था। मौके पर 8 गायों की लाशें पड़ी थीए जिसे देखकर उन्होंने आक्रोश जताया।

    सदर और गोल बाजार शहर का सबसे व्यस्त और घना मार्केट माना जाता है। यहां सभी दुकानें और मकान एक.दूसरे से सटे हुए हैं। एक साथ चार दुकानों में आग लगने की यही मुख्य वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट से पहले एक दुकान में आग लगी और फिर वह दूसरी तीसरी और चौथी दुकान तक फैल गई। परिसर में सबसे ज्यादा नुकसान महामाया बैग और साड़ी हाउस को हुआ है। इसके बाद मेवाए बालाजी शूज और परी कलेक्शन का कुछ हिस्सा भी आग और धुएं से प्रभावित हुआ। आसपास के व्यवसायियों व दुकान संचालकों ने घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकिए उन्होंने इसका आकलन करने के बाद पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।

  • CG : 4 दुकानों में लगी आग कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकान चपेट में…

    बिलासपुर। गोल बाजार में अपना लॉज से सटी 4 दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकान चपेट में आ गए। सबसे ज्यादा नुकसान कपड़े और जूते की दुकान को हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सघन मार्केट में दुकानें सटी हुई थी जिससे एक.एक कर चारों दुकान आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी पहुंच तो गई पर दमकलकर्मियों को दुकान के अंदर घुसने में ही डेढ़ घंटे लग गए। रात ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है।

    सदर और गोल बाजार शहर का सबसे व्यस्त और घना मार्केट माना जाता है। यहां सभी दुकानें और मकान एक.दूसरे से सटे हुए हैं। एक साथ चार दुकानों में आग लगने की यही मुख्य वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट से पहले एक दुकान में आग लगी और फिर वह दूसरीए तीसरी और चौथी दुकान तक फैल गई। परिसर में सबसे ज्यादा नुकसान महामाया बैग और साड़ी हाउस को हुआ है। इसके बाद मेवाए बालाजी शूज और परी कलेक्शन का कुछ हिस्सा भी आग और धुएं से प्रभावित हुआ। आसपास के व्यवसायियों व दुकान संचालकों ने घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने इसका आकलन करने के बाद पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।

  • Rajnadgaon : बच्चों की पढ़ाई में प्रधानपाठक ने किया लापरवाही निलंबित किया गया

    राजनांदगांव, स्कूल में बच्चों को पढ़ाने और विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्रधान पाठकों को डीईओ प्रवास बघेल ने निलंबित कर दिया है।

    निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गर्रापार छुरिया अंकालू राम चंद्रवंशी अनुपस्थित मिले। उक्त प्रधान पाठक को बच्चों की कापियां नियमित रूप से नहीं जांचनेए होमवर्कए कक्षा कार्य दैनंदिनी अनुसार नहीं दिया जाना पाया गया। बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बरतनाए पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतना पाया गया। इसी तरह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला दमउदहरा ब्लॉक डोंगरगढ़ रितुराज धुर्वे को कार्यालयीन पत्राचारों का जवाब नहीं देनेए अनियमित रूप से अनुपस्थित रहनेए पदीय कर्तव्यों में लापरवाहीए बरतने अनुशासहीनता करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

  • Rajnandagon : मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर पैसा लूटा…

    राजनांदगांव, मोहारा बाइपास पर मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर दस हजार रुपए ​लूट लिया। वारदात बीते दिनों की है। मारपीट में बुजुर्गों को गंभीर चोटें आई है। घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

    लालबाग पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। बालोद जिले के सिर्राभाठा में रहने वाले चोवाराम की बहू डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। जिसे देखने के लिए चोवाराम अपने गांव के साथी तुलाराम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। जहां से वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोहारा बाइपास पर फरहद चौक के पास दो बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका। पहले रुपए की मांग कीए रुपए नहीं देने पर बेस बैट से उन पर कई वार किए उनकी जेब से दस हजार लूटकर भाग गए।

  • Rajnandgaon : दो दिवसीय राष्ट्रीय हीलिंग हर्ब्स ए प्रैक्टिकल वर्कशॉप ऑन नेचुरल वेलनेस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पाद बनाना सीखाया…

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दिग्विजय कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में औषधियों से प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर वर्कशॉप हुआ। दो दिवसीय राष्ट्रीय हीलिंग हर्ब्स ए प्रैक्टिकल वर्कशॉप ऑन नेचुरल वेलनेस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पाद बनाना सीखा। प्राकृतिक औषधियों व आयुर्वेद के महत्व पर कार्यशाला केंद्रित थी। विशेषज्ञ और विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन कर उपयोग और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्राकृतिक उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। दुष्प्रभावों से मुक्त रह सकते है।

    कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उत्पादों के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। प्रतिभागियों ने हर्बल उत्पाद प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने उत्पादों के उपयोग, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रस्तुतीकरण एवं प्रभावशीलता पर मूल्यांकन किया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विचार रखे। डॉ. भावना जैन साइंटिस्ट सिद्धाचलम लेबोरेटरी रायपुर ने भस्म टू नैनो मेडिसिन, ब्रिजिंग ट्रेडिशनल विज़डम विद मॉडर्न साइंस विषय पर व्याख्यान दिया। वैद्य शेखू राम वर्मा ने हड्डी जोड़ने आयुर्वेदिक उपाय बताए।

    स्पर्धा: विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित प्रथम स्थान पर छात्रा अनुष्का सिंह रही जिनका उत्पाद हर्बल बॉडी एक्सफोलिएंट जेल था। द्वितीय विशाल बघेल, शुभम कुमार एवं रेणुका एक्का को प्राप्त हुआ। इनका उत्पाद हर्बल टिंचर जीविका रहा। तृतीय डॉ. अंकिता गुप्ता एवं जयश्री साहू रही इनका विषय हर्बल लिप जेल था। निर्णायकों एवं अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते कहा ऐसी स्पर्धा विद्यार्थियों की प्रतिभा को बताया।

    35 स्टॉल लगाकर हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन किया वर्कशॉप में 35 स्टालों में हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन हुआ। हर्बल औषधीय पौधे पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक अनुप्रयोग विषय को लेकर कार्यशाला हुई। उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और छात्रों को हर्बल औषधीय पौधों के संरक्षण, खेती एवं इलाज की जानकारी देना रहा। मुख्य अतिथि हेमचंद यादव के कुलपति डॉ संजय तिवारी ने भी संबोधित किया।

  • CG : प्रेरणा छात्रों को आत्मविश्वास और शैक्षिक कार्य में सक्षम बनाती है- केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू

    केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने भवन विस्तार के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की

    विधायक अग्रवाल ने 3 लाख रूपए देने की घोषणा की

    क्षत्रिय राठौर समाज के 143 प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

    रायपुर, क्षत्रिय राठौर समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बहुत ही प्रशंसनीय रहा। यह समाज राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर, अमरसिंह राठौर के वंशज हैं और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के साथियों के योगदान को भुलाया नहीं जाएगा। इस प्रकार के आयोजन से आजीवन सीखने और भविष्य की व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए एक मज़बूत नींव भी तैयार होती है। प्रेरणा छात्रों को आत्मविश्वास और शैक्षिक कार्य में सक्षम बनाती है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर के सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 15 लाख रूपए अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। क्षत्रिय राठौर समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल बिलासपुर के स्व. लखीराम स्मृति भवन बिलासपुर में किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वमंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसा देश है वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर, अमरसिंह राठौर ने आन-बान और देश रक्षा करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगा दी, जिससे हमें देश रक्षा की शिक्षा मिलती है। जहां सामाजिक संगठन है, जो समाज को आगे बढाने में मददगार साबित हो रहा है। यहां के संगठन में ताकत है संगठन के बल पर ही समाज आगे बढता है। श्री अमर अग्राल ने समाजिक भवन के अहाता निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। महापौर बिलासपुर ने बिलासपुर के सामाजिक भवन के पास नाला में स्लेब का निर्माण नगर निगम से कराने सहमति दी।

             राठौर समाज के प्रांताध्यक्ष श्री सनत राठौर (गुरूजी) ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने में आपकी भूमिका का बखूबी निर्वहन करें। उनके प्रयासों को पहचानें, उन्हें बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करें। शैक्षिक यात्रा में आपकी सक्रिय भागीदारी निरंतर प्रेरणा को बढ़ावा देने और उनकी शैक्षणिक एवं भविष्य की सफलता सुनिश्चित करने में मददगार साबित होता है। सम्मान मिलने से बच्चों में शैक्षणिक गतिविधियां बढती हैं, चुनौतियों पर विजय पाने, कठिन विषयों से निपटने और असफलताओं के बावजूद डटे रहने के प्रयासों पर बल देना महत्वपूर्ण होता है। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या पर विजय पाने से प्राप्त संतुष्टि, विकसित करता है। नई समझ के उत्साह, किसी कठिन विषय में महारत हासिल करने की उपलब्धि पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को सीखने, सकारात्मक भावनाओं और उपलब्धियों से जोड़ना शुरू किया जा सकता है, जिससे उनकी आंतरिक प्रेरणा मज़बूत होती है। 
    
           सम्मान समारोह को श्रीमती षष्ठी राठौर, श्री लक्ष्मीकांत राठौर, श्री धनंजय राठौर, श्री कुदन राठौर, श्रीमती कल्पना राठौर, श्री बृज लाल राठौर ने भी संबोधित किया। छात्रों को सीखने की सकारात्मक भावनाओं और उपलब्धियों से जोड़ना चाहिए, इससे प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है साथ ही अभिभावकों को भी अपने पाल्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बहुआयामी कार्य को पहचानना और उसका जश्न मनाना, पुरस्कारों का बुद्धिमानी से उपयोग करना, बड़े कार्यों को अधिक प्रबंधकीय भागों में विभाजित करना, साथियों की सकारात्मक शक्ति का उपयोग करना सीखाना चाहिए। 
    
           क्षत्रिय राठौर समाज के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंडल के इजि. नवनीत राठौर, भाई केशव राठौर, भाई प्रशांत राठौर, भाई दुर्गेश राठौर, भाई मनीष राठौर बिलासपुर समाज के अध्यक्ष भाई हरिशंकर राठौर, मातृशक्तियां श्रीमती षष्ठी राठौर, डॉ. दिप्ती राठौर सहित अनेको महिलाओं की प्रयास सराहनीय रही। ग्रामीण जिला अध्यक्ष धनंजय राठौर, भैय्या रामसागर राठौर एवं क्षत्रिय राठौर की समाज बिलासपुर के ऊर्जावान साथियों के द्वारा बहुत शानदार ढंग से कार्यक्रम को बृहद रूप में आयोजित कर समाज में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर डॉ. काशी प्रसाद राठौर, श्री केदार सिंह राठौर 10 वीं, 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थी, उनके माता-पिता, अभिभावक, क्षत्रीय राठौर समाज के प्रांतीय, जिला के पदाधिकारीगण, मध्यप्रदेश राठौर समाज के पदाािकारी सहित जनप्रतिनिधगण, स्वजातीय बंधु बडी संख्या में उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : फ्लाईओवर से अज्ञात भारी वाहन तेज रफ्तार से 7 मावेशियों को कुचला…

    राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 7 गोवंश मवेशियों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 11ण्30 बजे आरके नगर चौक के पहले हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे। तभी दुर्ग की दिशा से फ्लाईओवर से अज्ञात भारी वाहन तेज रफ्तार से पहुंचीए जो मवेशियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर सात मवेशियों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के युवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृत गोवंश को सड़क से हटाकर किनारे लाया। इसके बाद निगम की टीम की सूचना दी गई। बता दें कि दो दिन पहले ही चिखली इलाके में भारी वाहन ने तीन से चार मवेशियों को कुचल दिया था। इसके पहले सोमनी के पास ऐसा हादसा हुआए जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। हाईवे में मवेशियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।

    पंचायतों में बनाई टीम का पता नहींए नोडल भी नदारद सड़कों पर हो रहे ऐसे हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही बड़ी तैयारी की थी। पंचायत स्तर पर टीमें बनाई गई थीए जिसमें पंचायत सचिवों को नोडल अफसर नियुक्त किया गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे और नगर निगम की टीम को भी मवेशी हटाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन यह टीम धरातल में आकर काम नहीं कर पाई। सारी तैयारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

  • Rajnadgaon : खेत में लगे करंट तार से पति पत्नी और बेटे की मौत

    राजनांदगांव में अं​बागढ़ चौकी ब्लॉक के ग्राम खैरी पांगरी में करंट लगने से पति.पत्नी और बेटे की मौत हो गई। घटना किसान के ब्यारे में सोमवार को देर शाम घटीए​ जहां जानवरों से फसल को बचाने के लिए खुले वायर में बिजली सप्लाई की गई थी। घटना के मुताबिक किसान सउत राम बोगा ;62द्ध गांव से एक किमीण् दूर अपने कोठार में काम कर रहे ​थे। काम खत्म होने के बाद उन्होंने फेंसिंग में करंट सप्लाई बहाल की। इसी के करंट की चपेट में आकर सउत बोगा चिपक गए। मौके पर ही बेसुध हो गए।

    कुछ देर तक वे घर नहीं लौटे तो उनका बेटा 27 वर्षीय रुपलाल बोगा कोठार में पहुंचा। सउत को फेंसिंग तार से चिपका देख रुपलाल ने बचाने का प्रयास कियाए लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो सउत राम की पत्नी भागबती भी कोठार में आ गई। पति और बेटे को बेसुध देख उसने दोनों को उठाने का प्रयास किया और वह भी करंट की चपेट में आ गई।

    इस तरह तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सउतराम के बड़े भाई का कोठार भी पास ही है। जो शाम मेंं देर से कोठार से लौट रहे थेए तभी वो सउत राम के कोठार में पहुंचे। उन्होंने तीनों को एक जगह बेसुध देखा। पास ही बिजली तार और फेंसिंग दिखेए जिससे उन्हें करंट लगने की आशंका हो गई। उन्होंने ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी बिजली लाइन बंद की। तीनों को बचाने का प्रयास किया गयाए लेकिन तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था।

    जंगली जानवरों से फसल को बचाने लगाते हैं करंटए इससे हो रहे हादसे

    खैरी पांगरी वनांचल क्षेत्र का ग्राम है। जहां जंगली जानवर आते रहते हैं। खासकर जंगली सुअर और सियार फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। फसल बचाने के लिए इन हिस्सों के किसान खुले तारों में करंट का इस्तेमाल करते हैंए कई बार इसके लिए हु​​किंग का भी इस्तेमाल किया जाता है।

    इसकी वजह से इन तारों में बहने वाला करंट जानलेवा साबित हो जाता है। गंडई इलाके के मुडाटोला में भी मंगलवार शाम इसी तरह का हादसा सामने आया है। यहां ट्रांसफार्मर से अवैध कनेक्शन लेकर खेत में लगाए करंट के संपर्क में आने वाली 5 भैसों की मौत हो गई। वहीं चरवाहा बुरी तरह झुलस गया। है। मुंडाटोला में रहने वाला गजेंद्र यदु ;22द्ध भैंस चराने गया था। उसका इलाज जारी है।

    शिकार या खेत की सुरक्षा के लिए फेंसिंग में करंट छोड़ना अपराध

    शिकार के लिए करंट छोड़ना अपराध नहींए हत्या का प्रयास भी माना जा सकता है। किसान खेत की सुरक्षा के नाम पर करंट लगाते हैं तो भी वह इसी दायरे में आएगा। प्रदेश में बिजली का खुला जाल बिछाने या हाई.वोल्टेज तार लगाने पर 10 हजार से 50 हजार रुपए तक तत्काल जुर्माना और कोर्ट में केस चलाया जा सकता है।

    आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता हैए जो गैर जमानती होगा। मौके पर करंट का जाल मिलने पर पंचनामाए एफआईआर और जब्ती हो सकती है। विभागीय स्तर पर तारए बैटरीए जनरेटर या ट्रांसफार्मर को जब्त किया जा सकता है। कई राज्यों में अब ग्राम पंचायतों को भी रिपोर्ट करने और तत्काल कार्रवाई का अधिकार मिला है।

    फसल को जानवरों से बचाने लगाए जाने वाले करंट का सुरक्षित डिवाइस बाजार में उपलब्ध है। इसमें अधिकतम 10 वोल्ट तक डीसी करंट रहता है। इससे इंसानों को खतरा नहीं होता। केवल झनझनाहट महसूस होती है।

  • CG : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित

    श्रमिकों के उत्थान के लिए 535.62 करोड़ रूपए की राशि

    • छगन लोन्हारे,
    • अशोक कुमार चन्द्रवंशी

    रायपुर,

    श्रमिकों के उत्थान के लिए 535.62 करोड़ रूपए की राशि
    श्रमिकों के उत्थान के लिए 535.62 करोड़ रूपए की राशि

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए लगातार उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीयन एवं लाभांवित श्रम विभाग द्वारा 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक लगभग 7.3 लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है तथा वर्ष 2024 से 15 सितम्बर 2025 तक संचालित योजनाओं के माध्यम से लगभग 8.39 लाख श्रमिकों को लाभांवित हुए हैं, जिस पर लगभग 535.62 करोड़ रूपए व्यय किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में एक नई पहल शुरू की गई है। असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए अम्ब्रेला योजना ‘अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ प्रारंभ की गई है। प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने हेतु प्रथम चरण में 5 राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां अधिक संख्या में श्रमिक प्रवास करते हैं, वहां ‘मोर चिन्हारी भवन’ बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है। इससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उपचार सुविधा मिलेगी।

    इसी तरह राज्य शासन द्वारा श्रम विभाग की ‘अम्ब्रेला योजना अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ के नाम से शुरू की गई है। इससे श्रमिकों तथा उनके परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसके लिए ‘श्रमेव जयते‘ पोर्टल बनाया गया है। पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा आर्थिक गतिविधि के लिए बैंक से लिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज में अनुदान देने के लिए जल्द ही नई योजना शुरू की जा रही है ताकि आत्म निर्भर बनते हुए स्वयं मालिक बनने की दिशा में बढ़ सकें। इसके अलावा असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं सतत् निगरानी हेतु राज्य के प्रत्येक संभाग में संभाग स्तरीय श्रम कल्याण कार्यालय के स्थापना की जा रही है। 

    श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण एवं सहायता हेतु राज्य के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय तथा समस्त विकासखंडों में मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र योजना अंतर्गत 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक 94,300 निर्माण श्रमिकों को पंजीयन/नवीनीकरण/योजनाओं के आवेदन में सहयोग प्रदान किया गया है।
    छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु स्व-घोषणा प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया सरल करते हुये, ठेकेदार अथवा नियोजक के अधीन कार्य करने संबंधी नियोजक से नियोजन प्रमाण पत्र के स्थान पर श्रमिकों से ही निर्माण कार्य में नियोजित होने संबंधी स्वघोषणा पत्र का प्रावधान किया गया है। उक्त सरलीकरण करने से श्रमिकों को पंजीयन कराने में सुविधा हुई है।

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के स्वयं के आवास क्रय एवं आवास निर्माण हेतु 01 लाख रूपये एकमुश्त अनुदान सहायता राशि प्रदाय किया जा रहा है। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक 1042 निर्माण श्रमिकों को नवीन आवास क्रय/आवास निर्माण हेतु अनुदान सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है।
    मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित उक्त योजनांतर्गत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड के मेरिट के प्रथम 10 में स्थान प्राप्त करने पर प्रत्येक श्रमिक बच्चों को राशि रूपये 01 लाख प्रोत्साहन राशि तथा रूपये 01 लाख दोपहिया वाहन क्रय करने हेतु प्रदाय किया गया है। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक निर्माण श्रमिक के 7478 पुत्र/पुत्रियों को 10 करोड़ 14 लाख 49 हजार 614 रूपए प्रदान किया गया है।

    प्रसूति सहायता योजना 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ अंतर्गत 65 हजार 010 महिला निर्माण श्रमिकों को लाभांवित किया गया है।शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना उक्त योजना अंतर्गत पंजीकृत निर्माण, असंगठित एवं संगठित श्रमिकों को 05 रूपए में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदाय किया जा रहा है। 31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में 29 भोजन केन्द्र संचालित थे, जो कि वर्तमान में बढ़कर 17 जिलों में 37 भोजन केन्द्र हो गये हैं। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 विभाग द्वारा 11,35,362 यूनिट भोजन (मिल) पंजीकृत संगठित एवं असंगठित श्रमिकों को प्रदाय किया जा चुका है, जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा राशि रूपये रूपये 52,865,395 व्यय हुआ है।

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना सामान्य मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को एक लाख रूपए की राशि, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 5 लाख रूपए की राशि तथा कार्य स्थल पर दुर्घटना से स्थायी दिव्यांगता होने पर श्रमिक को ढ़ाई लाख रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत् 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक कुल 3658 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को लाभांवित किया गया है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर 2024 को डी०बी०टी० के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया था। श्रम विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित कर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से लाभांवित करना प्रारंभ कर दिया गया है।
    छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 17 सितम्बर, 2024 से अब तक 16 योजनाओं में 6 लाख 48 हजार 633 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 327 करोड़ 13 लाख 53 हजार 108 रूपए से लाभांवित किया गया।

  • CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, लौटी परिवार की मुस्कान

    रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरगांव के इंदर राम का वर्षों पुराना सपना साकार कर दिया। अब उनके परिवार को सुरक्षित पक्के घर का सुख प्राप्त हुआ है।

    कच्चे घर से जूझते थे कठिनाइयों से

    इंदर राम एक कृषि मजदूर हैं। लंबे समय से उनका परिवार मिट्टी की दीवार और घास- फूस की छत वाले कच्चे घर में रह रहा था। बरसात के दिनों में टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में सांप-बिच्छु छोटे जीव जंतुओं का भय बना रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव प्रतीत होता था।

    योजना से मिली नई उम्मीद

    वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची में नाम आने के बाद इंदर राम को आवास निर्माण हेतु 1 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत हुई। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान भी सीधे उनके बैंक खाते में किया गया।

    आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का नया आधार

    नया पक्का मकान बनने के बाद इंदर राम के परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। अब वे सुरक्षित छत तले रह रहे हैं और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी पा रहे हैं।  उन्होंने देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक है।

  • CG : महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार…

    रजत महोत्सव अंतर्गत कोरबा में महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन

    कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर, कोरबा में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की उन्नति के लिए चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बाल विवाह निषेध हेतु उपस्थितजनों को शपथ भी दिलाई।

    अपने उद्बोधन में मंत्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन का संकल्प है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हो तथा महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज की रीढ़ बनें। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए। आज महिलाएँ और बेटियाँ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं।

    कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना महंत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शासन की अनेक योजनाएँ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की दिशा तय कर रही हैं। सम्मेलन के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • CG : नक्सल विरोधी अभियान को मिली गति

    जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू

    अब तक 164 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    ’01 सितम्बर को एडजूम में 16वां नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित’

    रायपुर,

    जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू

    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना ने बस्तर के सुदूर और नक्सल प्रभावित गांवों में विकास की नई किरण जलाई है। इस योजना के तहत् सुरक्षा कैंपों के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

    जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू

    नियद नेल्लानार जैसे विकास कार्यक्रमों और सुरक्षाबलों की रणनीति को और मजबूत करते हुए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आदिवासियों का विश्वास बना रहे। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ माओवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए नक्सल पुनर्वास निती योजना लागू की गई, जो प्रभावी रूप से चेंजर साबित हो रही है।

    जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू

    नक्सल उन्मुलन अभियान और नियद नेल्लानार अंतर्गत जिले के अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्र कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोडलियर, कुतुल, बेड़माकोटी, पदमकोट, कान्दुलनार, नेलांगुर, पांगुड़, रायनार और 01 सितम्बर 2025 को  एडजूम में 16वां नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर 10 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया के समक्ष जनताना सरकार सदस्य (सीएनएम अध्यक्ष), पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

    जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू

    नक्सलियों के सैफ हाऊस लंका और डूंगा जैसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की शपथ ली। वर्ष 2025 में कुल 164 बड़े छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया गया और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही है।

    सरेण्डर नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में खुलासा किया कि शीर्ष कैड़र के माओवादी लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन, समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों गुलाम बनाते हैं। हालांकि इन माओवादियों का पद ओहदे में छोटा होता है किन्तु ये नक्सलवाद को पोषित करने और बनाए रखने के लिए अहम किरदार निभाते हैं। ये माओवादी लड़ाकू माओवादियों के लिए राशन और मेडिसन जैसे मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराने का काम अवैतनिक तरीके से करते हैं तथा कतिपय मामलों में नक्सलियों के हथियार और सामग्रियों का परिवहन करते हैं और आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट कि सूचना देने और फोर्स की रेकी करने जैसे कार्य प्रमुखता से करते हैं। स्पष्ट शब्दों में कहें तो ये नक्सलियों के लिए स्लीपर सेल की तरह भी काम करते हैं। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली ने इंट्रोगेशन के दौरान खुलासा किया कि शीर्ष कैड़र के माओवादी लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन हैं, वो आदिवासियों के सामने उनके जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समानता का अधिकार और न्याय दिलाने, जैसे दर्जनों झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों गुलाम बनाते हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी नक्सलियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिये 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा।  

    एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुरिया ने कहा कि अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके। पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 में माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलो के द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। अतः माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ें।

  • CG : कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

    बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित

    कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

    कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीचे एवं हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालना सुनिश्चित कर लें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने की अपील की गई है।

    बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

  • CG : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का गुजरात दौरा, आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था

    सगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में जुड़ेगी नई तकनीक: मंत्री गजेंद्र यादव

    मंत्री यादव ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

    भास्कराचार्य संस्थान से नवाचारों की जानकारी लेकर शिक्षा को डिजिटल दिशा देगा छत्तीसगढ़: मंत्री गजेंद्र यादव

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में जुड़ेगी नई तकनीक: मंत्री श्री गजेंद्र यादव
    छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में जुड़ेगी नई तकनीक: मंत्री श्री गजेंद्र यादव
    छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में जुड़ेगी नई तकनीक: मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के दौरान अहमदाबाद स्थित भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम शोध, तकनीकी उपयोग और नवाचारों का अवलोकन किया।

    मंत्री यादव ने कहा कि गुजरात में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। यहां शिक्षा से जुड़े नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग ने सीखने और पढ़ाने की प्रक्रिया को अधिक सरल और प्रभावी बना दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए इसी प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक से जुड़ने का अवसर मिल सके। मंत्री यादव ने कहा कि तकनीक के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है, बल्कि दूरस्थ और दुर्गम अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों तक भी बेहतर शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई जा सकती है। इस दिशा में गुजरात के मॉडल का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी, गुजरात राज्य के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने BISAG के विभिन्न प्रकल्पों और तकनीकी मॉड्यूल्स का गहन अध्ययन किया और इसे छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं के अनुरूप लागू करने पर चर्चा की। मंत्री यादव का यह दौरा छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में नए आयाम जोड़ने और छात्रों को तकनीक आधारित शिक्षा की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • CG : ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आयोजित होगा पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता

    वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

    रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से मंगलवार 16 सितम्बर को पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस रायपुर में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।

    प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “जलवायु परिवर्तन के कारण और निदान” अथवा “ओजोन परत संरक्षण – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल” रहेगा। इसे तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, पहला वर्ग 12 से 17 वर्ष, दूसरा 18 से 22 वर्ष और तीसरा दिव्यांगजनों के लिए। प्रतिभागियों को पोस्टर बनाने हेतु अपना हार्ड बोर्ड साथ लाना होगा।

    इन्वायरोथान प्रतियोगिता का विषय “वेस्ट टू वेल्थ” तय किया गया है। इसमें कक्षा 12वीं तक, स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    प्रतियोगिताओं के उपरांत अपरान्ह 4 बजे से पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड और विद्यालय/महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ लेकर सुबह 9.30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना होगा।

  • CG : कबीरधाम जिले में शुरू हुई सौर ऊर्जा क्रांति की कहानी

    रायपुर,

     प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
     प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले में सौर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह प्रशस्त कर रही है। कबीरधााम जिले के 11 परिवारों ने अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर यह संदेश दिया है कि यह योजना केवल बिजली बिल की बचत का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जनआंदोलन है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में योजना का क्रियान्वयन तीव्र गति से हो रहा है। अब तक जिले में 94 से अधिक हितग्राही वेंडरों का चयन कर चुके हैं तथा कई लाभार्थियों को सब्सिडी राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। आने वाले महीनों में हजारों परिवार इस योजना से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    कबीरधाम जिले के 11 परिवारों ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छतों पर 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल स्थापित किए हैं। इनमें योगेन्द्र सिंह कश्यप (राजमहल चौक, कवर्धा), नरेश कुमार चंद्रवंशी एवं रितेश कुमार चंद्रवंशी (दौजरी), सतीश कुमार धवलकर (मठपारा वार्ड-3), लीना तिवारी (मठपारा वार्ड-12), रोशन राम (नागर जवादन रोड), कुमारी देवी सोम (श्याम नगर), ओंकार साहू (रामनगर), सरोज बाई ठाकुर और माधुरी (कालिका नगर) शामिल हैं। इन सोलर पैनलों से प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का उत्पादन हो रहा है। अतिरिक्त बिजली को सीएसपीडीसीएल ग्रिड में भेजकर ये परिवार आगामी बिलों में क्रेडिट का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

    योगेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले हर माह बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सोलर पैनल लगने से यह समस्या समाप्त हो गई है। नरेश कुमार चंद्रवंशी, ग्राम दौजरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आत्मनिर्भरता का अनुभव हो रहा है। “अब हम केवल उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन गए हैं।” लीना तिवारी ने बताया कि सोलर से घर की जरूरतें पूरी हो रही हैं और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से आगामी बिलों में भी लाभ मिल रहा है। सतीश कुमार धवलकर ने कहा कि सूर्यघर योजना से घर रोशन हो गया है और खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने जिले के प्रत्येक परिवार से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

    कबीरधाम जिले के अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर सिस्टम लगाने पर 45 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 8 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन को शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना न केवल बिजली बिलों में बचत और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए एक ऊर्जा क्रांति का आधार भी बन रही है।

  • CG : रेशम की डोर से बुनी आत्मनिर्भरता – दंतेवाड़ा की महिलाओं को मिली नई पहचान

    रायपुर,

    “रेशम की डोर से बुनी आत्मनिर्भरता – दंतेवाड़ा की महिलाओं को मिली नई पहचान”

    विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं उनके मार्गदर्शन में कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन की तरह ही रेशम विभाग भी हितग्राहियों की आजीविका सशक्त करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभाग की योजनाओं से लाभान्वित होकर जिले के स्व-सहायता समूह आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

    रेशम विभाग द्वारा हितग्राही समूहों को स्वस्थ रेशम कीट अंडे उपलब्ध कराए जाते हैं। इन अंडों से हैचिंग से लेकर कोसा निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया हितग्राही स्वयं करते हैं। तत्पश्चात तैयार कोसों के विक्रय से उन्हें आर्थिक आमदनी प्राप्त होती है।

    इसी क्रम में शासकीय रेशम केन्द्र, चितालंका की महिला स्व-सहायता समूह ने मलबरी रेशम कीट पालन का सफल संचालन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

    इस वर्ष इन  टसर रेशम कीट पालकों ने तेरह  सौ स्वस्थ अंडों से 45 दिनों की अवधि में 45 हजार नग डाबा कोसा का उत्पादन किया गया। इन के विक्रय से समूह को 72 हजार 300 सौ रुपए की आय प्राप्त हुई। यह प्रथम फसल से हुई आमदनी समूह की महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास को दोगुना कर रही है।

    अब समूह की महिलाएँ इस वित्तीय वर्ष में दूसरी एवं तीसरी फसल लेने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रेरित हैं। यह पहल दंतेवाड़ा जिले में आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

  • CG : प्लेसमेंट कैम्प 19 सितम्बर 2025 को…

    • निजी क्षेत्र के 77 पदों पर होगी भर्ती

    दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में शुक्रवार 19 सितम्बर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में एक्में ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग के 17 पद (इंजीनियर, ड्राफ्टमेन, प्रोडक्शन असिस्टेंट, वेल्डर, फिटर एवं कारपेंटर) तथा जय एम्बे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 60 पद (ड्राइवर, नर्सिंग स्टाफ), कुल 77 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

    उक्त सभी पदों हेतु वेतन 7000 से 30,000 रूपए तक है, तथा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीई/बीटेक, बीएससी नर्सिंग एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rojgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

    इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/ राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।