lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : पशुशेड, स्वास्थ्य, पेयजल, पीएम आवास और आजीविका से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड का व्यापक दौरा कर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुन्दनपाल, कुन्ना, धनीकोड़ता, लखापारा और तराईटिकरा सहित कई ग्रामों का दौरा कर ग्रामवासियों से संवाद किया और योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।

    कुन्दनपाल एवं कुन्ना पंचायत में कलेक्टर ध्रुव ने पात्र हितग्राहियों को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए ताकि उनके आजीविका साधन सशक्त बनें। साथ ही, पात्र हितग्राहियों को पशु वितरण के कार्य में प्राथमिकता देने की बात कही। धनीकोड़ता ग्राम में उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान कर सर्वे करने के निर्देश दिए, जिससे समय पर उपचार और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा सके। लखापारा प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं और सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

    तराईटिकरा (कुन्ना) में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने तत्काल समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में इच्छुक युवाओं को चिन्हित कर उन्हें प्लम्बर, जल जीवन मिशन तथा अन्य उपयोगी कार्यों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को कौशल विकास का अवसर मिल सके।

    इसके पश्चात कलेक्टर ध्रुव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगढ़ का निरीक्षण कर वहाँ पीएम आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, मरम्मत, प्लास्टर कार्य सहित अन्य अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन भवन को समय पर पूरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन की प्राथमिक आवश्यकता हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • CG : कलेक्टर ने किया कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण…

    सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिले में कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी सूरजपुर के मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप संग्रहित मिट्टी नमूनों का समय पर परीक्षण कर किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन परीक्षण का लक्ष्य तय कर कार्य करने और दस्तावेज संधारण में पारदर्शिता बरतने के लिए उप संचालक कृषि एवं सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

    इसके बाद कलेक्टर जयवर्धन ने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल्स (छडम्व्-व्ै) योजनांतर्गत ग्राम धरमपुर (विकासखण्ड भैयाथान) में आयोजित मूंगफली प्रदर्शन का निरीक्षण किया। यहां किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने मूंगफली प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना एवं एफ.पी.ओ. गठन का सुझाव दिया।

    विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम सिलफिली में निर्माणाधीन उप कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके अतिरिक्त, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलफिली के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को आवक सामग्री का भंडारण, वितरण एवं शेष की जानकारी सूची के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय के लिए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन एक सप्ताह में पूर्ण करने और पूर्व पंजीकृत किसानों को कैरी फॉरवर्ड करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रह सके।

  • CG : नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

    नारायणपुर । सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

    आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान और नवीन कैंप की स्थापना के चलते नक्सली दबाव में आए और उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान BSF और ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • CG : छत्तीसगढ़ में लागू होगा ‘गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन’नई दिशा मिलेगी…

    स्कूलों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

    रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात प्रवास से लौटकर राज्य में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में भी गुजरात मॉडल ऑफ एजुकेशन लागू किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।

    मंत्री यादव ने गांधीनगर स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा किया और वहां शिक्षा में तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में शिक्षा की डिजिटल निगरानी प्रणाली बेहद प्रभावी है और अब वही प्रणाली छत्तीसगढ़ में भी लागू होगी।

    नई व्यवस्था के तहत:
    छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी।
    मिड-डे मील योजना की रीयल टाइम मॉनिटरिंग होगी।
    मौजूदा मोबाइल एप में नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
    शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की जाएगी।

    मंत्री यादव का कहना है कि तकनीक आधारित मॉनिटरिंग से शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन की गति भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को अब डेटा आधारित और परिणाम केंद्रित बनाया जाएगा।

  • CG : टीईटी अनिवार्यता पर बवाल : 5 अक्टूबर को दिल्ली में शिक्षक महापंचायत…

    रायपुर । सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ अब देशभर के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर 5 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    शिक्षक संगठनों का कहना है कि भर्ती के समय टीईटी अनिवार्यता नहीं थी, ऐसे में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर अचानक इसका दबाव डालना अन्यायपूर्ण है। इससे पदोन्नति और सेवा समाप्ति का खतरा बढ़ गया है।

    हाल ही में हुई ऑनलाइन बैठक में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन के साथ बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और दिल्ली समेत कई राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए। सर्वसम्मति से तय हुआ कि दिल्ली में बैठक के बाद 6 अक्टूबर को NCTE को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    छग शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अमित दुबे और कमलेश गावड़े ने बताया कि केदार जैन ने सभी प्रांताध्यक्षों से अपील की है कि वे दिल्ली पहुंचकर शिक्षक हित की लड़ाई में मजबूती से शामिल हों।

  • CG : विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति ने माध्यमिक शाला लैंगा में बदला शिक्षा का स्तर…

    प्रयोग आधारित शिक्षा से छात्रों में बढ़ी विज्ञान के प्रति रुचि

    कोरबा । कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लैंगा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षक प्रकाश चंद्र रात्रे की नियुक्ति इस स्कूल में हुई है, जिससे विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    रात्रे न केवल विज्ञान पढ़ा रहे हैं, बल्कि वे बच्चों को इस विषय की बारीकियों से भी रूबरू करवा रहे हैं। उनके पढ़ाने के रोचक तरीके और प्रयोग आधारित शिक्षा ने छात्रों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि जगाई है। शिक्षक रात्रे ने बताया कि जहाँ पहले बच्चों को विषय समझने में कठिनाई होती थी, वहीं अब बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गए हैं, उनकी सोच विकसित हो रही है , वे पाठ्यक्रम की अवधारणा को प्रयोग के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं, उससे सम्बंधित सवाल पूछते हैं और अपने आसपास की चीजों को नए नजरिए से देखने लगे हैं।

    शुभम ,लवकेश, रश्मि, सीमा जैसे कक्षा 7वीं, 8वीं के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के शिक्षक के स्कूल में पदस्थापना के बाद शैक्षणिक स्तर में आए बदलाव के बारे में बताया कि शिक्षक

    रात्रे के मार्गदर्शन में यह विषय उनके लिए रुचिकर बन गया है। वे पाठ्यक्रम के अम्ल-क्षार के सिद्धांत उनकी अभिक्रियाएं, द्रव्य की अवस्थाएं उनकी पहचान व विशेषताओं एवं अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा और प्रयोगों के माध्यम से समझाते हैं जिससे वे सभी जल्दी सीख रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ उत्तर भी दे रहे हैं। बच्चों ने बताया कि उच्च कक्षाओं में विज्ञान की जटिल सिद्धांतो को समझने के लिये निम्न कक्षाओं के पाठ्यक्रम की अवधारणा की समझ होनी आवश्यक है। विषय विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा कक्षा लेने से उनकी विषय के प्रति समझ बढ़ी है, साथ ही शिक्षक द्वारा उनका मार्गदर्शन भी किया जाता है। जिससे वे आगे चलकर अपना बेहतर कैरियर का चयन कर सकेंगे।

    गौरतलब है कि लैंगा जैसे पिछड़े क्षेत्र में, जहाँ कभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी महसूस होती थी, अब वहाँ के बच्चे विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझ पा रहे हैं। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि रात्रे की नियुक्ति ने बच्चों में एक नया उत्साह भर दिया है। विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

  • राजनांदगांव : 17 सितम्बर 2025 को विधानसभा जिले के प्रवास पर…

    राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे गांधी सभागृह राजनांदगांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे तथा कार्यक्रम में शामिल होंंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.50 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपरान्ह 4.10 बजे शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री राजनांदगांव का निरीक्षण करेंगे एवं अपरान्ह 4.35 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग राजनांदगांव में नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.55 बजे सखी वनस्टॉप सेंटर बलदेवबाग से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • CG : दहेज प्रताड़ना के कारण पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगई आग

    रायपुर। पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें जिक्र है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था। वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है कहकर ताने भी मरता था।

    इससे तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को थाने में खुद को आग के हवाले कर लिया था। घटना के बाद दिन बात यानी 14 सितंबर को उसकी क्ज्ञै अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिकए महिला का नाम वर्षा गोस्वामी हैए जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति.पत्नी में लड़ाई होती थी।

  • राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 6069.2 मिमी वर्षा दर्ज…

    राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 6069.2 मिमी बारिश एवं औसत 867 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 975.7 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 844.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी, घुमका तहसील में 749 मिमी, छुरिया तहसील में 662.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 810 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 862 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1165.6 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 62.7 मिमी एवं औसत 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 4 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 10.2 मिमी, घुमका तहसील में 3.5 मिमी, छुरिया तहसील में 6 मिमी, कुमरदा तहसील में 5.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 12.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगढ़ तहसील में 21.2 मिमी दर्ज की गई है।

  • CG : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुजरात के विद्या समीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण…

    छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए अपनाए जाएंगे नवाचार: शिक्षा मंत्री

    रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुजरात सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की प्रगति पर निगरानी रखने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी ली। गुजरात के अधिकारियों ने मंत्री यादव को विस्तार से बताया कि किस प्रकार इस केंद्र के माध्यम से विद्यालयों की निरंतर निगरानी, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं की नियमितता और शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन की सटीक और त्वरित जानकारी मिलती है। डाटा आधारित विश्लेषण से शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बन रही है। इस अवसर पर सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी सहित गुजरात और छत्तीसगढ़ से आये वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    निरीक्षण के दौरान यादव ने कहा कि गुजरात सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने का जो अभिनव प्रयास किया गया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए इस तरह के मॉडलों का अध्ययन कर, उन्हें राज्य में लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    अपने प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने पुंद्राशन प्राथमिक शाला, गांधीनगर का भी निरीक्षण किया। यहाँ बच्चों को तकनीक-आधारित स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग टूल्स के माध्यम से पढ़ाया जा रहा था। मंत्री यादव ने कक्षा में चल रहे शिक्षण कार्य को ध्यानपूर्वक देखा और शिक्षकों से शिक्षण पद्धतियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनकी पढ़ाई से जुड़े अनुभवों के बारे में जानकारी ली। बच्चे उत्साहपूर्वक तकनीक के प्रयोग से सीखने के अपने अनुभव साझा करते रहे। शिक्षकों ने मंत्री को बताया कि डिजिटल शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों की समझ और सीखने की गति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

    मंत्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने, विद्यालय संचालन में पारदर्शिता लाने और शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डिजिटल तकनीक और नवाचारों को प्राथमिकता दी जा रही है। गुजरात का यह मॉडल निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और इसके अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री यादव ने गुजरात सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके सहयोग और प्रस्तुतीकरण के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवों का आदान-प्रदान विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में बड़े सकारात्मक बदलाव लाएगा।

  • राजनांदगांव : छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से मिलेगी सहायता…

    कलेक्टर ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं को अपने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना से सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएं पात्र होगी।

    जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएंगी। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों से कहा कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लेने वाले तथा इस योजना के लिए पात्र बालिकाओं के संबंध में जानकारी ली।

    उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि इस योजना के संबंध में छात्राओं को अधिक से अधिक जानकारी दें। इसके लिए फ्लैक्स लगाएं तथा छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं ऑनलाईन यह आवेदन भर सकती है। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक रहेगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क संचालित की जाएगी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिमेषसाहू, शासकीय दिग्विजय कालेज, शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय सहित अन्य शासकीय एवं निजी कालेज के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि जो छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं को नियमित विद्यार्थी के रूप में शासकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण किया।

    शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियमित विद्यार्थी के रूप में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष (डिग्री व डिप्लोमा) में प्रवेश लिया हो। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों का परीक्षा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष का हो। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात केवल प्रथम डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए 30 हजार रूपए वार्षिक (पूरे पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक) रहेगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राज्य के सरकार स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो। सत्र 2025-26 में स्नातक व डिप्लोमा (2-5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो।

  • CG : शासकीय संस्थाओं में किया जाएगा स्वच्छता शपथ का आयोजन…

    बालोद । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के पहले दिन बुधवार 17 सिंतबर को सुबह 11 बजे जिले के सभी शासकीय संस्थाओं में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के अलावा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय सहित जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, छात्रावास, आश्रमों, आंगनबाड़ी केन्द्रों,

    उपास्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए अपने-अपने घरों और कार्य स्थलों में साफ-सफाई के कार्य में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई जाएगी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार 17 सितंबर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

  • CG : पिता ने अपने दो साल के बेटे को पटककर की हत्या…

    अंबिकापुर। हत्या का मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी का है, जहां कलयुगी पिता ने अपने दो साल के बेटे को पटककर मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद मासूम को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने से पहले आरोपी जुगलाल ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन किया था. उसने कॉल पर कहा कि तेरे बेटे हर्षित को मौत के घाट उतार रहा हूं. जिसे सुनकर विनीता ये सब सुनकर सदमे में आ गई. हड़बड़ाकर वह मायके से ससुराल आने की तैयारी हो रही थी, इस दौरान एक और कॉल आया. बताया गया कि उनका बेटा हर्षित नहीं रहा. उसके पिता ने पटक-पटक कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, मृतका की मां विनीता सिंह और जुगलाल सिंह की साल 2022 में शादी हुई थी. कुछ दिन ठीक चला फिर शराब पीकर आए दिन मारपीट करना शुरु कर दिया था. जिसके बाद बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई. वह एक साल से अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी. घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि जुगलाल ने कहा था कि वब बेटे के बिना जी नहीं पाएगा और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गया. लेकिन आज उसी ने बेटे को बेरहमी से मार डाला. अब पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है.

  • CG : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग…

    महासमुंद जिले में 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

    रायपुर । महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों की जांच के दौरान कुल 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

    जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवांगन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा विवेक कुमार शामिल थे।

    सरायपाली में की गई जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला से 08, मंजीत ढाबा से 12, अमृत होटल से 07 तथा शिवानी स्वीट्स से 07 गैस सिलेंडर जप्त किए गए। इसी प्रकार बसना क्षेत्र में बिकानेरी स्वीट्स से 05, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट से 04, साहू होटल परसकेल से 05, यादव होटल गढ़फुझर से 05 तथा लक्ष्मी गौरी भठोरी से 04 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें खाली, आंशिक भरे एवं सील पैक भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं।

    जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश, 2000 का उल्लंघन किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। होटल एवं ढाबों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलापफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • CG : सीएम साय ने किया पीएम स्वनिधि योजना 2.0 व लोक कल्याण मेला का शुभारंभ…

    पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश

    रायपुर । मुख्यमंत्री साय बुधवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

    मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

    नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • CG : पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

    खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र की महज 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश कुण्मोहनी कंवर की अदालत ने पॉक्सो प्रकरण पर बड़ा फैसला सुनाया। मामला 2023 का है।

    अदालत ने आरोपी संजय गोस्वामी उर्फ मंगलू 5 वर्ष की मासूम बच्ची को खजानी दिलाने के नाम पर दुकान लेकर गया और ईट भट्ठे के पास ले जाकर रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। को भारतीय दंड संहिता ;प्च्ब्द्ध की धारा 376;एद्ध;बीद्धए 376;2द्ध;आईद्ध एवं 506 तथा पॉक्सो अधिनियमए 2012 की धारा 4ए 6 के अंतर्गत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि यह अपराध न केवल पीड़िता की शारीरिक गरिमा के विरुद्ध है बल्कि उसकी मानसिक शांति एवं बचपन पर भी अमिट आघात पहुंचाने वाला है। न्यायालय ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए समाज में कोई सहानुभूति नहीं हो सकती और कड़ी सजा ही इसका उचित दंड है।

  • CG : विश्वकर्मा जयंती पर सीएम हाउस में पूजा अर्चना…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

  • CG : खरसिया-नया रायपुर रेल परियोजना कलेक्टर के आदेश के अनुसार 36 गांवों की जमीन खरीदी-बिक्री पर से प्रतिबंध हटा…

    रायपुर । बलौदाबाजार जिले में खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल परियोजना की 5वीं और 6वीं लाइन के लिए जारी प्रतिबंधों में ढील दी गई है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार 36 प्रभावित गांवों के कई खसरा नंबरों की जमीन की खरीदी-बिक्री, नामांतरण, बंटवारा और डायवर्सन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।

    हालांकि, सूचीबद्ध खसरा नंबरों के चारों ओर 150 मीटर परिधि में आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय, निर्माण या अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक जारी रहेगी। प्रभावित खसरा नंबरों की सूची संबंधित राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है।

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार के द्वारा जारी आदेशानुसार उप मुख्य अभियंता बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के प्रस्ताव के अनुसार पूर्व मे जारी आदेश में संशोधन करते हुए अनुभाग बलौदाबाजार के ग्राम धनगांव, ताराशिव, अमलकुण्डा, मिश्राईनडीह, भदरा, सुढ़ेली, सेमराडीह, खैदा, बिटकुली, छुईहा, पनगांव, मगरचबा, सकरी, गोडखपरी, दशरमा, रिसदा, पुरान, ठेलकी, खम्हरिया, चांपा, पौसरी, भरूवाडीह ग्राम के रोक हटाए गए खसरा नंबरों की सूची राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है। संलग्न सूची अनुसार खसरा नम्बरों के चारो ओर 150 मीटर की परिधि के सभी भू-भाग पर आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय, नामान्तरण, बटवारा, व्यपवर्तन (डायवर्सन) निर्माण कार्य एवं अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक है।

    इसी प्रकार एवं अनुभाग पलारी के ग्राम सैहा, गुमा, गितकेरा, अमलीडीह, चुचरूगंपुर, छिराही, गाड़ाभाठा, सरकीपार, खपरी, परसवानी, छेरकाडीह, रेंगाडीह, मुसवाडीह, जारा, कुल 36 गांव के संलग्न सूची अनुसार खसरा नम्बरों के चारो ओर 150 मीटर की परिधि के समस्त भू-भाग पर आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय, नामान्तरण, बटवारा, व्यपवर्तन (डायवर्सन) निर्माण कार्य एवं अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक है। उक्त ग्रामों के शेष खसरा नम्बरों पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाया गया है। रोक हटाए गए खसरा नंबरों की सूची राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है।

  • CG : ईब नदी पर 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल…

    रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही।

    मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा
    इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।

    ओडिशा और झारखंड राज्य से होगा सीधा संपर्क
    ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

    क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
    फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने ईब नदी में पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

  • CG : आई.टी.आई में प्रवेश के लिए 7-8 वें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी, पंजीयन 21 तक सितंबर…

    पहले आवेदन करने वालों को भी फिर से करना होगा संस्था का चयन

    रायपुर । राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर को रात्रि 11:59 बजे तक भरे जा सकते हैं।

    इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपने प्रोफाईल, संस्था-व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना होगा।

    इसके बिना उन्हें अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल नहीं किया जायेगा। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी कांउसलिंग शेडयूल के अनुसार 21 सितंबर तक अभ्यर्थियों का पंजीयन ऑनलाईन किया जायेगा। 22 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जायेगी। सातवें चरण की काउंसलिंग के लिए 23 सितंबर को चयन सूची जारी होगी और 24 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।

    इसी प्रकार आठवें चरण की काउंसलिंग के लिए 26 और 27 सितंबर को चयन सूची जारी की जायेगी और 29 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।