lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : पिता ने अपने दो साल के बेटे को पटककर की हत्या…

    अंबिकापुर। हत्या का मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी का है, जहां कलयुगी पिता ने अपने दो साल के बेटे को पटककर मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद मासूम को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने से पहले आरोपी जुगलाल ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन किया था. उसने कॉल पर कहा कि तेरे बेटे हर्षित को मौत के घाट उतार रहा हूं. जिसे सुनकर विनीता ये सब सुनकर सदमे में आ गई. हड़बड़ाकर वह मायके से ससुराल आने की तैयारी हो रही थी, इस दौरान एक और कॉल आया. बताया गया कि उनका बेटा हर्षित नहीं रहा. उसके पिता ने पटक-पटक कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, मृतका की मां विनीता सिंह और जुगलाल सिंह की साल 2022 में शादी हुई थी. कुछ दिन ठीक चला फिर शराब पीकर आए दिन मारपीट करना शुरु कर दिया था. जिसके बाद बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई. वह एक साल से अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी. घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि जुगलाल ने कहा था कि वब बेटे के बिना जी नहीं पाएगा और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गया. लेकिन आज उसी ने बेटे को बेरहमी से मार डाला. अब पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है.

  • CG : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग…

    महासमुंद जिले में 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

    रायपुर । महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों की जांच के दौरान कुल 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

    जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवांगन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा विवेक कुमार शामिल थे।

    सरायपाली में की गई जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला से 08, मंजीत ढाबा से 12, अमृत होटल से 07 तथा शिवानी स्वीट्स से 07 गैस सिलेंडर जप्त किए गए। इसी प्रकार बसना क्षेत्र में बिकानेरी स्वीट्स से 05, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट से 04, साहू होटल परसकेल से 05, यादव होटल गढ़फुझर से 05 तथा लक्ष्मी गौरी भठोरी से 04 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें खाली, आंशिक भरे एवं सील पैक भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं।

    जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश, 2000 का उल्लंघन किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। होटल एवं ढाबों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलापफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • CG : सीएम साय ने किया पीएम स्वनिधि योजना 2.0 व लोक कल्याण मेला का शुभारंभ…

    पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश

    रायपुर । मुख्यमंत्री साय बुधवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकद्वय राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

    मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र तथा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों में स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा काम किया है। स्वच्छता अब लोगों की आदत में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई केवल महिलाओं का ही दायित्व नहीं है, बल्कि यह पुरूषों का भी काम है। उन्होंने देश में स्वच्छता को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

    नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में आज से प्रारंभ हो रहे अभियानों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान सभी नगरीय निकायों में गंदगी के ब्लैक-स्पॉट्स को चिन्हांकित कर साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित नगरीय प्रशासन और सुडा के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • CG : पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

    खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र की महज 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश कुण्मोहनी कंवर की अदालत ने पॉक्सो प्रकरण पर बड़ा फैसला सुनाया। मामला 2023 का है।

    अदालत ने आरोपी संजय गोस्वामी उर्फ मंगलू 5 वर्ष की मासूम बच्ची को खजानी दिलाने के नाम पर दुकान लेकर गया और ईट भट्ठे के पास ले जाकर रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। को भारतीय दंड संहिता ;प्च्ब्द्ध की धारा 376;एद्ध;बीद्धए 376;2द्ध;आईद्ध एवं 506 तथा पॉक्सो अधिनियमए 2012 की धारा 4ए 6 के अंतर्गत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि यह अपराध न केवल पीड़िता की शारीरिक गरिमा के विरुद्ध है बल्कि उसकी मानसिक शांति एवं बचपन पर भी अमिट आघात पहुंचाने वाला है। न्यायालय ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए समाज में कोई सहानुभूति नहीं हो सकती और कड़ी सजा ही इसका उचित दंड है।

  • CG : विश्वकर्मा जयंती पर सीएम हाउस में पूजा अर्चना…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार एवं सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। विश्वकर्मा जयंती का यह अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

  • CG : खरसिया-नया रायपुर रेल परियोजना कलेक्टर के आदेश के अनुसार 36 गांवों की जमीन खरीदी-बिक्री पर से प्रतिबंध हटा…

    रायपुर । बलौदाबाजार जिले में खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल परियोजना की 5वीं और 6वीं लाइन के लिए जारी प्रतिबंधों में ढील दी गई है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार 36 प्रभावित गांवों के कई खसरा नंबरों की जमीन की खरीदी-बिक्री, नामांतरण, बंटवारा और डायवर्सन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।

    हालांकि, सूचीबद्ध खसरा नंबरों के चारों ओर 150 मीटर परिधि में आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय, निर्माण या अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक जारी रहेगी। प्रभावित खसरा नंबरों की सूची संबंधित राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है।

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार के द्वारा जारी आदेशानुसार उप मुख्य अभियंता बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के प्रस्ताव के अनुसार पूर्व मे जारी आदेश में संशोधन करते हुए अनुभाग बलौदाबाजार के ग्राम धनगांव, ताराशिव, अमलकुण्डा, मिश्राईनडीह, भदरा, सुढ़ेली, सेमराडीह, खैदा, बिटकुली, छुईहा, पनगांव, मगरचबा, सकरी, गोडखपरी, दशरमा, रिसदा, पुरान, ठेलकी, खम्हरिया, चांपा, पौसरी, भरूवाडीह ग्राम के रोक हटाए गए खसरा नंबरों की सूची राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है। संलग्न सूची अनुसार खसरा नम्बरों के चारो ओर 150 मीटर की परिधि के सभी भू-भाग पर आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय, नामान्तरण, बटवारा, व्यपवर्तन (डायवर्सन) निर्माण कार्य एवं अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक है।

    इसी प्रकार एवं अनुभाग पलारी के ग्राम सैहा, गुमा, गितकेरा, अमलीडीह, चुचरूगंपुर, छिराही, गाड़ाभाठा, सरकीपार, खपरी, परसवानी, छेरकाडीह, रेंगाडीह, मुसवाडीह, जारा, कुल 36 गांव के संलग्न सूची अनुसार खसरा नम्बरों के चारो ओर 150 मीटर की परिधि के समस्त भू-भाग पर आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय, नामान्तरण, बटवारा, व्यपवर्तन (डायवर्सन) निर्माण कार्य एवं अन्य लाभप्रद कार्यों पर रोक है। उक्त ग्रामों के शेष खसरा नम्बरों पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाया गया है। रोक हटाए गए खसरा नंबरों की सूची राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है।

  • CG : ईब नदी पर 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल…

    रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। यह निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही।

    मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा
    इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के बाद फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा से धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा जैसे गांवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी का आवागमन नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी।

    ओडिशा और झारखंड राज्य से होगा सीधा संपर्क
    ईब नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को सीधे ओडिशा और झारखंड राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन जाएगा, इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

    क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
    फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने ईब नदी में पुल निर्माण की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

  • CG : आई.टी.आई में प्रवेश के लिए 7-8 वें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी, पंजीयन 21 तक सितंबर…

    पहले आवेदन करने वालों को भी फिर से करना होगा संस्था का चयन

    रायपुर । राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर को रात्रि 11:59 बजे तक भरे जा सकते हैं।

    इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपने प्रोफाईल, संस्था-व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना होगा।

    इसके बिना उन्हें अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल नहीं किया जायेगा। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी कांउसलिंग शेडयूल के अनुसार 21 सितंबर तक अभ्यर्थियों का पंजीयन ऑनलाईन किया जायेगा। 22 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जायेगी। सातवें चरण की काउंसलिंग के लिए 23 सितंबर को चयन सूची जारी होगी और 24 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।

    इसी प्रकार आठवें चरण की काउंसलिंग के लिए 26 और 27 सितंबर को चयन सूची जारी की जायेगी और 29 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।

  • CG : पौंसरी जलाशय और लखराम एनीकट के कार्यों के लिए 6.25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-बिल्हा के अंतर्गत पौंसरी जलाशय योजना की शीर्ष एवं नहर के रिमांडलिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 2 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

    इसी तरह बिल्हा के अंतर्गत ही लखराम एनीकट डाउन स्ट्रीम फ्लोर मरम्मत कार्य हेतु 2 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

    नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

    शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया। 

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • CG : राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने की कार्यवाही करें : कलेक्टर बीएस उइके…

    गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर नवीन राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने एवं मृत सदस्यों का नाम विलोपित करने के संबंध में पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों में राशनकार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ने, मृत, विवाहित सदस्य का नाम विलोपित कर राशनकार्ड में संशोधन करें।

    जिससे कि जिले के कुल राशनकार्डधारी सदस्यांे कि वास्तविक जानकारी मिल सके। इन कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम के तहत नवीन राशनकार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ने, मृत, विवाहित सदस्य का नाम विलोपित कर राशनकार्ड में संशोधन करने की प्रक्रिया दी गई है उसका पालन करें। इसके लिए ग्राम पंचायतांे, नगरीय निकाय के वार्डों में नागरिकों को सूचित कर सप्ताह में एक दिवस चिन्हांकित कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे कि नए सदस्य का नाम जोड़ने एवं मृत सदस्यों का नाम विलोपित किया जा सके।

  • CG : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को किया…

    गरियाबंद । भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। जो 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जायेगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह के साथ समन्वय कर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदौर, मध्यप्रदेश से किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में भी अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान के तहत् जिले में भी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

    जिसमें महिलाओं व बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें सहित विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदाय किया जायेगा। यह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (ग्रामीण/शहरी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं पहुँच विहीन क्षेत्रों में आयोजित किया जायेगा। इस अभियान में जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन व गर्भाशय कैंसर, टीबी एवं अन्य रोगों का परीक्षण।

    गर्भवती महिलाओं तथा प्रजनन आयु वर्ग (15 से 49 वर्ष) की महिलाओं का एनीमिया जांच व परामर्श सेवा साथ ही एनेमिक हितग्राहियों को ऑयरन की गोली उपलब्ध कराई जायेगी। सिकल सेल की स्क्रीनिंग, परामर्श व सिकल सेल कार्ड का वितरण किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों जैसे कि स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक एवं दंत चिकित्सक आदि की सेवाएं ली जाएगी। मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श व मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था की जांच की जाएगी।

    शिशु व किशोर स्वास्थ्य सेवाएं में बच्चों का टीकाकरण, किशोर-किशोरियों की एनीमिया जांच, उपचार व परामर्श सेवाएं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अतर्गत चिन्हांकित बच्चों का ऑपरेशन, उपचार। जागरूकता कार्यक्रम पोषण, वेलनेस एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर किशोरियों व महिलाओं को जागरूक करना इसके लिए विद्यालय एवं आश्रमों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्व-सहायता समूहों व पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग भी ली जाएगी।

    निक्षय मित्र पंजीयन – टीबी. मुक्त अभियान अंतर्गत जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। रक्त दान शिविर- स्वास्थ्य संस्थाओं तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से विशेष रक्त दान शिविर का आयोजन जाएगा। अभियान को व्यापक बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को सुदृढ़ करने तथा परिवार व समाज को सशक्त बनाने का विशेष अवसर है।

  • CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं…

    जनदर्शन में मिले 45 आवेदन

    गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 45 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

    जनदर्शन में आमापारा राजिम के चम्पूराम सोनकर ने बंदोबस्त नक्षा त्रुटि सुधार करने, ग्राम छिन्दौला की कलाबाई ने वन पट्टा वापस दिलाने, गरियाबंद के नरेन्द्र राम मालेकर ने मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने, ग्राम इंदागांव की यादव ने रोजगार दिलाने, ग्राम तर्रा के षत्रुहन साहू ने नक्षा त्रुटि सुधार करने, ग्राम सारागंाव की सुकारो बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नगर पंचायत कोपरा के हरीष सेन ने विष्वकर्मा योजन के अंतर्गत प्रषिक्षण एंव ऋण प्रदान करने, ग्राम धवलपुरडीह के मानसिंग महार ने प्रधानमंत्री आवास योजन का लाभ दिलाने, ग्राम छिन्दौला के गोविन्द राम ने वन पट्टा वापस दिलाने, ग्राम सोरिद खुर्द के बसंत सिन्हा ने सीमांकन करने, ग्राम सडक परसुली के राजकुमार कष्यप ने मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंषन राषि दिलाने आवेदन प्रस्तुत किये ।

    इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

  • CG : महाविद्यालयों एवं रासेयो के इकाइयों में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विविध गतिविधियों का होगा आयोजन

    महासमुंद, सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 अंतर्गत जिले में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं रासेयो के इकाइयों में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

    जिसमें 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, 21 सितम्बर को सेवा पखवाड़ा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, 17 से 24 सितम्बर तक स्वास्थ्य शिविर, 21 से 25 सितम्बर तक खेलकूद प्रतियोगिता, 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के अंर्तत स्वच्छता अभियान एवं शपथ एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया जाएगा

  • CG : आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण किया जा रहा आयोजित…

    प्रशिक्षण में ग्राम विकास कार्ययोजना, गैप चिन्हांकन एवं योजना संतृप्तिकरण के बारे में दी जा रही जानकारी

    गरियाबंद । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जमीनी स्तर पर नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण उपरांत 15 से 18 सितम्बर 2025 तक प्रत्येक क्लस्टर में एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कोपेकसा, पतोरादादर सातधार एवं मुड़ागांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों सहित ग्रामीणों की भी उपस्थित रही। इसमें आदि कर्मयोगी अभियान के कार्य योजना एवं योजनाओं के सैचुरेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों की भागीदारिता सुनिश्चित की जा रही हैं।

    प्रशिक्षण में ग्राम विकास कार्ययोजना, गैप चिन्हांकन एवं योजना संतृप्तिकरण के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं सहयोगियों तथा प्रेरक संस्थान (एनजीओ) के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण कराया जा रहा है। चिन्हांकित एनजीओ (प्रेरक संस्थान) के साथ समन्वय कर ग्राम विकास की योजना तैयार कर रहे है। साथ ही आदि सेवा केन्द्र संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

  • CG : देशी-विदेशी मदिरा दुकान सोनामुंदी को स्थानांतरित किये जाने निविदा सूचना जारी…

    गरियाबंद । सोनामुंदी देशी-विदेशी मदिरा दुकान को अन्य आपत्ति रहित स्थान में स्थानांतरित किये जाने भवन परिसर को भाड़े पर लिए जाने जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लघु निविदा सूचना जारी की गई है। उक्त निविदा के नियम एवं शर्तों की जानकारी जिले के वेब साइट में देखी जा सकती है।

    इच्छुक दुकान, भवन स्वामी 01 अक्टूबर 2025 के कार्यालयीन समय तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद में उपस्थित होकर निविदा फार्म एवं निविदा शर्ते प्राप्त कर अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते है। 03 अक्टूबर 2025 के दोपहर 02 बजे तक निविदा फार्म भर कर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद में जमा कर सकते है।

  • CG : सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक सिन्हा ने किया शुभारंभ

    प्रदर्शनी में मोदी जी के संकल्पना पर आधारित मजबूत राष्ट्र की झलक है – विधायक सिन्हा

    महासमुंद , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, जिला बास्केट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पार्षद पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, माखन पटेल, पूर्व पार्षद राजू चन्द्राकर, शरद मराठा, रमेश साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जनसम्पर्क अधिकारी पोषण साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

    छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

    इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फेसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई देती है। उनके बचपन से आज तक के सफर को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

    प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर में सूरज उगा और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आम नागरिक सहित विद्यार्थीगण, अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाएं, युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

  • CG : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

    पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

    रायपुर,

     केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन
     केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

    भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं। उन्होंने यहाँ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

               मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, सबके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

            इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री यहां मंदिर दर्शन करवाया और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

  • CG : तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती गाय व तीन गायों की झुंड को कुचला…

    बिलासपुर। मवेशियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार की रात एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों की झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। वहींए गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसके बछड़ा बाहर निकल गया। घटना में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और चक्काजाम कर दिया। हालांकिए पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया घटना रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास की है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर.कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

    इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आकर गायों की मौत हो गई। वहींए कुछ गाय घायल होकर तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तब पता चला कि एक गर्भवती गाय के पेट से बछड़ा बाहर निकल गया था। मौके पर 8 गायों की लाशें पड़ी थीए जिसे देखकर उन्होंने आक्रोश जताया।

    सदर और गोल बाजार शहर का सबसे व्यस्त और घना मार्केट माना जाता है। यहां सभी दुकानें और मकान एक.दूसरे से सटे हुए हैं। एक साथ चार दुकानों में आग लगने की यही मुख्य वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट से पहले एक दुकान में आग लगी और फिर वह दूसरी तीसरी और चौथी दुकान तक फैल गई। परिसर में सबसे ज्यादा नुकसान महामाया बैग और साड़ी हाउस को हुआ है। इसके बाद मेवाए बालाजी शूज और परी कलेक्शन का कुछ हिस्सा भी आग और धुएं से प्रभावित हुआ। आसपास के व्यवसायियों व दुकान संचालकों ने घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकिए उन्होंने इसका आकलन करने के बाद पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।

  • CG : 4 दुकानों में लगी आग कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकान चपेट में…

    बिलासपुर। गोल बाजार में अपना लॉज से सटी 4 दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकान चपेट में आ गए। सबसे ज्यादा नुकसान कपड़े और जूते की दुकान को हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सघन मार्केट में दुकानें सटी हुई थी जिससे एक.एक कर चारों दुकान आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी पहुंच तो गई पर दमकलकर्मियों को दुकान के अंदर घुसने में ही डेढ़ घंटे लग गए। रात ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ है।

    सदर और गोल बाजार शहर का सबसे व्यस्त और घना मार्केट माना जाता है। यहां सभी दुकानें और मकान एक.दूसरे से सटे हुए हैं। एक साथ चार दुकानों में आग लगने की यही मुख्य वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि शार्ट सर्किट से पहले एक दुकान में आग लगी और फिर वह दूसरीए तीसरी और चौथी दुकान तक फैल गई। परिसर में सबसे ज्यादा नुकसान महामाया बैग और साड़ी हाउस को हुआ है। इसके बाद मेवाए बालाजी शूज और परी कलेक्शन का कुछ हिस्सा भी आग और धुएं से प्रभावित हुआ। आसपास के व्यवसायियों व दुकान संचालकों ने घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने इसका आकलन करने के बाद पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।