lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    सक्ती, जिले में आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार रथ को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर तोपनो ने इस योजना के विषय में बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखंडों के गांव-गांव पहुँचकर आमजन को इस योजना की विशेषताओं, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश को ऊर्जा की दिशा में आत्मनिर्भर बनाएगी। सरकार द्वारा सोलर पैनल स्थापना पर सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खाते में दी जाएगी। इससे आम परिवार को बिजली खर्च में राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।        
            पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी परिवारों तक सौर ऊर्जा के लाभ को पहुँचाना है। कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सूर्यघर योजना रथ जिले के विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों में घूम घूम कर लोगों को योजना की जानकारी देगा। रथ के माध्यम से आम जनता को यह बताया जाएगा कि छत पर सोलर पैनल लगवाकर वे अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली विक्रय कर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर तोपनो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि जिले के पात्र परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर अधिक से अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने ग्रामीणजनों से भी अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ अवश्य उठाएँ। इस अवसर पर विद्युत विभाग के सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  
             
         बता दे कि इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर उर्जादाता भी बन सकेंगे। इस योजना के तहत अपना पंजीयन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल pmsuryaghar.gov.in एवं पीएम सूर्यघर मोबाइल एप्प , सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट अथवा टोल फ्री नम्बर 1912 पर काल कर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार से 30000 रुपए एवं राज्य सरकार से 15000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसी तरह दो किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 60000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 78000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इस योजना से न केवल घर-घर रोशनी पहुँचेगी बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

  • CG : प्रोसेस लैब के तहत बुनागांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

    कोंडागांव । आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बुनागांव ग्राम पंचायत में प्रोसेस लैब के तहत एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल 13 ग्रामों किबईबोलेंगा, पाला, मालाकोट, बनजुगानी, बांसगांव, चिचडोंगरी, बुनागांव, मसोंरा, केवटी, भीरागांव (ब), देवखरगांव, चीमड़ी तथा चलका की सक्रिय भागीदारी रही।

    कार्यशाला में लगभग 120 से अधिक “आदि साथी” इस अवसर पर उपस्थित हुए। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पंच तथा विभिन्न स्थानीय शासन प्रतिनिधि और सामुदायिक नागरिक भी कार्यशाला का हिस्सा बने।

    कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोंडागांव राधेश्याम साहू की अध्यक्षता एवं अनुविभागीय अधिकारी उत्तम महोबिया की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण सत्र में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. जयंती कश्यप (महिला एवं बाल विकास विभाग) और यासमीन मेमन (पिरामल फाउंडेशन) ने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं एवं अभियान की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान” का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाना है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम विकास में उनकी सहभागिता और समाज के सर्वांगीण उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।

  • CG : कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर लिपिक निलंबित…

    बलरामपुर । कार्यालय तहसीलदार रामानुजगंज विकासखंड रामचन्द्रपुर में सहायक ग्रेड-03, प्रवीण कुमार लकड़ा, प्रभारी लिपिक काननूगो शाखा तथा नायब नाजीर शाखा रामानुजगंज के द्वारा नशे के हालत में अपने कार्य पर उपस्थित होने एवं अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रवीण कुमार लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार लकड़ा का मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में प्रवीण लकड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • CG : महिला नक्सली ने पुलिस को किया आत्मसमर्पण

    दंतेवाड़ा। बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में एक और मोस्ट वांटेड महिला नक्सली ने पुलिस के सामें आत्मसमर्पण किया है।

    सरेंडर करने वाली नक्सली का नाम सुजाथा है जबकि माओवादी पार्टी में उसे सुजाथक्का उर्फ ​​पोथुला कल्पना उर्फ पद्मा उर्फ ​​​​झांसी बाई के नाम से भी जाना जाता है। सुजाथा माओवादियों के सेन्ट्रल कमेटी की सदस्य बताई जा रही है जिस पर पुलिस ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सुजाथा दशकों पहले पश्चिम बंगाल में मारे गये शीर्ष नक्सली किशन जी की पत्नी बताई जा रही है। ऐसे में सुजाथा के आत्मसमर्पण को पुलिस और सरकार के लिए बड़ी कामयाबी जबकि नक्सल संगठन के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। सुजाथा के आत्मसमर्पण के खबर की पुष्टि तेलंगाना पुलिस के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी की है। गृहमंत्री ने नक्सल मामलों पर चर्चा करते हुए बताया किए अब तक मुठभेड़ए गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण से करीब 4 हजार नक्सली कम हो चुके है जबकि आने वाले 6 महीनों के भीतर इतने ही और नक्सली कम हो जायेंगे। उन्होंने फिर दोहराया कि बचे हुए नक्सली या तो सरेंडर कर दें या फिर गिरफ्तार होंगे। सुरक्षाबल लगातार उनपर प्रहार कर रहे है।

  • CG : तृतीय नेशनल लोक अदालत आज…

    बालोद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बालोद जिले के जिला न्यायालय बालोद, तालुका न्यायालय गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं दल्लीराजहरा सहित समस्त राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाना है।

    नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य, आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन वसूली के मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण, बिजली, जलकर, टेलीफोन बिल, वैवाहिक, परिवारिक मामलें, श्रम विवाद एवं राजस्व मामलों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से व्यक्ति अपने न्यायालयीन मामलें एवं विवाद पूर्व पंजीकृत होने वाले प्री लिटिगेशन मामलों का निराकरण करा सकते है।

    लोक अदालत में निराकृत होने वाले सिविल मामलों में पूर्व में लगी हुई न्यायालयीन फीस वापस होती है। इस नेशनल लोक अदालत के तैयारी के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्यामलाल नवरत्न द्वारा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ, समस्त बैंक, फायनेंस कंपनी, विद्युत विभाग, एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण किये जाने की अपील की गई।

    उन्होंने बताया कि जिस किसी भी पक्षकार का जिला न्यायालय बालोद, व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही, दल्लीराजहरा एवं डौण्डीलोहारा में तथा बालोद जिले के किसी भी राजस्व न्यायालय में मामला लंबित हो तो संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में अपने मामलों का निराकरण करवा सकते है। इसके अलावा इस प्राधिकरण के अधिकार मित्र के द्वारा भी बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों के हाट बाजारों-चैंक चैराहों, बैंक एवं अन्य स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर पाम्पलेट वितरण के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

  • CG : प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ

    मानव मुस्कान को सुरक्षित रखने और सहेजने में दंत चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। पिछले 20 महीनों में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है।

    मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सा और दांतों की देखभाल से जुड़े उपयोगी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा डेंटल एसोसिएशन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बनने के पहले दिन से ही हमने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी गई है, साथ ही फिजियोथैरेपी, नर्सिंग और मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल जैसे संस्थानों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के साथ ही हम प्रगति की भी बात कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। वर्ष 2000 में जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से मरीजों और बुजुर्गों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। वहीं, सस्ती जेनेरिक दवाइयां आम जनता को राहत प्रदान कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की वजह से मुँह के कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि  दाँतों की देखभाल और सुंदर मुस्कान देने में दंत चिकित्सकों की अहम भूमिका है।उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि इस दिशा में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएँ।

    उन्होंने भावुक होकर अपने संसदीय कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि 1999 में जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, उस समय एम्स दिल्ली पर पूरे देश के मरीजों का दबाव था। तब हमने संसद में निवेदन किया था कि छत्तीसगढ़ में भी एम्स की स्थापना हो। सौभाग्य से 1 नवम्बर 2000 को राज्य गठन के बाद पहली किस्त में छह राज्यों को एम्स की सौगात मिली और छत्तीसगढ़ को भी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ डॉक्यूमेंट तैयार किया और 10 मिशन बनाकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    साय ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का जीएसडीपी 5 लाख करोड़ है, जिसे वर्ष 2047 तक 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस दिशा में हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन संपदा से समृद्ध है, मेहनतकश किसान और परिश्रमी जनता इसकी असली ताकत हैं। “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” की कहावत को दोहराते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश 2047 तक अपने लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेगा।

    जीएसटी सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जीएसटी के स्लैब को 5 और 18 प्रतिशत में एकरूप किया गया है। इससे व्यापार और कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा तथा व्यावसायिक गतिविधियाँ सरल होंगी। यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि को दर्शाता है, जो भारत को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने अंत में कहा कि “मानव की मुस्कान सबसे कीमती है और उसे सुरक्षित रखने व सहेजने में दंत चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दंत चिकित्सक मुँह और दाँत से जुड़ी बीमारियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे और उनके उपचार की दिशा में नए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और नक्सल प्रभावित व दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर में 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और यह हमारे प्रयासों का प्रमाण है कि सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति के साथ अब कुल 15 मेडिकल कॉलेज होंगे। इसके अलावा बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, 12 नए नर्सिंग कॉलेज और पाँच फिजियोथैरेपी कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट और दुर्गम क्षेत्रों के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे अधिक कैशलेस इलाज सुविधा देने वाला राज्य बन चुका है।

    कॉन्फ्रेंस में इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रेसिडेंट डॉ. अरविंद कुमार, पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. राजीव सिंह, कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ. वैभव तिवारी सहित बड़ी संख्या में देशभर से आए दंत चिकित्सक उपस्थित रहे।

  • CG : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ

    8 हजार 260 प्रकरणों पर होगी सुनवाई, जिसमें दंतेवाड़ा सहित सुकमा-बीजापुर की होगी सुनवाई

    दंतेवाड़ा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन केवल दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों सुकमा और बीजापुर में भी एक साथ किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुकमा एवं बीजापुर के व्यवहार न्यायालयों में तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बचेली न्यायालय में भी आज लोक अदालत की कार्यवाही प्रारंभ हुई। तीनों जिलों में एक साथ लोक अदालत होने से बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा होने की संभावना जताई जा रही है।

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होता के निर्देश पर लोक अदालत के लिए कुल 11 खंडपीठों का गठन किया गया है। इसमें दंतेवाड़ा स्थित परिवार न्यायालय का नया खंडपीठ भी शामिल है। लोक अदालत में सभी न्यायालयों के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ बैंक, बिजली, नल-जल, बीएसएनएल तथा राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी रखे गए हैं। आयोजन में कुल 8260 मामलों को निराकरण हेतु सूचीबद्ध किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में वादों का आपसी सहमति से निपटारा होगा, जिससे वादकारियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा।

  • CG : हाथियों के झुंड नें कच्चे मकान को तोड़-फोड़ किया लोग घबराये हुए

    कोरबा। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। वन मंडल कटघोरा में इस समय 67 हाथी अलग.अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। इनमें से 66 हाथी शुक्रवार ;12 सितंबरद्ध को केंदई रेंज में देखे गए हैं। झुंड में नन्हे शावक भी हैं।

    9 सितंबर को केंदई के सखोदा परिसर में 26 हाथियों के दल में एक नए शावक ने जन्म लिया है। वहींए हाथियों ने गयामाड़ा गांव में अमृतलाल मंझवार के कच्चे मकान को तोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है परिवार घर में सो रहा था। हाथियों की आहट सुनकर वे एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हाथी काफी देर तक आसपास घूमते रहे और घर में रखा धान भी खा गए। पसान रेंज में एक दंतैल हाथी सड़क किनारे धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। सूरजपुर से पिछले हफ्ते 12 हाथी यहां पहुंचे हैं। हाथियों का दूसरा झुंड लालपुर और कोरबी क्षेत्र में भी देखा गया है। ग्रामीण पिछले कई दिनों से रात भर जागकर ;रतजग्गाद्ध अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। हाथियों के डर से वे न तो सो पा रहे हैं और न ही खेती कर पा रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाथी मित्र दल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा है। वन विभाग ने ड्रोन से हाथियों की निगरानी भी की है।

  • CG : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण 12वीं के विद्यार्थियों की ट्रेड परीक्षा 25 सितंबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित…

    बालोद । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में राज्य संचालनालय के अंतर्गत राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) हायर सेकण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों सत्र 2023-2025 की ट्रेड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि ट्रेड परीक्षा 25 सितंबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। उक्त संबंध में अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

  • CG : अम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में एक और विदेशी युवती का सफल ऑपरेशन

    20 वर्षीय युवती के ब्रेस्ट के बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर की सफल सर्जरी

    ईस्ट अफ़्रीका के देश रवांडा की रहने वाली है मरीज

    इससे पहले लाइटलेम्बा, क्रिसेंट (दक्षिण अफ्रीका) की युवती का हो चुका है सफल उपचार

    रायपुर, प्रदेश का सबसे बड़ा पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय लगातार अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं से न केवल प्रदेश और देश बल्कि विदेशों से आए मरीजों का भी भरोसा जीत रहा है। अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं उपचार प्राप्त करने की सरलतम प्रक्रिया के कारण यह अस्पताल सर्वाधिक विश्वसनीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान व्यापक स्तर पर दर्ज कर चुका है। इसी क्रम में हाल ही में अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में रवांडा (ईस्ट अफ़्रीका) की 20 वर्षीय युवती के लेफ्ट ब्रेस्ट के बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन की विशेषता यह रही कि ब्रेस्ट के ट्यूमर को निकालने के बाद मरीज के भावी जीवन, विशेषकर मातृत्व अवस्था पर इस सर्जरी का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। 

    डॉ. मंजू सिंह के अनुसार वर्तमान में युवती पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है। ऑपरेशन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक 20 वर्षीय विदेशी युवती लेफ्ट ब्रेस्ट में दर्द की समस्या के साथ अस्पताल के ब्रेस्ट क्लिनिक में आई थी। जहां पर जांच के बाद पता चला कि उसके ब्रेस्ट में बेनाइन फाइब्रो एपिथेलियल ट्यूमर है। मरीज की बायोप्सी हुई। उसके बाद ब्रेस्ट की कॉस्मेसिस (Cosmesis) मेंटेन करते हुए ऑपरेशन किया गया । 
    ब्रेस्ट के ट्यूमर एवं उसके आसपास के टिश्यू को हटाते हुए वाईड लोकल एक्सीजन किया गया। इस बात का ध्यान रखा गया कि ब्रेस्ट के शेप और साइज में कोई अंतर नहीं आये। साथ ही साथ सर्जरी के बाद निशान (scar) भी दिखाई नहीं दे। 

    पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी के कहा है कि चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के लिए यह गर्व की बात है कि यहाँ न केवल देश बल्कि विदेश से भी मरीज उपचार हेतु आ रहे हैं और स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। जनरल सर्जरी विभाग द्वारा युवती का सफल उपचार हमारी चिकित्सा टीम की दक्षता, निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। मैं पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई देता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हमारा संस्थान आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करता रहेगा।

    ###
    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी अस्पतालों की सेवाएँ न केवल सुलभ और किफायती हैं बल्कि उच्चस्तरीय गुणवत्तापरक भी हैं। यही कारण है कि अब विदेशी मरीज भी यहाँ उपचार के लिए आ रहे हैं।

    अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी देते हुए कहा है कि अम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी में ब्रेस्ट क्लीनिक का संचालन नियमित तौर पर किया जा रहा है। यहां पर प्रतिमाह 300 से 400 ब्रेस्ट से संबंधित समस्याओं के केस महिला डॉक्टरों के द्वारा देखे जाते हैं। आवश्यकतानुसार जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी किया जाता है। वर्तमान में यहां जनरल सर्जरी विभाग में ब्रेस्ट की रीडक्शन सर्जरी भी की जा रही है जिसमें स्तनों के असामान्य आकार को ऑपरेशन के जरिए सामान्य स्थिति में लाया जाता है। 

    मरीज का ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. मंजू सिंह के साथ डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मनीष साहू, डॉ. कृतिका एवं डाॅ. तपिश, एनेस्थीसिया से डॉ. प्रतिभा शाह एवं डॉ. मंजुलता टंडन एवं अन्य शामिल रहे। 

    गौरतलब है कि इससे पहले भी जनरल सर्जरी विभाग में दक्षिण अफ्रीका की एक युवती का सफल उपचार किया जा चुका है।

  • CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ के हितग्राही हो रहे लाभान्वित

    राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी से उपभोक्ताओं को मिल रहा दोगुना फायदा, बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण की सौगात

    रायपुर,

     पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ के हितग्राही हो रहे लाभान्वितप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत न केवल बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार द्वारा भी अतिरिक्त सब्सिडी दिए जाने से यह योजना आम उपभोक्ताओं के लिए और भी लाभप्रद सिद्ध हो रही है।

    योजना के अंतर्गत 5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस पहल से आमजन के बिजली बिल लगभग शून्य हो रहे हैं और अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

    सक्ती जिले के ग्राम पोरथा निवासी कुलदीप कुमार राठौर ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया। इसकी कुल लागत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपए रही, जिसमें उन्हें केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। राठौर का कहना है कि राज्य सरकार की सब्सिडी मिलना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभप्रद है। अब उनके घर का बिजली बिल पहले की तुलना में काफी कम हो गया है, जिससे आर्थिक बोझ घटा है और वे बचत की राशि अन्य जरूरी कार्यों में उपयोग कर पा रहे हैं।

    इसी तरह महासमुंद जिले के पीटियाझर निवासी महेश पाल, जो राज्य पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल सिस्टम स्थापित कराया। पिछले दो माह से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और उन्हें क्रेडिट यूनिट का भी लाभ मिल रहा है। पाल का कहना है कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत दे रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करने का अवसर प्रदान कर रही है।
    प्रदेश में अब तक हजारों उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। केवल महासमुंद जिले में ही 583 उपभोक्ता योजना का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में तेजी से लोकप्रिय हो रही है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान : अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के तहत जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

    कलेक्टर द्वारा आदि पर्व सेवा के रूपरेखा के संबंध में अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    आदि कर्मयोगी अभियान का मूल उद्देश्य जनजातीय गांवों में विजन निर्माण एवं परिवर्तनकारी प्रक्रिया, मूलभूत सेवा प्रदाय को उत्कृष्ट बनाने के लिए नोडल अधिकारी गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करें-कलेक्टर दुदावत

    इसके अंतर्गत आदि सेवा पर्व 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा

    दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के द्वारा सभी ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत कलस्टर का आयोजन कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रत्येक ग्राम के जन तक पहुंचाना है। ज्ञात हो कि अभियान के अतंर्गत  आदिसेवा पर्व/पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार जिला कार्यालय द्वारा अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के तहत जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त कर दायित्व सौंपे गए है। इस संबंध में संपूर्ण अभियान की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था।

    बैठक में अभियान पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर ने कहा कि जनजातीय गांवों में विजन निर्माण एवं परिवर्तनकारी प्रक्रिया है जो जनजातीय समुदायों को अपनी आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विकास की दिशा में एक स्थायी मार्ग निर्धारित करने में सक्षम बनाती है। इसमें सामूहिक लक्ष्यों की पहचान करने, स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने और प्रगति के लिए पारंपरिक ज्ञान का लाभ उठाने हेतु सहभागी संवाद को बढ़ावा देना शामिल है। इसके तहत ब्लॉक टीम का गठन, गांव के दौरे के लिए रोस्टर,सामुदायिक लामबंदी के लिए जिले के द्वारा सीएसओ की पहचान, सीएसओ द्वारा प्रवेश बिंदु गतिविधि,ट्रांसेक्ट वॉक की घोषणा, प्रारूप भरना, संसाधन मानचित्रण, विजन निर्माण तथा सीएसओ और ब्लॉक टीम द्वारा गांव की जरूरतों को सारणीबद्ध किये जाने जैसे व्यापक चरण शामिल रहेगें।


    नागरिक समाज संगठन (सीएसओ) इस प्रक्रिया में सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करके, समुदायों और बाहरी संसाधनों के बीच के अंतरालों को पाटकर और समावेशी नीतियों की हिमायत (एडवोकेसी) करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। क्षमता निर्माण पहलों, जागरूकता सृजन और सहयोगात्मक साझेदारियों के माध्यम से, नागरिक समाज संगठन जनजातीय गाँवों को आत्मनिर्भर, समतामूलक और सांस्कृतिक रूप से निहित विकास योजनाओं की कल्पना करने और उन्हें साकार करने के लिए सशक्त बनाएंगे।
    गांव के मानचित्रण के तहत आवास,पानी,बिजली जैसे सेवाओं की उपलब्धता, सामुदायिक संस्थान,पहुंच सेवाएं,आजीविका के संसाधन को सम्मिलात किया जायेगा। जल संसाधन के तहत झरने, तालाब, नदी,नाला,कुएं,बावड़ी, बांध, सिंचाई में सुधार की संभावनाएं परिवर्तन को प्रमुखता से इंगित किये जायेगे। साथ ही आवास,जलापूर्ति,स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल, शिक्षा,सड़क एवं परिवहन, बिजली,सामुदायिक एवं धार्मिक सुविधाएं, संचार, बाजार और व्यापार जैसी मूलभूत सेवाओं में आगामी 5 वर्षों में महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी फीडबैक पर भी नोडल अधिकारियों के सुझाव भी शामिल होगें।

    इसके साथ ही कलेक्टर दुदावत ने कहा कि आदि कर्म योगी अभियान वस्तुतः स्थानीय समुदाय के परिकल्पना को आदर्श ग्राम के रूप में साकार करना है। क्योकि परिवर्तन में शहरी क्षेत्र में जो विकास के उच्च स्तर के मानक है भविष्य में वे ग्रामीण क्षेत्रों के मानक होगें। अतः इसके लिए नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर दिये गए विकास के बिंदुओं की गहन जांच पड़ताल करके प्रारूप को भरे जायेगे। कुल मिलाकर यह व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कोशिश है ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा प्रदाय सेवाओं को उत्कृष्ट बनाया जा सके। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजीव नाग सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : प्लेसमेंट कैंप में 38 प्रशिक्षणार्थी चयनित…

    बालोद । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में 10 सितंबर को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 38 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में लगभग 60 प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही।

    जिसमें कोपा, मैकेनिक डीजल व वेल्डर व्यवसाय के 38 प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक मोहित कुमार साहू, प्रशिक्षण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, पुरन लाल ठाकुर, शेखर साहू सहित अन्य प्रशिक्षण अधीक्षकों ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • CG : दानवीर भामाशाह सम्मान, 21 सितम्बर तक प्रविष्टियां…

    दुर्ग । दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए दानशीलता, सौहाद्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति/संस्था अपनी प्रविष्टियां 21 सितम्बर 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसमें अपनी प्रविष्टियां संस्था/व्यक्ति का पूर्ण परिचय, व्यक्ति/संस्था छत्तीसगढ़ में निवासरत/कार्यरत हो, व्यक्ति/संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो, उक्त सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टि मान्य नहीं होगी,

    दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो, तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी, निरन्तर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा और चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज 03 फोटोग्राफ्स उपसंचालक समाज कल्याण दुर्ग को प्रेषित कर सकते हैं। अन्य जानकारी हेतु कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग से संपर्क अथवा विभागीय वेबसाईट sw.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है

  • CG : सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने पर ’अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान’…

    • 22 सितम्बर शाम 5.30 बजे तक प्रविष्टियाँ

    दुर्ग । राज्य शासन ने सामाजिक समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा को स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ’’अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान’’ की स्थापना की है। वर्ष 2025 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से 22 सितम्बर 2025 शाम 5.30 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए चयनित व्यक्ति को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी। उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि हेतु अपेक्षाओं की पूर्ति आवश्यक होगी। जिनमें व्यक्ति का पूर्ण परिचय, सामाजिक समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, देना शामिल है। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा। इसी क्रम में सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र/पत्रिकाओं/ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमत्ति अनिवार्य रूप से देनी होगी। यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग निगम/मंडल में सेवारत् हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। इसके अलावा आवेदक जिस जिले का निवासी हो, उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत करेंगे। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जायेगा ।
  • CG : सेजस गोपालपुर में विगत दिवस सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित…

    कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सेजस गोपालपुर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में विगत दिवस सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य दिनेश कुमार भारद्वाज, सेवानिवृत्त व्याख्याता निर्मला पटेल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सिसिलिया लकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या डॉ सीमा भारद्वाज के द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षक के रूप में शासन के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही हम सबको दिया गया है,जिसका निर्वहन हम सभी को सच्ची लगन से करना चाहिए। आज के विद्यार्थी कल के देश के भविष्य हैं,उनका भविष्य संवारने का दायित्व शिक्षकों का है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को साल, श्रीफल, डायरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अपने -अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सच्चे सेवा भाव से विद्याध्ययन करने हेतु आवाहन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी व्याख्यता, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश उपाध्याय व्याख्याता के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद कुमार साहू के द्वारा किया गया।

  • CG : आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े युवक व युवती की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है।

    युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।

  • CG : प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन कर रहे 04 वाहनों को किया गया जब्त

    सूरजपुर, प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती बरतते हुए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।  टीम ने अवैध रूप से गौण खनिज (रेत, मुरुम आदि) का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया ।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार  
    कार्यवाही के दौरान वाहनों से खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। दस्तावेजों के अभाव में खनिज अधिनियम के तहत  वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई ।

  • CG : रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का किया गया आयोजन

    सूरजपुर, जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी सूरजपुर  के मार्गदर्शन में रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली  शासकीय कन्या उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय सूरजपुर के छात्रों  के सहभागिता में स्पे. थेरेपी सेंटर सूरजपुर एवं विभाग  के अधिकारी कर्मचारियों के दल  द्वारा छ. ग. रजत महोत्सव के बारे में बताते हुए, आयुर्वेद परिचय देते हुए,आयुर्वेद एवं योग, प्राणायाम के दैनिक जीवन में उपयोगिता, रोग प्रतिरोधक घरेलु औषधि  की जानकारी देते हुए व आयुरविद्या से सम्बंधित सभी विषयों जैसे दिनचर्या, रात्रिचार्य, ऋतुचार्य, आहार विहार, सदवृत के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के महत्ता पर व्याख्यान दिया गया|


    हरदिन हर घर आयुर्वेद जागरूकता रैली अग्रसेन चौक से जनपद कार्यालय एवं वापस स्कूल तक रैली के माध्यम से जनजागरूकता नारों के साथ अभियान का  सफल संचालन किया गया एवं नवाचार के तहत स्वास्थ्य जागरूकता सांप सीढ़ी खेल के आयोजन में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया|
    कार्यक्रम में  संस्था के  डॉ कुलदीप द्विवेदी डॉ संतोष सिंह, डॉ अनीता पैकरा, वरिष्ठ व्याख्याता लिली नंदी, ए. के. टोप्पो, डी. सी. राम ,गुलाब झरी सिंह, दाऊ राम,धनसाय, श्रावण कुमार, समीर कुजूर एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सहित कुल 9 वीं से 12 तक कुल 230 छात्रों की सहभागिता रही |

  • CG : कॉलेज के मैदान में मिली युवक की लाश

    रायपुर. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है.

    आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मामले की जांच जारी है.