lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि

    सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

    छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के विशेष मौकों पर सम्मानित किया जाए। 

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा ने अधिकारियों को भारत सरकार की राहवीर योजना का क्रियान्वयन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के  बेहतर क्रियान्वयन में स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए तथा स्कूल, कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर सख्त कार्यवाही की जाए। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने कड़ाई से अमल किया जाए। इसी प्रकार चार पहिया वाहन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसके अलावा बैठक में सड़कों पर आवारा पशुओं को हटाने और राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के प्रमुख सड़कों में होर्डिंग लगाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता के लिए कंटेन्ट तैयार कर जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

    परिवहन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारत सरकार की राहवीर योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता गठित की गई है। सड़क सुरक्षा समिति में मिलने वाले प्रस्ताव की समीक्षा कर पुरस्कार के लिए राहवीरों का चयन किया जाएगा। यह समिति राज्य के सभी पुलिस थानों और अस्पताल से जानकारी लेकर प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करेगी। मूल्यांकन समिति में जिला कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति राहवीरों को पुरस्कृत करने के लिए संबंधित प्रकरण परिवहन आयुक्त को भेजेंगे, इन प्रकरणों के परीक्षण के बाद संबंधित राहवीरों को डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि भेजी जाएगी। 

    छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट से गुजरने वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग  के अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एनएचएआई के अधिकरियों ने बताया कि सभी टोल नाकों के आसपास अनियंत्रित गति पर चल रहे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए 22 पेट्रोलिंग टीम गठित की गई है। ये टीमें महत्वपूर्ण सड़कें जहां भारी वाहनों का अत्याधिक ट्रैफिक दबाव होता है, वहां अगले 50 किलोमीटर तक का रोड क्लिरेंस करती है तथा आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए उन्हें सड़कों से हटाने का काम करती है और इसके अलावा यह टीम आवारा पशुओं को काउ केचर टीम को सौंप देती है। इसके लिए राज्य में 113 काउ केचर टीम गठित की गई है। इसके साथ ही बैठक में हिट एण्ड रन प्रकरण सहित विभिन्न सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में अंतरविभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने प्रमुखता से छत्तीसगढ़ के समग्र सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। 

    बैठक में विधायक अनुज शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अरूण देव गौतम, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, सहित स्कूल, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और अपने अनुभव को साझा किया।

  • CG : कक्षा में हुई दो शिक्षक के बीच लड़ाई, CCTV फुटेज आया सामने…

    बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा में पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय दो शिक्षक आपस में ही भिड़ गए। यह पूरी घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। कक्षा का माहौल बिगड़ गया और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई।

    कैसे हुआ विवाद?
    जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदी शिक्षक मनोज कश्यप कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी दौरान शिक्षक विनीत दुबे भी उसी कक्षा में पहुंच गए। उन्होंने मनोज कश्यप को छात्रों को पढ़ाने से मना किया और आपत्ति जताई। देखते ही देखते बात बहस से गाली-गलौच और फिर हाथापाई तक पहुंच गई।

    छात्रों ने बताया कि गाली-गलौच की शुरुआत विनीत दुबे ने की थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों शिक्षक आपस में हाथापाई पर उतर आए, जिसमें दोनों को चोटें भी आईं।

    CCTV फुटेज आया सामने
    इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों शिक्षक छात्रों के सामने मारपीट कर रहे हैं। बच्चों को डर के मारे कक्षा से बाहर भागते हुए भी देखा गया।

    अभिभावकों और अन्य शिक्षकों का आरोप
    स्कूल के अन्य शिक्षक और अभिभावकों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विनीत दुबे का व्यवहार लंबे समय से विवादित रहा है। वे समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और पहले भी सहकर्मी शिक्षकों के साथ कई बार झगड़ा कर चुके हैं।

    प्रशासन का रुख
    इस घटना को लेकर जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से बात की गई तो उन्होंने कहा: “यदि प्राचार्य की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    धारासिव स्कूल की यह घटना शिक्षा के मंदिर की गरिमा को कलंकित करती है। जहां बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाना था, वहीं शिक्षक खुद बच्चों के सामने गलत उदाहरण पेश कर बैठे। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग दोषी शिक्षकों पर कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

  • CG : बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ

    प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु मिलेगी वित्तीय सहायता

    देश के किसी भी संस्थान में पढ़ाई के लिए बालिकाओं को मिलेंगे वार्षिक 30 हजार रुपए

    बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक दिक्कतें नहीं बनेंगी बाधा

    रायपुर,

     बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय
     बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

    बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है और इसमें बेटियों ने भी अपनी भूमिका निभाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बेटियाँ आर्थिक दिक्कतों के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें—इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह योजना प्रदेश में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में नामांकन दर को और अधिक बढ़ाने में सहायक होगी।
    साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प को यह स्कॉलरशिप आगे बढ़ाएगी। इसके माध्यम से शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएँगी। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बेटियाँ पढ़ती हैं तो वे केवल दो परिवारों को ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ियों को शिक्षित करती हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों में इस योजना की जानकारी व्यापक रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।

    उल्लेखीय है कि इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएँ पात्र होंगी। जो छात्राएँ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।योजना का लाभ पाने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है।

    आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएँगे—पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक। फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क संचालित की जाएगी। यदि योजना से संबंधित किसी प्रकार की धोखाधड़ी या शिकायत की जानकारी हो, तो उसे scholarship@azimpremjifoundation.org पर प्रेषित किया जा सकता है।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, संचालक तकनीकी शिक्षा विजय दयाराम के., तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड सुनील शाह उपस्थित थे।

  • CG : कारखाना भी चलने लगे अब सूर्यघर योजना की बिजली से

    प्रधानमंत्री मोदी की ड्रीम योजना हो रही बेहद लोकप्रिय

    रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के बीच निरंतर लोकप्रिय हो रही है। इस योजना ने न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिल से राहत दी है, बल्कि अब व्यावसायिक उपयोग के लिए भी लोग इसका लाभ उठाने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भरता के साथ-साथ दीर्घकालिक बचत भी सुनिश्चित हो रही है।

    बिलासपुर स्थित कोनी निवासी ओम अग्रवाल ने योजना के तहत अपने दोनों घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित किए हैं। पहले उन्होंने छह किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल घरेलू उपयोग के लिए लगवाया, जिसके लाभ को देखते हुए व्यावसायिक उपयोग हेतु अपने पुत्र मुरली अग्रवाल के नाम पर 10 किलोवाट का अतिरिक्त पैनल भी लगवाया। सौर ऊर्जा से अब उनके घर और व्यवसाय दोनों का बिजली बिल न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।


    अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में व्यवसाय में बिजली की अधिक खपत के कारण बिल काफी अधिक आता था, परंतु अब सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन होने पर यह समस्या समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना दीर्घकालिक दृष्टि से अत्यंत किफायती एवं उपयोगी है। उनके पौत्र संस्कार अग्रवाल ने जानकारी दी कि दोनों सोलर पैनल स्थापित करने में लगभग नौ लाख रुपये की लागत आई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2 लाख 16 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। वर्तमान में दोनों घरों की छतों पर कुल 16 किलोवाट का सोलर पैनल संचालित हो रहा है, जिससे प्रतिमाह बिजली बिल में भारी कमी आई है।

    परिवार का कहना है कि इस योजना में एक बार का निवेश कर 25 वर्षों तक निरंतर बिजली आपूर्ति प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कंपनी द्वारा नियमित मेंटेनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग प्रणाली से ग्रिड से जुड़ता है, जिससे उपभोक्ता द्वारा खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई होकर न केवल बिजली बिल शून्य कर देती है, बल्कि अतिरिक्त आमदनी भी उपलब्ध कराती है।

    केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। एक किलोवॉट क्षमता का प्लांट औसतन 120 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन होता है। केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिए 30 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपए इस प्रकार कुल 45 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाती है। दो किलोवॉट क्षमता का प्लांट लगाने पर औसतन 240 यूनिट प्रतिमाह विद्युत उत्पादन होता है। इस पर कुल 90 हजार रूपए की सब्सिडी में केंद्र द्वारा 60 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए शामिल है।  इसी तरह 3 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से औसतन 360 यूनिट प्रतिमाह विद्युत उत्पादन होता है। इस प्लांट के लगाने वाले हितग्राही को कुल एक लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिलती है, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए दिए जाते हैं। हितग्राही को सौर प्लांट स्थापना के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे आसानी से सौर प्लांट स्थापित कर सकें। इस योजना से न केवल कम बिजली बिल और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा और नए रोजगार अवसर भी सृजित हो रहे हैं। 

  • CG : महिला ने आग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश…

    रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसारए आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गयाए जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

    उत्तर बस्तर कांकेर , कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

    पखांजूर तहसील के पी.व्ही. 64 श्रीपुर निवासी 45 वर्षीय सुकुमार व्यापारी की आंधी तूफान से पेड़ का डंगाल गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी सुमित्रा व्यापारी के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बांदे तहसील के ग्राम सावनपुर की 06 वर्षीय कु. चम्पा राय की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता कृष्णपद राय एवं बिना राय हेतु चार लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा निवासी 45 वर्षीय बलमबाई पटेल की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित कुंजन पटेल एवं कुमेन्द्र पटेल के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है।

  • CG : अस्थायी फटाका लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 सितम्बर तक

    बलौदाबाजार, राज्य शासन द्वारा अस्थायी फटाका अनुज्ञप्ति जारी किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित किया गया है। विस्फोटक नियम 2008 का पालन किये जाने के शर्त पर ऐसे व्यक्ति जो दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फटाका दुकान लगाना चाहते है, वे अस्थायी फटाका लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से साईट मैप शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चयनित स्थल का प्रमाणित नक्शा, ग्रामीण क्षेत्र में दुकान हेतु तहसीलदार अथवा सरपंच एवं पटवारी के दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नक्शा, आधार कार्ड, स्वच्छ पासपोर्ट साइज कलर फोटो, पेन कार्ड एवं अनय आवश्यक दस्तावेज सहित 10 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

    निर्धारित अवधि के पश्चात आंनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएगा।

  • CG : CAF ने पत्नी और ससुर को गोली मारी

    कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सीएम विष्णुदेव साय के आगमन से पहले एक बड़ी घटना हुई है। दरअसल, सीएम साय के दौरे से पहले एक CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बता दें कि, प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के दौरे पर है। उनके दौरे से पहले CAF के एक जवान ने अपनी पत्नी और ससुर को गोली मार दी। जवान की ड्यूटी सीएम साय के कार्यक्रम में लगी थी, लेकिन जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • CG : कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा

    दंतेवाड़ा, जिले के समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे मंच प्रदान करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में कला उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में किया गया। इस अवसर पर जिले की 16 शालाओं से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी विविध कलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संगीत गायन और वादन, नृत्य, नाटक, दृश्य कला द्विआयामी एवं त्रि-आयामी, साथ ही पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विधाओं का प्रदर्शन किया गया। मालूम हो कि सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


     इस दौरान बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किरंदुल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दृश्यकला त्रि-आयामी, एकल और समूह नाटक, एकल और समूह नृत्य, एकल और समूह गायन, एकल और समूह वादन तथा पारंपरिक कहानी वाचन जैसी सभी प्रमुख विधाओं में राज्य स्तर के लिए अपना स्थान बनाया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस. के. अम्बस्ता, जिला मिशन समन्वयक हरिश गौतम और सहायक परियोजना अधिकारी केशव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • CG : ककाड़ी, मुलेर, बड़ेहड़मामुंडा तथा बनेपाल में नवनिर्मित ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए 30 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

    दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ककाड़ी, मुलेर, बड़ेहड़मामुंडा तथा दंतेवाड़ा विकासखंड के बनेपाल ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित ग्राम पंचायत बनने पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


    इस संबंध में इच्छुक एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायतें, महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां तथा प्राथमिक कृषि साख समितियां शामिल होंगी। इसके लिए निर्धारित “प्रारूप” में आवेदन पत्र 08 सितम्बर 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, दंतेवाड़ा के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

  • CG : मुंगेली जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 8.59 करोड़ रुपए स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले की दो सच्चाई योजनाओं के लिए 8 करोड़ 59 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सिंचाई योजना में विकासखंड-पथरिया के अंतर्गत अगर नदी पर निर्मित खैरी एनीकट निर्माण हेतु 4 करोड़ 37 लाख  6 हजार स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह से पथरिया व्यपवर्तन से सिंचाई करने हेतु चार करोड रुपए 4 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    इन दोनों सिंचाई योजनाओं में ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई पद्यति से सिंचाई की जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजनाओं  के कार्य को पूर्ण करने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जलसंसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • CG : होमगार्ड के सैनिक सरकारी दफ्तर में किया पार्टी

    बैकुंठपुर, जिले के नगर सेना के कार्यालय में कुछ लोग जमकर शराबखोरी कर रहे थे।

    ये सभी जिले के होमगार्ड के ही जवान थे जो एक सरकारी दफ्तर में पार्टी मना रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद जाँच के आदेश और दोषी सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। वही अब सरकारी दफ्तर में शराबखोरी करने वाले 6 नगर सेना के जवानों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश जिला सेनानी संजय गुप्ता की तरफ से जारी किया गया है। विभाग की तरफ से कहा गया है किए इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का वृहद स्तर पर करें प्रचार-प्रसार : कलेक्टर…

    सूरजपुर । कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

    बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर विद्युत वितरण विभाग से उपस्थित संबंधित अधिकारी को योजना के लाभ व प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर की छतों पर लगने वाले रूफटॉप सोलर पैनल से होने वाले दीर्घकालिक बचत का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये गए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्णता हेतु राज्य शासन द्वारा जिले को आबंटित लक्ष्य की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु राजस्व व जिला स्तरीय अधिकारियों को योजना की सतत मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण व निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत का नोडल नियुक्त किया गया हैं। उपस्थित नोडल अधिकारियों को योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु दिये गये दायित्वों का निर्वाहन तय समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। नोडल अधिकारियों को आवास की प्रगति को ध्यान में रखकर अपने आबंटित ग्राम पंचायत में जनपद सीईओ से समन्वय स्थापित कर चौपाल लगाने के निर्देश दिये गए। जिसमें हितग्राहियों को आवास के शीघ्र निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने की बात कही गई। इसके साथ ही निर्माण की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने व प्रगतिरत कार्य को शीघ्रपूर्ण करने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गए।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज में रजत जयंती समारोह हुआ

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज सोमनी में किया गया। रंगोलीए मूर्तिकला एवं मेहंदी स्पर्धा में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रंगोली में देविका एवं कुसुमिता ने प्रथमए वैष्णवी एवं विनिता ने द्वितीय तथा गीतांजलि एवं कुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    वहीं तुषार एवं अतीब को विशेष पुरस्कार ;बालक वर्गद्ध मिला। मूर्तिकला प्रतियोगिता में दीपा एवं पूर्वी ने प्रथमए शौर्य एवं हर्ष ने द्वितीय तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी में प्रेरणा प्रथमए निकिता द्वितीय तथा सोनम तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में शिक्षक निधिए एसके सर शामिल रहे। प्राचार्य डॉण् अनिल कश्यप ने छत्तीसगढ़ की कला को संरक्षित रखने का संदेश दिया।

  • CG : आवास निमार्ण कार्य में लापरवाही पंचायत सचिव निलंबित…

    सूरजपुर । जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में 06 सितंबर को आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति एवं पूर्णता के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सेमराखुर्द में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 तक लक्ष्य 131 प्रदान किया गया है।

    आवास प्लस अंतर्गत कुल 22 हितग्राहियों के आवास स्वीकृति हेतु आधार सहमति पंचायत सचिव के द्वारा आज तक जमा नहीं किया गया है तथा स्वीकृत 73 आवासों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। जिससे यह स्पष्ट है कि सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों एवं अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जाता है और न ही आवास निर्माण कार्यों को पूर्ण कराये जाने में रूचि ली जा रही है। जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है। इस प्रकार पंचायत सचिव के द्वारा अपने पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरती गई है। पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1)(2)(3) एवं छत्तीसगढ़ पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3, 4, 5 एवं 6 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

    अतएव सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सेमराखुर्द, जनपद पंचायत प्रतापपुर को उपरोक्त कृत्य के लिए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत प्रतापपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • CG : भारत स्काउट व् गाइड्स रामानुजनगर के 5 स्थलों पर द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ…

    सूरजपुर । भारत स्काउट एवं गाइड्स विकासखंड रामानुजनगर के अंतर्गत आज से 5 स्थलों पर द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिविर संचालक, स्काउट-गाइड मास्टर, प्राचार्य तथा संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं को द्वितीय सोपान की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में बताया गया कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। द्वितीय सोपान प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को प्राथमिक उपचार, ध्वज शिष्टाचार, गांठें बनाना, ट्रैकिंग, झंडी संकेत, टीम वर्क, सामूहिक खेल, गीत एवं प्रार्थना जैसे विभिन्न कौशलों का अभ्यास कराया जाएगा।

    ब्लॉक सचिव बिजेंद्र साहू ने बताया कि द्वितीय सोपान के लिए कुल 5 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे जोन क्रमांक 1. रामानुजनगर शिविर संचालक जाकिर हुसैन, जोन क्रमांक 2. सोनपुर मंजू टोप्पो, जोन क्रमांक 3. परशुरामपुर, नंद कुमार सिंह, जोन क्रमांक 4. गणेशपुर राजेश चौधरी, जोन क्रमांक 5. आनंद राम साहू को बनाया गया है। इन सभी शिविरों में 28 हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के स्काउट-गाइड विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं। सभी स्थलों पर प्रशिक्षक दल ने बच्चों को स्काउट-गाइड नियमों, प्रतिज्ञा और आदर्श वाक्य का महत्व समझाया तथा दैनिक जीवन में उनके पालन के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि द्वितीय सोपान बच्चों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और समाज सेवा के लिए तत्पर बनाता है। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में स्काउटर-गाइडर, स्काउट-गाइड, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : उच्चतर माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम किया।

    राजनांदगांव, समता जन कल्याण समिति, राजनांदगांव ने एचआईवी इंतेनसिफई कैंपेन के अंतर्गत ग्राम सोमनी स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स एवं यौन संचारित रोगों की रोकथाम, बचाव एवं जांच संबंधी जानकारी देना था।

    संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल खोबरागड़े ने जिले में एचआईवी की स्थिति से अवगत कराया। जिले मे मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गई। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को एचआईवी एवं एसटीआई के फैलने के कारण, सुरक्षित रहने के उपाय, आवश्यक जांच केंद्रों की जानकारी दी। परामर्श एवं सहायता के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1097 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सतरूपा साहू, प्रसन्ना भलाधारे, किशन साहू, प्राचार्य ईश्वरी कोर्राम, व्याख्याता पूर्णिमा चौबे आदि मौजूद थे।

  • CG : पीएम आवास निर्माण में मिस्त्री के अभाव को दूर करने, जिले में 35 मेसन प्रशिक्षणार्थियों का दूसरा बैच हुआ प्रारम्भ…

    सूरजपुर । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले में स्वीकृति प्राप्त समस्त आवासों को पूर्ण करने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे है। दौरों के माध्यम से हितग्राहियों से मिलकर उन्हें प्रेरित करने, जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं आवास चौपाल के माध्यम से लगातार समन्वय, बिहान योजना के दीदियों के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण, बिहान से ऋण की व्यवस्था, सामग्री की व्यवस्था, बैंक के माध्यम से राशि निकालने में सहयोग, मिस्त्री की व्यवस्था के निरंतर कार्य किए जा रहे है।

    हितग्राही से अपील है कि प्राप्त राशि का तत्काल कार्य पूर्ण कराया जाए, किसी के बहकावे में आकर अपने आवास की राशि किसी अन्यत्र व्यक्ति को ना दी जावे। समस्या होने पर हितग्राही जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9244049285 पर संपर्क कर सकते है। निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो, इसके लिए मिस्त्री को लगातार समझाइए एवं दौरे कर कार्यों का अवलोकन तकनीकी अमलों द्वारा किए जा रहे है।

    मिस्त्री अभाव को दूर करने ग्राम पंचायतों का कलस्टर तैयार कर, प्रथम फेस में जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत मजीरा में आरसेटी अंबिकापुर द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया था। इनके द्वारा अगला बैच जनपद पंचायत प्रतापपुर के बगड़ा ग्राम पंचायत में 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें हितग्राही या ग्राम के ही इच्छुक युवा को चिन्हांकित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    इन्हें निर्माण की बेसिक जानकारी दी रही है जैसे – लेआउट करना, मसाला तैयार करना, जोड़ाई का कार्य करना, छड़ बांधना एवं मोड़ना, कॉलम एलाइनमेंट तथा अन्य प्रमुख तकनीकी बातों के महत्व के विषय में प्रशिक्षित किए जा रहे है। हितग्राहियों के ही निर्माणाधीन आवासों में विजिट कराते हुए, इन्हें लाइव प्रदर्शन करने का कार्य भी किया जा रहा है। 30 दिनों का यह प्रशिक्षण ग्राम एवं सेक्टर में मिस्त्री के कमी को दूर कर पाने में कारगर सिद्ध होने के साथ साथ, रोजगार का एक साधन भी सिद्ध हो रहा है। चूंकि आवास का एक बड़ा लक्ष्य जिले को प्राप्त है, जिस हेतु बड़ी संख्या में मिस्रियों की जरूरत भी एक ही समय पर बढ़ गई है। जो कि इन्हें आसानी से काम उपलब्धता हो रही है।

  • Rajnandgaon : भारतीय बौद्ध महासभा बैठक में, मुंडन संस्कार, मृत्यु भोज को समाप्त करने का लिया संकल्प..

    अंबागढ़ चौकी, भारतीय बौद्ध महासभा परिक्षेत्र डोंगरगांव की बैठक शाखा ग्राम हालमकोड़ो में हुई। रूढिवादी परंपरा जैसे मुंडन संस्कारए मृत्यु भोज को समाप्त करने का संकल्प लिया। क्योंकि हालमकोड़ो में समाज के एक परिवार में अंतिम संस्कार के दौरान मृत्यु भोज नहीं कराया गया। दुखी परिवार ने समाज को सेव चिवड़ा खिलाया। बहुत ही सराहनीय कार्य रहा। परिक्षेत्र व राज्य कमेटी की ओर से हालमकोड़ो के बौद्ध समाज को इस पहल के लिए सराहना की। परिक्षेत्र डोंगरगांव की अगली बैठक ग्राम लाताकोड़ो में 14 सितंबर को होगी।

    बैठक में परिक्षेत्र के निर्वाचन में शैक्षणिक योग्यता को कम करने की बात रखी गई। इसके लिए सभी को आवेदन करने की सलाह दी गई। इस पर कमेटी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्व विचार किया जाएगा। बौद्ध समाज के त्योहारों में धम्म गुरु भंते को बुला कर धम्म उपदेश दिया जाए।

  • Rajnandgaon : 112की चालकों को वेतन न मिलने पर किया मांग

    राजनांदगांव, डायल 112 के चालकों को करीब तीन माह से वेतन नहीं मिला है।

    उन्होंने इसका भुगतान करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 10 सितंबर तक वेतन नहीं मिलने पर डायल 112 गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाएजा। इसकी मांग लंबे से से की जा रही है। लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया जिसके चलते उन्होंने मंगलवार दोपहर एक ज्ञापन सौंपा है।