lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का हुआ सफल आयोजन…

    सूरजपुर । जिला परिवहन कार्यालय सूरजपुर द्वारा शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल महाविद्यालय भैयाथान में शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    शिविर स्थल भैयाथान कॉलेज में 40 आवेदकगण शिविर स्थल में उपस्थित हुए। शिविर के नोडल अधिकारी सरमन, परिवहन उप निरीक्षक के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ।

  • Rajnandgaon : 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव, बागनदी पुलिस ने कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है।

    बागनदी पुलिस ने बताया कि ग्राम घोरतलाव में रहने वाला मुकेश कोर्राम शराब की बिक्री कर रहा थाए जिसकी शिकायत के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी को अपने घर से शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपी से 10 लीटर शराब जब्त किया गया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  • CG : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई में हुआ विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन…

    सूरजपुर । जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र(हब) महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभिायन जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई में किया गया। जहां पर महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक शारदा सिंह द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, सखी वन स्टाप संेटर, टोल फ्री नं. 181, 1098 एवं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

    पोषण माह अंतर्गत किशोर बालिकाओं को सभी प्रकार के पोषण से भरपुर खाद्य पदार्थो की जानकारी दी गई एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बढ़ते हुए साइबर क्राइम के बारे में भी बालिकाओं को अवगत कराया गया एवं सतर्क रहने की समझाइस दी गई। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

  • CG : ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान : प्रतापपुर के सोनगरा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 45 हितग्राही हुए लाभान्वित…

    सूरजपुर । रजत महोत्सव के अंतर्गत ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान के तहत आयुष विभाग सूरजपुर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य एवं आयुष केंद्र सोनगरा, विकासखंड प्रतापपुर में एक विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक दल द्वारा ग्रामीण जनों को आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूक किया गया।

    शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ जानकारीयां दिया गया। जिसके अंतर्गत आयुर्वेद का परिचय एवं दैनिक जीवन में इसका महत्व, योग एवं प्राणायाम का महत्व, दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचार्य की जानकारी, आहार-विहार तथा हस्तप्रक्षालन विधि (हाथ धोने की प्रक्रिया), रक्ताल्पता (एनीमिया) की जानकारी एवं बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली घरेलू औषधियों का वितरण, घरेलू औषधियों की पहचान एवं उनके प्रयोग की विधि, कार्यक्रम में कुल 45 हितग्राहियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। यह शिविर ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

  • CG : पीएम आवास योजना के कार्यों में आएगी तेजी, छूटे हितग्राहियों का सर्वे कर 100 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सोमवार को पंचायत स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सभी स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा 30 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका आवास मिल सके।

    उन्होंने विशेष रूप से स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत छूटे हुए हितग्राहियों का शत‑प्रतिशत सर्वे कर उन्हें योजना से जोड़ने और स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत भी सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें आवास प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने पर बल दिया।

    इसके अलावा, वर्ष 2024-26 के स्वीकृति गैप को शत‑प्रतिशत पूरा करने और आवास निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर परिवार तक आवास पहुँचना है और पंचायत अधिकारियों को सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

    ठाकुर ने अधिकारियों से नियमित समीक्षा कर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर आवास पूर्ण कर ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

  • CG : स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीएमएफ मद से होनी थी भर्ती…

    सुकमा । मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि जिला खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ) से लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 02, रेडियोग्राफर तथा वाहन चालक के पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के अंतर्गत6 सितंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। किन्तु अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी के साथ के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

  • CG : विलंब से शाला आने वाले व अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी…

    महासमुंद । स्कूलों में विलंब से पहुंचने वाले एवं बिना कारण या पूर्व स्वीकृति के शाला में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला भुरका के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल द्वारा संस्था में विलंब से आने एवं समय पूर्व जाने संबंधी शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    उक्त संबंध में पूर्व में भी स्पष्टीकरण जारी किया गया था। किंतु उनके द्वारा लगातार इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है जो कि कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। तत्संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष 03 कार्यालयीन दिवसों में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावेगा। इसी तरह जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा एवं सहायक संचालक एम.जी. सतीश नायर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

  • CG : अवैध रूप से खाद भण्डारण व विक्रय करने वाले दुकानदारों पर हो कार्रवाई : संचालक राहुल देव…

    अम्बिकापुर । संचालक कृषि राहुल देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में खरीफ 2025 में उर्वरक व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में संभागस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुज़ा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुज़ा, कोरिया, एमसीएबी, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में जिलेवार धान उत्पादन की जानकारी ली गई तथा जिलों में धान रकबे में कमी के कारणों पर चर्चा की गई। संचालक देव ने किसानों को धान के बदले दलहन-तिलहन, लघु धान्य फसलों तथा अन्य फसलों हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी में एग्रिस्टेक के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान कहा कि एग्रिस्टेक की जवाबदेही कृषि विभाग की है, इसलिए यह कार्य गम्भीरता से हो। इस हेतु आरईओ की ड्यूटी लगाएं और फील्ड में सक्रिय रखें। किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।

    इसी प्रकार बैठक में डीसीएस सर्वे की जानकारी लेते हुए कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सामंजस्य के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिले एकीकृत किसान पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित कराएं। बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि किसानों को खाद बीज की कमी ना हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। उन्होंने खाद बीज उठाव की जानकारी लेते हुए कहा कि यूरिया खाद का उठाव करने वाले किसानों का सत्यापन कराएं तथा खरीदी पश्चात अवैध रूप से दुकानदारों को बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यूरिया के अवैध भण्डारण एवं विक्रय करने वालों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा कहा कि लगातार निरीक्षण कर दुकानदारों पर कार्रवाई करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले उर्वरक निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान अधिकारियों को फील्ड में दौरा कर किसानों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में बीज उत्पादन कार्यक्रम, फसल प्रदर्शन में नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल-ओइलसिड्स, परम्परागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती मिशन, आत्मा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, अक्ति बीज संवर्धन योजना, पीएम किसान योजना, लघुतम सिंचाई तालाब, आर ए डी योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की प्रगति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • CG : कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या, निराकरण करने दिलाया भरोसा…

    नारायणपुर । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

    जनदर्शन में नंदनी राना ग्राम बड़गांव द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम बड़े टोण्डा के रस्सू कोर्राम द्वारा खेत में पुलिस कैंप खुलने से हुए नुकसान पर मुआवजा हेतु, रामू राम वड़दा ग्राम कोडलियर द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार हेतु अनुकंपा प्रदाय करने, स्मिला राजपुत द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने, समस्त साप्ताहिक हाट बाजार व्यापारी नारायणपुर द्वारा खराब सड़क पर मरम्मत कार्य हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत पिड़ियाकोट द्वारा ग्राम पंचायत में नया तेंदू पत्ता फड़ खोलने एवं स्कूल में खेल मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण, मैदान समतलीकरण, स्कूल में बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष, राशन व आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर आयोजित करने, ग्राम कंगालीपारा निवासी अनिल कुमार द्वारा आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदाय करने, भा. प्र. से. एवं जिला अध्यक्ष केपी सागर द्वारा जिला अस्पताल नारायणपुर में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर की प्रथम जॉइनिंग दिनांक वर्ष की जानकारी की जांच कराने, पुजा ठाकुर व अन्य 03 जेईई नीट कोचिंग सेंटर गरांजी द्वारा मानदेय में वृद्धि हेतु,

    सरपंच ग्राम पंचायत आतरगांव द्वारा धौड़ाई सीमा से तारागांव आतरगांव बेसेमेटा होते हुए महिमागवाड़ी सीमा तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण करने एवं ग्राम परपा में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने, सेवा निवृत्त शिक्षिका राधिका देवांगन द्वारा सेवा निवृत्त होने के पश्चात् एनसीएस व पेंशन राशि प्रदान करने, सरपंच ग्राम पंचायत तारागांव द्वारा जिला कार्यालय से स्वीकृत कार्यों की राशि भुगतान के संबंध में, समस्त ग्रामवासी कापसी द्वारा ग्राम कापसी में नवीन धान खरीदी केन्द्र स्थापित करने, लखेश्वर कचलाम ग्राम कोहकामेटा द्वारा नक्सल पीड़ित प्रार्थी को रोजगार प्रदाय करने, प्राथमिक बस यूनियन नारायणपुर द्वारा नारायणपुर से कोण्डागांव, ओरछा एवं अंतागढ़ मार्ग की खराब स्थिति को सुधारने हेतु और मस्सी ध्रुव एवं अरूण धु्रव द्वारा वेतन अलग अलग किये जाने के बाद भी खाते में जमा ना होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

    प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

  • CG : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।

    दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धान्धअम्बा, निवासी स्व. केटी बाई का सांप के काटने से 29 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भोदलो राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • CG : मनोरा में वन धन केंद्र संचालन : महिला लीडरों व बिहान समूह की एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न…

    जशपुरनगर । जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देशन एवं डीएफओ शशी कुमार के मार्गदर्शन में मनोरा विकासखण्ड में वन धन केंद्र मनोरा का संचालन करने के लिए महिला लीडरों एवं बिहान समूह की महिलाओं विशेषकर पहाड़ी कोरवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विशेष पहाड़ी कोरवाओ के आर्थिक स्थिति में सुधार करने साथ में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए आजीविका एवं लाभ प्राप्त करने हेतु उपायों पर चर्चा किया गया।

    प्रशिक्षण में बताया गया कि बिहान और वन विभाग के सहयोग से वन धन केंद्र का संचालन किया जाएगा। जिसमें विभाग के साथ जुड़ कर कार्य कर रहे संस्थाओं का सहयोग रहेगा। मनोरा विकास खंड के सभी गांवों के महिला समूहों, वन प्रबंधन समिति और अन्य संस्थाओं के सहयोग से क्षेत्रों में लगातार प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें लाभान्वित एवं जागरूक किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में बिहान की 35 दीदियों के साथ-साथ वन विभाग से प्रबंधक एफईएस से जागेश्वर पटेल, दर्पण संस्था से मधुलता पैंकरा, लोचन यादव, जशपुर जन विकास संस्था से मालती तिर्की एवं उनके कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में तकनीकी एवं फाइनेंशियल सपोर्ट एफईएस रायपुर द्वारा किया गया।

  • CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधित मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, रोजगार सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को हो रही है आर्थिक बचत, पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा…

    योजना का लाभार्थी सुभाष मिंज को बिजली बिल में हो रही है भारी बचत

    जशपुरनगर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है।

    जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। योजना का लाभ लेने के बाद उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। अपना अनुभव साझा करते हुए मिंज बताते हैं कि सौर ऊर्जा से न केवल घर रोशन है हुआ है बल्कि उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण भी संभव है।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in/ पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं। उपभोक्ता सौर प्लांट स्थापना हेतु वेंडर का चयन स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • CG : राज्य स्तरीय रोजगार मेला : ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ…

    आईटीआई गौरेला में पंजीयन शिविर 9 एवं 10 सितंबर को

    गौरेला पेंड्रा मरवाही | राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगले माह 9 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला प्रस्तावित है।

    इस मेले में सम्मिलित होने के लिए वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण और डिप्लोमा धारक युवा रोजगार कार्यालय की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला अग्रणी (नोडल) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय आईटीआई गौरेला के सीओई भवन में 9 एवं 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है। 

  • CG : पर्यटन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय कार्यशाला एवं मून लाइट कैंपिंग का हुआ आयोजन…

    गौरेला पेंड्रा मरवाही | जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन जिले के रूप में पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से गौरेला विकासखण्ड के पर्यटन स्थल ठाड़पथरा में 6 एवं 7 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय कार्यशाला एवं मून लाइट कैंपिंग का आयोजन किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सात राज्यों-छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और दिल्ली से आए 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    कार्यशाला के माध्यम से जैवविविधता संरक्षण, सांस्कृतिक अस्मिता और जनजातीय पहचान को बदलते परिवेश के अनुरूप ढालने तथा अगली पीढ़ी तक परंपरागत ज्ञान हस्तांतरित करने पर विशेष चर्चा की गई। ठाड़पथरा गाँव अपने आकर्षक कम्युनिटी मड हाउस और झील किनारे स्थित प्राकृतिक परिवेश के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मिट्टी की खुशबू और ग्रामीण वातावरण में पर्यटकों को ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलती है। साथ ही खाना में परोसे जाने वाले स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को अपनी दादी-नानी की रसोई की स्मृतियों से जोड़ देते हैं।


              कार्यशाला के प्रथम सत्र में पटना बिहार से आए फिल्ममेकर आर्यन चंद्र प्रकाश ने ग्रामीण जीवन के संघर्ष और उनकी जिजीविषा को कहानी के रूप में दर्ज करने के महत्व पर अपना विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इन्हीं कहानियों के आधार पर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माण कैसे संभव हो सकता है।

    द्वितीय सत्र में लखनऊ उत्तर प्रदेश से आए शिक्षाविद पल्लवी ने ग्रामीण बच्चों के करियर और व्यावहारिक शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंतिम सत्र में पर्यावरणविद संजय पयासी ने प्रतिभागियों और ग्रामीणों को जंगल भ्रमण के दौरान स्टोरी-टेलिंग के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि हमारी शहरी भागदौड़ भरी जीवनशैली से जनित अवसाद प्रकृति के समीप जाने से ठीक होता है।


              कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों ने अनुभव किया कि नदी, पहाड़ और जंगल न केवल उनके व्यक्तित्व को समृद्ध करते हैं बल्कि जीवन में नई ऊर्जा भी भरते हैं। 6 सितम्बर की शाम को प्रतिभागियों ने रिवर-साइड ट्रेकिंग के दौरान “माई के मंडप” का भ्रमण किया। यहां जुगनुओं की घाटी स्थित झरने किनारे चंद्रदर्शन एक अनोखा अनुभव रहा।

    चांदनी रात में ठाड़ पथरा स्थित झील के किनारे बोटिंग करते हुए पर्यटकों के लिए ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिससे चंद्रग्रहण के पूर्व चंद्रमा की शीतल आभा का अनुभव प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों ने 7 सितम्बर को पर्यटकों ने दुर्गाधारा झरने में स्नान का आनंद लेने के बाद आमानाला स्थित प्राचीन आश्रम तक रोमांचक ट्रेकिंग किया। उन्होंने अमरावती नदी के किनारे विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को भी पहचाना। रास्ते में दहिमन, शल्यकरणी, बीजा जैसे दुर्लभ पेड़ो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

  • CG : मंत्री टंक राम वर्मा ने अस्पताल पहुँचकर मरीज का जाना हालचाल…

    रायपुर | प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अस्पताल पहुँचकर साहू परिवार से मुलाकात की और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


    रायपुर के एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती बलौदा बाजार निवासी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदू साहू के सुपुत्र हाल ही में करंट लगने से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनके पैर फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। मंत्री वर्मा ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बेहतर उपचार करें और मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटे।

  • CG : मुख्यमंत्री 09 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ…

    श्रम मंत्री देवांगन रहेंगे मौजूद 

    रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल मंगलवार 09 सितंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।

    इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि  श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। 

  • CG : जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से हो रहा प्रतिदिन संवाद…

    आवास निर्माण कार्य में गति व गुणवत्ता के लिए जिला प्रशासन की नई पहल

    कोरिया । वंचित वर्ग को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए केद्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का कोरिया जिले में निरंतर तेज गति से क्रियान्वयन हो रहा है। इस योजना को और ज्यादा अपेक्षित गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में हितग्राहियों के बीच प्रतिदिन जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों की टीम प्रतिदिन प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। इस पहल का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में जनचौपाल से आवास निर्माण कार्यों में बेहद कारगर प्रगति देखने को मिल रही है।

    लक्ष्य और आंकड़े :

    कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 हजार से ज्यादा आवास बनाए जाने हैं जिनमें से 9 हजार 465 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2030 आवास के हितग्राहियों के पंजीयन की कार्यवाही प्रचलन में है। स्वीकृत किए जा चुके आवासों में से अब तक 4 हजार परिवारों के पक्के आवास पूर्ण हो चुके हैं और अब केवल 5 हजार 588 प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किया जाना शेष है।

    जनचौपाल में संवाद :

    बीते 3 सितम्बर से प्रतिदिन जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों द्वारा प्रतिदिन जनचौपाल लगाई जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत के सभी ऐसे हितग्राहियों को शामिल किया जा रहा है जिनके आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 9 तकनीकी सहायकों को रोस्टर बनाकर जनचौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 6 तकनीकी सहायकों को तिथिवार जनचौपाल आयोजित किए जाने के लिए नियुक्त किया गया है। आगामी 20 सितंबर तक पूरे जिले की ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया जाएगा।

    सीईओ जिला पंचायत कोरिया :

    इस संबंध में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सितंबर माह में अधिकाधिक आवास पूर्ण करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया जा रहा है। इससे हितग्राहियों को संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है और तकनीकी टीम के द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी भी हो पा रही है।

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी :

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जनचौपाल कार्यक्रम आरंभ किया गया है और आपसी संवाद से हर समस्या का निराकरण करते हुए कोरिया जिले में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • CG : जिला प्रशासन की सक्रियता से उल्टी-दस्त की स्थिति पर नियंत्रण…

    मांगीतोंग गांव में ग्रामीणों को मिला त्वरित उपचार की सुविधा

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर ग्राम पंचायत पाकेला के आश्रित ग्राम मांगीतोंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक उपचार और जागरूकता प्रदान की। ग्राम में कुल 54 घरों में निवासरत 164 लोगों का मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए तथा 8 लोगों को दस्त की समस्या से प्रभावित पाया। गंभीर कुपोषण से ग्रसित 1 बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भेजने निर्देशित किया, वहीं एक गर्भवती महिला का पंजीयन कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। गांव में स्थित पेयजल स्रोतों में क्लोरीनीकरण कर संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। समय पर शिविर लगाने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

    शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार इरशाद अहमद, बीएमओ डॉ. नारंग, सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी और बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रामीण प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है।

  • CG : जिला अस्पताल में निःशुल्क रूट कैनाल की सुविधा उपलब्ध…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, सुकमा में दंत चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त करते हुए अब आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी गई है।

    अब तक जिले के मरीजों को दांतों की गंभीर समस्या होने पर जगदलपुर या मलकानगिरी तक जाना पड़ता था, लेकिन अब यह आधुनिक उपचार सुविधा यहीं जिला मुख्यालय सुकमा में उपलब्ध है। डॉ. हर्षिता वर्मा की नियुक्ति के बाद यह सेवा संभव हो पाई है।

    प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर इलाज नजदीक ही मिल सके। इस सकारात्मक पहल से न केवल ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार भी प्राप्त होगा।