lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : बेमेतरा में आर्द्रभूमि सीमांकन कार्य जारी, 30% कार्य पूरा…

    बेमेतरा । जिला स्तरीय आर्द्रभूमि सीमा निर्धारण (सीमांकन) कार्य लगातार प्रगति पर है। हाल ही में कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आर्द्रभूमि सीमांकन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर विस्तृत जानकारी दी गई थी। इस अवसर पर एडीएम अनिल वाजपेयी, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम बेरला दीप्ती वर्मा, एसडीएम साजा पिंकी मनहर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी और सभी हल्का पटवारी-राजस्व निरीक्षक शामिल हुए थे।

       प्रशिक्षण उपरांत जिले में स्थल स्तरीय इकाइयों का गठन कर आर्द्रभूमियों के सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में आज जिला बेमेतरा के नगरपालिका क्षेत्र स्थित वेटलैंड आईडी CG 001878 बेमेतरा तथा अन्य 6 आर्द्रभूमियों का सर्वेक्षण कार्य किया गया। यह सर्वेक्षण एसएलयू स्थल स्तरीय इकाई के सदस्यों सर्वेयर शेख साजिद मोहम्मद, पटवारी विजेंद्र वर्मा एवं राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश तिवारी के द्वारा संपन्न हुआ। आर्द्रभूमियों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। मौके पर जीपीएस सर्वेक्षण, नक्शा तैयार करने एवं रिपोर्ट संकलन का काम किया गया। आने वाले दिनों में शेष आर्द्रभूमियों का सर्वेक्षण तेजी से किया जाएगा।

    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि आर्द्रभूमि सीमांकन से जुड़े नक्शे और रिपोर्ट उच्च गुणवत्ता एवं सटीकता के साथ तैयार हों। समय-समय पर समिति की बैठकें आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। शर्मा ने कहा कि आर्द्रभूमि संरक्षण न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य को पारदर्शिता और समयबद्धता से पूरा किया जाए।
  • CG : 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा…

    राजीनामा और जुर्माना केस को खत्म करने के लिए मिलेगा मौका

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में शनिवार 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। इस संबंध में न्यायालयों में पंजीकृत प्रकरणों के दोनों पक्षकारों को कोर्ट द्वारा मध्यस्थता की सूचना जारी किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

    नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, समस्त बैंक,पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग आदि के पेंडिंग कर और बिल भुगतान कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।

  • Rajnandgaon : शिक्षक सम्मान एवं चार्टर नाइट समारोह हुआ

    राजनांदगांव, लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी का शिक्षक सम्मान एवं चार्टर नाइट समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लायन अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल ने की। इसके बाद लायन कंचन चौबे ने ध्वज वंदन और दीप प्रज्ज्वलन किया। अतिथि लायन अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, चार्टर अध्यक्ष गौतम बाफना, जोन चेयरमैन शारदा तिवारी, रीजन चेयरमैन राजकुमार शर्मा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, एमडी माखीजा, विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह रहे।

    समारोह में समाज के प्रतिष्ठित शिक्षकों का सम्मान किया गया, जिनमें डॉ. आलोक मिश्रा, मुरलीधर हरिहारनो, युगल किशोर तिवारी, डॉ. पूजा साहू, पद्मा साहू, दिलीप कुमार राम, डॉ. सुमन सिंह बघेल, डॉ. लुका, डॉ. नागरत्ना, डॉ. नंदा आदि शामिल रहे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा लायंस क्लब सेवा का पर्याय है। समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना ही लायंस क्लब की पहचान है। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि हमारे समाज में शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि है। आज सम्मानित हुए सभी शिक्षक केवल विद्यालय के ही नहीं बल्कि समाज के निर्माता भी हैं। चार्टर नाइट समारोह हमें यह याद दिलाता है कि संगठन की नींव सेवा और समर्पण पर आधारित है। मंच संचालन लायन सुनील बरडिया राजेश जैन ने किया।

    चार्टर सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर चार्टर सदस्यों का सम्मान मुख्य अतिथि ने किया। विशिष्ट अतिथि लायन एम.डी. माखीजा का सम्मान मुख्य अतिथि ने किया। स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। धन्यवाद ज्ञापन लायन मयंक शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक लायन राजा माखीजा, मुख्य रूप से लायन बृज किशोर सुरजन शामिल रहे। स्वागत भाषण लायन अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल ने दिया। तत्पश्चात चार्टर अध्यक्ष लायन गौतम बाफना ने अपने विचार व्यक्त किए।

  • Rajnandgaon : शांति पुर्वक समाप्त हुआ विसर्जन झांकी

    राजनांदगांव : प्रशासन व पुलिस के लिए चुनौती रहने वाली विसर्जन झांकी इस बार बगैर किसी अव्यवस्था के निकली।​ फिक्स रुट प्लान और पूरे हिस्से में पुलिस की मौजदूगी से झांकियों के फंसने जैसी स्थिति नहीं बनी। हालांकि झांकियों के आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ कम रही। लेकिन बगैर किसी समस्या के झांकी रुट पर आगे बढ़ते रहे।

    दरअसल प्रशासन ने झांकियों के एंट्री के लिए तीन पाइंट तय कर दिए थे। प्लान के मुताबिक ही ​क्रियान्वयन भी हुआ। झांकियों को एंट्री के लिए जो हिस्सा दिया गया थाए उसी हिस्से से झांकियां भीतर दाखिल होती रही। इसके बाद मानव मंदिर चौक से सभी झांकियों को निर्धारित रुट पर आगे बढ़ाया। हर झांकी के पीछे पुलिस प्रशासन की एक.एक टीम लगी रही। जिसने लगातार झांकियों को गतिमान बनाए रखा। इसकी वजह से भी कहीं जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। तय रुट और झांकियों के बीच निर्धारित दूरी की वजह से लोगों को भी एक जगह पर फंसने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। लोग हर हिस्से में आसानी से घूमकर झांकियों का लुत्फ उठाते रहे।

    समिति सदस्यों ने दिखाई जागरुकता व्यवस्था बनाए रखने में मदद की झांकी के दौरान समिति के सदस्यों ने भी जिम्मेदारी दिखाई। इसके चलते भी व्यवस्था बहाल रही। दरअसल समिति के सदस्यों ने अपने वॉलंटियर्स तैनात कर रखे थे। जो झांकियों को आगे बढ़ाने में लगे रहेए वहीं किसी भी हिस्से में अधिक देर तक झांकियों को नहीं रोका गया। इसके चलते जाम की स्थि​ित नहीं बनी। शहर में करीब 31 विसर्जन झांकी निकली। इसमें से ज्यादातर झांकियों के मानव मंदिर चौक से गंज चौक तक गुजरते सुबह के 6 बज गए।

    पुलिस प्रशासन की डीजे पर सख्ती का मिलाजुला असरए मचता रहा शोर झांकी में डीजे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती​ दिखाई थी। कई डीजे वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। वहीं कुछ के बॉक्स भी उतार लिए गए थे। पुलिस की सख्ती का असर विसर्जन पर्व में मिला जुला रहा। ज्यादातर समितियों ने निर्धारित डेसीबल और बॉक्स संख्या के साथ ही झांकियां निकाली। लेकिन कुछ जगहों पर नियम टूटते भी दिखे। कुछ समितियों ने गाइड लाइन को दरकिनार कर मनमाने साउंड में डीजे बजाया। इससे लोगों को परेशानी होती रही।

  • CG : ठगों ने आरटीओ चालान का फर्जी एपीके फाइल भेजकर फैलाया ठगी का जाल…

    आरटीओ चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग करें

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राज्य में आरटीओ ईचालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली ईचालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में फर्जी तरीके से डराने वाले संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजकर नागरिकों के बैंक खाते से पैसे ठगी करते हैं। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक (जैसे एपीके फाईल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ईचालान परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट इन https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ई-चालान के पेज पर पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    पुलिस एवं परिवहन के अमले द्वारा जब भी ईचालान भेजा जाता है, तो पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। आम नागरिकों को किसी ईचालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

  • CG : सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गंगापुर का घर हुआ रोशन…

    अनुप कोचेटा ने सोलर रूफटॉप लगाकर पाई बड़ी राहत, बिजली बिल लगभग हुआ शून्य

    अम्बिकापुर । प्रकृति ने जीवन दिया है और उस जीवन को संचारित करने के लिए ऊर्जा भी। आज जब पारंपरिक ऊर्जा स्रोत लगातार घटते जा रहे हैं और प्रदूषण गंभीर चुनौती बन गया है, ऐसे समय में सौर ऊर्जा आशा की किरण बनकर उभरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी दिशा में एक पहल है। अम्बिकापुर के गंगापुर निवासी अनुप कुमार कोचेटा इसका एक सफल उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

    22 दिनों में 300 यूनिट बिजली का उत्पादन

    अनुप ने बताया कि पहले उनके घर की औसत खपत लगभग 300 यूनिट प्रतिमाह थी। योजना का लाभ उठाने के बाद महज 22 दिनों में ही 300 यूनिट बिजली का उत्पादन सोलर रूफटॉप से हो गया। इस वजह से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

    लागत और सब्सिडी की मिली जानकारी

    उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2 लाख 5 हजार रुपए आई है। इस पर केंद्र सरकार से 78,000 रुपए की सब्सिडी और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिल रही है। इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सहायता राशि वापस मिलेगी। शेष राशि के लिए उन्होंने बैंक से 6.5% ब्याज दर पर लोन लिया है, जिसे आसान किस्तों में चुकाना संभव है।

    भविष्य सुरक्षित, बिल का बोझ हुआ कम

    अनुप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह योजना बेहद लाभकारी है। पहले हर महीने बिजली बिल का बोझ रहता था, लेकिन अब वह पूरी तरह खत्म हो गया है। बैंक की आसान किस्तों के चलते लोन चुकाना भी मुश्किल नहीं है। इस योजना से न सिर्फ मेरा घर रोशन हुआ है बल्कि मेरा भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। देश में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और बिजली बिल का बोझ घटेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आर्थिक राहत और मुफ्त बिजली मिल रही है, सभी को इस योजना का लाभ लेना चाहिए।

  • राजनांदगांव : 24 वर्षीय युवक की लाश रेलवे ट्रैक मे मिली

    राजनांदगांव, शहर के गौरी नगर में रहने वाले 24 वर्षीय युवक की लाश जोरातराई में रेलवे ट्रैक के पास मिली है।

    घटना की जानकारी के बाद सोमनी पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। सोमनी पुलिस ने बताया कि ​मृ़तक की पहचान अजय सिन्हा के रुप में हुई है। जो गौरी नगर का रहने वाला है। मृतक इस हिस्से में कैसे पहुंचाए इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका है कि मृतक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। सोमनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

  • CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने 102 ट्रांसफार्मर स्वीकृत…

    अंधेरे की समस्या से मुक्त हो कर विकास की उजाले की ओर बढ़े कदम

    जशपुरनगर । ट्रांसफार्मर की कमी जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था की सबसे बड़ी समस्या थी।गांव में ट्रांसफार्मर बिगड़ जाने से उसे बदलना मुश्किल हो जाया करता था।खासकर ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर ना लगने लो वोल्टेज की समस्या की शिकायते भी मिल रही थी। इस समस्या से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित की। जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ करने ले लिए बीते 21 माह में 102 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किये गए हैँ।विभाग के अधीक्षण अभियंता केव्ही मैथ्यू ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर ग्रामीण अंचल में सर्वे का काम जारी है। सर्वे में जहां भी ट्रांसफार्मर की आवश्यकता मिल रही है वहाँ तत्काल ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

    लो वोल्टेज की समस्या हुई दूर जीवन की राह हुई आसान

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बीते 21 माह के दौरान जिले के ग्रामीण अंचल में विद्युत वितरण व्यवस्था में आए इस क्रांतिकारी बदलाव से लोगों के जीवन में सुखद हो गईं है। जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र में रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या खत्म हो गईं है। रात के समय बच्चों को पढ़ने के लिए टिमटीमाते लौ का सहारा नहीं लेना पड़ता है। सिंचाई के लिए किसानों को खेत में भरपूर बिजली मिल रही है। इससे विष्णु के सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

    कुनकुरी में 400 केवी का पांचवां उपकेंद्र होगा स्थापित, इसके अलावा दर्जन भर सब स्टेशन की भी मिली मंजूरी

    जिले में विद्युत व्यवस्था के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में 400 केव्ही क्षमता वाली छत्तीसगढ़ के पांचवे उपकेंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर सरकार ने स्टेशन निर्माण के लिए बजट भी जारी कर चुकी है। जिला प्रशासन ने जमीन निर्धारण कर,आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस उप केंद्र के बन जाने से जिलेवासियो के साथ पड़ोसी राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।साथ ही हाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में दर्जनों विद्युत सब स्टेशन की मंजूरी भी दे चुकी है,जिससे शहर से लेकर सुदूर वनांचल क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

  • राजनांदगांव : गायत्री शक्ति पीठ द्वारा सामूहिक श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

    राजनांदगांव, गायत्री शक्ति पीठ द्वारा इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को एक विशेष सामूहिक श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पवित्र अवसर पितृ पक्ष के समापन का प्रतीक है। इस दिन पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की परंपरा है।

    शास्त्रों के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर किया गया श्राद्ध और तर्पण सीधे दिवंगत पूर्वजों की आत्मा तक पहुंचता हैए जिससे उन्हें शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह उन सभी लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किन्हीं कारणों से अपने ज्ञात या अज्ञात पितरों का श्राद्ध और तर्पण नहीं कर पाए है। आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में 21 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगा।

  • CG : महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक…

    जशपुरनगर । परियोजना मनोरा के मनोरा सेक्टर अंतर्गत समस्त आंगनबाडी केंद्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान मासिक धर्म संबंधी सभी प्रकार के मिथकों से उन्हें अवगत कराया गया, किशोरी बालिकाओं की मासिक धर्म स्वच्छता के सैनिटरी पैड, आदि प्रयोग करने एवं उनके उचित निपटान करने की सलाह दी गई। उनसे चर्चा कि गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने से कभी ना झिझकें। इस दौरान संतुलित आहार लेने व तनाव से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मातृ एवं प्रसवकालीन स्वास्थ्य, संक्रमणों की रोकथाम व उपचार के संबंध में चर्चा की गई।

    इसी प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा अंतर्गत सेक्टर विमडा के ग्राम पंचायत सरडीह में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच रामजीत राम भगत, वार्ड पंच ग्रामीण महिलाएं, किशोरी बालिकाएँ शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, कानूनी संरक्षण, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने संबंध में चर्चा की गयी। इस अवसर पर यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म संबंधित स्वच्छता चिकित्सीय सहायता परामर्श संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच कर वजन ऊंचाई जांच कर बीएमआई इंडेक्स निकाला गया। किशोरी बालिकाओं को हीमोग्लोबिन स्तर बनाये रखने हेतु जानकारी दी गयी। सभी को खानपान स्वच्छता, प्रसवकालीन समस्या, योग, संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार से संबंधित चर्चा भी की गई।

    रामपारा में वजन त्यौहार का हुआ आयोजन

       शनिवार  को  सेक्टर के आस्ता परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र रामपारा में रजत महोत्सव के दौरान वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के वजन और ऊंचाई का मापन करते हुए बालकों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी  माता पिता को दी गयी। गर्भवती महिलाओं को पोषण के विषय में बताया गया। आयोजन में उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता तथा संतुलित आ
  • CG : सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न…

    120 प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार, विजेताओं को दिए गए नकद पुरस्कार

    अम्बिकापुर । यातायात जहां एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन है, वहीं यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है। इसी गंभीर विषय पर छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने हेतु प्रदेश स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य शनिवार को “सड़क सुरक्षादृजीवन रक्षा” अभियान अंतर्गत संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सभागार में किया गया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में लीना थॉमस, प्राचार्य सोहगा, अभय तिवारी यातायात प्रभारी, एम. सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, त्रिलोचन सिंह बाबरा अध्यक्ष संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय, पवन शर्मा कोषाध्यक्ष संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय, मोहन साहू जिला परियोजना अधिकारी सूरजपुर साक्षरता मिशन प्राधिकरण, एवं अंजन सिंह प्राचार्य संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय शामिल हुए।

    दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि निरुपा सिंह ने अपने उद्बोधन में दृढ़ संकल्प और जीवन सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जीवन का कोई विकल्प नहीं है, ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है।

    त्रिलोचन सिंह बाबरा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे सरल उपाय है। अंजन सिंह ने कहा कि यह केवल शासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय है। मंगल पांडेय ने इसे प्रतिभागियों के लिए “मील का पत्थर“ बताया। विशिष्ट अतिथि अमृतलाल ध्रुव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज को लाभ पहुँचाती हैं।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि नशे में वाहन चलाना और रेसिंग बाइक का क्रेज दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। पुलिस कार्यवाही से अधिक जरूरी है कि हर नागरिक स्वयं जिम्मेदारी ले। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर विषय है और हमें जीवनभर सीखते रहना होगा।

    कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन गिरीश गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा ने किया। निर्णायक मंडल में अभय तिवारी, मंगल पांडेय, हीरालाल पटवा, कृष्ण कुमार ध्रुव, कुसुम यादव, अशोक सिंह एवं पूजा दुबे सम्मिलित रहे।

    वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण, परिवहन बजट, शासन-प्रशासन की भूमिका, सड़क संरचना, यातायात नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आंकड़ों सहित पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस की।

    इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के 16 विद्यालयों से 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संचालन सुनीता दास एवं संगीता तिवारी ने किया।प्रतिभागियों को यातायात नियमों की जानकारी अभय तिवारी ने देते हुए बताया कि दुर्घटना की स्थिति में शासन द्वारा प्रदत्त मुआवजा एवं सहयोग राशि (मृत्यु पर 1.5 लाख रुपये, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25,000 रुपये की जानकारी भी साझा की।

    अंत में डॉ. दिनेश झा ने परिणाम की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर सरगुजा,द्वितीय स्थान : सेजस हाई स्कूल जरहाडीह बलरामपुर-रामानुजगंज, तृतीय स्थान : शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरतीकला बलरामपुर-रामानुजगंज

    सांत्वना पुरस्कार में प्रथम : सेजस सोहगा अंबिकापुर सरगुजा, द्वितीय : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली सरगुजा, तृतीय : जिला जशपुर

    चतुर्थ : सेजस बैकुंठपुर कोरिया, पांचवां : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए प्रथम स्थान 11,000 रूपये द्वितीय स्थान 8,000 रूपये, तृतीय स्थान 6,000 रूपये एवं सांत्वना पुरस्कार 3,000 रूपये ।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (13 सितम्बर 2025) हेतु शुभकामनाएं दी।

  • CG : राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन किया…

    रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत रवान में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में विकास की रोशनी फैला रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष शीतल घनश्याम वर्मा, रवान की सरपंच निकिता अक्षय भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • CG : सकल जैन समाज ने 84 लाख जीवायोनि से की क्षमायाचना…

    रायपुर । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में श्वेतांबर दिगम्बर परम्परा के पर्युषण पर्व पश्चात सकल जैन समाज ने 84 लाख जीवायोनि से मन वचन काया से क्षमायाचना की व सभी जीवों को क्षमा प्रदान की। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि चारों दादागुरुदेव ने जिनमार्ग में क्षमा को श्रेष्ठ धर्म बताया है। क्षमा मांगना व क्षमा प्रदान करना वीरों का कार्य है और महावीर स्वामी के अनुयायी ही यह कार्य करते हैं।

    जैन दादाबाड़ी में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में दादागुरुदेव का जयकारा लगाते हुए बड़ी पूजा का आगाज स्थापना के मंत्रों के साथ किया स्थापना नारियल चावल एवं द्रव्य के समर्पण मंत्र के साथ की गई। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि स्थापना के पश्चात ,बड़ी पूजा का प्रारंभ संगीतमय चोपाई दोहों के साथ सुप्रसिद्ध भजन गायिका मंजू कोठारी ने किया। इसी प्रकार बड़ी पुजा के आठ विधान क्रमश सुप्रसिद्ध गायक वर्धमान चोपड़ा निर्मल पारख , पूनम चोपड़ा द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियो एवम भजनों से लगातार 4 घंटे तक मंदिर व दादाबाड़ी प्रांगण में भक्ति रस की गंगा प्रवाहित होती रही।

    इस प्रकार अष्ठ प्रकारी पूजा क्रमश, जल,चंदन,पुष्प, धूप, दीप , चावल, नेवेध्य, फल, का दादा गुरुदेव की मूर्ति के सम्मुख समर्पण लाभार्थी परिवारों द्वारा किया गया ,तत्पश्चात , वस्त्र पूजा एवम अंतिम विधान ध्वजपूजन में महिलाओं द्वारा सिर में चांदी की 11 ध्वजा को रखकर कलात्मक मार्बल की छतरी की तीन फेरी देकर शिखर पर ध्वजा विराजमान की गई पूजा का समापन आरती एवम मंगल दीपक के साथ संपन्न हुआ ।

  • CG : MBSS के स्टूडेंट ने आत्महत्या किया

    कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBSS के फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक का बैकलॉग्स के कारण तनाव में था।

    मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (24) है। वह बिलासपुर का रहने वाला था। वह अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रहता था। उसने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटक गया। परिजनों के आते तक कमरे को सील कर दिया गया है।

    दरअसल, शनिवार को दोपहर 11 से 2 बजे तक फार्माकोलॉजी सब्जेक्ट का एग्जाम था। परीक्षा से पहले हिमांशु ने पास की दुकान से रस्सी खरीदी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। जब वह परीक्षा में नहीं पहुंचा, तब खोजबीन की गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर लोहे के एंगल से हिमांशु की लाश लटकी मिली। जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही परिजनों को सूचना किया गया।

  • CG : फिश करी बनाने को लेकर हुए विवाद ,बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी

    गरियाबंद। जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मछली सब्जी ;फिश करी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा की है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे कमलेश नंदे 35 वर्ष और उसकी मां चंदा नंदे 55 वर्ष के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। शनिवार को घर में मछली सब्जी ( फिश करी) को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों की संवेदनशीलता और बिगड़ते पारिवारिक हालातों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • CG : पर्यूषण महापर्व के अंतिम दिन मनाया गया वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस…

    रायपुर । सकल दिगंबर जैन समुदाय के पर्युषण पर्व के दौरान अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस पर 12 वे तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। जैन धर्म में दसलक्षण पर्यूषण महापर्व भाद्र शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक मनाया जाता हैं। प्रत्येक दिवस क्रमशः क्षमा मार्दव,आर्जव,शौच,सत्य, संयम, तप,त्याग,आकिंचन,ब्रह्मचर्य जैसे अनन्त फलदायी गुणों को धारण कर अनन्त कर्मो की निर्जरा कर अनंत पुण्य का आश्रव कर जीवन को वैराग्य की ओर अग्रसर किया जाता है।

    6 सितंबर, भाद्रपद शुक्लपक्ष अनंत चतुर्दशी वीर निर्वाण संवत 2551 को आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष श्रावक गणों ने 12 वे तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर प्रातः काल जी को पाण्डुक शीला में विराजमान कर शुद्ध प्रासुक जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर शुद्ध किया गया। सभी उपस्थित श्रावकों ने बारी बारी रजत कलशों से जी का प्रासुक जल से जलाअभिषेक किया। अभिषेक उपरांत सम्पूर्ण विश्व में सुख समृद्धि शांति की कामना हेतु शांति धारा की गई। शांति धारा कर सभी ने भगवान की समता भाव के साथ भक्तिमय आरती कर नित्य नियम पूजा के साथ अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से दश लक्षण पूजा,सोलह कारण पूजा, वासुपूज्य भगवान की पूजा के साथ बारहवें तीर्थंकर वासु पूज्य भगवान का मोक्ष दिवस मनाया। विशेष पूजा कर ॐ ह्रीं भादपदशुक्लचतुर्दश्यां मोक्षमंगलमण्डिताय श्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा मंत्रोच्चार के साथ श्रीफल एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया। वासू पूज्य भगवान के जयकारों से पूरा जिनालय गुंजायमान हो गया

    पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस के दिन हमें काम, क्रोध, द्वेष, ईष्र्या आदि से खुद को दूर रखना चाहिए। आत्मा में रमना और रहना ही उत्तम ब्रह्मचर्य है। ब्रह्मचर्य धर्म आग को पानी और शैतान को इंसान बनाता है। हमें अपनी इच्छाशक्ति का भी मजबूती के साथ पालन करना चाहिए। इसके लिए मन का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी है। पर्यूषण पर्व मोक्ष मार्ग का अनुगामी बनाता है। हमारी आतंरिक शुद्धि होती है। तपस्या, ज्ञान और संयम की जड़ ब्रह्मचर्य ही है। एक तरह से पर्यूषण पर्व प्रतिवर्ष हमारे भीतर दया, क्षमा और मानवता को जगाता है। जैन धर्म मे अनंत शब्द से आशय यह भी है कि अनंतानुबंधी कषायों का शमन कर, अनंत पुण्य का अर्जन करना। इस दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया जाता है। जैन श्रावक श्राविकाओं द्वारा व्रत-उपवास आदि रखें जाते हैं। जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक भी मनाया जाता है और इसी के साथ दसलक्षण पर्व का समापन हो जाता है। अगले दिन सभी समाज जन पर्यूषण महापर्व पर व्रत करने वाले तपस्वियों का पारणा करवा कर सम्मान करते है और सामूहिक रूप क्षमा पर्व मना कर जीवन पर्यंत,वर्ष भर हुए गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा याचना करते है।

  • CG : डिप्टी सीएम शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ…

    कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की अपराध जांच और न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा फॉरेंसिक विज्ञान आधुनिक अपराध जांच की रीढ़ है। हत्या, बलात्कार, लूट, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्य ही न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। घटनास्थल पर छोड़ा गया डीएनए, खून का धब्बा, एक बाल का तंतु, जूतों के निशान, बारूद के कण या डिजिटल डिवाइस में छिपा डेटा – यही सबूत अपराधियों को पकड़वाते हैं और अदालत में उन्हें सजा दिलाने में सबसे अहम होते हैं।

    कबीरधाम प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित वैज्ञानिक अधिकारियों की उपलब्धता से अब इन साक्ष्यों की जांच और भी तेजी और सटीकता से हो सकेगी। इसका सीधा असर अपराध न्याय प्रणाली पर होगा –

    • पुलिस विवेचकों को समय पर रिपोर्ट मिलेगी।
    • अदालतों में दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।
    • अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना संभव होगा।
    • समाज में कानून का विश्वास और अपराध का भय दोनों मजबूत होंगे।

    उन्होंने कहा अब तक छोटे जिलों से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए नमूनों को बड़े शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन कबीरधाम में प्रयोगशाला शुरू होने से न केवल जिले, बल्कि बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

    इस प्रयोगशाला की स्थापना से कबीरधाम जिले व आस-पास के जिलों में अपराधों के साक्ष्यों की त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता में कानून के प्रति और विश्वास बढ़ेगा साथ ही न्यायिक प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि अधिक पारदर्शी होगी।

  • CG : ठेकेदार से 10.10 लाख की Online ठगी

    रायपुर। ठेकेदार से शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी की वारदात हो गई है। ठेकेदार को ठगों ने लिंक भेजकर ज्यादा मुनाफा का लालच दिया। फिर दो किस्त में 10.10 लाख इन्वेस्टमेंट के बहाने ट्रांसफर करवा लिए। ठेकेदार में जब मुनाफा की रकम निकालने का प्रयास किया। तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

    इस मामले में डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। देवेंद्र कुमार ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह बाजार चौक सरोना में रहता है। 17 दिसंबर को फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान अदिति परमार नाम की महिला से हुई। उसने शेयर में इन्वेस्ट कर ज्यादा प्रॉफिट कमाने का लालच दिया। फिर उसने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक सेंड किया। जिसमें क्लिक करने पर शेयर ट्रेडिंग का पेज खुल गया। ठेकेदार ने शेयर में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में 10.10 लाख रुपए दो किस्तों में ट्रांसफर कर दिए।

    शेयर ट्रेडिंग के पेज में उसे मुनाफा दिखने लगा। जब उसने रुपए वापस निकालने की कोशिश की तो और पैसे इन्वेस्टमेंट करने को कहा गया। ठेकेदार को ठगी का एहसास हो गया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

  • CG : मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र में जब भी मैं आता हूँ मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री साय…

    रायगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ क्षेत्र में जब भी मैं आता हूँ तो ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच आया हूँ। आप सभी ने 20 वर्षों तक आशीर्वाद देकर मुझे सांसद बनाकर दिल्ली भेजा, अब मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आप सबके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विगत 20 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुनः चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस तथा 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद जैसी योजनाएँ शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आज प्रदेश के युवा देख रहे हैं कि जिन्होंने पीएससी परीक्षा में घोटालेबाजी की, वे जेल के अंदर हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं। साय ने कहा कि हमारी सरकार में श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना और बुजुर्गों के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना प्रारंभ की गई है।

  • CG : गणेश पंडाल में युवक पर चाकू से हमला

    बिलासपुर। गणेश पंडाल के पास युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए जमकर बवाल मचाया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सरकंडा के देवनंदन नगर फेस.2 निवासी सत्यमदास मानिकपुरी अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में गणेश प्रतिमा देखने निकला था। अभी वो बालाजी अस्पताल के पास पहुंचा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गीतांजली सिटी फेस.2 में रहने वाला सागर डहरे अपने दोस्त संस्कार तिवारी की समिति के पास गया था। यहां उसने सत्यम को देखकर पुरानी रंजिश के चलते गाली.गलौज करने लगा। सत्यम ने उसे गाली देने से मना किया। फिर देखते ही देखते उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

    सत्यम ने बताया कि इस दौरान संस्कार तिवारी उसके दोस्त भुरु ठाकुर वासु जायसवाल सुद्धांशु जायसवाल ने जमकर मारपीट करने लगे। इस दौरान सागर डहरे ने चाकू निकाल लिया और उसके सिर के पीछे हमला कर दिया। इस हमले में सत्यम खून से लथपथ होकर घायल हो गयाए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।वारदात के बाद सत्यम के भाई द्रविड़ दास मानिकपुरी ने इस घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। वहींए रात में घेराबंदी कर आरोपी सागर डहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।