lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • राजनांदगांव : कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया |

    छुरिया, विकासखंड के ग्राम रामपुर और किरगाहाटोला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि छुरिया जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां कबड्डी और क्रिकेट अधिक खेला जाता है।

    कबड्डी भारत का प्राचीन और पारम्परिक खेल हैए जिसकी जड़ें ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुई है। यह खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु शारीरिक और मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाता है। प्राचीन काल से ही यह खेल गांवों में खेला जाता रहा। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रकाश मोटघरेए महामंत्री अशोक मरकामए भूखन धनकर सहित खिलाड़ी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

    छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय

    बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

    कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर विशेषज्ञों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास निर्माण की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज आज विशेषज्ञ चिकित्सकों के परिश्रम और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों के कारण संजीवनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के क्षेत्र में हुए शोध से भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदेश में अनेक मरीजों का इलाज संभव हुआ है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। साय ने बताया कि राज्य के अस्पतालों में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आज ही एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकारी अस्पताल नवीनतम तकनीक अपनाने में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कैंसर की पहचान में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में इसे तेजी से शामिल कर रही है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य बजट में वृद्धि कर रही है और नये मेडिकल कॉलेज खोल रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार हर विकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नये अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरोकॉन 2025 संगोष्ठी कैंसर की रोकथाम और उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एरोकॉन 2025 के सातवें आयोजन में कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आए हैं। इससे इस बीमारी के इलाज में नये आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यभारत के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख उपचार केंद्र है। भविष्य में अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से यहां चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर है, जहाँ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ होंगे, मानसिक रोगियों के लिए पृथक चिकित्सालय और नेचुरोपैथी कॉलेज खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी तथा रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर जैसी नवीनतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। 

    इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा, विशेषज्ञ चिकित्सकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिका सुनीता यादव…

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरूस्कार से प्रशस्ति पत्र, शाल, चेक से सम्मानित हुई। वे जिले की प्रथम शिक्षिका हैं जो राज्यपाल शिक्षक सम्मान और डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरूस्कार से सम्मानित हुई हैं। बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार में से एक पं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है।

    वो कार्य जिसके कारण उन्हें पुरस्कार मिला

    शिक्षिका सुनीता यादव एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। वह कक्षा के अ़ंतिम बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत रहती है। साहित्य को शिक्षा से जोड़ कर बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। बच्चों को पोषण आहार और उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं के व्यय से बच्चों को नियमित दूध वितरण करती है। अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा कर बच्चों के पोषण आहार पर भी शिक्षिका कार्य कर रही है। यह जिले की पहली महिला शिक्षिका है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में सारंगढ़- बिलाईगढ के प्राथमिक विद्यालय में आये परिवर्तन पर शोध पत्र लिखा है।

    शिक्षिका सुनीता यादव ने अन्यत्र जिला बिलासपुर में भी आदिवासी बच्चों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिलकडीह में निशुल्क अध्यापन समर कैंप चला कर की है। आईसीटी पर काम करते हुये बच्चों को दीक्षा एप, स्टोरी वीवर से पढा़ती हैं।

    बच्चों को सीखाने के लिए लघु फिल्म बनाकर शिक्षण देती है, जिसमें बच्चे और शिक्षिका सुनीता यादव अभिनय करते हैं। आडियो बुक, पाडकास्ट, ब्लागिंग, रिपोर्टर, रोजगार मूलक, शिक्षा स्मार्ट क्लास का संचालन कर रही है। इस उल्लेखनीय योगदान के कारण सुनीता यादव को पं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

    पारिवारिक पृष्ठभूमि

    शिक्षिका सुनीता यादव का जन्म सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद के जाने माने उत्कृष्ट शिक्षक पठान नाग यादव व रुपा यादव के घर में हुआ। वे छात्र जीवन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रांरभिक शिक्षा सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद में हुई है। स्नातक की पढ़ाई कला महाविद्यालय पिथौरा में की और स्नातकोत्तर अंग्रेजी साहित्य में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पूर्ण किया व पं सुंदरलाल शर्मा विवि बिलासपुर से बीएड की। शिक्षिका का विवाह बरमकेला के व्यवसायी नंदकुमार यादव से हुआ। इनकी एकमात्र संतान सृजना यादव जनर्लिज्म और मास मिडिया कम्युनिकेशन की छात्रा है जो गुरु घासीदास विवि में अध्ययनरत है।

  • CG : पार्श्वनाथ प्रभु के मंदिर निर्माण का हुआ भव्य शिलान्यास महोत्सव…

    पटवा भवन से गुरु भगवंतों की पावन निश्रा में निकला वरघोड़ा

    रायपुर । टैगोर नगर में पार्श्वनाथ भगवान के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 सितंबर को शिलान्यास हुआ। प्रवचन के पश्चात पटवा भवन से टैगोर नगर शिलान्यास स्थल सी -79 महेंद्र कुमार गादिया के निवास तक शिला को मस्तक पर रखकर वरघोड़ा उपाध्याय द्वय आध्यात्म योगी महेंद्र सागरजी महाराज साहब, युवा मनीषी मनीष सागरजी महाराज साहब एवं साध्वी भगवंत हंसकीर्ति जी म.सा. की पावन निश्रा में निकाला गया। शिलान्यास महोत्सव में भैरव कॉलोनी से प्रियदर्शी विजयजी महाराज साहब भी शामिल हुए।

    अलौकिक पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के धीरज कोचर ने बताया कि शिलान्यास विधि के पूर्व स्नात्र पूजन सुबह 8 बजे व पाटला पूजन सुबह 9 बजे हुआ। गुरु भगवंतों की पावन निश्रा में वरघोड़ा पहुंचने के पश्चात शिलान्यास की विधि प्रारंभ हुई। शिला पूजा का बड़ा महत्व है। उपस्थित सभी परिवारों ने मिलकर इस विधि का धर्मलाभ लिया। रायपुर में पहली बार घर में मंदिर का भव्य निर्माण कराया जा रहा है। गादिया परिवार ने अपने घर की जगह भव्य मंदिर निर्माण के लिए दी है। मंदिर का संचालन अलौकिक पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा।

  • CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को हत्या की धमकी मिली, युवक गिरफ्तार…

    सूरजपुर । प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है।

    मामला सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है और तत्काल इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री को धमकी देना सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

  • CG : ग्रामोद्योग से गाँव-गाँव में रोजगार का होगा विस्तार : गजेंद्र यादव…

    कारीगरों को मिलेगा नया बाजार, प्रदेश में बनेगा शिल्प ग्राम और शिल्प नगरी

    रायपुर । ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव ने न्यू सर्किट हाउस रायपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के अंतर्गत रेशम, हथकरघा, खादी, हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड की कार्यप्रगति का विस्तार से आकलन किया गया।

    मंत्री यादव ने बताया कि राज्य में लगभग 3.15 लाख हितग्राही ग्रामोद्योग के विभिन्न कुटीर उद्योगों से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों और विकासखंडों में रीपा भवनों में ग्रामोद्योग की गतिविधियाँ संचालित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि दोना–पत्तल, कांसा, गोबर से जैविक खाद, पपीता से गुलकंद, फर्नीचर जैसे छोटे उद्योगों की स्थापना कर हितग्राहियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    इसके अलावा राज्य शासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासकीय विभागों में केवल राज्य के बुनकरों और कारीगरों द्वारा निर्मित सामग्री की ही आपूर्ति हो। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शिल्प ग्राम एवं शिल्प नगरी के निर्माण की कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि कारीगरों को बेहतर विपणन सुविधा मिले और राज्य की शिल्पकला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।

    बैठक में सचिव सह संचालक ग्रामोद्योग श्याम धावड़े, प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं माटीकला बोर्ड जे. पी. मौर्य, उप सचिव अर्न मरकाम, अपर संचालक रेशम डॉ. राजेश बघेल, संयुक्त संचालक हथकरघा अ. अयाज़ सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • CG : अल्टरनेट फाइनेंस विषय पर कार्यशाला 9 को…

    उत्तर बस्तर कांकेर । छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा 09 सितम्बर को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एमएसएमई महिला उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं पारंपरिक कारीगरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई, सिडबी एवं इनवॉइस मार्ट के सहयोग से “अल्टरनेट फाइनेंस“ के बार में जानकारी दिया जाएगा।

    महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन ने बताया कि यह कार्यशाला विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम तथा ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक हैं, उनके लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आनबोर्डिंग हेतु 03 वर्ष पुरानी इकाई जिसकी औसत वार्षिक टर्न ओवर राशि 30 करोड़ रूपए से अधिक होना चाहिए। उन्होंने जिले के एसे सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

  • CG : हमेशा विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें : मनीष सागर जी महाराज…

    समझदार व्यक्ति मन को अनुशासित रखता है

    रायपुर । जीवन में अभाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उपलब्धि के लिए आपका मन हमेशा तैयार रहता है। असफलता, अपमान, असाता के लिए भी तैयार रहना होगा। हमेशा विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। विपरीत परिस्थितियों में घबराएं नहीं, मन को कमजोर न होने दें। समझदार व्यक्ति मन को अनुशासित रखता है। ये सीख टैगोर नगर पटवा भवन में जारी चातुर्मासिक प्रचवनमाला में शुक्रवार को परम पूज्य उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी मनीष सागरजी महाराज ने दी।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि जब भी हम प्रयत्न करते हैं तो हमारा मन हमेशा उपलब्धि चाहता है। कई बार उपलब्धि भी होती है और कई बार अभाव का सामना भी होता है। जैसा हमारा मन चाहता है, हमेशा वैसा नहीं मिलता। अभाव का सामना होने से मन दुखी होता है। हम हमेशा सफलता चाहते हैं। असफलता की चाहत नहीं होती। पुण्य का उदय कम होता है तो असफलता मिलती है। ऐसे में केवल दुखी होते हैं , संताप व विलाप करते हैं। इस दौरान मन को शांत रखना है।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि समझदार व्यक्ति उपलब्धियों पर इतराता नहीं है। उपलब्धियों पर अपना अधिकार नहीं है। एक अवसर मानता है। विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयारी उतनी ही आवश्यक है, जितनी सफलता के लिए तैयारी होती है। हम सभी इसके लिए तैयार नहीं रहते। हमेशा व्यक्ति उपलब्धि पर भरमाता है, अभाव को नहीं देखता। यह हमारी कमजोरी है।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि जीवन में जितना लाभ होता है, उतना लोग बढ़ता जाता है। तृष्णा मृग जल के समान है। जैसे हिरण अपनी प्यास बुझाने मृग मरीचिका में भटकता रहता है। वैसी हमारी आत्मा भी इच्छा पूर्ति नहीं होती तो भटकती रहती है। इच्छाएं कभी तृप्त नहीं हो सकती। आकाश के जैसे असीम है। शांत होकर आने वाली समस्याओं का समाधान करते रहें। मन में अशांति का कारण हमारी तृष्णा व हमारा मोह है। तृष्णा और मोह को कम करने से मन शांत होगा। शांति व समता से अपना रास्ता निकालने का प्रयास करना है।

  • CG : रायपुर एम्स पहुंच रहे CM विष्णुदेव साय…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायगढ़ दौरे से लौटने से पहले वे पहाड़ मंदिर में भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद लगभग सुबह 9:30 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का 10:00 बजे जागृति मंडल, पंडरी में कार्यक्रम निर्धारित है।

    इसके बाद वे 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे AROCON-2025 (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक राज्य सम्मेलन) में 12:00 से 1:00 बजे तक शामिल होंगे।

    इसके बाद 1:30 बजे वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार से रवाना होकर एम्स रायपुर जाएंगे, जहां वे सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली ‘देव हस्त’ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एम्स से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

  • CG : ड्रग्स पार्टी कराती थी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल, 4 बड़े शहरों का नाम बताया…

    रायपुर । राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर शुक्रवार को गहन पूछताछ की. दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया जाता था.

    नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं. विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई इवेंट्स आयोजित करती थी.

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं, लेकिन रात 1 बजे के बाद करीबी 10-15 लोग ही रुकते थे. इन फार्महाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं. पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा को रिमांड पर लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है. तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है.

    पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से चैट्स मिले हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार की जा रही है. इन लोगों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा, क्योंकि कई माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी नहीं है. पुलिस अब इन फार्महाउस और क्लब के मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है.

  • CG : आदिवासी बहुल वनांचल गांव ढपनीपानी में चौपाल लगाकर कलेक्टर ने सुनी जनसमस्या

    चार सगी बहनों-ललिता, रागिनी, रोशनी, गोपी को स्पांसरशिप योजना से लाभान्वित करने के निर्देश  

    एक सप्ताह के भीतर शिविर लगाकर आधार कार्ड, बटवारा, नामांतरण, फौती आदि कार्यों को निराकृत करने के निर्देश

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्राम जोहार अभियान के तहत जन के बीच प्रशासन-सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में आज जिले के अंतिम छोर में बसे मरवाही विकासखण्ड के कटरा पंचायत के आदिवासी बहुल वनांचल गांव ढपनीपानी में चौपाल लगाकर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के साथ ढपनीपानी पहुंचकर ग्रामीणों के बीच खुले स्थान पर खाट पर बैठकर समक्ष में ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मौखिक रूप से मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही बड़ी संख्या में आवेदन भी प्रस्तुत किया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर समक्ष में ही संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।


                 जनचौपाल में ऐसे चार सगी बहनों-ललिता रागिनी, रोशनी, गोपी की पहचान की गई, जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है और वे अपने दादी के पास रहकर जीवनयापन कर रहे हैं। ये चारों बालिकाएं विशेष देखरेख एवं आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी में आते हैं। अतः इन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पांसरशिप योजना, जो मिशन वात्सल्य इकाई के तहत कार्यरत है, के माध्यम से लाभान्वित करने हेतु तत्काल कार्रवाई करने कलेक्टर ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए। इस योजना के तहत 18 वर्ष की उम्र तक 4000 रूपये प्रति माह सहायता राशि का प्रावधान है। जनचौपाल में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, वन, कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग के जिला अधिकारियों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने के लिए पात्रता एवं प्रक्रिया आदि के बारे ग्रामीणों को विस्तार से बताया।


                 जनचौपाल में आवास, नवीन राशनकार्ड, मजदूरी भुगतान, वन अधिकार पत्र ट्रांसफार्मर, सीसी रोड, स्टॉपडेम, फौती, नामांतरण, बटवारा, पेयजल, विद्युत कनेक्शन आदि से संबंधित आवेदन ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को विभागों के समन्वय से एक सप्ताह के भीतर पंचायत मुख्यालय कटरा में शिविर लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र आदि बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अधिकारियों को भी शिविर में काउंटर लगाकर फौती, नामांतरण, बटवारा आदि जमीन से संबंधित कार्यों का निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में महिलाओं द्वारा गढ्ढा खोदाई की राशि नहीं मिलने की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारी को तत्काल मजदूरी भुगतान करने के निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन की मांग पर कटरा, उषाढ़, बेलझिरिया में सर्वे कर सोलर लाईट लगाने हेतु क्रीडा विभाग के अधिकारियों को और पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। ग्राम जोहार अभियान में एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम, जनपद सीईओ विनय सागर, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : हितग्राहियों को 3 करोड़ 15 लाख रुपये की सब्सिडी राशि भेजी गई…

    दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को बढ़ावा देने हेतु दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया ( नान कमर्शियल ), चार पहिया ( कमर्शियल ) माल वाहन, यात्री यान एवं अन्य श्रेणी के बैटरी चलित वाहनों के इलेक्ट्रिक संचालन हेतु इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू किया गया है।

    जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के हितग्राहियों को सब्सिडी राशि प्रदान किये जाने का कार्य क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा कार्य तीव्र गति से संचालित है। आरटीओ एस.एल. लकड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि, 1131 हितग्राहियों के खाते में भेजी जा चुकी है। शेष वाहनों की सूची तैयार कर शीघ्र हितग्राहियों के बैंक खाते में सब्सिडी राशि प्रदान किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

  • CG : सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण हेतु शिविर…

    दुर्ग । क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण नम्बर प्लेट हेतु 07 से 30 सितंबर 2025 तक भिलाई के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किया जाएगा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्पात क्लब मरोदा में 7, 8 एवं 9 सितंबर 2025 को, इस्पात क्लब सेक्टर 2 में 10, 11 एवं 12 सितंबर को, इस्पात क्लब सेक्टर 1 में 16, 17 एवं 18 सितंबर को, इस्पात क्लब सेक्टर 5 में 22, 23 एवं 24 सितंबर तथा इस्पात क्लब सेक्टर 6 भिलाई में 28, 29 एवं 30 सितंबर 2025 को शिविर आयोजित की जाएगी। उक्त शिविर में अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क जमा कर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट हेतु ऑर्डर किया जा सकता है।

  • CG : उर्वरक व्यवसाय में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त…

    11 प्रतिष्ठानों के जब्तशुदा 3277 बोरी उर्वरकों को राजसात कर किसानों को विक्रय करने के निर्देश

    दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में खरीफ 2025 में जिले के कृषकों के मांग अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री यथा- उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुये जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का निरंतर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पीओएस स्कंध एवं भौतिक स्कंध में अंतर, बगैर स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक भण्डारण/विक्रय, प्रतिष्ठान में मूल्य सूची प्रदर्शित न होना, केश मेमो जारी नहीं करना, बिल बुक निर्धारित प्रारूप में न होना, स्कंध पंजी संधारण अधूरा होने इत्यादि कारणों से 11 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाये जाने पर स्थानीय उर्वरक निरीक्षकों द्वारा कुल 3277 बोरी (145.85 मि.टन) उर्वरकों को जब्त कर संबंधित विक्रेताओं से कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब मांगा गया था। संबंधित उर्वरक विक्रेताओं का जवाब समाधानकारक न होने के कारण कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन पाये जाने पर धारा 7 के तहत जब्तशुदा उर्वरकों को राजसात करने हेतु आदेशित किया गया है। राजसात किये गये उर्वरकों को स्थानीय किसानों को सूचित करते हुए निर्धारित दर पर विक्रय पश्चात् राशि शासन के खजाने में जमा करने हेतु कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है।

    उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार जिले के उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान देवांगन कृषि केन्द्र रानीतराई, वि.ख.-पाटन का यूरिया-13.27 मि.टन, टी.एस.पी.-13.80 मि.टन और 28ः28ः0-0.40 मि.टन, कृषि सेवा केन्द्र पाटन, वि.ख.-पाटन का डी.ए.पी.-4.40 मि.टन एवं यूरिया-28.35 मि.टन, ओम कृषि केन्द्र, अंजोरा ख, वि.ख.-दुर्ग का 20ः20ः0ः13-2.65 टन, 24ः24ः0-1.20 टन, आमोनियम सल्फेट-0.55 टन, टी.एस.पी.-2.05 टन, पोटाश-1.95 टन, एस.एस.पी.-2.50 टन, यूरिया 1.44 कुल-12.34 टन, सिन्हा ट्रेडर्स, अंजोरा ख, वि.ख.-दुर्ग का यूरिया-28.53 मि.टन, पोटाश-0.65 मि.टन, एसएसपी-1.25 मि.टन कुल मात्रा 30.43 मि.टन, बुरहानी एग्रो इण्डस्ट्रीज खपरी, वि.ख.-धमधा का एन.पी.के. 6ः12ः36 कुल मात्रा 4 कि.ग्रा., देवांगन कृषि केन्द्र ननकट्ठी, वि.ख.-दुर्ग का टी.एस.पी.-14.80 मि.टन, चन्द्राकर ट्रेडर्स मचान्दुर, वि.ख.-दुर्ग का जिंकेटेड सिंगल सुपर फॉस्फेट 0.50 मि.टन, नम्रता कृषि केन्द्र कोनका, वि.ख.-धमधा का यूरिया 24.30 मि.टन, साहू कृषि केन्द्र मलपुरीकला, वि.ख.-धमधा का यूरिया 6.12 मि.टन, प्रयाग कृषि केन्द्र कोड़िया, वि.ख.-धमधा का यूरिया 10.44 मि.टन, महाफीड स्पेशलिटि फर्टि. (इंडिया) प्रा.लिमि. का एनपीके 21.11.21 – 1.00 मि.टन एवं एनपीके 00.09.46 – 0.50 मि.टन, कुल 3277 बोरी (145.85 मि.टन) उर्वरकों को राजसात किया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी अपनी उपस्थिति में नियमानुसार उर्वरकों को निर्धारित दर यूरिया-266.50 रू., डी.ए.पी.-1350 रू., पोटाश-1535 रू., 20ः20ः0ः13-1300 रू., एस.एस.पी. पाउडर-469 रू., एस.एस.पी. दानेदार-510 रू. एवं अन्य उर्वरकों को बोरे में अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य के आधार पर विक्रय कर प्राप्त राशि शासन के कोष में जमा करेंगे।

    किसान भाईयों से अपील की गई है कि जिन किसानों को उपरोक्त उर्वरकों की आवश्यकता है वे अपने आधार नम्बर एवं ऋण पुस्तिका की प्रति के साथ निकटतम प्रतिष्ठान में पहुंच कर धारित कृषि रकबे के अधीन आवश्यकता अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते है। उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अधिक दर पर विक्रय, अन्य प्रयोजन में उपयोग इत्यादि की शिकायत हेतु कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारी अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नंबर-9907109662 पर शिकायत दर्ज कर सकते है। कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

  • CG : पीएम आवास ग्रामीण के कार्य में तेजी लाने अपर एवं संयुक्त कलेक्टर सहित 52 जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे आवास का निरीक्षण

    सूरजपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसमें प्रगति को लेकर सतत् समीक्षा राज्य स्तर से हो रही है।
    कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में योजना की बेहतर क्रियान्वयन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है।

    जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 35742 परिवारों के आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। जिसमें से अब तक 31792 परिवारों के आवास की स्वीकृत कर 13318 आवास पूर्ण कर लिए गए है। शेष 18474 आवासों के निर्माण के लिए 4-5 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर तैयार करते हुए, जिले के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, सभी एसडीएम एवं जिला स्तर के सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि राज्य के महत्वपूर्ण योजना में प्रगति तथा आवास निर्माण के लक्ष्य को समयसीमा में पूरा किया जा सके।

    प्रत्येक 10 दिवस में निर्धारित प्रारूप में अपना प्रतिवेदन करेंगे प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है और शेष बचे लंबित आवासों को पूर्ण कराने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। आवास निर्माण के लिए निरंतर हितग्राहियों को समझाइश दी जा रही है, हितग्राहियों को चौपाल के माध्यम से योजना की जानकारी एवं कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जगह चिन्हांकित कर  आवास चौपाल लगाए जा रहे है।जिले की कार्ययोजना है कि राज्य से प्राप्त लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण की जा सके।

  • CG : शिकारी ने चीतल का सीकार कर खाया, वनमण्डलाधिकारी ने मुआयाना किया

    बलौदाबाजार। बारनवापारा परिक्षेत्र अंतर्गत क़क्ष क्रमांक 108 में चीतल की मृत्यु किसी हिंसक प्राणी के शिकार से हुई है। घटना स्थल से मृत चीतल के सभी अंग बरामद किया गया है जिससे अवैध शिकार का अंदेशा नहीं है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बतया कि बारनवापारा परिक्षेत्र अंतर्गत क़क्ष क्रमांक 108 के रोड किनारे एक मृत चीतल को परिसर रक्षी धनेश्वर ध्रुव ने 25 अगस्त 2025 को गश्ती के दौरान देखा और इसकी सूचना तत्काल परिक्षेत्र कार्यालय को दी। मौक़े पर पहुंचकर मुआयाना किया गया जिसमें स्पष्ट हुआ कि चीतल की मृत्यु किसी हिंसक प्राणी के द्वारा शिकार कर खा लेने के कारण हुई है। मृत चीतल के पीछे का हिस्सा किसी हिंसक प्राणी द्वारा पहले ही खा लिया गया था।

    घटना स्थल पर उसी दिन ट्रेप कैमरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई घटना स्थल पर मृत चीतल के सभी अंग प्राप्त हुआ है जिससे स्पष्ट होता है कि किसी प्रकार का अवैध शिकार या अंगों की चोरी जैसी घटना नहीं हुई। यह क्षेत्र अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण मृत वन्य प्राणी के शव को उसी स्थान पर बिना छेड़छाड़ के निगरानी रखते हुए हेतु छोड़ा गया। विभाग द्वारा वैज्ञानिक एवं समयबद्ध तक़रीके से कार्यवाही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारनावापारा अभयारण्य के समस्त क्षेत्रों में वन्य जीव सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन सतत गश्त एवं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

  • CG : राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए अंजू बारसे और गंगाधर रानेम

    सुकमा, प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष सभी राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 05 सितंबर 2025 को रायपुर में स्थित राज भवन के दरबार हाल में किया गया है।

    इस अवसर पर जिसमें सुकमा जिले के बालक आश्रम झापरा के सहायक शिक्षक अंजू बारसे और माध्यमिक शाला कुड़केल के शिक्षक गंगाधर रानेम को आगामी वर्ष शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए।

  • CG : मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का नव संकल्प के छात्रों ने लिया आनंद…

    जशपुरनगर । नव संकल्प संस्थान में आज एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन यात्री शुभांशु शुक्ला एवं स्कूली बच्चों के बीच संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन का शिक्षकों एवं संस्थान के बच्चों ने मिलकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अंतरिक्ष हीरो के बीच प्रेरणादायी संवाद एवं अनुभव को सभी बच्चों ने सुना।

    मुख्यमंत्री साय और गगन यात्री शुक्ला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों के बीच विकसित करने के आह्वाहन से सभी के बीच उत्साह की नई लहर प्रवाहित हुई। शुक्ला ने छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने इस संवाद से प्रेरणा प्राप्त की।

  • CG : मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कर्मचारियों के लिये नवनिर्मित आवासगृहों का किया लोकार्पण

    56.71 करोड़ की लागत से बनाए गए हैं 80 आवासगृह 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर के बोदरी स्थित उच्च न्यायालय आवासीय परिसर सेक्टर-2 में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित 80 एच-टाइप आवासगृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने कर्मचारियों को आबंटित आवासों की चाबियां भी सौंपी।  लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय न्यायाधीश नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय न्यायाधीश दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल, माननीय न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल, माननीय न्यायाधीश अरविन्द कुमार वर्मा, माननीय न्यायाधीश विभू दत्त गुरू एवं माननीय न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद भी उपस्थित थे। 

    लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उनके कर्मचारी होते हैं। जब कर्मचारी सुखी और संतुष्ट होते हैं तभी वे अपने पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पाते हैं। सुविधाजनक आवास सबसे बुनियादी आवश्यकताओं में से एक है। यह आधुनिक और सुविधाजनक आवास उच्च न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट आवासीय विकल्प प्रदान करेगा जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की आवास की समस्या दूर होगी। उच्च न्यायालय के समीप आवास उपलब्ध हो जाने से कर्मचारियों की उपस्थिति में नियमितता होने के साथ-साथ कर्मचारियों की कार्य कुशलता एवं सुविधा में वृद्धि होने से न्यायिक कार्यवाहियों को गति प्राप्त होगी। 

    बोदरी स्थित उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में 56 करोड़ 71 लाख रुपए से अधिक की लागत से 80 आवासगृहों का निर्माण किया गया है। यहां भू-तल पर पार्किंग की सुविधा के साथ-साथ प्रत्येक आवासगृह में दो बेडरूम, किचन, मल्टीपरपस रूम, यूटिलिटी एवं दो प्रसाधन कक्ष बनाए गए हैं। सभी भवनों में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आवागमन में सुविधा होगी।

    उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिला मुख्यालयों एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये दूरदर्शितापूर्ण एवं सकारात्मक सोच से भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में न्यायिक अधोसंरचना का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। इसी क्रम में आज बिलासपुर के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, सेक्टर-2, बोदरी में एच-टाइप नवनिर्मित आवासगृहों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (एडमिनिस्ट्रेशन), रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ न्यायिक एकेडमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण और न्यायालयीन कर्मचारी भी मौजूद थे।

  • राजनांदगांव : क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी भिलाई की 10 विकेट से हराया…

    राजनांदगांव । क्रिकेट एकेडमी राजनांदगांव द्वारा क्रिकेट का नया सेंटर बजरंगपुर नवागांव में आर.सी.ए. और भिलाई क्रिकेट एकेडमी के मध्य नया मेट 30-30 और मैच खेला गया।

    रॉयल क्रिकेट एकेडमी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना शुभम गलत साबित हुआ। ओपनिंग जोड़ी में खिलेन्द्र एवं केताव शर्मा पहला विकेट जल्दी गिर गया। खिलेन्द्र शून्य पर हर्ष उके द्वारा बोल्ड आऊट हो गया।

    क्रमश: ओम 11 रन अतिरिक्त रन 28 रन पूरी कर 86 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। आर.सी.ए. की ओर से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हर्ष उके, अभय बासफोर 1 विकेट, लक्की नोसरिया 2 विकेट, धवल देवांगन 2 विकेट, राजवीर त्रिपाठी, महिला क्रिकेट अनाया मंडावी, महिला क्रिकेटर 1 विकेट मजबूत फिल्डिंग एवं कैचिंग से लिया गया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए राजनांदगांव की क्रिकेट टीम ओपनिंग जोड़ी में विजेन्द्र यादव एवं कप्तान हित देवांगन, ठोस शुरूआत किए 27 रन नोटआउट विजेन्द्र यादव 33 रन योगदान दिया। अतिरिक्त रन 27 प्राप्त हुआ।

    मैच के अंपायर जीई थामस द्वारा किया गया। एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, रणजी आईपीएल प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्डे, अमलीडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा एवं उपरोक्त चयन होने पर सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर प्रत्याशी आर.सी.ए. के प्रमुख कोच संदीप शुक्ले ने दी। संदीप शुक्ले के द्वारा पूरी जानकारी दी गई।