lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह : मंत्री टंकराम वर्मा…

    26 लाख 42 हज़ार रुपए से होगा आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

    रायपुर । बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले। अतिरिक्त कक्षों और आहाता निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा और गांव के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

    कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत, जनपद पंचायत से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

  • CG : शिक्षक ज्ञान देता है व बेहतर समाज भी निर्मित करता है-स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

    मंत्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    रायपुर,

    मंत्री श्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मुख्य आतिथ्य में आज केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ रायपुर संभाग का वार्षिक अधिवेशन पीएम केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया। इस वार्षिक अधिवेशन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 35 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिरी, महासचिव डॉ. अजय आर्य, जगदलपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग और भिलाई सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    मंत्री श्री यादव शामिल हुए केंद्रीय विद्यालय प्रगतिशील शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यदि समाज में स्कूल का माहौल सही हो जाए, तो किसी भी प्रकार के सुधार की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है। शिक्षक बच्चों को जो परोसते हैं, बच्चे भी वही ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पैसो के लिए नहीं, बल्कि समाज को संवारने के लिए कार्य करें।

    मंत्री यादव ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो। इसके लिए आने वाले शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को ई-क्लास से जोड़ा जाएगा, ताकि वे तकनीकी रूप से भी सक्षम बन सकें। आने वाले समय में स्कूल शिक्षा विभाग हाई स्कूल स्तर पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देने के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का आयोजन किया जाएगा। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों को यह बताया जाएगा कि कैसे बच्चों को प्रभावी और रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान : जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल…

    सुकमा । जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1385 ग्रामीण, वॉलेंटियर, एनजीओ सदस्य एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारीदृअधिकारियों को ग्राम स्तर पर विकास योजना निर्माण एवं समुदाय के उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्रक्रिया ब्लॉक प्रोसेस लैब (विकासखंड प्रक्रिया प्रयोगशाला) के माध्यम से संचालित हो रही है।

    जिला मास्टर ट्रेनर्स (डीएमटी) द्वारा विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स (बीएमटी) को प्रशिक्षित किया गया , जिससे वे ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जलशक्ति तथा वन विभाग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को दक्ष बनाना है, ताकि योजनाओं का लाभ समुदाय तक पारदर्शी और सुगम रूप से पहुंचे।

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रशिक्षण युवाओं और संस्थानों की क्षमता वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। सुकमा जिला जनजाति बाहुल्य है और विशेषकर पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। समुदाय की सक्रिय सहभागिता से शासन की योजनाएं अधिक प्रभावशाली होंगी और आमजन तक उनका लाभ सहजता से पहुंचेगा।

  • CG : जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

    रायपुर,

     जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी
     जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

    हर घर नल से पानी पहुंचाने के मिशन ‘जल जीवन मिशन’ ने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। पहले सुबह का अधिकांश समय परिवार के लिए पानी के इंतजाम में बिताने वाली महिलाएं अब घर में नल से पानी आने के बाद राहत की सांस ले रही हैं। अब उन्हें बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई, खेती, मजदूरी और आजीविका के अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम   विकासखंड के बिंजाम ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के माध्यम से 267 घरों में नल से जल पहुंचाया है। इससे गांववाले और वहां की महिलाएं काफी खुश हैं। गांव को ’’हर घर जल ग्राम’’ का दर्जा भी मिल गया है।

     जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

    बिंजाम के अधिकांश परिवार आजीविका के लिए खेती और मजदूरी पर आश्रित हैं। यहां पहले पेयजल का मुख्य स्रोत हैंडपंप ही था। पर अब जल जीवन मिशन से गांव के हर घर में नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जल आपूर्ति के लिए गांव में 16 किलोमीटर से अधिक पाइपलाइन बिछाई गई है। तीन उच्च स्तरीय जलागारों (पानी टंकियों) के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

     जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

    जल जीवन मिशन से हर परिवार को न केवल पर्याप्त जल मिल रहा है, बल्कि यह स्वच्छ और सुरक्षित भी है। गांव में गठित ‘जल वाहिनी’ समूह की महिलाओं को जल की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ये महिलाएं फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता का परीक्षण कर गांव में गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। इससे गांववाले अब जलजनित और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के खतरे से मुक्त हो गए हैं।   

     जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी : पहले सुबह का अधिकांश समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता था, पर अब घर पहुंच रहा पानी

    जल जीवन मिशन ने बिंजाम की महिलाओं का जीवन बदल दिया है। पहले धूप, गर्मी, बरसात, ठंड या रात होने पर भी महिलाओं को पानी लाने घर से दूर जाना पड़ता था। घर पर छोटे बच्चे हों या खुद की तबीयत खराब हो, तो भी पानी लेने बाहर निकलना ही पड़ता था। पर अब घर में ही नल लग जाने से हालात बदल गए हैं। रोज की परेशानियों से निजात मिल गई है।

    बिंजाम की महिलाएं बताती हैं कि पहले घर के सभी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था में बहुत समय लगता था, मेहनत भी बहुत लगती थी। सुबह का ज्यादातर समय इसी में निकल जाता था जिसके चलते उनकी दुनिया सिमट सी गई थी। परिवार के खेती-किसानी के कार्यों में न वे ठीक से सहयोग कर पाती थीं और न ही अन्य कोई रोजगारमूलक गतिविधियों के बारे में सोच सकती थीं। पर अब जल जीवन मिशन ने ये सारी परेशानियां दूर कर दी हैं। अब बच्चे रोज समय पर बिना रूकावट के स्कूल जा रहे हैं। महिलाएं को अब अपनी सब्जी-बाड़ी और वनोपज संग्रहण के साथ ही खेत और घर के अन्य कामों के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। 

  • CG : नियद नेल्लानार योजना : ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान…

    सुकमा । ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से 15 से 18 सितम्बर तक मरईगुड़ा वन सेक्टर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सिंगाराम, कन्हईगुड़ा, क्रिस्टाराम, बंडा, पोटकपल्ली, मरईगुड़ा, गोलापल्ली और किंदेलपाड़ सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पोटाकेबीन मरईगुड़ा में स्टॉल लगाकर उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याएं और आवेदन सीधे विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।

    जनपद सीईओ कोंटा गिरीश निंबालकर ने बताया कि शिविर में कुल 1335 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 959 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से जन्म प्रमाण पत्र हेतु 373, वन अधिकार पत्र हेतु 200 तथा आधार कार्ड हेतु 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वोटर आईडी, श्रम कार्ड, पेंशन योजना, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच सह उपचार एवं जनधन खाता जैसे विभिन्न योजनाओं के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किए।

    ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा घर-गांव के पास ही सभी विभागों को लाकर सेवा देना वास्तव में सराहनीय कदम है। इससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली और शासन की योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सका।

  • CG : पी.एम. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिसेवा पर्व एवं स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य हुआ आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल रहे मुख्य अतिथि

    एमसीबी, आज पोड़ीडीह स्थित पी.एम. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिसेवा पर्व एवं स्वच्छता पखवाड़ा का गरिमामय आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक श्याम बिहारी जयसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जयसवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसने विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को राष्ट्र सेवा और समाज सुधार की दिशा में प्रेरित किया। बच्चों द्वारा निर्मित ड्रोन का प्रदर्शन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे स्वयं मंत्री ने उड़ाकर बच्चों की प्रतिभा और नवाचार भावना की सराहना की।

    अपने उद्बोधन में मंत्री जयसवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों को 1 रुपये प्रति किलो दर से चावल उपलब्ध कराने की सुविधा, विशेष जनजातीय समुदायों के लिए चलाई जा रही योजनाएँ, कोरोना वैक्सीन निर्माण, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने जैसे उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों पर प्रकाश डाला और नागरिकों से साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील भी की।

    इस अवसर पर मंत्री जयसवाल ने विद्यालय को डिजिटल बोर्ड, इंटरेक्टिव पैनल और साउंड सिस्टम की सौगात देने की घोषणा की, जिससे बच्चों की शिक्षा में आधुनिक तकनीक का समावेश हो सके और उनकी प्रस्तुति एवं पढ़ाई और भी प्रभावी बन सके। कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, आशीष मजुमदार, धर्मेंद्र पटवा, रामेश्वर पाण्डेय, सहायक आयुक्त, विद्यालय प्राचार्य, मंडल संयोजक सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। आदिसेवा पर्व एवं स्वच्छता पखवाड़ा में बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और समाज सेवा के प्रति सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

  • CG : आईटीआई में अतिथि व्याख्याता पद पर भर्ती हेतु 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, जिला बस्तर नोडल अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 के लिये मेहमान प्रवक्ता हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थिति के माध्यम से कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी जिला-बस्तर (छ.ग.) 494224 में आवेदन जमा कर सकते है।

    इन्सटूमेन्ट मैकेनिक, वुड वर्क टेक्नीशियन और बेम्बू वर्क (बांस शिल्प) के एक एक पदों की भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 25 सितम्बर को सायं 5 बजे तक है। उक्त रिक्त पदों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव इत्यादि की जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर एवं भानपुरी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

  • CG : छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया जिले का दौरा, मछुआ सम्मेलन में कृषकों से किया सीधा संवाद

    एमसीबी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का विगत 17 सितम्बर 2025 को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगमन हुआ। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित मछुआ सम्मेलन में भरतपुर-सोनहत की पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, जिला पंचायत सदस्य अनिता देवी, जनपद सदस्य आनंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में जिले की मछुआ सहकारी समितियां, मछुआ समूह एवं मत्स्य कृषक बड़ी संख्या में शामिल हुए। अध्यक्ष मटियारा ने मछुआ समुदाय के सदस्यों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन ऐसा व्यवसाय है जिसे बहुत कम लागत में प्रारंभ कर बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन करने पर उत्पादन और आमदनी दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य पालन न केवल आर्थिक स्तर को सशक्त बनाता है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। कृषकों को सलाह दी गई कि वे तालाबों में मत्स्य आहार का प्रयोग करें ताकि उत्पादन बढ़ सके और अन्य किसानों को भी इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी प्रगति की समीक्षा भी की गई। अंत में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों को महाजाल और आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

  • CG : जिले में हुआ नशामुक्त मैराथन दौड़ का आयोजन, युवाओं ने दौड़ते हुए दिया नशामुक्त का संदेश

    एमसीबी, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान को जनजागरूकता से जोड़ते हुए रविवार को आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ से आमाखेरवा परेड ग्राउंड तक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुई इस दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव रहीं, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। यह दौड़ पुरुष एवं बालिका वर्ग में विभाजित रही और दोनों ही वर्गों में युवाओं ने दमखम दिखाते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर इन्दिरा मिश्रा ने प्रतिभागियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलवाया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेलों के महत्व को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने भी अपने उद्बोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सभी को प्रेरित किया। मैराथन में विजेताओं ने भी अपनी मेहनत से पहचान बनाई। पुरुष वर्ग में उदरस सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपए का पुरस्कार जीता, द्वितीय स्थान पर लवकेश रहे जिन्हें 1500 रुपए और तृतीय स्थान पर अभरदीप रहे जिन्हें 1100 रुपए प्रदान किए गए। महिला वर्ग में माही प्रथम रहीं और उन्हें 2100 रुपए का पुरस्कार मिला, सुमन उदय द्वितीय स्थान पर रहीं जिन्हें 1500 रुपए तथा पुतिमा तृतीय स्थान पर रहीं जिन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।

    कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर इन्दिरा मिश्रा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार विनीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे, सीएमओ इसहाक खान, जिला खेल अधिकारी विनोद जायसवाल, खेल अधिकारी अब्दुल अलीम, मनोज कुमार शुक्ला, रामचरित्र द्विवेदी, रणधीर ठाकुर, किशोर दास, शिव कुमार चौधरी, गोविंद कुंभकार एवं टी. विजय गोपाल सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित यह मैराथन जिले में न केवल खेल भावना का उत्सव बनी बल्कि समाज में नशा छोड़कर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का सशक्त संदेश भी दे गई।

  • CG : बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह, 31 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित…

    बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के बैनर तले बिलाईगढ़ मुख्यालय में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी जे.आर. डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

    समारोह में 31 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व और अपने अनुभवों को साझा किया। अतिथियों ने भी कहा कि राष्ट्रहित, छात्र हित और शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना ही सच्चा कर्तव्य है।

    अनूठी पहल का सुझाव
    जिला शिक्षाधिकारी जे.आर. डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक चाहें तो स्वेच्छा से स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देकर योगदान जारी रख सकते हैं। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सेवानिवृत्त शिक्षक सहमति दें तो कलेक्टर के समक्ष प्रस्ताव रखकर इस पहल को औपचारिक रूप दिया जाएगा।

    कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू सहित क्षेत्रभर के सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • CG : हिन्दी पत्रकारिता की द्विशती पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

    पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता है: मंत्री यादव

    बहुमत पत्रिका के 148वें अंक और वसुन्धरा के 123वें अंक का किया गया लोकार्पण

    रायपुर,

    पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता है: मंत्री श्री यादव

    हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्ष पूरे होने पर आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में ’’भारत बोध, भारतीयता और हिन्दी पत्रकारिता’’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस संगोष्ठी में प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार नई बिन्दी अनंत विजय और आचार्य एवं अध्यक्ष माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल डॉ. संजय द्विवेदी, मुख्य वक्ता तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकॉदमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, अतिथि वक्ता के रूप में संगोष्ठी में शिरकत किये।

    संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता में विश्वनीयता पर जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने झीरम घाटी की घटना तथा डीमरापाल (जगदलपुर) में आयोजित स्काउट्स एवं गाईड जम्बुरी का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारिता में नेगेटिव खबर का स्थान कम होना चाहिए। पॉजीटिव खबर पर विशेष फोकस होना चाहिए। उन्होंने रायपुर-दुर्ग फोरलेन सड़क निर्माण व तत्कालीन कलेक्टर द्वारा मीडिया से की गई अपील का जिक्र करते हुए कहा कि एक नेगेटिव समाचार समाज को विचलित करती है। वहीं पॉजीटिव समाचार से समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथे स्तंभ होने के नाते समाज को दिशा देने अनुकूलता का समावेश करें।

    मंत्री यादव ने कहा कि देश में अमृतकाल चल रहा है, वह सही मायने में भारत, भारतीय और हिन्दु संस्कृति का अमृतकाल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री यादव और अन्य अतिथियों ने हिन्दी पत्रकारिता पर केन्द्रित बहुमत के 148वें विशेष अंक तथा छत्तीसगढ़ की हिन्दी पत्रकारिता नींव के पत्थर विषय पर आधारित वसुन्धरा के 123वें अंक का लोकार्पण किये। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अनंत विजय और डॉ. संजय द्विवेदी तथा अतिथि वक्ता शशांक शर्मा ने भारत बोध, भारतीयता और हिन्दी पत्रकारिता पर विस्तारपूर्वक अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक विनोद मिश्र ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे और लेखिका श्वेता उपाध्याय ने की। इस अवसर पर हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

  • CG : छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार…

    बलौदाबाजार । जिले से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां थाना सिमगा क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्राओं के साथ जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़छाड़ करता था। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी देवलाल साहू (52 वर्ष) निवासी ग्राम बनसांकरा, थाना सिमगा पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में धारा 74 बीएनएस एवं 9(G), 10, 11, 12(VI), 12 पाक्सो एक्ट के तहत 03 अलग-अलग अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

    आरोपी पुलिस की हिरासत में

    पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश के बाद कार्यवाही करते हुए थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने छात्राओं से प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़खानी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • CG : छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका – मंत्री यादव

    स्कूल शिक्षा मंत्री यादव शामिल हुए नुआखाई महोत्सव में

    रायपुर,

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव शामिल हुए नुआखाई महोत्सव में

    अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा नुआखाई महोत्सव का गरिमामय आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि उड़िसा विद्यवानों की भूमि है, वहीं छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका रही है। बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा और भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शिक्षा ही किसी भी समाज की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि चाहे उड़िसा की सरकार हो या केंद्र व राज्य सरकार, सभी की प्राथमिकता है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

    इस दौरान मंत्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर परिवार के पास पक्का मकान हो और इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित आम जनता से कहा कि वे आगे आकर इन योजनाओं से जुड़ें। महोत्सव के अवसर पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित समाज के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देवसागर मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान…

    बिलाईगढ़ । सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को बिलाईगढ़ विधानसभा के देवसागर मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर में स्थित हिंगलाज माता और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।

    अभियान की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे और पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जलान ने की। उनके साथ बिलाईगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी और बीजेपी मंडल भटगांव के पदाधिकारी भी झाड़ू, फावड़ा और टोकनी लेकर सफाई में शामिल हुए।

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को साफ-सुथरे माहौल के लिए प्रेरित किया। देवसागर के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल हुए और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

  • CG : VIP रोड वन-वे: एयरपोर्ट जाने के लिए मुख्य सड़क, वापसी सर्विस रोड से…

    रायपुर । राजधानी के वीआईपी रोड पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार, 22 सितंबर 2025 से व्हीआईपी रोड का मध्य मार्ग पूरी तरह वन-वे घोषित कर दिया गया है। अब यह मार्ग केवल माना एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि वापसी करने वालों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा।

    यदि कोई वाहन चालक वापसी के लिए मुख्य सड़क का उपयोग करता है तो उस पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179 और 184 के तहत ₹2500 का चालान किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों की निगरानी के लिए मार्ग पर रॉन्ग वे डिटेक्शन कैमरे भी लगाए गए हैं।

    हादसों का रिकॉर्ड
    पिछले 20 महीनों में माना और तेलीबांधा थानों में दर्ज मामलों के अनुसार व्हीआईपी रोड पर 55 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 16 लोगों की मौत और 59 लोग घायल हुए। माना एयरपोर्ट की ओर जल्दबाज़ी में तेज़ रफ़्तार वाहन नियंत्रण खोकर हादसों का कारण बनते रहे हैं।

    समिति का फैसला
    10 सितंबर 2025 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मध्य मार्ग केवल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद नगर निगम, परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और अब इसे लागू कर दिया गया है।

    क्या हैं नए नियम
    एयरपोर्ट और आसपास के ग्रामों (फुंडहर, टेमरी, माना पीटीएस) से शहर की ओर लौटने वाले लोग केवल सर्विस रोड का उपयोग करेंगे।
    श्रीराम मंदिर टर्निंग से एयरपोर्ट के अलावा अन्य गंतव्य जाने वाले वाहनों को भी सर्विस रोड से ही जाना होगा।
    रॉन्ग वे चलने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई होगी।
    जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।

    पुलिस की अपील
    यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वापसी के लिए सर्विस रोड का ही उपयोग करें।

  • CG : नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव…

    रायपुर । नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इसके अलावा दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं दो मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक बढ़ाया गया है।

    बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेत्रई, बिलासपुर-पुणे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। वहीं, गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को नौ दिनों के लिए रायपुर तक विस्तारित किया गया है, जो भिलाई, देवबलौदा, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी।

    रेलवे ने इस दौरान यात्रियों के लिए फलाहारी थाली की सुविधा भी शुरू की है, जिसकी कीमत ₹60 से ₹200 के बीच होगी। यात्री IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक ऐप से दो घंटे पहले ऑर्डर कर सकेंगे। स्टेशन और ट्रेनों में सात्विक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • CG : बिल्डर सिंघानिया के नाम से 8.70 लाख रुपये की ठगी…

    रायपुर । राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक टाटीबंध शाखा से धोखाधड़ी कर 8 लाख 70 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली गई।

    रकम बैंक ऑफ इंडिया के खाते में भेजकर आगे कोटक महिंद्रा बैंक कोलकाता के खाते में डाल दी गई। इसके बाद पैसा वहां से सोना खरीदने में उपयोग कर लिया गया।

    कंपनी का डायरेक्टर बताकर किया कॉल

    इस मामले में बैंक की सहायक प्रबंधक अमकी मुर्मू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन प्रा.लि. का डायरेक्टर बताकर मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए बैंकिंग दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और सील लगाकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।

    शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बैंक प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ठग ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कॉल किया और बड़ी एफडी कराने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के खाते से अवतार सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में 8.70 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करवा लिया।

    BNS के तहत केस दर्ज

    जब बैंक अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से पुष्टि की गई तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। रकम पहले बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर की गई और वहां से कोटक महिंद्रा बैंक के सेंको गोल्ड लिमिटेड नामक मर्चेंट अकाउंट में डालकर सोना खरीदा गया।

    प्रकरण में आमानाका थाना पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 340(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी खाताधारक अवतार सिंह और मोबाइल धारक की तलाश की जा रही है।

  • CG : दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 8.48 करोड़ रुपये स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बेमेतरा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों में 8 करोड 48 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। स्वीकृत कार्यो में विकासखण्ड-बेरला की बांरगांव नाला व्यपवर्तन शीर्ष एवं नहर के जीर्णोद्धार और लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख 84 हजार स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्यों को पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 200 हेक्टेयर विरूद्ध 200 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    बेरला-विकासखण्ड में ही बेरला के हस्दा नाला में उफरा(उभरा) स्टाप डेम कम रपटा निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 24 लाख 26 हजार रुपयें स्वीकृत किये गये है। योजना से निस्तारी भू-जल संवर्धन, पेयजल आवा-गमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 46 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। 

    जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • CG : CM साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी…

    रायपुर । CM साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, माता रानी के आगमन की तैयारी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ हो रही है।

    छत्तीसगढ़, शक्तिपीठों की धरती है। दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी और कुदड़गढ़ की मां बागेश्वरी सहित ग्राम-ग्राम में पूजित माता शक्ति हमें समाज की बुराइयों को दूर कर, आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

    आइए, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें। माँ आदि शक्ति निश्चित ही हमारे संकल्पों को सफल करने का आशीर्वाद देंगी। आप सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

  • CG : अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; हथियार बरामद…

    नारायणपुर । छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ के घने जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। विश्वसनीय सूत्रों से नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

    सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक पुरुष माओवादी मारा गया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है और दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। वहीं, अन्य नक्सलियों की तलाश में जंगल में गहन तलाशी अभियान चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक माओवादी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

    अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अबूझमाड़ क्षेत्र में लंबे समय से नक्सली गतिविधियाँ सक्रिय रही हैं।