lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : कलेक्टर ने डोंगरीगांव में नवीन जिला अस्पताल स्थल का किया निरीक्षण…

    गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उईके ने आज डोंगरीगांव में बनने वाले नवीन जिला अस्पताल स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया। नवीन जिला अस्पताल भवन 100 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा, जो पूरे जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा। इसके अलावा 100 बिस्तरों का मातृत्व शिशु केयर यूनिट का भी निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का निर्माण कार्य जारी है।

    कलेक्टर ने कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर उईके ने निरीक्षण के दौरान नए बनने वाले जिला अस्पताल भवन के स्थल में जाकर जगह का लेआउट एवं ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन किया। उन्होंने भवन में सर्व सुविधा व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए पर्याप्त पार्किंग की भी सुचारु व्यवस्था की प्लानिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, सीएमएचओ डॉ यू एस नवरत्न सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    कलेक्टर ने सभी को मिलकर इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को उच्च स्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। आगामी समय में इस अस्पताल का निर्माण पूर्ण होने पर गरियाबंद जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उईके ने बनने वाले भवन की संरचना, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा कार्य की गति को भी निगरानी में रखते हुए कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल जिले की जीवनरेखा साबित होगा, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, औषधि भंडारण कक्ष तथा अन्य आवश्यक इकाइयों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल भवन इस प्रकार तैयार हो कि आने वाले कई वर्षों तक जिले की बढ़ती जनसंख्या की जरूरतों को पूरा कर सके। कलेक्टर उईके ने निरीक्षण के दौरान यह भी कहा कि अस्पताल के निर्माण में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

    यहां मरीजों एवं परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय, पेयजल की व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा दिव्यांगजन के लिए विशेष रैम्प की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, अस्पताल परिसर में हरियाली और साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले अस्पताल संचालन की रूपरेखा तैयार करें, ताकि भवन उपलब्ध होते ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जा सकें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अस्पताल के प्रारंभ होने से न केवल गरियाबंद जिला मुख्यालय, बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

  • CG : करैत सांप ने एक ही परिवार के सदस्यों को डसने से पिता-पुत्र की मौत…

    कोरबा । जिले में करैत सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस लिया, जिससे बाप-बेटे की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम न होने का हवाला देकर समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, चूड़ामणि भारद्वाज (52) बालको प्लांट में काम करता था। वह पत्नी रजनी (41) और 10 साल के बेटे प्रिंस के साथ दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे चूड़ामणि को सांप ने डस लिया। कीड़ा समझकर वह दोबारा सो गया। जब बेटे को सांप से डसा तो वह रोते हुए उठा।

    इसके बाद पति-पत्नी भी उठे, इस दौरान कम्बल में अंदर मौजूद सांप ने मां को भी डस लिया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को लेकर गोपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चूड़ामणि के भाई द्वारिका का आरोप है कि वहां आधे घंटे तक आवाज लगाने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाहर आई और इंजेक्शन न होने की बात कहकर इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों को ऑटो से जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

  • CG : शिक्षिका को धोखे में रखा, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा, युवक गिरफ्तार…

    कोरबा । मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते पति से तलाक होने के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी।

    पीड़िता की मुलाकात एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक निवासी अनिकेत श्रीवास्तव से हुई थी। अनिकेत एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कार फाइनेंस के नाम पर शिक्षिका से मिला था। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू की। इसी दौरान युवक ने शिक्षिका की निजी जानकारी हासिल कर उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया।

    युवक ने शिक्षिका को शादी करने और उसके दोनों बच्चों को भी साथ रखने का वादा किया, जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि अप्रैल 2023 में मुलाकात के बाद युवक ने पीड़िता को पत्नी बनाने और बच्चों को साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • CG : जवाहर नगर मंडल ने रायपुर के हांडी तालाब में चलाया सफाई अभियान, शपथ लेकर लगाए पौधे…

    रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को जवाहर नगर मंडल ने रायपुर के हांडी तालाब और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

    सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों ने तालाब के अंदर फैली जलकुंभी और कचरे को हटाया। इस दौरान पूर्व सभापति एवं लौह शिल्पकार मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने तालाब के ऐतिहासिक महत्व को बताया और लोगों से इसे गंदा न करने की अपील की।

    स्वच्छता की शपथ और पौधारोपण
    जोन 7 की अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्वेता विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा ने श्रमदान करते हुए लोगों से घर का कचरा डस्टबिन में एकत्र कर कचरा गाड़ी में डालने की अपील की।

    कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए। लगाए गए पौधों को लोहे की जालियों से सुरक्षित किया गया ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे।

    प्रमुख उपस्थित
    इस अवसर पर प्रफुल्ल विश्वकर्मा, केदारनाथ गुप्ता, शशांक शर्मा, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, भाजपा जिला रायपुर से अकबर अली, असगर अली, राजीव मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, युवा मोर्चा पदाधिकारी अश्वनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

  • CG : ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा एवं पोषण माह का संयुक्त आयोजन

    एमसीबी, को ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान, स्वच्छता शपथ, नशामुक्त भारत, स्वच्छता रैली एवं पोषण माह का संयुक्त आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला पंचायत  CEO अंकिता सोम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच उर्मिला, जनपद सदस्य कविता, सेक्टर सुपरवाइजर शिल्पा अग्रवाल, स्वच्छता समन्वयक प्रभा पयासी, सचिव भुवनेश्वर कुमार पैकरा, शिक्षकगण, स्वच्छता ग्राही, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को पोषण माह एवं स्वच्छता पखवाड़ा के महत्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण पोषण एवं स्वच्छता रैली के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए और जनजागरूकता का संदेश दिया

  • CG : लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सक्ती महाविद्यालय में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    सक्ती, शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में “मतदाता जागरूकता कार्यक्रम”आयोजित किया गया ।भारत निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग और कलेक्टर जिला सक्ती अमृत विकास टोपनो के आदेशानुसार महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती कावेरी मरकाम और जिला निर्वाचन कार्यालय से सहायक प्रोग्रामर श्रवण कुमार गभेल के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती कावेरी मरकाम ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और जनता के द्वारा ही केंद्र ,राज्य और स्थानीय निकाय के सरकार चुने जाते है।इस प्रक्रिया में मतदाता एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसे निर्वाचन संबंधी सभी नियमों की जानकारी होनी चाहिए।उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है वो एक निश्चित प्रक्रिया के द्वारा अपना मत का प्रयोग कर सकते है इसके उन्हें अपने गांव के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करना होगा और उनसे फॉर्म लेकर पूर्ण रूप से भरकर जमा करने पर उनका नाम उनके गांव के मतदाता सूची में जुड़ जाएगा ।

    भरता निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में भी ऑनलाइन आवेदन करके अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते है साथ ही गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी अपना नाम जोड़ने का आवेदन दे सकते है।उन्होंने बताया कि निर्वाचन मतदाता मतदान आदि संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 और “Book a call with BLO” में संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने सभी से अपील किए कि आप सभी अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाए।इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम सहायक श्रवण कुमार गभेल ने अपनी बात छात्रों से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आप लोग क्या लोकसभा ,विधानसभा के बारे में जानते है ।उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने विधानसभा है, कितने लोक सभा है और सक्ती जिले में कुल कितने विधानसभा है । छात्रों सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया ।फिर उन्होंने बताया कि मतदाता ही सांसद, विधायक पंच सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य अपने मत के माध्यम से चुनते है । इसलिए हमारी जवाबदारी है कि हम सब 18 वर्ष पूर्ण करने पर अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए ।उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप,निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन करके, तथा बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर फॉर्म भरकर नाम जुड़वा सकते है। छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी लगाए नारे से पूरा सभागार गूंज उठा ।

    प्रिया मैत्री बी एस सी फाइनल की छात्रा ने मतदाता जागरूकता संबंधी बहुत सुंदर भाषण दिया उन्होंने कहा कि जब हम लोग मतदाता बन जाते है तो हमारा कर्तव्य है कि हम सही व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट दे ताकि वो हमारे विकाश के लिए कार्य कर सके ।हम सबको बिना प्रलोभन के अपना मत का प्रयोग करना चाहिए।आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ( स्वीप नोडल अधिकारी ) द्वारा किया गया ।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप इकाई काम करती है, जिसमें एक प्रोफेसर नोडल अधिकारी होते है और कैंपस एंबेसडर के रूप में एक छात्र प्रभात यादव ओर एक छात्रा प्रिया मैत्री नियुक्त किए गए है जो कि समय समय पर महाविद्यालय में मतदाता संबंधी जागरूक कार्यक्रम में महाविद्यालय का नेतृत्व करेंगे और समस्त छात्रों को इसके बारे में जानकारी देंगे।कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो एस अनंत प्रो ललित सिंह प्रो. डॉ हरिशंकर रजक, प्रो. डॉ टी पी टंडन, प्रो. महेंद्र यादव प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र, प्रो सीमा साहू,प्रो. मनोज जायसवाल प्रो जी एस मैत्री प्रो, पल्लवी प्रधान, प्रो संतोष जांगड़े और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

  • CG : चिरमिरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, महापौर के नेतृत्व में शहरवासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

    एमसीबी, नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत शहरभर में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, सभापति संतोष सिंह, आयुक्त रामप्रसाद आचला, समस्त एमआईसी प्रभारी रामऔतार, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक राम गोपाल मालिक, जिला समन्वयक पीआईयू प्रवीण कुमार सिंह एवं पूरी स्वच्छता टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    अभियान के दौरान शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल जगन्नाथ मंदिर, पर्यटन स्थल, मुख्य चौराहे, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चिरमिरी, प्रतीक्षा बस स्टैंड गोकुल नगर और पोंडी क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए शपथ भी दिलाई गई। यह अभियान न केवल स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता का प्रतीक बना बल्कि शहरवासियों में स्वच्छ और स्वस्थ चिरमिरी के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

  • CG : रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

    औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर

    श्रमिक हमारी विकास यात्रा की धुरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर,

     रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

     रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

    छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।

    राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए। रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

     रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

    इसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।

     रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

    रजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया।

    राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  •  CG : श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच एवं पंजीयन शिविर का हुआ सफल आयोजन

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु श्रमवीर स्वास्थ्य जांच सह पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन जनपद स्कूल अटल सभागार पेंड्रा में शनिवार को किया गया। शिविर में 97 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच, 101 श्रमिकों का पंजीयन, 2 श्रमिकों का नवीनीकरण एवं 6 श्रमिकों का योजना आवेदन किया गया।

    क्षेत्र के श्रमिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। श्रम पदाधिकारी बी एल ठाकुर ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी।

  • CG : कविता के माध्यम से हिन्दी कवियों को किया गया याद

    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, हिन्दी पखवाड़ा तथा पितृपक्ष के अवसर पर भारत के गौरवशाली हिन्दी कवियों की स्मृति में डाइट पेण्ड्रा तथा साहित्य और कला को समर्पित संस्था आनंद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में तर्पण नाम से जिला स्तरीय काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों हेतु भारत के गौरवशाली कवियों की रचनाओं का पाठ एवं स्वरचित कवितापाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। साथ ही जिले के शिक्षकों के लिए भी पहली बार स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष आनंद दुबे ने बताया कि यह आयोजन तर्पण नाम से विगत दो वर्षों से परंपरा के रूप में किया जा रहा है। जो कि आने वाले वर्षों में भी निरंतर जारी रहेगा।

    इस कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा के प्राचार्य उप संचालक जे पी पुष्प रहे। समापन सत्र में पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि डाइट उपप्राचार्य आभा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रतिनिधि आलोक शुक्ला, निर्णायकगण मीना शर्मा प्राचार्य शा उच्च माध्य विद्यालय कोडगार, एम पी शर्मा सेनि व्याख्याता तथा शत्रुघ्न प्रसाद राय सेनि लिपिक, कार्यक्रम प्रभारी रश्मि नामदेव व्याख्याता डाइट पेण्ड्रा, विशिष्ट अतिथियों में सहायक प्राध्यापक एम चक्रवर्ती, शांति पेन्द्रो, प्रमिला श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष दुबे एवं व्याख्याता सुनीता लकड़ा ने किया।

    साथ ही डाइट के समस्त स्टाफ संगीता सोनी, उषा मित्रा, एम राव, केपी राव, भरत सोनी, जेपी पैकरा, श्वेता तिवारी, संतोष चंद्रा, विकास वर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, शिवराम साहू, एनबी काशीपुरी, कविता दुबे, शांति ओट्टी आदि डाइट परिवार उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग एवं शिक्षक वर्ग में जिले भर से चयनित कुल 35 प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया साथ ही चिंतन हेतु प्रेरित भी किया। 

    विद्यार्थी वर्ग में ओंकार, मानवी तथा शिक्षक वर्ग में नीरज चौधरी रहे विजेता

    रोचक और आकर्षक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विद्यार्थी वर्ग में भारत के गौरवशाली कवियों की काव्यपाठ प्रतियोगिता में ओंकार कैवर्त्य सेजेस हिन्दी माध्यम पेण्ड्रा प्रथम, आस्था सोंधिया,डी ए वी, मरवाही द्वितीय, अनन्या श्रीवास्तव, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्वरचित कविता पाठ में विद्यार्थी वर्ग में कु मानवी मिश्रा, सेजेस सेमरा प्रथम स्थान पर, द्वितीय अनन्या श्रीवास्तव, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, तथा कु. रीना, एकलव्य डोंगरिया तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षक वर्ग स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में नीरज चौधरी शिक्षक डीएव्ही मरवाही प्रथम, दुर्गेश दुबे, व्याख्याता सेजेस हिन्दी माध्यम पेण्ड्रा द्वितीय, शशांक शेण्डे, व्याख्याता शा उच्च माध्य विद्यालय अण्डी तृतीय स्थान पर रहे। इनके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति के लिए सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के रूप में सहयोगी कवि विश्वनाथ सोनी ने अपनी सुंदर ओजस्वी रचना का पाठ किया तथा अपनी किताब किताब ए जिंदगी अतिथियों को भेंट किया। डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका ने रिया मांझी ने आशकरण अटल जी की कविता प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया। 

    कविता मानवीय संवेदना का आधार है: श्री पुष्प
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेपी पुष्प ने कविता को मानवीय संवेदना का आधार बताते हुए इसे समाज का दर्पण बताया। मनुष्य का ही सौभाग्य है जो अपने भावों को इस प्रकार से व्यक्त कर पाता है। ईश्वर ने यह गुण सिर्फ मानव को ही दिया है। 

    पेण्ड्रा की धरा साहित्य और विशिष्ट लोगों से संपन्न है : जिला पंचायत अध्यक्ष
    मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष समर पैकरा ने कहा कि पेण्ड्रा की पावन धरा कई मनीषियों की उपस्थिति से धन्य हुई है। साहित्य और साहित्यकारों से भी यह भूमि सदैव संपन्न रही है। ऐसी पावन भूमि को मेरा प्रणाम है। उन्होंने अटल जी की पंक्तियाँ भारत जीता जागता राष्ट्रपुरुष है का वाचन कर सभागार में उर्जा भरते हुए सभी को देश के लिए कार्य करने को प्रेरित किया।

    कविता जन जन को जगाने वाली है: जिला पंचायत उपाध्यक्ष
    जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर ने कहा कि कविता जन जन को जगाने का कार्य करती है और बेहतर करने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने अटल जी की पंक्तियाँ कदम मिलाकर चलना होगा का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि भी  अर्पित की। साथ ही आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को निरंतर संचालित करने आयोजक मण्डल को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

  • CG : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मिनी मैराथन रैली का हुआ आयोजन

    कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन रैली का किया शुभारंभ

    सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के लिए मिनी मैराथन रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन रैली का शुभारंभ किया। रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के तहत आज कलेक्टर तोपनो की उपस्थिति में बाजार चौक सक्ती से सेजेस विद्यालय प्रांगण तक मिनी मैराथन रैली का आयोजन किया गया।

    साथ ही सेजेस विद्यालय परिसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाते हुवे हम सब संकल्प लेते हैं कि नशा नहीं करेंगे और मिलकर नशा मुक्त समाज बनाएंगे की शपथ भी दिलाई। मिनी मैराथन रैली में बड़ी संख्या में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारियों, शिक्षकों आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनील मिश्रा, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल, उच्च शिक्षा विभाग से सोमेश घिटौड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

  • CG : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष 23 सितम्बर को जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

    सक्ती, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा, आई.ए.एस. (सेवानिवृत), केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त की अध्यक्षता में एवं सदस्यगण नीलांबर नायक, यशवंत सिंह वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, शैलेन्द्री परगनिहा एवं कृष्णा गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 23 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली जाएगी।

    बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी एवं जनगणना के संबंध में डाटा प्रविष्टि की समीक्षा की जाएगी। समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले का संक्षिप्त विवरण एवं उनके विभाग अंतर्गत संचालित केन्द्र और राज्य सरकार की पृथक-पृथक विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ उक्त बैठक में अनिवार्यतः उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया है।

  • CG : कलेक्ट्रेट कार्यालय में युक्तधारा पोर्टल के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई सम्पन्न

    एमसीबी, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय युक्तधारा पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी RES तकनीकी सहायक और विभागीय तकनीकी अमले ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की संतृप्ति को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था। युक्तधारा पोर्टल, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय और इसरो ने संयुक्त रूप से विकसित किया है, एक अत्याधुनिक भू-स्थानिक योजना पोर्टल है।

    इसका इस्तेमाल मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं में सटीक योजना निर्माण के लिए किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यह पोर्टल ग्राम पंचायत स्तर पर  Geographic Information System (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित योजनाएं तैयार करने में सक्षम है, जिससे विकास कार्यों का वैज्ञानिक और पारदर्शी चयन संभव हो सकेगा। मनरेगा के अनुमेय कार्यों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिसमें भू-स्थानिक विश्लेषित कार्य (GAW ) और गैर भू-स्थानिक विश्लेषित कार्य ( Non&GAW) शामिल हैं। युक्तधारा पोर्टल रिमोट सेंसिंग और भू-स्थानिक डेटा की मदद से इन कार्यों की पहचान कर स्वचालित सुझाव देता है।

    इससे योजनाओं का चयन न केवल पारदर्शी होगा बल्कि ग्राम पंचायतों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप प्राथमिकता भी तय की जा सकेगी। इस प्रशिक्षण में मत्स्य पालन, बागवानी, कृषि, वन, ग्रामीण आजीविका मिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग के साथ राम नरेश, राहुल दास, रोशन कुजुर, विकास कुमार, शशांक पाल, उर्मिला, रागिनी सिंह, तान्या श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, राजेश कुमार भगत, अनूप कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, मुकुल आनंद कोराम, अंजू रानी भगत, सैना बी, अपर्णा राय, शशिकांत कुमार, अशोक कुमार साहू, पंकज कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार कंवर, चंद्रभूषण एन. पांडेय, प्रतीक कुमार, प्रदीप कुमार, सुमेर सिंह, विवेक आनंद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे ।

  • CG : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नवरात्रि में चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

    रायपुर। सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं हर साल नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए रेल प्रशासन ने एक ऐलान किया है। जिसमें डोंगरगढ़ जाने वाले यात्रियं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

    बता दें कि, 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिन के लिए स्टापेज दिया गया है। इस बार भी पांच जोड़ी ट्रेनें यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुनिश्चित किया गया है।

  • CG : बेकाबू होकर पलटी सीआरपीएफ जवानों से भरी बस, हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

    बालोद। बालोद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रायपुर से बीजापुर जा रही यात्री बस अनिंयत्रित होकर पलट गई । इस दौरान करीब 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बताया गया कि, हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास हुआ। घायलों को दल्लीराजहरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है। बस में 16 सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री सवार थे।
    जवान छुट्टी मनाकर वापस भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस में सवार हुए थे। इस दौरान बस अचानक अनिंयत्रित होकर पलट गई। जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए और दो की हालत गम्भीर बताई गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को दल्लीराजहरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल इस मामले में दल्लीराजहरा पुलिस जांच जुटी है।

  • CG : जिला पंचायत में संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

    दावा आपत्ति 30 सितंबर तक आमंत्रित

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, कार्यालय जिला पंचायत द्वारा जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संविदा के 10 विभिन्न  पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ पर अपलोड कर दिया गया है।

    इस संबंध में दावा आपत्ति 30 सितंबर तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। विज्ञापित पदों लेखापाल/सहायक वर्ग-दो के 1 पद, शीघ्रलेखक के 1 पद, सहायक वर्ग-तीन के 4 पद, वाहन चालक के 1 पद, भृत्य के 2 पद एवं चौकीदार के 1 पद शामिल हैं।

  • CG : प्रदेश में अब तक 1033.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1033.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

    रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 901.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 752.7 मि.मी., गरियाबंद में 905.5 मि.मी., महासमुंद में 734.3 मि.मी. और धमतरी में 933.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मि.मी., मुंगेली में 1047.9 मि.मी., रायगढ़ में 1257.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 907.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1234.0 मि.मी., सक्ती में 1125.7 मि.मी., कोरबा में 1053.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1004.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 796.1 मि.मी., कबीरधाम में 751.5 मि.मी., राजनांदगांव में 870.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1242.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.6 मि.मी. और बालोद में 1080.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 734.9 मि.मी., सूरजपुर में 1100.1 मि.मी जशपुर में 1012.6 मि.मी., कोरिया में 1168.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1052.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1407.8 कोंडागांव जिले में 955.3 मि.मी., कांकेर में 1149.3 मि.मी., नारायणपुर में 1239.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1381.0 मि.मी., सुकमा में 1088.9 मि.मी. और बीजापुर में 1415.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • CG : मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन

    रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के प्रभार वाले जिले में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है। 
    जारी आदेश के तहत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

    इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को राजनांदगांव, कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को सक्ती तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रभार सौंपा गया है।

  • CG : छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे ग्रीन कॉरिडोर : एनएचएआई ने इस साल लगाए 2.71 लाख पौधे

    ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत सड़कों के किनारे और डिवाइडर्स पर पौधरोपण

    छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग: तरक्की की राह के साथ साथ हरियाली की छांव भी – मुख्यमंत्री साय

    रायपुर,

    'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान के तहत सड़कों के किनारे और डिवाइडर्स पर पौधरोपण

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जहां एक ओर देश में सड़कों का जाल बिछा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजमार्गों के किनारों और डिवाइडर्स पर पौधे लगाकर ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत इस साल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे और डिवाइडर्स पर दो लाख 71 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के साथ-साथ प्राधिकरण उन्हें ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में भी बदल रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान छत्तीसगढ़ में हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दो लाख 71 हजार से अधिक पौधे रोपित होना इस बात का प्रमाण है कि सड़क निर्माण केवल विकास की आधारशिला नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित जीवन का भी संकल्प है। राष्ट्रीय राजमार्ग से छत्तीसगढ़ में नागरिकों को तरक्की की राह के साथ ही हरियाली की छांव भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को न केवल यातायात सुविधा में बल्कि पर्यावरणीय संतुलन में भी देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेगा।

    उल्लखेनीय है कि छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत इस साल निर्धारित लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण किया है। रायपुर-विशाखापट्टनम (NH-130CD) परियोजना में सर्वाधिक 97 हजार 145 पौधे लगाए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सीमा-दुर्ग-रायपुर-ओडिशा सीमा (NH-53) पर 46 हजार 141 पौधे, चांपा-कोरबा-कटघोरा (NH-149B) मार्ग पर 23 हजार 020 पौधे, बिलासपुर-कटघोरा (NH-130) मार्ग पर 16 हजार 847 पौधे, बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव (NH-130A) मार्ग पर 14 हजार 400 पौधे तथा सिमगा-रायपुर-धमतरी (NH-30) परियोजना में 5406 पौधे रोपे गए हैं। 

    राष्ट्रीय राजमार्गों के डिवाइडर्स पर मीडियन प्लांटेशन के रूप में पौधे लगाए गए हैं, जबकि किनारों पर एवेन्यू प्लांटेशन के रूप में पौधरोपण किया गया है। इनमें काफी संख्या में बड़े फलदार और छायादार वृक्ष भी शामिल हैं। नए इलाकों में पौधरोपण के साथ ही पिछले वर्षों में क्षतिग्रस्त हुए पौधों को बदलने के लिए 68 हजार 297 जगहों पर रिप्लांटेशन भी किया गया है। इस तरह चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक (15 सितम्बर 2025 तक) कुल दो लाख 71 हजार 253 पौधे राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए हैं।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी (Regional Officer) प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ सिर्फ एक वृक्षारोपण अभियान नहीं है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ी के लिए एक निवेश है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सड़कों का निर्माण करना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सुन्दर पर्यावरण का भी निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों में इस साल दो लाख दो हजार 959 नए पौधे लगाए गए हैं, जबकि 68 हजार 297 जगहों पर रिप्लांटेशन किया गया है। इस तरह छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस साल (2025-26 में) अब तक कुल दो लाख 71 हजार 253 पौधे लगाए जा चुके हैं।

  • CG : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी

     22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा मंडल से प्राप्त परिणामों के आधार पर कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं अभ्यर्थीवार प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगी। 

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे 36 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक 38 एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 39 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

    25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे और अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 54-54 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची एवं विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.highereducation.cg.gov.in  पर उपलब्ध है।