lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : संकुल केंद्र टेकनार में बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित

    बच्चों को जाति प्रमाण पत्र मिलने से अभिभावकों ने जताया संतोष

    दंतेवाड़ा, आज संकुल केंद्र टेकनार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य रामू नेताम एवं सरपंच मनीराम भोगमी द्वारा बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद सदस्य रामू नेताम ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब कक्षा पहली से ही बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अभिभावकों को कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    उन्होंने संकुल के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करवाए। कार्यक्रम में बताया गया कि संकुल से कुल 84 फॉर्म जमा किए गए थे, जिनमें से 50 जाति प्रमाण पत्र तैयार होकर प्राप्त हो चुके हैं और बच्चों को  वितरित किए जा चुके हैं। इस तरह शालाओं में बच्चों को जाति प्रमाण पत्र मिलने से अभिभावकों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।

  • CG : बाइक ट्रेल पर्यटन और संस्कृति का अनोखा अनुभव

    विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाइक राइडर्स से क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं पर किया विचार विमर्श

    दंतेवाड़ा, जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 13 सितंबर को दंतेवाड़ा बाइक ट्रेल कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। इस बाईक टेªल में देशभर से आए लगभग 100 राइडर्स उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे है। और उन्होंने बस्तर की धरती को करीब से जानने-समझने का अवसर मिला है।

    इस क्रम विगत दिवस बाइक राइडर्स की टोली सबसे पहले बारसूर पहुँची, ऐतिहासिक स्थल बारसूर जो कि अपने प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर राइडर्स ने मंदिरों के दर्शन कर न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ाव महसूस किया बल्कि बारसूर की स्थापत्य कला और सांस्कृतिक धरोहर को भी नजदीक से देखा। इसके बाद सभी राइडर्स ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सातधार जलप्रपात का भ्रमण किया और वहां की मनोहारी छटा का आनंद उठाया।

    इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सभी बाइक राइडर्स के साथ जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार, एवं दंतेवाड़ा को आने वाले समय में एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किये जाने के संबंध में विचार विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि इस बाईक टेªल का उद्देश्य सिर्फ पर्यटन स्थलों का भ्रमण ही नहीं, बल्कि राइडर्स को यहां की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित कराना भी है। अतः इसके लिए यहां  पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

    इस प्रकार रात्रि समय आयोजित माडि़या नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। राइडर्स ने उत्साहपूर्वक इस लोक नृत्य का आनंद लिया और बस्तर की आदिवासी संस्कृति को ह्रदय से महसूस किया। उम्मीद है कि दंतेवाड़ा बाइक ट्रेल का यह आयोजन जिले के पर्यटन और संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। इस पहल से न केवल स्थानीय परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, बल्कि यह संदेश भी मुखरित होगा कि दंतेवाड़ा पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से असीम संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है।

  • CG : नेशनल लोक अदालत के प्रथम चरण में कुल 34,817 प्रकरणों का हुआ निराकरण सालों से उलझे हजारों मामले सुलझे

    न्यायालय से चेहरे पर खुशी लेकर पक्षकार घर वापस हुए

    दंतेवाड़ा, विगत दिवस जिला सत्र न्यायालय में संपन्न नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार तीनो राजस्व जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं बचेली के न्यायालय में कुल 11 खंडपीठों का गठन किया गया था। सभी न्यायालयों में लंबित नियमित मामले कुल 3945 रखे गये थे जिनमें से कुल- 3804 का अवार्ड पारित किया गया। उक्त लोक अदालत वर्चुअल एवं भौतिक दोनों रूप में आयोजित किया गया था।

    इस क्रम में नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दंतेवाड़ा के खंडपीठ क्रमांक-1 के पीठासीन अधिकारी प्रधान जिला न्यायाधीश विजय कुमार होता के न्यायालय के मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में कुल 08 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल राशि 1,69,35,000 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। तथा 02 सिविल निष्पादन प्रकरण का निराकरण किया गया।

    इस प्रकार खंडपीठ क्रमांक-2, न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरिश कुमार अवस्थी के न्यायालय के प्रकरणों में कुल 2 प्रकरण का निराकरण किया गया। खण्डपीठ कमाक-3, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मोहन प्रसाद गुप्ता, के न्यायालय से कुल- 01 मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण का निराकरण करते हुए 1850000 रुपये, खंडपीठ क्रमांक-4, विशेष न्यायालय (नक्सल मामले) सुनील कुमार जायसवाल, के न्यायालय से कुल- 08 मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, 03 सिविल प्रकरण का निराकरण करते हुए कुल 6180000 रुपये, खंडपीठ क्रमांक-5, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.पी.सिंग दांगी, के न्यायालय से कुल- 02 मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, 01 सिविल प्रकरण का निराकरण करते हुए कुल 2700000 रुपये, खण्डपीठ क्रमांक 6, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्वा दांगी, के न्यायालय से कुल- 1085 ट्रैफिक चालान प्रकरण, 07 आबकारी प्रकरण का निराकरण करते हुए कुल 344263 रुपये, खंडपीठ क्रमांक-7, न्यायिक मजिस्ट्रेट (वरिष्ठ श्रेणी) हर्षवर्धन जायसवाल, के न्यायालय से कुल- 403 ट्रैफिक चालान प्रकरण का निराकरण करते हुए कुल 40300 रूपये, खण्डपीठ कमांक, न्यायिक मजिस्ट्रेट (कनिष्ठ श्रेणी) कु. सुहासिनी ठाकुर, के न्यायालय से कुल 314 बैंक वसूली प्रकरण का निराकरण किया गया।

    इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दंतेवाड़ा एवं बचेली के द्वारा भी अधिक से अधिक मामले इस लोक अदालत में राजीनामा हेतु रखे गये थे और कुल- 2282 रेगुलर मामलों का निराकरण किया गया। ज्ञात हो कि आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।

  • CG : विधायक एवं कलेक्टर ने मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र पर्व हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं ,तैयारियों का लिया जायजा

    अति वर्षा से हुए मंदिर परिसर में क्षतिग्रस्त स्थलों के मरम्मत, नदी घाटों की साफ-सफाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

    दंतेवाड़ा, आज विधायक चैतराम अटामी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र पर्व के लिए दर्शनार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्था यथा साफ-सफाई, पेयजल की सुलभता,प्रसाधन कक्षों में साफ-सफाई, अतिवर्षा से हुए क्षतिग्रस्त स्थलों के मरम्मत, बैरिकेडिंग, रास्ता मरम्मत,विद्युत व्यवस्था, मंदिर प्रांगण एवं सुविधा केंद्र में चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक परिचालन जैसे अनेक बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नदी तट एवं घाटों की साफ-सफाई, अति बारिश टूटे हुए रेलिंग के रिस्टोर करने, माईजी की बगिया में रेत के मलवा को हटाने,बारिश से हुए गढ़ड़ों को पटाव करने जैसे विभिन्न कार्यों को नवरात्र के पूर्व करने को कहा गया।

    कलेक्टर ने यहां भी कहा कि पूर्व वर्षों के भांति मंदिर परिसर मेे लाईटिंग व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान यहा भी कहा गया कि कॉरिडोर में दर्शनार्थियों हेतु पंखे एवं पेयजल के व्यवस्था का अधिकारी सुनियोजित प्रबंधन करे। इस दौरान कलेक्टर ने दर्शनार्थियों हेतु निर्माणाधीन नये धर्मशाला,पार्किंग हेतु आंवराभाटा एवं हाई स्कूल ग्राउंड का भी जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।  इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • CG : कोरबा के पसान में घुसा दंतैल हाथी, तीन घंटे तक मचाया उत्पात…

    कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत पसान में शनिवार रात अचानक एक दंतैल हाथी घुस आया। हाथी ने करीब तीन घंटे तक दुकानों, मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान हाथी के पीछे जाने पर ग्रामीणों को उसने दौड़ा भी लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    ग्रामीणों में दहशत
    हाथी के हमले से डरे-सहमे लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। कई लोग खतरे की परवाह किए बिना हाथी के साथ वीडियो और सेल्फी लेते नजर आए। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसे जोखिम भरे प्रयास से गंभीर हादसा हो सकता था।

    वन विभाग की कार्रवाई
    पसान के डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि हाथी बस्ती में प्रवेश कर गया था, लेकिन वन अमले और ग्रामीणों की मदद से उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Rajnandgaon : तीन कॉलेजो में सीट नहीं भरी यूजी और पीजी के कुछ सीट खाली

    राजनांदगांव कॉलेजों में एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 8 सितंबर निकल जाने के बाद भी शहर के तीनों कॉलेजों में सभी सीटें नहीं भरी है। प्रदेश के सबसे बड़े ऑटोनॉमस दिग्विजय कॉलेज की बात करें तो केवल इसी कॉलेज में यूजी और पीजी में 95 फीसदी सीटें भरी और करीब 5 प्रतिशत यूजी और पीजी के कुछ संकायों में खाली है। लेकिन इस कॉलेज का पोर्टल बंद होने से एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को भटकना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को पोर्टल खुलने का इंतजार है। पोर्टल खुला तो उन सीटों में एडमिशन दिया जा सकेगा।

    शनिवार को यहां कुछ विद्यार्थी एमए इतिहास में खाली सीटों में एडमिशन लेने पहुंचे थे। यहां के कुछ प्राध्यापकों की ड्यूटी अन्य काम में लगी है जो इस समय रायपुर में है। विभाग के अन्य कर्मियों को प्रभार दिया गया है। उनके कहने के अनुसार विद्यार्थियों को 12 सितंबर को आने कहा गया था। वे 12 और 13 सितंबर को कॉलेज पहुंचे लेकिन उनका एडमिशन नहीं हो पाया। उन्होंने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं पार्षद ऋषि शास्त्री के नेतृत्व में प्राचार्य डॉण् सुचित्रा गुप्ता से इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सही जानकारी नहीं दिए जाने की मौखिक शिकायत की। प्राचार्य ने संबधित विभाग के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है।

    दोनों कॉलेजों में भी सीटें अब भी खाली साइंस कॉलेज और कमला कॉलेज में यूजी में बीकामए गणितए बीएए होम साइंस में सीटें खाली है। प्रदेशभर के कॉलेजों में यहीं स्थिति है जिसके चलते यूनिवर्सिटी को कई बार प्रवेश लेने अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। लेकिन अब भी सीटें खाली होने के कारण एक बार फिर तिथि बढ़ानी पड़ सकती है। तिथि बढ़ने को लेकर लिखित आदेश नहीं पहुंचा है। 30 सितंबर तक विशेष अनुमति से प्रवेश देने आदेश जारी किया जा सकता है। विद्यार्थियों को इधर दिग्विजय कॉलेज का फिर से पोर्टल खुलने और यूनिवर्सिटी से तिथि बढ़ने का इंतजार है। इसे लेकर अब तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • CG : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर में की विभागीय समीक्षा बैठक

    रायपुर,

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर में की विभागीय समीक्षा बैठक
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर में की विभागीय समीक्षा बैठक

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग के प्रवास के दौरान आज अंबिकापुर सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    मंत्री राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक के दौरान उन्होंने बालक-बालिका गृह, आंगनबाड़ी केंद्रों, विशेष विद्यालयों और समाज कल्याण से संबंधित संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी विशेष जोर देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • CG : कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक की बाइक चोरी, बाइक पर हड़कंप…

    कोरबा । कलेक्टोरेट परिसर से एक युवक की बाइक सीजी-10-ईएन-8769 चोरी हो गई। युवक जब बाइक लेने पहुंचा तो घटना का पता चला, जबकि उस दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी चल रही थी।युवक ने पुलिस अधिकारियों को बाइक चोरी होने की जानकारी दी, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पतासाजी कर बाइक जल्द खोज निकालने का आश्वासन देकर युवक को रिपोर्ट लिखाने से रोक लिया।

    कलेक्टोरेट परिसर में लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो एक युवक उक्त बाइक को लेकर पिछले गेट से बाहर जाता नजर आया। बाइक मालिक युवक ने सोचा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़कर बाइक वापस दिला देगी, लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोर के संबंध में कोई सुराग नहीं मिलना बताया।

  • Rajnandgaon : उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत संस्कार सिटी स्कूल के लिए चयन हुआ

    राजनांदगांव, ग्राम डिलापहरी के छात्र वासु साहू पिता चेतन साहू का उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत कक्षा 6 के लिए संस्कार सिटी स्कूल के लिए चयन हुआ है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल डिलापहरी के छात्र वासु का कक्षा 5वीं में 92 प्रतिशत के साथ ही नवोदय परीक्षा में भी उत्कृष्ट परिणाम रहा।

  • CG : शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने की वृद्धा की हत्या…

    सूरजपुर । ओड़गी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार सुबह शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने 64 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। नृशंस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना के महज दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खैरवारी पारा की है। यहां रहने वाली कौशिल्या बाई पति स्वर्गीय रिचक खैरवार अकेले घर में रहती थी, जबकि उनका बेटा रामभरोस गांव में ही अलग रहता है।

    पुलिस के मुताबिक, मोहल्ले का ही 30 वर्षीय कुंवर सिंह शनिवार सुबह कौशिल्या बाई के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। महिला ने मना किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कौशिल्या की मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय उनका बेटा रामभरोस वहां पहुंचा और मां को खून से लथपथ हालत में देखकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

  • CG : सरकारी स्कूल का गुपचुप तरीके से फर्नीचर बिक्री…

    कसडोल । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुंडरा में फर्नीचर की बिक्री का मामला सामने आया है। यहां की शाला विकास समिति ने गुपचुप तरीके से प्रस्ताव तैयार कर स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए आए टेबल कुर्सी को निजी स्कूलों में 400 रुपए प्रति नग के हिसाब से बिक्री कर दिया। वहीं इस पूरे मामले का तूल पकड़ता देख निजी स्कूलों ने शासकीय स्कूल से खरीदे टेबल कुर्सी को 3 वाहनों में भरकर वापस भेज दिया।

    टेबल- कुर्सी बिक्री की जानकारी मिलने के बाद जिसे परिजनों ने शासकीय स्कूल के गेट के सामने ही रोककर हंगामा किया। विद्यालय में करीब 8 दिन पहले शाला विकास समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल और शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सब की सहमती से बच्चों के बैठने की कुर्सी- टेबल को बेचने की योजना बनाई।

    गुपचुप तरीके से बेचने की बनाई योजना

    बैठक में प्रस्ताव तैयार किया गया कि, कुर्सी टेबल को कबाड़ बताकर आस- पास के स्कूलों में गुपचुप तरीके से 400 रुपए प्रति नग के हिसाब से बेच देंगे। जिसके बाद फर्नीचर को नगर पंचायत टुंडरा के ज्ञान अमृत विद्यालय टुंडरा और धाविका पब्लिक स्कूल शिवरीनारायण,और ग्राम मोहतरा के एक निजी स्कूलों में बेच दिया गया।

    निजी स्कूलों ने वापस भेजा फर्नीचर

    पालकों ने जब निजी स्कूलों में जाकर पड़ताल किया तो फर्नीचर बिक्री की बात सामने आई,शासकीय फर्नीचर की बिक्री का खुलासा जब हुआ तो हड़कम मच गया और निजी स्कूलों ने शासकीय स्कूल से खरीदे लगभग 150 नग टेबल कुर्सी को 3 वाहनों में भरकर वापस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुंडरा भेज दिया।

  • Rajnadgaon : दिल्ली पब्लिक स्कूल के बालिका टीमनेशनल बास्केट बॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता…

    राजनांदगांव दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने महेंद्रगढ़ में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केट बॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 पाइंट से परास्त किया।

    दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की प्राचार्या निर्मला सिंह ने बताया दिल्ली पब्लिक स्कूल पिछले कई वर्षों से इस स्पर्धा की विजेता टीम रही है। अपने पहले लीग मैच में गुरूनानक मिशन स्कूल पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश की टीम को 21-07 अंको से हराया। दूसरे लीग मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल हैदराबाद को 30-17 अंको से परास्त किया।

    तीसरे लीग मैच में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल नीमच को 47-20 अंको से हर कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में डीएवी लुधियाना को 37-7 अंको से हरा दिया और सेमीफाइनल में अपेक्स स्कूल दिल्ली को 61-34 अंकों से परास्त कर फाइनल में पहुंची। फाइनल में गुरुनानक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्कूल गेम्स फेडरेशन के नेशनल में हिस्सा लेगी। कोडापे, काम्या झा, सोफी सिका, अंजनी, आर्या विजय अवारे, कैथरीना नजारथ, नंदनी माधो प्रधान, मुग्धा राजगुरु एवं सौम्या पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच कुशल रजक, मैनेजर फुलमत नेताम थीं।

  • CG : छठ पूजा नजदीक आते ही पटना जाने ट्रेनों में भीड़…

    रायपुर । छठ पूजा नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। रायपुर से पटना जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हाल ही में स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की थी, लेकिन उनमें भी कन्फर्म सीटें भरते ही वेटिंग सूची तेजी से बढ़ रही है।

    इस बार भी छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों का सफर 2 आसान नहीं होगा। कन्फर्म टिकट के लिए कई यात्री रायपुर के बजाय बिलासपुर और गोंदिया से टिकट बुक करवा रहे हैं।

  • CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 19.53 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    जांजगीर-नैला में 4.37 करोड़ की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी, 10.84 करोड़ की लागत से एसटीपी एवं 1.97 करोड़ की लागत से पाइपलाइन विस्तार व सम्पवेल का होगा निर्माण

    साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    चांपा में 48.56 लाख की लागत से पानी टंकी और 29.98 लाख की लागत से बनेगा कर्मचारी आवास

    उप मुख्यमंत्री ने जांजगीर-नैला नगर पालिका भवन और विकास कार्यों के लिए ढाई-ढाई करोड़ तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ देने की घोषणा की

    रायपुर,

    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित
    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जांजगीर-नैला नगर पालिका और चांपा नगर पालिका में 19 करोड़ 53 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जांजगीर-नैला में नगर पालिका के कार्यालय भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपए, विकास कार्याें के लिए 2.5 करोड़ रुपए तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।  

    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    उप मुख्यमंत्री साव ने जिला मुख्यालय जांजगीर में 4 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से जांजगीर के वार्ड क्रमांक 21 में नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन), 10.84 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य एवं 1.97 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पाइपलाइन विस्तार एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इनके साथ ही 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर और 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण भी किया।      

    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    साव ने चांपा नगर पालिका में कुल एक करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान चांपा नगर पालिका के घोघरानाला में 48 लाख 56 हजार रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण, 29 लाख 98 हजार रुपए की लागत से नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए आवास का शिलान्यास एवं 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।      

    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर विकसित किए जा रहे हैं। ये अटल परिसर अटल जी की राष्ट्रसेवा, विकास दृष्टि और आदर्श मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम बनेंगे। 

    श्री साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

    लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, जांजगीर-नैला नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल और चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित दोनों नगर पालिकाओं के पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Rajnadgaon : बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री, आरोपी गिरफ्तार…

    राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गौरी नगर निवासी आरोपी नकील खान पुराना बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री कर रहा था।

    जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से 173 ग्राम गांजा जब्त ​किया गया है। जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है। आरोपी से​ गांजा बिक्री की रकम 300 रुपए भी जब्त की है।

  • Rjnandgaon : जेल में कैदियों ने बंदी पर किया चाकू से कई वार…

    राजनांदगांव| एक अन्य मामल में युवक पर चाकू से हमला किया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जालबांधा निवासी रामचंद्र वर्मा खैरागढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी आरोपी लक्ष्मीकांत जोशी उर्फ पप्पू मौके पर पहुंचा। जो चाकू लहराते हुए गाली गलौज कर रहा था। जिसे रामचंद्र ने मना किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे रामचंद्र के हाथ में चोट आई है। आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार किया है। भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला जेल के अंदर कैदियों के बीच भड़की गैंगवार में युवराज राजपूत नामक बंदी पर 4-5 अन्य कैदियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

    हमलावरों ने युवराज के चेहरे और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहा उसे 15 टांके लगाए गए है। मामले की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने मे भी दर्ज कराई है। 4-5 बंदियों ने अचानक हमला किया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। सूत्रों के अनुसार, युवराज राजपूत, जो एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था, अपने बैरक से बाहर निकला था, तभी एक प्रतिद्वंद्वी गुट के 4-5 कैदियों ने अचानक उन पर धारदार हथियारों (स्टील ग्लास को काटकर बनाये गए हथियार) से हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवराज के चेहरे पर कम से कम तीन वार किए, जबकि पीठ पर 2-3 गहरे घाव दिए। हमले के दौरान अन्य बंदी चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन जेल स्टाफ को सूचना मिलने में थोड़ा विलंब हुआ।

  • CG : प्रदेश में 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति

    ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में होगा महत्वपूर्ण सुधार

    रायपुर, राज्य शासन द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस./डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेशित एवं वर्ष 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित हुए पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों को उनके अनुबंध की शर्तों के अनुरूप संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुल 155 चिकित्सकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जिनकी सेवाएं आगामी आदेश तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में ली जाएंगी।

    इन नियुक्तियों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में महत्वपूर्ण सुधार होगा। विशेष रूप से जिला अस्पतालों को इन नियुक्तियों का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और रोगियों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

    जारी आदेशानुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग में 133 तथा द्वितीय चरण में 22, इस प्रकार कुल 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गई है। इन्हें राज्य के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।

  •  CG : नवाचार और उद्यमिता में छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान, एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’

    तकनीकी नवाचारों को धरातल पर उतारने में प्रभावी भूमिका के लिए मिला पुरस्कार

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा यह पुरस्कार देश के स्टार्ट-अप इको-सिस्टम में छत्तीसगढ़ के योगदान का प्रमाण

    रायपुर,

    तकनीकी नवाचारों को धरातल पर उतारने में प्रभावी भूमिका के लिए मिला पुरस्कार

    नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। नई दिल्ली में आज आयोजित चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में एनआईटी रायपुर एफआईई (Foundation for Innovation and Entrepreneurship) को प्रतिष्ठित ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया है। एनआईटी रायपुर एफआईई को देश में स्टार्ट-अप और नवाचार इको-सिस्टम में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 

    तकनीकी नवाचारों को धरातल पर उतारने में प्रभावी भूमिका के लिए मिला पुरस्कार

    एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एंटरप्राइजिंग जोन-ईजेड द्वारा नई दिल्ली में चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने एनआईटी रायपुर एफआईई के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज कुमार शुक्ला को ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’ प्रदान किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से जुड़े दो अन्य स्टार्ट-अप्स, रस लग्ज़री ऑयल्स और आत्मिक भारत को भी स्टार्ट-अप श्रेणी में सम्मानित किया गया। ये दोनों स्टार्ट-अप्स एनआईटी रायपुर एफआईई के इन्क्यूबेशन सेंटर में विकसित हुए हैं।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर एनआईटी रायपुर को बधाई देते हुए कहा कि एनआईटी रायपुर एफआईई ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। यह कंपनी छत्तीसगढ़ को उद्यमिता और तकनीकी विकास के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। एनआईटी रायपुर एफआईई को मिला यह सम्मान राज्य की आर्थिक वृद्धि और देश के स्टार्ट-अप इको-सिस्टम में छत्तीसगढ़ के योगदान का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने रस लग्ज़री ऑयल्स और आत्मिक भारत को भी उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामना दीं।

    एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव ने इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार हमारी उस सोच को मान्यता देता है, जिसमें हम नवाचार को वास्तविक व्यापारिक समाधान में बदलने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने एफआईई की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रौद्योगिकी-आधारित स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करती है, बल्कि भारत को वैश्विक नवाचार हब बनाने के लिए भी प्रेरित करती है।

    एनआईटी रायपुर एफआईई की स्थापना वर्ष 2021 में की गई थी। यह एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में एनआईटी रायपुर के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर के रूप में कार्यरत है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के निधि-टीबीआई कार्यक्रम के अंतर्गत 30 से अधिक स्टार्ट-अप्स को सहयोग प्रदान कर चुका है। इन स्टार्ट-अप्स में क्लीनटेक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और मल्टीडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    एनआईटी रायपुर एफआईई का संचालन एनआईटी रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे, निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव और करियर डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख डॉ. समीर बाजपेयी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसके परिचालन टीम में फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, ऑफिसर इंचार्ज पवन कटारिया और सीईओ मेघा सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    एनआईटी रायपुर एफआईई ने तकनीकी नवाचारों को जमीनी स्तर पर उतारने में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। एफआईई को मिला ‘भारत इन्क्यूबेटर अवार्ड’ न केवल इसकी उपलब्धियों की स्वीकृति है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि छत्तीसगढ़ अब देश के स्टार्ट-अप मानचित्र पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह उपलब्धि तकनीकी समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका को गहराई से रेखांकित करती है।

  • Rajnandgaon : जिला अस्पताल में दांतों का एक्स.रे लेने वाली मशीन खराब, मरीज निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसे खर्च कर एक्स.रे कराना पड़ा

    राजनांदगांव जिला अस्पताल में दांतों का एक्स.रे लेने वाली मशीन लंबे समय से बंद पड़ी है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों को अन्य निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसे खर्च कर एक्स.रे कराना पड़ता है। दांतों का इलाज करने के दौरान डेंटिस्टों को कुछ मामले में एक्स.रे कराने की सलाह दी जाती है। लेकिन यहां एक्स.रे नहीं होने से दांतों का पूरा इलाज नहीं हो पाता। ऐसे में मरीजों को अन्य निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा।

    जिला अस्पताल में दांतों के उपचार की सुविधा है और वर्तमान में यहां दो डेंटिस्ट अपनी सेवाएं दे रहें है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां अपने दांतों का इलाज कराने पहुंचे थे। इसमें से कुछ को एक्स.रे कराने की सलाह देनी पड़ी। इससे दांतों और मसूड़ों में कहां पर क्या तकलीफ है इसका पता चलता है और तभी डॉक्टरों द्वारा उस जगह के दांतों का इलाज किया जाता है। एक्स.रे नहीं होने के कारण मरीज दूसरे निजी अस्पताल में एक्स.रे के अलावा पूरा इलाज कराने मजबूर होते है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यूएस चंद्रवंशी का कहना है एक्स.रे मशीन की मरम्मत कराने संबधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। मशीन पुरानी है इसके पार्ट्स नहीं मिल रहें इस कारण मरम्मत नहीं हो रही। मरम्मत कराने दोबारा पत्र लिखेंगे जल्द सेवा शुरू होगी।

  • CG : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 10,700 अभ्यर्थी रायपुर में देंगे परीक्षा…

    रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केवल रायपुर में ही 28 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10,700 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    आरक्षक संवर्ग के कुल 5967 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था। फिजिकल टेस्ट पहले ही संपन्न हो चुका है, जिसके आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है।

    लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। विशेष बात यह है कि इसमें नकारात्मक अंकन (माइनस मार्किंग) का प्रावधान नहीं है। सिलेबस के अनुसार 20 प्रश्न राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान से तथा 30 प्रश्न छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से आएंगे।

    व्यापमं के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10:30 बजे बंद हो जाएगा। परीक्षा प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए आयोजित की जा रही है। प्रवेश पत्र के साथ-साथ परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

    यह परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हजारों युवा शामिल हो रहे हैं।