lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया अलंकृत

    रायपुर,

    शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

    शिक्षकीय ज्ञान प्रदान करने से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। भारतीय परंपरा में गुरु को ईश्वर से पहले स्थान दिया गया है और शिक्षक का सम्मान ही जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी तथा ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

    शिक्षकीय सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

    शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का कार्यभार ग्रहण करते ही 1122 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। प्रदेश के सरकारी स्कूल अब शनिवार को प्रातः संचालित होंगे तथा उच्च न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही प्राचार्य एवं व्याख्याता पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। 

    मंत्री यादव ने कहा कि उनका जीवन ग्रामीण परिवेश में बीता है, इसलिए वे गांव और बच्चों की जरूरतों को भलीभांति और बेहतर रूप से समझते हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षक की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आदर्श प्रस्तुत करने की भी है। शिक्षण कार्यों में कोताही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के कई शीर्ष अधिकारी और नेता सरकारी स्कूलों में पढ़कर आगे बढ़े हैं। यदि वे आगे बढ़ सकते हैं तो आज के विद्यार्थी भी पीछे नहीं रह सकते। शिक्षकों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर छत्तीसगढ़ के भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।

    सांसद विजय बघेल ने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए गुरुजनों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों की प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि मजबूत आधार ही उच्च स्तरीय शिक्षा को सशक्त बनाता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत हेतु कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें दुर्ग जिले के पुष्पेन्द्र कुमार साहू, विजय लक्ष्मी राव, कु. वर्षा यादव, दीपक कुमार साहू, भानेश्वरी साहू, हिरेन्द्र कुमार मण्डावी, राघवेन्द्र कुमार ध्रुव, कामता प्रसाद धनकर, सुनील कुमार स्वर्णकार, दिलीप कुमार वर्मा, मोहन लाल यादव एवं शुभ्रा वर्मा शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त कबीरधाम के व्याख्याता चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी और बालोद के व्याख्याता तामसिंह पारकर को भी सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • CG : राष्ट्रीय राजमार्ग 930 का झलमला से शेरपार तक निर्माण पूर्ण

    रायपुर, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 का झलमला से शेरपार तक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का मार्ग सुलभ हुआ है। वहीं पुरूर से झलमला तक शेष मार्ग के लिए भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

    लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग बालोद के अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार छारी ने बताया कि पैकेज-01 के अंतर्गत झलमला से शेरपार तक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही पैकेज-02 के अंतर्गत शेरपार से महाराष्ट्र सीमा तक का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। इस मार्ग के पूर्ण हो जाने पर जिले के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों और छत्तीसगढ़ राज्य को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग के प्रयासों से स्वीकृति और बजट मिला है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में कार्य को शीघ्र पूरा करने की कार्रवाई जारी है। 

  • CG : देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव गाथा पर आधारित है संग्रहालय

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव पर करेंगे संग्रहालय का शुभारंभ

    संग्रहालय निर्माण का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव गाथा पर आधारित है संग्रहालय

    नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लगभग बनकर तैयार हो गया है। देश का पहला डिजिटली संग्रहालय होगा, जहां छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव गाथा एवं योगदान की जीवंत झांकी देखने को मिलेगी। यह संग्रहालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में तैयार हो रहा है। 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस संग्रहालय के उद्घाटन के मद्देनजर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संग्रहालय की निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और 30 सितम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं रानी गाइडल्यू की मूर्ति लगाने और संग्रहालय के फर्श पर ट्राईबल कलाकारों की आर्ट्स को अंकित करने के साथ ही संग्रहालय की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के संचालक डॉ. जगदीश कुमार सोनकर, संचालक टीआरटीआई श्रीमती हीना अनिमेष नेताम सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी और निविदाकार उपस्थित थे।

    डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी जनजातीय विद्रोहों की झलक 

    शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन के समय छत्तीसगढ़ में हुए विभिन्न आदिवासी विद्रोहों जैसे हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भोपालपट्टनम विद्रोह, परलकोट विद्रोह, तारापुर विद्रोह, लिंगागिरी विद्रोह, कोई विद्रोह, मेरिया विद्रोह, मुरिया विद्रोह, रानी चौरिस विद्रोह, भूमकाल विद्रोह, सोनाखान विद्रोह, झण्डा सत्याग्रह एवं जंगल सत्याग्रह के वीर आदिवासी नायकों के संघर्ष (1923, 1920) एवं शौर्य के दृश्य का जीवंत प्रदर्शन होगा। 

    शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित यह संग्रहालय पूरी तरह से डिजिटली रूप से तैयार किया जा रहा है। आगंतुक डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से आदिवासी विद्रोहों की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन के जरिए भी क्यू आर कोड स्कैन के जरिए देखी जा सकेगी। स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

    सेल्फी प्वाइंट और दिव्यांग जनों के लिए भी विशेष इंतजाम 

    संग्रहालय में पर्यटकों एवं आगंतुको के लिए आदिवासी विद्रोहों से संबंधित कॉफी टेबल बुक भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा संग्रहालय में आगंतुकों के लिए भी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। यहां आने वाले सीनियर सिटीजन और दिव्यांग जनों के लिए भी विशेष सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है।

  • CG : बिशुनपुर का अमृत सरोवर बना ग्रामीणों के लिए आजीविका गतिविधियों का केंद्र

    पहले से तीन गुना ज्यादा जलभराव में मछलीपालन तथा 14 एकड़ में सिंचाई की सुविधा

    कोरिया, मानव निर्मित तालाब प्रकृति में जलसंरक्षण एवं भूमिगत जल संवर्धन की सबसे प्राचीन व्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बीते वर्षों से मिशन अमृत सरोवर नामक अभियान चलाया गया है जिसका लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों में परिलक्षित होने लगा है। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के ग्राम बिशुनपुर में एक पुराना तालाब गाद जमने से अनुपयोगी हो गया था परंतु मिशन अमृत सरोवर के तहत उसके नवीनीकरण के बाद यह ग्राम पंचायत का एक बेहतरीन बहुपयोगी जल संसाधन बन गया है। आज इस अमृत सरोवर में पहले से तीन गुना ज्यादा जलभराव क्षमता हो चुकी है और अब आस पास के कई एकड़ खेतों में सिंचाई के लिए इस संसाधन का उपयोग हो रहा है। साथ ही यहां होने वाली मछलीपालन जैसी आजीविका गतिविधियों से महिलाओं के समूह को एक अतिरिक्त स्वरोजगार भी मिल रहा है।

    अमृत सरोवरों की खासियत
    ऐसे तालाब जिनका क्षेत्रफल एक एकड़ या उससे अधिक है और वह गाद जमने या अतिक्रमण का शिकार होकर अनुपयोगी हो चले हैं उन्हे इस अभियान के तहत चयनित किया गया है। उनका जीर्णाेद्धार करते हुए कम से कम 10 हजार घनमीटर जलभराव क्षमता लायक बनाया गया और इन तालाबों में मछलीपालन जैसी आजीविका गतिविधियों को सुनिश्चित किया गया है। साथ ही जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यहां राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, योग दिवस जैसी कई गतिविधियों को संपादित कराया जा रहा है।

    मनरेगा से बन रहे अमृत सरोवर
    बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनपुर में स्थित तालाब को ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत नवीनीकरण कार्य हेतु 9 लाख 14 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। कार्य की एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा कार्य पूर्णता के बाद इस तालाब के एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में 10 हजार घनमीटर से ज्यादा जलभराव क्षमता हो गई है। यह इसकी जलभराव की पूर्व क्षमता से लगभग तीन गुना ज्यादा हो गई है।

    दर्जनों ग्रामीणों के लिए आजीविका का आधार
    अमृत सरोवर बन जाने के बाद बिशुनपुर के दर्जनों ग्रामीणों के लिए यह एक आजीविका का माध्यम बनकर तैयार हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब का सीधा फायदा यहां निवासरत 41 परिवारों को खेती में सिंचाई के संसाधन के तौर पर और मछलीपालन की आजीविका से हो रहा है। अमृत सरोवर बिशुनपुर से आसपास के किसानों के कुल 14 एकड़ खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ गई है तथा 200 स्थानीय पशुओं के लिए बारहमासी पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

    मछली पालन से समूह की महिलाएं हो रहीं मजबूत
     ग्राम पंचायत बिशुनपुर में अमृत सरोवर अब आजीविका का एक संसाधन बन गया है। यहां कार्यरत स्थानीय स्व सहायता महिला समूह को मछली पालन से प्रतिवर्ष 2 लाख तक की आय हो रही है। ग्राम पंचायत ने महिला सहायता समूह को यह तालाब मछलीपालन के लिए लीज पर आवंटित किया है जिससे ग्राम पंचायत को भी एक निश्चित आय प्राप्त हो रही है।

    जनसहभागिता का केंद्र
    मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हो चुके से इस तालाब के किनारे अब निरंतर सामुदायिक गतिविधियां का आयोजन किया जाता है। इससे यह एक अलग पहचान बना रहा है। सामूहिक सहभागिता के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा यहां राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण किया जाता है। साथ ही जनभागीदारी से साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाता है। सरोवर तट पर  स्थानीय जनों के पौधरोपण, विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास जैसी गतिविधियों से यह गांव का एक महत्वपूर्ण सहभागिता केंद्र बनकर उभर रहा है।

  • CG : कोण्डागांव जिला अस्पताल ने रचा इतिहास, पहली बार लेप्रोस्कोपिक पद्धति से सफल किडनी ऑपरेशन

    आर्थिक तंगी झेल रही महिला को मिला नया जीवन

    आर्थिक तंगी झेल रही महिला को मिला नया जीवन

    रायपुर, कोंडागांव जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोण्डागांव जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पहली बार लेप्रोस्कोपिक पद्धति से किडनी का सफल ऑपरेशन किया।  

    कोण्डागांव के बाजारपारा की 35 वर्षीय सावित्री कोर्राम घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में झाड़ू–पोछा और बर्तन धोने का काम करके अपने दो बेटे और दो बेटियों का पालन–पोषण कर रही थी। लेकिन तकदीर ने फिर करवट बदली। दो वर्ष पहले उन्हें गंभीर किडनी रोग की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन निजी अस्पताल का खर्च सुनते ही सावित्री की दुनिया जैसे थम गई। आर्थिक स्थिति ने उन्हें मजबूर किया कि वह अधूरे इलाज के साथ घर लौट आएँ। चार बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारियों के बीच सावित्री को लगा कि उनकी जिंदगी धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

    कोण्डागांव जिला अस्पताल बना सहारा

    हताशा और निराशा के बीच उन्होंने जिला अस्पताल कोण्डागांव का दरवाजा खटखटाया। अस्पताल के सर्जन डॉ. एस. नगुलन व उनकी टीम ने जांच की और स्पष्ट किया कि उनकी एक किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिसे निकालना ही एकमात्र विकल्प है।

    सामान्य ऑपरेशन में बड़े चीरे और संक्रमण का खतरा अधिक था। यह जोखिम उठाना सावित्री के लिए कठिन था। तब डॉक्टर नगुलन ने साहसिक निर्णय लिया ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किया जाएगा।

    जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार 4 सितंबर को जिला अस्पताल कोण्डागांव में सावित्री का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन थिएटर में डॉ. एस. नगुलन के साथ डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. अनिल देवांगन, डॉ. कृष्णा मरकाम मौजूद थे। ओटी हेड नर्स स्वप्नप्रिया, स्टाफ नर्स पुष्पलता कुंवर, हेमंत मंडावी, संजना जैन, रामेश्वरी, अर्चना, साधना और रीना ने भी अहम भूमिका निभाई। करीब तीन घंटे चले इस ऑपरेशन में सावित्री की खराब किडनी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन पूर्णत: सफल रहा और अब सावित्री तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। किडनी के सफलतापूर्वक इलाज के बाद सावित्री ने कहा”पहले लगा कि गरीबी और बीमारी ने मेरी जिंदगी खत्म कर दी है। लेकिन जिला अस्पताल और आयुष्मान कार्ड ने मुझे नया जीवन दिया है।”

    प्रशासन की दूरदर्शिता और टीमवर्क

    इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाबद्ध मेहनत भी है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी और सिविल सर्जन डॉ. प्रेम मंडावी के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक ऑपरेशन संभव हुआ।

    यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री C विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। राज्य सरकार का विजन है कि अब इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

    पहले बस्तर अंचल के लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशाखापत्तनम, रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करते थे, लेकिन अब जिला स्तर पर ही आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोण्डागांव जिला अस्पताल में हुआ यह लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन इसी दिशा में मील का पत्थर है।

  • CG : इंडिया मूवमेंट तथा खेल एवं युवा विभाग के द्वारा सांसद खेल महोत्सव अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर…

    सांसद ने महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद जिले की बैठक लेकर की तैयारियों की समीक्षा

    महासमुंद । भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट तथा खेल एवं युवा विभाग के द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद, धमतरी एवं गरियाबंद जिले की संयुक्त बैठक लेकर सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली एवं अधिक से अधिक पंजीयन पर जोर दिया। पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है, जो आगामी 20 सितम्बर 2025 तक चलेगी। महोत्सव में सामूहिक एवं एकल दोनों प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

    आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, रेखराज शर्मा, धमतरी एवं गरियाबंद जिले के शिक्षा एवं खेल अधिकारी शामिल हुए। वीसी के माध्यम से धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके शामिल हुए। बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि पंजीयन के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अतः शिक्षा विभाग, खेल एवं जनपद के सीईओ, अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों के पंजीयन को प्राथमिकता देवें। साथ ही उन्होंने संकुल स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि एवं स्थान चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए सफल खेल आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए तैयारी करें। तैयारी के संबंध में तीनों जिलों द्वारा जानकारी दी गई।

    महोत्सव अंतर्गत सामूहिक खेल में आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष के बालक-बालिकाएँ शामिल होंगे। जिसमें कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल खेल शामिल है। इसी प्रकार एकल खेल में आयु वर्ग 14 से 17, 18 से 20 एवं 21 से 24 वर्ष के बालक बालिकाएं भाग लेंगे। जिसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, बैडमिंटन, गेड़ी दौड़ खेल शामिल है। संकुल स्तरीय खेल महासमुंद के 30, धमतरी एवं गरियाबंद के 10-10 संकुलों में आयोजित किया जाएगा।

    पंजीयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी www.sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों, संकुल, विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित कराएँ।

    उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव तीन स्तर पर आयोजित होगा, ग्रामीण स्तर, विधानसभा तथा लोकसभा स्तर। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक, विधानसभा स्तर पर 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक तथा लोकसभा स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर के बीच किया जाएगा।

  • CG : मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान

    रायपुर,

    मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान

    विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत संकरा के आश्रित ग्राम मसानडबरा में इस योजना के तहत पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा है। यह देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली प्रधानमंत्री जनमन आवास कॉलोनी है, जो कमार समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान का प्रतीक होगी। मसानडबरा ग्राम पंचायत संकरा से लगभग 5 किमी दूर सुदूर वनांचल में स्थित है। यहाँ मुख्यतः कमार परिवार निवासरत हैं। कुल 42 परिवारों में से 36 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में ये परिवार जर्जर कच्चे मकानों में रहते हैं और आजीविका हेतु मुख्यतः वनोपज जैसे महुआ, टोरा, कोसा, कंदमूल, दातून एवं तेंदूपत्ता पर निर्भर हैं।

    धमतरी जिले में पीएम जनमन योजना अंतर्गत कुल 1481 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 982 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 1470 हितग्राहियों को 23.90 करोड़ रुपये की राशि प्रदाय की जा चुकी है। मसानडबरा कॉलोनी को एक मॉडल बसाहट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत एक जैसे डिज़ाइन में पक्के मकान, आकर्षक टाइल्स और रंग-रोगन के साथ प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय और पेयजल सुविधा, प्रत्येक आँगन में फलदार वृक्षारोपण, कॉलोनी में सीसी सड़क, सार्वजनिक उद्यान, बच्चों के लिए झूलाघर और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्थानीय परंपराओं के सम्मान में देवगुड़ी की स्थापना भी की जा रही है।

    कमार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियाँ जोड़ी गई हैं, जिनमें किराना दुकान, सैलून, सामूहिक मुर्गी पालन और सुअर पालन हेतु शेड निर्माण तथा लिलांज नदी पर स्टॉप डेम बनाकर मछली पालन को बढ़ावा देना शामिल है। इन प्रयासों से न केवल आजीविका के साधन विकसित होंगे बल्कि समुदाय की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

    प्रधानमंत्री जनमन आवास कॉलोनी से कमार परिवारों को न केवल सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिलेगा, बल्कि उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार होगा। आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और समुदाय मुख्यधारा से जुड़ सकेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मसानडबरा में बनाई जा रही यह कॉलोनी केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन स्तर में सुधार, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सम्मान दिलाने का भी कार्य कर रही है। मसानडबरा की प्रधानमंत्री जनमन आवास कॉलोनी न केवल आवास निर्माण की पहल है, बल्कि कमार समुदाय के सामाजिक और आर्थिक पुनर्निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है।

  • CG : समाजसेवी संस्था उदयाचल ने महापौर नरेश डाकलिया का किया सम्मान

    राजनांदगांव| समाजसेवी संस्था उदयाचल ने गुरुवार को पूर्व महापौर नरेश डाकलिया का सम्मान किया।

    डाकलिया राजनीतिक के अलावा अन्य क्षेत्रों में योगदान देने आगे रहते हैं। खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका है। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ.पुखराज बाफना, अशोक मोदी, उदयाचल के अध्यक्ष राजेन्द्र बाफना, धनराज सोनी एवं संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।

  • CG : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका…

    पर्यवेक्षक को किया गया निलंबित

    कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार आगनबाड़ी केंद्र पदेली स्कूलपारा, सेक्टर- मर्दापाल-02 परियोजना कोण्डागांव-03 में करेंट लगने से एक बच्ची की मृत्यु की घटना पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को बर्खास्त किया गया है। वहीं पर्यवेक्षक को निलंबित किया गया है।

    परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोंडागांव 3 द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धसनी बाई एवं आंगनबाड़ी सहायिका ममता कोर्राम के घोर लापरवाही प्रदर्शित होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक किया गया है।

    साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पर्यवेक्षक द्वारा पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही तथा स्वेच्छाचारी आचरण पाये जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत संबंधित मनीषा कतलाम, पर्यवेक्षक, सेक्टर मर्दापाल-02 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मनीषा कतलाम, पर्यवेक्षक का मुख्यालय कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मबावि जिला-कोण्डागांव में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम अजय उरांव ने विभागीय अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन की ओर सहायता के रूप में 20 हजार रुपए की राशि दी गई।

  • CG : जल संरक्षण से सोनवर्षा ग्राम के ग्रामीण बने आत्मनिर्भर

    युक्तियुक्तकरण से सुदृढ़ हुई पढ़ाई 

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। भैंसामुड़ा का प्राथमिक शाला आश्रम विद्यालय अब तक एकल शिक्षकीय था, जहाँ शिक्षक सियाराम कश्यप सभी कक्षाओं को पढ़ाते थे। युक्तियुक्तकरण के तहत यहाँ शिक्षिका सुमित कँवर की पदस्थापना हुई है। उनके आने से विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई का लाभ मिलने लगा है और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। विद्यार्थियों ने बताया कि नई मैडम के आने से पढ़ाई आसान हो गई है।

    इसी प्रकार भदरापारा स्थित प्राथमिक शाला, जो वर्ष 2021-22 से एकल शिक्षकीय था, में भी शिक्षिका सुभद्रा पाल की नियुक्ति की गई है। प्रधान पाठिका रंभा मिश्रा ने बताया कि अब विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हो रही हैं। बच्चों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नई शिक्षिका पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं। ग्रामीणों ने युक्तियुक्तकरण की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा।

  • CG : कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…

    बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

    बलरामपुर । जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और बोर्ड परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।

    बैठक में कलेक्टर कटारा ने गत वर्ष आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा करते हुए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराते हुए उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जिले का परीक्षा परिणाम और अधिक उत्कृष्ट हो सके।

    कलेक्टर कटारा ने बैठक में कहा कि अपने-अपने संकुल अंतर्गत आने वाली शालाओं का नियमित अवलोकन करें तथा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की निरंतर समीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर देते हुए कहा कि बच्चों को अन्य रचनात्मक गतिविधियां नियमित रूप से कराया जाए। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पास अभी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, उनके आवश्यक दस्तावेज संकलित कर विशेष कैंप लगाकर प्रमाण पत्र बनाकर उपलब्ध कराएं।

    कलेक्टर ने विद्यालयों की अधोसंरचना, साफ-सफाई, एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित विभिन्न विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति समय एवं नियमित रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अध्यापन कार्य में लापरवाही न बरतें और निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    कलेक्टर ने बच्चों को बेहतर भविष्य चुनने के लिए मार्गदर्शन करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, आसपास के वातावरण और प्रायोगिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए, ताकि वे रोचक ढंग से शिक्षा से जुड़ सकें। बैठक मंे जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • CG : चिर्रा से श्यांग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

    9.35 करोड़ रूपए की लागत से बन रही सड़क 

    रायपुर,

    9.35 करोड़ रूपए की लागत से बन रही सड़क

    कोरबा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र चिर्रा से श्यांग तक 12 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस जर्जर सड़क के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सड़क के निर्माण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 9 करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 

    चिर्रा से श्यांग मार्ग जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर हाथी प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। बरसात के दौरान कीचड़ और गर्मी में धूल भरी सड़क पर आवागमन बेहद मुश्किल था। ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। मार्ग बन जाने से गुरमा, श्यांग होते हुए धरमजयगढ़ पहुंचना आसान होगा और सिमकेदा, विमलता, चिर्रा, गीतकंवारी, लबेद, तीतरडांड, गिरारी सहित कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

    ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू हाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े ने बताया कि यह स्टेट हाइवे का हिस्सा है। इसका निर्माण तेजी से पूरा कराए जाने का लक्ष्य है। 

  • Rajnadgaon : बाबा फतेह सिंह हॉल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन…

    राजनांदगांव, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा जिले के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

    यह प्रतियोगिता 14 सितम्बर सुबह 8 बजे को बाबा फतेह सिंह हॉलए राजनांदगांव में आयोजित होगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह टूर्नामेंट जिले के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खुला रहेगा। विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने प्रोत्साहन देना है।

  • CG : अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 25 सितंबर तक…

    बलरामपुर । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (अजजा) राजपुर के नोडल क्षेत्र कुसमी में विद्युतकार (अतिथि शिक्षक) के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

    इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (अजजा) राजपुर में स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 25 सितंबर 2025 शाम 05ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।

  • CG : यतियतन लालसम्मान, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान तथा महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित…

    बलरामपुर । राज्य शासन में अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाएं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसीत करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय ‘‘यतियतन लाल सम्मान’’, समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयास के लिए ‘‘पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान’’ तथा सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा यातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने ‘‘महाराजा अग्रसेन सम्मान’’ हेतु वर्ष 2025 के लिए उक्त पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पुरस्कार के तहत चयनित व्यक्ति/संस्था को 02 लाख रूपये नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    जिले के अंतर्गत ‘‘यतियतन लाल सम्मान’’, ‘‘पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान’’ तथा ‘‘महाराजा अग्रसेन सम्मान’’ पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए योग्य/पात्रता रखने वाले व्यक्ति/संस्था, 22 सितम्बर 2025 कार्यालयीन समय तक कार्यालय कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • Rajnandgaon : 19 व 26 सितम्बर तक निशुल्क स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया..

    राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा माह सितम्बर के प्रत्येक शुक्रवार 19 एवं 26 सितम्बर को वार्ड क्रमांक 6 चिखली स्थित आयुष पॉलीक्लिनिक राजनांदगांव में गुदगत रोगों (एनोरेक्टल डिजिस) से पीडि़त मरीजों के लिए निशुल्क स्क्रीनिंग एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।

    महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

  • CG : खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन

    19 प्रतिष्ठानों पर 3.10 लाख रुपए का अर्थदण्ड

    रायपुर,

    19 प्रतिष्ठानों पर 3.10 लाख रुपए का अर्थदण्ड

    खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन करने पर सरगुजा जिले के 19 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 3 लाख 10 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में नमूने अमानक एवं मिथ्याछाप पाए जाने पर प्रकरणों को विवेचना और सुनवाई उपरांत सभी 19 फर्मों को अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

    जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया उनमें प्रमुख रूप से शिवम डेली नीड्स, न्यू बस स्टैण्ड, अंबिकापुर, नवीन किराना स्टोर, एमजी रोड, अंबिकापुर, मोनिका केरकेट्टा, ग्राम सिलसिला, आनन्द किराना स्टोर, महामाया रोड, अंबिकापुर, शीतल रेस्टोरेंट, लखनपुर, एसबी बाजार, बनारस रोड, अंबिकापुर, पंचशील स्वीट्स, देवीगंज रोड, अंबिकापुर, बीकानेर नमकीन भण्डार, अंबिकापुर, आयुषी स्वीट्स, गांधी नगर, अंबिकापुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • CG संगीत प्रशिक्षक हेतु आवेदन 19 सितंबर 2025 तक…

    बलरामपुर । जिले के 06 विकासखण्डों में संचालित 11 पीएम विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए 31 मार्च तक (03 माह) के लिए रखा जाना है। जिनको अधिकतम पारिश्रमिक प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिया जाएगा। संगीत प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से संगीत में स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना अनिवार्य है।

    स्थानीय संगीत कलाकार जो किसी भी संस्था से जो एक वर्ष के अनुभव वाले अवेदक तथा विकासखण्डवार योग्य आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक 19 सितंबर 2025 तक शाम 05ः30 बजे तक अपना लिखित आवेदन के साथ 5वीं, 8वी, 10वीं, 12वीं, संगीत डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र व जीवित रोजगार पंजीयन सहित जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (प्रारंभिक स्तर) बलरामपुर में स्वयं एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9713749988 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Rajnadgaon : प्रेमिका ने करवाई चाकू से हत्या, ट्रैक किनारे फेका शव…

    राजनांदगांव सोमनी के जोरतराई में रेलवे ट्रैक किनारे मिले गौरी नगर के अजय ​िसन्हा के हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। अजय सिन्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही खास दोस्त अनिल डौंडे ;32द्ध को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने सहयोगी तुलेश साहू ;32द्ध के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।

    हत्या की वजह प्रेमिका से बढ़ती अजय की नजदीकी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी अनिल डौंडे ने सोमनी पुलिस को बताया कि उसने अपनी विवाहित प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर गौरी नगर के किराए के मकान में रखा था। कुछ समय पहले वह अपने काम से बहन के गांव चला गया। इस दौरान अजय सिन्हा को अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी। इसी बीच दोनों के बीच न​जदीक बढ़ गई। अजय उससे लगातार मिलने लगा। जिसे लेकर उसने आपत्ति भी जताई। लेकिन अजय का उसकी प्रेमिका से मिलने का दौर जारी रहा। इसी के चलते उसने अजय की हत्या की योजना बना ली।

    आरोपी ​अनिल ने बताया कि वह 7 सितंबर की रात बाइक से अजय को अपने साथ जोरातराई ले गया। उनके साथ तुलेश साहू भी मौजूद था। तीनों ने रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों ने अजय के सिर पर पत्थर पटक दिया और चाकू से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर हादसा दिखाने ट्रैक किनारे उसके शव को फेंककर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • CG : भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अगली बैठक के पहले भू-अर्जन, प्राक्कलन, निविदा, कार्य अनुबंध व कार्यादेश संबंधी सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने कहा

    सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, बरसात के तुरंत बाद युद्धस्तर पर करें सड़कों की मरम्मत

    रायपुर,

    भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – श्री अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त सड़क निर्माण के कार्यों के लिए जरूरी भू-अर्जन की कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

    भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – श्री अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क, सेतु और भवन निर्माण की सभी परियोजनाओं के कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फील्ड में सक्रियता व गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सभी कार्यों में तेजी से भू-अर्जन कर निविदा की कार्यवाही पूर्ण करने और यथाशीघ्र कार्यारंभ करने को कहा। 

    भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – श्री अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में मौजूद सेतु बंध तथा सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए प्रस्तावित कार्यों के लिए जरूरी मंजूरी तत्परता से प्रदान करें। उन्होंने डीपीआर बनाते समय ही परियोजना का अच्छे से मूल्यांकन करने को कहा ताकि बजट और कार्य पूर्णता के लिए निर्धारित समय के पुनरीक्षण की जरूरत न पड़े। उन्होंने बरसात के तुरंत बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिसम्बर तक सभी जिलों में मरम्मत का काम पूर्ण करने को कहा। 

    भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – श्री अरुण साव

    साव ने सभी मुख्य अभियंताओं को अगली समीक्षा बैठक के पहले भू-अर्जन, प्राक्कलन, निविदा, कार्य अनुबंध और कार्यादेश से संबंधित सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सड़कों पर पेच रिपेयर के लिए कार्ययोजना के अनुसार अनुबंध एवं कार्यादेश की स्थिति, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ए.डी.बी. के अपूर्ण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।