lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : विद्यालयों में अंशकालिक संगीत शिक्षक के लिए आवेदन 24 सितम्बर तक…

    दुर्ग । पीएम योजना अंतर्गत विद्यालयों में अंशकालिक संगीत शिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय पीएम प्राथमिक शाला जरवाय, रुआबांधा, आदर्श नगर उतई, विनायकपुर, बोरसी, पथरिया, बानबरद, अखरा, गभरा बिजली नगर, बालाजी नगर खुर्सीपार तथा पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बोरी, नगपुरा तथा बालाजी नगर खुर्सीपार (कुल 17 पद) हेतु अंशकालिक संगीत शिक्षक की सेवाएं लिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। योग्य प्रशिक्षको की सेवाएं निश्चित मानदेय 10 हजार रूपए प्रतिमाह शैक्षिक सत्र 31 मार्च 2026 तक प्रदाय किया जाएगा।

       इच्छुक आवेदक जो कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता रखते हो अपना आवेदन स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग को 24 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते हैं।
  • CG : विकास कार्य हेतु कार्य के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई …

    दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा किया जाएगा।

         जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन मुक्तिधाम में कवर्ड सिटिंग एरिया एवं शेड निर्माण हेतु 3 लाख, देवादा में कवर्ड सिटिंग एरिया, शेड एवं मंच निर्माण हेतु 5 लाख तथा देवादा स्कूल पारा में सामुदायिक केन्द्र, सामुदायिक हॉल एवं भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • CG : आगामी लेखा प्रशिक्षण हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक…

    दुर्ग । संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के निर्देशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र (नवम्बर 2025 से फरवरी 2026) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों (अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण में कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है) के लिए है, जिन्होंने कार्यालय में कम से कम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है,

    जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र कार्यालय प्राचार्य संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पेंशन कार्यालय को 30 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा।

  • CG : आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 144 बच्चों का हुआ परीक्षण…

    प्रोजेक्ट धड़कन

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

    कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बिरगांव के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 24 (सुभाष चौक) और केंद्र क्रमांक 25 (आजाद चौक) में कुल 144 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 46 बच्चे सुभाष चौक और 98 बच्चे आजाद चौक से थे। किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।

    शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।

    इस अभियान में सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

  • CG : शासकीय कर्मचारियों ने अपने जन्मदिन पर बच्चों के संग साझा की खुशियां…

    प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत रायपुर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी अब अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों संग खुशियां बांट रहे हैं।

    इसी कड़ी में अकाउंटेंट महिला एवं बाल विकास कावेरी देवांगन, एमपीडब्लू ओमप्रकाश साहू, महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर प्रतिमा सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल, मिठाई, पौष्टिक आहार वितरित की।

    प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिले के 14 कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी गई और उन्हें पास के आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया गया |

  • CG : कर्मचारियों को मिल रहा डिजिटल दक्षता का प्रशिक्षण…

    प्रोजेक्ट दक्ष

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ जिले के शासकीय कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है। इस पहल से अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

    आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानपाठक और प्राचार्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट प्रबंधन, ईमेल तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन टूल्स की जानकारी दी गई। ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ का उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। इस प्रयास से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक सरल, पारदर्शी एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

  • CG : अभनपुर में स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहाते हटाए गए…

    आबकारी, राजस्व और टीम प्रहरी की संयुक्त कार्रवाई

    रायपुर । राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं नगर पालिका अभनपुर के संयुक्त अभियान में अभनपुर उरला स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के पास संचालित अवैध अहातों को हटाया गया। इस कार्रवाई में टीम प्रहरी का भी सहयोग रहा।

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार केवल लाइसेंसी अहाते ही संचालित करने की अनुमति है। अवैध अहातों पर निरंतर करवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसधारी अहातों से प्राप्त शुल्क शासन के राजस्व के रूप में जमा होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायपुर जिले के अहातों से 9,20,04,325 रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। इस कार्यवाही में तहसीलदार अभनपुर सीता शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षकगण नीलम स्वर्णकार, प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, मेधा मिश्रा, प्रीति कुशवाहा, अभनपुर थाना से उपनिरीक्षक भीम कुमार सोम तथा टीम प्रहरी से तसव्वुर अली एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।

  • CG : जिलों में रंगोली, क्विज, भाषण, मिलेट्स प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन…

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

    रायपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। दुर्ग, जशपुर, बीजापुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर आज रंगोली प्रतियोगिता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, महिला सशक्तीकरण और पोषण आहार मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    दुर्ग जिले के आयुष विभाग द्वारा ’हर दिन हर घर आयुर्वेद’ की थीम पर मिलेट्स प्रदर्शनी और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा शहरी एवं अनेक संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सियान जतन कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष रूप से बी.पी. व शुगर वात रोगों का परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बच्चों ने “हर दिन हर घर आयुर्वेद” विषय को अपनी कल्पनाशीलता के साथ चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। डॉ. मेघा रानी गुप्ता ने बच्चों को स्वच्छता, सही नींद और पोषणयुक्त आहार की महत्ता के बारे में उपयोगी जानकारी दी, वहीं डॉ. पूर्णिमा सिंह ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य शिविर में 70 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया।

    बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम के गोटाइगुड़ा में दिव्यांगजनों को वॉकिंग स्टिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से क्विज, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंतेवाड़ा जिले के आईटीआई गीदम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, विकास एवं संस्कृति” पर प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और विकास यात्रा को रंगों के माध्यम से जीवंत किया।

    जशपुर जिले के आंगनबाडी केन्द्र तपकरा में पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने है या ऐसी गर्भवती माताएं जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है उन्हें आधार निर्माण एवं अपडेट करवाने की जानकारी दी गयी। इसी प्रकार जशपुरनगर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों के साथ ही बाल विवाह रोकथाम, सखी वनस्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकरी दी गई।

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ग्राम पंचायतों और विकासखंड मुख्यालयों में पारंपरिक खेलों रस्साकशी, फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, बाल्टी बॉल एवं कबड्डी का आयोजन 15 से 18 सितंबर तक होगा। जिला स्तरीय रजत महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर को होगा। जिसमें खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित बैंकिंग गतिविधियां तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

  • CG : पुलिया में मिली तैरती हुई लाश


    महासमुंद। बेमचा.परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरती हुई एक नग्न लाश देखी और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

    शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जांच के दौरान मृत व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशानए गले पर धारदार हथियार से कटे का घावए मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • CG : भाई-बहन के ऊपर ­पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश

    बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास हुई वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पान ठेले पर बैठी एक युवती और उसके भाई पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

    इस दौरान युवती का हाथ झुलस गया और दुकान का सामान भी जल गया। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नारियल कोठी निवासी संजू ठाकुर शराब के नशे में पान ठेले पर पहुंचा और वहां बैठी युवती से बदसलूकी करने लगा। विरोध होने पर लोगों ने उसे और उसके साथियों को खदेड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद संजू अपने दोस्तों के साथ दोबारा आया और बोतल में रखा पेट्रोल दुकान के अंदर डालकर आग लगा दी। अचानक लगी आग से मौके पर भगदड़ मच गई। युवती का हाथ झुलस गया और दुकान का सामान जल गया। घटना के बाद आरोपी के साथी मौके से भाग निकलेए लेकिन भीड़ ने संजू ठाकुर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ जारी है।

  • CG : अधीक्षकों की लापरवाही, बालक छात्रावास में होस्टल इंचार्ज शराब पीकर आया…

    बलरामपुर। जिले के छात्रावासों और आश्रमों में अधीक्षकों की लापरवाही नहीं थम रही है। लगातार हो रहे हादसों और घटनाओं के बाद भी बलरामपुर जिले के छात्रावास और आश्रम में अधीक्षकों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। रात में अधीक्षक आश्रम और हॉस्टल में रुकते नहीं हैं और उन पर शराब व मुर्गा पार्टी करने का भी आरोप लगा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बीती रात ऐसे ही हॉस्टल का निरीक्षण किया जहां यह लापरवाही पाई गई।

    जिला मुख्यालय में कलेक्टर निवास से महज़ 50 मीटर की दूरी पर संचालित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक रात में कभी भी हॉस्टल में नहीं रुकते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद प्यून और बच्चों ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक रात में कभी भी हॉस्टल में नहीं रुकते हैं। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने बताया कि होस्टल इंचार्ज शराब पीकर छात्रावास में अक्सर आते हैं।

  • CG : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को

    आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा

    रायपुर, आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 13 सितम्बर 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की तीसरी नेशनल लोक अदालत होगी तथा 13 दिसम्बर 2025 को वर्ष 2025 की अंतिम लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

     लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे का निराकरण किया जाएगा। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।

     नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा. 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं।

    इसके अलावा लोक अदालत में दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के अंतर्गत कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

  • CG : महतारी वंदन योजना ने ग्राम मझगांव की सोहागा बाई को बनाया आत्मनिर्भर

     महिलाओं के जीवन में सरकार की योजनाओं से आई नई रोशनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव की रहने वाली सोहागा बाई साहू आज आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।

    कुछ वर्ष पहले तक संघर्षों से भरा उनका जीवन अब योजनाओं के संबल से खुशहाल बन गया है। खेती-बाड़ी और गृहस्थी की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाली सोहागा बाई को महतारी वंदन योजना से हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहयोग से वे घर-गृहस्थी के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं।


    सोहागा बाई बताती हैं कि यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब उन्हें खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। साथ ही उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी स्वीकृत हो गया है, जिसके तहत जल्द ही उन्हें अपना पक्का घर मिलने वाला है।खेती-किसानी उनका प्रमुख सहारा है। थोड़ी सी जमीन पर मेहनत करके वे अनाज और सब्ज़ियों की पैदावार से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रही हैं। परिवार में बेटा और बहू भी सहयोग कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी बहू को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो गई है।


    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोहागा बाई जैसी सफलता की कहानियां इस योजना की वास्तविक उपलब्धि को दर्शाती हैं।


    सोहागा बाई साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत आज ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रही हैं।

  • CG : सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से अंधेरे में डूबा गांव हुआ रोशन

    ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

    रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ ही उनका त्वरित समाधान भी किया जाता है। आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के निराकरण की त्वरित पहल की वजह से आशा और विश्वास का केंद्र बन चुके कैंप कार्यालय में समय के साथ लोगों का विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है।

    फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा के ग्रामीण बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी यह समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी।कैंप कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया था।जिस पर विभाग ने दूसरे ही दिन त्वरित कार्यवाही कर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे पूरा गांव रोशन हो गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

    लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। यहां लोगों की समस्या को गंभीरता से उसका निराकरण किया जाता है। चाहे वह बिजली की परेशानी हो, सड़क की समस्या, पेयजल की मांग या फिर अन्य विकास कार्य सभी मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उन्हें ऐसा अनुभव हो रहा है कि उनकी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही हैं और तत्काल हल भी हो रहा है।

  • Rajnandgaon : राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता हॉकी में बिलासपुर.सरगुजा व दुर्ग ने जीत हासिल की

    राजनांदगांव : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में आज 19 हॉकी बालक-बालिका में बिलासपुर, सरगुजा और मेजबान दुर्ग ने अपने-अपने मैच जीते। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 वर्ष बालिका हॉकी में बिलासपुर ने बस्तर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 गोल से दूसरे मैच में सरगुजा ने रायपुर को 7-0 गोल से आसानी से हरा दिया। वहीं मेजबान की बालिकाओं ने अपने कल के प्रदर्शन को दोहराते हुए बस्तर को 12-0 गोल से पराजित किया।

    19 वर्ष बालक हॉकी में भी बिलासपुर ने बस्तर को 6-1 गोल से, सरगुजा ने रायपुर को 11-0 गोल से और दुर्ग संभाग ने बस्तर को एकतरफा मुकाबले में 14-0 गोल से हरा दिया। दिग्विजय स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम में 9 से 12 सितंबर के बीच 4 दिवसीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा खेली जा रही है। इसमें हॉकी, योगा, गतका खेलने 5 संभागों से 550 की संख्या में सभी खेलों के अंडर 14 से 19 तक बालक-बालिका खिलाड़ी, टीम मैनेजर और कोच पहुंचे हैं। बुधवार को हॉकी स्टेडियम में मैच के दौरान रायपुर संभाग की आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी टर्फ में फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए। अन्य संभागों के खिलाड़ियों का दौड़ते समय फिसलन के कारण बैलेंस बिगड़ा और गिर करे चोटिल हो गए।

    दौड़ नहीं पाते: मैच के दौरान रायपुर संभाग के यह खिलाड़ी हुए चोटिल रायपुर संभाग की टीम में गोल कीपर दीपांशी सेन को घुटने में चोट लगी। ब्लड निकलने पर इलाज किया। लेकिन घाव बना हुआ है। वर्षा कोचरे फिसलकर गिरी तो घुटने लॉक हो गए थे। जैसे-तैस उठी पैरों में झटका दिया फिर खेल में जुटी मेघा तारक एवं तरूणा गेंड्रे दौड़ते समय फिसल कर गिरी तो हाथों में कंधों और पैरों में चोटें आई है। कोच विशाल किसपोट्‌टा और चोटिल खिलाड़ियों ने मौखिक शिकायत करते बताया टर्फ में फिसलन से दौड़ नहीं पाते, परफार्मेंस खराब हो रहा, चोटिल हो रहे, सरगुजा से 7-0 गोल से मैच गंवाना पड़ गया।

    सालभर खेली जाने वाली हॉकी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी यह प्रदेश का पहला अंतर राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। करीब 10 साल पहले इसका निर्माण किया गया। ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ने ग्रीन टर्फ बिछाया था जो अब खेलने लायक नहीं बचा। सालभर यहां पर छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ और रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी, विद्युत कंपनी द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की हॉकी स्पर्धा कराई जाती है। इसी मैदान से ट्रेनिंग लेकर आज कई खिलाड़ी प्रदेश की टीम, अन्य राज्यों की टीम, खेलो इंडिया, साई और रेलवे, सीनियर और जूनियर हॉकी इंडिया टीम तक पहुंचे है।

  • CG : अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

    28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रा

    रायपुर,

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में रायपुर संभाग से 850 तीर्थयात्रियों का जत्था आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस विशेष ट्रेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस मौके पर तीर्थ यात्रियों के जत्थे से मुलाकात कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। 

        प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। अब तक 28 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है, और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। 

        उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।

        रेलवे स्टेशन पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के परिजन और श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • CG : सक्ती जिले में निजी उर्वरक संस्थानों में औचक दबिश

    खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों पर कड़ी कार्यवाही

    रायपुर,

    खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों पर कड़ी कार्यवाही

    सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी, नकली खाद निर्माण एवं अधिक कीमत पर विक्रय पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा निजी विक्रेताओं के यहां निरीक्षकों की टीम लगातार औचक निरीक्षण कर रही है। आज निरीक्षण के दौरान मेसर्स जिंदल सेल्स एवं मेसर्स विकास कुमार अग्रवाल, बाराद्वार के विक्रय स्थल एवं गोदाम में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते दोनों फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सक्ती एवं उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड सक्ती द्वारा की गई। निरीक्षण में पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता, स्कंध पंजी का संधारण नहीं होना तथा प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नहीं किया जाना जैसी गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं।

    इस पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत संबंधित फर्म संचालकों को 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कृषि विभाग के उप संचालक ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्तायुक्त खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षकों एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी विक्रेताओं की सतत निगरानी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • CG : ग्रीन एनर्जी से आत्मनिर्भर बने सरगांव के बिसाहू

    पीएम सूर्य घर योजना से हर महीने 500 रुपये की बचत

    रायपुर, केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना अब आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल कम कर रही है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। मुंगेली जिले के सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी बिसाहू राम साहू इसकी एक मिसाल बने हैं।

    करीब दो माह पहले उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया। पहले हर महीने उन्हें 100 से 150 यूनिट बिजली खपत पर 400 से 500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सोलर प्लांट से उन्हें हर माह 400 यूनिट का क्रेडिट मिल रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया और वे प्रतिमाह 500 रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं। साहू ने खुशी जताते हुए कहा कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से उन्हें आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। उनके मुताबिक, यह योजना आमजन के जीवन में उजाला भरने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख रही है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना हर घर की ऊर्जा जरूरत पूरी करने और बचत का साधन बनने के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सोलर प्लांट अवश्य लगाएं। यह कदम न केवल परिवार की आर्थिक मजबूती लाएगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी योगदान देगा। 

  • CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

    रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता

    हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल

    रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। यह योजना केवल बिजली बिल में राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    रायगढ़ जिले के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले तक वे हर माह भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करने को विवश थे, किंतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनकी जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया।

    जुलाई 2025 में उनके प्लांट से 282 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 869 रुपये की छूट प्राप्त हुई और उनका बिजली बिल मात्र 307 रुपये आया। इतना ही नहीं, अब वे बिजली कंपनी को बिजली आपूर्ति कर इसके बदले धन भी प्राप्त कर रहे हैं। अब तक वे कुल 1,755 रुपये की बचत कर चुके हैं।

    देवराज साहू का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक मजबूती प्रदान नहीं करती, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। रायगढ़ जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में मजबूती आई है। यह योजना हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
    आकर्षक सब्सिडी और सरल प्रक्रिया

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सौर प्लांट लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवॉट प्लांट पर 45,000 रुपये, 2 किलोवॉट प्लांट पर 90,000 रुपये तथा 3 किलोवॉट प्लांट पर 1,08,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी दी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • Rajnandgaon : साकेत साहित्य परिषद का बैठक एवं छब्बीसवां वार्षिक समारोह आयोजन…

    राजनांदगांव, साकेत साहित्य परिषद सुरगी के बैनर तले पूर्व सचिव फकीर प्रसाद साहू के संयोजन में मासिक बैठक एवं छब्बीसवां वार्षिक समारोह आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अक्टूबर को परिषद का 26वां वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम तीन सत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में मर्ज होती शिक्षा विषय पर परिचर्चा के मुख्य अतिथि डाण् सुधीर शर्मा विभागाध्यक्षए हिंदीए कल्याण कालेज भिलाई होंगे।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में सीता राम साहू वरिष्ठ साहित्यकार पैरीए आधार वक्तव्य कुबेर सिंह साहू एवं स्वागत भाषण ओम प्रकाश साहू अंकुर देंगे। परिचर्चा का संचालन महेन्द्र कुमार बघेल मधु करेंगे। द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह के अंतर्गत जिले के जन प्रतिनिधिगण अतिथि होंगे। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर करेंगे।

    साकेत साहित्य सम्मान 2025 वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहूए और भूपेंद्र कुमार साहू को प्रदान किया जायेगा। तृतीय सत्र में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन का संचालन संयुक्त रूप से वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार तिवारीए पवन यादव एवं मदन मंडावी करेंगे। वार्षिक समारोह को सफल बनाने हेतु सदस्यों को विभिन्न कामों के लिए प्रभारी बनाया गया है। साकेत साहित्य भवन सुरगी में आयोजित इस महती बैठक में सरस कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।