lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : निगम ने 13 दुकानों को किया सील…

    बिलासपुर । सालों से किराया जमा नहीं करने वाले शहर के 13 दुकानों को मंगलवार को नगर निगम के अमले ने सील कर दिया है. इनमें से 10 दुकान महिला समृद्धि बाजार की है, और 3 दुकानें बृहस्पति बाजार की है.किराया जमा करने को लेकर इन दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया था, इसके बावजूद भी इनके द्वारा किराया जमा नहीं किया गया।

    जिसके बाद निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर 13 दुकानों को सील कर दिया गया है. गणेश नगर चौक के पास नगर पालिक निगम द्वारा महिला समृद्धि बाज़ार बनाया गया है, जिसमें आबंटित दुकानों के किराये की बकाया राशि 14,55,655 रुपए है।

    इसी प्रकार बृहस्पति बाजार में दुकानों का भी कुल बकाया 309278 रुपए है. उक्त बकायदार राशि जमा नहीं कर रहे थे, जिसके चलते कार्रवाई की गई है. शहर के अन्य क्षेत्रों की दुकानों की भी जांच की जा रही और आगे भी इसी तरह की कर्रवाई की जाएगी।

  • CG : प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां के तहत शासकीय कर्मचारियों ने अपने जन्मदिन पर बच्चों के संग साझा की खुशियां…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत रायपुर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी अब अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों संग खुशियां बांट रहे हैं।

    इसी कड़ी में लेक्चरर भीखम राम साहू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर उभय राम साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल, मिठाई, पौष्टिक आहार वितरित की।

    इस पहल के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी जाती हैं और उन्हें पास के आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया जाता है।

    अपने अनुभव साझा करते हुए दोनों कर्मचारियों ने कहा, “बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना हमारे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। समाज से जुड़कर अपनी खुशियां बांटना एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है।

  • CG : मिडिल स्कूल तिल्दा में युक्तियुक्तकरण से पढ़ाई हुई आसान, विद्यार्थियों के हो रही है सहूलियत…

    युक्तियुक्तकरण से शिक्षक मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार

    रायपुर । रायपुर जिले के तिल्दा स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षक युक्तियुक्तकरण से बड़ा फायदा हुआ है। विद्यालय में 504 विद्यार्थी हैं, लेकिन पहले यहां केवल 14 शिक्षक कार्यरत थे। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद विद्यालय में 3 शिक्षकों की नई नियुक्तियां की गईं अब शिक्षकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। जिससे सारी कक्षाएं सुचारू रूप से संचाजित होे रही है। साथ ही व्यवस्था में सुधार हुआ है।

    शिक्षकों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं का लाभ मिल रहा है। पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है और जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट उत्कर्ष पहल के तहत लिए जा रहे मासिक परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

    विद्यार्थियों की प्रगति से पालक भी उत्साहित हैं और इस पहल के लिए शासन को धन्यवाद दे रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की इस पहल ने न केवल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त किया है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

  • CG : नवजात शिशुओं के नाम पर फलदार पौधों का वितरण…

    पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम: रायपुर में ग्रीन पालना अभियान का विस्तार

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट “ग्रीन पालना अभियान” इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा दिया जा रहा है।

    आज इस अभियान के तहत एमसीएच कालीबाड़ी 10, उरला बिरगांव 03, धरसीवां ब्लॉक 02, अभनपुर 05, तिल्दा 01, कुल 21 प्रसूताओं को 105 पौधे भेंट किए गए।

    यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।

  • CG : प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण…

    कॉलेज के 550 विद्यार्थी एवं 16 कर्मचारियों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआर

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम बैच में पंडित हरिशंकर शुक्ला स्मृति महाविद्यालय रायपुर में प्रथम बैच में 550 विद्यार्थियों व प्रोफेसर को रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायक प्रबंधक देव प्रकाश कुर्रे द्वारा एवं द्वितीय बैच में मल्टीलेवल पार्किंग 4th फ्लोर में विभिन्न विभाग के 16 कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।

    रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने सीपीआर की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है |

  • Rajnandgaon : 11 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव, दिग्विजय कॉलेज के जिला स्तरीय रोजगार मेले में देश की नामी कंपनियां शामिल होंगी। प्राचार्य डॉण् सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में 11 सितंबर को 11 से 5 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार प्रकोष्ठ के संयोजक डॉण् संजय ठिसके ने बताया मेले में प्रदेश के साथ देश की नामी कंपनीए आईबी ग्रुपए रोकड़े ज्वेलर्स नागपुरए मुथूट माइक्रोफिनए मेहता स्टील्सए बजाजए एलियांजए एलआईसी टेक्नो जैसी 11 कंपनी हिस्सा लेगी। विभिन्न रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

    रोकड़े ज्वेलर्स नागपुर का प्रसिद्ध आभूषण ब्रांड है। यह ब्रांड अपने उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों विशेष रूप से सोनेए चांदी प्लेटिनम और हीरे के आभूषणों के लिए जाना जाता है। रोकड़े ज्वेलर्स ने हालही में नागपुर के असली रत्न अभियान शुरू किया जिसमें समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है।

  • CG : आंगनबाड़ी एवं शासकीय विद्यालयों के 95 बच्चों का निःशुल्क हृदय रोग जांच किया गया…

    प्रोजेक्ट धड़कन

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई।

    जिसके तहत आज आंगन बाड़ी केंद्र क्रमांक 22 पठान पारा बिरगांव में 45 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 18 छात्र एवं 27 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 23 त्रिमूर्ति नगर बिरगांव में 50 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 29 छात्र एवं 21 छात्राएं शामिल रहे तथा दोनों जगह परिक्षण में कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला।

    प्रोजेक्ट धड़कन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, जांच एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है। तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ तथा स्तनपान के समय पसीना आना जैसे लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच की जाती है।

  • Rajnandgaon : रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश, झांकी देखने निकला था युवक…

    राजनांदगांव सोमनी इलाके के जोरातराई में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की हत्या कर दी गई। पीएम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक के गर्दन में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। हत्‍या की पु​ष्टि के बाद सोमनी पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। शहर के गौरी नगर वार्ड में रहने वाला 24 वर्षीय अजय सिन्हा शनिवार को विसर्जन झांकी देखने के नाम पर घर से निकला था।

    अजय पूरी रात वापस नहीं लौटा। रविवार को जोरातराई में रेलवे ट्रैक के पास पुलिस को एक शव मिला। जिसकी पहचान अजय सिन्हा के रूप में हुई। पुलिस ने पहले मामले को हादसा माना थाए लेकिन पीएम रिपोर्ट में अजय के हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों से भी पूछताछ की है।

  • Rajnandgaon : एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जल सत्याग्रह किया…

    राजनांदगांव, हड़ताली एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल के 23वें दिन जल सत्याग्रह किया। धरना स्थल से रैली निकाली और अपनी 10 सूत्रीय मांगों पर नारेबाजी करते रानी सागर तट पहुंचे। वहां डुबकी लगा कर उन्होंने अपनी मांगों को दोहराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    संघ के पदाधिकारियों ने बताया मांगों पर शासन लिखित में आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों पर लिखित आदेश नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार हमारी मांगों को पूरा करें। पदाधिकारियों ने कहा उन्हें अधिकारी, कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन को उग्र किया जाएगा। हड़ताल के कारण पोषण पुनर्वास केंद्र, स्कूलों और आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मलेरिया की जांच सहित प्रसव कार्य, टीकाकरण, नवजात शिशु स्वास्थ्य केंद्र जैसी स्वास्थ्य सुविधा बाधित है। कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

    समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेसी नेता एनएचएम कर्मियों को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने जल सत्याग्रह कर समर्थन दिया। आंदोलन का नेतृत्व निखिल द्विवेदी ने युवा नेता विशु आजमानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री सहित शरद पटेल, गणेश पवार, राजा यादव, राहुल साहू, नीरज कन्नौजे, संदीप सोनी ने किया। प्रदेश सरकार को घोषणा पत्र में किए वादों को याद दिलाया। नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को जायजा बताया।

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में राधाकृष्णन जी ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करेगा। वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को और सुदृढ़ बनाएगी।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सफलता राधाकृष्णन जी के विश्वास, कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, जो पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से राधाकृष्णन जी को पुनः शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

  • CG : छत्तीसगढ़ में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूर्ण…

    16,165 शिक्षक एवं प्राचार्य हुए समायोजित

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देशों के प्रावधानों के तहत राज्य में व्यापक युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है। इस बड़े कदम के फलस्वरूप 16,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का समायोजन किया गया है। अब प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि पहले जहां 5,936 विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे, वहीं युक्तियुक्तकरण के बाद केवल 1,207 प्राथमिक शालाएँ शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एकल-शिक्षकीय रह गई हैं।

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन विषयवार किया गया है। यदि किसी संस्था में किसी एक विषय का शिक्षक अतिशेष पाया गया, किन्तु उसी संस्था में सेटअप के आधार पर किसी अन्य विषय का पद रिक्त था, तो ऐसे अतिशेष शिक्षक का युक्तियुक्तकरण करते हुए आवश्यकता के आधार पर रिक्त विषय के पद पर उस विषय के शिक्षक की पदस्थापना की गई है।

    युक्तियुक्तकरण निर्देशों के अंतर्गत, शालाओं में पदस्थापना तिथि के आधार पर अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन किया गया है। इस दौरान विषय, विकलांगता तथा परिवीक्षा अवधि जैसे कारकों का भी विशेष ध्यान रखा गया।

    इसके अलावा, अतिशेष शिक्षकों की गणना उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज मूल विषय के आधार पर की गई है। जिन शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण के पश्चात कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है, उनके वेतन आहरण की कार्यवाही पूर्व पदस्थ संस्था से प्राप्त अंतिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर की जा रही है।

    इसी तरह, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न शिक्षकों से प्राप्त अभ्यावेदन (जिनमें न्यायालयीन प्रकरण भी सम्मिलित हैं) पर शासन गंभीरता से परीक्षण कर रहा है। इन प्रकरणों की जांच संभागीय आयुक्त की समिति, संचालनालय स्तरीय समिति एवं शासन स्तरीय समिति में की जा रही है और शीघ्र ही इनका निराकरण कर लिया जाएगा।

  • Rajnandgaon : राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप देश के 900 से अधिक खिलाड़ी होंगे शमिल

    राजनांदगांव, छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 11 से 14 सितंबर तक अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में होगी। इसमें देश के 32 राज्यों से 900 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनता को योग के प्रति जागरूक करना और योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल विधा के रूप में स्थापित करना है।

    उद्घाटन समारोह 11 सितंबर की सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता सांसद विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, डॉ.जयदीप आर्य, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, धमतरी महापौर जगदीश रामूरोहरा, उद्योगपति विजय गुप्ता होंगे।

  • CG : वन पट्टे की जमीन का भी हो सकेगा नामातंरण बटवारा…

    कलेक्टर ने की टीएल बैठक में शासकीय योजनाओं की समीक्षा

    बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में आज राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टे के तहत प्राप्त भूमि का नामांतरण एवं बटवारा भी राजस्व भूमि की तरह हो सकेगा। राज्य शासन से इस संबंध में मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारी इस तरह के लंबित सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करें। उन्होंने छापेमारी मंे निजी दुकानदारों से जब्त किये गये यूरिया एवं अन्य खाद का किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा किसी भी खाद का बाजार में विक्रय नहीं होने चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारी इस पर सतत् निगरानी कर छापामार शैली मंे कार्रवाई जारी रखें। दोषी लोगों के विरूद्ध पुलिस थाने में एफआई आर भी दर्ज किया जाये। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

      कलेक्टर ने बैठक में बंद हो चुकी योजनाओं के बचे रकम को संचित निधि में जमा करने के निर्देश दिए। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से करके तीन दिवस में जिला कार्यालय को सूचित किया जाये। राज्य निर्माण की रजत जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि 25 साल में राज्य में हुए बदलाव एवं उपलब्धियों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया जाये। लोगों को बताएं कि तब और अब में क्या प्रगति हुई है और भविष्य की क्या योजना है। उन्होंने युक्तियुक्तकरण के बाद भी नये स्कूल में ज्वाइनिंग नहीं देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। बच्चों की पढ़ाई हमारे लिए सर्वोपरि है।
    इसे प्रभावित होने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं गुणवत्ता बढ़ाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अज्ञात वाहनों की दुर्घटना से किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर पीड़ित परिवार को 2 लाख रूप की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस तरह के प्रकरणों की जानकारी देने पुलिस एवं एसडीएम को दिए ताकि योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने रतनपुर और लुतराशरीफ में आगामी दिनों में होने वाले उत्सव एवं समारोह की तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की भौतिक सत्यापन कार्य की भी समीक्षा कर इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, हाई कोर्ट में विभागीय लंबित मामले का जवाब दावा एवं पालन प्रतिवेदन सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की समीक्षा की गई।
  • CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…

    बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियादें सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।

    जनदर्शन में तखतपुर तहसील के ग्राम हरदी निवासी सीमा केंवट ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे जय बूढ़ादेव मछुआ सहकारी समिति मर्यादित हरदी की अध्यक्ष है तथा उक्त समिति एक शासन के द्वारा पंजीकृत समिति है। लिम्हाई तालाब को पिछले कई वर्षाें से मछली पालन के लिए दिया जाता रहा है, किंतु वर्तमान में सरपंच के द्वारा अवैध रूप से तालाब लीज में देने के लिए रकम की मांग की जा रही है।

    कलेक्टर ने संयुक्त संचालक मछली पालन विभाग को उनका आवेदन सौंपते हुए इसका समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कोटा विकासखण्ड की छात्रा सुनीता पैकरा ने छात्रावास में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आदिमजाति कल्याण विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डगनिया खैरा निवासी रोशन ने विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बनाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम सिंघरी निवासी अमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त की राशि जारी कराये जाने आवेदन दिया।

    उन्होंने ज्ञापन में कहा कि योजना के तहत उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है लेकिन अभी तक प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में नहीं आई है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को उनका ज्ञापन सौंपते हुए हर संभव कार्रवाई के निर्देश दिए। बिलासपुर निवासी मधु टंडन ने अपने पति की मृत्यु होने के लगभग दो माह बाद भी अनुदान राशि नहीं मिलने की जानकारी देते हुए सहायता की मांग की। कलेक्टर ने उनका आवेदन आयुक्त नगर निगम बिलासपुर को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।

  • Rajnandgaon : अन्वती विद्या मंदिर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

    बाजार अतरिया अवंती ग्रामोदय समिति के द्वारा अवंती विद्या मंदिर बाजार अतरिया में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में शिक्षकों के छात्रों के व्यक्तित्व विकास में योगदान व सामाजिक भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मां भारतीए मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्रए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक वर्माए अध्यक्ष अवंती ग्रामोदय समिति भुखन जंघेलए सरपंच बाजार अतरिया बिमला हरप्रसाद वर्माए जप सदस्य दीक्षा पूर्णचन्द गुप्ताए लक्ष्मी देवकुमार वर्माए पीलाबाई ज्ञानेंद्र वर्माए सचिव अशोक वर्माए प्रकाश वर्माए विजय वर्माए संतोष वर्मा सहित अतिथिए अभिवावकए शिक्षक तथा छात्र.छात्राएं उपस्थित थीं।

  • CG : अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा…

    बिलासपुर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश मोदी ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अल्पसंख्यक वर्ग के जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। मोदी ने अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

    उन्होंने सदस्यों को योजनाओं और उनके लाभ लेने के तौर तरीकों से अवगत कराया। अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक समुदाय तथा प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला स्तरीय सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

  • CG : पीएम आवास योजना की सौगात से कोमल को मिली नई पहचान, मुस्कान और सम्मान…

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक – गरीब परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

    जांजगीर-चांपा । जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया निवासी कोमल प्रसाद तिवारी का वर्षों पुराना सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से आखिरकार पूरा हो गया। पुजारी के रूप में आजीविका चलाने वाले तिवारी पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन को नई दिशा दी।

    वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृत राशि मिलने से तिवारी ने अपने सपनों का पक्का घर बनाया और महात्मा गांधी नरेगा से मजदूरी मिली। आज उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। तिवारी भावुक होकर बताते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। अब हमें न बारिश की चिंता है, न ही किसी असुरक्षा का डर। हमें एक ऐसा घर मिला है, जो हमारी खुशियों का आधार बन गया है। इसके लिए मैं शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने न केवल कोमल प्रसाद तिवारी का जीवन बदला है, बल्कि जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को भी पंख दिए हैं। जहां कभी ग्रामीण कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों का सामना करते थे, वहीं अब पक्के घर मिलने से उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय जीवन का अवसर मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

  • CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को मिल रही राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा…

    जांजगीर-चांपा । हसदेव विहार की गलियों से जब कोई गुजरता है, तो उसे यह एहसास होता है कि बदलाव सचमुच संभव है। कुछ ही समय पहले तक पूर्णिमा साहू का घर भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल की समस्या से परेशान रहता था। महीने का हिसाब-किताब करते समय बिजली का खर्च हमेशा चिंता का कारण बना रहता था। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। अब उनका घर न सिर्फ मुफ्त में रोशन हो रहा है, बल्कि यह रोशनी उनके चेहरे पर भी साफ झलकती है। यह बदलाव आया है प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के कारण।

    पूर्णिमा साहू याद करती हैं की पहले हर महीने बिल कह चिंता रहती थी। लेकिन जब हमें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली तो हमने इसे अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने घर की छत पर सौर पैनल लगवाया और फिर धीरे-धीरे जीवन की दिशा बदलने लगी। सूरज की किरणें अब उनके घर को न सिर्फ रोशन करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो चुका है। पूर्णिमा साहू मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब हमें बिल चुकाने की चिंता नहीं होती। वे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करती हैं। आज साहू पड़ोसी और सबको सलाह देती हैं कि सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें और बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें।

  • Rajnandgaon : कॉलेज के विद्यार्थियों ने गेट के सामने किया प्रदर्शन

    राजनांदगांव, दिग्विजय कॉलेज में ताला जड़ने पहुंचे विद्यार्थियों ने मेन गेट के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। सेमेस्टर परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति पर दोष मढ़ा और इसमें कुछ संशोधन करने की मांग पर प्रदर्शन किया। इसका एनएसयूआई ने भी समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थीए छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनकी पुलिस के साथ धक्का.मुक्की हुई। अंत में उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य डॉण् सुचित्रा गुप्ता के सामने अपनी बात रखी।

    दिग्विजय कॉलेज में एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने बताया कि बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर के बिजनेस मैथेमेटिक्स विषय में बहुत से विद्यार्थी फेल हुए थे जबकि छात्रों का कहना है कि एक ही विषय में सभी छात्र कैसे फेल हो सकते है जबकि उनका पेपर अच्छा बना था। कॉलेज प्रबंधन नए नियमों का हवाला देकर दायित्वों से पीछे नहीं हट सकता। छात्रों को उनके पेपर की हार्ड कॉपी प्रदान की जाए।

    विद्यार्थियों के हित में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनीरू एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति एवं विधानसभा अध्यक्ष उज्ज्वल निर्मलकर ने कहा विद्यार्थियों के साथ गलत होगा तो बड़ा आंदोलन करेंगे। छात्र नेता राहुल साहू ने कहा कॉलेज ने नया नियम बनाया है। आरटीआई के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका नहीं ले सकतेए इसका हम विरोध करते है। प्रदर्शन में मोहित कोचरेए वासुदेव साहूए जिला महासचिव जयंत पटेलए जिला उपाध्यक्ष हर्ष साहूए राहुल साहूए मीनाक्षी साहूए झरना देवांगनए उषा यादवए मोनिका निषादए उमेश्वरी साहूए गोविंद साहूए खुशबू सिन्हा आदि शामिल हुए।

    विद्यार्थियों को शिक्षा से दूर करने की रची बड़ी साजिश एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया पेपर री.चेक नहीं होता है और वे छात्र उत्तीर्ण नहीं होते है तो उनका पांचवे सेमेस्टर में एडमिशन नहीं हो पाएगा और बर्बाद होगा। ऋषि शास्त्री ने कहा कि गलती विद्यार्थियों कीए कॉलेज और प्राध्यापक की नहीं है। यह शिक्षा की नीतियों की लड़ाई है। इस नीति से छात्र.छात्राओं को शिक्षा से दूर करने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। यह स्थिति पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों की है। इसमें संशोधन हो।

  • CG : अग्निवीर में लिखित परीक्षा में चयनित युवाओं की शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ…

    जांजगीर-चांपा । अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले के 866 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी भर्ती रैली की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

    मंगलवार को खोखरा पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों से मुलाकात की। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल रोजगार का नहीं, बल्कि देश सेवा का मार्ग है। उन्होंने अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

    कलेक्टर महोबे ने कहा कि यह शुरुआत है, अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जिले का नाम रोशन करने के साथ-साथ देश की सेवा करने का यह सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जीवित रखने का मार्ग भी है। लिखित परीक्षा में सफलता के बाद अब आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं व प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक पांडेय ने कहा कि अग्निवीर भर्ती न केवल युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर देती है। आज का युवा नशे जैसी प्रवृत्तियों की ओर बढ़ रहा है, किंतु आपने जो राह चुनी है, वह देश सेवा और आत्मसम्मान की राह है।

    आप सभी को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देगा। टीमवर्क के साथ आप फिजिकल परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करेंगे और जिले का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम सुब्रत प्रधान, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं मास्टर ट्रेनर भी मौजूद रहे।