lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : कलेक्टर ने कुपोषित बच्ची हिमांशी व तेजस्वी को गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल करने की ली जिम्मेदारी…

    कुपोषित बच्चोें के परिजनों से मुलाकात कर समुचित परवरिश के संबंध में दी जानकारी

    बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में चलाए जा रहे कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम चिचबोड़ की कुमारी हिमांशी एवं ग्राम परसोदा की कुमारी तेजस्वी सहित दो कुपोषित बच्चों को गोद लेकर इन दोनों बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने हेतु समुचित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

    कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में कुपोषित बच्चों एवं उनके परिजनों से भेंट किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने इन दोनों बच्चों को गोद में लेकर स्नेहित दुलार देकर बिस्किट एवं टाॅफी भी प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि कुपोषित बच्ची हिमांशी की आयु ढाई वर्ष एवं तेजस्वी की आयु 04 वर्ष है। मिश्रा ने कुपोषित बच्चों के माताओं एवं उनके परिजनों को कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु इन बच्चों के खान-पान एवं उनके समुचित परवरिश के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। ज्ञातव्य हो जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी द्वारा भी कुपोषित बालक पुष्पराज एवं प्रिंस ठाकुर को गोद लेकर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने हेतु उनकी समुचित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली गई है।

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी द्वारा गोद लिए गए कुपोषित बालक पुष्पराज की आयु 03 वर्ष एवं प्रिंस ठाकुर की आयु डेढ़ वर्ष है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : सडक जर्जर गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाजन्य सड़क बना मरम्मत करवाने की मांग…

    अंबागढ़चौकी, नगर में लोक निर्माण विभाग का मुख्य मार्ग अब दुर्घटनाजन्य सड़क बन गई है। राजीव गांधी चौक से लाल भीष्मदेव शाह चौक तक पीडब्ल्यूडी की सड़क गड्ढों की सड़क बन गई है। इस रूट में प्रतिदिन जगह.जगह गड्ढों व जर्जर सड़क के कारण आए दिन छोटी.बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। पिछले कई महीनों से लोक निर्माण विभाग की इस जर्जर हो चुके सड़क के गड्ढों को भरने व सड़क की स्थिति को सुधारने की मांग हो रही है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के उदासिन होने से नगर में सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। इससे स्थानीय नागरिकों में शासन.प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

    नगर का प्रवेश द्वार से शहीद चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंच मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। केवल राजीव चौक से पीएनबी बैंक के मध्य सड़क में असंख्य गड्ढे हो गए हैं। दुपहिया एवं स्कूटी में चलने वाले राहगीर प्रतिदिन इन गड्ढों में अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और हादसे के शिकार हो रहे हैं। राजीव गांधी चौक और मेन रोड में निवास करने वाले सेवानिवृत्त सीईओ एचएल शेंडेए धर्मेन्द्र रामटेकेए रमेश साहूए गोलू साहूए बंटी शर्माए संतोष पांडेए संजय लाटा ने बताया कि नगर से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की इस मुख्य मार्ग में 24 घंटे हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही होती है। मेन रोड में दिन रात ट्रेफिक का दबाव रहता है। जिससे नगर का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क में जगह.जगह गड्ढे होने के कारण नित्य हादसे हो रहे हैं। पिछले दो.तीन महीनों से निरंतर सड़क के गड्ढों को भरनेए सड़क के मरम्मत करने की मांग की जा रही है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के मूकदर्शक बने रहने से यात्रियों को इन सड़कों में जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है।

    इसे लेकर पीडब्लूडी खानापूर्ति कर रहीरू नगर के अंदर स्थित लोक निर्माण विभाग की जर्जर सड़क के मरम्मत संधारण की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों के द्वारा पिछले तीन महीने से निरंतर मांग की जा रही है। लेकिन विभाग ने मरम्मत के नाम पर केवल एक बार गड्ढों को डस्टए मुरुम मिट्टी से भरकर खानापूर्ति कर ली है। विभाग द्वारा मेन रोड को दुरूस्त करने के लिए बारिश के बाद ठीक करने की बात कही जा रही है। लेकिन इधर रोज हो रही छोटी.बड़े सड़क हादसों ने नागरिकों का पारा चढ़ा दिया है। नागरिकों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग केवल खानापूर्ति कर रही है। उसे नागरिकों के जान.माल की चिंता ही नहीं है।

    चौकी.पांगरी मार्ग भी डेंजर सड़क बनीरू नगर में नया रायपुर रोड के नाम से जाना जाने वाला चौकी पांगरी सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क का डामर एवं गिट्टियां उधड़ कर बाहर आ गई है। मार्ग भर छोटे.बड़ गड्ढे उभर आए हैं। इस सड़क का निर्माण सेतु विकास निगम के द्वारा किया गया है। वाइन शाप जाने वाले इस मार्ग में 24 घंटे वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन सुबह 10 से देररात तक यहां इस मार्ग में शराब दुकान के चलते हेवी ट्रेफिक रहता है।

    पूरी तरह ठीक कराया जाएगारू ईईए पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग के ईई ऋतु खरे ने कहा कि समय.समय पर नगर के मेन रोड को दुरूस्त किया गया है। गड्ढों को डस्ट से फिलिंग कराई गई है। बारिश के बाद जर्जर सड़क को पूरी तरह ठीक कराया जाएगा।

  • राजनांदगांव : नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का ईलाज प्राथमिकता से करने की जरूरत : कलेक्ट…

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर को है।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे। नागरिकों में स्वास्थ एवं सेहतमंद रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑकोलाजी सहित एमडी मेडिसिन एवं सर्जरी से जुड़े चिकित्सक उपस्थित रहेेंगे। उन्होंने सभी बीएमओ से कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करते हुए उनके ईलाज के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है।

    उन्होंने इसके लिए सभी एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ, जनपद सीईओ को आपस में समन्वय करते हुए गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। इन मरीजों के आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने मरीजों के पंजीयन, भोजन, पेयजल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए लैब टेस्ट, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको के माध्यम से परीक्षण हेतु सुविधाओं के लिए कहा। शिविर में रनर्स सिस्टम एवं वाहन की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लोगों को अधिक से अधिक से शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मरीज अपने साथ अपना आधार कार्ड भी लेकर आएंगे। आवश्यकता होने पर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। उन्होंनेे नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक अलग से स्टॉल होना चाहिए। मरीजों को अपनी पुरानी बीमारियों के दस्तावेज एवं आधार कार्ड लेकर आने के लिए जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। शिविर में वैलेंटियर्स की भी ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने कहा कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए व्हील चेयर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए हर विभाग अलग-अलग वालिंटियर्स की ड्यटी लगाएं। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी, डीपीएम संदीप ताम्रकार, उदयाचल से अशोक मोदी, आईएमए से डॉ. मिथलेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र गांधी, मोहन पारख सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon : तेज रफ्तार कार का ट्रक से टक्कर..

    राजनांदगांव, शहर के रामदरबार चौक में तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि कार में मौजूद पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

    कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। कार क्रमांक सीजी 04 पीके 8536 दुर्ग की दिशा में जा रही थीए तभी रामदरबार में ट्रैफिक सिग्नल के पास ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीसी 2812 से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी को इलाज के लिए ​मे​िडकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Rajnandgaon : शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉण्सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॉस्पिटल के रायपुरए दुर्गए भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे।

    नागरिकों में स्वास्थ्य एवं सेहतमंद रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक दिवसीय निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासनए स्वास्थ्य विभागए भारतीय रेडक्रास सोसायटीए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

  • राजनांदगांव : रबी मौसम मेें धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल का उत्पादन करने से जल संकट की स्थिति में मिलेगा स्थायी निजात : कलेक्टर…

    धान की जगह कम पानी उपयोग वाली मक्का एवं अन्य फसल लेने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में मिशन जल रक्षा अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज फसल विविधीकरण के संबंध में जिला स्तरीय एग्रीमीट कार्यशाला का आयोजन किया गया। फसल विविधीकरण कार्यशाला में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, बीज निगम, ग्राम पंचायतों सरपंच, औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील एवं समृद्ध किसान शामिल हुए।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि रबी मौसम में कम पानी के उपयोग वाली फसलों का उत्पादन करेंगे, तो आने वाले समय में जल संकट की स्थिति से एक स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि धान की फसल में सर्वाधिक पानी का उपयोग होता है। जिसके कारण जिले में भू-जल स्त्रोत का स्तर नीचे चला जा रहा है। इसके लिए किसानों को फसल विविधीकरण के संबंध में पाम्पलेट बनाकर किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में शत प्रतिशत फसल विविधीकरण होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में फसल विविधीकरण संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को जागरूक करने कहा।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि रबी मौसम में धान की फसल लेने से जिले में जल स्तर कम होने का महत्वपूर्ण कारण है। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण बहुत सारे फसलों का विकल्प है, लेकिन धान के बदले अन्य लाभकारी फसल मक्का एवं अन्य दलहन, तिलहन, लघु धान्य फसल का उत्पादन करेंगे तो किसानों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसके लिए किसानों को जागरूक करने कहा। उन्होंने जिन स्थानों में पिछले वर्ष धान की खेती की गई थी, वहां पर मक्के की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा। मक्के की खेती करने से किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मक्का फसल लेने से किसानों की आय बढ़ेगी और फसल उत्पादन में पानी भी कम लगेगा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर में फसल लगाने से बंदर और मवेशियों से सुरक्षा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कोई किसान मक्के की खेती करता है तो उसका शत प्रतिशत मार्केटिंग के लिए सुविधा होगी। उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी अमला और किसान उत्पादक संगठन को किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए मक्का बीज उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जल संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई।

    सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए नागरिकों में व्यवहार परिवर्तन कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार जल संवर्धन के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिन स्थानों में धान की खेती की गई थी वहां पर जल स्तर नीचे चला गया है। इस तरह से जिले में भू-जल स्तर नीचे जाने से यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य फसल लेने के लिए किसानों को मिशन मोड में जागरूक करना है। उन्होंने किसानों को धान फसल के अलावा मक्का फसल एवं अन्य मौसम आधारित फसलों में अधिक उत्पादन और आय के संबंध में जानकारी देने कहा। बैठक में प्रगतिशील एवं समृद्ध किसानों ने कहा कि समृद्ध किसान बनने के लिए धान की खेती को छोड़कर मक्का एवं अन्य फसल का उत्पादन करना होगा। बैठक में ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप संचालक कृषि टीकम ठाकुर, सहायक संचालक उद्यानिकी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील एवं समृद्ध किसान तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का हुआ सफल आयोजन…

    सूरजपुर । जिला परिवहन कार्यालय सूरजपुर द्वारा शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल महाविद्यालय भैयाथान में शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    शिविर स्थल भैयाथान कॉलेज में 40 आवेदकगण शिविर स्थल में उपस्थित हुए। शिविर के नोडल अधिकारी सरमन, परिवहन उप निरीक्षक के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ।

  • Rajnandgaon : 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव, बागनदी पुलिस ने कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है।

    बागनदी पुलिस ने बताया कि ग्राम घोरतलाव में रहने वाला मुकेश कोर्राम शराब की बिक्री कर रहा थाए जिसकी शिकायत के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी को अपने घर से शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपी से 10 लीटर शराब जब्त किया गया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

  • CG : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई में हुआ विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन…

    सूरजपुर । जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र(हब) महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के द्वारा भारत सरकार की योजना संकल्प अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभिायन जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई में किया गया। जहां पर महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक शारदा सिंह द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, सखी वन स्टाप संेटर, टोल फ्री नं. 181, 1098 एवं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

    पोषण माह अंतर्गत किशोर बालिकाओं को सभी प्रकार के पोषण से भरपुर खाद्य पदार्थो की जानकारी दी गई एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बढ़ते हुए साइबर क्राइम के बारे में भी बालिकाओं को अवगत कराया गया एवं सतर्क रहने की समझाइस दी गई। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

  • CG : ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान : प्रतापपुर के सोनगरा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 45 हितग्राही हुए लाभान्वित…

    सूरजपुर । रजत महोत्सव के अंतर्गत ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान के तहत आयुष विभाग सूरजपुर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य एवं आयुष केंद्र सोनगरा, विकासखंड प्रतापपुर में एक विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक दल द्वारा ग्रामीण जनों को आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूक किया गया।

    शिविर में विभिन्न गतिविधियाँ जानकारीयां दिया गया। जिसके अंतर्गत आयुर्वेद का परिचय एवं दैनिक जीवन में इसका महत्व, योग एवं प्राणायाम का महत्व, दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचार्य की जानकारी, आहार-विहार तथा हस्तप्रक्षालन विधि (हाथ धोने की प्रक्रिया), रक्ताल्पता (एनीमिया) की जानकारी एवं बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली घरेलू औषधियों का वितरण, घरेलू औषधियों की पहचान एवं उनके प्रयोग की विधि, कार्यक्रम में कुल 45 हितग्राहियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। यह शिविर ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

  • CG : पीएम आवास योजना के कार्यों में आएगी तेजी, छूटे हितग्राहियों का सर्वे कर 100 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सोमवार को पंचायत स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सभी स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा 30 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका आवास मिल सके।

    उन्होंने विशेष रूप से स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत छूटे हुए हितग्राहियों का शत‑प्रतिशत सर्वे कर उन्हें योजना से जोड़ने और स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत भी सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें आवास प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने पर बल दिया।

    इसके अलावा, वर्ष 2024-26 के स्वीकृति गैप को शत‑प्रतिशत पूरा करने और आवास निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर परिवार तक आवास पहुँचना है और पंचायत अधिकारियों को सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

    ठाकुर ने अधिकारियों से नियमित समीक्षा कर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर आवास पूर्ण कर ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

  • CG : स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीएमएफ मद से होनी थी भर्ती…

    सुकमा । मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि जिला खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ) से लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 02, रेडियोग्राफर तथा वाहन चालक के पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के अंतर्गत6 सितंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। किन्तु अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते आज दिनांक 08 सितंबर 2025 को उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी के साथ के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

  • CG : विलंब से शाला आने वाले व अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी…

    महासमुंद । स्कूलों में विलंब से पहुंचने वाले एवं बिना कारण या पूर्व स्वीकृति के शाला में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला भुरका के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल द्वारा संस्था में विलंब से आने एवं समय पूर्व जाने संबंधी शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    उक्त संबंध में पूर्व में भी स्पष्टीकरण जारी किया गया था। किंतु उनके द्वारा लगातार इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है जो कि कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। तत्संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष 03 कार्यालयीन दिवसों में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावेगा। इसी तरह जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा एवं सहायक संचालक एम.जी. सतीश नायर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

  • CG : अवैध रूप से खाद भण्डारण व विक्रय करने वाले दुकानदारों पर हो कार्रवाई : संचालक राहुल देव…

    अम्बिकापुर । संचालक कृषि राहुल देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में खरीफ 2025 में उर्वरक व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में संभागस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुज़ा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुज़ा, कोरिया, एमसीएबी, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में जिलेवार धान उत्पादन की जानकारी ली गई तथा जिलों में धान रकबे में कमी के कारणों पर चर्चा की गई। संचालक देव ने किसानों को धान के बदले दलहन-तिलहन, लघु धान्य फसलों तथा अन्य फसलों हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी में एग्रिस्टेक के सम्बन्ध में समीक्षा के दौरान कहा कि एग्रिस्टेक की जवाबदेही कृषि विभाग की है, इसलिए यह कार्य गम्भीरता से हो। इस हेतु आरईओ की ड्यूटी लगाएं और फील्ड में सक्रिय रखें। किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।

    इसी प्रकार बैठक में डीसीएस सर्वे की जानकारी लेते हुए कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सामंजस्य के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिले एकीकृत किसान पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित कराएं। बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि किसानों को खाद बीज की कमी ना हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को समय पर और उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो। उन्होंने खाद बीज उठाव की जानकारी लेते हुए कहा कि यूरिया खाद का उठाव करने वाले किसानों का सत्यापन कराएं तथा खरीदी पश्चात अवैध रूप से दुकानदारों को बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यूरिया के अवैध भण्डारण एवं विक्रय करने वालों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा कहा कि लगातार निरीक्षण कर दुकानदारों पर कार्रवाई करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले उर्वरक निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान अधिकारियों को फील्ड में दौरा कर किसानों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में बीज उत्पादन कार्यक्रम, फसल प्रदर्शन में नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल-ओइलसिड्स, परम्परागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती मिशन, आत्मा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, अक्ति बीज संवर्धन योजना, पीएम किसान योजना, लघुतम सिंचाई तालाब, आर ए डी योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की प्रगति, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • CG : कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या, निराकरण करने दिलाया भरोसा…

    नारायणपुर । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

    जनदर्शन में नंदनी राना ग्राम बड़गांव द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम बड़े टोण्डा के रस्सू कोर्राम द्वारा खेत में पुलिस कैंप खुलने से हुए नुकसान पर मुआवजा हेतु, रामू राम वड़दा ग्राम कोडलियर द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार हेतु अनुकंपा प्रदाय करने, स्मिला राजपुत द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने, समस्त साप्ताहिक हाट बाजार व्यापारी नारायणपुर द्वारा खराब सड़क पर मरम्मत कार्य हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत पिड़ियाकोट द्वारा ग्राम पंचायत में नया तेंदू पत्ता फड़ खोलने एवं स्कूल में खेल मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण, मैदान समतलीकरण, स्कूल में बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष, राशन व आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर आयोजित करने, ग्राम कंगालीपारा निवासी अनिल कुमार द्वारा आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदाय करने, भा. प्र. से. एवं जिला अध्यक्ष केपी सागर द्वारा जिला अस्पताल नारायणपुर में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर की प्रथम जॉइनिंग दिनांक वर्ष की जानकारी की जांच कराने, पुजा ठाकुर व अन्य 03 जेईई नीट कोचिंग सेंटर गरांजी द्वारा मानदेय में वृद्धि हेतु,

    सरपंच ग्राम पंचायत आतरगांव द्वारा धौड़ाई सीमा से तारागांव आतरगांव बेसेमेटा होते हुए महिमागवाड़ी सीमा तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण करने एवं ग्राम परपा में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने, सेवा निवृत्त शिक्षिका राधिका देवांगन द्वारा सेवा निवृत्त होने के पश्चात् एनसीएस व पेंशन राशि प्रदान करने, सरपंच ग्राम पंचायत तारागांव द्वारा जिला कार्यालय से स्वीकृत कार्यों की राशि भुगतान के संबंध में, समस्त ग्रामवासी कापसी द्वारा ग्राम कापसी में नवीन धान खरीदी केन्द्र स्थापित करने, लखेश्वर कचलाम ग्राम कोहकामेटा द्वारा नक्सल पीड़ित प्रार्थी को रोजगार प्रदाय करने, प्राथमिक बस यूनियन नारायणपुर द्वारा नारायणपुर से कोण्डागांव, ओरछा एवं अंतागढ़ मार्ग की खराब स्थिति को सुधारने हेतु और मस्सी ध्रुव एवं अरूण धु्रव द्वारा वेतन अलग अलग किये जाने के बाद भी खाते में जमा ना होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

    प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

  • CG : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।

    दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धान्धअम्बा, निवासी स्व. केटी बाई का सांप के काटने से 29 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भोदलो राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • CG : मनोरा में वन धन केंद्र संचालन : महिला लीडरों व बिहान समूह की एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न…

    जशपुरनगर । जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देशन एवं डीएफओ शशी कुमार के मार्गदर्शन में मनोरा विकासखण्ड में वन धन केंद्र मनोरा का संचालन करने के लिए महिला लीडरों एवं बिहान समूह की महिलाओं विशेषकर पहाड़ी कोरवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विशेष पहाड़ी कोरवाओ के आर्थिक स्थिति में सुधार करने साथ में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए आजीविका एवं लाभ प्राप्त करने हेतु उपायों पर चर्चा किया गया।

    प्रशिक्षण में बताया गया कि बिहान और वन विभाग के सहयोग से वन धन केंद्र का संचालन किया जाएगा। जिसमें विभाग के साथ जुड़ कर कार्य कर रहे संस्थाओं का सहयोग रहेगा। मनोरा विकास खंड के सभी गांवों के महिला समूहों, वन प्रबंधन समिति और अन्य संस्थाओं के सहयोग से क्षेत्रों में लगातार प्रशिक्षण आयोजित कर उन्हें लाभान्वित एवं जागरूक किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में बिहान की 35 दीदियों के साथ-साथ वन विभाग से प्रबंधक एफईएस से जागेश्वर पटेल, दर्पण संस्था से मधुलता पैंकरा, लोचन यादव, जशपुर जन विकास संस्था से मालती तिर्की एवं उनके कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में तकनीकी एवं फाइनेंशियल सपोर्ट एफईएस रायपुर द्वारा किया गया।

  • CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधित मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, रोजगार सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

  • CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को हो रही है आर्थिक बचत, पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा…

    योजना का लाभार्थी सुभाष मिंज को बिजली बिल में हो रही है भारी बचत

    जशपुरनगर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है।

    जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। योजना का लाभ लेने के बाद उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। अपना अनुभव साझा करते हुए मिंज बताते हैं कि सौर ऊर्जा से न केवल घर रोशन है हुआ है बल्कि उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण भी संभव है।

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in/ पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं। उपभोक्ता सौर प्लांट स्थापना हेतु वेंडर का चयन स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • CG : राज्य स्तरीय रोजगार मेला : ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ…

    आईटीआई गौरेला में पंजीयन शिविर 9 एवं 10 सितंबर को

    गौरेला पेंड्रा मरवाही | राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगले माह 9 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला प्रस्तावित है।

    इस मेले में सम्मिलित होने के लिए वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण और डिप्लोमा धारक युवा रोजगार कार्यालय की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला अग्रणी (नोडल) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय आईटीआई गौरेला के सीओई भवन में 9 एवं 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है।