
Rajnandgaon : गामीणों ने फौजी एवं अमर शहीदो के लिए सम्मान कार्यक्रम रखा…
सिकोसा ग्राम पैरी में रविवार को शिक्षक सम्मान समिति के तत्वाधान में फौजी सम्मान कार्यक्रम किया गया। इस विशेष अवसर पर देश की सेवा में जुटे 40 से अधिक सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान कर ग्रामीणों ने किया। इस आयोजन में उन सभी वीर जवानों को सम्मानित किया गया, जो भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों एवं अन्य रक्षा सेवाओं में कार्यरत हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
गांव के अमर शहीदों को भी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाड़ी वैद्य एवं समाजसेवी गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख रहे। उन्होंने सैनिकों को राष्ट्र की असली धरोहर बताते हुए कहा कि जो मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं, उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। देशमुख ने आयोजन समिति को 11,001 की सहयोग राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम मंे पैरी के वीर जवान नामक पुस्तक का विमोचन, जिसका संपादन राजेंद्र सोनबोईर ने किया है।
इस पुस्तक में ग्राम पैरी के समस्त फौजियों के नाम, योगदान और संस्मरण दर्ज हैं, जिसमें शहीद जवानों का विशेष उल्लेख किया गया है। अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सीताराम साहू, टीकम पिपरिया, सरपंच मधु देशमुख, जनपद सदस्य ममता सेन थे। कार्यक्रम से पूर्व भिलाई से आईं पंडवानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में किशन निषाद, डोमन सिन्हा, गजपति यादव, सोमेश्वर भारती, लकेश्वर निषाद, रमेश सोनबोईर, गैंदसिह साहू, शेखर निषाद, नामदेव साहू, योगेन्द्र साहू, लल्ला प्रसाद देशमुख, ओम प्रकाश सोनबोईर, मोहित साहू, तामेश्वर मानिकपुरी, एस राम प्रजापति सहित अन्य का सम्मान किया। सिकोसा. ग्राम पैरी में सम्मानित होने वाले सैनिक व अतिथि।




