छत्तीसगढ़

CG : 10वर्षीय बच्चा फंदे से लटका मिला…

रामानुजगंज। नगर में एक 10 वर्षीय बालक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। भारत जसवंत रवि का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि जो पांचवीं में अध्ययनरत थाए उसने सोमवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई.बहनों के साथ खेल रहा था। शाम साढ़े छह बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया । कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। उस समय हार्दिक के माता.पिताए भारत जसवंत रवि एवं उनकी पत्नीए किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पिता तत्काल घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्दिक को मृत घोषित कर दिया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.