lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • राजनांदगांव : हवन पूजन.आरती महाप्रसादी भंडारा का आयोजन 5 को…

    राजनांदगांव, शिवनाथ वार्ड 51 हरदी में 29 अगस्त को मां संतोषी की मूर्ति स्थापना की गई है। 5 सितम्बर को सुबह हवन पूजन.आरती का कार्यक्रम एवं शाम को महाप्रसादी भंडारा का आयोजन रखा गया है।

    यह आयोजन जय मां संतोषी उत्सव समिति गांधी चौक एवं समस्त वार्डवासियों के सहयोग से रखा है।

  • CG : ग्राम जूरूडांड में हुए दुखद सड़क हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक…

    मृतकों के परिवारों को दी गई तत्काल आर्थिक सहायता

    जशपुरनगर । 2 सितंबर की रात्रि को बगीचा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम जूरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घायलों को शीघ्रतम मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि करीब 12ः30 बजे विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया। इस हादसे में घायल हुए 22 लोगों को बेहतर उपचार हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया है। इनमें से 15 का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तथा 7 का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 8 घायलों का इलाज बगीचा सीएचसी में चल रहा है। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    इस दुखद दुर्घटना में मृत हुए तीन लोगों के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को हर संभव चिकित्सीय एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

  • CG : रजत महोत्सव अंतर्गत स्कूली बच्चों को दी गयी बाल सुरक्षा संबंधित जानकारी…

    जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी।

    इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित करने एवं आत्मरक्षा के बारे में पूरी तरह से जानकारी भी दी गयी। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    दुलदुला के बाजारडांड आंगनबाड़ी में पोषण माह का हुआ आयोजन

    आज दुलदुला के खटंगा सेक्टर के आंगनबाडी केन्द्र बाजारडांड में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने एवं एनीमिया से बचाव के लिए आयरन गोली का सेवन के संबंध में जानकरी दी गयी।

  • CG : कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि जशपुर में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, जशपुर में किया गया है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले के विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।जिला प्रोसेस लैब में जिले के 7 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 8 विकासखंड के 80 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    जिला प्रोसेस लैब का उद्देश्य योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना, आदिवासी समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु नवाचारों पर विचार-विमर्श करना तथा “आदि कर्मयोगी” अभियान के क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, समूह चर्चा एवं कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

    इस आयोजन से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विकास कार्यों के लिए ठोस दिशा तय होगी। साथ ही आदिवासी समाज की परंपराओं, संसाधनों एवं सामुदायिक सहयोग को जोड़ते हुए सतत विकास की राह सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्यक्रम जिले में सशक्त ग्राम शासन एवं जनभागीदारी आधारित विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

  • CG : सीईओ ने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का किया निरीक्षण…

    जशपुरनगर । जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को बहुउद्देशीय केंद्र सामरबार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस केंद्र में संचालित होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में सीसी सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था, रंगरोगन, पौधारोपण कराने को कहा। सीईओ ज़िला पंचायत ने केंद्र के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त संजय सिंह, डीपीओ अजय शर्मा, जनपद सीईओ एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    उन्होंने ग्राम पंचायत सामरबार, गायबुडा तथा देवडांड में पीएम जनमन योजनांन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने योजना के हितग्राहियों, ग्राम सचिव, आवास मित्र एवं रोज़गार सहायकों से चर्चा कर जल्द से जल्द आवास निर्माण पूर्ण कराने को निर्देशित कियास उन्होंने हितग्राहियों एवं अधिकारियों से चर्चा के दौरान आवासों का दिशा निर्देशों के अनुसार निर्माण कर खिड़की, दरवाज़ा लगवाने एवं पुताई कार्य पूर्ण कराने को कहा।

  • CG : आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाना है : विधायक रायमुनी…

    जशपुरनगर । आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रोसेस लैब का आज सफल समापन हुआ। यह आयोजन जिले के आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा ग्रामीण समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

    कार्यक्रम के समापन सत्र की मुख्य अतिथि विधायक रायमुनी भगत थी। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने की। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केवल एक योजना न होकर एक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाना है। जिला प्रोसेस लैब जैसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी तथा परिणामकारी बनाएंगे।

    इस लैब के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर गहन विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने समूह कार्यशालाओं के माध्यम से स्थानीय चुनौतियों और समाधान की रूपरेखा तैयार की। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेजेंटेशन से ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं की गहरी समझ प्राप्त हुई। अंत में अतिथिगण तथा सभी प्रतिभागियो ने आदि शपथ भी ली ।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स ने आदि कर्मयोगी अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

  • CG : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कलेक्टर ध्रुव सख्त, कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव बुधवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा पहुँचे और संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लैब रूम, ऑपरेशन थिएटर और जनरल वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पोषण पुनर्वास केंद्र व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वार्डों में स्वच्छता और सफाई सर्वाेच्च प्राथमिकता में हो। स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो। मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। सभी स्वास्थ्यकर्मी मुख्यालय में रहकर नियमित फील्ड विजिट करें।

    प्रशासन का यह प्रयास ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। निरीक्षण के समय सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, बीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • CG : निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : कलेक्टर मिश्रा…

    बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता को समय पर उसका समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर मिश्रा आज जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों की बैठक लेकर गुरूर विकासखण्ड में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

    इस दौरान उन्होंने गुरूर विकासखण्ड में चल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास, मोर गांव-मोर पानी अभियान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्य एवं गौधाम योजना आदि के कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। उनके निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम गुरूर रामकुमार सोनकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकगण उपस्थित थे।

    बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों के प्रगति के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयावधि में निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने में आ रही दिक्कतों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि प्राप्त कर चुके हैं किंतु आवास बनाने में रूचि नही ले रहे है। इसके अलावा आवास योजना के स्वीकृत राशि को अन्य कार्य में खर्च करने पर इन हितग्राहियों से शीघ्र राशि की वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही आवास निर्माण के प्रगति स्तर का जियो टैग के आधार पर आवास किश्त का आबंटन जारी करने को कहा। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 90 मानव दिवस का रोजगार इसी के आधार पर मस्टररोल ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा जारी किया गया है।

    कलेक्टर ने निर्धारित समय-सीमा आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही होने तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों एवं आवास मित्रों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने अधिकारी-कर्मचारियों को सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित कार्यों का क्यूआर कोड प्रत्येक ग्राम पंचायतों की सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि ग्रामीणजन क्यूआर कोड स्कैन कर ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इससे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य एवं ग्रामीण विकास कार्ययोजना तैयार करने में सहभागिता में भी वृद्धि हो सकेगी।

  • राजनांदगांव : नाले पार करते 28 वर्षीय युवक बह गया…

    औंधी, औंधी के चंदन नाले को पार करते हुए 28 वर्षीय युवक बह गया। दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक जिस नाले में बहा उसी को पार कर ग्रामीण आवाजाही करते हैं। घटना सोमवार शाम की है।

    जानकारी के मुताबिक ग्राम नवागढ़ कोर्रामपारा में रहने वाला 28 वर्षीय सामसिंग धुर्वा औंधी बाजार गया था। जहां से शाम में वह अपने साथी दयाराम अंचला के साथ गांव लौट रहा था। दोनों तेज बहाव वाले नाले को पार कर रहे थेए तभी सामसिंग का संतुलन बिगड़ा और वह नाले में बह गया। हादसा के बाद पुलिस टीम ने गोताखोरों के साथ सामसिंग की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कियाए तभी सामसिंग का शव नाले से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। हादसे में गांव के 28 साल के युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।

    गांव पहुंचने पुलिया नहीं पहले भी हो चुका हादसा चंदन नाला में इसके पहले भी हादसा हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि नवागढ़ कोर्रामपारा गांव पहुंचने के लिए पुलिस नहीं हैं। उन्हें नाले को पार कर ही गांव आना.जाना करना पड़ता है। बारिश में नाला पूरी तरह डूब जाता हैए वहीं उफान पर रहता है। लेकिन मजबूरी में ग्रामीणों ने इससे आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला नहीं होने की वजह से गांव के बच्चे पूरी बारिश भर स्कूल भी नहीं पहुंच पाते।

  • राजनांदगांव : मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पदयात्रियों के सुविधा की व्यवस्था के लिए बैठक

    राजनांदगांव, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले में पदयात्रियों की सुविधा व्यवस्था के लिए अंजोरा से अछोली डोंगरगढ़ तक सेवा केन्द्रों की स्थापना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में 13 सितम्बर को दोपहर 12 बजे डोंगरगढ़ में बैठक आयोजित की गई है।

  • CG : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।

    उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

  • राजनांदगांव : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 650 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन से किया रवाना


    – प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का क्षण
    – जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा


    राजनांदगांव । पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 650 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।


    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदियों से प्रभु श्री राम की महिमा जनमानस में व्याप्त है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर स्थापित होने के बाद दर्शनार्थियों को अयोध्या जाकर दर्शन करने की इच्छा होती है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला दर्शन कराया जा रहा है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। इस वर्ष अब तक 6 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों के दर्शन से हम सभी को दर्शन का लाभ एवं पुण्य मिलेगा। प्रदेश के  850 से अधिक दर्शनार्थी दर्शन करके आएंगे तो 85 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी दर्शनार्थियों को तीर्थ यात्रा के लिए मंगलकामना एवं शुभकामनाएं दी।


    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम जिनका मामा गांव छत्तीसगढ़ है और यह कौशल प्रदेश है। केन्द्र एवं राज्य शासन की हमेशा इच्छा रही है कि पर्यटन, देशाटन होता रहे। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि दूसरी बार यहां से तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : गड्ढे में पानी भरने से मकान गिरा…

    धौंराभांठा ग्राम पंचायत हमीरपुर की निवासी संतोषिनी गुप्ता ने तहसीलदार तमनार से टूटे मकान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संतोषिनी ने बताया कि उसके पड़ोस में बिना तकनीकी सलाह के मकान निर्माण किया गयाए जिससे 25 अगस्त की रात 7 बजे उसके कच्चे मकान की दीवार गिर गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई।

    शिकायत के अनुसारए बरसात के दौरान मकान बना रहा था। निर्माण के दौरान बिना तकनीकी सलाह के जमीन खोदकर कॉलम खड़ा किया गया। गड्ढे में पानी भरने से संतोषिनी का मकान गिर गया। मुआवजे की मांग के लिए संतोषिनी ने सरपंच का सत्यापन पत्रए तहसीलदार का आदेश पत्र और पटवारी का पंचनामा प्रतिवेदन संलग्न कर आवेदन दिया है।

  • CG : जिला पंचायत सीईओ ने संध्या चौपाल में अधूरे पीएम आवासों को जल्दी से पूर्ण करने दिया सुझाव

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में प्रतिदिन एक ग्राम पंचायत में संचालित हो रहे “संध्या चौपाल“ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पेण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत कुदरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित होकर पीएम आवास के हितग्राहियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधूरे आवास निर्माण के हितग्राहियों को जल्दी से आवास पूर्ण करने का सुझाव दिया।

    ग्राम कुदरी में कुल 253 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 101 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण कराने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में सरपंच द्वारा दीपावली पर्व पर होने वाले गृह प्रवेश कार्यक्रम में सीईओ रावटे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ नम्रता शर्मा, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण, आवास हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • CG : प्रदेश में अब तक 916.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 916.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1313.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 448.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

    रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 794.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 650.6 मि.मी., गरियाबंद में 773.4 मि.मी., महासमुंद में 670.4 मि.मी. और धमतरी में 825.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 904.0 मि.मी., मुंगेली में 877.4 मि.मी., रायगढ़ में 1090.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 748.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1077.8 मि.मी., सक्ती में 955.1 मि.मी., कोरबा में 894.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 891.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 728.8 मि.मी., कबीरधाम में 648.7 मि.मी., राजनांदगांव में 823.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1156.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 680.4 मि.मी. और बालोद में 1004.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 655.0 मि.मी., सूरजपुर में 980.4 मि.मी., जशपुर में 892.5 मि.मी., कोरिया में 998.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 908.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1304.9 मि.मी., कोण्डागांव जिले में 845.0 मि.मी., कांकेर में 1062.4 मि.मी., नारायणपुर में 1136.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1258.7 मि.मी., सुकमा में 1006.0 मि.मी. और बीजापुर में 1246.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • CG : बांध टुटने से एक ही घर के सात लोग बहे

    बलरामपुर। जिले के लुत्ती जलाशय बड़ा हिस्सा मंगलवार की रात को टूट गया। जलाशय टूटने से इसके नीचे स्थित दो घर चपेट में आ गए। एक ही परिवार के छह लोगों के साथ कुल सात लोग बह गए। इनमें से तीन की लाश बरामद कर ली गई है। मृतकों में सास और दो बहू हैं। इस परिवार के तीन बच्चों के साथ एक ग्रामीण का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।देर रात को ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा एपुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी.कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।

    सुबह से बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में गांववाले लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत विश्रामनगर के ग्राम धनेशपुर में जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 1980 . 81 में जलाशय का निर्माण कराया गया था। दो ओर से पहाड़ से घिरे जलाशय में एक ओर से नाला का पानी आता है। 10.12 साल पहले जलाशय में सीपेज हुआ था। उस दौरान इसका मरम्मत कराया गया था।

  • CG : दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 6.78 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 78 लाख 16 हजार रूपए स्वीकृत किए है।

    सिंचाई योजना के कार्यों में विकासखण्ड बलौदाबाजार की कोटानाला व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 33 लाख 20 हजार रूपए और मल्लीन नाला पर घुलघुल स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 44 लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए है।

    स्वीकृत इन कार्यों को पूर्ण कराने जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • CG : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया

    कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई

    नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा

    जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे

    गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया

    कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को सुरक्षाबलों के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया

    नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है

    नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है

    मोदी सरकार का  संकल्प है, 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे

    रायपुर, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस,  डीआरजी और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया।

    अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुँचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुँचने दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। शाह ने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का  संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

  • CG : विशालकाय अजगर ने मुर्गी को निगला…

    कोरबा। पोड़ीबाहर स्थित अली पोल्ट्री फार्म में 15 फीट लंबे अजगर ने दहशत फैला दी। रात करीब 10 बजे की घटना है। फार्म को बंद करने के बाद सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो रहे थे। अचानक मुर्गियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जांच में पता चला कि वह एक मुर्गी को पहले ही निगल चुका था। दूसरी मुर्गी को निगलने की कोशिश में वह अटक गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई।

    फार्म के मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। फार्म मालिक जाकिद अली ने बताया कि पहले भी फार्म में सांप आए हैंए लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा। अगर समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिलती तो यह और मुर्गियों को भी निगल सकता था। स्नेक कैचर जितेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में अक्सर शिकार के लिए सांप आते रहते हैं। इस बार का अजगर असामान्य रूप से बड़ा था।

  • CG : किसान हितैषी सरकार की योजनाओं से बन रहे स्वालंबी

    सब्जी की आधुनिक खेती से सीताराम राजपूत कमा रहे सालाना 15-16 लाख रूपए

    रायपुर,

     किसान हितैषी सरकार की योजनाओं से बन रहे स्वालंबी

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पारदर्शी सुशासन का परिणाम अब गावों में दिखने लगा है। नेक नियत व ईमानदारी ने शासकीय योजनाओं को लागू करने से इससे प्रदेश के किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जा सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हमें दिखने को मिल रहा है। जिला मुंगेली के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम क़लारजेवरा के कृषक सीताराम राजपूत, पिता ईश्वर प्रसाद ने सब्जी की आधुनिक खेती अपनाकर अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। राजपूत के परिवार में उनके दादाजी और पिताजी पहले से ही बागवानी और कृषि कार्य करते आ रहे थे। लगभग 10 वर्षों तक उनके पिता ने परंपरागत धान की खेती की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीताराम राजपूत ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को अपना व्यवसाय बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने 02 एकड़ भूमि में सब्जी की खेती की शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे बड़े पैमाने पर विस्तार दिया। आज सीताराम राजपूत सब्जी की खेती से प्रतिवर्ष लगभग 15-16 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

        जिला उद्यानिकी विभाग मुंगेली के मार्गदर्शन में राजपूत ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। इनमें सब्जी मिनीकिट, कृषि यंत्र, बीज, जैविक खाद, सामुदायिक नर्सरी और ड्रिप सेट जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं। इन संसाधनों का उपयोग कर उन्होंने खेती को लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय का रूप दिया। सीताराम राजपूत ने स्वच्छ श्रीजना महोत्सव, जिला स्तरीय किसान मेला, मत्स्य पालन एवं कृषि संगोष्ठियों तथा विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।