lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : गरियाबंद में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण का शुभारंभ

    गरियाबंद । जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिले में जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत वन विभाग के ऑक्सन हॉल में रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर बीएस उइके ने किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त नवीन भगत, एसडीओ वन विभाग मनोज चन्द्राकर सहित जिला अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

    कलेक्टर बीएस उइके ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुडे़ प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इस अभियान को अंतर्विभागीय समन्वय और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से किया जाएगा। यह अभियान आदिवासी क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 05 विकासखंड के 334 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के 64 हजार 877 आदिवासी परिवारों को 17 मंत्रालय के 25 योजनाएं जैसे- आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि से लाभान्वित किया जाएगा। इस अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ताकि गांव में ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध सुनिश्चित हो। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय मास्टर टेªनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विभिन्न जानकारी प्रदान करने की बात कही।

    इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त नवीन भगत ने बताया कि जिला स्तर पर 07 ट्रेनर, ब्लॉक स्तर पर 35 ट्रेनर एवं प्रत्येक ग्राम से न्यूनतम 20 आदि साथी, सहयोगी (अशासकीय संस्थाएं, स्व-सहायता समूह, पंचायत सचिव, युवा, पंच, फ्रंट लाईन कर्मचारी एवं सेवाभावी संगठन, स्वयंसेवक) तैयार किये जा रहे हैं। इस संबंध में आज ब्लॉक स्तर के 35 मास्टर ट्रेनरों को राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा तीन दिवसीय विभिन्न आयामों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत इन मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्राम स्तर से चयनित आदि सहयोगी एवं आदि साथी को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके पश्चात ग्राम स्तर पर कैडर चयन कर (न्यूनतम 20 व्यक्ति) ग्राम के सचिव, पंच, स्वसहायता समूह, वन अधिकार समिति, उस क्षेत्र के वनवासी, आदिवासी के कल्याण एवं उत्थान हेतु कार्यरत संस्था, संगठन, युवा और स्थानीय समुदाय के लोगों को जोड़ा जाएगा। जिनका चयन आदि साथी, सहयोगी के रूप में होगा वे चिन्हांकित ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं जैसे- आवास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए क्रिटिकल गैप को चिन्हांकित करने, शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने और ग्रामों के परिवारों के साथ संपर्क रखते हुये ग्राम विकास योजना के निर्माण में कार्य करेंगे। इस अभियान अंतर्गत चिन्हांकित प्रत्येक ग्राम में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की जाएगी। जिसमें सभी विभागों से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा।

  • राजनांदगांव : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का किया गया शुभारंभ…

    राजनांदगांव, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय अंचलों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने श्री रजवाड़ा होटल एण्ड रेस्टोरेंट में डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और विभिन्न विभागों की प्रत्येक योजना से गांव के अंतिम व्यक्ति को जोडऩा है। इसके लिए शासकीय  अधिकारी-कर्मचारी, आदि कर्मयोगी, व्यावसायिक कार्यकर्ता सहित अन्य सहयोगी, अशासकीय संस्था, स्वसहायता समूह, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण युवा साथी बनकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
    आदि कर्मयोगी अभियान के जिला प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 20 लाख आदि कर्मयोगी भारत में तैयार किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में 1 लाख 33 हजार आदि कर्मयोगी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ और उत्तरदायी शासन स्थापित करने कहा। सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में जिला स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग तथा अशासकीय संस्थाओं के चयनित 28 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रदायकर्ता यशवंत वर्मा, दीपक ठाकुर, सुश्री रेणुका कन्नौजे, किशोर माहेश्वरी, वीरेंद्र वैष्णव, दिलीप कुमार, अमितेश सिंह परिहार तथा अधीक्षक पुरेंद्र, प्रशांत, मोहनीस, निखिल, सुश्री विनीता, सुश्री जया एवं सुश्री स्मृति उपस्थित थे।

  • CG : प्रोजेक्ट अनुभव : अनुभवी अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिल रहा मार्गदर्शन…

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रारंभ की गई अभिनव पहल “प्रोजेक्ट अनुभव” की श्रृंखला में योग भवन, फुंडहर (एयरपोर्ट रोड) में दूसरी कक्षा आयोजित की गई।

    इस कक्षा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आरंग दिनेश शर्मा द्वारा हिंदी विषय पर व्याख्यान दिया गया। शर्मा ने न सिर्फ विषयवस्तु को विस्तारपूर्वक समझाया, बल्कि विद्यार्थियों से अपने प्रशासनिक अनुभव भी साझा किए, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ सेवाओं की कार्यप्रणाली को समझने का भी अवसर मिला।

    इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ऑनलाइन माध्यम से क्लास से जुड़े और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन कक्षा में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि प्रोजेक्ट अनुभव की पहली कक्षा स्वयं कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा ली गई थी, जिसके उपरांत विद्यार्थियों का एक प्रारंभिक टेस्ट भी आयोजित किया गया था।

  • CG : चयनित नगर सैनिकों को 10 सितम्बर तक जिला मुख्यालय में देना होगा उपस्थिति…

    गरियाबंद । वर्ष 2024-25 में 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी के लिए तथा 500 महिला एवं पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती की कार्यवाही शुरू की गई थी। इसके तहत भर्ती परीक्षा परिणाम 08 अगस्त 2025 को जारी किया जा चुका है।

    जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि उक्त परिणाम नगर सेना एवं अग्निशमन सेवाएं के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीएचजीसीडी डॉट जीओवी डॉट इन एवं डब्ल्यूडब्ल्यू उब्ल्यू डॉट फायरएनओसी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले से 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उनको 01 सितम्बर से 10 सितम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय में उपस्थिति देने की सूचना विभाग द्वारा जारी की गई है।

  • राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 17 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर भर्ती हेतु 17 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है।

    इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

  • CG : छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

    बलरामपुर, जिले के जरहाडीह स्थित आदिवासी छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतक छात्र की पहचान अभय कच्छप (10) के रूप में हुई है। रविवार देर शाम हुई इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। छात्रावास परिसर में रविवार को सफाई और झाड़ी काटने का काम चल रहा था। इस दौरान कई छात्र पास में खेल रहे थे। अभय भी उन्हीं बच्चों में शामिल था।

    झाड़ी काटने के दौरान किसी धारदार चीज से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर की नस कट गई, जिससे लगातार खून बहने लगा। घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक ने तुरंत घायल छात्र को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती गई और अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  • CG : 14 वर्षीय बालक खेलते खेलते नाले में डुबा…

    रायगढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोर खेलते समय नाले में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अगली सुबह उसका शव पानी से बरामद किया गया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पाराघाटी निवासी सूरज गोड़ रविवार को अपने 3-4 दोस्तों के साथ भेरारी नाला के पास खेलने गया था।

    खेलते समय अचानक वह नाले के गहरे पानी में डूब गया। सूरज के डूबने की खबर उसके दोस्तों ने तुरंत परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला, तो गोताखोरों की मदद ली गई। जिला सेनानी की डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कई घंटों की तलाशी के बाद सोमवार को सूरज का शव नाले से बरामद कर लिया गया।

  • CG : सीएम साय ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे, राहत-पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का सर्वे किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है।

    अस्थायी राहत शिविर पहुँचे मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री साय दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि शिविरों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित आवास की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

    मुख्यमंत्री ने यहां लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल टीम से दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की तैनाती और मरीजों को दी जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए यह भी पूछा कि क्या वे प्रशासन की मदद से संतुष्ट हैं। प्रभावितों ने जिला प्रशासन के त्वरित सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

    क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया
    मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था तथा पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गाँवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र बहाली की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, पुनर्वास योजनाओं और प्रभावित परिवारों को दी जा रही तत्कालिक सहायता की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गाँवों में प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहुँच बनी रहे और हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री समय पर पहुँचे।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएँ कठिनाई अवश्य लाती हैं, परंतु प्रशासनिक तत्परता और जनसहयोग से इन कठिनाइयों का समाधान संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों और प्रभावित गाँवों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जाए तथा स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

  • CG : युवक का डैम में पैर फिसला युवक की मौत

    डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलेंद्रा और ठाकुर टोला के बीच स्थित नाले में लापरवाही के कारण युवक मिथिलेश वर्मा बह गया. ग्रामीणों और पुलिस की घंटों की खोजबीन के बाद देर रात उनका शव बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, युवक मिथिलेश खैरागढ़ से लौट रहा था. ठाकुर टोला मार्ग से पैदल नाला पार करने के दौरान तेज बारिश और डंगोरा डैम से आए पानी ने नाले का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया. स्टॉप डैम पर कदम रखते ही मिथिलेश का पैर फिसला और देखते ही देखते वे तेज बहाव में समा गए. मदद की पुकार सुनकर आसपास लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की रफ्तार तेज होने के कारण उसे नहीं बचाया नहीं जा सका.

    जल संसाधन विभाग के एसडीओ असद सिद्दीकी ने बताया कि ये पानी ढारा जलाशय और देवकट्टा जलाशय का पानी है. भारी बारिश के कारण बढ़े जलस्तर से एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है. विभाग ने एक गेट को छोड़कर सारे गेट खोल रखे हैं. एक गेट जाम है. रास्ते के ऊपर से अधिक पानी आने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं. ग्राम पंचायत को इस रास्ते को बंद करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ है.

  • CG : रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 20 लाख के 100 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए…

    रायपुर । रायपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। सभी फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं।

    इस विशेष अभियान का नेतृत्व पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर किया गया। इसके तहत थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आवेदकों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की गहन जांच की और तकनीकी विश्लेषण व साइबर ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल फोनों का पता लगाया।

    अन्य राज्यों से भी बरामद
    बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से भी खोजे गए। कई मामलों में जब मोबाइल धारकों को बताया गया कि उनके पास उपयोग में आ रहा फोन गुमशुदा है, तो उन्होंने स्वेच्छा से उसे रायपुर साइबर सेल को भेज दिया। वहीं कई बार पुलिस टीम को मौके पर जाकर जब्ती करनी पड़ी।

    2025 में अब तक 650 फोन बरामद
    रायपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 650 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये है। इन सभी को असली मालिकों को लौटा दिया गया है। यह उपलब्धि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

    पुलिस की अपील
    रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। साथ ही मोबाइल को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखने की सलाह दी गई है।

    पुलिस ने यह भी कहा कि यदि किसी को लावारिस या संदिग्ध स्थिति में कोई मोबाइल मिले, तो उसे तुरंत साइबर सेल, सिविल लाइन रायपुर में जमा कराएं। ऐसा करने वाले नागरिकों को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

  • CG : दिगंबर जैन जिनालयों में उत्तम शौच धर्म की आराधना…

    मंदिरों में अभिषेक, शांति धारा और पूजन

    रायपुर । दिगंबर जैन समाज ने पर्युषण पर्व के दसलक्षण पर्व के चौथे दिन रविवार को उत्तम शौच धर्म मनाया। राजधानी के आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर की सभी वेदियों में विशेष आयोजन हुए। सुबह से ही मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और शौच धर्म की पूजा की गई। पुष्पदंत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर भगवान को लड्डू अर्पित किए।

    पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने शौच धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शौच धर्म का अर्थ है लोभ न करना। मन में शुद्धि और पवित्रता को धारण कर लोभ का त्याग करना ही शौच धर्म है। उन्होंने बताया कि जिस तरह शरीर को बाहर से साफ किया जाता है, उसी तरह मन को भी साफ करना शौच धर्म का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुख पाने के लिए लोभ के वश में होकर गलत कार्य कर लेता है। इससे बाद में उसे कष्ट भोगना पड़ता है। इसलिए सभी को शौच धर्म का पालन कर लोभ का त्याग करना चाहिए।

    कार्यक्रम में मंगल आरती के साथ देव शास्त्र गुरु पूजन,दस लक्षण पूजन,मोक्ष कल्याणक पूजन,निर्वाण कांड पढ़ कर लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू, इंजीनियर राजीव जैन,अशोक जैन,आदेश जैन, संदीप जैन,श्रद्धेय जैन,नीरज जैन,नरेंद्र जैन,निलेश जैन,राज जैन,कृष जैन, उपस्थित थे।

  • CG : ह्यूमन राइट्स काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ…

    भिलाई । इंडियन कॉफी हाउस, भिलाई में वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और उन्हें प्रमाणपत्र व पहचान पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम ने मानव अधिकारों की रक्षा और उनके संवर्धन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानून तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग तक यह सुनिश्चित होनी चाहिए। संस्था के छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष कुलवंत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा और उपाध्यक्ष डॉ. मूलचंद जैन के नेतृत्व में संगठन लगातार प्रभावी रूप से काम कर रहा है।

    समारोह में यह भी बताया गया कि मानव अधिकार संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य है मानव अधिकारों की रक्षा करना, उल्लंघनों की जांच करना, सरकार को सुधार के सुझाव देना तथा आम जनता को जागरूक बनाना।

    कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विकलांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों का भी उल्लेख किया गया।

    नेताओं ने कहा कि मानव अधिकार केवल लिखित शब्दों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका व्यावहारिक क्रियान्वयन जरूरी है। गरीबों की मदद करना, विकलांगों को सहारा देना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और समाज में न्याय एवं समानता को बढ़ावा देना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने आह्वान किया कि हर नागरिक मानव अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाए, ताकि समाज में समता, न्याय और मानवता को सशक्त बनाया जा सके।

  • CG : होटल में डॉक्टर के खाने में निकला कॉकरोच

    अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक नामी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था।

    अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग से करने की बात कही। इधर होटल प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही से इनकार करते हुए कोई जवाब देने से मना कर दिया। मगर शहर के नामी होटल में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

  • CG : यूको बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर…

    रायपुर । राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देर रात जोरा स्थित यूको बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद वे बैंक का सामान अस्त-व्यस्त कर मौके से फरार हो गए। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

    सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों ने देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, खिड़की टूटी हुई है और लॉकर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक चोरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

  • CG : चांदी के तिगड़े पर शांतिनाथ भगवान को विराजमान कर मनाया गया स्नात्र महोत्सव…

    रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में सौ से ज्यादा बच्चे संडे की शुरुआत स्नात्र महोत्सव से करने लगे हैं। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस भौतिक युग में बच्चों के जीवन को धर्म के मार्ग पर मोड़ना जरूरी है इसी उद्देश्य से गुरुदेव की प्रेरणा से प्रति संडे बच्चों को स्नात्र पूजा, चंदन पूजा व पूजा विधि के सुत्रों का अध्ययन कराया जाता है।

    मेरु शिखर नव्हरावे ओ सुरपति , मेरु शिखर नवराव्हे , घड़ा एक सौ आठ भरी ने , प्रभु जी ने नवहन करावे के पवित्र आत्म कल्याणकारी श्लोकों के साथ जब एक साथ सभी बच्चों ने सीमंधर स्वामी जिन मंदिर में प्रभु प्रतिमा के सामने सामूहिक स्वर में स्नात्र महोत्सव मनाया तो मंदिर में अलौकिक दृश्य उपस्थित हो गया।

    ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि 126 बच्चों को तीर्थंकर परमात्मा के जन्मकल्याणक की , तीर्थंकरों के जन्म से तीन ज्ञान व व अतिशय बलों की जानकारी देकर मेरुशिखर पर स्नात्र महोत्सव कराया गया । जिनप्रतिमा के 9 अंगों के पूजन की विधि की जानकारी देकर नवांगी पूजा कराई गई , जैन धर्म में ही भगवान की प्रतिमा में भक्तों द्वारा सीधे पूजन का विधान है । बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को प्रभावना के लाभार्थी वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा व संतोष सरला बैद परिवार है । ट्रस्टी डॉ योगेश बंगानी ने आगे बताया कि चारों दादागुरुदेव के सम्मुख विधिपूर्वक गुरुवंदन की प्रक्रिया सिखाई गई , बच्चों ने दादागुरुदेव का विधिपूर्वक खमासमना देकर वन्दन किया। अंत में दादागुरुदेव इक्तिसा का पाठ किया गया ।

  • CG : कुत्तों के आतंक से लोग परेशान तीन साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते ने काटा

    रायपुर। राजधानी में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। अंबेडकर समेत छोटे.बड़े सरकारी अस्पतालों में रोजाना डॉग बाइट के औसतन 14 केस आ रहे हैं। निगम के आंकड़ों के अनुसार ही रायपुर में पिछले तीन साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसके बावजूद निगम वाले इस समस्या को खत्म करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। आवारा और आक्रमक कुत्तों को पकड़ कर रखने के लिए डॉग शेल्टर हाउस बनाने का काम ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।

    इस वजह से शहर में आवारा और पागल किस्म के कुत्ते लोगों को ज्यादा काट रहे हैं। राजधानी में किसी भी चौक.चौराहे से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर की सभी सड़कों पर सबसे ज्यादा रात में कुत्तों का झुंड जमा हो जाता है। आते.जाते लोगों को पर वे हमला करते हैं। इतना ही नहीं बाइक वालों को कई दूर तक दौड़ाते भी हैं। इस वजह से गाड़ी से गिरकर कई बार वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 02 सितम्बर से

    उत्तर बस्तर कांकेर, आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को 02 से 04 सितम्बर तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में दी जाएगी, जिसमें सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

  • CG : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 से 10 अक्टूबर को रायपुर में…

    ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

    रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में आगामी 9 और 10 अक्टूबर 2025 को आयोजन किया जाएगा। इस मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in  पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। विभागीय मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएँ और इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले का लाभ उठाएँ। 

    रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिंदल स्टील रायपुर, एयरटेल पेमेंट बैंक, ऑटो सेंटर बिलासपुर, राजस्थान कपड़ा मिल, सतलज कपड़ा इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार रिलायंस निप्पोन, रुद्र इंटरप्राइज, शांता टेक्नो, सन ब्राइट, ट्रेडमेन गारमेंट्स, कॉसमॉस मैनपावर, जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईक एजुकेशन, आइकॉन सोलर, न्यू लाइफ, पीएचडीए ग्लोबल सॉल्यूशन सहित अनेक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध है।

    पद और वेतनमान

    रोजगार मेला में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पाँचवीं पास से लेकर आईटीआई, स्नातक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार से 40 हजार रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उपलब्ध पदों में वितरक बॉय, बैंक सहायक, फार्मासिस्ट, मशीन ऑपरेटर, बिक्री सलाहकार, ड्राइवर के पद शामिल हैं। इसी प्रकार ट्रेनी ऑपरेटर, सहायक, सिलाई ऑपरेटर, इंजीनियर, एक्स-रे एवं लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, टेलीकॉलर, कलेक्शन ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फ़िटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, बीमा सलाहकार, सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, कृषि अधिकारी, फील्ड ऑफिसर, डॉक्टर और ग्राहक सेवा कर्मचारी शामिल हैं।

    रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्य और शहर

    इस मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर न केवल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा और रायगढ़ में बल्कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी उपलब्ध होंगे। इस आयोजन में प्रमुख शहरों में बैंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और औरंगाबाद को भी शामिल किया गया हैं।

  • CG : भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 300 पौधे लगाए

    खैरागढ़, 40वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस ;आईटीबीपीद्ध ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कटेमा में पौधरोपण किया। मां के नाम कमांडेंट तेजभान सिंह के मार्गदर्शन में कैंप परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए।

    सहायक कमांडेंट दीदार शेख ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहींए बल्कि मानव जीवन की जिम्मेदारी और कर्तव्य का अभिन्न हिस्सा है। निरीक्षक प्रकाश केरकेटटाए सउनि बिरेन्द्र कुमार राम आदि इस मौके पर उपस्थित थे।

  • CG : बिना अनुज्ञप्ति व अनियमित बिक्री पर 7 उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कारवाई

    कई उर्वरक केन्द्र सील व अनुज्ञप्ति निलंबित

    रायपुर, कृषि विभाग द्वारा जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों में किए गए आकस्मिक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। बिना अनुज्ञप्ति के व्यवसाय करने वाले दादाजी एग्री क्लिनिक, राजनांदगांव का परिसर सील कर दिया गया। डोंगरगांव में सिन्हा कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गई तथा शीतल कृषि केन्द्र को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार आर्शीवाद एग्रो, कबीर कृषि केन्द्र (सहसपुर दल्ली) एवं सिद्धकी कुरैशी कृषि केन्द्र (छुरिया) में पंजी संधारण और मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 21 दिवस के लिए अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं स्टॉक सत्यापन किया जा रहा है। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने सभी अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओं से शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक विक्रय करने एवं पीओएस मशीन के माध्यम से अनिवार्य परिचालन व रिकार्ड संधारण करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों एवं निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।