lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • Rajnandgaon: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, जुर्माना वसूला, देखे Video

    राजनांदगांव।
    यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम सड़क व सर्विस रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

    इस दौरान अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेलवे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक, नया बस स्टैण्ड, अंबेडकर चौक, मनोकामना से आर.के. नगर चौक तक सर्विस रोड के दोनों ओर आम आवागमन में बाधा बने नो पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई की गई।

    यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा काला शीशा लगे एक चारपहिया वाहन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग के कारण आमजनों की आवाजाही बाधित होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने तथा अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। शहर में सफेद पट्टी के भीतर वाहन पार्क करें तथा फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें। साथ ही सभी कारोबारियों से अपील की गई है कि मालवाहक वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही कराएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    Read Also: राजनांदगांव: शहर में पुलिस की कांबिंग गश्त, 45 से अधिक असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई ….

  • राजनांदगांव: शहर में पुलिस की कांबिंग गश्त, 45 से अधिक असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई ….

    राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

    अभियान के तहत तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर एवं पुलिस चौकी चिखली क्षेत्रों के संवेदनशील मोहल्लों और कॉलोनियों में सघन कांबिंग गश्त की गई।

    कांबिंग गश्त के दौरान 60 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान क्षेत्रों में भ्रमण कर 45 से अधिक असामाजिक एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की।

    अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के लखोली, बैगपारा, दुर्गा चौक एवं राजीव नगर, पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र के 16 खोली स्टेशन, शंकरपुर, शांति नगर, मोतीपुर एवं रामनगर तथा थाना बसंतपुर क्षेत्र के कुआं चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक एवं डबरीपारा में विशेष रूप से चेकिंग की गई।

    कांबिंग गश्त के दौरान सक्रिय गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। साथ ही पूर्व में अपराध में संलिप्त रहे नाबालिग बालकों के घर जाकर उनके माता-पिता को बच्चों को रात्रि समय अनावश्यक रूप से बाहर न घूमने देने की समझाइश भी दी गई।

    इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक सहित सभी संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कांबिंग गश्त आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में भय का वातावरण कायम हो।

  • Kal Valentine Ka Konsa Day Hai: 10 फरवरी को मनाया जाएगा Teddy Day, जानिए पूरा महत्व और शुभकामनाएं

    प्यार के हफ्ते से जुड़ी एक खास खबर। फरवरी का महीना आते ही हर तरफ मोहब्बत, दोस्ती और अपनापन महसूस होने लगता है। वजह साफ है—वेलेंटाइन वीक। 7 फरवरी से शुरू हुआ ये प्यार का हफ्ता अब अपने चौथे पड़ाव पर पहुंच चुका है। रोज डे, चॉकलेट डे और प्रपोज डे के बाद अब लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है—कल यानी 10 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का कौन सा दिन है?

    तो चलिए, आपकी सारी कंफ्यूजन दूर करते हैं।

    कल वेलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है?

    कल यानी 10 फरवरी 2026, मंगलवार को वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन – टेडी डे मनाया जाएगा। इसे टेडी बियर डे भी कहा जाता है। यह दिन खास तौर पर प्यार, मासूमियत और केयर को जाहिर करने के लिए जाना जाता है।

    टेडी डे कब मनाया जाता है?

    टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। यह चॉकलेट डे के ठीक अगले दिन और प्रॉमिस डे से एक दिन पहले आता है। यानी वेलेंटाइन वीक के बीचों-बीच आने वाला ये दिन भावनाओं को और गहराई देने का काम करता है।

    टेडी डे क्यों मनाया जाता है?

    टेडी बियर सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय नहीं है, बल्कि यह प्यार, अपनापन और मासूम एहसासों का प्रतीक माना जाता है। टेडी डे इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग अपने दिल की बात बिना ज्यादा शब्दों के कह सकें।
    जब आप किसी को टेडी गिफ्ट करते हैं, तो इसका मतलब होता है—“तुम मेरे लिए खास हो, मैं तुम्हारी परवाह करता/करती हूं।” यही वजह है कि टेडी हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह रिश्तों में मिठास घोलता है और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है।

    टेडी डे कैसे मनाया जाता है?

    टेडी डे आमतौर पर बेहद सरल लेकिन दिल से मनाया जाने वाला दिन होता है। लोग अपने पार्टनर, क्रश, दोस्त या किसी खास इंसान को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। कई लोग इसके साथ चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड या एक प्यारा सा मैसेज भी देते हैं।
    कुछ कपल्स इस दिन साथ समय बिताते हैं, कैफे जाते हैं, बातें करते हैं या यादगार फोटो क्लिक करते हैं। कुल मिलाकर टेडी डे प्यार और दोस्ती को हल्के-फुल्के अंदाज में सेलिब्रेट करने का दिन है।

    टेडी डे शुभकामनाएं संदेश 2026

    अगर आप भी इस टेडी डे अपने जज़्बात शब्दों में बयां करना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं—

    1.
    आजकल हम हर टेडी को देखकर मुस्कुराते हैं,
    कैसे बताएं उन्हें कि,
    हमें वही हर टेडी में नजर आते हैं।
    Happy Teddy Day

    2.
    काश मेरी जिंदगी में भी वो खूबसूरत पल आ जाए,
    मेरा टेडी मिलते ही,
    किसी को मुझसे भी प्यार हो जाए।
    Happy Teddy Day

    3.
    यादों का ये कारवां हमेशा रहेगा,
    दूर होते हुए भी प्यार वही रहेगा,
    माफ करना मिल नहीं पाते आपसे मगर,
    यकीन रखना हर साल टेडी जरूर पहुंचेगा।
    Happy Teddy Day

    4.
    संग-ए-मरमर से तराशा खुदा ने तेरे बदन को,
    बाकी जो पत्थर बचा उससे तेरा दिल बना दिया,
    भेज रहा हूं टेडी तेरे लिए, बसा ले उसे भी अपने दिल में।
    Happy Teddy Day

    5.
    तेरे इंतजार में कब से उदास बैठे हैं,
    तेरे दीदार में आंखें बिछाए बैठे हैं,
    तू टेडी डे के दिन बस टेडी दे दे,
    इस आस में कब से बेकरार बैठे हैं।
    Happy Teddy Day

    तो दोस्तों, अब जब आपको साफ हो गया है कि कल 10 फरवरी को टेडी डे है, तो देर किस बात की? अपने खास लोगों को टेडी और ढेर सारा प्यार देना न भूलें।

  • CG : तेन्दूपत्ता शाखकर्तन का प्रशिक्षण 16 से 20 फरवरी तक

    उत्तर बस्तर कांकेर, तेन्दूपत्ता संग्रहण काल के पूर्व शाखकर्तन का प्रशिक्षण सभी वन परिक्षेत्र मुख्यालय में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के प्रबंध संचालक से मिली जानकारी के अनुसार तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्य के लिए कोरर में 16 फरवरी को, नरहरपुर में 17 फरवरी, कांकेर में 18 फरवरी, चारामा में 19 फरवरी एवं सरोना में 20 फरवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के समितियों के साथ ही सरपंच, समिति अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्य, प्रबंधक, नोडल अधिकारी, फड़ मुंशी, वन समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए प्रबंध संचालक द्वारा सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

  • CG : मोर गांव मोर पानी अभियान से 45 परिवारों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव …

    क्षण की पहल से पांच एकड़ से अधिक भूमि में लहलहाई खेती

    जल संरक्षण की पहल से पांच एकड़ से अधिक भूमि में लहलहाई खेती

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल मोर गांव मोर पानी अभियान आज गांवों में जल आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम मुख्तियारपारा में वर्षों से उपेक्षित एक अनुपयोगी स्टापडेम को नया जीवन मिला है। बहते पानी को सहेजने की इस सामूहिक कोशिश ने न सिर्फ जल संकट दूर किया बल्कि खेती, पशुपालन और ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे दी।

    जब जर्जर स्टापडेम बना समस्या
    ग्राम मुख्तियार पारा में कई वर्ष पूर्व एक स्थानीय नाले पर निर्मित स्टापडेम समय के साथ जर्जर हो चुका था। गाद जमाव के कारण इसकी जल धारण क्षमता लगभग समाप्त हो गई थी। सर्दियों के बाद नाले का प्रवाह कम होते ही ग्रामीणों को दैनिक उपयोग तक के लिए पानी नहीं मिल पाता था। खेतों की सिंचाई तो दूर, पशुओं के लिए भी जल का संकट बना रहता था।

    ग्राम सभा से निकली समाधान की राह
    गत वित्तीय वर्ष में आयोजित ग्राम सभा में मोर गांव मोर पानी अभियान पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर खराब पड़े स्टापडेम के पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा। सामुदायिक जलभराव क्षेत्र निर्माण एवं भूमि सुधार कार्य को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत लगभग 4.95 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई और ग्राम पंचायत मुख्तियार पारा को निर्माण एजेंसी बनाया गया। तकनीकी निगरानी में यह कार्य समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

    जल से समृद्ध हुआ गांव का भविष्य
    सिल्ट हटने और भूमि सुधार कार्य के बाद स्टापडेम में जल का ठहराव पहले की तुलना में कहीं अधिक हो गया है। इसका सीधा लाभ ग्राम सलका और सिरौली के लगभग 45 परिवारों को मिल रहा है। आज यहां घरेलू उपयोग, पशुपालन और निस्तार के लिए भरपूर जल उपलब्ध है। आसपास के जलस्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस जलसंचय के कारण 8 से 10 परिवारों ने रबी फसल के साथ-साथ सब्जी उत्पादन भी शुरू कर दिया है

    और पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि सिंचित हो चुकी है। यह कहानी बताती है कि जब सरकार की योजना, ग्राम सभा की सहभागिता और श्रमशक्ति एक साथ आती है, तो अनुपयोगी संरचनाएं भी समृद्धि का आधार बन जाती हैं। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत किया गया यह कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण और टिकाऊ विकास की एक प्रेरणादायी सफलता की कहानी बनकर उभरा है।

  • CG : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन …

    सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा

    मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन

    गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

    रायपुर : बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में सुकमा जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सुकमा के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
    देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

    संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल

            मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर के पारंपरिक नृत्य, गीत, खानपान, शिल्प और आंचलिक साहित्य के मूल स्वरूप को सहेजना और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। प्रशासन की इस पहल से न केवल विलुप्त हो रही विधाओं को संजीवनी मिल रही है, बल्कि जनजातीय समूहों के सतत विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

    सुकमा के कलाकारों ने जीती प्रतियोगिता

          कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल प्रबंधन में सुकमा जिले से 12 विधाओं के कुल 69 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

    प्रथम स्थान कोंटा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत कोंडासांवली के आश्रित गांव पारला गट्टा की टीम ने नाट्य विधा में बाजी मारी।

    कला का जीवंत चित्रण

             मुड़िया जनजाति के 13 सदस्यीय दल (9 पुरुष, 4 महिला) ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे ताड़ का पत्ता, मयूर पंख, तीर-धनुष और मछली पकड़ने के जाल का कलात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इन कलाकारों ने बढ़ाया जिले का गौरव

           कोंटा विकासखंड में स्थित पारला गट्टा निवासी कलाकार लेकम लक्का, प्रकाश सोड़ी, विनोद सोड़ी, जोगा सुदाम और उनकी टीम ने अपनी प्रतिभा से सुकमा जिले को गौरवान्वित किया है। कलाकारों की इस सफलता में नोडल अधिकारी मनीराम मरकाम और पी श्रीनिवास राव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुंचाने और प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।

  • CG : अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह …

    स्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए केंद्रीय गृहमंत्री

    जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान बना बस्तर पंडुम, विजेताओं को मिला सम्मान

    अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह
    अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

    रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली।

    अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

    केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का जीवंत स्वरूप है।

    अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

    प्रदर्शनी में दंडामी माड़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा एवं हल्बा जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों का प्रदर्शन किया गया। जनजातीय चित्रकला के माध्यम से आदिवासी जीवन, प्रकृति और परंपराओं की सजीव झलक प्रस्तुत की गई। वहीं, वैद्यराज द्वारा वन औषधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।

    स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर जैसे पारंपरिक व्यंजन तथा लांदा और सल्फी पेय पदार्थ प्रदर्शित किए गए।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार जनजातीय कला, शिल्प और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

    इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर पंडुम की बारह विधाओं की प्रतियोगिता में विजेता दलों से भेंट कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    “बस्तर पंडुम 2026” संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता

    1.     जनजातीय नृत्य – गौर माड़िया नृत्य (बुधराम सोढ़ी, दंतेवाड़ा)
    2.     जनजातीय गीत – पालनार दल (मंगली एवं साथी, दंतेवाड़ा)
    3.     जनजातीय नाट्य – लेखम लखा (सुकमा)
    4.     जनजातीय वाद्ययंत्र – रजऊ मंडदी एवं साथी (कोण्डागांव)
    5.     जनजातीय वेशभूषा – गुंजन नाग (सुकमा)
    6.     जनजातीय आभूषण – सुदनी दुग्गा (नारायणपुर)
    7.     जनजातीय शिल्प – ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स, कांकेर)
    8.     जनजातीय चित्रकला – दीपक जुर्री (कांकेर)
    9.     जनजातीय पेय पदार्थ – भैरम बाबा समूह (उर्मीला प्रधान, बीजापुर)
    10.     जनजातीय व्यंजन – ताराबती (दंतेवाड़ा)
    11.     आंचलिक साहित्य – उत्तम नाईक (कोण्डागांव)
    12.     बस्तर वन औषधि – राजदेव बघेल (बस्तर)

  • CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

     कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम कलेपाल निवासी भवानी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर माता सुकोती, पिता मानतू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

  • CG : स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह …

    ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा
    बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान

    बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान
    बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान

    रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की भावपूर्ण और अनुशासित प्रस्तुति देखकर अमित शाह भी भावविभोर हो उठे और उन्होंने बच्चों को ताली बजाकर प्रोत्साहित किया।

    बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की कला को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान
    कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा *मलखंभ प्रदर्शन* भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने बच्चों की कला, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


    उल्लेखनीय है कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी एवं हल्बी बोली में रचा गया है। इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत का योगदान दिया है। दायरा बैंड द्वारा इस गीत को आधुनिक संगीत के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे यह गीत युवाओं और बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा है।

  • CG : तेन्दूपत्ता शाखकर्तन का प्रशिक्षण 16 से 20 फरवरी तक

    उत्तर बस्तर कांकेर, तेन्दूपत्ता संग्रहण काल के पूर्व शाखकर्तन का प्रशिक्षण सभी वन परिक्षेत्र मुख्यालय में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के प्रबंध संचालक से मिली जानकारी के अनुसार तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्य के लिए कोरर में 16 फरवरी को, नरहरपुर में 17 फरवरी, कांकेर में 18 फरवरी, चारामा में 19 फरवरी एवं सरोना में 20 फरवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के समितियों के साथ ही सरपंच, समिति अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्य, प्रबंधक, नोडल अधिकारी, फड़ मुंशी, वन समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए प्रबंध संचालक द्वारा सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

  • CG : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह 10 फरवरी को

    उत्तर बस्तर कांकेर, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत जिले के 251 बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। गोविन्दपुर के शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग होंगे तथा अध्यक्षता विधायक कांकेर आशाराम नेताम के द्वारा की जाएगी।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कांकेर पूर्णिमा काव़ड़े, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष अरूण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष कांकेर तारूणी ठाकुर, महेश जैन, जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास के सभापति तेजेश्वरी सिन्हा, सतीष लाटिया, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना मेश्राम और ग्राम पंचायत गोविन्दपुर के सरपंच दीपक मंडावी मौजूद रहेंगे।

  • CG : बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

    अनुमति हेतु जिला दण्डाधिकारी ने किया प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

    उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सम्पूर्ण जिले में बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2026 की हायर सेकण्डरी, हाईस्कूल, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च के मध्य आयोजित होगी, इससे विद्यालयीन परीक्षा के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो। इसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-4 एवं धारा-6 के अंतर्गत तीव्र संगीत, हार्नटाइप, ध्वनि विस्तारक का उपयोग अनुज्ञा के बिना तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण कांकेर जिला में राजस्व सीमा के अंदर प्रतिषेध किया गया है।


    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने के लिए जिले के संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार (कार्यपालिक दण्डाधिकारी) को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील कांकेर के लिए एसडीएम कांकेर, तहसील चारामा के लिए एसडीएम चारामा, तहसील नरहरपुर के लिए तहसीलदार नरहरपुर, तहसील सरोना के लिए तहसीलदार सरोना, तहसील भानुप्रतापपुर के लिए एसडीएम भानुप्रतापपुर, तहसील दुर्गूकोंदल के लिए तहसीलदार दुर्गूकोंदल, तहसील अंतागढ़ के लिए एसडीएम अंतागढ़, तहसील आमाबेड़ा के लिए तहसीलदार आमाबेड़ा, तहसील पखांजूर के लिए  एसडीएम पखांजूर, तहसील बांदे के लिए तहसीलदार बांदे और तहसील कोयलीबेड़ा के लिए तहसीलदार कोयलीबेड़ा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।


    सभी प्राधिकृत अधिकारियों को परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाए जाने हेतु अनुमति के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की पंजी रखेंगे और उसके प्रत्येक आवेदन पत्र की तिथि एवं समय का विवरण दर्ज किया जाएगा तथा परीक्षण पश्चात पृथक से अनुमति आदेश जारी किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी प्राधिकृत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुमति की सूचना संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी को दी जाए साथ कलेक्टर कार्यालय को भी इसकी सूचना दी जाए। यह आदेश 18 मार्च 2026 तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

  • CG : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल …

    सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा
    गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित
    गुंजन नाग और किरण नाग ने बढ़ाया जिले का मान

    रायपुर : बस्तर की आत्मा, उसकी परंपराएं और उसकी जनजातीय पहचान—इन सबका भव्य उत्सव बनकर उभरा “बस्तर पंडुम 2026” न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि यह सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनजातीय संरक्षण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण भी बना। लाल बाग मैदान में हुए इस ऐतिहासिक समापन समारोह ने पूरे देश का ध्यान बस्तर की गौरवशाली विरासत की ओर आकृष्ट किया।


              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की परिकल्पना को प्रशासन ने पूरी निष्ठा के साथ साकार किया। यह आयोजन उन परंपराओं के लिए संजीवनी साबित हुआ, जो समय के प्रवाह में विलुप्त होने की कगार पर थीं। पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, जनजातीय वेशभूषा, खानपान और शिल्प—सब कुछ अपने मूल स्वरूप में सहेजा गया, यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

    सुकमा बना सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक
               सुकमा जिला प्रशासन ने इस आयोजन में उत्कृष्ट समन्वय, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।  जिले के कलाकारों ने बस्तर की आत्मा को मंच पर जीवंत कर दिया। छिंदगढ़ विकासखंड के किंदरवाड़ा निवासी गुंजन नाग और किरण नाग ने जनजातीय वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल सुकमा, बल्कि पूरे बस्तर का मान बढ़ाया। 
            इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया, जो शासन की कलाकारों के प्रति सम्मान और विश्वास को दर्शाता है।

    सहभागिता ने रचा इतिहास
                 सुकमा जिले से 12 विधाओं में 69 कलाकारों की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मंच और अवसर जनजातीय प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहे हैं। यह सहभागिता केवल प्रस्तुति नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, पहचान और भविष्य की उम्मीद का प्रतीक रही।

    विकास के साथ संस्कृति का संरक्षण
              बस्तर पंडुम 2026 यह स्पष्ट संदेश देता है कि विष्णु देव साय सरकार का विकास मॉडल केवल सड़कों, भवनों और योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक जड़ों और सामाजिक आत्मसम्मान को समान महत्व देता है। यह आयोजन साबित करता है कि जब प्रशासन संवेदनशील हो और नेतृत्व दूरदर्शी, तो विकास और परंपरा एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं।

  • CG : सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश

    अब सोमवार को होगी समय-सीमा की बैठक
    खंडहर हो चुके भवनों को तोड़वाने के निर्देश
    कंडम वाहनों की होगी नीलामी

    उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के परिपालन में सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक अब सोमवार को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार व बुधवार को मुख्यालय में रहकर शासकीय कामकाज को संचालित करें।


    कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के कंडम वाहनों को आरटीओ के माध्यम से नीलामी कराने तथा खंडहर हो चुके शासकीय भवनों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर तोड़वाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। शत-प्रतिशत छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए कहा गया। पीएम सूर्य घर निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण बनवाने, ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों का संपादन, शेष विद्युत देयकों को मार्च तक भुगतान करने और सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, जिला अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

  • CG : जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्व पदस्थापना आदेश को किया निरस्त

    प्राचार्य वंदना पाण्डेय की अस्थायी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त

    गरियाबंद, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी एक पदस्थापना आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। 04 फरवरी 2026 को जारी आदेशानुसार वंदना पाण्डेय, प्राचार्य को निलंबन से बहाल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में प्राचार्य के रिक्त पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया था। उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

  • CG : मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा

    अधिकारियों के सघन निरीक्षण में उजागर हुई जल क्रांति की असली तस्वीर

    एमसीबी/ जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे बहुप्रतीक्षित पेयजल कार्यों की हकीकत गुरुवार को जमीन पर देखने को मिली। विगत 06 फरवरी 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित LAI MVS, खरलाधर MVS तथा ग्राम पंचायत मोहनटोला और काशी टोला में प्रगतिरत कार्यों का वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पक्षों को बारीकी से परखा गया।

    LAI MVS  के अंतर्गत ठेकेदारों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी के निर्देश
    निरीक्षण के उपरांत LAI MVS  अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति, तकनीकी चुनौतियों और गुणवत्ता मानकों पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

    वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच
    इस निरीक्षण दल में अधीक्षक अभियंता एस.एन. पांडे, कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (टेक्निकल) ज्ञानेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पाइप लाइन, रचनात्मक कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्यस्थलों पर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

    हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य प्रत्येक घर तक निरंतर, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की इस सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • CG : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात

    मुड़ापार हेलीपेड में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का  कैबिनेट मंत्री और महापौर ने फीता काटकर किया लोकार्पण     

    रायपुर,

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात
    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात
    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात

    कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को मुड़ापार, हेलीपेड में मथुरा माली मरार पटेल समाज को 10 लाख की लागत से बने सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी।

    कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मां शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की।नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

         इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सभी समाज की आर्थिक उत्थान और प्रगति के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार सभी समाज के साथ खड़ी है और उनके उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कोरबा विधानसभा में भी सभी समाज की मांग अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। मंत्री देवांगन ने कहा कि मथुरा माली मरार पटेल समाज का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहा है, समाज की सेवा करने का मुझे यह सौभाग्य मिला है। समाज की मांग पर प्रभारी मंत्री मद से 10 लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है, आज भवन समाज को समर्पित किया जा रहा है। इसी के साथ-साथ वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा नागिन भाटा में समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की स्वीकृति दी गई है, जल्द ही भवन पूर्ण हो जाएगा।

    मथुरा माली मरार पटेल समाज  के समाज के सभी प्रमुख जनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि पटेल समाज एक संगठित और सशक्त समाज है।  समाज  एक सशक्त और संगठित समाज की अवधारणा को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। कड़ी मेहनत कर धरती को हरा भरा बनाने का कार्य मरार समाज करता है। उन्होंने कहा कि समाज आज खेती किसानी, सब्जी-भाजी के उत्पादन के साथ- साथ हर क्षेत्र में काफी आगे है। 

    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआइसी सदस्य धन कुमारी गर्ग, पार्षद ईश्वर पटेल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद मुकुंद कंवर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, रामकृष्ण साहू, स्मिता सिंह, पूर्णिमा पासवान, नवनीत शुक्ला, सुकेश दलाल, संगीता साहू, अनुज यादव व समाज के प्रमुख, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि माननीय कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की नेतृत्व में कोरबा शहर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। शहर के वार्ड, बस्तियों के मूलभूत विकास कार्य की बात हो, या फिर बड़े निर्माण कार्यों की बात हो, और सबसे महत्वपूर्ण सभी समाज को उनके मांग अनुरूप विकास कार्यों की सौगात देने की बात हो। सभी कार्यों के लिए   शासन से राशि की स्वीकृति भी ला रहे हैं, विकास कार्यों को शुरू कर पूर्ण कर सौगात भी दे रहे हैं।

    समाज ने किया मंत्री और महापौर का अभिनंदन

        इस सौगात पर समाज के अध्यक्ष श् आर डी पटेल, महादेव पटेल,लक्ष्मण पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमारी पटेल, संध्या पटेल, संगीता पटेल, राम अवतार पटेल, चंद्र लाल पटेल, गोविंद पटेल, संतोषी पटेल, राजाराम पटेल के साथ-साथ अधिक संख्या में समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया।

  • CG : UGC प्रावधानों के विरोध और EWS आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर बनी आंदोलन की रणनीति…

    कवर्धा । रविवार को कवर्धा में सवर्ण समाज की सामूहिक बैठक में जिले की सामाजिक राजनीति को नई दिशा मिली। 13 सवर्ण समाजों के जिलाध्यक्षों और समाज के सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सवर्ण एकता मंच का गठन किया गया। बैठक में सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा, यूजीसी से जुड़े प्रावधानों के विरोध और ईडब्लूएस आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर साझा रणनीति तय की गई।

    बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने मंच को मजबूती दी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों के खिलाफ किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मंच के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

    साझा नेतृत्व पर सहमति
    बैठक के पहले सत्र में मंच की संरचना पर चर्चा हुई। 13 समाजों के जिलाध्यक्षों ने मंच के गठन पर सहमति जताई। तय किया गया कि मंच की सभी गतिविधियां सामूहिक नेतृत्व और पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया के तहत संचालित होंगी। मंच का उद्देश्य सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और युवाओं को संगठित करना रखा गया।

    यूजीसी प्रावधानों के खिलाफ रुख
    वक्ताओं ने शिक्षा और अवसरों से जुड़े नियमों में किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करने की बात कही। मंच ने स्पष्ट किया कि यूजीसी से जुड़े ऐसे प्रावधान, जो समाज के हितों के विरुद्ध होंगे, उनका शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी तरीके से विरोध किया जाएगा। सरकार से संवाद के जरिए समाधान की मांग भी की गई।

    ईडब्लूएस आरक्षण के क्रियान्वयन पर जोर
    बैठक का अहम मुद्दा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षण को जमीन पर लागू करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए निगरानी तंत्र मजबूत करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की जरूरत है।

    युवाओं को संगठन की रीढ़ बनाने का निर्णय
    युवा प्रतिनिधियों ने गांव-स्तर पर संपर्क अभियान, डिजिटल माध्यमों से जागरूकता और प्रत्येक समाज से स्वयंसेवक तैयार करने का प्रस्ताव रखा। युवाओं के लिए प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम शुरू करने पर भी सहमति बनी।

    आंदोलन की चेतावनी
    अंतिम सत्र में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि यदि शासन ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार नहीं किया और ईडब्लूएस आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया, तो सवर्ण एकता मंच चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। बैठक “एकता ही शक्ति है” के संदेश के साथ संपन्न हुई।

  • CG : केबिनेट बैठक 11 फरवरी को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

  • CG : बाइक का पेट्रोल टंकी हुआ ब्लास्ट, आग लगने का कारण अज्ञात …

    कोरबा। जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में एक खड़ी बाइक में आग लग गई। इस घटना के दौरान बाइक का चालक मनीराम यादव, जो शराब के नशे में था, वाहन के पास ही सो रहा था। मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया जा रहा था। नशे की वजह से उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया।

    इसी दौरान उसकी बाइक में आग लग गई। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद पेट्रोल टंकी फटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ राहगीरों की नजर जलती हुई बाइक और उसके पास सो रहे चालक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मनीराम यादव को जलती बाइक से दूर हटाया। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    सूचना मिलने पर चालक के परिजनों को बुलाया गया। नशे में बेसुध मनीराम यादव को किसी तरह घर पहुंचाया गया। यदि राहगीरों ने समय रहते चालक को नहीं हटाया होता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।